City Media - Page 394 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 394

बस्तर ओलंपिक-24 के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से

0
  • प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में होगी, 14 से 17 वर्ष और 17 वर्ष से अधिक आयु समूह
  • नक्सली वारदात में दिव्यांग हुए लोग और समर्पित नक्सली भी लेंगे भाग

जगदलपुर राज्य शासन द्वारा बस्तर ओलंपिक 2024 में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर से आयोजित की जा रही है।

बस्तर ओलम्पिक 2024 के लिए 1 से 20 अक्टूबर तक पंजीयन किया जाएगा। नक्सली घटनाओं में दिव्यांग हुए लोग तथा आत्मसमर्पित नक्सली सीधे संभाग स्तर पर ओलिंपिक में भाग ले सकेंगे।

पंजीयन जनपद पंचायत कार्यालयों, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगर पंचायत, नगर पालिक निगम और खेल विभाग में किया जाएगा। पंजीयन हेतु ऑफलाइन एवं आनलाइन दोनों ही सुविधा होगी। पंजीकृत खिलाड़ी अपने विकासखंड में प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे तथा बगैर पंजीयन के खिलाड़ी स्पर्धा में शामिल नहीं हो सकेंगे। बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत एथलेटिक्स, व्हालीबाल, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, तीरंदाजी, कराते, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकशी विधा सम्मिलित हैं। जिसमें हॉकी और वेटलिफ्टिंग सीधे जिला स्तर पर होंगे। बस्तर ओलंपिक के अंतर्गत दो आयु वर्ग में प्रतियोगिता होगी, जिसके तहत 14 से 17 वर्ष जूनियर वर्ग एवं 17 वर्ष से अधिक कोई आयु सीमा नहीं सीनियर वर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। विकासखंड स्तर से विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर और जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी संभाग स्तर पर भाग ले सकेंगे। बस्तर ओलंपिक में नक्सल अभियान के अंतर्गत दिव्यांग हुए एवं आत्मसमर्पित नक्सली जो मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं वे सीधे संभाग स्तर पर शामिल हो सकेंगे। जिला खेल अधिकारी जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर ओलम्पिक 2024 का विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता 1 नवंबर से 10 नवम्बर तक जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय आयोजन हेतु संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, संबंधित समिति के सदस्य सचिव सीईओ जनपद पंचायत होंगे। वहीं जिला स्तरीय आयोजन 13 एवं 14 नवंबर को प्रस्तावित है, जो जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम और क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में आयोजित की जाएगी।

27 सितंबर को बंद रहेंगे सभी कार्यालय और स्कूल

0
  • डीए और अन्य मांगों को लेकर होगी हड़ताल
  • चपरासी से लेकर डिप्टी कलेक्टर तक हड़ताल पर

जगदलपुर प्रदेशभर के लगभग चार लाख कर्मचारी- अधिकारी एकबार फिर आंदोलन की राह पर हैं। 27 सितंबर को राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा जोरदार हल्ला बोला जाएगा।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने संयुक्त बयान बताया कि 27 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रर्दशन कर रैली निकाली जाएगी और जिला कलेक्टरों को डीए सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक हीना कश्यप ने बताया कि प्रदेश में मोदी की गारंटी पूरी तरह फेल हो चुकी है। यहां कर्मचारियों की मूल मांगें तो दूर डीए जैसे मूलभूत चीजें भी नसीब नहीं हो रही है। जबकि नवंबर 2023 में विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रदेश भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी कहकर राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों से बहुत सारे वादे किए थे।साथ ही यह भी कहा था कि केंद्रीय कर्मचारियों का डीए जब जब बढ़ेगा, तब तब राज्य कर्मचारियों का भी डीए तत्काल बढ़ाया जाएगा।लेकिन आज हमे डीए जैसे पूरक, छोटी एवं अनिवार्य मांग के लिए भी सड़क पर उतरना पड़ रहा है।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश संरक्षक रेखराज साहू, अनिल रामटेके, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय मेहर, नरेंद्र लाल देवदास, दीपक प्रकाश, प्रदेश सचिव अशोक कुमार तेता, प्रदेश कोषाध्यक्ष तेजराम कामड़िया, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद सोनवानी, सूर्यलाल साहू, भुनेश्वरी सहारे, आनंद साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश महासचिव रत्नाकर खूंटिया,भूपेंद्र साहू, मितेन्द्र बघेल, प्रदेश महामंत्री रामाधार नायक, कीर्तन मंडावी, प्रदेश संगठन मंत्री अश्वनी देशलहरे, जशपुर जिलाध्यक्ष महेश यादव, मुंगेली जिलाध्यक्ष राजकुमार धृतलहरे, बेमेतरा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, मोहला मानपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार सरजारे, कोंडागांव जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बेर, बस्तर जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गौर, दुर्ग जिलाध्यक्ष कीर्तिमान कामड़े आदि ने प्रदेशभर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से अपील की है कि 27 सितंबर को राज्य में सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहें। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा व छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने 27 सितंबर के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों से 33 जिला एवं 146 ब्लाक संयोजकों को अपने अपने स्तर पर तैयारियां करने का आग्रह किया है।

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार

0
  •  जिला बालोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर की गई कार्यवाही।
  • गांजा परिवहन हेतु दीगर राज्य की वाहन बोलेरो कमांक MP-04-BA-1911 कर रहे थे इस्तेमाल
  • पुरूर पुलिस द्वारा धरा गया बिहार का गांजा तस्कर
  • मलकानगिरी उड़ीसा, से जगदलपुर बस्तर, के रास्ते गांजा ले जाकर बिहार में खपाने की थी साजिश।

घटना में प्रयुक्त एक सिल्वर रंग का महेन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक MP-04-BA-1911 किमती 4,00,000/रू० एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 74 किलोग्राम किमती 7,40,000/ रू0 एव आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 2100/रू वाहन सहित कुल जुमला कीमती 11,47,100/ रूपये को किया गया जप्त ।

02 आरोपी गिरफ्तार:- 01. दिलीप कुमार यादव पिता नथुनी यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम बुधनपुरवा थाना कोतवाली बक्सर जिला बक्सर (बिहार)।

02. सिद्धू खान पिता सफुल्ला खान उम्र 30 साल साकिन ग्राम चोंगाई थाना मुड़ार जिला बक्सर (बिहार)

अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री रामगोपाल गर्ग के निर्देशन प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद श्री एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर श्री बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने सफलता हासिल की गई।

आज दिनांक 24.09.2024 के 05.00 बजे मुखबीर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सुचना मिला कि एक सिल्वर रंग की महिन्द्रा बोलेरो वाहन कमांक MP-04-BA-1911 जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं, जो अपने वाहन की उपर गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा हुआ है, जो अवैध मादक पदार्थ गांजा को मलकानगिरी, उड़ीसा से जगदलपुर, कोण्डागांव, केशकाल की रास्ते रायपुर की ओर जा रहे है कि सुचना पर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन.एच.30 मार्ग पर पहुंचकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान एक सिल्वर रंग की महेन्द्रा बोलेरो वाहन कार कमांक MP-04-BA-1911 आया जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़ा गया कार चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम दिलीप कुमार यादव पिता नथुनी यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम बुधनपुरवा थाना कोतवाली बक्सर जिला बक्सर (बिहार) का रहने वाला बताया एवं बगल में बैठा व्यक्ति अपना नाम सिडू खान पिता सफुल्ला खान उम्र 30 साल साकिन ग्राम चोंगाई थाना मुड़ार जिला बक्सर (बिहार) का रहने वाला बताये उक्त दोनो व्यक्तियों को कड़ाई से पुछने पर अपने वाहन की उपर गुप्त चेम्बर बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखना बताये उक्त वाहन बालेरो कमांक MP-04-BA-1911 की तलाशी लेने पर तलाशी लेने पर वाहन के उपर बने गुप्त चेम्बर को खोलने पर खाखी रंग के टेप से लिप्टा हुआ कुल 31 पैकेट छोटे बडे आकार में अवैध मादक पदार्थ गांजा शुध्द वजन 74 किलोग्राम कीमती 7,40,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो कार क्रमांक MP-04-BA-1911 किमती 4,00,000/रू व अन्य दस्तावेज कुल (जुमला कीमती 11,47,100 रूपये) को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 112/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 01. दिलीप कुमार यादव पिता नथुनी यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम बुधनपुरवा थाना कोतवाली बक्सर जिला बक्सर (बिहार)। 02. सिडू खान पिता सफुल्ला खान उम्र 30 साल साकिन ग्राम चोंगाई थाना मुड़ार जिला बक्सर (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, आर० लिखन साहू, गुणेश यादव, किशोर साहू, संदीप यादव, कुलदीप नागवंशी, पुष्कर तिवारी, उमाशंकर जारके की सराहनीय भूमिका रही।

अबूझमाड़ मुठभेड़ में फोर्स ने मार गिराए 3 नक्सली

0
  • डीकेएसजेसी टॉप कमांडर रूपेश और डीवीसीएम नक्सली जगदीश मारे गए
  • मृत महिला नक्सली की पहचान कोशिश जारी 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षा बलों ने टॉप नक्सली कमांडर रुपेश और शीर्ष नक्सली लीडर जगदीश को मार गिराया है। एक महिला नक्सली के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।मुठभेड़ के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं मुठभेड़ स्थल से एके-47, इंसास, एसएलआर जैसे घातक आधुनिक हथियार मिले हैं। माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कुछ और नक्सली मारे गए हैं तथा कई घायल हुए हैं, जिन्हें नक्सली अपने साथ ले गए हैं।

बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में 23 सितंबर की शाम 4 बजे से फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी। आज 24 सितंबर को मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान में अब तक 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग एसएलआर तथा 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद हुई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया गया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना के बाद सर्चिंग अभियान पर पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त पार्टी गई थी। उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर केएल ध्रुव ने बताया कि सर्चिंग के दौरान दिनांक 23 सितंबर की शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। सर्च अभियान में अब तक दो पुरुष और एक महिला नक्सली के शव बरामद हुए हैं। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में डीकेएसजेसी रैंक का शीर्ष नक्सली रूपेश भी शामिल है। रुपेश डीकेएसजेड के पश्चिमी सब जोन का शीर्ष नक्सली है। उसका कार्यक्षेत्र मुख्यतः महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिला है। वह इसी क्षेत्र में सक्रिय कंपनी नंबर 10 का प्रभारी भी था। रूपेश पर 25 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। मारे गए दूसरे पुरुष नक्सली की पहचान जगदीश निवासी जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। जगदीश डीवीसीएम रैंक का नक्सली था। उस पर 16 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ में मारा गई तीसरी मृत महिला नक्सली की पहचान के लिए कोशिशें जारी हैं।पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग एसएलआर तथा 1 नग 12 बोर की बंदूक बरामद हुई है। इसके अलावा भारी मात्रा में दैनिक इस्तेमाल के समान और एक्सप्लोसिव भी मिले हैं। सर्च अभियान अभी भी जारी है। l

इस साल 157 शव बरामद

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने बताया गया कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग में जारी रनक्सल विरोधी अभियान के दौरान अब तक कुल 157 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, 663 गिरफ्तार किए गए हैं एवं 656 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।

नगरनार संयंत्र के सामने धरना लगातार जारी

0
  • करोड़ों के नुकसान के बाद भी नहीं जाग रहा प्रबंधन 
    -अर्जुन झा-
    नगरनार नगरनार इस्पात संयंत्र में बस्तर के परिवहन व्यवसायियों को काम और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी तथा श्रमिकों को रोजगार देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं दूसरी ओर करोड़ों का नुकसान होने के बाद भी इस्पात संयंत्र प्रबंधन और एनएमडीसी प्रबंधन की नींद नहीं टूट रही है।
    जय झाड़ेश्वर समिति और बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य हफ्तेभर से नगरनार स्टील प्लांट के गेट नंबर -2 के सामने डटे रहकर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि संयंत्र से माल परिवहन का काम स्थानीय परिवहन व्यवसायियों को दिया जाए, प्लांट में बस्तर संभाग के शिक्षित अर्ध शिक्षित बेरोजगारों को नौकरियां दी जाए और यहीं के मजदूरों को काम पर रखा जाए। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि संयंत्र की स्थापना के लिए जमीन लेते समय स्थानीय लोगों के साथ जो समझौता किया गया था, उसका एनएमडीसी प्रबंधन खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। बाहरी लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं, माल परिवहन का काम बाहरी ट्रांसपोर्टरों से कराया जा रहा है।. संयंत्र के प्रदूषण से हमारी जमीन, जल हवा प्रदूषित हो रही है, बीमारियों का शिकार हम हो रहे हैं और प्लांट का लाभ बाहरी लोगों को मिल रहा है। इन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्लांट से उत्पादित माल की निकासी ठप कर दी है। बाहर ट्रकों की कतार लग रही है। इससे प्लांट को करोड़ों का घाटा हो रहा है। बावजूद प्रबंधन सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहा है।

दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी
अभी भी खबर मिली है कि दोनों पक्ष समझौते के लिए राजी हो गए हैं।नगरनार स्टील प्लांट की मातृ संस्था एनएमडीसी और जय झाड़ेश्वर समिति एवं बस्तर परिवहन संघ के बीच समझौता वार्ता शुरू हो गई है और इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अब गतिरोध दूर हो जाएगा और धरना प्रदर्शन भी खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही संयंत्र में उत्पादन एवं परिवहन गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी।

युवा कांग्रेस में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर दिया जा रहा है जोर: ओझा

0
  • प्रदेश युंका प्रभारी ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक 
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी शेषनारायण ओझा के आज जगदलपुर आगमन पर बस्तर जिला युवा शहर अध्यक्ष अजय बिसाई के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका राजीव भवन में भव्य स्वागत किया। शेषनारायण ओझा ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली।इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि युवा कांग्रेस हमारे संगठन की रीढ़ है। युवा कांग्रेस ने हमेशा शोषित लोगों की आवाज बुलंद की है युवा कांग्रेस लोकतंत्र के उन पैरोकारों को सशक्त बनाना है जो संवैधानिक मूल्यों पर आधारित राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवा कांग्रेस महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी व कांग्रेस में महिलाओं को पूरा सम्मान और भागीदारी देना यह मलिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि आज युवा कांग्रेस के जरिए हज़ारों युवाओं ने अपनी राजनीतिक उज्ज्वल की। है सभी को साथ लेकर चलना सत्ता में बैठी सरकार की नाकामियों को हमेशा उजागार करना युवा कांग्रेस का लक्ष्य रहा है जिसका युवा कांग्रेस ने पूर्णतः निर्वहन भी किया है।

जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए युवा कांग्रेस का पंचायत स्तर पर अध्यक्ष बनाना सराहनीय कार्य है, जिससे छत्तीसगढ़ की सभी ग्राम पंचायतों के छात्रों और युवाओं तक युवा कांग्रेस पहुंच बन सकेगी। राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा ने कहा कि युवा कांग्रेस में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं जो पदाधिकारी काम नहीं कर रहे उनकी भी मोनिटरिंग कर तुरंत बेहतर काम करने वालों को जिम्मेदारी दी जाएगी।जिस तरह से पार्टी में युवाओं की भागीदारी बढ़ी है। उसी तरह महिलाओं की भागीदारी बढ़ना भी जरूरी है। युवाओं की भागीदारी से पार्टी को काफी मजबूती मिली है। अलग अलग क्षेत्रों में पार्टी ने कई युवा चेहरों को विधानसभा और संसद पहुंचने का मौका दिया। युवाओं की तर्ज पर पार्टी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने जा रही है। शहर जिला युंका अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा कि प्रदेश युकां से मिले निर्देश का युवा कांग्रेस जगदलपुर शहर के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से निर्वहन किया है और आगे भी पूरी निष्ठा लगन के साथ सतत रूप से कार्य जारी रहेगा।

इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महामंत्री ग्रामीण सुभाष गुलाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, प्रदेश महासचिव तुलाराम कश्यप,अनूप वर्मा, अभिजीत तिवारी, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, शमयल नाथ, ग्रामीण कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभिषेक डेविड, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, आकिब रज़ा, साइमा अशरफ, संतोष सेठिया, अंकित पारेख, महामंत्री व पार्षद बलराम यादव, सुनीता सिंह, अपर्णा बाजपेई, एस. नीला, सुसमा सुता, ललिता राव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महेश द्विवेदी, ईश्वर बघेल, रियाज़ खान, हेमंत कश्यप, अनुराग महतो, सादाब खान, विजय ध्रुव, रोशन राज, सत्या ठाकुर, रामलाल यादव, रौशन राज पानी, जुबैर खान,रोहित पानीग्राही, लव मिश्रा, गौरव आयंगर,अंकित सिंह, सोनारु नाग, जयसिंह गोयल, मनोहर सेठिया, ज्योति राव, विवेक राव, पंकज केवट,हंशु नाग,शिभू निराला,अक्षित राज, सौरभ जोशी, नितेश जोशी, लछिनाथ सरपंच तोंडापाल, साहिल हियाल, शंकर नाग, अंजुम हुसैन, कृपाशंकर राय, विजय नाग, रोहित पाणिग्रही, आदर्श नायक, आशय अग्रवाल, विक्की राव, ईश्वर राजा मौर्य, रामलाल यादव, शुभम नायक,पितु कश्यप, राजेश पटेल,आशीष बघेल, बबला कश्यप, सेवकराम नाग, जिशुदान बघेल, अमित बघेल, राजू कश्यप, जितेश्वर ध्रुव, शीबू निराला, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।

अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कि पुलिस की आंखों में ही मिर्ची पावडर डालकर भाग रहे:सुशील मौर्य

0
  • असहाय साय सरकार की पुलिस भी बेबस: मौर्य 
    जगदलपुर विगत दिनों बस्तर जिले में पुलिस जवानों की आंखों में मिर्च पावडर डालकर गाड़ी का दरवाजा खोल 2 कैदी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बंदियों दंतेवाड़ा कोर्ट से जगदलपुर की जेल में लाया जा रहा था। इसी बीच परपा थाना के पास अपराधियों ने इस करतूत को अंजाम दिया है। इस घटना को कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने साय सरकार की असफलता और पुलिस की बेबसी का नतीजा करार दिया है।
    बस्तर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि बंदियों का इस तरह भाग जाना साय सरकार पर सवालिया लगाता है।अपराधियों के हौसले दिनों दिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि पुलिस वालों की आंखों में ही मिर्ची पावडर झोंककर भाग रहे हैं।

 

सुशील मौर्य ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में असहाय साय सरकार की बेबस पुलिस आपराधिक घटनाओं व अपराधियों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। साय सरकार में छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बन चुका है। दंतेवाड़ा में पेशी के दौरान दोनों कैदियों के हाथ में मिर्ची पावडर कहां से आया यह पुलिस प्रशासन पर सबसे बड़ा सवाल उठता है। इस पूरी वारदात में इस आरोपियों के साथ और कौन कौन लोग शामिल थे जो इसे कस्टडी से भागाने की साजिश में इसकी मदद कर रहे थे।ऐसे तमाम बड़े सवाल पुलिस प्रशासन पर उठते हैं।  मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विगत 9 महीनों की सरकार में अपराधियों के हौसले चरम पर है, दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, सामुहिक दुष्कर्म, महिलाओं से अत्याचार, गैंगवार, विभत्स हत्याएं, लूटमार, चोरी जैसी अन्य घटनाओं का बोलबाला है। जिसे सांय सरकार रोकने में पूरी तरह फैल साबित हो चुकी है। प्रदेश के गृहमंत्री सिर्फ वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं। दिनदहाड़े पुलिस की आखों में मिर्च पाउडर डालकर अपराधी पुलिस के सामने भाग कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। साय सरकार व गृह मंत्री से प्रदेश नही संभल रहा व कानून व्यवस्था संभालने में असमर्थ है तो तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

खूब पढ़ें बेटियां, करें परिवार का नाम रोशन: किरण देव

0
  •  सायकिल पाकर खिल उठे 311 छात्राओं के चेहरे
  • विधायक किरण देव ने बेटियों को दी साईकिलें
    जगदलपुर जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक सेजस विद्यालय नानगुर परिसर, आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मीडियम विद्यालय जामावाड़ा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर बिलोरी में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को विधायक किरण देव ने सरस्वती साईकिल योजना के तहत साईकिलें प्रदान की।
    नानगुर, पुसपाल, नेतानार, तिरिया, जमावाड़ा, बिलोरी, बांडापारा, बड़े मुरमा, नियानार, साड़गुड़, पोड़ागुड़ा स्कूलों की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने साइकिल वितरण किया। श्री देव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूलों में 311 छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।

सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का कार्य हमारी प्रदेश सरकार कर रही है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ हमारी बेटियों को स्कूल आने में परेशानी न हो इसके लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल प्रदान की जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है।

जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। बस्तर का तेजी से विकास हो रहा है। शिक्षा का विशेष महत्व होता है। सरस्वती साइकिल वितरण के तहत नानगुर में 60, तिरिया में 10, पुसपाल में 45, नेतानार में 4, जामावाड़ा में 26, बड़ेमुरमा में 20, बांडापारा में 20, बिलोरी में 30, नियानार में 60, पोड़ागुड़ा में 21, साड़गुड़ में 25 समेत कुल 311 छात्राओं को साइकल वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विधायक किरण देव ने सांस्कृतिक प्रस्तुति की सरहाना की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी, नानगुर सरपंच शांति बधेल विद्याशरण तिवारी, भाजपा महामंत्री रामाश्रय सिंह, रजनीश पाणिग्रही, नानगुर मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, मनोहर दत्त तिवारी, राधे सेठिया, जामावड़ा सरपंच महेश्वरी नाग, संरपंच उमन बधेल, लखीधर बघेल, रमेश सेठिया,नीलांबर सेठिया, जितेंद्र सेठिया , अमलपति बैस, चैतराम नाग, बालमती नागेश, सुखलाल, आसमती, डमरूधर, अभिमन्यु सिंह, महेंद्र सेठिया, डीईओ बलिराम बघेल, जनपद सीईओ अमित भाटिया, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्यगण, स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।

दो वार्डों की महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0
  •  जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने दिलाई सदस्यता 

जगदलपुर राजीव भवन में बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में अनुकूल देव वार्ड और विवेकानंद वार्ड की दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस की रीति नीति व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। सुशील मौर्य और रेखचंद जैन ने कांग्रेसी का गमछा पहनाकर उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस प्रवेश करने वालों में सुनीता दास, कांति नाग, सुशीला सोनी, सच्चवती सोनी, संजना कश्यप, धनलक्ष्मी विश्कर्मा, शांति, चंद्रकांति यादव, संगीता दास, अन्नपूर्णा चौरसिया, श्यामा मरंड, गंगा मुखर्जी, राधा मुखर्जी, गीता मरंड, पुष्पा यादव,भवानी सोनी, रुक्मणी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार महिला विरोधी कार्य कर रही है। 9 माह में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सामूहिक दुष्कर्म, चोरी, लूटमार जैसी घटनाओं से महिलाएं परेशान हैं।मंहगाई में दिनों दिन वृद्धि हो रही है।इन सभी से महिलाएं बहुत परेशान हैं आज अनुकूल देव व विवेकानंद वार्ड की दर्जनो महिलाओं ने कांग्रेस की रीति नीति व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली व सरलता से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है।

महिला सुरक्षा में सरकार फेल : जैन

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा में असफल साबित हुई है। पूरे प्रदेश में माता बहनें अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। गृहणियों को सिर्फ अपने बच्चों की फ़िक्र लगी रहती है और सरकार केवल अपनी वाहवाही में लगी हुई है। सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था क़ानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। श्री जैन ने कहा कि बीते 9 महीनों की सरकार में 600 से ज्यादा रेप, 3094 क्राइम हो चुके हैं। कुल मिलाकर बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हमारी माता बहनों ने कांग्रेस प्रवेश किया है। मैं उनके भविष्य की कामना कर कांग्रेस परिवार में स्वागत करता हूं। इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद लता निषाद, सुशीला बघेल, पंचराज सिंह, अमजद खान, रविशंकर तिवारी, ज़ाहिद हुसैन, महेश दिवेदी, अनुराग महतो, शादाब अहमद, खिरेंद्र यादव अन्य मौजूद थे।

वैष्णवीं ने साबित किया बस्तर की छ़ोरी किसी से कम है के

0
  • पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक विजेता बन रचा इतिहास

    जगदलपुर बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और खासकर बस्तर की बेटी किसी से कम नहीं हैं लालबाग निवासी सुश्री वैष्णवी प्रजापति ने गोल्ड मेडल जीतकर यह साबित किया। वहीं सुश्री वैष्णव प्रजापति ने गोल्ड मेडल पाकर जगदलपुर शहर के साथ- साथ बस्तर को गौरवान्वित किया। सुश्री प्रजापति ने स्वर्ण पदक पाकर इतिहास रच लिया है जिससे परिजनों सहित शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।


झारखंड में नेशनल ईक्युपाईड पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप का 20,21 व 22 सितंबर को आयोजित किया गया था जिसमें बस्तर जिले की जगदलपुर नगरीय निकाय क्षेत्र की लालबाग निवासी सुश्री वैष्णवी प्रजापति पिता संतोष प्रजापति जुनियर वर्ग में 44 किलो वर्ग में की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया था। स्कावट में 40 किलो, बैंच प्रेस में 25 किलो तथा डेड लिफ्ट में 55 किलो वजन में अपनी प्रतिभा दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया और 120 किलो वजन का रिकॉर्ड हासिल करने बदौलत विरोधियों को पटखनी दी।झारखंड में पावरलिफ्टिंग में वैष्णवी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। युनाइटेड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष इसान रंजन बेनर्जी, महासचिव श्री व्यास गोस्वामी व डायरेक्टर अख्लाक खान ने सुश्री वैष्णवी प्रजापति को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विगत वर्षों में आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल में जिस प्रकार बेटियों की पहलवानी पर फिल्म प्रदर्शित किया गया था और बेटियों ने जो प्रदर्शन किया था वैसे ही वैष्णवी प्रजापति की शारीरिक दक्षता की कौशल के बदौलत ही झारखंड में स्वर्ण पदक विजेता बनी और बस्तर की बेटी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर उम्दा प्रदर्शन गौरवान्वित किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS