City Media - Page 638 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 638

भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न, कांग्रेस दफ्तर में मातम

0
  • कांग्रेस कार्यालय में लटका ताला, भाजपा कार्यालय में रोज बंट रही मिठाई

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव परिणामों ने बड़े ही अप्रत्याशित रहे हैं। इन नतीजों ने राजनीति के प्रकांड पंडितों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। वहीं भाजपा जश्न में डूबी हुई है, तो कांग्रेस दो दिन बाद भी सदमे से उबर नहीं पाई है। भाजपा कार्यालय में दूसरे दिन भी मिठाई बंटती रही पटाखे छोड़े जाते रहे। वहीं कांग्रेस कार्यालय में ताला जड़ा रहा।

छत्तीसगढ़ समेत बस्तर संभाग में जीत का परचम लहराने के बाद संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न थमने का नाम नहीं ले रहा है। आतिशबाजी करने के साथ- साथ मिठाई बांटने का दौर आज दूसरे दिन भी चलता रहा। वहीं कांग्रेस कार्याल्य राजीव भवन में सन्नाटा छाया 3 दिसंबर दोपहर बाद से आज दूसरे दिन तक भी ताला लटका रहा। कांग्रेस के वो वरिष्ठ नेता जो चाय की चुस्की कांग्रेस दफ्तर में ही लिया करते थे, वो भी अज्ञात वास में चले गए हैं। किसी ने सोचा भी नहीं था कि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को इतनी करारी शिकस्त मिलेगी। राजनीति के तमाम प्रकांड पंडितों का यही अनुमान था कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 2018 वाली अपनी ही जीत के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए देश की राजनीतिक इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगी। तमाम सर्वे एजेंसियों का पूर्वनुमान भी कुछ इसी तरह के संकेत दे रहे थे। देश के सभी लोकप्रिय टीवी चैनलों में एग्जिट पोल्स का प्रसारण होने के बाद भाजपाई हताशा और निराशा के गर्त में जा चुके थे। वहीं कांग्रेसी खेमे में उल्लास बिखर पड़ा था। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। जीत का जश्न मनाने के लिए सारी तैयारियां कांग्रेस नेताओं ने एक दिन पहले ही कर ली थी। तीन तारीख को दोपहर 12 बजे तक दोनों खेमों में यही आलम बना रहा। मगर जैसे जैसे रुझान आते गए, बयार उलटी बहने लगी। भाजपा के जो नेता और कार्यकर्ता घरों में दुबक से गए थे, वे अचानक निकल आए। जगदलपुर समेत तमाम गांव, कस्बों और शहरों में कमल की मुस्कान बिखरने लगी और कांग्रेसी खेमे में मातम पसरने लगा। जैसे जैसे धूप ढलती गई, भाजपाई जोश से लबरेज होते चले गए और कांग्रेसी कोमा की स्थिति में पहुंचने लगे। कांग्रेस नेता अपने पार्टी दफ्तर में ताला जड़कर चंपत हो गए। वहीं भाजपा कार्यालय गुलजार होता चला गया। कांग्रेस के लोगों को हार का सदमा ऐसा लगा कि दूसरे दिन भी दोपहर तक कांग्रेस भवन में ताला लटका रहा। भाजपा कार्यालय में दूसरे दिन भी बंटती रही मिठाईयां।

बस्तर ने भर दी भाजपा की झोली

कांग्रेस के तमाम दावे, वादे और पूर्वानुमान को झुठलाते हुए बस्तरवासियों ने भाजपा की खाली झोली में वोटों की बरसात कर दी। मोदी और शाह की आंधी में कांग्रेस उड़ गई। बस्तर जिले में शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल है, तो वहीं जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक जीतकर आए हैं, वहां भी मातम छाया हुआ है। उन क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों की हार के बाद भी वहां के कार्यकर्ता अपनी जीत मानते हुए जश्न मना रहे हैं।संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित कांग्रेस दफ्तर में नतीजे आने के दूसरे दिन भी दोपहर तक ताला लटका रहा।परिणाम के पूर्व शहर के चौक- चौराहों से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक में चाय की चुस्की के साथ कांग्रेस के नेता अपनी जीत का दावा करते फिर रहे थे। मोदी और शाह की लहर के बाद कांग्रेसी नेता शहर के चौक चौराहों से गायब ही हो गए हैं। निगम, मंडलों में काबिज कांग्रेस के जो नेता अपने दम पर कांग्रेस को जीत दिलाने का दम भरते फिरते थे, वे भी अंडरग्राऊंड हो चुके हैं। यहां भाजपा के नेताओं को एक नसीहत या सलाह दी जा सकती है कि वे जनादेश को अपनी निजी उपलब्धि मान न बैठें, वरना 5 साल बाद बस्तर के मतदाता औकात बताने में पीछे नहीं रहेंगे। इसलिए जनादेश का सम्मान करते हुए जनापेक्षा की पूर्ति में ध्यान लगाएं।

बिखरते परिवारों वाले परिवेश में वृद्धाश्रम हैं वरदान

0
  •  अहिसास इंदौर शाखा की काव्यगोष्ठी में छलका दर्द

*दल्लीराजहरा वर्तमान की ज्वलंत समस्या वृद्धाश्रम पर सभी 45 कलमकारों ने अपने अनुभवों से ओतप्रोत स्वरचित रचनाओं से नई पीढ़ी की सोच को उजागर कर रख दिया। अहिसास संस्था की 74वीं काव्यगोष्ठी में बुजुर्ग माता – पिताओं के दर्द को कवियों और कलमवीरों ने बखूबी बयां किया।

दो भागों में विभाजित होकर रह गया,भारतीय पुरानी संस्कृति के अनुरूप वृद्धाश्रम अभिशाप भी, मां बाप की छाया वट वृक्ष की तरह होती है, कोई भी संकट या समस्या परिवार को छू भी नहीं सकती, मां बाप के आशीर्वाद को ईश्वर भी टाल नहीं सकता, इतनी ताकत होती है, पर वर्तमान पीढ़ी इसका अहसास करे तब न। मानवीय संवेदना से जुड़ी इस समस्या का दूसरा पक्ष आज की पढ़ी लिखी संताने पति पत्नी दोनों नौकरी करते हो मां,बाप से दूर रहते हो, विदेशों में उनके मन में मां बाप से बढ़कर पैसा है, उनकी तनख्वाह बेशुमार होती है, उनके पास माता पिता के लिए समय नहीं रहता। पैसा भेज और माता पिता को वृद्धाश्रम में रखकर वे निश्चिंत हो जाते हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ. बनवारी जाजोदिया ने इस सच्चाई को यथार्थ के धरातल पर रखा। इस समस्या को और व्यवहारिक तरीके से रखने के लिए मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र से आमंत्रित डॉ. जय भगवान सिंगला ने नजदीक से बुजुर्गो की इस गंभीर समस्या का अध्ययन कर सर्व सुविधा युक्त “प्रेरणा वृद्धाश्रम, सलारपुर रोड, कुरुक्षेत्र में स्थापित कर समाज को आईना दिखाने का अद्भुत कार्य किया है। डॉ. सिंगला के अनुसार सभी रहवासी वृद्ध खुशी से और चिंतामुक्त जीवन आनंद से जीते हैं।खुद भी मस्त रहते हैं और बच्चों को भी व्यस्त रहने देते हैं। बच्चे अपना जीवन सुखमय बिताएं, हम अपना जीवन अपनी मर्जी से जीएं।कुल मिलाकर वर्तमान परिवेश में जहां एक बेटा एक बेटी होती है। बेटी सुसराल के बंधन और बेटा बहु के बंधन में।इसलिए शेष और सुखी अंत के लिए वृद्धाश्रम वरदान ही साबित होंगे। यह भविष्य की ज्वलंत आवश्यकता भी है।इस ज्वलंत समस्या पर 45 साहित्यकारों ने बेबाक राय रखी। इनमें नीति, रानी नारंग, शोभा रानी, मीना अग्रवाल, संतोष तोषनीवाल, शेष नारायण चौहान बैंगलोर, राजकुमार हांडा, स्नेह नीमा, शिशिर देसाई सनावद, प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल मधुबनी, डेजी कौशिक गुरुग्राम, अंजुल कंसल, डॉ. अजीत कुमार आगरा, जयप्रकाश अग्रवाल काठमांडू, निर्मल सिंगला, आशा जाखड़, डॉ. राज गोस्वामी, मनीराम शर्मा, पूर्णचंद्र शर्मा, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव सभी दतिया, दिनेंद्र दास बालोद, भानुप्रताप, अशोक द्विवेदी, रशीद अहमद शेख, डॉ. बनवारी जाजोदिया, सोनल शर्मा सीकर, डॉ. शिरोमणि माथुर दल्ली राजहरा, मोहन त्रिपाठी गुजरात, डॉ. विजय लक्ष्मी आगरा, डॉ. रामस्वरूप साहू मुंबई, महेंद्र शर्मा, डॉ. बिनोद हंसोड़ा दरभंगा, अनिल वर्मा अलीगढ़, डॉ. नूतन जैन आगरा और ललित सिंह ठाकुर,भाटापारा शामिल हैं। मंच संचालन शोभारानी तिवारी और राजकुमार हांडा ने किया। सरस्वती वंदना आशा ने प्रस्तुत किया। सम्मान पत्र का वाचन अशोक द्विवेदी ने किया। अतिथि परिचय और आभार प्रदर्शन राजकुमार हांडा ने किया। राष्ट्रगान से इस सफलतम कार्यक्रम का समापन हुआ।

जनसेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखूंगा : लखेश्वर बघेल

0
  • अपने विधायक को बधाई देने निवास में उमड़ रहे लोग
  • गृहग्राम गिरोला में हर दर पर हुआ आत्मीय स्वागत

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र बस्तर से पुनः निर्वाचित विधायक लखेश्वर बघेल को बधाई देने के लिए उनके जगदलपुर स्थित निवास में ग्रामीणों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला अनवरत जारी है। सोमवार को भी सैकड़ों लोग लखेश्वर बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।

लखेश्वर बघेल के पुनः चुनाव जीतने के बाद से उनके निवास स्थल पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने वालों का तांता रोज देर तक लगा रहता है। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड एवं बस्तर विकासखंडों के ग्रामीण, महिलाएं, माता बहनें, समाज प्रमुख, युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता बधाई देने नित्य पहुंच रहे हैं। सोमवार को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अपने गृहग्राम गिरोला पहुंचकर ग्राम देवी माता हिंगलजिन की पूजा अर्चना की। उन्होंने हिंगलाजिन माता से क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद ग्रामीणों से मुखातिब होते हुए विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि एकबार फिर मुझे बस्तर क्षेत्र के मतदाताओं ने आशीर्वाद देकर सेवा का अवसर दिया है। इसके लिए मैं समस्त क्षेत्रवासियों को सादर प्रणाम करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। बघेल ने कहा कि यह जीत मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की विजय है। यह विजय मैं आप सभी को समर्पित करता हूं। आपके समर्थन और सहयोग के लिए आप सभी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। लखेश्वर बघेल ने कहा कि आप सबके सहयोग से बस्तर क्षेत्र के विकास की गति लगातार जारी रहेगी। आप लोगों की सेवा पूर्ववत समर्पित भाव से करता रहूंगा। गृहग्राम गिरोला में जगह- जगह युवाओं, समाज प्रमुखों, माता बहनों एवं बुजुर्गों ने लखेश्वर बघेल का स्वागत किया और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान गणेश बघेल, जगमोहन बघेल, सुखदई बघेल, आशीष मिश्रा, गोपाल कश्यप, सोनाधर, मानसिंह कवासी, हेमराज बघेल, सत्येंद्र गागड़ा, दीपक पांडे, जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम ठाकुर, जोगेंद्र, विमल बिसाई, गणेश, राजेश कुमार, पूरन कश्यप, मोना पाढ़ी, रूद्रप्रताप यादव, रामचंद्र नाग, लोकनाथ बघेल एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ पड़े ग्रामीण, फिर मन गई दिवाली

0
  • बाईक रैली के साथ विधायक की अगुआनी की युवाओं ने
  • जगह – जगह महिलाओं ने उतारी केदार कश्यप की आरती

भानपुरी (जगदलपुर) पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने एकबार फिर नारायणपुर में इतिहास रच दिया है। यह विधानसभा सीट जीतकर केदार कश्यप ने साबित कर दिया है कि पांच साल के वनवास के बावजूद क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास उन उनके प्रति कायम है। जब कश्यप बस्तर जिले के भानपुरी के निकट स्थित करंदोला गांव पहुंचे, तो उनका स्वागत करने सिर्फ करंदोला गांव के ही लोग नहीं, बल्कि आसपास के तमाम गांवों के ग्रामीण भी उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े। करंदोला भानपुरी गांव भाजपामय हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व अन्य वरिष्ठ नेताओं के जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। केदार कश्यप का ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

केदार कश्यप एवं उनके भाई दिनेश कश्यप बस्तर संभाग के वरिष्ठ आदिवासी नेताओं में गिने जाते हैं। दिनेश कश्यप बस्तर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। जबकि स्वयं केदार कश्यप डॉ. रमन सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्हें भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग की नारायणपुर विधानसभा सीट से मैदान पर उतारा था। केदार कश्यप पर क्षेत्र के मतदाताओं का भरोसा बरकरार था। यही वजह है कि उन्होंने चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को करारी शिकस्त देते हुए भाजपा की खोई हुई सीट फिर से झटक ली। यह सीट जीतकर केदार कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय के भरोसे को कायम रखा। जीत के बाद जब केदार कश्यप भानपुरी अंचल में पहुंचे, तो जैसे अंचल में फिर से दिवाली मन गई। जोश, जज्बे और जबरदस्त उत्साह से भरे भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केदार कश्यप का भव्य स्वागत किया। पूरे गांव का माहौल भाजपामय हो गया था।नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की भव्य एवं ऐतिहासिक जीत के बाद केदार कश्यप के भानपुरी नगर आगमन पर करंदोला से सोनारपाल तक रोड शो एवं बाइक रैली कर आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के साथ जीत का जश्न मनाया गया। आतिशबाजी ऐसी भव्य और आकर्षक कि दीपावली की भी आतिशबाजी फीकी सी जान पड़ रही थी। जगह जगह ग्रामीण महिलाओं ने आरती उतारकर केदार कश्यप का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

पार्टी की प्रतिष्ठा पर न आने दें आंच

इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक केदार कश्यप ने भानपुरी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर फिर से भरोसा जताया है। हमें हर हाल में क्षेत्र के नागरिकों के इस भरोसे पर खरा उतरना है। हमें भूलकर भी ऐसी कोई भूल नहीं करनी है, जिससे कि नागरिकों की भावना आहत हो और भारतीय जनता पार्टी की हिमालय जैसी ऊंची प्रतिष्ठा पर आंच आंच आ पाए। हम सभी का अस्तित्व भाजपा से है, न कि हमसे भाजपा का। श्री कश्यप ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने समूचे विश्व में मां भारती का गौरव बढ़ाया है। जो विकसित देश भारत को तुच्छ समझते थे, आज वही देश भारत के साथ दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाने को आतुर हैं। हमारे स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया, लेकिन हर तरह की संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की पिछली सरकार ने लूटने का काम किया। आदिवासियों को सिर्फ ठगा, किसानों को राजीव किसान न्याय योजना के नाम पर सिर्फ धोखा दिया। तेंदूपत्ता श्रमिकों से छल किया। बस्तर के आदिवासी, किसान, युवा, महिलाएं और तेंदूपत्ता श्रमिक इस बार कांग्रेस के झांसे में नहीं आए। उन्होंने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हमें इन सभी का कर्ज उतारने का मौका मिला है और हम इस मौके को हरगिज जाया नहीं होने देंगे।

फिर मंत्री बनेंगे ‘नारायण’ के ‘केदार’

नारायणपुर, केदार कश्यप और दिनेश कश्यप इन तीनों नामों में कहीं न कहीं ईश्वर के तीन रूप समाहित हैं। नारायणपुर में भगवान नारायण, दिनेश कश्यप में सूर्य भगवान और केदार कश्यप में देवाधि देव महादेव का एक रूप केदार समाहित है। यह भले ही संयोग हो सकता है, मगर नारायणपुर क्षेत्र के लिए यह शुभ संकेत जरूर है। डॉ. रमनसिंह मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे केदार कश्यप एक अनुभवी और सुलझे हुए राजनेता हैं। भाजपा की इस नई पारी में भी उन्हें अहम जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना है। इस बार के मंत्रिमंडल में केदार कश्यप को गृह, वित्त, आदिम जाति कल्याण विभाग जैसे किसी बड़े विभाग का मंत्री बनाया जा सकता है। क्षेत्र के नागरिक भी भाजपा नेतृत्व से यही उम्मीद लगाए बैठे हैं। केदार कश्यप पर गुलाल और पुष्पवर्षा करते हुए ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता इसी तरह की शुभकामनाएं उन्हें देते नजर आ रहे थे। सभी की यही मंशा थी कि केदार कश्यप को उनकी योग्यता और बस्तर के आदिवासी समुदाय की भावनाओं के अनुरूप उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक

0
  •  बस्तर के सभी बीजेपी विधायक गए रायपुर

जगदलपुर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर छत्तीसगढ़ भाजपा के नव निर्वाचित 54 विधायकों को आज सोमवार 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरिया कला पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने सभी विधायकों को सूचित कर दिया है।

बैठक में भाग लेने के लिए जगदलपुर के विधायक किरण देव, चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी समेत बस्तर संभाग के सभी नव निर्वाचित विधायक रायपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायकों की बैठक प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मंडाविया बैठक लेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर भी चर्चा करेंगे। संभावना है कि इसके पहले इन तीनों नेताओं की मौजूदगी में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा विधायक दल के नेता का भी चयन कर लें। उसके बाद प्रदेश भाजपा के नेता इन केंद्रीय नेताओं के साथ राजभवन रवाना हो सकते हैं और राज्यपाल से भाजपा की सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का अनुरोध कर सकते हैं। संभावना है कि बहुत जल्द सरकार का गठन कर लिया जाएगा और नई सरकार का शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान या फिर नया रायपुर के मैदान पर होने की संभावना है।

जगदलपुर की उम्मीद के ‘किरण’ ने जीत लिया सबका दिल

0
  •  विधायक किरण देव की सहजता के कायल हो गए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी
  • दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटानी भी थे साथ

जगदलपुर मैं आप लोगों के लिए विधायक नहीं, वही किरण हूं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का बेटा और सेवक बनकर काम करता रहूंगा। जगदलपुर के नव निर्वाचित भाजपा विधायक किरण देव की इन सहज, सरल और आत्मीयता भरी बातों ने भाजपाइयों के साथ ही विपक्षी दल कांग्रेस के समर्थकों का भी दिल जीत लिया।

जगदलपुर के विधायक किरण देव और दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटानी सोमवार को अल सुबह रायपुर जाते समय जगदलपुर के पुराना बस स्टैंड में लोगों को देख अचानक रुक गए। वहां किरण देव के कुछ पुराने साथी, भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। परिचितों ने जैसे ही कहा – आइए विधायक जी, चाय लीजिए, किरण देव ने तुरंत जवाब दिया – अरे भाई आप सभी मेरे अपने हैं, आप लोगों की तरह मैं भी जगदलपुर का बेटा हूं। इस लिहाज से हम सभी आपस में भाई ही तो हुए न। जिस तरह एक नेक और कर्तव्य परायण बेटा अपने माता – पिता की सेवा करता है, ठीक उसी तरह मैं भी जगदलपुर और क्षेत्र के नागरिकों की सेवा करता रहूंगा। कर्तव्य पथ पर विधायक पद को कांटा नहीं बनने दूंगा, बल्कि इस पद और राजनीति को जनसेवा का साधन बनाकर काम करूंगा। अपने नए नवेले विधायक किरण देव की जुबान से झरती उम्मीद की किरण भरी बातों ने वहां मौजूद तमाम लोगों का दिल जीत लिया। विधायक की इन बातों से अभिभूत किरण देव के पुराने साथियों ने उन्हें गले से लगा लिया। श्री देव और श्री अटानी काफी देर तक वहां खड़े रहकर लोगों से बातचीत करते रहे। किरण देव ने बताया कि वे और चैतराम अटानी आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी रायपुर जा रहे हैं। इस बीच उनके एक पुराने साथी ने कुरेदते हुए कहा कि आप तो मंत्री जरूर बनाए जाएंगे, इसका जवाब भी किरण देव ने अनूठे अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि चाहे कोई पद मिले या न मिले, लेकिन जनसेवा के पथ से कभी विचलित नहीं होऊंगा। जगदलपुर क्षेत्र के सहृदय जनता ने जिस विश्वास के साथ मुझे अपनी सेवा का मौका दिया है, उस विश्वास और भरोसे को मैं तनिक भी डिगने नहीं दूंगा।

चलूंगा वरिष्ठ नेताओं के पदचिन्हों पर

विधायक किरण देव ने कहा कि जिस तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह बिना रुके, बिना थके मां भारत भारती की सेवा कर रहे हैं, उनके चरण चिन्हों पर चलते हुए पार्टी के संभाग प्रभारी एवं राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय और अपने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जगदलपुर क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित भाव से काम करता रहूंगा। दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि दंतेवाड़ा क्षेत्र के अधूरे सपने को पूरा करने का जो दायित्व मुझे वहां के मतदाताओं ने सौंपा है, उसे निभाने में मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा। दंतेवाड़ा के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से काफी अपेक्षाएं हैं, उन अपेक्षाओं को पूरा करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस दौरान वहां मौजूद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय और अन्य लोगों ने विधायकद्वय किरण देव एवं चैतराम अटामी को शुभकामनाएं देते हुए रायपुर के लिए रवाना किया।

जनादेश शिरोधार्य : दीपक बैज

0
  •  जनता के हक में लड़ाई जारी रखेंगे : पीसीसी चीफ
  • प्रदेश अध्यक्ष ने माना प्रदेशवासियों का आभार

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ समेत चार राज्यों के चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि जनता का आदेश शिरोधार्य है। अब हम विपक्ष में बैठकर जनता के हक में लड़ाई लड़ेंगे।

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पूरे पांच साल तक कांग्रेस को भरपूर स्नेह दिया। चुनाव में भी हमें यथेष्ट स्नेह के साथ सशक्त विपक्ष भूमिका निभाने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की जनता ने सौंपी है। कांग्रेस यह जिम्मेदारी भी पूरी शक्ति और ऊर्जा के साथ निभाएगी। दीपक बैज ने कहा है कि हो सकता है जनसेवा में हमसे कोई चूक हुई होगी, भविष्य में ऐसी चूक की पुनरावृति अपनी ओर से नहीं होने देंगे। पीसीसी चीफ बैज ने कांग्रेस को सहयोग के लिए प्रदेश के चित्रकोट समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं, कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मिले कांग्रेस के कई नेता

0

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद बस्तर दीपक बैज के रायपुर स्थित निवास में सरायपाली के अनेक कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे। श्री बैज से मुलाकात करने पहुंचे नेताओं में रामनारायण आदित्य शहर अध्यक्ष सरायपाली, पुष्पेंद्र पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, जितेंद्र सिदार भंवरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बलराम भोई छूईपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आदि शामिल थे। इन नेताओं ने सौजन्य मुलाकात कर पीसीसी चीफ बैज को उनका आकर्षक छायाचित्र भेंट किया।

 

गौ तस्करी करने वाले 5 आरोपी गिफ्तार

0
  • बालोद एसपी जितेन्द्र कुमार यादव के आदेश से गौ तस्करी पर हुई बड़ी कार्यवाही
  •  08 मवेषियों को कत्लखाना ले जाते 05 आरोपियों को थाना बालोद के द्वारा किया गया गिरफ्तार
  •  मवेशी परिवहन में प्रयुक्त वाहन पीकप बोलेरो वाहन को भी किया गया जप्त।

बालोद :- पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुषील कुमार नायक के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में जिले में गौ तस्करी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर थाना बालोद क्षेत्र अंतगर्त लगातार जगह बदल- बदल कर एमसीपी लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि दिनांक 01.12.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सांकरा(करहीभदर) के पास एक पीकप वाहन क्रमांक ब्ळ05  7508 में क्रुरता पूर्वक मवेषियों को भरी जाकर कत्ल खाना ले जा रहा है कि सूचना पर थाना बालोद के उपनिरीक्षक नंदकिषोर सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक मनीष राजपुत, लवण सिंह राजपुत, विवके आनंदधीर, नागेष्वर साहू के द्वारा ग्राम सांकरा(क) जाकर घेराबंदी कर 05 आरोपियों व पीकप वाहन को पकड़कर चेकिंग करने पर 08 मवेषियों को कु्ररता पूर्वक पीकप में भरा मिला जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 579/2023 धारा 4, 6 छत्तीगढ़ कृषिक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11(घ) पशु कु्ररता अधिनियम का अपराध पंजीबद्व किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण के नामः-
01.डिकेश्वर  साहू पिता चुन्नु लाल साहू उम्र 27 साल ग्राम ओझागहन थाना सनौद जिला बालोद।
02.सेवक राम साहू पिता भगत राम साहू उम्र 30 साल ग्राम सांकरा(क) थाना व जिला बालोद।
03.राजू यादव पिता कोदन यादव उम्र 50 साल ग्राम सारागांव(लिलजा) थाना खरोरा जिला रायपुर।
04.अब्दूल शईद पिता अब्दूल अजीज उम्र 48 साल साकिन वार्ड क्र 13 पठानपुरा कुबा मस्जिद के पास मुर्तीजापुर थाना मुर्तीजापुर जिला अकोला(महाराष्ट्र)
05.मोहम्मद खान पिता रमजान खान उम्र 69 साल ग्राम मुजगहन थाना व जिला बालोद।
उक्त सभी आरोपीगणों को आज दिनांक 02.12.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
जप्त पषु व वाहन की जानकारीः-
 .08 नग छोटे बड़े गाय बछड़ा कीमती करीबन 35000 रूपये
 . एक बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक 05 7508 कीमती 5,00,000 रूपये

संपूर्ण कायर्वाही में निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक नंदकिषोर सिन्हा, आरक्षक मनीष राजपुत, लवणसिंह राजपुत, विवके आनंदधीर, भागीरती उईके, नागेष्वर साहू एवं थाना बालोद के संपूर्ण स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

डीबी ग्रुप के द्वारा विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर

0

दल्लीराजहरा :- नगर के रक्तविरो द्वारा बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया रक्तदान शिविर में 47 यूनिट रक्तदान किया गया आज के शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ शैबाल जाना जी डॉक्टर अमित तिवारी जी आरोग्य अस्पताल डॉक्टर मंजीता ठाकुर जी ज्योति अस्पताल के अतिथ्य में संपन्न किया गया साहू समाज के अध्यक्ष युवराज साहू रेखु साहू अंजू साहू भी उपस्थित थे | शहीद अस्पताल के डाक्टर जाना जी ने अपने उद्बोधन में बताया शहर में जब ब्लड बैंक नही था तो बहार से आए मरीज को रक्त के लिए बहुत भटकना पड़ता था बहुत लोग रक्त को बेचा करते थे 8 साल पहले दीपक साहू ने डीबी ग्रुप का निर्माण कर अपने शहर व आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों का पूरा सहयोग किया निशुल्क रक्तदान को बढ़ावा दिया गया आज बहुत आसानी से रक्त मिल जाता है इसके पीछे डीबी ग्रुप के सभी सदस्य मेहनत लगन से मानव सेवा कर रहे है नगर के आम जन से अनुरोध है आप सभी रक्तदान करे डॉक्टर मंजीता ठाकुर जी ने बताया रक्तदान करना लाभकारी होता है हर 3 माह में नियमित रक्तदान करने से रक्त पतला रहता है शरीर स्वस्थ रहता है गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है संस्था के संस्थाप अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया शहर में रक्त की कमी को दूर करने के लिए समय समय पर शिविर के मध्यम से रक्तदान कराया जाता है साथ ही रक्तदान के लिए रक्तविरो को जागरूक किया जाता है अज्ञानता के कारण आज भी लोग रक्तदान से वंचित है अभी भी सही जानकारी ना होने के कारण रक्तदान से दूर रहते है मानव सेवा ही माधव सेवा है हम सभी को मिल कर रक्तदान करना चाहिए इससे हमे स्वयं को लाभ होता है|


डीबी महिला टीम नारीशक्ति रक्तविर्णगणा पार्वती सूर्यवंशी शिवानी मानिकपुरी रेणुका साहू ममता मानकर रंजना साहू अनिता साहू रंजिता गुप्ता ने रक्तदान कर महिलाओ को ऊर्जा प्रदान किए महिला टीम के मध्यम से अपने शहर के महिलाओ बेटियो को प्रोत्साहित किया जा रहा है रक्तदान के लिए महिला टीम की अध्यक्ष ममता मानकर ने बताया गर्भाशय कैंसर मुक्त भारत अभियान के तहत बेटी बहन मां को बचाने हेतु बेसिक जानकारी दिया जा रहा है जिससे गर्भाशय कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से बचाओ कैसे करना है हमारी महिला टीम के द्वारा शिविर के मध्यम से जागरूक किया जाता है कार्यकर्म को सफल करने हेतु नगर के रक्तविरो एवम डीबी स्टार महिला डीबी टीम का योगदान सरहनिया है ब्लड बैंक स्टॉप नेहा साहू निकिता सूरज आदि का सहयोग मिला संस्था को विगत 8 वर्ष हो गया है अभी तक 6 हजार से भी ज्यादा रक्तदान किया जा चुका है संस्था के कार्य को देख कर दो नेशनल अवार्ड 16 राज्य स्तरीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है संस्था के मध्यम से रक्तदान व जागरूकता अभियान चलाया जाता है |

MOST POPULAR

HOT NEWS