City Media - Page 839 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 839

विभाग में पदोन्नति के नाम पर लेनदेन का खुला खेल

0
  • कर्मचारी संघ ने संयुक्त संचालक पर लगाए आर्थिक गड़बड़ी के आरोप
  • कार्रवाई की मांग को लेकर संभाग आयुक्त को संघ ने सौंपा ज्ञापन

तोकापाल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बस्तर के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं पर कर्मचारियों की पदोन्नति के मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आर्थिक लेनदेन के फेर में वरिष्ठ कर्मचारियों की नियुक्ति तिथि गलत दर्शाकर कनिष्ठ कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया है।इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बस्तर जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने संभाग आयुक्त बस्तर को ज्ञापन सौंपा है। संघ के जिला सचिव दयानंद पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में संयुक्त संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संघ ने कहा है कि संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. डी राजन इसी साल मई माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं और सेवानिवृत्ति से पहले वे पदोन्नति और पदस्थापना के नाम पर जमकर मनमानी एवं वसूली कर रहे हैं। इन दिनों संयुक्त संचालक ने स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की है। इस पदोन्नति में वरिष्ठता क्रम को दरकिनार करते हुए पैसों के बल पर अनेक कनिष्ठ स्वास्थ्य कार्यकर्त्ताओं को पदोन्नत किये जाने की तैयारी इनके द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ कर्मचारियों के सरल क्रमांक और नियुक्ति तिथि को गलत दर्शाकर उन्हें कनिष्ठ बना दिया गया है और कनिष्ठ कर्मचारियों को उनसे वरिष्ठ साबित कर उन्हें पदोन्नत किया जा रहा है। जब तक वरिष्टता सूची में अंतिम सुधार ना हो तब तक पदोन्नति सूची जारी ना की जाये इसका उदाहरण देते हुए बताया गया है कि उप स्वास्थ्य केंद्र सोनपुर के पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता रामनाथ कश्यप को बकावंड के खंड चिकित्सा अधिकारी पर दबाव डालकर गलत तरीके से पदोन्नत करने की तैयारी है। जो पदोन्नति सूची में भारी लेन देन की आशंका की ओर इंगित करता है !आगे बताया गया है कि खंड विस्तार प्रशिक्षक अधिकारी ( बीईटीओ ) पद पर पदोन्नति मामले में भी संयुक्त संचालक ने ऐसा ही रुख अपनाया था। पदोन्नति उपरांत इन कर्मचारियों को दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त करने का नाटक किया गया। बाद में इन पदोन्नत कर्मियों से जमकर उगाही की गई और फिर उन्हें शहरों और ब्लॉक मुख्यालयों के आसपास पदस्थ कर दिया गया। संघ ने कहा है कि डॉ. डी राजन जब बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी थे, तब उन्होंने डीएमएफटी मद से बहु उद्देशीय पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता पद के लिए स्वयं की हस्तलिपि में नियुक्ति आदेश जारी किए थे, जो संदेहास्पद हैं। संघ ने ज्ञापन के साथ डॉ. राजन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश की छायाप्रतियां भी प्रस्तुत की हैं। संघ ने डॉ. राजन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश पर रोक लगाने की मांग संभाग आयुक्त से की है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव दयानंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, नेत्र सहायक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हनुमंत राव, महारानी हॉस्पिटल इकाई के जिला सचिव नीरज मामडीकर, जिला महारानी इकाई उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीकम साहू शामिल थे।

टीए बिल में किया गया था फर्जीवाड़ा

छ्ग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने डॉ. डी राजन पर टीए बिल के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। संघ ने ज्ञापन में बताया है कि डॉ. डी राजन तोकापाल में खंड चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने फर्जी टीए बिल पेश कर हजारों रुपए आहरित कर लिए थे। मामला उजागर होने पर जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने पर डॉ. राजन ने चालान के माध्यम से सरकारी कोष में 92 हजार 720 रुपए जमा करा दिए थे। इसके बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई गंभीर आरोपों से घिरे डॉ. डी राजन कार्रवाई न होने से मातहत कर्मचारियों को अब प्रताड़ित भी करने लगे हैं। नेत्र सहायक अधिकारी सोनिया प्रमोद यादव संयुक्त संचालक की प्रताड़ना से सर्वाधिक पीड़ित हैं। डॉ. राजन द्वारा सोनिया यादव को मोस्ट डिफाल्टर कहकर और तू तड़ाक की भाषा कई बार सार्वजनिक रूप से अपमानित कर चुके हैं। डॉ. राजन द्वारा ऐसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने से सोनिया यादव मानसिक रूप से टूट चुकी हैं। डॉ. राजन के ऐसे बर्ताव और उनकी अनियमितताओं के खिलाफ बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल को भी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा जा चुका है।

एटीएम कार्ड का नम्बर सीवीवी नम्बर व ओटीपी को धोखे से लेकर किया था स्कूल मास्टर से 433604 रूपये की ठगी

0
  • बैंक अधिकारी बनकर खाता बंद हो रहा है आधार अपडेट करने के नाम से ठगी करने वाला आरोपी को पकड़ने में बालोद पुलिस को मिली सफलता।
  • थाना बालोद एवं साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही।
  • धनबाद झारखण्ड से 01 आरोपी गिरफ्तार।
  • आरोपी की गिरफ्तारी में धनबाद झारखंड बैंक एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की रही विशेष भूमिका

दिनांक 03.2023 पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन पर एसडीओपी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर व सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे के साथ थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी के संबध में तकनीकी जानकारी व दस्तावेज प्राप्त कर रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के आरोपी दिनेश रविदास पिता अनिल रविदास उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.02.2023 को प्रार्थी मिश्रीलाल ठाकुर पिता कोदूराम ठाकुर ग्राम घुमका थाना बालोद जो घिना शासकीय स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर पदस्थ है के द्वारा शिकायत दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 08.02.2023 व 09.02.2023 को उनके मोबाईल नम्बर पर कॉल कर प्रार्थी का बैंक खाता आधार अपटेड नही होने से बंद होना बताया और आज हि आनलाइन अपटेड कराना होगा नही तो हमेशा के लिए आपका खाता बंद कर दिया जायेगा कहने पर प्रार्थी उसके झांसा में आकर अज्ञात व्यक्ति को अपना एसबीआई बैंक खाता व अपने स्कूल के खाता के एटीएम नम्बर,सीवीवी नम्बर व ओटीपी बता दिया

जिससे उनके निजी खाता से 33568 रूपये व शासकीय स्कूल के बैंक खाता से 400036 रूपये कुल 433604 (चार लाख तैतीस हजार छः सौ चार रूपये) आहरण हुआ था। जिसकी शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक 56/2023, धारा -420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम तैयार कर झारखण्ड भेजने हेतु निर्देश किया गया था। टीम ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा ,जिला-धनबाद झारखण्ड पहुच कर ग्रामीण वेषभूषा में लोकल पुलिस की मदद से संदेही की पतातलाश किया गया। साथ ही धनबाद के बैंक के एटीएम के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त किया गया फुटेज के आधार पर आरोपी की जानकारी पुख्ता होने पर रात्रि में आरोपी के गांव में दबिश देकर प्रकरण के आरोपी दिनेश रविदास पिता अनिल रविदास उम्र 30 वर्ष पता-ग्राम बरदंगाल पंचमहली थाना चिरकुण्डा, जिला-धनबाद झारखण्ड को विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया है। आरेपी के कब्जे से प्रकरण के बैंक पासबुक 02 नग , मोबाईल फोन जप्त किया गया है। उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपी के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतू थाना बालोद से उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक पूरन देवांगन , आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक रूपेश चौरे की सराहनीय भूमिका रही है।अपीलसाइबर क्राईम जागरूकता अभियान के तहत सभी जनता से अपील है कि किसी भी अनजान फोन कॉल से सावधान रहे किसी भी को अपने बैंक खाता नम्बर, एटीएम कार्ड नम्बर, सीवीवी नम्बर, ओटीपी(वन टाईम पासवर्ड) आधार नम्बर ,पिन कोड पासवर्ड को न बताये । मोबाईल पर आये किसी भी अनजान लिंक पर क्लीक न करें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्ड बनाकर लोगों को दिलाएं आयुष्मान योजना का लाभ : धावड़े

0
  • संभाग आयुक्त ने किया जिला अस्पताल नारायणपुर का निरीक्षण

जगदलपुर बस्तर के संभाग आयुक्त श्याम धावड़े ने नारायणपुर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की प्रतिदिन की उपस्थिति, ओपीडी के औसत आधार पर लैब टेस्ट की जानकारी ली और अस्पताल के आपातकालीन कक्ष, लेबर कक्ष, एनआरसी कक्ष, निर्माणधीन हमर लैब का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अजित वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश ध्रुव, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम जितेंद्र कुर्रे, सीएमएचओ, वरिष्ठ निज सहायक एच जोशी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कमिश्नर ने अस्पताल में उपचार करवा रहे मरीजों से स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी लेकर आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज करवाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

ताकि माड़ क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना का लाभ मिल सके। कलेक्टर वसंत ने बताया कि अभी जिले में शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। कमिश्नर ने प्रसव सेंटर के जीर्णोद्धार कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र में निर्धारित बेड के आधार पर गंभीर कुपोषित बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए कलेक्टर को आदेश दिए। कमिश्नर ने एनआरसी में भर्ती बच्चों को प्रावधान के आधार पर भोजन की व्यवस्था करने और केंद्र में निर्धारित मीनू चार्ट को भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। पोषण पुनर्वास केंद्र से स्वस्थ हुए बच्चों का भी सतत फॉलो अप करने के भी निर्देश दिए। कमिश्नर ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कमर्चारियों उपलब्धता का भी संज्ञान लिया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

संसद भवन के बाहर प्रदर्शन में शामिल हुए सांसद दीपक बैज

0
  • मोदी सरकार हाय – हाय का नारा बुलंद किया बस्तर के सांसद ने
  • मोडानी लिखे प्ले कार्ड के साथ विपक्षी सदस्यों ने किया प्रदर्शन

बस्तर अडानी समूह पर लगे कथित आर्थिक गड़बड़ियों की जांच जेपीसी से कराए जाने की मांग को लेकर विपक्षी खेमे के सांसद गुरुवार को भी बेहद आक्रामक नजर आए। बस्तर के सांसद दीपक बैज और तमाम विपक्षी सांसदों ने आज संसद के बाहर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान सांसद बैज मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगवाते रहे।अडानी मामले को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल लगातार आक्रामक बने हुए हैं। बुधवार को सोलह विपक्षी दलों के सांसदों ने नई दिल्ली में विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला था। मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बस्तर के तेज तर्रार सांसद दीपक बैज भी शामिल हुए थे। गुरुवार को भी विपक्ष की गोलबंदी देखने को मिली। आज कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सांसद अपने हाथों में मोडानी लिखे प्ले कार्ड लिए हुए थे। इन सांसदों कैम्पस में मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन करते हुए अडानी मामले की जेपीसी से जांच कराने की मांग कर रहे थे। बस्तर के सांसद दीपक बैज भी प्ले कार्ड लिए नजर आए। बैज अन्य सांसदों से मोदी सरकार हाय हाय के नारे लगवा रहे थे।

नशे में धुत्त पुलिसकर्मी ने अनेक वाहनों में जमकर की तोड़फोड़

0
  • मार्निंग वॉक पर निकले पुलिस अधीक्षक को लोगों ने दी जानकारी
  • पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही भाग निकला सनकी पुलिस जवान

जगदलपुर नगर के सिरहासार क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी द्वारा घंटों मचाए गए उत्पात और आतंक से लोग थर्रा उठे। नशे में धुत्त इस पुलिस जवान ने ने अनेक दोपहिया और चारपहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। एक ऑटो को पलट दिया। इस दौरान मार्निंग वॉक पर निकले पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा को कुछ नागरिकों ने पुलिस सिपाही के उत्पात की जानकारी दी। श्री मीणा ने फोन कर मौके पर पुलिस बल बुलवा लिया, लेकिन पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही उन्मादी पुलिस जवान भाग निकला।प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार जिला न्यायालय में तैनात पुलिस जवान परवेज नशे में चूर होकर घरों के सामने सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। उसने करीब दस कारों के शीशे तोड़ डाले और पत्थर मारकर कारों की बॉडी को डेंट कर दिया। इसके अलावा परवेज ने छह से अधिक मोटर साईकिलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया और एक ऑटो को पलट दिया। उसके रौद्र रूप को देख राह चलते लोग भयाक्रांत हो उठे। नगर के प्रतिष्ठित नागरिक राजकुमार झा, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे, थानू यादव, कुमार दीपक व अजय जैन ने जवान की करतूत की जानकारी मार्निंग वॉक पर निकले पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा को दी। श्री मीणा की पहल के बाद पुलिस की टीम सिरहासार चौक पहुंची। परवेज पुलिस टीम के आने से पहले ही फरार हो गया। पुलिसकर्मी परवेज पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। उसकी ऐसी हरकतों की वजह से वह एक बार निलंबित भी हो चुका है। इसके बाद भी वह सुधर नहीं रहा है। इस पर सिरहासार क्षेत्र में नशाखोरी को बढ़ावा देने और नशे के सौदागरों के साथ उसकी मिलीभगत की बात भी सामने आई है।

पांच गुना बढ़ गई जगदलपुर से रावघाट रेल लाईन की लागत

0
  • बस्तर रेल्वे प्रालि को दिया गया है इस रेल लाईन को बिछाने का काम
  • सांसद दीपक बैज के सवाल पर केंद्र सरकार का संसद में जवाब
  • नक्सली उत्पात के मद्देनजर संगीनों के साये में चल रहा है निर्माण कार्य

बस्तर जगदलपुर से राव घाट तक प्रस्तावित रेल लाईन की लागत 18 साल में पांच गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है। इसकी शुरूआती लागत 304.29 करोड़ थी, जो अब 1627. 56 करोड़ तक पहुंच गई है। इस रेल लाईन को बिछाने की जिम्मेदारी बस्तर रेल्वे प्राइवेट लिमिटेड को दी गई है। यह जानकारी केंद्र सरकार ने बस्तर के सांसद दीपक बैज द्वारा संसद में पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी सांसद दीपक बैज ने संसद के बजट सत्र के दौरान रावघाट – जगदलपुर रेल लाईन के निर्माण में हो रही देरी, इस रेल लाईन के लिए मौजूदा वर्ष के बजट में किए गए प्रावधान, इसकी वर्तमान लागत, छत्तीसगढ़ में रेल लाइनों के विस्तार, दोहरीकरण आदि के बारे में केंद्र सरकार से जानकारी मांगी थी। श्री बैज द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में रेल, संचार एवं इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री अश्वनी उपाध्याय ने विस्तार से जानकारी दी। उपाध्याय ने बताया कि दल्ली राजहरा से रावघाट होते हुए अंतागढ़ तक रेल लाईन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। रावघाट से जगदलपुर तक 140 किमी लंबी रेल लाईन बिछाने का काम बस्तर रेलवे प्रा. लि. को दिया गया है। वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2003 – 04 में इस रेल लाईन की अनुमानित लागत 304. 29 करोड़ रुपए थी। वर्तमान में लागत राशि 1627.56 करोड़ रु. हो चुकी है। इस खंड का कार्य अंतागढ़ तक 60 किमी लंबाई में पूर्ण हो चुका है और शेष भाग में कार्य जारी है। उपाध्याय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित कार्यों के लिए बजट में हर साल पर्याप्त वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 से 2014 की अवधि में हर साल छत्तीसगढ़ के लिए रेल्वे संबंधी कार्यों के लिए औसतन 311 करोड़ का प्रावधान किया जाता था। वर्ष 2014 के बाद हर साल 2274 करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है। रेलमंत्री ने सांसद दीपक बैज को जानकारी दी कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में कुल 744 किमी रेल लाईन बिछाने का कार्य किया गया है। इसमें 145 किमी नई रेल लाईन और 599 किमी दोहरीकरण कार्य शामिल है।

संगीनों के साये में कराया जा रहा है काम

इस रेल परियोजना के कार्य में हो रहे विलंब को लेकर सांसद दीपक बैज द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में रेलमंत्री अश्वनी उपाध्याय ने बताया कि रावघाट से जगदलपुर तक वन आच्छादित क्षेत्र है। पर्यावरणीय व कुछ अन्य तकनीकी कारणों से कार्य में विलंब हुआ है। वहीं संबंधित इलाका नक्सल उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र है, इसलिए भी कार्य में व्यावधान स्वाभाविक है। नक्सल उग्रवाद की चुनौतियों के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों तथा अन्य सुरक्षा बलों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही कड़ी सुरक्षा के बीच रेल लाईन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि रेल लाईन पर इस वर्ष पांच सौ करोड़ रु. व्यय का प्रावधान किया गया है।

बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह

0
  • यात्री बस के जरिए आरोपी कर रहे थे चार बैग में गांजा की तस्करी
  • 37 किलो गांजा के साथ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के 3 आरोपी धराए

बस्तर स्थानीय पुलिस ने अंतर राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। आरोपी उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के निवासी बताए गए हैं। बस्तर के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में अपराधी तत्वों तथा नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। बस्तर थाना पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर थाना पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग यात्री जगदलपुर से रायपुर जा रही एक यात्री बस में सवार हैं और अपने साथ गांजा की बड़ी खेप रखे हुए हैं। बस्तर थाना के नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर ने इसकी सूचना एसडीओ पुलिस घनश्याम कामड़े तथा अन्य वरिष्ठ अफसरों को दी और उनसे मार्गदर्शन लेकर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। बस्तर में पुलिस थाना के सामने टीआई लीलाधर राठौर के नेतृत्व में यात्री बसों और अन्य वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान रायपुर जा रही यात्री बस में संदेह के आधार पर रोहित शुक्ला उर्फ राजा को पकड़ा गया। उसके पास से चार बैग बरामद किए गए, जिनमें कुल 37 किलो 300 ग्राम गांजा भरा हुआ था। रोहित शुक्ला उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले के लीलापुर का निवासी है। पुलिस टीम को देख रोहित के दो साथी दूसरी बस में सवार होकर भागने लगे। बस्तर थाना पुलिस ने रास्ते में पड़ने वाले तमाम पुलिस थानों को इसकी सूचना भेज दी। स्थानीय थाने के जवान भाग रहे आरोपियों का पीछा करने लगे। अंततः कांकेर में वहां की पुलिस की मदद से आरोपी सतीश पटेल निवासी लीलापुर खुर्द जिला प्रयागराज और सुधीर सिंह उर्फ बाबा कुर्मी निवासी चुनरी थाना सोहगी जिला रीवा मध्यप्रदेश को पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गांजा तस्करों को पकड़ने में टीआई लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक प्रेमकुमार झा, प्रधान आरक्षक सुनील मनहर, वीरेंद्र यादव, नारायण नरेंद्र कुमार, आरक्षक दुलारू आडिल, गंगाधर निषाद, लिटीराम मौर्य एवं कोतवाली थाना कांकेर के उप निरीक्षक कुलदीप राय तथा अन्य पुलिस कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

संत पदयात्रा में जिला प्रशासन वा पुलिस विभाग के सहयोग के लिए विहिप संगठन नेताओं ने कलेक्टर व एसपी से की मुलाकात, पुष्पगुच्छ व रामचरितमानस भेंट की

0

बालोद : – बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता के नेतृत्व में आज संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मिला व बालोद जिला में मां बमलेश्वरी धाम से निकले साधु-संतों की हिंदू जागरण संत पदयात्रा के सफलता पूर्वक संपन्न होने वा बेहतर व्यवस्था देने हेतु जिला प्रशासन वा पुलिस विभाग के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया आज संगठन नेताओं ने बालोद जिला के कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ भेंट कर पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस भी भेंट स्वरूप दी। विश्व हिंदू परिषद बालोद जिला संगठन के नेतृत्व में संतो की यह यात्रा 11मार्च से 15 मार्च तक बालोद जिला में पदयात्रा में रहा वही संतो ने पदयात्रा की वा कुछ जगहों पर धर्म सभा भी की बालोद जिले की डौंडीलोहारा, बालोद, गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय सहित मुख्य मार्गों के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासनिक व्यवस्था,सुचारू रूप से मार्ग में पद यात्रा की सुरक्षा वा आवागमन के लिए पुलिस विभाग की ओर से पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी ।

वही राजस्व विभाग की ओर से एसडीएम,तहसीलदार, पुलिस एसडीओपी लगातार यात्रा मार्गो में पेट्रोलिंग मॉनिटरिंग करते रहे। जिससे व्यवस्था में कोई रुकावट नहीं आया व संत पदयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से जिले में सम्पन्न हो गया आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राज सोनी गुण्डरदेही प्रखंड के अध्यक्ष भारत साहू डौंडीलोहारा प्रखंड अध्यक्ष ढाल साहू, गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक समरसता प्रमुख परस साहू, गुंडरदेही प्रखंड के बजरंग दल के संयोजक हिमांशु महोबिया ने मुलाकात की विहिप संगठन नेताओं ने जिला कलेक्टर से इस मुलाकात में कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो पर चर्चा की वा कुछ विषयों को चर्चा के समय सामने रखा कलेक्टर ने संगठन नेताओं की बात सुनी व निराकरण की बात की।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गरीब आदिवासी झुमरू कश्यप को आखिर मिल गया आशियाना

0
  • पिछले साल बारिश में ढह गया था इस गरीब का कच्चा मकान
  • मकान ढहने के बाद पंचायत के शेड तले गुजारा कर रहा था कुनबा
  • नया मकान बनने से खुश परिवार ने बस्तर कलेक्टर का माना आभार

बस्तर जिले की भानपुरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुरी के ग्राम रतेंगा 2 निवासी कंडरा आदिवासी समुदाय के ग्रामीण झुमरू राम कश्यप का कच्चा मकान बीते मानसून सीजन के दौरान बरसात में ढह गया था। मकान में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, कुछ नकदी रकम और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गए थे। तब इस परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था। बांस से टोकरी, सूपा, झांउंहा आदि बना और बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले झुमरू के सारे औजार भी तबाह हो गए थे,

लिहाजा वह नए सिरे से अपना परम्परागत व्यवसाय को भी शुरू नहीं कर पा रहा था। एक तरफ छांव की दरकार थी, तो दूसरी तरफ व्यवसाय फिर से शुरू करने की चुनौती। इन सबसे जूझते हुए झुमरू राम कश्यप ने ग्राम पंचायत के एक भवन के बाजू में वाहनों की पार्किंग के लिए बनाए गए टीन शेड को अपना ठौर बना लिया। महज 12 वर्ग फीट के टीन शेड में झुमरू राम, उसकी पत्नी सुकाली बाई, बेटी कमली व प्रमिला तथा बेटे परमेश्वर किसी तरह दिन व्यतीत करते आ रहे थे। बच्चे पढ़ाई करते हैं, लिहाजा टीन शेड के एक हिस्से को पुरानी साड़ी का पर्दा लगाकर बच्चों के लिए अध्ययन कक्ष बना लिया गया था। शेष भाग को रसोई घर और शयन कक्ष के रूप में यह परिवार उपयोग करता आ रहा था। इस समाचार पत्र ने जब झुमरू राम कश्यप की व्यथा को उजागर किया, तब बस्तर जिला प्रशासन ने फौरी मदद के रूप में 60 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की थी। बाद में मकान निर्माण के लिए कलेक्टर चंदन कुमार ने झुमरू राम को और मदद भेजी। झुमरू राम ने स्वयं तथा उसकी पत्नी सुकाली बाई व भतीजे ने मिलजुल कर मकान निर्माण शुरू किया। एसबेस्टस की शीट वाले छोटे छोटे दो कमरों का पक्का मकान तैयार कर लिया गया है। अभी मकान में दीवारों के प्लास्टर का काम बाकी है।

व्यवसाय शुरू करने के लिए भी मदद की जरूरत

झुमरू राम व उसके भतीजे ने बताया कि नया मकान बन जाने से पूरा परिवार बहुत खुश है। झुमरू राम व सुकाली बाई ने कलेक्टर चंदन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर कुमार और बस्तर के अनुविभागीय दंडाधिकारी वर्मा ने सदाशयता दिखाई है, हम उनका यह एहसान जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। झुमरू राम ने कलेक्टर चंदन कुमार और एसडीएम वर्मा से पैतृक व्यवसाय शुरू करने के लिए बांस और औजार खरीदने के लिए भी आर्थिक मदद की गुजारिश की है।

ईडी, सीबीआई के दुरूपयोग के मुद्दे पर मार्च में शामिल हुए बैज

0
  • बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ प्रदर्शन में दी भागीदारी

बस्तर ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स विभाग समेत अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा निकाले गए मार्च में बस्तर के सांसद दीपक बैज भी शामिल हुए। मार्च के दौरान सांसद बैज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कदमताल करते नजर आए। केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्षी दलों के नेताओं के निवास और दफ्तरों में छापेमारी कर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जेडीयू समेत देश के सोलह प्रमुख विपक्षी दलों के लोकसभा सांसदों एवं राजयसभा सदस्यों ने 14 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पैदल मार्च का आयोजन किया था।

मार्च में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बस्तर के सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का समेत अधिकांश कांग्रेस सांसदों ने भी भाग लिया। मार्च के दौरान सांसद बैज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कदमताल करते दिखे। विपक्षी दलों के नेता और सांसद मार्च करते हुए विजय चौक तक जाकर ईडी कार्यालय में ईडी के डायरेक्टर को ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार के दबाव में आकर काम न करने गंभीर आरोपों से घिरे अडानी समूह के खिलाफ भी जांच शुरू करने की मांग करने वाले थे। मार्च में शामिल नेताओं और सांसदों को धारा 144 लगी होने का हवाला देते हुए पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज ने फोन पर इस संवाददाता को बताया कि मार्च में शामिल दो सौ सांसदों को रोकने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने दो हजार से भी ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर रखे थे। बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनगढंत और झूठे आरोप लगाकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने पर तुली हुई है। अपने राजनैतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों को अस्थिर करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। बैज ने कहा कि अडानी समूह पर हजारों करोड़ की गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। कांग्रेस और सभी विपक्षी दल अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग लगातार करते आ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार मौन साधे बैठी है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि अडानी मामले पर संसद में चर्चा भी नहीं होने दी जा रही है। हम चाहते हैं कि ईडी अडानी मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू करे।

MOST POPULAR

HOT NEWS