City Media - Page 189 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 189

समाधान शिविर में पहुंचे महापौर संजय पाण्डेय

0

जगदलपुर सुशासन तिहार के अंतर्गत आज भगत सिंह स्कूल, लालबाग मैदान के पास नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में कुल 6 वार्ड शामिल किए गए थे। इनमें वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड, चंद्रशेखर आजाद वार्ड शामिल हैं। 6 वार्डो से कुल 452 आवेदन प्रस्तुत हुए थ, जिनमें से 451 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। एक प्रकरण लंबित है, जिसका निराकरण शीघ्र कर लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे थे। इस दौरान एमआईसी सदस्यगण, पार्षद व वार्डवासी मौजूद रहे।

 

 

अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा और मंत्री कश्यप

0

जगदलपुर उप मुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री शकेदार कश्यप ने रविवार को करंदोला (भानपुरी) स्थित स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा भी की। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसाक से अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संज्ञान भी लिये। इस दौरान नगर निगम महापौर संजय पांडेय, बस्तर जनपद के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

15वें वित्त की राशि का ऐसा घपला?… फोटोकॉपी के नाम पर 18 हजार का भुगतान

0
  •  ग्राम पंचायत पोटियावंड में सरकारी धन की मची लूट

अर्जुन झा

बकावंड मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जनता को लाभ पहुंचाने के लिए सुशासन तिहार मना रही है, वहीं दूसरी ओर बकावंड विकासखंड में सरकारी धन की लूट का खुला खेल चल रहा है।

बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार आम बात है। विभिन्न कार्यों के नाम पर फर्जी भुगतान दिखाकर राशि हजम की जा रही है। 15वें वित्त बुनियादी अनुदान (मुक्त) मद की राशि में सबसे ज्यादा खेल चल रहा है। इस राशि का मनचाहा उपयोग या कहें दुरूपयोग किया जा रहा है। ताजा मामला विकासखंड की ग्राम पंचायत पोटियावंड से सामने आया है, जिसमें महज फरवरी माह में एवीएम फोटोकॉपी के नाम पर जगदलपुर के किसी इंजीनियर समाधान को 18 हजार 400 रुपए का फर्जी भुगतान शो किया गया है।भुगतान की वाउचर संख्या एक्सवीएफसी 2024- 25 पी/15 दिनांक 27 फरवरी 2025 है। फरवरी माह 28 दिन का था, उनमें से 8-9 दिन छुट्टियों वाले थे। बचे 29-20 दिनों में आखिर कितने सारे दस्तावेजों की फोटोकॉपी करा ली गई कि उसका बिल 18 हजार 400 रुपए का बन गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दिन औसत एक हजार रुपए फोटोकॉपी पर खर्च किए गए हैं। दूसरा बड़ा सवाल यह भी पैदा हो रहा है कि वो इंजीनियर समाधान जगदलपुर आखिर है कौन जिसे भुगतान किया गया है, उसका पता है न ठिकाना। कहा जा रहा है कि यह खेल ग्राम पंचायत के सचिव ने किया है। सचिव पर पंचायत के अन्य कार्यों में भी भ्रष्टाचार करने के आरोप हैं। वहीं पंचायत सचिव संतोष सेठिया का कहना है कि उन्हें इस भुगतान के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है

बकावंड के मूली में सुशासन तिहार के तहत लगा समस्या समाधान शिविर

0
  •  3706 आवेदनों में से 3701 का हुआ निराकरण 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मूली में सुशासन तिहार के तहत समस्या समाधान शिविर आयोजित किया गया। सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त कुल 3706 आवेदनों में से 3701 का निराकरण कर दिया गया है।

मूली में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम पंचायत बोरीगांव, चापापदर, बारदा, कुम्हरावंड, मूली, किंजोली, नवीन मोहलई, पंडानार, राजनगर, और राजनगर-2 को शामिल किया गया था। इस शिविर हेतु समस्त विभागों से संबंधित 3706 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 3701 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है और पांच आवेदन लंबित है। अधिकांश आवेदन ग्रामीण विकास और पंचायत को मिले थे। शिविर में बस्तर के पूर्व विधायक डॉक्टर सुभाऊ कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बनवासी मौर्य, जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, उपाध्यक्ष तरुण पांडे पूर्व जनपद अध्यक्ष 9 ग्राम पंचायतों के सभी सरपंच अन्य जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत बकावंड सीईओ , तहसीलदार, राजस्व एवं समस्त विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विभागों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी भी दी गई।

सांसद महेश कश्यप ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन

0

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने सपरिवार आज प्रातः आंध्रप्रदेश के तिरुमला पर्वत पर स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद भगवान से प्राप्त किया। गर्भगृह में विराजमान भगवान व्यंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों, बस्तरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना बस्तर सांसद महेश कश्यप ने की।

अपने काम और समर्पण भाव से जनता का दिल जीत लिया विधायक किरण सिंह देव ने

0
  •  लोगों ने कहा- जो कहते हैं, करके दिखाते हैं हमारे विधायक किरण देव

जगदलपुर अल्प समय में ही अपने निर्वाचन क्षेत्र जगदलपुर की जनता के दिलों में राज करने लगे हैं विधायक किरण देव। उनके द्वारा जनहित में कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों से जनता इतनी ज्यादा खुश है कि वह कहने लगी है- हमारे किरण भैया जो कहते हैं, उसे पूरा करके भी दिखाते हैं।

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परपा पुलिस आवासीय परिसर में सड़क निर्माण का कार्य पूर्णता की ओर है। इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण की मांग परपा पुलिस आवासीय परिसर में निवासरत जनमानस ने संवेदनशील विधायक किरण देव से की थी। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विगत दिनों सड़क निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया था। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा था- तय समय पर और पूरी गुणवत्ता के साथ निमार्ण कार्य पूरा होना चाहिए। शुभारंभ के पश्चात निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया गया और बेहतर कार्य करते हुए सड़क निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है। ज्ञात हो कि परपा पुलिस आवासीय परिसर में 70 लाख की लागत से 1.20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। परपा पुलिस आवासीय परिसर में सड़क निर्माण से वहां के निवासरत 400 पुलिस परिवार के लोगों को अब आवागमन की सुविधा होगी। परपा पुलिस आवासीय परिसर के लोगों ने बताया हमारे विधायक किरण देव ने हमसे जो कहा वो किया और हमारी वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए आवासीय परिसर में बहुत अच्छा सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है । जिसके लिए हम पूरे पुलिस आवासीय परिसर के लोग क्षेत्रीय विधायक किरण देव को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने हमारी महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेकर आवासीय परिसर में सड़क निर्माण कार्य कराया। हमारे क्षेत्रीय विधायक की संवेदनशीलता जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य को देखते बनती है। जिस सक्रियता से क्षेत्र में जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य करा रहे हैं। हमारे विधायक किरण देव के नेतृत्व में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। जनता की सभी मांगों को वे पूरा कर रहे हैं। परपा पुलिस आवासीय परिसर में सड़क निर्माण से हम लोगों को अब आवागमन में असुविधा नहीं होगी। बरसात में चलने में अब दिक्कत व परेशानी नहीं होगी।

आज भी हरा है चिंगावरम का जख्म, पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप

0
  •  15 साल पहले नक्सलियों के किए बम विस्फोट में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को दी श्रद्धांजलि 
  • बस्तरवासियों की पहुंच अब दिल्ली तक: शर्मा
  • सुकमा के चिंगावरम में निकली भव्य तिरंगा यात्रा 

छत्तीसगढ़ राज्य के जगदलपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एक दिवसीय दौरे पर 17 मई को सुकमा जिले के चिंगावरम पहुंचे। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव तथा महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी भी थीं।

आरंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सुश्री सोरी, आईजी पी. सुंदर राज, कलेक्टर श्री ध्रुव ने चिंगावरम में 17 मई 2010 को नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बस बमकांड के प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों ने भी वीर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में गृहमंत्री विजय शर्मा ने सभी शोक संतप्त परिवारों से सीधा संवाद किया, उनका हालचाल जाना और पूर्व की घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।गृहमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

 

उन्होंने कहा- मैं आप लोगों से कहना चाहता हूं कि ये नक्सली कौन हैं जो यात्री बस को उड़ा रहे हैं और सरकार कौन है जो पीड़ित परिवारों को सहायता पहुंचा रही है। ये नक्सली कैसे बोलते हैं कि यह अधिकार की लड़ाई है? बस गांव जा रही है और उसको उड़ा दिया, ये नहीं सोचा कि उसमें छोटे बच्चे होंगे, गर्भवती माताएं होंगी, किसी के परिवार में कितना बड़ा दुख टूट पड़ेगा? उन्होंने आगे कहा कि बस्तरवासियों की पहुंच अब दिल्ली तक है और कोई यह न समझे कि वे कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे भ्रमित न हों और यह न मानें कि कोई उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं आदिवासी समाज से हैं और पूरे प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। हमें गांव-गांव, घर-घर जाकर सबको समझाना होगा कि यह बस्तर, यह जंगल, यह ज़मीन आपकी है, लेकिन इसके नाम पर कोई आपको मार नहीं सकता। जिन्होंने आपके परिवारजनों को मारा है, उन्हें सजा दी जा रही है। गृहमंत्री ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवाद पूर्णतः समाप्त कर दिया जाएगा और अगले एक साल के भीतर प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कोई भटके हुए लोग उनके संपर्क में हों, तो उन्हें समझाकर समाज की मुख्यधारा में लाएं।

हम साथ खड़े हैं चिंगावरम के: कश्यप

वनमंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने बस्तर के विकास और इसे नक्सलमुक्त करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का भी संकल्प है।हमारी सरकार चिंगावरम के एक-एक व्यक्ति के साथ है। वर्तमान में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हुई है और यह क्षेत्र आने वाले एक वर्ष के भीतर नक्सलमुक्त होगा और विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। मैं हमारे अमर शहीदों को प्रणाम करता हूं, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। कार्यक्रम के अंत में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बम कांड में शहीद हुए वीर जवानों और ग्रामीणों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने चिंगावरम में शहीदों की स्मृति में एक सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की, जिसमें सभी बलिदानियों की तस्वीरों के साथ एक स्मारक भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने पंचायत में एक रंगमंच निर्माण, एक स्टॉप डेम की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

निकली भव्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में चिंगावरम में भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे

रैली में चिंगावरम और आसपास के ग्रामीणों ने भारी उत्साह और देशभक्ति के जोश के साथ भाग लिया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ चल रहे थे। इस आयोजन ने न केवल सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को सम्मानित किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि अब बस्तर का आम नागरिक भी आतंक और भय के विरुद्ध खड़ा है।

तिरंगा यात्रा में भारत माता जय की गूंज

0

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में शनिवार को नगर पालिका दल्ली राजहरा द्वारा निकाली गई, तिरंगा यात्रा मे सभी ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ एकता व सम र्पण का संदेश दिया lतिरंगा यात्रा मार्ग पर देशभक्ति गीत व भारत माता की जय नारों से गूंजता रहा यह तिरंगा यात्रा नगर पालिका से प्रारंभ होकर जैन भवन चौक से बस स्टैंड चौक गुप्ता चौक होते हुए वापस नगर पालिका परिषद पहुंचने पर एक समारोह के रूप में परिवर्तित हुआ l

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के कायराना हमले को पूरा विश्व निंदा कर रहा हैl आतंकवादियों ने जिस तरह से पहलगाम बैसरन घाटी में पर्यटको पर जाति- धर्म पूछकर गोलियां बरसाई यह उसकी संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है lप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिए देश की सेना को खुली छूट दी l देश की एकता अखंडता के साथ खिलवाड़ करने वाले आतंकवादियों को मुंह तोड़ जवाब दिया l हमारे देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर देश का मान बढ़ाया और पाकिस्तान को मात्र कुछ ही दिनों में उसकी औकात दिखा दियाl तिरंगा यात्रा में आए हुए जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये l

कार्यक्रम का आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर द्वारा किया गया l इस तिरंगा यात्रा में नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, पाषर्दगण, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, जनप्रतिनिधि गण,व्यापारीगण, भूतपूर्व सैनिकों के साथ दल्ली राजहरा के समस्त आम जनता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,सफाई मित्र समूह की महिलाए, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए l

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में फिर उठ रही पेशा कानून लागू करने की मांग

0
  • बकायदा बालोद जिले में ग्राम की तैयार

बालोद। छत्तीसगढ़ के कई जिले आदिवासी बाहुल्य है और इसमें आदिवासी बाहुल्य बालोद है तथा यहां कई गांवों में बकायदा पेशा कानून के तहत् ग्राम सभा की तैयारी कर रही है जिसके लिए बकायदा फार्मेट भी बनाया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में पंचायती राज्य अधिनियम के तहत् ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है जिसके कारण गांवों में ऐसे सभा से टकराव की स्थिति निर्मित हो सकती है। अब देखना है कि शासन प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाती है क्योंकि पेशा कानून को मानने शासन-प्रशासन बाध्य नहीं है।

कानून जरुर लेकिन छत्तीसगढ़ में प्रभावशील नहीं

अनुच्छेद 13(3) (क) भारतीय संविधान का एक प्रावधान है जो “कानून” को परिभाषित करता है। इसका अर्थ है कि अनुच्छेद 13 के तहत, “कानून” में कोई भी अध्यादेश, आदेश, उप-कानून, नियम, विनियम, अधिसूचना, प्रथा या प्रथा शामिल है जो भारत के राज्यक्षेत्र में कानून का बल रखती है.

अनुच्छेद 13 (3) (क) के अनुसार, “कानून” में कोई भी ऐसा नियम या व्यवस्था शामिल है जो भारत में कानून के रूप में मान्यता प्राप्त है. यह किसी भी विधानमंडल या अन्य सक्षम प्राधिकारी द्वारा बनाया गया कोई भी कानून हो सकता है.

अध्यादेश, आदेश, उप-कानून आदि

यह परिभाषा किसी भी अध्यादेश, आदेश, उप-कानून, नियम, विनियम या अधिसूचना को परिभाषित कर

प्रथा और प्रथाएं अनुच्छेद 13 (3) (क) यह भी कहता है कि प्रथाएं और प्रथाएं भी कानून का हिस्सा हैं, यदि वे भारत के राज्यक्षेत्र में कानून का बल रखती हैं.

अनुच्छेद 13 का उद्देश्यः

अनुच्छेद 13 यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कोई भी कानून, जिसमें मौजूदा या भविष्य की विधियाँ शामिल हैं, मूल अधिकारों का उल्लंघन न करें.

मूल अधिकारों का संरक्षण

अनुच्छेद 13 मूल अधिकारों को सुरक्षित करता है और उन्हें ऐसे कानूनों से बचाता है जो अन्यथा मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर सकते हैं.

न्यायिक समीक्षा

यदि कोई कानून मूल अधिकारों के साथ असंगत पाया जाता है, तो न्यायालयों को उसे रद्द करने का अधिकार है.

संविधान की सर्वोच्चता

अनुच्छेद 13 संविधान की सर्वोच्चता को बनाए रखता है और सुनिश्चित करता है कि विधायिका या कार्यपालिका सहित कोई भी प्राधिकारी व्यक्तियों के मौलिक अधिकारों को खत्म नहीं कर सकता है.

जलसंचय नारी शक्ति और शिक्षा की पुरोधा थी लोकमाता अहिल्याबाई – रंजना साहू

0
  • पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300 जयंती मे शामिल हुए सांसद भोजराज नाग पूर्व विधायक धमतरी रंजन साहू

बालोद । लोकमाता मालवा की महारानी अहिल्या बाई होलकर के 300 वी जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में मुख्यरूप से कांकेर सांसद भोजराज नाग मुख्यवक्ता धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख विशेषरूप से उपस्थित रहे l

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने लोकहित में अनेक मूलभूत सुविधा के कार्य किये उनके अदम्य साहस और वीरता की गाथा आज भी मालवा क्षेत्र में याद कर उनकी पूजा की जाती है भारतीय संस्कृति को सहेजने वाली धर्मपरायण महिला अहिल्या बाई होलकर को मालवा सहित मध्यक्षेत्र में माता स्वरूप माना जाता है उन्हें क्षेत्र में लोकमाता का दर्जा प्राप्त है तथा उनकी अनेक मंदिर बनवाये तथा उनकी मूर्ति स्थापित है जिसकी पूजा वहां की जनता करती हैl

आयोजन कार्यशाला की मुख्यवक्ता रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में लोकमाता के जीवन पर विस्तार से बताया कि भारत में कई वीरांगनाओं ने जन्म लिया परंतु भू पटल पर अमित छाप छोड़ने वाली अहिल्याबाई होल्कर एक महान मराठा शासिका थीं, जिन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र पर शासन किया वे एक कुशल शासक, कुशल प्रशासक और एक परोपकारी के रूप में जानी जाती हैं अहिल्याबाई का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के चौडी गांव में हुआ था, और उनका निधन 13 अगस्त 1795 को इंदौर में हुआ वे अपने शासनकाल में मालवा क्षेत्र में हजारों कुएं तालाब और बावड़ी बनवाये और जल संचय का कार्य किया उन्होंने मुगलों के द्वारा तोड़े गए अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया और नए मंदिर भी बनवाये वहीं नारी शिक्षा और किसानों की आय बढ़ाने जैसे अनेक लोकहित के कार्य उन्होंने किये

अहिल्याबाई का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम मनकोजी शिंदे था, जो अपने गांव के पाटिल थे. 12 वर्ष की उम्र में उनका विवाह मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडेराव से हुआ पति की मृत्यु के बाद, अहिल्याबाई विधवा हो गईं और उन्होंने अपने राज्य की देखभाल करना शुरू किया जीवन में उन्होंने इतने संघर्ष किया उनके लिए कहा जा सकता है पुरुषार्थ केवल पुरुष ही नहीं करते नई भी पुरुषार्थ करने में किसी से काम नहीं उनकी न्याय प्रीयता इतनी थी कि आसपास के राजा भी उनसे सलाह लेने आते थे उन्होंने अपने पुरुषार्थ से अनेक राजाओं को पराजित किया पर दुर्भाग्य है कि ऐसी भारतीय वीरांगना को इतिहास से मिटाने का कुकृत्य कार्य यहां के इतिहासकारों ने किया है जो निंदनीय है नारी शक्ति का वास्तविक शुसाशन की पुरोधा रही जिनका पुरा जीवन समाजिक सुधार सुशासन की अवधारणा को धरातल पर साकार करने और संस्कृति पुनर्जागरण के लिए समर्पित रहा

स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा 300 वर्ष बाद पुण्यश्लोक लोक माता अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानने का सौभाग्य मिल रहा है उनके जीवन की प्रेरणा जन-जन तक पहुंचे इस हेतु कार्यक्रम की रचना हुई है

कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहु ने कहा कि आज जन हित मे जो योजनाएं चलाई जा रही है प्रकृति के संरक्षण में जो उपाय किए जा रहे हैं लोक हित में जो सुशासन किया जा सकता है वो सभी कार्य 300 वर्ष पूर्व लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने किया था इससे पता चलता है कि वे कितनी दुर्दर्शी थी

कार्यशाला आयोजन में विशेषरूप से यशवंत जैन, पवन साहू कृष्णकांत पवार, लेखराम साहू,यज्ञदत्त शर्मा , अभिषेक शुक्ला,राकेश छोटू यादव, देवेन्द्र जायसवाल , नरेश यदु, ठाकुर राम चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी,तोरण साहु, लाल देवेंद्र सिंह टेकाम सरस्वती टेमरिया सोनबरसा दीपा साहू , लक्ष्मी साहू ,प्रभा नायक, मीना साहू ,मोहंती चोरका, कुंती देवांगन, कांति सोनेश्वरी, नीतू सोनवानी, प्राची लालवानी ,कमलेश सोनी ,पुष्पेंद्र चंद्राकर, सहित मंडल अध्यक्ष महामंत्री, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS