City Media - Page 1133 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1133

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया

0

बस्तर …।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल करपावंड में आज दिनांक 02-05-2022 को कक्षा 1ली से 8 वी तक एवं 9 वी , 11वी का वार्षिक परीक्षाफल संस्था के प्रमुख डी.के. कश्यप के द्वारा घोषित किया गया। प्रथम वर्ष होने के साथ ही परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा । समस्त शिक्षकों के अनुसार आने वाले शिक्षा सत्र में और अच्छे मार्क्स के साथ परीक्षा परिणाम आने की अनुशंसा की गई है । कक्षा पहली देविका देवहरी, दूसरी भावेश देवांगन, तीसरी मोती पंथ, विशाखा कश्यप, चौथी सोनाक्षी गुप्ता, पांचवी अंशुमन बिसाई, छठवीं ऋत्विक नाग, सातवी यशवंत देवांगन, आठवीं अंकित पाणिग्रही, नवमी अर्पित जोएल, ग्यारहवीं चारुचंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों को संस्था प्रमुख और शिक्षकगणों के द्वारा बहुत बहुत बधाई के साथ उज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी गई।

माटी पूजन दिवस- अक्ती तिहार, कृषि महाविद्यालय में होगा विभिन्न कार्यक्रम

0

उद्योग व जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा होंगे मुख्य अतिथि

जगदलपुर, 02 मई 2022/ छत्तीसगढ़ की प्रमुख कृषि आधारित पारंपरिक अक्ती तिहार 2022 (माटी पूजन दिवस) का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य एवं पशुधन विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहीद गुण्डाधुर कृषि विश्वविद्यालय कुम्हरावण्ड में किया जा रहा है। माटी पूजन दिवस के अवसर पर किसान मेला एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगें। विशिष्ट अतिथि में बस्तर सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगरपालिका निगम महापौर सफीरा साहू, अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद होंगे। कार्यक्रम कृषि विश्वविद्यालय के सभागार भवन में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।

ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित

0

दल्लीराजहरा – ब्राह्मण समाज भवन दल्ली राजहरा में मंगलवार 03 मई वैशाख शुक्ल पक्ष 03 ( अक्षय तृतीया ) के पावन अवसर पर विष्णु भगवान के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रात: 10 बजे से भगवान परशुराम जी की वैदिक विधान से पूजा – अर्चना, हवन व आरती एवं सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाएगा तथा दोपहर 1.00 बजे से भोग व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के समस्त विप्र बंधु से निवेदन है कि सपरिवार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। अतः ब्राह्मण समाज भवन में गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाए। उपरोक्त जानकारी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी की ओर से ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने दी है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विधायक एवं सांसद ने कोरमेल में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारभ किया

0

कोंडागांव जिला के अंतिम छोर ग्राम कोरमेल में 4 दिवसीय शिव मेला कबड्डी प्रतियोगिता में बस्तर सासंद दीपक बैज व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप शामिल होकर सर्व प्रथम ग्राम देवी का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |

इस दौरान विधायक चंदन कश्यप अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बहुत आवश्यक है, लेकिन खेल के साथ ही पढ़ाई भी बहुत जरूरी है। खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल भावना, खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। तथा खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखराम पोयम जनपद सदस्य निलय कश्यप (नानू) विधायक प्रतिनिधि वरुण सेठिया जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल रामपथ कोर्राम विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी विक्की कश्यप अन्य ग्रामीण उपस्थित थे |

अवैध शराब बिक्री करने वाली महिला को ‍किया गिरफ्तार

0

दिनांक 29.04.2022 को थाना गुरूर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भोथली थाना गुरूर में अवैध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद राजेश बागड़े के ‍निर्देशन मे निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी गुरूर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपिया को पकड़ा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम मीनाबाई साहू पति कुलेश्वगर साहू उम्र 40 वर्ष साकिन भोथली थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग. की रहने वाली बताया जिसके कब्जे से 17 पौव्वा देशी प्लेन शराब कुल 3.060 बल्क लीटर जुमला कीमती 1,360 रूपये को जप्त कर आरोपिया को अपराध सदर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है एवं लगातार मिल रही जन शिकायत एवं आरोपिया के विरूद्ध पूर्व में 13 से अधिक मामले होने से एवम आरोपिया के आचरण में कोई सुधार नही होने के से छ0ग0 राज्या सुरक्षा अधिनियम की धारा 5,6 के तहत् आरोपिया के विरुद्ध जिला जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक महोदय के माध्यम से जिलाधीश महोदय को प्रेषित की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, मप्रआर. नर्मदा कोठारी, आरक्षक महेन्द्र जैन, योगेश सिन्हा मआर. सुमन देशलहरे का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपिया मीनाबाई साहू पति कुलेश्व।र साहू उम्र 40 वर्ष साकिन भोथली थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

संवेदनशील क्षेत्र गोंदपल्ली के ग्रामीणों को राशन के लिए अब नहीं जाना पडे़गा कोसो दूर

0

जिला एवं पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों को किया राशन वितरित

बीजापुर – जिला एवं पुलिस प्रशासन की तत्परता एवं जनहित कार्य से सुकमा जिले के कोंटा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोंदपल्ली जैसे सुदूर क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। पूर्व में इस पंचायत के ग्रामीण जो कि राशन लेने 20-25 किलोमीटर तक जगरगुण्डा जाते थे। ग्रामीणों को सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराने सिलगेर में राशन दुकान का आज शुभारंभ। डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप सहित जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ए.वाष्णैव तथा जिला पंचायत सीईओ रवि कुमार साहू, खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे , जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम घनश्याम कश्यप एवं सुकमा जिले के खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर की उपस्थिति में 298 कार्डधारी ग्रामीण परिवारों को राशन वितरण कार्य शुरु किया गया।

इस दौरान नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ए.वाष्णैव ने स्थानीय बोली में ग्रामीणों से हाल-चाल पूछा, ग्रामीणों ने गोण्डी बोली में एसपी से बात कर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सुगमतापूर्वक राशन उपलब्ध कराने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिले के खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने बताया कि गोंदपल्ली में मूल पंचायत सहित 3 गांव है। जिसमें मंडीमरका एवं तिम्मापूरम शामिल है, तिम्मापूरम एवं मंडीमरका नवीन राशन दुकान से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं जगरगुण्डा 20 किलोमीटर की दूरी पर है। पहले ग्रामीण जगरगुण्डा पैदल चलकर राशन लेने जाते थे। उन्हें अब काफी सुविधा मिलेगी, तीनों गांव में कुल 298 राशनकार्डधारी परिवार है। जिसे बीजापुर जिले के आवापल्ली प्रदाय केन्द्र से राशन का भण्डारण ग्राम सिलगेर में किया जा रहा है। राशन मिलने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का वातावरण देखने को मिला विशेषकर महिलाएं इस कार्य से बेहद खुश नजर आयी। अब उन्हें राशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आज राशन वितरण के शुभारंभ के दौरान डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप एवं नवपदस्थ एसपी ए.वाष्णैव ने स्थानीय बुर्जुग ग्रामीण से राशन वितरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ करवाया इस दौरान कार्डधारी परिवार के मुखिया बारसे हुंगी, कुंजाम बुधरी, वेट्टी हिडमा, उइका लक्खो, कुरसम सोमलू, हेमला मंगलू, उइका नंदे, पदम मासा , उइका टांगी सहित सैकड़ो राशनकार्ड धारी परिवार राशन दुकान से राशन लिये।

विधायक मंडावी ने श्रमवीरों के सम्मान में श्रमिकों के संग सामूहिक रुप से बोरे बासी का आनंद उठाया!

0

बीजापुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर 01 मई को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने अपने निवास में श्रमवीरों को सम्मानपूर्वक उनके साथ बैठकर बोरे बासी संग चटनी एवं प्याज का आनंद उठाया। इस अवसर पर विधायक मंडावी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए कहा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रदेश की आहार एवं संस्कृति को बरकरार रखने एवं हर वर्ग के सम्मान के हितैषी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया मितान योजना का शुभारंभ

0

जगदलपुर, 1 मई 2022 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा आज प्रदेश के 14 नगर निगमों में मुख्यमंत्री मितान योजना का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जगदलपुर के नगर निगम सभाकक्ष में किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, उदयनाथ जेम्स, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, एडीएम दिनेश नाग सहित पार्षदगण एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मितान योजना में नागरिक सेवाएं घर तक पहुंचाई जायेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे नागरिक सेवाएं मिलेंगी। इनमें जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर कॉल करना होगा। इससे सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। मितान योजना की सारी प्रक्रिया डिजिटल होगी। इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषतः बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी। अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी, शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी । इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनता को त्वरित और पारदर्शितापूर्ण सेवा प्रदान करने की दिशा में उठाया गया एक अच्छा कदम है, जिसकी सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जनता को निश्चित तौर पर बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री मितान योजना प्रारंभ करने के लिए महापौर सफीरा साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस योजना से नागरिकों को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किये जाने वाले नागरिक सेवाओं का सहज लाभ आम नागरिकों को उनके निवास पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होगी। नागरिकों को शासन की महत्वपूर्ण योजना मे संबंधित आवेदकों को प्रमाणपत्र ष्मितानष् द्वारा उनके घर पर प्रदान किया जायेगा। इस योजना का लाभ सहजता से शहर के नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को टोल फ्री नंबर पर सिर्फ फोन करने की आवश्यकता है। इस योजना के सतत निगरानी की बात भी उन्होंने की।

सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए श्रमिक दिवस समारोह में

0

श्रम शक्ति में वह ताकत है जो फौलाद को भी पिघला कर आकार दे देता है श्रमिकों का सम्मान देश का सम्मान – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद श्रमिकों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं श्रमिक संगठनों से अनुरोध है की वे श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सतत् प्रयास करें – रेखचंद जैन

छ: हितग्राहियों को श्रमिक दिवस के अवसर पर सिलाई मशीन, 1 हितग्राही को मुख्यमंत्री बीमा योजना के तहत 1 लाख रुपए, 3 हितग्राहियों को भी भगिनी प्रसुति योजना के तहत 20-20 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सुरक्षा योजना के तहत 1 हितग्राही को 20 हजार, 6 हितग्राहियों को छात्रवृत्ति योजना के तहत 11.500 रुपए प्रदान किया अतिथियों ने |

छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा श्रमिक दिवस के अवसर पर टाउन हॉल में आयोजित श्रमिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद बस्तर दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू शामिल हुए एवं श्रमिकों को श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी |

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक संघ के द्वारा इस आयोजन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया की 1 मई 1886 को अमेरिका में आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए थे और वो अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे। इस तरह के आंदोलन का कारण था काम के घंटे क्योंकि मजदूरों से दिन के 15-15 घंटे काम लिया जाता था। आंदोलन के बीच में मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी और कई मजदूरों की जान चली गई। वहीं 100 से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए। इस आंदोलन के तीन साल बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। जिसमे तय हुआ कि हर मजदूर से केवल दिन के 8 घंटे ही काम लिया जाएगा तब से 1 मई को श्रमिक दिवस का आयोजन किया जा रहा है |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की श्रमिकों के हाथों में वह ताकत है जो फौलाद को भी पिघला कर आकार दे देता है आज हमारे जीवन में जो भी सुख सुविधा उपलब्ध है उसे बनाने में श्रमिकों का हाथ है विकास की प्रथम कड़ी मेहनतकश मजदूर होता है श्रम शक्ति के बिना विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुझे श्रम विभाग के संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है अतः मेरा दायित्व है की श्रमिकों को मिलने वाली लाभ श्रमिकों को उपलब्ध हो उन्होंने कहा की पिछली सरकार में श्रमिकों को केवल एक टिफिन बॉक्स दे दिया जाता था पर हमारी सरकार बनने के बाद से श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है श्रमिक संगठनों का भी दायित्व है की वे श्रमिकों को उनका हक दिलाने के लिए लगातार कार्य करें |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू पार्षद बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो,सादाब अहमद, वरिष्ठ नेता एस नीला, श्रमिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ नागेश, महासचिव शिव शंकर, कोषाध्यक्ष सी आर बघेल,सुमनी ठाकुर,तातीराम जी,फागू राम,बुदरी बाई, ईश्वर मंडावी,सनत पाण्डे,बलदेव मौर्य समेत बड़ी संख्या में श्रमिक एवं श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

सांसद,विधायक व जनपद अध्यक्ष हुए पंडरीपानी युवोदय खेल मंडई एवं विशेष जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल…

0

शिविर में जनता की समस्याओं के निवारण के साथ सांसद विधायक व जनपद अध्यक्ष ने दी करोड़ों के पेय जल आपूर्ति सहित 6 विकास कार्यों की सौगात…

सांसद दीपक बैज व जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम के हाथों हितग्राहियों को मिला वन अधिकार पुस्तिका पत्र…

जगदलपुर अनुभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी में युवा खेल मंडई एवं विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया जहां मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन,जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम,जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास,एस डी एम दिनेश नाग,तहसीलदार पुष्पराज पात्रा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 488 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के द्वारा 173 लोगो का बीपी शुगर एवं अन्य जांच किया गया 63 लोगों को वन अधिकार पुस्तिका पत्र वितरण किया गया।

साथ ही जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायत पंडरीपानी 1 व 2, बिरिंगपाल,कुम्हरावंड,मिचनार,जाटम,परपा व सरगीपाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया जो इस प्रकार है।

जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना अंडर कुम्हरावंड मल्टी विलेज स्कीम के तहत ग्राम पंचायत पंडरीपानी 1 लागत 53.09 लाख रुपए,पंडरीपानी 2 लागत 129.25 लाख रुपए,बीरिंगपाल लागत 82.21 लाख रुपए, कुम्हरावंड लागत 58.31 लाख रुपए,जाटम लागत 49.97 लाख रुपए,नियानार लागत 57.85 लाख रुपए,सरगीपाल लागत 87.31 लाख रुपए,परपा लागत 86.01 लाख रुपए से घर घर तक पेयजल आपूर्ति किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत पंडरीपानी 1 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 15 वित्त आयोग जनपद निधि अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य लागत 4.00लाख रुपये,सीसी नाली निर्माण कार्य हाईवे रोड से पोगा घर तक 300 मीटर निर्माण कार्य लागत 6.00 लाख रुपए,सीसी सड़क निर्माण कार्य सहदेव घर से मुख्य सड़क तक 70 मीटर लागत 2.75 लाख रुपये, सीसी सड़क निर्माण कार्य माध्यमिक शाला भवन से दबको घर तक 67 मीटर लागत 2.75 लाख रुपए, रनिंग वाटर सप्लाई प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला कुम्हरावंड लागत 1.56 लाख रुपए,शेड निर्माण कार्य ग्राम पंचायत परपा लागत 1 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद,विधायक सहित जनपद अध्यक्ष द्वारा किया गया।

शिविर के दौरान उद्बोधन में सांसद दीपक बैज ने कहा यह शिविर शासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो की जनता से जुड़ा हुआ है जहां शिविर के माध्यम से सभी विभाग के अधिकारी एक जगह में आपको मिल जाते है जिससे की आप सभी लोगो को शिकायत व अपनी परेशानियों से अवगत कराने में ऑफिस के चक्कर ना लगाना पड़े। हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार में गांव के गलियों एवं अंतिम घरों तक 108 व 112 पहुंच सके ऐसा विकास किया जाएगा ताकि हमारे ग्रामीणांचलों के आदिवासियों भाइयों को कोई परेशानी ना हों। निश्चित रूप से इस शिविर में किसी भी प्रकार की ढील व लापरवाही बरतने वाले पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस शिविर के दौरान जिला पंचायत सदस्य धरमूराम मंडावी,सरपंच ग्राम पंचायत जाटम बसंती मंडावी, सरपंच ग्राम पंचायत पंडरीपानी पार्वती, सरपंच ग्राम पंचायत परपा सोनादाई, सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हरावंड दशमी बेलसरिया, उप सरपंच जया जोशी, सोवेंद्र सिंह ठाकुर,अमानू नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS