City Media - Page 1134 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1134

ससंदीय सचिव रेखचंद जैन ने भैरमगंज हाई स्कूल में 73.73 लाख के भवन का लोकार्पण किया

0

विभिन्न स्कूलों में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत 91 साइकिल का वितरण किया

विभिन्न स्कूलों में स्कूल ड्रेस,पाठ्य पुस्तकें एवं सूखा राशन वितरण किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आसना,तुरेनार एवं शहर के पनारापारा एवं भैरमगंज स्कूलो में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया आसना में 18 छात्राओं को,तुरेनार में 35 छात्राओं को पनारापारा में 15 छात्राओं को एवं भैरमगंज स्कूल में 23 छात्राओं को साइकिल वितरण किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को स्कूली ड्रेस , पाठ्य पुस्तकें एवं सूखा राशन का भी वितरण किया गया वहीं भैरमगंज हाई स्कूल में 73.73 लाख रुपए की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में गढबो नवा छत्तीसगढ़ के अनूरूप अब सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं गरीब एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा के लिए 50 और स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना इस शैक्षणिक सत्र में आरंभ करने का निर्णय लिया गया है उन्होंने तुरेनार ,पनारापारा एवं भैरमगंज हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी स्कूलों में उन्नयन करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा करने का आश्वासन दिया तथा स्कूली बच्चों के मध्य आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने एवं शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के उद्देश्य से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के जो बच्चे 10 वीं एवं 12 वीं में छत्तीसगढ़ के प्रावीण्य सुची में आएंगे उन्हें 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की इस अवसर पर उन्होंने शाला विकास समिति एवं प्राचार्यों एवं शिक्षकों को आपसी सहमति से स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार करने को कहा तथा इस हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भरद्वाज बीआरसी गरुण मिश्रा आसना सरपंच प्रवीण देहारी प्राचार्य रमेश उपाध्याय विमल जैन सुरेश पानी ग्राही जोगेंद्र डीडी पाणिग्रही शाला विकास समिति अध्यक्ष पनारापारा प्राचार्य श्रीमतीखोजेन खलको, जीवन बघेल अध्यक्ष शाला विकास समिति , सदस्य दुर्जन बघेल, सरिता तिवारी, सुनील मेश्राम, शिवानी महंत, भैरम गंज शाला विकास समिति अध्यक्ष प्रशांत दुबे, रिटायर शिक्षक बी डी मिश्रा, प्राचार्य जे के चग्गर, कमल यादव ताहिर खान, अफजल अली समेत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय एवं इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह एवं शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |

बोरे बासी आदिवासी अस्मिता एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग- देवनाथ उसेंडी

0

नारायणपुर – एक मई को मजदूर दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने खान पान की परंपराओं के सम्मान के लिए सभी से बोरे बासी खाने का आग्रह किया हैं। इस क्रम में नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत नारायणपुर के उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने तेंदूपत्ता मजदूरों के साथ बैठकर बोरे बासी खाया । तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों को संबोधित करते हुए देवनाथ उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश लोगों का प्रदेश है। यहां पर बोरे बासी छत्तीसगढ़ी मजदूरों के भोजन का प्रमुख अंग है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नारायणपुर जिले में बोरे बासी को एक अभियान के रूप में चलाकर सभी से गर्मी में बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ने का जु़ड़ने का अनुरोध किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा कि हमें युवा पीढ़ी को बोरे बासी के महत्व एवं गुणों के बारे में बताना है। गर्मी के दिनों में बोरे बासी शरीर को ठंडा रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है। त्वचा को कोमल बनाये रखता है। वजन संतुलित करने में भी यह कारगर है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश यादव, दिगंबर आमडे, शशि , देवेंद्र दुग्गा, शिरोमणि, सुखमती,कमली,रामसाय,दसरू, मंगलू आदि उपस्थित थे।

कैबिनेट आज, प्रदेश में पेयजल संकट और तबादला नीति पर चर्चा

0

स्मार्ट मीटर योजना और दो पॉवर कंपनी बंद करने को भी मिलेगी मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कैबिनेट की बैठक रविवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पेयजल संकट और तबादला नीति पर चर्चा का निर्णय लिया जा सकता है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने से पहले वित्त विभाग के अंतर्गत पृथक पेंशन सेल या फिर संचालक पेंशन का पृथक सेटअप तैयार करने का प्रस्ताव दिया गया है। कैबिनेट द्वारा इस पर निर्णय लिया जा सकता। खैरागढ़ को नया जिला बनाने को भी कैबिनेट अपनी मंजूरी देगा। साथ ही कैबिनेट में राज्य के 54 लाख बिजली उपभाेक्ताओं के मीटराें काे स्मार्ट योजना के तहत बदलने और छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी की दो कंपनियों ट्रेडिंग और होल्डिंग कंपनी को बंद करने का प्रस्ताव पर कैबिनेट मंजूरी देगा।

बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनाई है। कई राज्यों में यह योजना प्रारंभ भी हो गई है। चूंकि इस योजना का राजपत्र में प्रकाशन करके इसको अनिवार्य कर दिया गया है, अब कोई भी राज्य इस योजना को लागू करने के इनकार नहीं कर सकता है। योजना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। कैबिनेट में चर्चा के बाद मंजूरी दी जाएगी।

दो कंपनियों को बंद करने की मिलेगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनीज की पांच कंपनियों में से ट्रेडिंग और होल्डिंग कंपनी काे प्रदेश सरकार द्वारा पिछले साल ही नए सत्र से बंद करने के निर्देश के बाद भी छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनीज साल भर से कंपनियाें काे बंद नहीं कर पाई। मामला विधिक सलाह पर अटका हुआ था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी के बाद कंपनियाें काे बंद करने का प्रस्ताव सरकार काे भेजा गया। प्रस्ताव पर कैबिनेट में मुहर लगने के बाद कंपनियाें काे एक अप्रैल से ही बंद माना जाएगा।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी श्रमवीरों को बधाई दी

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिकों के सुखमय और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी श्रमवीरों को बधाई दी |

बघेल ने आज सभी से अपने घरों में आम के आचार व प्याज के साथ बोरे-बासी खाने व अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करने की अपील की है |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दीं उन्होंने अपने आहार और संस्कृति के गौरव की अनुभूति के लिए प्रदेशऔर देश-विदेश में बसे सभी छत्तीसगढ़ी लोगों से बोरे बासी खाकर श्रम को सम्मान देने की अपील की

ज्ञानमुद्रा साहित्य साधना गौरव सम्मान 2021

0

ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन समूह भोपाल साहित्य-मनीषियों को उनके साहित्यिक अवदान के आधार पर ” ज्ञानमुद्रा साहित्य गौरव सम्मान 2021″ से अलंकृत करने का निर्णय लिया गया था।जिसमें अब तक प्रकाशित साहित्यिक कृतियों के आधार पर तथा साहित्य-विकास के क्षेत्र में किये गये अनेक उल्लेखनीय कार्यों के लिए जूरी द्वारा पूर्णिमा सरोज का चयन उक्त सम्मान हेतु किया गया। ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन समूह भोपाल द्वारा दिनांक 29/04/2022को रायपुर में आयोजित सारंग समारोह के अवसर पर ज्ञानमुद्रा साहित्य साधना गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।

वंश पब्लिकेशन तथा ज्ञानमुद्रा पब्लिकेशन भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से दिए जाने वाले छत्तीसगढ़ साहित्य गौरव सम्मान समरोह में उपस्थित सम्माननीय अतिथियों डॉ चितरंजन कर, शकुन्तला तरार, उर्मिला शुक्ल,डॉ विभाशा मिश्रा, डॉ दीनदयाल साहू द्वारा रायपुर के वृंदावन हॉल में श्रीमती पूर्णिमा सरोज जगदलपुर (बस्तर) को सम्मानित किया गया। पूर्णिमा सरोज की अनेक साझा संकलनों, अनेक प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख ,कहानी,कविताओं के प्रकाशन सहित बहुचर्चित जापानी काव्य विधा पर आधारित कृति हाइकु संग्रह “ज्योति प्रहर ” ने साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

पूर्णिमा जी की इस उपलब्धि पर माता पिता और जिले के साहित्यकारों ने हर्ष की अभिव्यक्ति के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शिवकुमार कलिहारी का 60वीं जन्मदिवस महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

0

गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा के प्रांगण में प्रमुख ट्रस्टी शिवकुमार कलिहारी का 60वीं जन्मदिवस महोत्सव एवम सेवानिवृति बिदाई सम्मान समारोह दीप यज्ञ के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी निर्मला कलिहारी एवम दोनों सुपुत्री प्रीति एवम दामिनी कलिहारी भी उपस्थित थे।दीप यज्ञ का संचालन गायत्री शक्ति पीठ के परिवाजक देवप्रसाद आर्य एवम श्रीमती ओमीन साहू के द्वारा किया गया। जन्मदिवस समारोह के अवसर पर बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए मां गायत्री, परम पूज्य गुरुदेव व वंदनीया माता जी से उनके उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामनानाएं किए हैं। गायत्री परिवार की ओर से भानुप्रताप साहू ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिवकुमार कलिहारी ने गायत्री शक्तिपीठ तथा मिशन के हर कार्यक्रमों में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवम ईमानदारी से निर्वहन करते हुए सबके साथ मिलकर मिशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अपना पूरा योगदान दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

गायत्री परिवार की ओर से मां गायत्री से उनके दीर्घायु जीवन एवम उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।तहसील साहू संघ राजहरा के अध्यक्ष तोरनलाल साहू ने भी साहू समाज की ओर से बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव कलिहारी जी ने गायत्री परिवार के गतिविधियों के साथ साथ तहसील साहू संघ राजहरा में विभिन्न सामाजिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी किया है। मां गायत्री से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर बड़े भैया दशरथ कलिहारी, राधेश्याम साहू, एम एल यादव, जीवनलाल साहू, श्रम कल्याण अधिकारी संध्या रानी वर्मा, वीणा साहू एवम उपस्थित इष्ट मित्रों ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिए हैं।शिवकुमार कलिहारी ने भी उपस्थित समस्त इष्ट मित्रों एवम परिजनों को जन्मदिवस समारोह के अवसर पर उपस्थिति प्रदान कर बधाई एवम शुभकामनाएं देने के लिए सभी को धन्यवाद एवम आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल साहू ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

जन्मदिवस समारोह में हीरालाल पंवार,पीताम्बर लाल साहू, धर्मेंद्र वर्मा,स्वप्निल तिवारी,खुमान साहू, हिमांशु साहू, पी के डे, नाथूराम साहू, पीगेश कुमार साहू, शीतल साहू, विष्णु, साहू,सोमित साहू,कुमार मंडावी, पवन सेनपाल,घनाराम साहू, घनश्याम साहू,अनिल सार्वा,राकेश सोनबोइर,अजीत साहू,सुभाष साहू,जगत ठाकुर,रवि देशमुख,हुलास देवांगन, रामधनी देवांगन,सुरेश देवांगन,कालेंद्र कुमार सिन्हा, श्यामकुमार साहू,भुवन साहू,वीणा साहू, मंजू साहू, चित्ररेखा साहू,हेमपुष्पा साहू, नोमेश्वरी साहू, चंद्रभागा वर्मा, भामिनी साहू, आशा साहू,विमला साहू, राधिका साहू,रुचि सेनपाल,रेखा साहू, तरुणा साहू,हेमलता साहू, कल्याणी साहू, किरण सार्वा,गीता देवांगन,चित्रलेखा सिन्हा,सावित्री साहू, कौशिल्या साहू,कीर्तिलता ठाकुर व मित्रगण एवम परिवारजनो ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति के साथ बधाई एवम शुभकामनाएं दिए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं सुमन सिंह जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन आज दिनांक 01 मई 2022 को कचरा संग्रहण केंद्र दल्लीराजहरा में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित सफाईकर्मी को श्री सतीश कुमार खाखा जी व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा के द्वारा श्रमिकों को विश्व श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए, उनके उद्देश्य व विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दिया गया तथा उनके समस्याओं को पूछकर निराकरण किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में राजहरा थाना प्रभारी अरुण नेताम, भुवनेश्वर साहू रीडर कोर्ट, हरीश सोनकर कोर्ट मोहर्रिर, पीलवी खुर्शीद सिद्दीकी, दीपक साहू उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

सट्टे के विरुध्द पुलिस की कार्यवाही

0

दिनांक 30.04.2022 को थाना गुरूर के ग्रामीण क्षेत्र में सट्टा पट्टी लिखने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद राजेश बागड़े के ‍निर्देशन मे निरीक्षक रोहित मालेकर प्रभारी गुरूर के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर अलग अलग टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पुरानिक साहू पिता हरि राम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन टेंगना बरपारा थाना गुरूर जिला बालोद छ0ग0 की रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी , एक डाट पेन नीला स्याही, एक नग रेडमी 9A कंपनी का मोबाईल कीमती 4,000 रूपये एवं सट्टा पट्टी का नगदी रकम 850 रूपये, 20 नग प्रिंट आउट निकाला हुआ नग सट्टा पट्टी को जप्त किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

दूसरा व्यक्ति जिसने नाम पता पुछने पर अपना नाम कमलेश कुमार सिन्हा पिता गयाराम सिन्हा उम्र 38 वर्ष वार्ड 06 टेंगना बरपारा थाना गुरूर जिला बालोद छ0ग0 की रहने वाली बताया जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक डाट पेन नीला स्याही, एवं सट्टा पट्टी का नगदी रकम 500 रूपये को जप्त किया गया। तीसरा व्यक्ति जिसने नाम पता पुछने पर अपना नाम लोकमान खान पिता उसमान खान उम्र 56 वर्ष साकिन वार्ड 07 भरदा थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग. की रहने वाली बताया जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक डाट पेन नीला स्याही एवं सट्टा पट्टी का नगदी रकम 800 रूपये को जप्त किया गया । आरोपीगणों को अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि0 लोकेश्वर गंजीर, सउनि0 पुनउ राम साहू, मप्रआर. नर्मदा कोठारी, आरक्षक महेन्द जैन, योगेश सिन्हा, दिनेश नेताम, चंचल भगत का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण

  1. पुरानिक साहू पिता हरि राम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन टेंगना बरपारा थाना गुरूर जिला बालोद छ0ग0
  2. कमलेश कुमार सिन्हा पिता गयाराम सिन्हा उम्र 38 वर्ष वार्ड 06 टेंगना बरपारा थाना गुरूर जिला बालोद
  3. लोकमान खान पिता उसमान खान उम्र 56 वर्ष साकिन वार्ड 07 भरदा थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग.
This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

कांग्रेस ने गरीबों को ठगने का ही काम किया –पुष्पेंद्र चंद्राकर

0

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के द्वारा ग्राम खुटेरी में आयोजित उज्जवला गैस वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने गरीब परिवारों को उज्जवला गैस कनेक्शन व चूल्हा वितरण किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही वह राजनीतिक दल है जो समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर ही अपनी योजनाएं बनाते हैं ,चाहे वह प्रधानमंत्री सड़क योजना हो प्रधानमंत्री आवास योजना हो उज्जवला गैस योजना हो

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

आयुष्मान भारत योजना ,हर घर शौचालय ,हर घर जल (जल जीवन मिशन ), खाद्यन्न योजना जैसे कई योजनाएं हैं जो समाज के अंतिम व्यक्ति के उद्धार के लिए लागू की गई है। वही विगत 70 सालों से गरीबों को सिर्फ ठगने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। पहले गैस का कनेक्शन सिफारिश से मिलता था, वहीं आज सुगम सरल हो गया है। गरीबों के लिए योजनाएं सिर्फ कागज पर बनती थी या भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ती थी वही आज गरीबों को लाभ सीधे उनके खाते में राशि डाल कर दिया जाता है। गैस वितरण के कार्यक्रम में जनपद पंचायत में सांसद के प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी,भाजपा पि वर्ग महामंत्री सतीष महोबिया खुटेरी सरपंच नानिता साहू,पूर्व सरपंच पृथ्वी साहू सहित पंचगण व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

तेजी से कटते पेड़ चिंता का विषय
उज्जवला गैस वितरण कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग महामंत्री सतीष महोबिया ने कहा तेजी से कटते वृक्षों के चलते पर्यावरण में असंतुलन हो रहा है वातावरण का तापमान प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है बढ़ती गर्मी से इंसानो के साथ-साथ अन्य जीव-जंतुओं का जीना मुश्किल हो रहा है। राज्य में एक ऐसी सरकार बैठी है जो वृक्षारोपण में नाकाम है वही लकड़ी माफियाओं द्वारा पेड़ काटने पर मौन बैठी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

वैट के जरिए जनता को लूट रहे हैं भूपेश बघेल : विक्रम ध्रुवे

0

दल्लीराजहरा /डौंडी भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे जी ने कहा है कि भूपेश बघेल वैट के जरिए लूट रही जनता को, वैट कम कर पेट्रोल-डीजल का रेट कम करे और जनता को मंहगाई से राहत पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में ₹14.51, हिमाचल प्रदेश ₹16.60, गुजरात ₹16.56, असम ₹17.38, असम में 17.38₹ , उत्तर प्रदेश में 16.50 है, जो कि छत्तीसगढ़ से कम टैक्स हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ज्यादा टैक्स 23₹ वसूल रही है।श्री ध्रुवे जी ने कहा कि केंद्र सरकार का टैक्स मूल्य में होता है, मतलब रेट बढ़ने के बाद भी टैक्स नहीं बढ़ेगा। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में टैक्स प्रतिशत में होता है, पेट्रोल-डीजल के दर के हिसाब से 23% बढ़ता है। मतलब यदि पेट्रोल का दर 50 रू है, तो राज्य सरकार वैट 11.50रू अलग लेगी, और यदि पेट्रोल डीजल का मूल्य 100रू है तो राज्य सरकार टैक्स 23₹ लेगी और केन्द्र के टैक्स में भी 42% केन्द्र सरकार, राज्य सरकार को देती है। छत्तीसगढ़ सरकार वैट कम न करके, महंगाई बढ़ाने की जिम्मेदार है। भूपेश सरकार को पेट्रोल डीजल में 5-10 रू कम करके, महंगाई को कम करना चाहिए।जब केन्द्र सरकार पेट्रोल डीजल में रेट कम कर सकती है, जबकि केंद्र सरकार को पुरा देश चलाना होता है, तो भूपेश सरकार क्यों नहीं पेट्रोल डीजल के रेट 5-10 रूपए कम कर, जनता को मंहगाई से राहत पहुंचाती।भूपेश सरकार को 2018 में 27 हजार करोड़ केंद्र से आता था, जबकि अब 65 हजार करोड़ रुपए आता है, मतलब अब 38 हजार करोड़ ज्यादा राज्य सरकार को मिल रहा है। भूपेश सरकार, छत्तीसगढ़ की जनता को राहत पहुंचाने का दिखावा करती है और जनता को झुनझुना पकड़ती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

आज जो महंगाई बढ़ी है उसकी पुरी जिम्मेदार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार है, भूपेश सरकार जनता को मंहगाई बढ़ाकर, भूखे मरने पर मजबूर कर रही है। ध्रुवे जी ने कहा कि, जैसे मोदी सरकार ने केंद्र में रेट कम किये हैं, वैसे ही, भूपेश बघेल को 5 से 10 रूपये पेट्रोल डीजल में कम करना चाहिए।केंद्र सरकार फिक्स टैक्स लेती है, परन्तु भूपेश सरकार 23% टैक्स लेती है, जिससे रेट बढ़ने पर टैक्स भी 23% बढ़ाती है।केन्द्र सरकार जितना टैक्स लेती है, उसमें भी 42% भूपेश सरकार को जाता है।श्री धुर्वे जी ने कहा कि, केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा राशि दे रही है। हर साल एक लाख करोड़ से अधिक की रकम दी जा रही है। छत्तीसगढ़ का विकास हो और जनता को राहत मिले, इसका कोई विजन इस सरकार के पास नहीं है। जनता को धोखा देकर सत्ता में आने वाली कांग्रेस झूठ बोल बोलकर बचे खुचे दिन काट रही है। जनता को लूटने वालों को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार महंगाई बढ़ाने की जिम्मेदार है।श्री ध्रुवे ने कहा कि जहां भाजपा शासित राज्यों में वैट 18₹ से भी कम है, वहीं छत्तीसगढ़ में 23₹ है, देश के आठ राज्यों में पेट्रोल डीजल छत्तीसगढ़ से सस्ता है इसलिए वे सस्ते पेट्रोल डीजल की दुहाई नहीं दे सकते। देश के 22 राज्यों के मुखिया अपने राज्य की जनता के प्रति संवेदनशील हैं इसलिए उन्होंने वैट कम करने से बचने के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की। वैट की दर कम करके जनता को राहत दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने जनता को सात रुपये प्रति लीटर की राहत दी। बिहार जैसा राज्य जो शराब से राजस्व नहीं कमाता है, उसने भी जनता को राहत देने वैट कम किया। जबकि शराब से 5500 करोड़ का राजस्व कमाने वाले भूपेश बघेल ने 78 पैसे घटाकर ऐसा दिखाया जैसे जनता का दुख हर लिया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता पर 78 पैसे का एहसान जताने की कोशिश करके उसका अपमान किया है। ध्रुवे जी ने कहा कि भूपेश सरकार नित नए बहाने बनाती हैं। फर्जी आंकड़े जारी करके अलग अलग नेता अलग अलग बकाया मांगते हैं। जनता को गुमराह करने के लिए गलत आंकड़े पेश करके अपनी अकर्मण्यता और जनविरोधी करतूतों को छुपाने की कोशिश की जाती है। यह कांग्रेस सरकार अपनी ओर से जनता के लिए कुछ नहीं करना चाहती, जनता के साथ मिलकर पुरजोर विरोध किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS