City Media - Page 1150 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1150

स्वामी विवेकानन्द और आत्मानन्द विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम के शिक्षकों से प्रतिनियुक्ति हेतु 22 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

0

जगदलपुर, 19 अप्रैल 2022/ बस्तर जिले में संचालित स्वामी विवेकानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर एवं स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल, करपावण्ड, बस्तर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा और किलेपाल में 39 शैक्षणिक विषयवार रिक्त पदों पर छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय विद्यालयों में समकक्ष पदों पर कार्यरत अंग्रेजी माध्यम से अध्यापन की दक्षता रखने वाले शासकीय सेवकों से प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रतिनियुक्ति पर कार्य करने हेतु आवेदन को जमा करने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2022 को शाम 5.30 बजे तक है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति सहित कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर जिला बस्तर में अंतिम तिथि व समय के पूर्व तक स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से व स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।

सट्टा खिलाने की शिकायत पर गुरूर पुलिस की रेड कार्यवाही

0

कब्जे से सट्टा पट्टी सहित नगदी रकम 2000 रू जप्त

दिनांक 18.04.2022 को थाना गुरूर क्षेत्र के ग्राम बोडरा में अवैध रूप से सट्टा पट्टी नामक जुंआ खिलाने कि सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, उप पुलिस अधीक्षक राजेष बागड़े पर्यवेक्षण अधिकारी के निर्देशन एवं निरीक्षक रोहित मालेकर के हमराह मे एक विशेष टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी कर सट्टा पट्टी लिखते एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पुछनेे पर अपना नाम ओमप्रकाश विष्वकर्मा पिता प्रभुराम विष्वकर्मा निवासी बोड़रा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से नगदी 1150रू व सट्टा पट्टी पर्ची एवं अन्य आरोपी चुन्नीलाल सिन्हा पिता कन्हैया लाल निवासी ग्राम बोडरा के कब्जे से नगदी 850 रू को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विष्वजीत मेश्राम, आरक्षक षेर अली खान, लोकेष सिन्हा, महेन्द्र जैन, का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया

0

कलेक्टर को जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के दिए निर्देश

रायपुर, 18 अप्रैल 2022 – महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

9 केंद्रीय मंत्रियों को छत्तीसगढ़ भेजकर केंद्र सरकार क्या संदेश देना चाहती है यह छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है – कवासी लखमा

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के 11 में से 9 सांसद भाजपा के हैं बावजूद 9 केंद्रीय मंत्रियों को छत्तीसगढ़ भेजकर केंद्र सरकार क्या संदेश देना चाहती है यह छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है। खैरागढ़ में भी केंद्र के दो मंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा के समर्थन में प्रचार में पहुंचे थे लेकिन जनता ने कांग्रेस को जीत दिलाई। छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर है। यहां केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत है लेकिन उनकी दाल नहीं गलेगी। उनका दौरा पूरी तरह से अगले साल होने वाले चुनाव के पहले की कसरत है। प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बीआरजीएफ में पंचायतों को करोड़ों रूपये दिया था, जिसे नरेन्द्र मोदी सरकार ने बंद कर दिया। प्रधानमंत्री दो बार जावंगा और जांगला आए लेकिन बस्तर को कोई सौगात नहीं मिली। आज पंचायतों को राशि बंद होने से विकास कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के 9 सांसद और 15 साल सत्ता में रहकर राज करने वाले नेताओं पर लगता है केंद्र सरकार को भरोसा नहीं है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में बाहरी नेताओं का दौरा और उन पर भरोसा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व कर रहा है। लखमा ने कहा कि बस्तर के सभी उपचुनाव और खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जितनी भी योजनाएं है वह सब जमीन से जुड़े लोगों के हित में है। इसलिए लगातार कांग्रेस पर जनता का भरोसा कायम है, मुख्यमंत्री ने हर वर्ग की चिंता की।

बस्तर के आदिवासियों का जीवन वनोपज पर आधारित है। इसलिए सबसे पहले तेन्दूपत्ता का दर 4 हजार रूपये किया गया जो सबसे ज्यादा है। इसके अलावा लघुवनोपज के जितने भी वन उत्पाद बस्तर में आदिवासी और गरीब ग्रामीण संग्रहण करते हैं उनका मुख्यमंत्री ने न केवल समर्थन मूल्य घोषित किया है बल्कि उसकी खरीदी की व्यवस्था भी की है। साथ ही वन उत्पाद से उत्तम क्वालिटी का सामान बनाकर उसकी पैकेजिंग और मार्केटिंग दोनों कर हजारों लोगों को रोजगार से जोड़ा गया है। अब यहां का उत्पाद पैकेट और बोतल में देश दुनिया में पहंुच रहा है। यही कारण है कि आदिवासी क्षेत्र की जनता भूपेश सरकार से खुश है। लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पर ही जनता भरोसा कर रही है। इसलिए भाजपाईयों को अन्य प्रदेश में अपनी ताकत लगानी चाहिए। 9 मंत्री छत्तीसगढ़ आकर यदि जनता को सौगात देते हैं तो ही उनका आना सार्थक होगा। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं। जो अपने-अपने क्षेत्र में जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। सभी लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री पूरे छत्तीसगढ़ का दौरा कर सीधे जनता से रूबरू हो रहे हैं। इसलिए कांग्रेस बस्तर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में मजबूत हैं। ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेताओं को दूसरी जगह मेहनत करनी चाहिए। श्री लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से जनता के हित में काम करने और गरीब जनता की भलाई के लिए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा है। यही कारण है कि अब गांव का ग्रामीण सीधे दफ्तरों में और थानों में पहुंचकर बेखौफ होकर अपनी बात रख रहा है। कलेक्टर और एसपी गांवों में चौपाल लगाकर जनता की बात सुन रहे हैं। लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली से पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों की आमदनी बढ़ी है और जनता खुश है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल पंचायतों में 193 लाख से अधिक के नल जल योजना का भूमिपूजन किया

0

ग्राम पंचायत तिरिया को एन एम डी सी के सी एस आर मद से मेला मंडई हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया

सूदूर संवेदनशील वनांचल के ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को पाकर ढोल बाजों से किया स्वागत

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा , ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा ,ग्राम पंचायत कावापाल ,ग्राम पंचायत तिरिया एवं ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में नल जल योजना के तहत सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 193.34 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया |

आज ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा में निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 28.99 की लागत से 1784 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी का टैंकर निर्माण जिससे की 40 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा में 24.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1695 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य , 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर निर्माण कार्य जिससे की 68 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत कावापाल में 71.07 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 4130 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर, 2 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 119 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया में 44.16 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर एवं 1985 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे की 89 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में 24.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 310 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 57 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर ग्राम पंचायत में नल-जल योजना का भूमिपूजन किया गया है जिससे की आपके घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सकेगी उन्होंने कहा की भाजपा के शासनकाल में जहां केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना संचालित थी हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर अब ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी आज हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धारा बह रही है हर ग्राम पंचायत में पुल पुलिया सड़क पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,ब्लाक अध्यक्ष नगरनार विरेन्द्र साहनी, जनपद सदस्य संतोषी सेठिया , विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह,वरिष्ठ नेता राधामोहन दास, सुनील दास, सांसद प्रतिनिधि कमल सेठिया,सुरंदवाडा में सोमाराम बघेल,कांडकी दादा,मंगला पुजारी,दयमती ,कालागुडा में सरपंच धनमती नाग,चेलमू पंच,रामा पुजारी, बलीराम नाग,कावापाल सरपंच कमलोचन बघेल, पुजारी छितरू नाग,भादू नाग,सुकालू पंच,बैसाखू बघेल,भीमा बघेल,परदेशी नाग,दशमू नाग,तिरिया सरपंच धनमती नाग,डोमू पंच,दुर्जन पुजारी, महादेव, माचकोट में पुजारी अर्जुन नाग,पंच तुलसी राम नाग,पंच मुंडरू राम नाग,संपत,चैतन,शियाराम बघेल,धरम बघेल,रायबली,राजमनी ,राजबती,लखमी समेत जल जीवन मिशन के सहायक अभियंता श्री जैन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुवे बस्तर साँसद दीपक बैज..

0

विजेता व उपविजेता टीम को चेक प्रदान कर किया पुरष्कृत

कबड्डी प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचलों के युवाओं की खेल प्रतिभांए आ रही सामने-साँसद दीपक बैज..

आज विकास खण्ड बस्तर के ग्राम पंचायत भैंसगांव में आयोजित 15 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इस प्रतियोगिता के समापन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर साँसद दीपक बैज शामिल हुवे..साथ ही साँसद बैज ने समापन मैच के विजेता व उपविजेता टीम को चेक प्रदान कर पुरष्कृत किया..इस अवसर पर साँसद बैज ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों में हमेशा होना चाहिए। जिससे कि खिलाड़ी जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सके और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर सके। प्रतियोगिताओं को आयोजित व व्यवस्थित रूप से करने के लिए मेरा हमेशा सहयोग रहेगा..साँसद बैज ने आगे कहा..आज ऐसे प्रतियोगिता से ग्रामीण अंचलों की खेल प्रतिभाएं सामने आ रही है उन्होंने आगे कहा..खिलाड़ियों को जीत-हार के द्वंद से परे होकर हमेशा खिलाड़ी भावना से खेल खेलने हेतु प्रेरित भी किया।

विकास खण्ड बस्तर के ग्राम पंचायत भैंसगांव में आयोजित 15 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 32 टीमो ने भाग लिया जिसमे आज का फाइनल मैच उसरी विरुद्ध बागनपाल के मध्य खेला गया,जिसमें उसरी ने बाज़ी मारकर शानदार जीत हासिल करते प्रथम पुरस्कार”15000″पन्द्रह हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया वही द्वितीय इनाम बाघनपाल ने’8000’आठ हजार रु का इनाम प्राप्त किया।

इस अवसर पर सरपंच भैस गांव,अयोध्या पाण्डे,श्रीधर पांडे,ग्राम पुजारी,कोटवार, पंचगण,समस्त खेलप्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे..

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चौहान का जगदलपुर एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

0

जगदलपुर, 18 अप्रैल 2022/केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान के दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर पहुंचने पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में आत्मीय स्वागत किया गया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, बस्तर के पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष कमलचंद भंजदेव, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने केंद्रीय राज्य मंत्री चौहान की अगवानी की।

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना द्वारा ग्रामवासियों को वितरित किया गया कबड्डी मैट

0

किरंदुल. एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम किरन्‍दुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर. गोविन्‍दराजन के दिशा-निर्देश एवं अनुमोदनोपरांत तथा उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी.के. माधव के मार्गदर्शन में परियोजना के निकटवर्ती 9 ग्राम पंचायतों मदाड़ी, कड़मपाल, चोलनार, हिरोली, गुमियापाल, कुटरेम, समलवार, कलेपाल, टिकनपाल आदि के कबड्डी खिलाडि़यों के उपयोग हेतु एनएमडीसी के नैगम सामाजिक दायित्‍व के तहत सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर) जितेन्‍द्र कुमार, वरिष्‍ठ प्रबंधक (कार्मिक) एम. सिद्धी बाबू, एनएमडीसी अनु.जाति-जनजाति कर्मचारी कल्‍याण संघ के अध्‍यक्ष राजकुमार ओयामी, मो. असदुल्‍लाह सहित जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कबड्डी ग्राऊण्‍ड मैट प्रदाय किया गया । आसपास के ग्रामों में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होने पर इसका उपयोग किया जायेगा, जिससे ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली खिलाडि़यों को तराशने और उन्‍हें आगे बढ़ाने में सहायता प्राप्‍त होगी । विदित हो कि उत्‍कृष्‍ठ गुणवत्‍ता युक्‍त लौह अयस्‍क उत्‍पादन के लिए सुविख्‍यात नवरत्‍न कम्‍पनी पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं अपनी नैगम सामाजिक दायित्‍वों के निर्वहन के लिए भी जानी जाती है।

छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ केंद्र की दुर्भावना को छिपा रहे भाजपा सांसद

0

कांग्रेस ने कहा- राज्य की जनता पर अहसान जताने की चेष्टा न करें सोनी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सांसद सुनील सोनी के उठाये गये सवाल को सतही और छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ केंद्र की दुर्भावना को छुपाने की कवायद है। सुनील सोनी पिछले और इस वर्ष केंद्र के द्वारा राज्य को जारी किये जाने वाली राशि का ब्यौरा प्रस्तुत कर रहे हैं। संघीय ढांचे में केंद्र सरकार राज्य सरकारों को उनकी आबादी और क्षेत्रफल के अनुपात में राशि जारी करता है। मोदी सरकार कोई नया काम नहीं कर रही है यह उसका दायित्व है और यह छत्तीसगढ़ को दिया जाने वाला कोई खैरात नहीं है। सांसद सोनी राज्य की जनता पर अहसान जताने की चेष्टा मत करें।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में कहा, मोदी सरकार ने जीएसटी लागू करके राज्यों को मिलने वाले कर संग्रहण को अपने अधीन कर लिया है। राज्य से एकत्रित होने वाले टैक्स का हिस्सा केंद्र राज्यों को वापस करता है। सांसद मोदी सरकार की चाटुकारिता करने के बजाय केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ के हिस्से की रोकी गयी रकम के भुगतान की पैरवी क्यों नहीं करते? सुनील सोनी सहित भाजपा के सांसद अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे है। मुख्यमंत्री राज्य के लंबित राशि की मांग कर रहे हैं तो सोनी इस संबंध में सीधा जवाब देने के बजाय राज्य को केंद्र से कितनी राशि मिल रही है इसका ब्यौरा दे रहे है। यदि केंद्र को राज्य को कुछ भी बकाया नहीं देनी है तो मुख्यमंत्री के द्वारा लिये गये आधा दर्जन से अधिक पत्रों के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय, वित्त मंत्री नकार क्यों नहीं रहे कि राज्य की कोई लेनदारी बकाया नहीं?

कांग्रेस ने कहा- केंद्र से लेना है 55 हजार करोड़ से अधिक

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की केंद्र से कुल लेनदारी-राज्य की जीएसटी क्षतिपूर्ति का पैसा 14 हजार करोड़, कोयले की रायल्टी की अतिरिक्त लेबी का 4140 करोड़, सेंट्रल एक्साईज के 13 हजार करोड़, प्रधानमंत्री शहरी आवास का 1500 करोड़ की दो किश्त, खाद सब्सिडी का 3631 करोड़, मनरेगा का 9 हजार करोड़। मनरेगा तकनीकी सहायता का 350 करोड़, कुल 44121 करोड़। सीआरपीएफ बटालियन खर्च के नाम पर राज्य का 11 हजार करोड़ रुपए काट दिया। कुल – 55,121 करोड़ रुपए लेनदारी है। इस वर्ष से जीएसटी क्षतिपूर्ति देना बंद हो जायेगा इससे राज्य को 5,000 रू. की हानि होगी। अभी सेंट्रल पुल के चावल का हिसाब आना बाकी है।

केंद्र से प्रदेश को भरपूर मदद और पैसा मिल रहा – सोनी

0

राज्य सरकार से पूछा, किस योजना का नहीं मिला लाभ

रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य की उपेक्षा किए जाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोप पर सांसद सुनील सोनी ने कहा कि केंद्र से प्रदेश को भरपूर मदद और पैसा मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की आय से अधिक पैसा तो हर साल केंद्र सरकार दे रही है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार से कोई भेदभाव नहीं करती है। भाजपा ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि केंद्र से मांगी जानी वाली राशि को या प्रमाणित करे नहीं तो केंद्र सरकार के बारे में मिथ्या आरोप लगाने बंद करें।

एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में सोमवार को सांसद सुनील सोनी ने कहा, केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ को साढ़े 3 सालों में 63 हजार करोड़ दिए, पर विकास कार्यों में राज्य सरकार पैसा नहीं खर्च पा रही। कोविड के समय देश की अर्थव्यवस्था चरमराई उस समय केंद्र ने सभी राज्यों समेत छत्तीसगढ़ की मदद करके संजीवनी दी थी। हर साल करीब 21 हजार करोड़ रुपए केंद्र की तरफ से छत्तीसगढ़ को मिलते हैं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार हमेशा ये कहती है कि एक्साइज ड्यूटी का 13 हजार करोड़ नहीं दिया, अब राज्य सरकार ये बताए कि केंद्र ने कब पैसा नहीं दिया। मेरे पास सीएजी के पूरे आंकड़े हैं। उन्होंने कहा, 2020-21 में भी हालत कुछ ऐसे ही थे, केंद्र सरकार ने राज्य को लगभग 38 हजार करोड़ रु दिए। वर्ष 2021-22 में लगभग 44 हजार करोड़ और आने वाले वर्ष के लिए केंद्र से 44,573 करोड़ मिलना प्रस्तावित है। हर वर्ष केंद्र से मिली या मिलने वाली राशि कांग्रेस शासन में राज्य की कुल आय से ज्यादा है।

मुख्यमंत्री से सवाल

सांसद सुनील सोनी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस के सांसदों ने कभी लोकसभा और राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दे उठाए हैं? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की प्रदेश के बाहर जाने पर बोली क्यों बदल जाती है? राज्य सरकार जरा ये बताएं कि कौन सी योजना का लाभ राज्य को नहीं मिल रहा है? कांग्रेस के सभी नेता केंद्र के पास छत्तीसगढ़ राज्य की लंबित राशि का अलग-अलग आंकड़ा क्यों बताते हैं? मुख्यमंत्री ये बताएं कि उन्होंने तीन सालों में कब सांसदों से बात की है उनके पास तो सांसदों से बात करने तक का समय नहीं हैं।

आकांक्षी जिलों का दौरा करने पहुंच रहे मंत्री

छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री आकांक्षी जिलों का दौरा करने छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। केंद्र की योजनाएं छत्तीसगढ़ में चल रही या नहीं। चल रही, अगर योजनाएं रोकी गई है, तो क्यों रोकी गई है। ये बात जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से पूछी जाएगी।

साढ़े तीन साल में नहीं हुआ काम

सांसद सोनी के अनुसार साढ़े 3 साल में प्रदेश सरकार ने विकास नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ को सौगात देंगे। रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज जैसे अनेक सौगात प्रदेश को मिलने वाली है। केंद्र ने ना तो कभी राज्य सरकार से भेदभाव किया है और ना ही कभी करेगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जल्द छत्तीसगढ़ आने वाले हैं। रायपुर जिले में 100 करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS