बस्तर ….।विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्रामपंचायत मावलीगुड़ा में बाबा भंगाराम फागुन मेला का आयोजन शुक्रवार के दिन को शुभारंभ होगा इस मेले में 24के गांव के देवी देवताओं को आगमन हेतु न्योता दिया गया है क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के बीच पहली बार ग्राम मावलीगुड़ा में फागुन मेला का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका आनंद लेने के लिए बस्तर जिले के दूर-दूर के लोगों की भीड़ उमढ़ रही है। इस वर्ष मेला का भव्य शुभारंभ के चलते पारंपरिक मुर्गा लड़ाई एवं छोटे बड़े झूलों का सौंदर्य दृश्य परिलक्षित हो रही है।साथ ही ग्रामवासी एवं समस्त मेला समिति के पदाधिकारी के द्वारा आगंतुकों का स्वागत हेतु पूरी तैयारी की जा रही है।
कमिश्नर और कलेक्टर ने की बादल एकेडमी के कार्यों की समीक्षा
जगदलपुर, 24 मार्च 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रजत बंसल ने बादल एकेडमी के कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर धावड़े ने यहां बादल एकेडमी के स्थापना पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बस्तर की विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होगा। उन्होंने बस्तर की विभिन्न जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समय-समय पर संभागस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए इसके लिए बादल एकेडमी के माध्यम से पहल किए जाने पर जोर दिया।
कलेक्टर रजत बंसल ने बादल एकेडमी में संचालित गतिविधियों की जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए बताया कि यहां बस्तर की विभिन्न जनजातीय संस्कृति से जुड़े नृत्य, कला, संगीत, भाषा-बोली, लोक परंपराएं आदि के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बादल एकेडमी की नोडल अधिकारी व सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, एसडीएम दिनेश नाग, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, बादल एकेडमी के प्रभारी विजय सिंह सहित संचालन समिति के सदस्य उपस्थि थे।
13वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022 – छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक
मुख्यमंत्री बघेल और समाज कल्याण मंत्री भेंड़िया ने दी बधाई
रायपुर, 24 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद की दृष्टिबाधित धावक ईश्वरी निषाद ने दुबई में आयोजित 13वें फैजा इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के अंतर्गत वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीता। ईश्वरी ने 400 मीटर की दौड़ एक मिनट 25 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही ईश्वरी इस साल अक्टूबर में चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई पैरा खेलों के लिए न्यूनतम मानक योग्यता हासिल करने में सफल हो गई हैं। विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने ईश्वरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्री भेंड़िया ने विगत पांच मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सुश्री ईश्वरी को राष्ट्रीय स्तर पर पैराएथलेटिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्होंने कुमारी ईश्वरी निषाद के खेलने के लिए दुबई जाने का खर्च विभाग द्वारा वहन करने की घोषणा की थी।
सुश्री ईश्वरी निषाद, फॉर्चून फाउण्डेशन नेत्रहीन विशेष विद्यालय, बागबाहरा, जिला महासमुंद में अध्ययनरत हैं। उसने वर्ष 2021-22 में बैंगलोर सांई प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 3तक इंडिया नेशनल ओपन पैरा एथलेटिक चैम्पियनशीप में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक पाकर देश को गौरवान्वित किया है। ईश्वरी दुबई से लौटने के बाद इस माह की 27 तारीख को नई दिल्ली से ओड़िसा के लिए रवाना होंगी। वह भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले 20वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेंगी।
सुश्री ईश्वरी मूलतः महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के सम्हर गांव की रहने वाली है। उनके माता-पिता मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति और शारीरिक अक्षमता के बावजूद ईश्वरी ने खुद को साबित किया है।
बस्तर हाईस्कूल को आत्मानन्द स्कूल बनाने का अभाविप ने जताया विरोध
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,कहा जनभावनाओं को ध्यान रखे सरकार
जगदलपुर – बस्तर हाई स्कूल जगदलपुर को आत्मानन्द हिंदी मीडियम में परिवर्तन करने के निर्णय को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध जताया है अभाविप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्टर बस्तर से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
अभाविप नगर मंत्री यश ध्रुव ने बताया कि ऐतिहासिक बस्तर हाई स्कूल को वर्तमान में आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल बनाने के लिये काम किया जा रहा है जो की इस ऐतिहासिक स्कूल के गरिमा को खत्म करने जैसा है अभाविप ने ज्ञापन में कहा कि इस बदलाव से छात्र वर्ग में एवं उस स्कूल से भूत पूर्व में पढ़ कर निकले छात्रों और समाज में काफी आक्रोश है बस्तर हाई स्कूल बस्तर की काफी पुरानी स्कूल है और बस्तर की पहचान है ।
अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने कहा कि बस्तर हाई स्कूल यथावत रखा जाए और आत्मानंद हिंदी मीडियम नव निर्माण भवन में संचालित किया जाए जिससे बस्तर हाई स्कूल की गरिमा बनी रहेगी यदि जनभावनाओं के विपरीत सरकार निर्णय लेकर आत्मानंद किया जायेगा तो अभाविप छात्र समुदाय के साथ सड़क पर उतरकर विरोध के लिये बाध्य होगा इसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा ।
ज्ञापन के दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान,सह संयोजक वरुण साहनी,नगर मंत्री यश ध्रुव,सोनू कश्यप,तीरथ कश्यप उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज – हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मचारियों का वर्षों से हो रहा आर्थिक शोषण – कामगार सभा
● मेडिकल कॉलेज – हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मचारियों को नही दी जा रही न्यूनतम दर अनुसार वेतन ; जिला श्रम अधिकारी को चिंता नही -डॉ. अरुण पाण्डेय
● न्यूनतम वेतन व अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश लागू करने की मांग लेकर कामगार सभा ने घेरा श्रम अधिकारी कार्यालय
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष व कामगार सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में सन्गठन से जुड़े सदस्यों व मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली निज़ी संस्था सीडीएस में कार्यरत सैकड़ो कर्मचारियों द्वारा वेतन विसंगति संबन्धित समस्यायों के निराकरण हेतु श्रम अधिकारी के कार्यालय का घेराव करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा है।

गौरतलब होकि श्रम कानूनों के तहत बस्तर ज़िले में ठेका कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान के तहत राशि देने की बात की जाती है। श्रम विभाग के नियमानुसार ही नगर पालिक निगम क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को 9840 रुपए तथा ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को 9540 रुपए न्यूनतम वेतन का नियम लागू है। इससे कम वेतन देना क़ानूनन अपराध है। परंतु डिमरापाल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की सुरक्षा कार्य में तैनात 195 कर्मचारियों के बैंक खाते में वेतन के रूप में भिलाई की ठेका कंपनी द्वारा महज़ 6 हज़ार 8 सौ 39 रुपये ट्रांसफ़र की जाती है।
● नियमों को ताक में रखकर साप्ताहिक अवकाश नही देती कंपनी
कर्मचारियों को श्रम कानून के नियमानुसार सप्ताह में पूर्ण रूप से 1 दिन का साप्ताहिक अवकाश मिलने का प्रावधान है। लेकिन भिलाई की ठेका कंपनी द्वारा कर्मचारियों को एक भी दिन का अवकाश नही दिया जा रहा है, बल्कि कर्मचारियों द्वारा आकस्मिक रूप से छुट्टी करने की स्तिथि पर एक दिन का पूरा वेतन काट लिया जाता है। जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष व कामगार सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् ने ज़िले के श्रम अधिकारी से उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की मांग करते हुए बस्तर चिकित्सा महाविद्यालय व चिकित्सा अस्पताल में कार्यरत सैकड़ो सुरक्षा कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण की शिकायत ज़िला श्रम पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष उपस्थित होकर दर्ज़ कराई है।
● न्यूनतम दर अनुसार वेतन ना देने कंपनी पर हो कड़ी कार्यवाही -कामगार सभा
ज़िला श्रम अधिधिकारी से न्यूनतम तय दर अनुसार वेतन ना देकर कर्मचारियों को प्रतिमाह कम वेतन देने वाले कंपनी प्रबंधन को नियमानुसार अंतर राशि का क्षतिपूर्ति सहित एकमुश्त भुगतान करवाने हेतु कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया हैकि कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण और विसंगतियों पर जांच में दोषी पाए जाने पर ठेकेदारों व विभागीय अधिकारियों पर भी कार्यवाही किया जावे। उक्त ज्ञापन कामगार सभा के अजय शेट्टी के नेतृत्व में सौंपा गया, इस दौरान विशेष रूप से अध्यक्ष चंचलमल जैन, अशरफ़ खान, आरिफ़ खान, अल्ताफ़ खान, राम बेसरा, सुकरु राम, बुधराम बघेल, बुधरु, सुखमन सेठिया सहित सैकड़ों सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से बीमार जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के अनुरोध पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने चार बिमार जरूरतमंद को दस लाख सत्तर हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र की मूक-बधिर बालिका कुमारी योग्यता जैन पिता सनत कुमार जैन को 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, किडनी की बिमारी से पीड़ित शक्ति परासर को 2 लाख 70 हजार रुपए, कैंसर की बिमारी से पीड़ित ओमप्रकाश अवस्थी को दो लाख रुपए , एवं किडनी की बिमारी से पीड़ित अजय श्रीवास्तव को इलाज हेतु 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की गई |

इस अवसर पर आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले पीडीतोंं ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिस संवेदनशीलता से आर्थिक सहायता प्रदान की है उसके लिए हम सभी आदरणीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं एवं हमारे सक्रिय एवं हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने संवेदनशीलता से हमें आर्थिक सहायता प्रदान करने में मदद की |
सभी हितग्राहियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा की अब उनके इलाज की समुचित व्यवस्था हो सकेगी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सहृदयता है की उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान की है हमारे प्रदेश में अब समुचित उपचार के बिना किसी को कोई परेशानी नहीं होगी |
20 करोड़ के घोटाले में बैंक प्रबंधक की गिरफ़्तारी क्यों नही ? आम आदमी पार्टी ने मंत्री अनिला भेड़िया की भूमिका पर किया संदेह व्यक्त
छत्तीसगढ़ । गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिला के निपानी क्षेत्र में सहकारी बैंक के प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के मिलीभगत में ज़िले के 16 गांव के किसानों के खाते में सेंधमारी करते हुए फर्जीवाड़ा कर 20 करोड़ रुपये निकाल लिए जाने के मामला प्रकाश में आया था। उक्त मामले में 1 महीने पश्चात भी किसी प्रकार की पुलिस व प्रशासनिक कार्यवाही नही हुई है।
आक्रोशित प्रभावित 700 किसानों के हक़, अधिकार व न्याय के लिए आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य तरुणा साबे बेदरकर पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर के निर्देश अनुसार बालोद पहुंची जहां उन्होंने किसानों के प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित होकर उनका समर्थन किया है।
जानकारी रहें कि उक्त बैंक प्रबंधक छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के बहुत करीबी रिश्तेदार हैं। जिस कारण उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और इसीकारण इतने बड़े धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी नही हुई है जो सीधे तौर पर महिला व बाल विकास मंत्री के हस्तक्षेप को साबित करता है।
तरुणा बेदरकर ने कहा हैकि मामले में कार्यवाही के लिए ज़िला कलेक्टर से मुलाक़ात किया जावेगा आवश्यक होने पर किसानों को लेकर आंदोलन करेंगे।
समर्थन देने धरना स्थल पर तरुणा साबे बेदरकर के साथ बालोद जिला अध्यक्ष दीपक आरदे, गुंडरदेही विधान सभा अध्यक्ष विनय गुप्ता, शंकर,धीरज जैन समेत अन्य कार्य कर्ता मौजूद थे।
बुनियादी साक्षरता और गणित (एफएलएन) पर शिक्षक करें कार्य डीईओ
लापरवाह शिक्षको को चिन्हाकित कर उच्च कार्यालय को अवगत कराएं
जिला शिक्षा अधिकारी ने बस्तर ब्लॉक के बीईओ बीआरसी सीएसी की बैठक ली
जिला शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बस्तर ब्लॉक के बीआरसी कार्यालय में बीईओ, बीआरसी,सीएसी की बैठक ली । शासन के दिया निर्देशो का पालन करने का निर्देश देते कहा कि शालाओ में गुणवक्ता उक्त शिक्षा तभी सम्भव होगा जब संकुल समन्वयक अपनी जवाबदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।तभी बच्चो के शैक्षिक स्तर पर सुधार हो सकता है।जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बैठक में कहा कि शिक्षक समय पर शाला नही आते हैं तो बीईओ कार्यवाही करें। प्रत्येक संकुलों से लापरवाह शिक्षको की जानकारी कार्यालय में देवे।जिसमे राज्य शासन के निर्देशो अनिवार्य रूप से पालन करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया विकासखंड के समस्त संकुल समंवयक को संबोधित करते हुए भारती प्रधान ने कहा राज्य स्तर पर भाषाई एवं गणित कौशल विकास के लिए प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के बच्चों के लिए 14 सप्ताह 100 दिन का मॉड्यूल तैयार कर सभी शालाओं को उपलब्ध करवाया गया है ।प्रत्येक सप्ताह के लिए भाषा एवं गणित का कार्यक्रम इस तरह तैयार किया गया है जिसमें आरंभिक स्तर पर बच्चों के भाषाई एवं गणित कौशल सीखने पर जोर दिया गया है। जिसका मूल्यांकन तृतीय पक्ष के माध्यम से किया जाएगा ।

इस पर विशेष ध्यान देवे।किसी भी स्थिति में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर शिक्षक पूरी सजगता वह ईमानदारी के साथ कार्य करें। ऐसे शिक्षक जो कार्य के प्रति उदासीन रहते हैं।, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं। उन शिक्षकों का नाम प्रस्तावित करने का भी निर्देश बैठक में दिया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में कहा कि मध्यान भोजन सभी शालाओं में गुणवत्ता युक्त बने इसके लिए शाला प्रबंध समिति एवं महिला स्व सहायता समूह जो भोजन बनाने की जवाबदारी निभा रही हैं। शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता का भी आकलन करवाया जाए। सभी शालाओं की रंगाई पुताई सहित साफ सफाई अनिवार्य रूप से पूर्ण हो मध्यान भोजन रसोई कक्ष भी साफ सुथरा हो इसका विशेष ख्याल रखे। संकुल समन्वयक प्रतिदिन शालाओं की मॉनिटरिंग के साथ-साथ बच्चों की गुणवत्ता का भी आकलन करें ।कमजोर बच्चों के लिए शिक्षक क्या कार्य कर रहे हैं इसकी पूरी सतत निगरानी भी रखे। बैठक में मुख्यरूप से जनपद उपाध्यक्ष,मोहन मौर्य,बीईओ अरुण देवांगन, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर एबीईओ सुशील तिवारी,मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी, सहित समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित थे।
निलंबित IPS गुरजिंदर पाल सिंह के खिलाफ देशद्रोह और आय से अधिक संपत्ति का मामला
छत्तीसगढ़ के निलंबित IPS अधिकारी गुरजिंदर पाल सिंह की जमानत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को जारी किया नोटिस।
कोर्ट के नोटिस का जवाब छत्तीसगढ़ सरकार की 4 हफ्ते मे देने को कहा हैं।
CJI ने मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पड़ी करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी सरकार के साथ अच्छे हैं और जब सरकार बदलती है तो आपको यह सामना करना पड़ता है। पुलिस अधिकारी भूल जाते हैं कि उन्होंने क्या किया था?
साथ ही गुरजिंदर पाल की तरफ से इस मामले को दो हफ्ते में सुनवाई किए जाने की अपील को ठुकरा दिया।
दरअसल अवैध संपत्ति और राजद्रोह के मामले में गुरजिंदर पाल सिंह पर EOW और ACB ने छापेमरी कर 10 करोड़ रुपए से अधिक की, आय से अधिक संपत्ति का दावा किया है।
छापे के दौरान उनके कंप्यूटर से मिली सामग्री के आधार पर उन पर सरकार के खिलाफ साजिश करने का भी आरोप लगाते हुए की IPC की धारा 124A के तहत राजद्रोह का भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
गुरजिंदर पाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए पिछली सुनवाई में उनके खिलाफ देशद्रोह और आय से अधिक संपत्ति के मामलों में गिरफ्तारी से राहत दे दी थी।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक , प्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा
दिनांक 23.03.2022 को सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालय द्वरा विगत महिनों में निर्णय पारित की गई कुल 458 प्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।
बस्तर संभाग के विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई।
माननीय उच्चतम न्यायालय के क्रिमिनल अपील क्रमांक 1485/08 गुजरात राज्य विरूद्ध किशन भाई एवं अन्य में दिनांक 17.01.2014 को पारित निर्णय के पालन में प्रतिमाह निर्धारित समय पर पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विभिन्न न्यायालयों में अभियोजन के दौरान दोषमुक्त हुये प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान किसी विवेचना अधिकारी की त्रुटिपूर्ण विवेचना अथवा प्रक्रिया का पालन नहीं होने के कारणवश यदि किसी प्रकरण का न्यायालय में दोषसिद्ध नहीं होने की स्थिति में सम्बंधित विवेचना अधिकारी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। इस संदर्भ में दिनांक 23.03.2022 को सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा संभाग की समस्त उप संचालक एवं प्रभारी उपसंचालक (अभियोजन) अधिकारियों की बैठक ली जाकर विगत महिनों में संभाग के विभिन्न न्यायालय में निर्णय पारित हुये 458 प्र्रकरणों की गुणदोष के आधार पर समीक्षा की जाकर अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिशा-निर्देश पारित की गई।
समीक्षा बैठक में बस्तर संभाग के समस्त न्यायालयों में अभियोजन के दौरान समय पर गवाहों की पेशी तथा समंस/वारंटों की नियमित रूप से तामीली के सम्बंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बैठक के दौरान उप संचालक अभियोजन अधिकारियों से चर्चा की गई। बैठक में विकास ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर, शिप्रा झा प्रभारी, उप संचालक (अभियोजन) जगदलपुर, टी.आर.भारती सहायक अभियोजन अधिकारी, कांकेर, प्रदीप झा, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) बीजापुर, के.के.चतुर्वेदी, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) कोण्डागांव, महेन्द्र सिंह डहरिया, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) सुकमा, शैलेन्द्र सिंह परिहार, प्रभारी उप संचालक (अभियोजन) नारायणपुर, मंजु श्रीवास्तव, सहायक अभियोजन अधिकारी, दन्तेवाड़ा द्वारा बैठक में उपस्थित हुये।


