City Media - Page 1200 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1200

होली पूर्व बस्तर पुलिस एक्शन मोड में – शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले उपद्रवी तत्व पर कार्यवाही, स्थायी एवं फरार वारंटियो की धरपकड जारी

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। वही बेसिक पुलिसिंग अन्तर्गत शांति व्यवस्था हेतु लगातार ऐतिहातन कार्यवाही कर अपराध नियंत्रण की कार्यवाही एवं शाति व्यवस्था स्थापित किया जा रहा है। इसी कडी में आगामी 18 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बुनियादी पुलिसिंग हेतु निर्देश दिया गया है। जिस तारतम्य में आज उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस द्वारा ऐतिहातन कार्यवाही किया जा रहा है। जिस संबंध में आज जिला बस्तर के द्वारा निम्न कार्यवाही किया गया है।

🔅 ओवर स्पीड, प्रेशर हार्न एवं फटाकेदार साईलेंसर बाईक पर कार्यवाही:-

इसी कडी में आज जगदलपुर शहर अन्तर्गत मोटर सायकल जिनमें प्रेशर हार्न अथवा फटाके वाले साईलेंसर लगे वाहनों एवं वाहनो में खामी पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना कोतवाली, बोधघाट एवं यातायात शाखा अन्तर्गत कुल 13 मोटर सायकल जिसमे कम्पनी निर्मित साईलेंसर के बदले फटाके वाले साईलेंसर अथवा प्रेशर हार्न लगाये गये है उन पर धारा 119 मोटर यान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। साथ में कुछ वाहन चालको को समझाईस देकर कम्पनी निर्मित साईलेंसर भी लगाया गया है एवं इसके अतिरिक्त अन्य 15 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के अन्तर्गत 11,000/-रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया है।

🔅 शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही:-

आकस्मिक दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के दृष्टिकोण से आज ऐसे व्यक्ति जो शराब पीकर वाहन चला रहे है इन पर भी कार्यवाही की गई है जिसके अन्तर्गत थाना बस्तर, यातायात शाखा एवं चैकी घोटिया में 03 वाहन चालको पर धारा 185 मोटरयान अधिनियम अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।

🔅 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:-

इसके अतिरिक्त ऐसे लोग जो होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था प्रभावित कर सकते है ऐसे लोगो को समझाईस दिया गया है एवं ऐसे व्यक्ति जो शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रबल संभावना होने पर 11 अनावेदको के विरूद्ध धारा 151 द.प्र.स. के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

🔅 स्थायी वारंटियो पर कार्यवाही:-

ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी एवं स्थायी वारंटियो पर भी अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है इसके अन्तर्गत 02 दिनो में कोतवाली में 03 स्थायी वारंटियो की धरपकड कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

राज्य अतिथि सयैद हाशिमुद्दीन का जगदलपुर आगमन

0

जगदलपुर – 19 मार्च 2022 शनिवार को इराक से महान सूफी संत हज़रत अब्दुल कादिर जीलानी गौसे आजम के वंशज सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल बगदादी का जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, राज्य शासन ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है।

उनके आगमन पर शहर में व्यापक तैयारी की गई हैं । इनका मजार शरीफ बगदाद शरीफ इराक में है, वे 20 मार्च तक यहाँ रहेंगे। वे 12ः10 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे इसके बाद स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में जाकर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद रात में स्थानीय जमाल मिल ग्राउंड में उनके सम्मान में एक बहुत बड़ा आयोजन किया जाएगा, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से कई लोगों का जगदलपुर आगमन हो रहा है। जिनके ठहरने का इंतेजाम आम मुस्लिम जमात जगदलपुर की तरफ से किया जा रहा है। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिए जाने पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी ने विधायक रेखचंद जैन और राज्य शासन का आभार माना है।

ज्ञात हो कि सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी, सूफी संत गौसे आजम की 19वीं पीढ़ी हैं । गौसे आजम को मानवता और भाईचारे के पैगाम के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, भूखों को खाना खिलाना और बेसहारों की मदद करना जैसी शिक्षा आपकी मुख्य सीखो में से एक है, आज भी पूरे दुनिया में मुस्लिम समाज ग्यारहवीं के नाम से लंगर चलता है, विभिन्न धर्मो के बीच भाईचारे का पैगाम लेकर गौसे आजम बस्तर की भूमि पर आ रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

एसडीएम एवं जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया विकास कार्यों का अवलोकन

0

जगदलपुर, 14 मार्च 2022 – जगदलपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी और जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग द्वारा रविवार को जनपद पंचायत जगदलपुर द्वारा मनरेगा कार्यक्रम के तहत संचालित विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत बिलोरी-1, बिलोरी-2, साडगुड़, कुलगांव, अलनार, सिड़मुड़, नानगुर, हाटपदमुर, सरगीपाल में संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत बिलोरी एवं ग्राम पंचायत साड़गुड़ में मेट की अनुपस्थिति में कार्यों के संचालन पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर को आदेषित किया गया है । इस दौरान श्रमिकों से चर्चा की एवं प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायकों को दिए गए एवं साथ ही साथ आवश्यक दस्तावेज कार्य स्थल पर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

ग्राम पंचायत अलनार में नड़गू तथा दुलमा के यहां निर्माणाधीन कुंआ का अवलोकन करने के साथ ही हितग्राहियों को बाड़ी विकास के कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही रनू द्वारा कराए जा रहे मुर्गी शेड निर्माण की प्रशंसा की गई । ग्राम पंचायत हाटपदमुर में नाला सफाई हेतु प्राक्कलन बनाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक को मनरेगा से स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। यहां निधि द्वारा डबरी निर्माण के उपरांत सफलतापूर्वक कृषि कार्य करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। गोठानों में निरीक्षण के दौरान संबंधित तकनीकी सहायक को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग से समन्वय करने हेतु निर्देश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एंव तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

सीएमएचओ द्वारा ग्रामीणों को दी गई टीबी रोग की जानकारी

0

ब्रान्ज मेडल के लिये नामित बस्तर जिले में पूरा हुआ टीबी का सर्वे

कम संख्या में क्षय रोग मरीज मिलने से मेडल की संभावना और प्रबल हुई

जगदलपुर, 14 मार्च 2022 – टीबी उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल के लिए नामित बस्तर जिले में क्षय रोग की वास्तविक स्थिति जानने पहुंची केंद्रीय टीम का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। इस सर्वेक्षण में कुल 10 टीमों का गठन किया गया था। तय समय पर सर्वेक्षण पूरा करने हेतु मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी भी देर रात तक ग्रामीणों से मिलकर जानकारी लेते रहे। साथ ही टीबी रोग के बारे में जानकारी देते हुए और उसके लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क इलाज कराने की अपील भी करते रहे।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया, “टीबी रोग में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2015 की अपेक्षा 2020 में 20 प्रतिशत तक कमी कमी लाने के चलते बस्तर जिले को सब-नेशनल सर्टिफिकेशन ऑफ टीबी एलिमिनेशन अवार्ड 2020 ब्रॉन्ज मेडल के लिए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत शासन, द्वारा नामांकित किया गया है। इसके लिए सेंट्रल टीबी डिवीजन की टीम बस्तर जिले मे टीबी मरीजों की वास्तविक स्थिति की पहचान करने आयी हुई थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के प्रमुख सदस्यों द्वारा जिले के चिन्हांकित 10 गांव के आसपास के क्षेत्र में युवोदय स्वयंसेवियों के सहयोग से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) की एप्लीकेशन में सर्वे किया गया। जिले में 19 फरवरी से 13 मार्च 2022 तक चले कुल 9,456 घरों के सर्वे में 37,954 लोगो की स्क्रीनिंग हुई जिसमें 235 संदिग्ध की जांच की गई। इस दौरान 12 क्षय रोग के मरीज पाये गए।

तीन प्रकार से की हुई वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आईसीएमआर की निगरानी में 19 फरवरी से 13 मार्च तक डबल्यूएचओ की एप्लीकेशन में सर्वे किया गया। बस्तर जिले के 2015 से 2021 तक टीबी से सम्बन्धित सभी प्रकार के आंकड़ों का मूल्यांकन किया गया।जिले में ऐसे टीबी मरीज जो अन्य प्राइवेट संस्थानों में अपनी जांच करा रहे व दवाई दूकानों से दवा ले रहे, उनके बारे में जानकारी लेने हेतु ग्रुप डिस्कशन प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें शामिल सदस्य के रूप में जिले के केमिस्ट, प्राइवेट प्रैक्टिशनर, ड्रग इंस्पेक्टर व अन्य प्राइवेट डॉक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार चिह्नित गांवों में टीबी का प्रसार कम ही दिखा है। ऐसे में बस्तर जिले को ब्रॉन्ज मेडल मिलने की संभावना प्रबल हो गई है।

भाजपा सरकार के द्वारा बांटे गए टेबलेट पर लखेश्वर बघेल ने घेरा मंत्री को

0

जवाब से असंतुष्ट विधायक ने जांच कराने की माँग की ,जिसपर अध्यक्ष ने कहा विधान सभा समिति करेगी जांच

बस्तर विधानसभा में 643 टेबलेट में 7 टेबलेट ही उपयोगी

बायोमेट्रिक तरीके से प्रदेश की शालाओं में शिक्षकों की उपस्थिति बच्चों की नियमित उपस्थिति को लेकर ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा प्रदेश की समस्त शालाओं में बायोमेट्रिक टेबलेट का वितरण किया गया था जिसके तहत बस्तर विधानसभा में भी 643 बायोमेट्रिक टेबलेट का वितरण किया गया था जिसमें से शिक्षा विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस्तर विधानसभा में मात्र 7 टेबलेट उपयोगी है। बाकी कुछ तो पूरे खराब हो गए कुछ को मरम्मत की आवश्यकता है शासन की योजना अनुसार बायोमेट्रिक टेबलेट के माध्यम से शालाओं की सघन मानिटरिंग की एक व्यवस्था को आरंभ किया गया था |

मंत्री ने बताया एक टेबलेट 11622 रुपए का

बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व बस्तर विधानसभा के विधायक लखेश्वर बघेल के प्रश्न पर शिक्षा मंत्री जवाब देने में भी असमर्थ साबित हो रहे थे उन्होंने स्वीकार किया कि जिस उद्देश्य के साथ बायोमेट्रिक टेबलेट की खरीदी की गई थी उसकी पूर्ति नहीं हो पा रही थी जिसका प्रमुख कारण उन्होंने संबंधित फर्म को बताया जिसके माध्यम से टेबलेट खरीदी किया गया था मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जवाब में बताया कि एक टेबलेट की कुल कीमत 11622 रुपए थी बस्तर विधानसभा में कुल एक करोड़ 39 लाख रुपए के टेबलेट की खरीदी की गई |

टेबलेट खरीदी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने जांच कराने की मांग को स्वीकार किया

विधानसभा में मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में 200 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला किया गया था जिसकी जांच होनी चाहिए, शालाओं में टेबलेट का वितरण करना पूर्वर्ती सरकार का एक कमीशन का खेल था। जिसे बखूबी अंजाम दिया गया था |

विधानसभा में प्रश्न लगते ही सरकार ने टेबलेट मरम्मत कराने का आदेश किया जारी

बायोमेट्रिक टेबलेट वितरण को लेकर विधानसभा में विधायक लखेश्वर बघेल के द्वारा प्रश्न लगाते ही राज्य परियोजना कार्यालय के द्वारा 7 मार्च को एक आदेश जारी किया जिसके तहत शाला अनुदान निधि से स्थानीय मार्केट से टेबलेट मरम्मत कराने हेतु आदेश जारी किया गया था ज्ञात हो कि जब टेबलेट का वितरण किया गया था तब संबंधित फर्म को 3 वर्ष की वारंटी के रूप में टेबलेट वितरण पश्चात देखरेख करने की पूरी जवाबदारी थी वितरण करने के बाद से ही टेबलेट का खराब होना आरंभ हो गया था |

निविदा में भी हुआ था सेटिंग का खेल

विधानसभा में विधायक लखेश्वर बघेल के प्रश्न के जवाब में मंत्री टेकाम ने जो जानकारी दी उसमें भी भाजपा सरकार की कमीशन का खेल नजर आया निविदा से जुड़ी जब सवाल पूछा गया तो मंत्री ने बताया कि दो प्रमुख फर्म को निविदा मिली थी इसके आधार पर चिप्स ने खरीदी की थी इस पर विधायक ने भी आरोप लगाया कि इस मामले में भंडार क्रय नियम का भी पालन नहीं हुआ जिसके कारण स्तर हीन टेबलेट का वितरण किया गया था |

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी श्रमिक संघ “एटक’ एन.एम.डी सी. प्रबंधन को दिया नोटिस, 28 और 29 मार्च को ट्रेड यूनियन की हड़ताल

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के एनएमडीसी परियोजना के सबसे बड़े श्रमिक संघ संयुक्त खदान मजदूर संघ “एटक” ने संयुक्त राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28 व 29 मार्च को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का नोटिस प्रबंधन को सौंपा। यह हड़ताल सरकार की मजदूर, कर्मचारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ की जा रही है। जिसमें देश के इंटक, एटक, एचएमएस सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी जैसे ट्रेड यूनियन शामिल है। इस हड़ताल शामिल होने संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल के सभी सदस्य आज संध्या 5:00 बजे भारी संख्या में नारेबाजी करते हुए एनएमडीसी कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन विनय कुमार एवं उप महाप्रबंधक कार्मिक बी.के. माधव के हाथों राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का नोटिस सौंपा।

उनकी मुख्य मांगों में सार्वजनिक उपक्रम का विनिवेश एवं निजी करण बंद करने, नगरनार स्टील प्लांट के डीमर्जर विनीवेशीकरण बंद करने, 44 श्रम कानूनों को खत्म करके बनाई गई मजदूर विरोधी चार श्रम संहिता का निर्णय वापस लेने, न्यूनतम वेतन 21 हजार घोषित करने, सेवारत कर्मचारियों को 50 वर्ष की आयु व 33 वर्ष की नौकरी के बाद जबरन रिटायर करना बंद करें, ठेका प्रणाली की जगह नियमित रोजगार, नई पेंशन नीति की जगह पुरानी पेंशन नीति, इसके साथ ही भारी महंगाई पर रोक लगाने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतें कम करने, पालवांचा प्रोजेक्ट को जल्दी प्रारंभ करने, एनएमडीसी उत्पादन एवं अनुरक्षण कार्य में आउटसोर्सिंग बंद करने, रेलवे, बैंक, बीमा, कोयला और रक्षा क्षेत्र में एफडीआई रोकने, आदि कई मुद्दों पर यह हड़ताल किया जा रहा है। इस दो दिवसीय हड़ताल दो दिवसीय हड़ताल में श्रमिक संघ के शामिल होने से एनएमडीसी का उत्पादन पूरी तरह ठप रहने की पूर्ण संभावना है। स्ट्राइक नोटिस सौंपते समय एटक के सचिव राजेश संधू, अध्यक्ष के.साजी, कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सीतापराव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, देवरायालु, राजेश सोनी, उपेंद्र त्रिपाठी, सतीश नखाते, गणपत नायडू, वेंकट, प्रीति दूधी, रंजना सपना, आदि सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

पुरंदेश्वरी का दौरा भाजपा मठाधीशों के लिये सरदर्द कांग्रेस के लिये अनुकूल-शुक्ला

0

रायपुर 14 मार्च । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के दौरे और बस्तर प्रवास का स्वागत करते हुए कहा कि पुरंदेश्वरी अपनी पार्टी के मठाधीशों के लिए सिरदर्द और कांग्रेस के लिए अनुकूल हैं। वे अगले चुनाव तक ऐसे ही प्रदेश भाजपा के मठाधीशों से उलझती रहें और उनकी औकात बताती रहें। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और प्रदेश भाजपा के नेताओं का यह टकराव छत्तीसगढ़ की जनता देख रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रभारी पुरंदेश्वरी को यह समझना चाहिए कि मृतप्राय शरीर में प्राण फूंकना उनके बस की बात नहीं है। भाजपा की गुटबाजी उनकी मेहनत पर पानी फेर देने के लिए काफी है। पिछली बार जिस बस्तर में भूल से एक सीट मिल गई थी, वह भी जनता ने उपचुनाव में कांग्रेस को दे दी। उपचुनाव में चित्रकोट सीट कांग्रेस ने सुरक्षित रखी और बस्तर लोकसभा सीट भी भाजपा से छीन ली। आज बस्तर में हर जगह कांग्रेस का हाथ सबके साथ है। नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे भी पुरंदेश्वरी के सामने हैं। अगले चुनाव में भाजपा बस्तर में खाता भी नहीं खोल पायेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के द्वारा लिये गये निर्णयों तथा राज्य के सभी वर्गो की भलाई के लिये बनाई गयी योजनाओं और इन योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। पुरंदेश्वरी दिग्भ्रमित है उन्हें कुछ सूझ ही नहीं रहा भूपेश सरकार के खिलाफ किन मुद्दों को उठायें। कांग्रेस की सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों को पूरा किया है। अब तक 90 फीसदी वादे पूरे कर दिये हैं और जल्द ही जनघोषणा पत्र के सभी वादे पूरे हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ में आया बदलाव देश भर में सबको दिख रहा है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार की गांव, गरीब, किसान, मजदूर, जवान, सियान, बेटी, बहिनी, दाई सबकी हितैषी नीतियों ने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ दिया है। हमारी संस्कृति विकास और जनता को राहत देने की है। शांति, सुरक्षा और विश्वास के साथ स्वच्छ शासन प्रशासन देने की है। भाजपा का चरित्र छत्तीसगढ़ की जनता पंद्रह साल तक देख चुकी है।

आनंद शुक्ला ने कहा कि डी. पुरंदेश्वरी अगर यह कहती हैं कि सरकार की विफलता पर चर्चा करेंगी तो वे यह चर्चा अवश्य करें। कांग्रेस इस चर्चा में शामिल होने तैयार है। वे मोदी भाजपा की वादा फरामोश केंद्र सरकार की विफलताओं पर और छत्तीसगढ़ की वादा पूरा करने वाली कांग्रेस सरकार की सफलता पर खुली चर्चा की |

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के यहां ED की रेड, दल्लीराजहरा के रिश्तेदारों के घरों में मारा छापा, देर रात तक चली कार्रवाई |

0

दुर्ग – दुर्ग जिले के गातापार क्षेत्र स्थित पूर्व जिला पंचायत जयंती साहू और उनके भाई विमल साहू के घर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी है। ED की 13 सदस्यीय टीम सोमवार तड़के यहां पहुंची और घर को सील कर दिया है। ED ने यह रेड रायपुर के शराब कारोबारी सुभाष शर्मा के साथ जुड़े तार के चलते मारी है। सुभाष ने कुल 54 करोड़ रुपए का घोटाला किया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंती साहू के भाई विमल साहू के ऊपर आरोप है कि उन्होंने फर्जी कंपनी के नाम से दस्तावेज तैयार करके करोड़ों रुपए का बैंक लोन लेकर गबन किया है। इसके साथ ही दोनों के यहां करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का पता चला है। इन दोनों के दल्लीराजहरा समेत अन्य जगहों MVT सेंटर एवं फुटबॉल ग्राउंड चौक पर रह रहे इनके रिश्तेदारों के घरों में भी छापा मारा है, देर रात तक चली कार्रवाई |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ED ने कुछ दिन पहले ही सुभाष शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वहीं ED ने जब सुभाष शर्मा को 10 दिनों के लिए रिमांड में लेकर पूछताछ की तो उन्हें गातापार निवासी जयंती साहू और विमल साहू के बारे में पता चला था। इसके बाद यहां रेड डाली गई है।

सुभाष शर्मा शराब कारोबारी होने के साथ इसके कई बड़े होटल व अन्य कारोबार भी हैं। इसके खिलाफ रायपुर के गोल बाजार और सिविल लाइन थाने में कई अपराध दर्ज हैं। सुभाष ने राणा की जमीन को बंधक रखकर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 16.50 करोड़ का कर्ज लिया था। इसके बाद उसने उस लोन की किस्त नहीं अदा की तो बैंक ने राणा को नोटिस भेजा। सुभाष शर्मा के खिलाफ होटल सफायर इन, गुडलक पेट्रोलियम कंपनी और मेसर्स विदित ट्रेडिंग कंपनी के लिए 38.50 करोड़ का कर्ज लेकर किस्त अदा न करने का भी आरोप है। इस तरह करके उसने कुल 54 करोड़ रुपए का बैंक घोटाला किया है।

अंतागढ़ विधानसभा के बड़गांव में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए उद्योग एवं आबकारी मंत्री

0

अंतागढ़ विधानसभा के बड़गांव में उद्योग एवं आबकारी मंत्री 11 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए ।

इस दौरान अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, राज्य योजना आयोग सदस्य कांति नाग, कलेक्टर शामिल रहे ।

छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट, जब आम्चो बस्तर के नारे से गूंजा स्टेडियम

0

अबुझमाड़ टाइगर्स ने फिल फाइटर्स बिलासपुर को हराकर खिताब किया अपने नाम

खेलमंत्री उमेश पटेल ने विजेता टीम को 5 व उपविजेता टीम को 2.5 लाख इनामी राशि व ट्रॉफी प्रदान की

उद्योगमंत्री कवासी लखमा सुकमा से हेलीकॉप्टर से मैच देखने पहुँचे

छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस और वीर स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अविनाश छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट अंतर्गत फिल फाइटर बिलासपुर और अबुझमांड टाइगर्स के बीच फाइनल मैच संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि फाइनल मैच में अबुझमांड टाइगर्स ने 5 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अबुझमांड टाइगर्स की टीम ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का फैसला किया। लिहाजा फिल फाइटर बिलासपुर को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। बिलासपुर ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में कुल 141 रन बनाए। स्कोर का पीछा करते हुए अबुझमांड टाइगर्स की टीम ने अंतिम ओवर तक रोमांचकारी क्रिकेट खेला। अंतिम 6 गेंदों में 7 रनों की आवश्यकता थी जिसे अंतिम गेंद पर हासिल कर अबुझमांड ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के बल्लेबाज केएस. राठौड़ को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। राठौड़ ने 54 गेंदों का सामना कर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से कुल 69 रनों का योगदान दिया। वहीं राठौड़ ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर फेंके और 13 रन देकर 2 विकेट लेने में भी सफलता हासिल की। वहीं यशांक कुमार ने 31 रनों की पारी खेलकर टीम को जिताने में अहम भूमिका अदा की। फिल फाइटर बिलासपुर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो शादाब खान ने बल्लेबाजी करते हुए 53 रनों की पारी खेली। वहीं लवयम राजपूत ने 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को बढ़ाने में योगदान दिया। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो बाबू लाल ने 3 विकेट प्राप्त किए। बिलासपुर की टीम फाइनल हार गई लेकिन खिलाड़ियों ने अबुझमांड टाइगर्स को अंतिम ओवर तक कड़े संघर्ष के लिए बाध्य किया और आसान दिखने वाले मुकाबले को कठिन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

समापन अवसर पर मुख्य अथिति के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के खेल मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा कहा कि इस तरह के प्लेटफार्म ना सिर्फ क्रिकेट बल्कि सभी खेलों के लिए तैयार किए जा रहे हैं आने वाले समय में खिलाड़ियों के लिए अनेकों योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, अबुझमांड टीम की हौसला अफजाई के लिए उद्योग मंत्री मैच शुरू होते ही स्टेडियम पहुंच गए वे अपना सुकमा दौरा बीच में ही छोड़ हेलीकॉप्टर से रायपुर पहुंचे और बस्तर की टीम का हौसला अफजाई करते हुए पूरे मैच का आनंद लिया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव, राज्यमंत्री नीता लोधी, ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, कोषाध्यक्ष साहीराम जाखड़ ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। टुर्नामेंट में बेस्ट कोच विवेक राय, बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर धर्मेंद्र उरांव, बेस्ट विकेट कीपर खितेश मुरारी, बेस्ट फील्डर धनंजय नेताम, सर्वाधिक रन ऑरेंज केप यशान्त एल्मकार, सर्वाधिक विकेट पर्पल केप मोहम्मद अमान, बेस्ट कैच चंद्रहास वर्मा और मैन ऑफ द सीरीज केएस राठौर जिन्होंने 205 रनों के अलावा टुर्नामेंट में 15 विकेट प्राप्त किए को चुना गया। विजेता टीम को ट्रॉफी व 5 लाख हीरा ग्रुप की ओर से तथा उप विजेता टीम को आर आर रियल्टर्स की ओर से ढाई लाख नगद की राशि भी खेल मंत्री उमेश पटेल द्वारा प्रदान की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS