City Media - Page 1385 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1385

रथ निर्माण कार्य मे लगे ग्रामीणों को युवा मोर्चा ने किया नाश्ता वितरण…

0

जगदलपुर:- शारदीय नवरात्र पूजा कुछ ही दिनों में प्रारंभ होने वाला है, नवरात्र के पवित्र दिनों में बस्तर में प्रसिद्ध दशहरा का एक अनोखा ही महत्व है, जो देश के साथ साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध है। बस्तर दशहरा का आनंद लेने सैलानी दूर दूर से बस्तर आते है।

बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा अपने आप मे एक मिसाल साबित करती नजर आती है, ग्रामीणों के द्वारा बनायी गयी यह रथ पूरे दशहरे में बस्तर दशहरा की शान बढ़ाती है।

आज युवा मोर्चा की ओर से बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा की रस्म को पूर्ण करने रथ का निर्माण करने वाले ग्रामीणों को नाश्ता का वितरण किया गया।

इस दौरान पार्षद एवम भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, अनिल लुंकड़, आनंद झा, अभिषेक तिवारी, सूर्यभूषन सिंह, विकाश पात्रों, शिरीष मिश्रा, विनय राजू, सहित अन्य कार्यकता उपस्थित थे।

झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद दो सम्प्रदाय के लोग आमने सामने, शहर में धारा 144 लागू

0

झंडा लगाने को लेकर हुआ विवाद दो सम्प्रदाय के लोग आमने सामने हुए | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो लोगों की आपसी लड़ायी ने सांप्रदायिक रूप ले लिया. आपसी विवाद और मारपीट के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गयी. तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इस मामले में राजनीतिक तूल पकड़ता देख भाजपा के लोग भी समर्थन करने पहुंच गए. उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कवर्धा के देवारपारा में दो लोग के बीच डिवाइडर पर डंडे पर झंड़ा लगाने को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया. मामले ने तब साम्प्रदायिक रूप ले लिया जब उनके समुड़ाय के लोग उनके समर्थान में आ गए और आपस में भिड़ गए और  कारण मारपीट शुरू हो गयी.

पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को थाना बुलाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन थाना के पास ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया. जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए. जैसे तैसे मामला शांत कराया गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. बिगड़े माहौल को शांत कराने कलेक्टर रमेश शर्मा, एसपी मोहित गर्ग समेत जिले के अफसर मौके पर पहुंचे. उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. कलेक्टर ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दिल दे दिया है, जां तुम्हें देंगे…बघेल के साथ खड़ा है बस्तर

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सत्ता के भीतर संघर्ष की खबरों और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बस्तर मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल के साथ खड़ा है। बस्तर विकास की नई संभावनाएं तलाशकर जन भावनाओं के अनुरूप उनके क्रियान्वयन से बस्तर की जनता और उसके निर्वाचित प्रतिनिधि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुरीद हैं। बस्तर से जैसे यह सुर निकल रहा है कि दिल दे दिया है, जां तुम्हें देंगे… इस बीच कांग्रेस आलाकमान द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को यूपी चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने को यहां सकारात्मक संकेत ही नहीं बल्कि बघेल के स्थायित्व की गारंटी के तौर पर देखा जा रहा है। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। इसे बघेल पर शिखर नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है। इससे पहले बघेल को असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। गौरतलब है कि बघेल ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से यूपी चुनाव के लिए जिम्मेदारी देने का आग्रह किया था। बघेल ने असम चुनाव में जिस सक्रियता से मोर्चा सम्हाला था, उससे प्रभावित केंद्रीय नेतृत्व ने अब उन्हें उत्तर प्रदेश में होने वाले महासंग्राम में ज़िम्मेदारी सौंप दी है। छत्तीसगढ़ में पिछ्ले कई दिनों से कांग्रेस की आंतरिक राजनीति में उथल पुथल मची हुई है और अटकलों का दौर जारी है। लेकिन बघेल पूरे आत्म विश्वास के साथ विजेता की मुद्रा में नज़र आ रहे हैं। अब बघेल को यूपी चुनाव के घमासान में बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर नेतृत्व ने यह इशारा कर दिया है कि उसकी मंशा और बघेल की अहमियत क्या है।कांग्रेस नेतृत्व द्वारा बघेल को सौंपी गई जिम्मेदारी के यह सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं कि अब कम से कम यूपी चुनाव तक छत्तीसगढ़ में गहमागहमी की कोई गुंजाइश नहीं है। इस बीच इतना वक्त गुजर चुका होगा कि तमाम अटकल अपनी अहमियत खो देंगी। वैसे भी बस्तर के साथ ही सरगुजा अंचल और सारा प्रदेश कांग्रेस संगठन बघेल के साथ खड़ा है। इसकी नजीर पार्टी के मीडिया चीफ शैलेश नितिन त्रिवेदी के बयान के जरिए सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाये जाने पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार विभिन्न मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं, उसे देखते हुए मेहनत कर कांग्रेस सफलता प्राप्त करेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जो विश्वास पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने व्यक्त किया है वो न केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बल्कि छत्तीसगढ़ के हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का सम्मान है। हमें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छे से अच्छा परिणाम निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस निश्चित रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 साल सरकार रही है। नसबंदी कांड, गर्भाशय कांड, आंख फोड़वा कांड, धान घोटाला, नान घोटाला, स्कूटर में धान का परिवहन, बस्तर में फर्जी मुठभेड़, फर्जी आत्मसमर्पण, लगातार बढ़ता हुआ माओवाद, महिलाओं के साथ सुरक्षाबलों के द्वारा अत्याचार, अनाचार की घटनाएं, झालियामारी की घटना, मीना खलखो जैसी घटना जनता त्रस्त और परेशान थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस के सारे नेताओं के साथ, सारे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के इस कुशासन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंका। श्री बघेल को मिली नई जिम्मेदारी के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की टिप्पणी को कोरी बौखलाहट निरूपित करते हुए त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर विश्वास व्यक्त किया है। हम सब को पूरा विश्वास है कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अच्छा काम करेंगे और पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास व्यक्त किया है उस पर भी खरा उतरेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी का यह बयान बता रहा है कि विधायक दल के साथ ही कांग्रेस संगठन की ताकत उनके साथ है। इसे इस तरह भी देखा जा सकता है कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बघेल को सौंपी गई जिम्मेदारी के परिणाम की प्रतीक्षा करेगा।

शिवसैनिकों द्वारा बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 निकाली गई, प्रदेश पदाधिकारियों सहित सभी जिलों से हजारों की संख्या में शिवसैनिक हुए शामिल

0

बस्तर । शिवसेना जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह गहलौत ने बताया है कि शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 रायगढ़ से 29 सितंबर 2021 को मां बुढी दाई मंदिर में पुजा अर्चना कर निकाली गई। जहां रायगढ़ के स्टेशन चौंक में पहला नुक्कड़ सभा कर मांगों का पर्चा वितरण किया गया। जिसमें प्रदेश प्रमुख मान.धनंजय सिंह परिहार जी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पाण्डेय जी व अन्य प्रदेश पदाधिकारियों सहित रायगढ़ जिलाध्यक्ष रींकु विश्वास ने नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। शिवसैनिकों का काफिला शहर के मुख्य सडक होते हुए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा कर, कलेक्टर को मान.प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के नाम जनहित के मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा का काफिला आगे बढते हुए चन्द्रपुर पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। ततपश्चात मोर्चा में शामिल सभी शिवसैनिकों के लिए सक्ती जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर महिलांगे की अध्यक्षता में विश्राम गृह चन्द्रपुर में दोपहर का भोजन की ब्यवस्था रखी गई थी। भोजन करने के पश्चात काफिला आगे बढते हुए सारंगढ़ पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा का काफिला भटगांव पहुंची। जहां रात्रि विश्राम व भोजन की ब्यवस्था सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला प्रभारी गगन वैष्णव की अध्यक्षता में की गई थी।

मोर्चा का दुसरा दिन 30 सितम्बर 2021 को भटगांव के बस स्टैंड में पहला नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। तत्पश्चात काफिला आगे बढते हुए बिलाईगढ़ पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। काफिला का अगला पडाव गिधौरी पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा आगे बढते हुए कटगी पहुंची, जहां दोपहर भोजन की ब्यवस्था बलौदा बाजार जिलाध्यक्ष संतोष यदु की अध्यक्षता में रखी गई थी। भोजन करने के पश्चात कटगी के बस स्टैंड में नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा का अगला पडाव कसडोल पहुंची। जहां मुकेश साहू जिला सचिव की अध्यक्षता में काफिला का भव्य स्वागत किया गया। कसडोल के मुख्य चौंक में दो नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण व शहर के मुख्य सडक में पदयात्रा किया गया। काफिला आगे बढते हुए बलौदाबाजार जिला मुख्यालय पहुंची। जहां दिलचंद निर्मलकर जिला सचिव की अध्यक्षता में मोर्चा के काफिला का भव्य स्वागत, रात्रि विश्राम व भोजन की ब्यवस्था की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur03.jpg

मोर्चा का तीसरा दिन 1 अक्टूबर 2021 को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौंक में पहला नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। तत्पश्चात काफिला जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर, कलेक्टर महोदय को माननीय प्रधानमंत्री व महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। काफिला भाठापारा के लिए आगे बढी, जहां राष्ते के बीच रवान में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के सामने नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर फैक्ट्री प्रबंधक को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। तत्पश्चात काफिला भाठापारा पहुंची जहां स्वागत, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। काफिला आगे बढते हुए हथबंध पहुंची जहां स्वागत, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। मोर्चा का आगे पडाव तिल्दा-नेवरा पहुंची, जहां नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण कर शहर के मुख्य मार्केट में पदयात्रा करते हुए थाना पहुंची, जहां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। मोर्चा अपनी अंतिम पडाव सिमगा पहुंची, जहां स्वागत, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण किया गया। ततपश्चात मंच में विराजमान प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने सभी शिवसैनिकों को मोर्चा में शामिल होने के लिए साधुवाद किया। प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों ने भी शिवसैनिकों को सम्बोधित किया। अन्य जिलों से शामिल हुए सभी जिलाध्यक्षों ने भी सभा को सम्बोधित किया। मंच संचालन संतोष यदु जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार-भाठापारा ने की तथा आभार व मोर्चा समापन की घोषणा मनहरण साहू जिलामहासचिव बलौदाबाजार-भाठापारा ने किया। जिसमें जांजगीर-चाम्पा जिला, कोरबा जिला, रायगढ़ जिला, सक्ती जिला, सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला, बलौदाबाजार-भाठापारा जिला, बिलासपुर जिला, रायपुर जिला, धमतरी जिला, कांकेर जिला, बेमेतरा जिला व अन्य जिलों से हजारों की संख्या में शिवसैनिक शामिल हुए थे।

शिवसेना जिला उपाध्यक्ष अशरफ़ खान ने बताया कि पूर्व में पहला बेरोजगार किसान मोर्चा धमतरी से चारामा, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, बस्तर, जगदलपुर, नगरनार तक निकाली गई थी। दुसरा मोर्चा देवरी महाराष्ट्र से राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग, रायपुर तक निकाली गई। तीसरा मोर्चा बेमेतरा से कवर्धा, कबीरधाम, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर तक निकाली गई थी। बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 रायगढ़ से बलौदाबाजार, सिमगा तक का यह मोर्चा तीन दिवसीय थी, जो प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में निकाली गई।

जिला उपाध्यक्ष चंचलमलमल जैन ने बताया कि शिवसेना हमेशा से छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ियों के हक व अधिकार के लिए माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में सडक से संघर्ष करती आई है और आगे भी संघर्ष करती रहेगी। इसी कडी में रायगढ़ से सिमगा तक बेरोजगार किसान मोर्चा 0.4 निकाली गई। शिवसेना की मांगों में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ियों को स्थानीय कंपनियों में स्थानीय युवक – युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने, बिजली की दरों में की जा रही मूल्य वृद्धि को कम करने, गौ- माता को राष्ट्रीय पशु घोषित कर, गौ हत्या में हत्या का मामला दर्ज करने, प्रदेश में हो रहे लगातार धर्मांतरण का विरोध कर रोकना व उनकी घर वापसी कराना, प्रदेश के प्रत्येक परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार सुनिश्चित कराने के लिए राज्य व केन्द्र से एक करोड राशि दी जाने की मांग शामिल थी।

ककरेल की हस्तलिखित पुस्तिका पर रही सबकी नजर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हुई हस्तलिखित पुस्तिका की प्रदर्शनी, विधायक ने ककरेल की हस्तलिखित पुस्तिका का किया भरपूर सराहना

0

बालोद। गांधी जयंती पर जिला स्तरीय हस्त लिखित पुस्तिका प्रदर्शनी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम शाला आमापारा बालोद में हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा थी। साथ में जिला शिक्षा अधिकारी बसंत बाघ, डी एमसी पीसी मरकरले समग्र, शिक्षा राजीव गांधी मिशन बालोद,एपीसी जीएल खुरश्याम, आईएल उइके, सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी बीआरसीसी जिला बालोद,प्राचार्य एल तुली स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बालोद व पांचो विकास खंड के सभी एबीईओ,सभी सीएसी उपस्थित रहे । बालोद,गुंडरदेही,गुरुर, डौंडी और,डौंडी लोहारा के प्रतिभागी कक्षा 1 से 3 री तक और कक्षा 4 थी से 5वी तक बच्चों ने भाग लिया। जिसमे बच्चों के द्वारा की गई गतिविधियों का अवलोकन क्रमशः संगीता सिन्हा विधायक संजारी बालोद द्वारा किया गया।

विधायक महोदया ने प्रभारी प्रधान पाठक टुमन लाल सिन्हा जी के मार्गदर्शन में बनाए गए प्राथमिक शाला ककरेल की बनाई हस्त पुस्तिका के बारे में सभी उपस्थित लोगों के बीच वर्णन करते हुए कहा। इस हस्त पुस्तिका में बच्चे ने अपनी पूरी दिनचर्या की बारे में चित्र सहित वर्णन करके हमको बताया है कि हमें सुबह जल्दी उठना चाहिए । हमें अपने काम के साथ अपने परिवार के सभी सदस्यों की मदद करनी चाहिए । स्कूल जाना चाहिए, स्कूल में होने वाली सभी गति गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए व वापस घर आकर घर के काम में हाथ बढ़ाते हुए अपना ग्रह कार्य समाप्त कर सही समय में सो जाना चाहिए।

यह रहा परिणाम
प्रथम स्थान कक्षा 1 से 3 री तक शासकीय प्राथमिक शाला चिचबोड, संकुल भेड़िया नवागांव,विकास खंड बालोद रहे।द्वितीय स्थान कक्षा 1 से 3 री में प्राथमिक शाला ककरेल संकुल पथरा टोला,विकास खंड डौंडी रहे। प्रथम स्थान कक्षा 4से 5वी में शासकीय प्राथमिक शाला शास कीय प्राथमिक शाला पुरूर,विकास खण्ड गुरुर, द्वितीय स्थान कक्षा 4 से 5 टास्क में शासकीय प्राथमिक शाला प्राथ डगनिया,संकुल परसदा, विकास खंड गुंडरदेही रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एस के निर्मल बीआरसीसी बालोद व लाल रघुवीर ठाकुर सीएसी देवारभाट,जितेंद्र गजेंद्र,लोमश साहू का सहयोग रहा। सभी विजेता प्रथम ,द्वितीय स्थान बनाए बच्चो को प्रशस्ति पत्र,प्रमाण पत्र ,शील्ड से अतिथि द्वारा नवाजा गया। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के संदेश का वाचन, लाल बहादुर शाष्त्री के उपदेश को बताया गया। राज्य गीत, सरस्वती वंदना,नाट्य प्रदर्शन,प्रहसन के माध्यम से बच्चों द्वारा प्रस्तुति करण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

17 साल पहले दोस्त की हत्या कर दफना दिया था शव अब पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण, पुलिस प्रशासन के छूटे पसीने गड़े मुर्दे ढूढने में

0

बालोद – 17 साल पहले दोस्त की हत्या कर दफना दिया था शव अब खुद पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण | आखिर क्यों दफ़न राज उजागर किया युवक ने | बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम करकाभाट में रहने वाले एकटीकम कोलीयारा उम 40 वर्ष ने यह कहा है कि फरवरी 2003 में मैंने अपने दोस्त छबेश्वर गोयल की हत्या करके उसे दफना दिया है। युवक के सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस युवक के बताये स्थान पर खुदाई कर रही है | शव के अवशेष तलाशने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। आरोपी टीकम कोलीयारा का कहना है कि मृतक छबेश्वर की आत्मा परेशान करती है। जिसके कारण मैं एक बैगा के पास भी जा रहा था और उसी नहीं सलाह दी कि अपना अपराध कबूल लो और मैं थाने जाकर सबकुछ उगल दिया । कानून इन बातों को नहीं मानती पर फिर भी आरोपी हत्या जैसे अपराध के बारे में जानकारी दी है सच्चाई जानने के लिए यह खुदाई हो रही है। आरोपी इस बात पर अड़ा हुआ है कि मैंने अपने दोस्त को मारकर दफनाया |

गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ के बाद किया था हत्या

छबेश्वर की हत्या करने का दावा करने वाले टीकम ने बताया कि साल 2003 फरवरी माह में छबेश्वर गांव की लड़की आरोपी की प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ किया था। लड़की ने इस घटना की जानकारी उसे बताई। टीकम ने बताया कि छबेश्वर के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी। जिसके बाद छबेश्वर के साथ की ओर गया और शाम 7 बजे के करीब अपने दोस्त को बेहोशी की दवा देकर  लोहे के रॉड से छबेश्वर के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी । गांव वालों व दोस्त के परिवार वालों, किसी को शक ना हो इसलिए छबेश्वर की आवाज में उनके घर वालों को फोन करके यह कह दिया कि मैं कमाने खाने के लिए बाहर जा रहा हूं और कभी लौट कर नहीं आऊंगा। मुझे ढूंढने की कोशिश भी मत करना। कथित आरोपी का कहना है कि उनके इस तरह चाल चलने के बाद कभी छबेश्वर के घर वालों ने भी उन्हें खोजने का प्रयास नहीं किया और उसका यह राज दफन रहा।

मामले में उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर पुलिस की टीम, एसडीओपी, तहसीलदार, नायाब तहसीलदार के साथ घटना स्थल की हत्या कर दफन करने का दावा करने वाले टीकम के द्वारा बताए जगह की खुदाई की जा रही है। पहले दिन खुदाई के दौरान कुछ नही मिला रविवार को फिर खुदाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg

आरोपी टीकम ने बताया की उनकी हत्या करने के बाद अपनी पत्नी के साथ काम करने पुणे(महाराष्ट्र) चला गया था। पर जबसे वह गाँब आया है तबसे वह काफी परेशान है। छबेश्वर का आत्मा परेशान कर रहा है। टीकम ने बताया कि वह हत्या करने के बाद घबरा गया था। जब छबेश्वर के घर वाले लगातार खोजबीन की तो अच्छा नही लगा इसलिए वह गांव के एक लेडलाइन में फोन लगाता था व छबेश्वर बनकर उनके माता पिता से बात करता था। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला बस्तर के निगरानी/गुण्ड़ा बदमाश पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही, विशेष अभियान के तहत फेरीवाले से पूछताछ किया गया।

0

बस्तर जिले में अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत् जिला बस्तर के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में पेट्रोलिंग करते हुए थाना क्षेत्र में निगरानी शुदा बदमाशों को चेक किया गया तथा उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लिया गया, तथा घूम-घूम कर फेरी करने वाले को थाना बुलाकर पूछताछ कर उनके आने-जाने व रूकने के स्थान को बारीकी से तस्दीक कराया गया |

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आरक्षण नियमों का पालन नहीं, अजाक्स संघ ने चयन सूची निरस्त करने की मांग

0

जगदलपुर(प्रखर)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किये जाने व आरक्षित संवर्ग के शिक्षित बेरोजगार चयनित सूची को लेकर अजाक्स कार्यवाहक अध्यक्ष ने शासन से जांच कर सूची निरस्त करने की मांग की है।

अध्यक्ष व्ही.पी. शोरी ने जारी अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि बस्तर जिला कलेक्टर को ज्ञापन पत्र प्रेषित कर उक्त अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आरक्षण का पालन नहीं किये जाने पर आरक्षित संवर्ग के शिक्षित बेरोजगार चयनित सूची से बाहर हो गये हैं, जिससे अजाक्स द्वारा चयन सूची को जाँच कर निरस्त करते हुये पुन: प्राप्त आवेदन पत्रों के आरक्षण रोस्टर के अनुसार जारी किया जाना चाहिए। साथ ही भर्ती अभियान भी चलाया जाना चाहिए।

शोरी ने कहा कि चयन सूची के आधार पर ज्ञात हुआ है कि उक्त विद्यालय में व्याख्याता सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान, वाणिज्य रसायन, गणित संस्कृत, अंग्रेजी, हिन्दी, शिक्षक-विज्ञान, गणित, शिक्षक संस्कृत पू.मा.शा. सहायक शिक्षक-विज्ञान प्रयोग सहायक प्रधान अध्यापक प्रा.शा प्रधान अध्यापक मा.शा. कम्प्यूटर शिक्षक, सहा. ग्रेड-2 सहा ग्रेड-3 एवं अन्य पदों पर जिला शिक्षा विभाग बस्तर जिला द्वारा चयनित सूची में आरक्षित संवर्ग के लिये किसी भी प्रकार के नियमों का पालन नहीं किये जाने के कारण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बेदखल किया गया है।

इससे यह साबित होता है कि अलग-अलग विषयवार एकजाई व स्वीकृत पदों के अनुसार चयन सूची के आधार पर विकासखण्डवार चयन सूची जारी करने की स्थिति में पूरे आरक्षित वर्ग के शिक्षित बेरोजगारों को बाहर किया गया है। उन्होंने कहा कि संभागायुक्त से मांग की गई है कि जिला स्तरीय आरक्षण रोस्टर के अनुसार चयन सूची को प्रकाशित किया जाये अन्यथा संघ आन्दोलन करने बाध्य होगा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर भानपुरी भाजपा मण्डल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

0

भानपुरी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने करंनदोला माता मंदिर प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर स्वच्छ भारत मिशन अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाया जा रहा ,उसके तहत स्वच्छता अभियान साफ – सफाई मंदिर परिसर में किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप , जिलाध्यक्ष भाजपा रुपसिंह मंडावी ,मण्डल अध्यक्ष संतोष बघेल ,जनपद पंचायत अध्यक्ष टीकेश्वरी मंडावी , उपाध्यक्ष भाजपा भानपुरी असगर खान ,राजेश सागर ,भाजपा कार्यकर्ता किसन सेन ,महामंत्री प्रवीण सांखला ,जनपद सदस्य खुलेश्वर कश्यप ,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप ,महामंत्री रामप्रसाद मौर्य,कोषाध्यक्ष घनश्याम पाणि ग्राही,केवल दीवान, लक्ष्मी सिन्हा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद सदस्य द्वारा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को शाल श्रीफल देकर सम्मान किया

0

आज गांधी जयंती के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस सरपंच शिवराम सिन्द्रामे ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को शाल श्रीफल देकर वेक्सीनेशन सेंटर पर जाकर सम्मान किया सर्व प्रथम राष्टपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किये जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने सम्बोधन में कहा कि सत्य और अहिंसा के पुजारी बापू जी की आज जयंती है मैं उन्हें नमन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते को अमल करना है इस अवसर पर उपसरपंच दीपक यादव नेमसिंग अलेन्द्र आसमा बेगम राधू राम सुरेन्द्र नेताम पिंटू जगनायक लोकेश सिन्हा उपस्तिथ रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay01-656x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS