City Media - Page 1515 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1515

मधुमक्खी के हमले से मृत महिला के परिजनों को संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने सौपा चार लाख राशि का चेक

0

जगदलपुर – 24 सितंबर को ग्राम पंचायत मावलीपदर की निवासरत महिला रानी बाई नाग को मधुमक्क्खियो ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना तत्काल ग्राम वासियों ने विधायक जैन को दी जिसपर उन्होंने तत्काल तहसीलदार को घटनास्थल में जाकर पंचनामा करने के निर्देश दिए जिसपर सभी कागजी कार्यवाही करने के बाद आज राज्य प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मृतक के पुत्र दुसीराय व पुत्री सोनी व गागरी को चार लाख रुपये की राशी का चेक ग्रामीणों के समक्ष प्रदान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक ने दी ग्रामवासियों को पेयजल की सौगात

ग्राम पंचायत की ऐतिहसिक गुडी मावली माता मे पेयजल को लेकर काफी अरसे से समस्या थी जिसका निदान करते हुए श्री ने वहां बोरिंग उत्खनन कराया गया जहाँ से शुद्ध साफ पानी मिला जिससे वहां के स्थानीय सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलने लगा है. इस त्वरित कार्यवाही पर ग्रामीणो ने जैन का आभार माना |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान हेमू उपाध्याय, उपसरपंच मानसिंह ठाकुर, सोनारू नाग, बुलकु नाग, सहदेव कश्यप, रतन नाग सरपंच मावलीपदर,भूपति नाग, संतराम बघेल,बबलू कश्यप,सोमारू बघेल,धरमु नाग,घनश्याम कश्यप,केशव,पुजारी-बेलकु बेसर,कोटवार-तोमन सहित सहित तहसीलदार संतोष कुमार धुरवे एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा

सिलगेर गोलीकांड की होगी जांच : भूपेश सरकार ने सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बनाई 9 सदस्यीय जांच समिति

0

सिलगेर गोलीकांड मामले की जांच की जाएगी. भूपेश सरकार ने बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में स्थित सिलगेर ग्राम की घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से उनका पक्ष सुनेगी और चर्चा कर तथ्य जुटाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह पहल की जा रही है.

ये हैं जांच समिति के सदस्य:-

बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की जांच समिति
◆ बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल
◆ केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम
◆ दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा
◆ कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी
◆ अंतागढ़ विधायक अनूप नाग
◆ बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी
◆ चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम
◆ नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल है.

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी इस टीम में शामिल रहेंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड हास्पिटल धरमपुरा के फार्मासिस्ट को महामारी सलाहकार द्वारा धमकाने का मामला सामने आया

0

जगदलपुर। संविदा कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख द्वारा कोरोना संक्रमण जैसे महामारी में शासन की ओर से विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त कर इसकी सेवा लेना इस बात की ओर इंगित करता है कि बस्तर जिला का स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से आम लोगों को निजात दिलाने कितना गंभीर है। छग प्रदेश स्वास्य कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष द्वारा पुन: कमीश्रर बस्तर संभाग को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को समझ सारे मामले की जांच कराने एवं दोषी पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग के मुखिया पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। संघ द्वारा लगातार शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर दीपक पाणीग्राही एवं उनके हितैषी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के द्वारा इस संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला एवं पुरूष कर्मचारियों के साथ इनके द्वारा लगातार प्रताडऩा दिए जाने का मामला सामने लाया जा रहा है। संघ द्वारा शासन के संज्ञान में आज कोविड आइसोलेशन सेंटर धरमपुरा के फार्मासिस्ट के साथ हुए दुव्र्यवहार और उसे धमकी देने का मामला सामने लाया गया। कोविड सेंटर धरमपुरा के फार्मासिस्ट नीलय राय के साथ महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्राही द्वारा पिछले दिनों किसी मामले को लेकर सीधे-सीधे देखे लेने की धमकी एवं अपनी पहुंच का धौंस उक्त फार्मासिस्ट को दिया गया। जिससे उक्त फार्मासिस्ट के साथ धरमपुरा आइसोलेशन सेंटर में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल लगातार टूटता जा रहा है। एक जानकारी के अनुसार महामारी विशेषज्ञ संविदा कर्मचारी के दीपक पाणीग्राही के द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर्मचारियों को एक केन्द्र से दूसरे केन्द्र लगातार डयूटी बदलने जैसे कार्य एवं कर्मचारी द्वारा लगातार डयूटी बदलने से मना करने पर सीधे-सीधे कलेक्टर से तुम्हे नोटिस देकर नौकरी से निलंबन करवाने अथवा निकलवाने की धमकी दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

यहां गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व भी हाटकचोरा स्वास्थ्य केन्द्र के संयोजक के साथ इसी प्रकार महामारी विशेषज्ञ के द्वारा अनर्गल बाते कर उसकी शिकायत जिला कलेक्टर से कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से उन्हें निलंबित करा दिया गया था। इस मामले के बाद उक्त संविदा कर्मचारी के हौसले बुलंद है और अब उसमें कोविड धमरपुरा सेंटर के कर्मचारियों को अपने निशाने पर लेना प्रारंभ किया है। महामारी सलाहकार विशेषज्ञ के ऊपर बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा लगातार उसके द्वारा किए गए अनैतिक कार्य को आम लोगों के सामने लाने पर, इस संविदा कर्मचारी ने कुछ अपने पुराने सहयोगी जो ऐसे ही स्वास्थ्य विभाग में अर्नगल कार्य किए जाते हुए दोषी पाए गए थे अब उनके माध्यम से बयान बाजी कर अपने आप को पाक साफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फर्जी तहसीलदार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के युथ ब्रिगेड ने भाजपाईयों को घेरा, गत दिवस चारसौबीसी के मामले में पुलिस ने भेजा जेल

0

जगदलपुर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल कर भाजपाईयों को बेनकाब कर रहें हैं जिसमें कथित तौर पर एक युवक को चारसौबीसी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत दिवस रक्षित नामक युवक को फ़र्जी तहसीलदार बनकर जनता से वसूली करते हुए कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस युवक को युवा कांग्रेसी भाजयुमो कार्यकर्ता बताकर भाजपा नेताओं के साथ जारी कुछ फोटोग्राफ के माध्यम से कटघरे में खड़ा किया है। इस युवक को भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,

पूर्व विधायक संतोष बाफना व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बैदुराम कश्यप , व संकल्प दूबे द्वारा मिठाई खिलाई जा रही है जिसमें कई प्रकार के टैग चलाकर भाजपाईयों को बेनकाब कर रहें हैं। इसी के साथ ही पूर्व मंत्री केदार कश्यप के साथ सिंगल फोटो को भी ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जा रहा है।इसी तरह एक ग्रुप फोटो जारी किया गया है जिसमें कई बड़े चेहरे मौजूद हैं। ज्ञात हो कि रक्षित नामक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एक कथित पत्रकार शाहबाज खान के साथ जनता से उगाही करने के मामले में गिरफ्तार कर कई मामलों में जेल भेज दिया है किंतु अब कांग्रेसी इसे मुद्दा बना रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बिजली विभाग के अधिकारी से नाराज हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेसियों द्वारा चक्काजाम किया

0

डौंडी – डौंडी ब्लाक में हाथियों के प्रकोप से 12 ग्रामीणों को अपने जीवन का खतरा हो गया है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी एवं बदतमीजी के परिणाम स्वरूप कल शाम 6:00 बजे से डौंडी जिसमें कुआंगोंदी, ध्रुवाटोला, खुर्सिटीकुल, नरालगुडा, नर्राटोला, चिखली, लिम्हाटोला, कांडे, मगरदाह, मर्देल, किरो, मठेना आदि लगभग 30 गाँव में कल शाम से बिजली गुल रही जिसकी शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण बिजली ऑफिस पहुंचे थे पर बिजली विभाग के एई राधेश्याम करपाल द्वारा

ग्रामीणों के साथ बदसलूकी एवं अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए जबकि इन गावों के लोग हाथियों के कारण पहले से ही दहशत में है जिसकी जानकारी एई राधेश्याम करपाल को दी गई जिसके बावजूद एई राधेश्याम करपाल द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई और बत्तमीजी की गई जिसके कारण कल शाम से ही चक्काजाम कर दिया उनके समर्थन कांग्रेस के सभी बड़े नेता सामने आये और चक्काजाम में बैठ गए | जिसके फलस्वरूप मुख्य मार्ग में गाड़ियों के पहिये थमने शुरू हो गए | बारिश में भी ग्रामीण डटे रहे और चक्काजाम की स्थिति 3-4 किमी तक निर्मित हो गई है |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी  के अध्यक्ष  कोमेश कोर्राम मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन विवेक मसीह नगरपालिका दल्लीराजहरा के पूर्व अध्यक्ष काशी निषाद जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अतीक कुरेशी ने चक्का जाम कर दिया चक्का जाम रात्रि से सुबह तक नहीं हटाया जा सका है डौंडी लोहारा के अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी भी मौके पर आंदोलनकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 06 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 04, चिखलाकसा से 02 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking – CBSE सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में बड़ा फैसला

0

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते केंद्र सरकार ने मंगलवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को भी कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है.

पिछले कई दिनों से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. वहीं छात्रों के परिजन भी लगातार परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद आखिरकार सरकार ने ये फैसला लिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आपदा प्रबंधन से दी गई सहायता राशि

0

विगत दिनों ग्राम परसदा (मो) के युवराज साहू के घर आगजनी से घर जलकर खाक हो गया था,जिनको आज़ राज्य शासन के नियमानुसार तहसील कार्यालय गुंडरदेही में 82,100 ₹ की राशि एवं सूखा राशन किट आर्थिक सहायता अनुदान रूप मे प्रदान किया गया गुंडरदेही के तहसीलदार अश्वन पुषाम ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण जनधन की हानि होने पर राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार पीड़ित को सहायता प्रदान की जाती है।उक्त अवसर पे छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद , तहसीलदार अश्वन पुषाम ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे उपस्थित रहे!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 7 वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर बालोद मंडल द्वारा वार्डों में जाकर सेवा कार्य किया गया

0

राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बालोद शहर मंडल के पांचों शक्ति केंद्रों में सेवा संगठन के तहत हुए कार्यक्रम जन कल्याण के लिए बनी नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 7 वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर बालोद शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर के नेतृत्व में माननीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल को सफलतापूर्वक 7 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के लगभग वार्डों में जाकर सेवा कार्य किया गया जिसके तहत सूखा राशन सब्जी का वितरण निशुल्क मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण बिस्कुट का भी वितरण किया गया कुछ वार्डों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया |

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने आह्वान किया कि इसे हमें जश्न के रूप में ना मनाते हुए लोगों लोगों की सेवा करते हुए मनाना है जिसके तहत आज शहर के संपूर्ण वार्डों में अलग-अलग प्रभारी बनाकर हमने गरीब एवं अंतिम व्यक्तियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा ताकि पूर्णा महामारी में हम अपना कुछ अंश देकर उनकी तकलीफ को दूर करने का प्रयास कर सकें |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि लगातार शहर मंडल द्वारा इस कोरोना महामारी में सेवा का कार्य किया जा रहा है जिसके तारतम्य में कल भी माननीय मोदी जी के अभूतपूर्व कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर दीन दुखियों की मदद की गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने सब ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आने वाले कुछ समय तक यह सेवा ही संगठन का कार्य शहर मंडल करता रहेगा हमने आज शहर के कुछ अधिकारियों का भी अभिनंदन स्वागत किया जिन्होंने इस कोरोना महामारी में अपना तन मन लगाकर लोगों की सेवा की विश्व में प्रमुख रूप से एसडीएम राम सिंह ठाकुर जी तहसीलदार मैडम रश्मि वर्मा जी नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन जी का विशेष रूप से स्वागत किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बालोद शहर मंडल की ओर से संपूर्ण कार्यक्रमों में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, भाजपा नेता अमित चोपड़ा,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, महामंत्री द्वय नरेंद्र सोनवानी संतोष कौशिक,मंडल कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा,भाजपा नेता गण राजू पटेल,मोहन कलिहारी,लेखन साहिरो,सरोजनी साहू,गिरजेश गुप्ता,कमल पंपलिया,प्रीतम यादव,अजय बाफना,मनीष माधवानी,कमलेश वाधवानी, आनंद ढीमर,दयाल बघेल,बसंती साहिरो,हितेश्वरी कौशिक,शशि साहू,धीरू भाई पटेल,शंभू पटेल,गणेश साव,रेखा यादव,कल्याणी कौशिक,धीरज माधवानी,सुरेंद्र सारथी,भूपत हटीले, रुपेश सोनकर,प्रीत कत्याल,राहुल साहू,दीपक समेटकर,अश्वनी साहू, नेमन ठाकुर, चेतन निर्मलकर, मुरली साहू, गुणिता साहू,चंद्रप्रभा गुप्ता,यशोदा राव,राहुल ललवानी, मन्नू क्षौरी, आदि भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर पुलिस द्वारा Take Back of Your Property अभियान चलाया गया

0

अभियान अन्तर्गत मोबाईल सम्पत्ति स्वामी के सुपूर्द किया गया

207 नग मोबाईल सामग्री सुपूर्द किया गया

पूर्व में भी 200 से अधिक मोबाईल, सोने का चैन, मोटर सायकल करीब 30 लाख रूपये मूल्य की सम्पति सुपूर्दनामा पर दिया गया था

सुपुर्द मोबाइल की कीमत लगभग 25,00,000. रूपये से अधिक है

बस्तर जिले में अलग अलग जगहों से मोबाईल गुमने की शिकायत सायबर सेल थानों एवं पुलिस कार्यालय में मोबाईल धारको के द्वारा किया जा रहा था । जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक जगदलपुर दीपक कुमार झा अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में सायबर सेल के माध्यम से गुम मोबाईल को मोबाईल धारको को वापस दिलाने के संबंध में Take Back Of your Property अभियान चलाया गया है जिसके तहत सायबर सेल जगदलपुर के माध्यम से 207 नग मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25,00,000. रूपये से अधिक है आज दिनांक 01-06-2021 को पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं उप पुलिस अधीक्षक आदित्य पांडेए थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा की उपस्थिति मे मोबाईल धारको को सुपुर्दनामा पर दिया गया है । इससे पूर्व भी पुलिस अधीक्षक दीपक झा के द्वारा विशेष रूचि लेकर Take Back of Your Property अभियान चलाकर लगभग 200 से अधिक गुम हुये मोबाईलों सोने का चैन, मोटर सायकल जुमला किमत करीब 30 लाख रूपये की सम्पति को सायबर सेल जगदलपुर के माध्यम से बरामद एवं थानों में अपराधिक प्रकरण में जप्त किया गया था, संबंधित मोबाईल धारको सम्पत्ति स्वामी को सुपुर्द किया गया था।

सुपुर्द में की गई सम्पत्ति
मोबाईल.207 नग ।
अनुमानित कीमत . करीब 25,00,000. रूपये

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी कर्मचारी .

उप निरी0 . अरुण नामदेव
आरक्षक . मौसम गुप्ता गौतम सिन्हा लोमेश दीवान
कष्णा सावडे धर्मेन्द्र ठाकर रवि कुमार म.आर सगरो सलाम म.आर प्रतिभा सोरी एवं दीपक कुमार ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS