City Media - Page 244 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 244

उल्लास महा परीक्षा केंद्र पहुंचे कलेक्टर हरिस एस

0

जगदलपुर बस्तर जिला उल्लास महापरीक्षा में आज बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने जगदलपुर विकासखंड के आदर्श परीक्षा केंद्र कलचा पहुंचे। कलेक्टर ने परीक्षार्थियों एवं उल्लास स्वयंसेवी का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला नोडल अधिकारी राकेश खापर्डे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, संकुल समन्वयक विनय सिंह एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। आज बस्तर जिले के 875 केंद्र में 16800 परीक्षार्थी उल्लास महा परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

नक्सल आतंक से मुक्त हर पंचायत को मिलेगे तत्काल एक करोड़ रुपए: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

0
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर में की घोषणा
  • अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते हैं नक्सली, आपके बच्चों को नहीं देते पढ़ने
  • देशद्रोह को कभी भी नहीं किया जाएगा बर्दाश्त: शर्मा

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ को नक्सल आतंक से मुक्ति दिलाने की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब नक्सल आतंक से मुक्त होने वाली हर ग्राम पंचायत को तत्काल एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इस राशि से पंचायत द्वारा गांव में निर्माण एवं विकास कार्य कराए जाएंगे।राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा ने यह ऐलान किया है।

बस्तर पंडुम के बीजापुर जिला स्तरीय आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति पूरी दुनिया में सबसे महान है, जिसे संजोए रखने संरक्षित एवं संवर्धित करने का ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से पूरे देश -दुनिया में बस्तर की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है। बस्तर पंडुम की ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में होगा। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस संभाग स्तरीय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्रीगण एवं देश-विदेश के लोग हमारी सभ्यता, संस्कृति और पांरपरिक विधाओं को देखने आएंगे। यह ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा, जिसमें बीजापुर के समस्त जनता को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील शर्मा ने की।

लाल आतंक से मुक्त होगा बस्तर

वहीं बीजापुर जैसे खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिले में लाल आतंक को जड़ से मिटाने अमन चैन और शांति का वातावरण निर्मित करने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समूचे बस्तर को लाल आतंक से मुक्त होना चाहिए। इस लाल आतंक ने किसी को कुछ नहीं दिया, अभी हर जिले की हर पंचायत से युवाओं को रायपुर घुमाने ले जाया गया। हर एक पंचायत के युवाओं से खड़े होकर बात करता हूं। मुझे आश्चर्य होता है और दुख है इस बात का कि बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे 25 वर्ष के हो गए हैं लेकिन कभी टीवी नहीं देखे हैं, कोई जगदलपुर नहीं पहुंचा है, कोई रायपुर नहीं पहुंचा है स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, मोबाईल टावर यह बुनियादी चीजें है इसे गांव-गांव तक पहुंचना चाहिए कोई इसे क्यो रोक कर रखेगा? शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खुद के बच्चे तो विदेश में पढ़ते हैं और वे गांव में छोटा सा स्कूल नहीं बनाने देते। वे नहीं चाहते कि बस्तर के गांवों के बच्चे पढ़ पाएं। नक्सलियों ने सारे गांवों की उन्नति और विकास को रोक कर रखा है।

भटके युवाओं पर नहीं बनेगा केस

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा- आप सभी इस बात पर भरोसा रखें कि हमारे केंद्रीय गृहमंत्री का स्पष्ट कहना है कि मार्च 2026 तक नक्सलियों का समापन पूरे देश में होकर रहेगा। जो भी पंचायत अपने पंचायत के भटके हुए जो भी लोग होंगे विभिन्न कारणों से वे नक्सली संगठनों से जुड़े हुए उनका काम करते हैं, ऐसे सारे लोगों का कोई प्रकरण नही बनेगा और ग्राम पंचायत में प्रस्ताव करते हैं कि उनका गांव माओवाद और लाल आतंक से मुक्त हुआ तो उस पंचायत को तत्काल एक करोड़ के निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाएगी। उस पंचायत में विद्युत, मोबाईल नेटवर्क तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस की बड़ी कार्रवाई चल रही है और उस पूरी कार्रवाई के बीच सरकार एक गोली नही चलाना चाहती। सभी मुख्यधारा में आ जाएं। मुख्यधारा में आने पर सभी सुविधाएं मिलेंगी अगर किसी ने आतंक का रास्ता नहीं छोड़ा तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। देशद्रोह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षिका की मौत एवं भृत्य गंभीर रूप से घायल

0

दल्ली राजहरा – कल शाम 4ः30 बजे के आसपास नेशनल हाईवे क्र. 930 में शेरपार हाईस्कूल की शिक्षिका श्रीमती बरखा वासनिक उम्र 35 वर्ष अपने स्कूल में पदस्थ भृत्य श्रीमती मथुरा मण्डावी के साथ मानपुर चौक की ओर आ रही थी तभी हितकसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना हुई। दुर्घटना में बरखा वासनिक की मौके पर मौत हो गई साथ में स्कूटी में सवार मथुरा मण्डावी को गंभीर चोट आई जिसे संजीवनी 108 के माध्यम से तत्काल शासकीय अस्पताल चिखलाकसा लाया गया इसके पश्चात् मथुरा मण्डावी की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बरखा वासनिक दुर्ग अपने मायके में रहती थी। उसके दो बच्चे थे 7 वर्ष की बेटी एवं 6 वर्ष का बेटा था। मृतिका के पति शिशुपाल वासनिक बिजली विभाग में कार्यरत हैं राधिका नगर भिलाई में रहता था । मृतिका 7 व 8 वर्षो से पति से विवाद होने के कारण अपने मायके शंकर नगर दुर्ग में अपने बच्चों के साथ रहती थी। वही घायल मथुरा मण्डावी उम्र 45 वर्ष ग्राम परसोदा बालोद की निवासी हैं। दोनो स्कूल की छुट्टी होने के पश्चात् दोनो स्कूटी से मानपुर चौक की ओर आ रही थी। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से हितकसा के पास दुर्घटना घटी दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री के सामने लगाए भारत माता के जयकारे

0
  •  शर्मा से खुलकर बात की पूर्व माओवादियों ने
  •  अब बाहरी दुनिया को भी देख पाएंगे ये नक्सली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्र विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की9 जिनमें रामलू भंडारी, अर्जुन मड़काम, सोमारू माड़वी, सुखराम हेमला सहित अन्य साथियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके अनुभवों को गंभीरता से सुना और उनके लिए आाधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता सहित सभी प्रकार आवश्यक दस्तावेज पुनर्वास केंद्र में ही बनवाकर केंद्र और राज्य शासन की सभी योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं पुनर्वास केंद्र में उनकी दिनचर्या से अवगत होकर प्रार्थना, पूजा-अर्चना को शामिल कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने आवश्यक पहल करने, एक्सपोजर विजिट कराकर बाहरी दुनिया का भ्रमण कराने रायपुर, जगदलपुर जैसे शहर ले जाने के निर्देश दिए। ज्यादातर आत्म समर्पित नक्सलियों ने पढ़ाई नहीं की है, उन्हें साक्षर बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दिनचर्या में शामिल कर खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में दिखाने सहित उनको नियमित आमदनी के स्त्रोत हासिल हो सके उस दिशा विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए। राजमिस्त्री के कार्य सीखने पर कुछ लोगों ने उत्साहित होकर कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सिविल कार्य करेंगे ताकि व्यवसाय एवं आमदनी का स्त्रोत मिल सके। उप मुख्यमंत्री से मिलकर सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, उप निदेशक इंद्रावती टाईगर रिजर्व संदीप बल्गा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री के सामने लगाए भारत माता के जयकारे

0
  •  शर्मा से खुलकर बात की पूर्व माओवादियों ने
  •  अब बाहरी दुनिया को भी देख पाएंगे ये नक्सली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्र विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की9 जिनमें रामलू भंडारी, अर्जुन मड़काम, सोमारू माड़वी, सुखराम हेमला सहित अन्य साथियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सकें। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके अनुभवों को गंभीरता से सुना और उनके लिए आाधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता सहित सभी प्रकार आवश्यक दस्तावेज पुनर्वास केंद्र में ही बनवाकर केंद्र और राज्य शासन की सभी योजनाओं का समुचित लाभ उन्हें दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

वहीं पुनर्वास केंद्र में उनकी दिनचर्या से अवगत होकर प्रार्थना, पूजा-अर्चना को शामिल कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने आवश्यक पहल करने, एक्सपोजर विजिट कराकर बाहरी दुनिया का भ्रमण कराने रायपुर, जगदलपुर जैसे शहर ले जाने के निर्देश दिए। ज्यादातर आत्म समर्पित नक्सलियों ने पढ़ाई नहीं की है, उन्हें साक्षर बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दिनचर्या में शामिल कर खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में दिखाने सहित उनको नियमित आमदनी के स्त्रोत हासिल हो सके उस दिशा विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए। राजमिस्त्री के कार्य सीखने पर कुछ लोगों ने उत्साहित होकर कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सिविल कार्य करेंगे ताकि व्यवसाय एवं आमदनी का स्त्रोत मिल सके। उप मुख्यमंत्री से मिलकर सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, उप निदेशक इंद्रावती टाईगर रिजर्व संदीप बल्गा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वार्ड क्रमांक 02 दल्लीराजहरा में आयुष्यन कार्ड शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 02 दल्ली राजहरा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयुष्यन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया! मुख्य अतिथि  तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा थे! विशेष अतिथि महेंद्र सिह अध्यक्ष भाजपा मंडल, वार्ड पार्षद पूनम जायसवाल,र्द्रौपती साहू समाज सेविका, राकेश देवांगन थे!स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दिया!

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलना है, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा! श्री तोरण लाल साहू ने वार्ड वासियों से अपील किया शासन की योजनाओं का लाभ ले, अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें, स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें , जिसका भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड नही बना है, शिविर में कार्ड बनवाने ले! आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं वीणा सुरेन्द्र, मनीषा पटेल, आशावती, लक्ष्मी डोंगरे, मितानिनो रंजना, भावना, एवं वार्ड वासी उपस्थित थे! दिनांक 24.03.2025 को वार्ड क्रमांक 09 में शिविर आयोजित है!

चाकूबाज गिरफ्तार

0

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में आम जगह पर धारदार चाकू लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ज्ञात हो कि अग्रसेन चौक के पास प्रताप गावड़े को पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से हमला करने वाले 22 वर्षीय आरोपी हेमंत दास पिता नरहरि दास निवासी धरमपुरा-1 को गिरफ्तार किया गया है। प्रताप गावड़े के हाथ में चोट आई है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकु बरामद किया गया है। उसके खिलाफ धारा 296, 116(1) 351(2) बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जनजातीय कला-संस्कृति को पहचान दिनाने का बड़ा प्लेटफार्म है बस्तर पंडूम: विजय शर्मा

0
  •  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम की तैयारियों का लिया जायजा

जगदलपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने आज 22 मार्च को दंतेवाड़ा पहुंचकर बस्तर पंडुम 2025 – बस्तर का उत्सव के संभाग स्तरीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

बस्तर पंडूम का भव्य आयोजन 1 से 3 अप्रैल तक किया जाएगा, जिसमें बस्तर संभाग के जनजातीय कलाकार अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, प्रतिभागी दलों की सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम 2025′ बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति को पहचान दिलाने का एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने इस उत्सव के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बस्तर की जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन से जनजातीय कलाकारों और शिल्पकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का सशक्त मंच मिलेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बस्तर पंडुम 2025 में जनजातीय नृत्य, लोकगीत, नाट्य, वाद्ययंत्र, वेशभूषा, गोदना, पारंपरिक व्यंजन और रीति-रिवाजों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

पंचायत सचिवों ने जलाई शासन के आदेश की प्रतियां

0
  •  कार्रवाई की धमकी से बिफर पड़े पंचायत सचिव

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड के पंचायत सचिवों की हड़ताल लगातार जारी है। इस बीच आज 22 मार्च को पंचायत सचिवों ने शासन के उस आदेश की प्रतियां जलाई, जिसमें सचिवों को तत्काल ड्यूटी पर लौटने कहा गया है तथा आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में पंचायत सचिव लगातार हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी हड़ताल के चलते ग्राम पंचायतों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के जरुरी काम अटक गए हैं। इस बीच शासन ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर कहा है कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में कार्यरत समस्त ग्राम पंचायत सचिव 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिसकी वजह से प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है।

हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों द्वारा दी जाने वाली अनिवार्य सेवाओं तथा हितग्राहीमूलक शासकीय योजनओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्राम पंचायतों के कार्यों की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुए समस्त हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में अपने स्तर से निर्देश प्रसारित करें। निर्देश की अवहेलना करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाए। शासन के इस आदेश ने पंचायत सचिवों की जले पर नमक छिड़क दिया है। आज सचिवों ने इस आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

वार्ड नंबर 12 की पार्षद में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 12 की पार्षद मोनिका साहू ने वार्ड की प्रमुख समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

1)- सार्वजनिक सुलभ शौचालय भगवती घर के सामने व डेम साइड बस्ती में अतिआवश्यक है।

2)- “सी-सी रोड” दुलार साय के घर से आनंद साहू के घर तक व आंनद साहू के घर से विजय कतलाम के घर तक ।

3) नाला साइड “पुल” का निर्माण।

4) संतोषी मंदिर के पीछे “आंगनबाड़ी” का निर्माण।

5) “केराबाड़ी स्कूल” में नल का कनेक्शन व बोर को चालू करवाना

MOST POPULAR

HOT NEWS