City Media - Page 924 of 1873 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 924

बस्तर के हित के लिए हमेशा उठाता रहूंगा आवाज : बैज

0
  • बस्तर सांसद दीपक बैज लोकसभा में लगातार उठा रहे हैं क्षेत्र के विकास के लिए दमदारी के साथ मुद्दे


जगदलपुर बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज अपने निर्वाचन क्षेत्र के हितों के लिए लोकसभा में लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं। संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र में वे बस्तर से जुड़े कई प्रमुख मांगों को सदन में रख चुके हैं।

बैज बस्तर के विकास के लिए जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अपनी बात रखते हैं, वहीं वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र की भाजपा सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों से भी मिलकर केंद्र सरकार स्तर के मसलों को उनके समक्ष उठाते रहते हैं। जगदलपुर – रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के धमतरी से जगदलपुर तक के हिस्से के चौड़ीकरण और उसे फोरलेन सड़क में विकसित करने की स्वीकृति केंद्रीय भूतल सड़क परिवहन मंत्रालय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से दिलवा चुके हैं। यह कार्य निकट भविष्य में शुरू हो जाएगा। इस नेशनल हाईवे के फोरलेन हो जाने पर माल परिवहन एवं आवागमन बहुत ही सुगम हो जाएगा। इससे धन और समय की बचत होगी। हाल ही में सांसद श्री बैज ने कोंडागांव – नारायणपुर हाईवे के भी चौड़ीकरण और उसे टू लेन में तब्दील करने की मंजूरी दिलाई है।नेशनल हाईवे 130 डी के नारायणपुर से कस्तूरमेटा तक के हिस्से के पैकेज 2 के तहत शोल्डर कॉन्फिगरेशन व टू लेन बनाने की भी स्वीकृति दिलाने में सांसद दीपक बैज कामयाब हुए हैं। इन दोनों कार्यों के लिए 522 करोड़ रु. केंद्र सरकार ने मंजूर किए हैं। इसके लिए सांसद बैज ने केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। तीन दिन पहले ही सांसद दीपक बैज ने लोकसभा में जगदलपुर से एयर कनेक्टीविटी बढ़ाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई थी। उन्होंने सदन में कहा था कि जगदलपुर के हवाई अड्डे से वायु सेवा बहुत ही सीमित है, जबकि यात्रियों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। उन्होंने आसंदी को जानकारी दी कि मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से वर्तमान में रायपुर और हैदराबाद के लिए 72 सीटर नियमित विमान सेवा उपलब्ध है। उन्होंने हवाई यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या का हवाला देते हुए जगदलपुर से दिल्ली, जगदलपुर से नागपुर, जगदलपुर से विशाखापत्तनम, जगदलपुर से कोलकाता, जगदलपुर से बेंगलुरु, जगदलपुर से भुवनेश्वर तक सीधी और नियमित अथवा साप्ताहिक विमान सेवाएं आरंभ करने की मांग केंद्र सरकार से की। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा बलों के लिए विशेष रूप से चलने वाले विमान में सामान्य यात्रियों के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित किए जाने की भी मांग उठाई।
एसटी बिल की रखेंगे मांग
अपनी निरंतर सक्रियता से सांसद बैज बस्तर को पचासों सौगातें दिला चुके हैं। अब वे संसद के इसी शीतकालीन सत्र में अनुसूचित जनजाति बिल लाने की मांग उठाने वाले हैं। बैज ने पत्रकारों को बताया कि अनुसूचित जनजाति के लोगों को पर्याप्त आरक्षण तथा अन्य सुविधाएं दिलाने के लिए वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे। श्री बैज ने कहा कि आगामी दिनों में वे बस्तर से जुड़े और भी अनेक मसलों को प्रश्नकाल, शून्यकाल में उठाने जा रहे हैं।

नगरनार में आयोजित अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ में शामिल हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा

0

ओपन चैलेंजर्स बस्तर फुटबॉल ट्राफी ( नाक आउट प्रतियोगिता ) नगरनार का शुभारंभ उधोग एवं वाणिज्य कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा , विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन , इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा महापौर श्रीमती सफीरा साहू की गरिमामय उपस्थिति में हुआ

नगरनार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के खेल मैदान के उन्नयन की मांग पर संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने प्रभारी मंत्री से अनुरोध किया जिसपर संवेदनशील प्रभारी मंत्री ने तत्काल अनुशंसा करने की बात कही

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी ने कहा की हमारी सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए कृत संकल्पित है ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिया ओलंपिक का आयोजन ब्लाक स्तर से राज्य स्तर तक किया गया है राज्य में खेल विकास परिषद के माध्यम से खेलों के लिए आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के निर्देश पर खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है जगदलपुर में सिटी ग्राउंड, गांधी मैदान ( हाथा ग्राउंड ) इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम,क्रिडा परिसर धरमपुरा ,हाकी मैदान पंडरीपानी जैसे खेल के अत्याधुनिक मैदान का निर्माण किया गया है हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रही है नगरनार क्षेत्र में प्रभावित पंचायतों को खेल सामग्री के लिए 1-1 लाख रुपए प्रदान की गई है इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी के साथ विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, कमलेश पाठक शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,शंकर ठाकुर,सियाराम नाग,लैखन बघेल,धनुर्जय दास,रवि दास, घनश्याम महापात्र,बुधशन कश्यप, श्रीमती इन्दू बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पुराने संगठन से नाता तोड़ नए संगठन जुड़े अनेक पदाधिकारी

0
  • छ्ग साहयक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की ग्रहण कर ली सदस्यता
  • चार सूत्रीय मांगों को पूरा कराने संघर्ष के लिए तैयार रहें : शंकर साहू

रायपुर / जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक- मोहला की बैठक हाईस्कूल मैदान में हुई। शिक्षकों से जुड़ी संगठन की 4 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा गया। बैठक में बताया गया कि मांगों को पूरा कराने हेतु संगठन के पदाधिकारी शासन व प्रशासन से मिलकर प्रयासरत हैं। मांगें पूरी नही होने पर आगामी दिनों में संगठन के साथियों को ऐतेहासिक संघर्ष करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।संगठन की 4 सूत्रीय मांगों में शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व विभाग की सेवा अवधि को जोड़कर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति वेतनमान, 4 स्तरीय उच्चतर वेतनमान प्रदान करने, शिक्षक एलबी संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने, शिक्षक एलबी संवर्ग की पूर्व विभाग की सेवा अवधि को जोड़कर प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, समस्त शिक्षकों व उनके परिजनों को निशुल्क बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड प्रदान करने की मांगें शामिल हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के कार्यों से प्रभावित होकर कई पदाधिकारी और शिक्षक अपने पूर्व संगठन छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन से इस्तीफा देकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन में शामिल हो गए।

ये हुए नए संगठन में शामिल

नए संगठन से जुड़ने वालों में प्रमुख रूप से मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सरजारे, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मोहला कीर्तन कुमार मंडावी, जिला महासचिव महिला प्रकोष्ठ फूलबाई आर्य, जिला प्रवक्ता महिला प्रकोष्ठ प्रमिला सिन्हा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहलाvशिवशंकर कोर्राम, ब्लॉक सचिव मोहला मक्खन साहू, ब्लॉक महामंत्री मोहला रमेश कुमार मंडावी, ब्लॉक संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ असरानी देशमुख, ब्लॉक सलाहकार मोहला अश्वनी देशलहरे व ललित कुमार सिन्हा, भूपेंद्र कुमार साहू, दिनेश कुमार उसेंडी, जंत्री ठाकुर, संतोषी सलामें, सूरजभान धुर्वे, राजेश कुमार निषाद, लीलाधर कोलियारे, मितेंद्र बघेल, मार्गे सर आदि शामिल हैं। संगठन की बैठक में 4 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने हेतु हर संघर्ष में साथ देने का वादा भी उपस्थित साथियों द्वारा किया गया। साथ ही जिला व ब्लॉक स्तरीय समस्याओं को दूर कराने हेतु भी एकजुटता के साथ संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई।। संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला, ब्लॉक व संकुल टीम बनाने का फैसला लिया गया।

बैठक में ये रहे मौजूद

छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष:भुनेश्वरी सहारे, दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र कुमार साहू, कीर्तन कुमार मंडावी, मितेंद्र कुमार बघेल, अश्वनी देशलहरे, शिवशंकर कोर्राम, राजकुमार सरजारे, मक्खन लाल साहू, भूपेंद्र कुमार साहू, रमेश कुमार मंडावी, जंत्री ठाकुर, अमित्रा हिड़ामे, संतोषी सलामें, असरानी देशमुख, प्रमिला सिन्हा, फूलबाई आर्य, दिनेश कुमार उसेंडी, ललित कुमार सिन्हा, सूरजभान धुर्वे, राजेश कुमार निषाद, लीलाधर कोलियारे, राजेन्द्र ठाकुर ईश्वर राम मार्गे,राहुल विनायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी शंकर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने दी।

मंत्री लखमा ने किक लगाकर फुटबाल मैच का किया उद्घाटन

0
  • नगरनार में आयोजित की गई है ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता


नगरनार यहां आयोजित ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ उद्योग एवं आबकारी तथा जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने फुटबाल को किक लगाकर किया।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मंत्री लखमा ने दर्शकों और खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने तथा फुटबाल के क्षेत्र में बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं खिलाड़ियों को दी। आरंभ में खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों ने श्री लखमा का स्वागत किया। राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, पार्षद, सरपंच, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं दर्शक सैकड़ों की तादाद में उपस्थित थे।

मंत्री लखमा ने श्रद्धालुओं को परोसा भोजन महाप्रसाद

0
  • अय्यप्पा मंदिर पहुँचकर की पूजा अर्चना, मांगा आशीर्वाद

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने यहां वृन्दावन कॉलोनी स्थित अय्यप्पा मंदिर में पूजा अर्चना की और श्रद्धांलुओं को महाप्रसाद वितरित किया।

लखमा ने भगवान अय्यप्पा का दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने भंडारा में शामिल श्रद्धालुओं को भोजन व प्रसाद का वितरण किया।इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफिरा साहू, सेवादल महासचिव कौशल नागवंशी, पार्षद विक्रम डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, मंदिर समिति के सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

प्रगतिशील सतनामी समाज के द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

गुरु घासीदास बाबा के जैत स्तंभ की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की प्रगतिशील सतनामी समाज जिला बस्तर द्वारा आयोजित गुरु घासीदास जी के 266 वें जन्म जयंती समारोह में पहुंचे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन सतनाम मंदिर में पूजा अर्चना कर सतनाम समाज के लोगों को गुरु घासीदास जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने जो ” मनखे मनखे एक समान ” मूल मंत्र दिया है वह हमारे समाज में जात पात के बंधन को तोड समाज के हर व्यक्ति को एक भाव से देखने की प्रेरणा देता है इसके अलावा उन्होंने जो सप्त सिद्धांत प्रतिपादित किया था वह हर व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है उन्होंने सतनाम का सिद्धांत, सभी मनुष्यों की समानता, व्यसनो से दूर रहने,मांस मदिरा से दूर रहने और दोपहर के बाद खेत ना जोतने के सिद्धांत को अपनाने को अपने अनुयाइयों को कहा जिसे हम सब लोगों को अपनाने की जरूरत है हम सभी गुरु घासीदास जी के उपदेशों को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को और बेहतर बना सकते हैं ।

इस अवसर पर मनोनीत पार्षद सुरेन्द्र झा, कांग्रेस अनूसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष विक्रम लहरे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गौरनाथ नाग जिला विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार झा मनोरंजन शर्मा संरक्षक आई पी बंजारे, अध्यक्ष हीरा लाल चंदेल, पूर्व अध्यक्ष रूपेश नागेकर भंडारी राजू कोशले,किशोर कुर्रे सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे ।

युवक के अपाहिज हो जाने का इंतजार करते रहे धरती के भगवान ?

0
  • फिर सामने आई मेडिकल कॉलेज जगदलपुर की बड़ी लापरवाही
  • मेकाज के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते काटना पड़ा युवक का पैर

जगदलपुर डॉक्टर जीवन रक्षक होते हैं। इसलिए डॉक्टरों को धरती का भगवान कहा जाता है। मगर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के डॉक्टरों की लापरवाही ने एक युवक को हमेशा के लिए अपाहिज बना दिया। ऐसी लापरवाही यहां बार बार दोहराई जा रही है।


शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल जगदलपुर में 14 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे बस्तर विकास खंड के पाथरी गांव निवासी 22 वर्षीय शंकर यादव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह चोटिल हुआ था। शंकर को उसी दिन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज शुरू किया, लेकिन शंकर का पैर इस कदर जख़्मी था कि यहां मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज संभव नहीं था। यह बात मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी अच्छे से जानते थे और उन्हें यह भी पता था कि अगर 24 घंटे के अंदर शंकर को रायपुर रेफर नहीं किया गया, तो उसके पैर को बचाना संभव नहीं होगा। डॉक्टरों ने 24 घंटे बीत जाने के बाद अगले दिन यानि 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजे शंकर को रेफर किया। तब तक पैर का टूटा हुआ हिस्सा काला पड़ चुका था और समय भी 24 घंटे से ऊपर हो चुका था। वहीं जगदलपुर से रायपुर जाने में भी लगभग 5-6 घंटे लग जाते हैं। डॉक्टरों के रेफर करने के बाद शंकर को रवाना किया गया और रात 9 बजे उसे रायपुर के वीवाय हॉस्पिटल पहुंचाया जा सका। वीवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि 24 घंटे से पहले लाए होते, तो पैर को बचाया जा सकता था। अब देर हो चुकी है, पैर को काटना ही पड़ेगा। आखिरकार शंकर यादव को अपना एक पैर खोना पड़ा। इस तरह शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर के डॉक्टरों की बड़ी एवं गंभीर लापरवाही ने एक युवक को हमेशा के लिए अपाहिज बना दिया। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल प्रबंधन की ऐसी लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।
कार्रवाई होगी भी या नहीं ?
शंकर के परिजन और आम नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जब यहां इलाज संभव नहीं था, तो डॉक्टरों ने शंकर को रायपुर रेफर करने में देरी क्यों की? उसे तत्काल क्यों रेफर नहीं किया गया ? इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार डॉक्टरों को सजा मिलेगी भी या नहीं ? सवाल बड़े हैं। फिलहाल शंकर का इलाज रायपुर के वीवाय अस्पताल में चल रहा है। उसका पैर तो वापस नही मिल सकता, लेकिन उम्मीद है कि सरकार की आंखें जरूर खुलेंगी। ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, किसी और शंकर को अपाहिज बनना न पड़े, इसके लिए अब राज्य सरकार व जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार ने मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। शंकर के परिजनों ने दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

निर्मल विद्यालय के वर्तमान व पूर्व छात्रों का विधायक कार्यालय के सामने स्वागत

0

जगदलपुर अपनी स्थापना की पचासवीं वर्षगांठ मना रहे बस्तर संभाग के सबसे बड़े गैर सरकारी स्कूल निर्मल विद्यालय के वर्तमान तथा पूर्व छात्र- छात्राओं ने रविवार को रैली निकाल शहर भ्रमण किया। इस दौरान विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन के कार्यालय के सामने रैली का स्वागत किया गया। छात्र- छात्राओं को जूस पिलाया गया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्वागत करने वालों में नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू,

श्रीमती संगीता जैन, पार्षद सुनीता सिंह, कोमल सेना, पन्चराज सिंह, सूर्या पानी, बलराम यादव, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा, हरीश साहू, मदरसा बोर्ड के सदस्य शकील रिजवी, वरिष्ठ राजकुमार दंडवानी , रमेश जैन, निर्मल लोढ़ा, विक्की निषाद, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, साइमा अशरफ, एस नीला, अवधेश झा, धर्मेंद्र चौहान, रहमान, अंकित सिंह बटोही शर्मा, मनोरंजन शर्मा, जी राजेश समेत कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता व अन्य मौजूद थे।

बालोद पुलिस द्वारा प्रेषर हार्न के विरूद्व चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान

0
  • 27 वाहन चालकों पर 10400 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही
  • आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं कर यातायात नियमों का पालन करने किया गया अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीष राठौर एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के दिशा-निर्देश में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के द्वारा प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने वाले चालको के विरूद्व चालानी कार्यवाही किया गया, मौके पर प्रेषर हार्न निकलवाया गया। इस मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देष्य प्रेषर हार्न, ओव्हरहाईट एवं अगल-बगल एवं पीछे की ओर बाड़ी के बाहर लम्बा माल निकालकर चलने वाले वाहनों से हेाने वाले सड़क दुर्घटनाआंे में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। दिनांक 17.12.2022 को जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मोटरयान चेकिंग अभियान चलाकर कुल 27 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 10400 रू. समन शुल्क वसूल किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालको एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने एवं हेलमेट लगाने की समझाईस देकर यातायात संकेतो, यातायात नियमों प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करने के बारे में भी बताया गया। समझाईष के साथ-साथ ओव्हरहाईट वाहन चालन, प्रेषर हार्न का प्रयोग, तेज गति से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाना, ओव्हरलोड़ माल/यात्री परिवहन, दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना, नम्बर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना, एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेश नहीं करने, वाहन चलाते हुए मोबाईल से बात करना बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के वाहन चलाते पाये जाने वालों पर सख्ती से कार्यवाही किया गया है। आडे़-तिरछे, ओव्हरहाईट, ओव्हरस्पीड़, ओव्हरलोड़ परिहवन पर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विष्वास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यह चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहनों में प्रेषर हार्न का प्रयोग नहीं करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवष्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेषा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में सॉफट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक चंदन कश्यप ने सिविल हॉस्पिटल भानपुरी को विधायक निधि से शव वाहन प्रदान किया

0

भानपुरी सिविल हॉस्पिटल में शव वाहन नही होने के कारण आए दिन मृतक के परिजनों को हॉस्पिटल से शव लेकर जाने में काफी दिक्कत होती थी जिसे देखकर क्षेत्रीय विधायक व छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने अपने विधायक निधि से सिविल

हॉस्पिटल भानपुरी को शव वाहन प्रदान किया।इस दौरान विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि सिविल हॉस्पिटल में शव वाहन नहीं होने के कारण आए दिन मृतक के परिजनों को शव लेकर जाने के लिए बाहर से वाहन किराया देकर शव को ले जाना पड़ता था और समय पर गाड़ी ना मिलने पर असुविधा होती थी जिसे देखते हुए मैंने अपनी निधि से शव वाहन सिविल हॉस्पिटल को प्रदान किया अब मृतक के परिजनों को शव लेकर जाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और वाहन के लिए खर्च करना नहीं पड़ेगा।इस दौरान डॉ BD रॉय, नर्स रीनु निंकुंज, सुमित्रा कश्यप, शोभा कामले समस्त स्टॉप, मितानिन,कांग्रेस कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS