City Media - Page 1039 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1039

बस्तर अनुभाग में रन फॉर हमर तिरंगा का भव्य मैराथन आयोजित

0

लोहंडीगुड़ा के धावकों ने मारी बाजी

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग का सँयुक्त आयोजन

ऐतिहासिक आयोजन को लेकर लोगों ने दी बधाई

बस्तर अनुविभाग मुख्यालय बस्तर में रन फॉर हमर तिरंगा हाफ मेराथम दौड़ के आयोजन में सभी छात्र छात्राओ सहित समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो की उपस्थिति में भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन विभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस विभाग एसडीओपी के सहयोग से यह दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने न केवल भाग लिया बल्कि तिरंगा को लेकर देशभक्ति नारों के साथ दौड़ लगाई यह पहला अवसर था जब नगर पंचायत बस्तर में इस तरह का आयोजन किया गया जहां हजारों की संख्या में लोगों ने इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक उम्र के महिला,पुरुष,सहित 18 वर्ष से कम के बालक बालिकाओं ने इस ऐतिहासिक मैराथन में सम्मिलित हुए। जिसमे महिला वर्ग 18 +में प्रथम स्थान कौशल्या ,दूसरे स्थान पर सोमारी,तीसरे स्थान पर शांति सभी लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के थे। पुरुष वर्ग 18+ वर्ष में प्रथम स्थान अंतुराम कश्यप लोहंडीगुड़ा, दूसरे स्थान पर भगत राम पटेल बकावंड ,तीसरे स्थान पर ललित कुमार लोहंडीगुड़ा, रहे। 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ममता कश्यप, द्वितीय मैना कश्यप लोहंडीगुड़ा रही। तीसरे स्थान पर भुनेश्वरी बघेल बस्तर ब्लॉक रही। 18 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान मोहित नाग बकावण्ड,चमरू बघेल बस्तर, बिच्चा कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में 10 वे स्थान तक रहे सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुष्कार भी दिया जाएगा। जिन्हें 15 अगस्त को बस्तर में पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, फतेसिंह परिहार,रामानन्द मिश्रा,एसडीएम नन्द कुमार चौबे, एसडीओपी घनश्याम कामड़े, तहसीलदार कमल किशोर साहू, सीईओ जयभान सिंह राठौर,बीईओ अरुण कुमार देवांगन, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर, मोजेश कीस्टोफ़र, सुशील तिवारी, लोकनाथ नाग, सुश्री सुरीत सारथी, चित्रसेन सह, राजेश नेताम, अनिल परिहार, भृगु तिवारी, सोनसिंग नाग,शैलेन्द्र तिवारी,गोविंद सिंह ठाकुर,अंकित पारख, सुश्री निर्मला सोनी, डॉ शांडिल्य, ए आर लोनहारे, पीआर लाऊत्रे, योगेश बघेल, भोला मरकाम, नीरज कुंजाम, श्रीमती शाईदा खान, श्रीधर पांडेय, थलेश जोशी,समीर मिश्रा,चन्द्रभान मिश्रा,फुलदास नागेश, सहित बड़ी सँख्या में शिक्षक व सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बस्तर पुलिस एलर्ट मोड पर

0

🔅 जगदलपुर में बस्तर पुलिस की विजिबल पुलिसिंग

🔅 लालबाग, मोतीतालाब पारा, संजय बाजार , बस स्टैंड और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त

🔅 होटल, लाॅज, ढाबा की सघन की चेकिंग

🔅 रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, एयरपोर्ट पर सतत् निगाह

🔅 मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर की जा रही चेकिंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के उद्देश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार बुनियादी पुलिसिंग के अन्तर्गत कार्यवाही किया जा रहा है। आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल एवं सभी अनुभागीय अधिकारियों के पयर्वेक्षण में आगामी स्वतंत्रता दिवस के परिप्रेक्ष्य में शांतिपूर्ण आयोजन हेतु एक ओर अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है वही दुसरी ओर विजिबल पुलिसिंग के माध्यम से ऐतिहातन कार्यवाही भी किया जा रहा है इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस द्वारा थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर, बोधघाट पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस और अति विशिष्ट व्यक्तियों के बस्तर प्रवास और शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए आज बम डिस्पोजल स्क्वाॅड और डाॅग स्क्वाॅड के माध्यम से शहर के संवेदनशील क्षेत्र जिसमें लालबाग, मोतीतालाब पारा, संजय बाजार, धरमपुरा, गंगामुण्ड़ा, नयामुण्ड़ा आदि क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त एवं पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जगदलपुर स्थित माॅ दंतेश्वरी एयरपोर्ट, बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, लालबाग आदि प्रमुख स्थानों की चेकिंग की जा रही है। इसके अतिरिक्त शहर के होटल, लाॅज, सराय, ढाबा आदि स्थानों पर भी चेकिंग कर रूकने वाले लोगों एवं आने -जाने के कारणों की भी तस्दीक की जा रही है। इसके अतिरिक्त शहर में आमागुडा, धरमपुरा, गीदम रोड एवं माडिया चौक एवं शहर की ओर आने जाने वाले मार्गो पर चेक-पोस्ट लगाकर यात्रियों एवं सामानों की भी चेकिंग किया जा रहा है। शहर से आने जाने वाले लोगों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है साथ ही बस्तर जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में उक्त व्यवस्था हेतु ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु निर्देश भी दिया गया है।

पहली बार पुलिस ने बनाया हमर तिरंगा सेल्फी जोन

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर के लोग आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को जोर शोर से मना रहा है इसी को देखते हुए जगदलपुर सिटी कोतवाली ने पहली बार सेल्फी जोन बनाया है सेल्फी जोन का नाम हमर तिरंगा दिया गया है जहां पुलिस के आला अधिकारी पहुंच कर हमर तिरंगा सेल्फी जून में पहुंचकर अपनी अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं वही हम अकादमी के छात्रों को इसकी जानकारी लगी तो वह भी सिटी कोतवाली पहुंचकर अपनी अपनी तस्वीरें खिंचवा रहे हैं बस्तर पुलिस द्वारा हमर तिरंगा सेल्फी जोन में पुरस्कार भी रखा है तीन तस्वीरें जिसकी भी शानदार होगी बस्तर पुलिस उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा वही सेल्फी जोन पहुंची छात्रा ने बताया कि हमने पहली बार देखा है कि बस्तर पुलिस ने सेल्फी जो बनाया है जहां पहुंचकर हमने भी फोटो खिंचवाई और हमें बहुत अच्छा लगा |

“आज़ादी की गौरव यात्रा” साँसद दीपक बैज के नेतृत्व में तोकापाल ब्लॉक से शुरू हुई चौथे चरण की पदयात्रा

0

भारत के आज़ादी के 75वें वर्षगाँठ पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आयोजित 🇮🇳 “आज़ादी की गौरव यात्रा” 🇮🇳 के चौथे दिवस की शुरुआत जोरदार आतिशबाजी और गांधी चौक तोकापाल में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर फूलमाला पहना कर की गयी । साँसद दीपक बैज के नेतृत्व में तोकापाल ब्लॉक से शुरू हुई चौथे चरण की पदयात्रा साथ ही मौजूद चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य सहित समस्त कार्यकर्ता |

आज की पदयात्रा निम्नानुसार रहेगी –
तोकापाल मुख्यालय से प्रारंभ होकर
✅ पाराकोट
✅ पलवा
✅ मोरठपाल
✅करंजी (चतुर्थ दिवस का समापन)

विहीप जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता का मनाया गया जन्मदिन, दल्ली राजहरा में बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी के नेतृत्व में सभी ने दी बधाई

0

दल्ली राजहरा :- विश्व हिंदू परिषद बालोद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता का जन्मदिवस दल्ली राजहरा में हिंदू रीति रिवाज के द्वारा बनाया व विहीप व बजरंग दल के सदस्यों ने बलराम गुप्ता को जन्मदिन कि बधाई व शुभकामनाएं दी । दल्ली राजहरा नगर में इस अवसर पर सभी ने शपथ लिया कि हम हिंदुत्व के लिए सदैव समर्पण के साथ कार्य करने तत्पर हैं। हरपल हिंदुत्व को मजबूती व हिंदुहितो को बढ़ावा देने के लिए हमारी पूरी टीम बजरंग दल सदा ही तत्पर रहेगा । बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी द्वारा जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता को भगवा दुपट्टा भेंट किया गया और तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की गई।


युवा नेता मोनु नागेंद्र चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि जिले के अंदर बलराम गुप्ता के नेतृत्व में हिंदू संगठन काफी मजबूती से काम कर रहा है। नीलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विहीप संगठन को बालोद जिला में बलराम गुप्ता ने नया आयाम देकर मजबूत बनाया है। सभी आयामों को बड़ा किया है।शंकर साहू ने कहा कि युवा जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता की सक्रियता से आज हिंदू संगठन जिले के अंदर हिंदुहितो को लेकर सक्रियता से काम कर रहा है। भूपेंद्र श्रीवास व सोनू ठगेल ने कहा कि आज जिले में विहीप संगठन के द्वारा कई धार्मिक आयोजन हो रहे,लोग विहीप से जुड़ कर धर्म संगठन को मजबूती दे रहे है। इसके लिए जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता व जिले के सभी हिन्दू साथियों का सक्रियता से काम करना बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। हम सब बलराम गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


इस अवसर पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के दायित्त्ववान साथी व संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें विशेष रूप से नगर सुरक्षा प्रमुख विजय कुशवाहा नितिन सहारे विश्व हिंदू परिषद के नगर महामंत्री शंकर साहू नगर सह मंत्री अर्जुन राय गोलू जायसवाल युवा नेता गणेश निषाद युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के विशेष सदस्य भूपेंद्र श्रीवास युवा जिला महामंत्री सोनू ढकेल विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य नागेंद्र चौधरी सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद थे।

ककरेल में हमर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन

0


इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जाएगा । राज्य में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे करने के अवसर पर हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ में “हमर तिरंगा” के नाम से जन समुदाय के साथ मिलकर सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला ककरेल में “हमर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्राथमिक शाला ककरेल के बच्चों द्वारा स्वयं से तिरंगा बनाकर जन-जन में देशभक्ति की भावना का प्रचार प्रसार किया गया ।

साथ ही साथ शहीदों की गाथाएं जन-जन तक पहुंचाना एवं सभी छत्तीसगढ़ के नागरिकों में देश के प्रति समर्पित रहने की भावना विकसित करते हुए वर्तमान संदर्भ में आजादी का असली अर्थ को समझाते हुए निरक्षरता के चंगुल से आजादी पाकर सभी के बेहतर गुणवत्ता की शिक्षा सुविधा उपलब्ध करने के उद्देश्य को बताया गया ।
शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री टुमन लाल सिन्हा द्वारा “हमर तिरंगा” कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बच्चों और जनमानस को जानकारी दी गई तथा शासकीय माध्यमिक शाला ककरेल के संस्था प्रधान श्री सोहन लाल जैन द्वारा हमारे शहीदों की गाथाओ पर विशेष प्रकाश डाला गया व छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों की जानकारी दी गई । “हमर तिरंगा” कार्यक्रम में प्राथमिक शाला संस्था प्रधान श्री टुमनलाल सिन्हा, माध्यमिक शाला संस्था प्रधान श्री सोहन लाल जैन, श्रीमती सुमरित ठाकुर, भीखम यादव, सोहनलाल ठाकुर भृत्य व ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दल्ली राजहरा में फिर भारी वाहन का कहर माथुर सिनेप्लेक्स में घुसी ट्रक

0

दल्ली राजहरा कल रात फिर भारी वाहनों का कहर देखने को मिला भानप्रतापपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 24 बी 6713 ने माथुर सीनेप्लेक्स के सामने बने बैरिकेड एवं चबूतरे को छतिग्रस्त कर दिया दुर्घटना देर रात की बताई जा रही है दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया सिनेप्लेक्स का वह क्षेत्र दिन के समय इन्हें प्रेमियों से भरा रहता है ऐसे में अगर दुर्घटना घटी तो बड़ी हानि होने की संभावना थी

भारी वाहनों की आवाजाही से आए दिन इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं दिल्ली राज्य क्षेत्र में घट रही हैं आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में बाईपास रोड की मांग की जा रही है किंतु जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं नेता इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं क्षेत्र की विधायक जो कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के पद पर सुशोभित हैं जिनसे आम नागरिकों को बड़ी उम्मीद है किंतु शहर का विकास कम दिखाई देता है चाहे वह केंद्रीय विद्यालय का मुद्दा हो अथवा 100 बिस्तर अस्पताल का मुद्दा हो दल्ली राजहरा में पुलिस स्टाफ की कमी व ट्रक चालक द्वारा नशे के हालात में गाड़ी चलाने की वजह हमेशा दुर्घटना होती रहती है आवश्यक है कि भारी वाहनों के चालको की नियमित जांच होनी चाहिए कि वे नशे में गाड़ी चला रहे हैं कि नहीं पुलिस प्रशासन को रात्रि गश्त के समय इन वाहनों को रोक कर नशे में वाहन चलाने वाले ड्राइवरों पर कार्यवाही की जाने की जरूरत हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

“माँ भारती” के प्रति सभी समर्पित ,लहराएगा हर घर में तिरंगा – संजय पाण्डेय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष

0

हर घर तिरंगा अभियान में लोगों में उत्साह- सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष नगर मंडल भाजपा

जगदलपुर – डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड जगदलपुर में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई ! वार्ड के युवकों ने हर घर तिरंगा फहराने घहर घर दस्तक देकर लोगों को तिरंगा फहराने के प्रति जागरूक भी किया और इससे संबंधित नियम से भी वार्ड के लोगों को अवगत कराया गया ! वार्ड के लोगों ने सहर्ष 25 रुपया देकर झंडा भी प्राप्त किया !

वार्ड के पार्षद और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री संजय पांडे ने इस अवसर पर वार्ड के लोगों से कहा है कि देश स्वतंत्रता के 75वें वर्षगाँठ में आज़ादी का अमृत महोत्सव बना रहा है ।भारत सरकार ने एक्ट में अमेंडमेंट करते हुए राष्ट्रीय ध्वज लगाने की प्रक्रिया को बहुत सरल और सुविधाजनक बनाया है और आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर को तिरंगा से जोड़ने,हर घर में तिरंगा फहराने हेतु आह्वान भी किया है ॥ उन्होंने वार्ड के लोगों से अपील की है,कि इस अमृत महोत्सव में देश भक्ति के भाव से माँ भारती के प्रति पूर्ण समर्पित होकर एक तिरंगा अपने घर में अवश्य लगाएं ॥

इस अवसर पर भाजपा नगरमंडल के अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लोग जागरूक है और इस देश के प्रति समर्पित कार्यक्रम में बहुत हर्ष के साथ शामिल हो रहे हैं ! भारत सरकार के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी भी नगर के प्रत्येक घरों में झंडा लग सके , इस हेतु लगातार कार्यक्रम चला रही है !

तिरंगा यात्रा में संजय पांडे ,सुरेश गुप्ता, रोशन झा,तेजपाल शर्मा,सुप्रियो मुखर्जी,राज पाण्डेय एवं वार्ड के अजय बेसरा, मोन्टू साहू, बुधराम,काजल साहू, बब्लू खन्ना, सन्नी, विजय बेसरा,नरेश तिवारी, आदित्य महाजन,शिवम् बेयरा, सोहेल आदि वार्ड निवासी उपस्थित थे !

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा मे कांग्रेसियों ने किया मुरकुची से मुण्डागांव तक पद यात्रा

0

विधायक चंदन कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल।

भानपुरी ..अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिए ऐतिहासिक 75 किलोमीटर की आजादी की गौरव यात्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी द्वारा द्वितीय चरण में शुक्रवार को मुरकुची से प्रारम्भ होकर फरसागुड़ा,भानपुरी, तारागाँव,मुंजला,सोनारपाल,देवड़ा, चमिया, हिरलाभाटा, छोटे आमाबाल, बड़े आमाबाल होते हुए मुण्डागांव मे समापन हुआ। पदयात्रा मे आजादी के इतिहास को घर घर पहुंचाएंगे, आजादी गौरव यात्रा अमर रहे,आदि नारों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल।पदयात्रा का जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया और क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कांग्रेस के पद यात्रा का ग्रामीणों ने जगह जगह स्वागत किया।

पद यात्रा प्रभारी विधायक श्री चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने देश की गौरवशाली इतिहास को संजो के रखने के लिए यह यात्रा पूरे देश में निकाली जा रहीं है। आज कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता देश को एकजुट करने मे लगा हुआ है। विधायक ने ग्रामीणों को यात्रा मे सम्मिलित होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पदयात्रा मे शामिल जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष( ग्रामीण) श्री बलराम मौर्य ने पदयात्रा में संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देश को एकजुट करने का कार्य कर रहा है ताकि देश के शांति का माहौल बना रहे। आगे उन्होंने सभी कांग्रेसियों को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप,विधायक प्रतिनिधि सालिक राम बघेल,श्याम सुंदर पांडे,निलय कश्यप,अचल बाजपाई,महेंद्र पांडे,लखेश्वर ठाकुर,शंकर सिंह, पुरन,श्रीधर कश्यप बीरबल चौहान,जगबंधु,नवल किशोर,कमल प्रसाद,जीवन सेठिया, डीजेंद्र पाढ़ी, चैन सिंह,नरेंद्र वैद्य, मोसू राम बघेल, दुकारू कश्यप,विष्णु पटेल,श्याम कुमारी ध्रुव, जया ध्रुव,सावित्री यादव, दयाराम दीवान,सोमारू राम कश्यप,सुनारू राम कश्यप मूंदीया राम पटेल,चिंता यादव,शिवनाथ कश्यप,भूगोल राम दीवान,शंकर बघेल,हीरा भारती धंसू नाग,डमरु राम,बनवाली चौहान,द्वारिका प्रसाद दीवान,मंगल राम,जयदास चौहान,डमरू कश्यप,पूरन बघेल,रूपनाथ यादव,रघुनाथ नाथ जयलाल कश्यप,रघुनाथ कोर्राम, दासरती लेदूराम,कपूर, रघुपति कश्यप,धनीराम चौहान,सुलधार बघेल,दुलबो राम,प्रेमशिंग बघेल,शिवलाल कश्यप,बलराम,सुखदेव कश्यप,रिति कोराम, छेडू, सुनील कुमार, लच्छिन, बुधनाथ,खेमराज कोराम,विद्याधर बघेल, साहदेव बघेल, अन्त,मानसिंह, बुधमन, कमलेश, रवींद्रनाथ लोकेश, बालसिंह, रतिराम, चिंगडू, लक्ष्मण, नीलकंठ,प्रेम बघेल,बालसिंह मौर्य,अर्जुन,कृष्ण कुमार,सियाराम,अमल राम, दौलत राम,कमलू बघेल,सनत कुमार, राजमन,फूलचंद,जयराम,समदूराम,सुदर्शन चरन सिंह, सोमारू राम कश्यप,वासुदेव कोराम,सत्यकांत कश्यप,,ओमकार यादव, विक्की,फागुन कश्यप,धनीराम बघेल, ढोई बघेल, वंशी ,भुनेश्वर बघेल,धर्मा पाढ़ी,अन्य कांग्रेस कार्यकता उपस्थित रहे।

घोर नक्सल क्षेत्र रेगरगट्टा, कोंटा मे मिलने के लिए कच्ची एवं दलदल सड़क के माध्यम से लोगो से मिलने पहुँचे

0

कवासी लखमा जी के द्वारा सबसे पहले लोगो मंत्री जी स्थानीय भाषा का प्रयोग करते हुए गांव के लोगो से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली, एवं लोगो के पीने के पानी के बारे में जानकारी ली। 02 से 06 साल तक के बच्चों के लिए दलिया एवं गांव के लोगो के लिए अनाज की बोरी वितरण की गयीं। कलेक्टर से मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में 24 बोर है जिसका सैम्पल लेने के बाद 03 बोर में आयरन की मात्रा अधिक पाये जाने के कारण इसे बंद किया गया एवं अन्य बोर में क्लोरीन डालने की बात कही गयी।

धुर नक्सल क्षेत्र होने के कारण इन जगहों पर अभी तक बिजली सड़क नही बन पाया है इसको ध्यान में रखते हुए मंत्री जी के द्वारा गाँव मे जल्द से जल्द बिजली एवं सड़क निर्माण का वादा लोगो से किया ।

मंत्री जी के द्वारा गांव में लगे स्वाथ्य कैम्प के नर्स/डॉक्टर से गांव के लोगो में किन किन प्रकार के बीमारी आ रही है और स्वास्थ्य विभाग की टीम क्या क्या कार्य कर रही है इस बारे में जानकारी ली, इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया कि गांव के लोगो के स्वास्थ्य में अगर कोई बीमार होते है तो उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाये। इसके अलावा ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात की गई है जिसमे से 02 स्वास्थ्य कर्मी इस गाँव मे ठहरे हुये है।

इस दौरान कलेक्टर हरीश एस., एस.

MOST POPULAR

HOT NEWS