City Media - Page 1145 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1145

पीआरएसआई अवार्ड 2022 के 4 श्रेणियों मे एनएमडीसी को मिला प्रथम स्थान

0

किरंदुल – हाल ही में एनएमडीसी ने पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया) द्वारा आयोजित पब्लिक रिलेशन्स अवार्ड 2022 पुरुस्कार समारोह में 4 श्रेणियों में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। यह पुरुस्कार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेलंगाना सरकार के माननीय मंत्री बी. श्रीनिवास गोड़ (निषेध एवं उत्पाद शुल्क, खेलकूद एवं युवा सेवाएं, पर्यटन एवं संस्कृति) द्वारा प्रदान किया गया। सार्वजनिक क्षेत्र के नवरत्न कंपनी एनएमडीसी की ओर से ये पुरुस्कार के. प्रवीण कुमार, अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं विधि) ने सीएच श्रीनिवास राव, उप महाप्रबंधक (नैगम संचार) के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त किए। इस अवसर पर पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजीत पाठक, वरिष्ठ पीआर अधिकारी एवं मीडिया से संबंधित लोग उपस्थित थे। खनन क्षेत्र में अग्रणी एनएमडीसी कंपनी ने अपनी कार्पोरेट वेबसाइट, वार्षिक रिपोर्ट, न्यूज़ लेटर का लेआउट और डिजाइन तथा सीएसआर पर कारपोरेट वीडियो के लिए सभी 4 श्रेणियों में प्रथम पुरुस्कार स्वीकार किया। मुख्य अतिथि बी. श्रीनिवास गोड़ ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा की पी आर इंडस्ट्री सामाजिक जागरूकता फैलाने में बहुत बड़ा योगदान दे रही है, जो एक सराहनीय कार्य है। पीआरएसआई ने अपने 50वें सालगिरह (स्वर्ण जयंती) के उपलक्ष में अवार्ड समाहरोह का आयोजन किया। जिसका थीम “इमर्जिंग ट्रैंडस् इन माडर्न पब्लिक रिलेशन्स” रखा गया था जिसमें देश भर के प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया एवं पैनल डिस्कशन करते हुए अपने विचारों को साझा किया। अपनी नैगम संचार टीम को बधाई देते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि “एनएमडीसी की अद्वितीय ब्रांड छवि बनाने तथा हमारे हितधारकों के साथ गहन संबंध बनाने में हमारी टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया है। मीडिया एवं जनता के साथ एक मजबूत इनहाउस नेटवर्क बनाने के उनके प्रयास से प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में हमारे योगदान की प्रतिबद्धता को बल मिला है।

मजदूर संघ ‘इंटक’ ने कई मांगों को लेकर परियोजना अधिशासी निदेशक को सौपा ज्ञापन, नवनिर्मित टाइप थ्री मकानों का शीघ्र आबंटन किया जाए

0

किरंदुल – एनएमडीसी परियोजना एवं कर्मचारियों के हित में सदैव ही मुखर रहने वाली श्रम संघ मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित टाइप थ्री आवासों के शीघ्र आबंटन, 1 जनवरी 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण के लिए प्रक्रिया आरम्भ करने, कोर एक्टिविटीज में निजी वाहनों को बंद करने, परियोजना चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की विभागीय भर्ती करने, नॉन कोर एक्टिविटी के लिए पारदर्शिता पूर्ण तरीके से खुली निविदा के माध्यम से आरटीओ द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करते हुये वाहनों का संलग्नीकरण करने, मकानों का आबंटन नीतिगत तरीके से करने, यूनियन को विश्वास में लिए बिना किसी प्रकार का निर्णय न लेने आदि मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, कार्यालय सचिव राजेंद्र यादव, संगठन सचिव राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद, ओम कुमार साहू, सुरेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, दिलीप सिंह, शैलेश रथ, त्रिलोक कुमार, अनुपमा भद्रा, जिया उल हसन, राजेन्द्र नागेश, रवीश तिवारी, बी एल तारम, दिनेश साहू, पी एल साहूसहित बड़ी संख्या में मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक बेंजाम हुवे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा के मेगा हेल्थ कैंप में शामिल

0

▪️ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का ग्रामीण उठाये भरपूर लाभ-साँसद बैज

▪️आपकी हर समस्याओं के निराकरण हेतु हम जनप्रतिनिधि हमेशा तत्तपर-विधायक बेंजाम

लोहंडीगुड़ा/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक बेंजाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा के मेगा हेल्थ कैंप ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला में शामिल हुवे..इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने कहा..आज हमारी सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य के छेत्र में लगातार सक्रिय कार्य किया जा रहा है..आज लोहंडीगुड़ा के मेगा हेल्थ कैंप ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य परामर्श,जांच,उपचार सेवाएं,नेत्र परीक्षण, कान-नाक व गला परीक्षण,एनसीडी स्क्रीनिंग,गर्भवती महिलाओं की जांच,बच्चों का टीकाकरण आदि सेवाएं प्रदान की जा रही है,मैं समस्त लोहंडीगुड़ा छेत्र के वासियों से अपील करता हूँ..ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेला का भरपूर लाभ उठाएं..

इस दौरान सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज एवं विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री के बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम…

0

आज आकांक्षी जिलों के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल जी बस्तर जिले के समस्त अधिकारियों के साथ स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में बैठक ले रहे थे। लेकिन सांसद व विधायक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के वजह से एक घंटे बाद पहुंचे और बैठक में उपस्थित होकर बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए।

बैठक के दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष निम्न बिंदुओ पे बात रखी….

बस्तर में पर्यटन की आपार संभावनाएं है..जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है जिससे यहां के लोगो को रोज़गार मिल सकें और वे आर्थिक रूप में मजबूत हो इसके लिए केंद्र सरकार मदद करें।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से आज भी बस्तर के विभिन्न पारा मोहल्ले नही जुड़ पाए है जिससे रोड कनेक्टिविटी जरूरी है इसलिए विशेष प्राथमिकता के रूप में सभी पारा मोहल्ले को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाए…चूंकि वर्तमान में फेस थ्री चल रहा है जो उन पराओं को जोड़ने की केंद्र सरकार की कार्ययोजना नही है।

प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना केंद्र सरकार के गाइड लाइन में गरीबों को इसका लाभ मिलना है लेकिन बस्तर के आदिवासी क्षेत्रों में बहुत से पात्र हितग्राहियों जो की सूची में नाम नही होने के कारण केंद्र सरकार के गाइड लाइन में नही आ पा रहे है जिससे उन्हे प्रधानमंत्री आवास व पेंशन योजना का लाभ नही मिल पा रहा है जबकि वो पात्र हितग्राही है इस योजना में इनको लाभ दिलाने हेतु सरकार नियम सिथिल कर रियात दे ताकि उन हितग्राहियों को भी पेंशन व आवास का लाभ मिल सके।

केंद्रीय मंत्री के समक्ष सांसद बैज ने बस्तर में विकास के मुद्दो को लेकर गंभीता से बातें रखी…

बैठक के पश्चात बस्तर सांसद दीपक बैज व चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ दोपहर का भोजन किया इस दौरान करीबन बीस मिनट तक बस्तर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

बस्तर में विकास और अपनेपन की मिसाल बन गए रेखचंद…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। विकास के साथ ही जब कोई जनप्रतिनिधि आम जनता के बीच उनकी संस्कृति में रच बस जाता है तो वह सच्चे अर्थों में जनप्रतिनिधि बनता है। जनता राजनीतिक रूप से जिसे चुनती है, उसे जनप्रतिनिधि कहा जाता है लेकिन जो जनप्रतिनिधि जनता के साथ उसके रंग में रंग जाये, वह जनता का असल प्रतिनिधि होता है। ऐसी ही एक बानगी हैं छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय सचिव और बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन। श्री जैन सूदूर संवेदनशील वनांचल कोलेंग के मेला मंडई में शामिल हुए। मां बास्ता मुण्डीन माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की। इस मौके पर संसदीय सचिव तथा जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने लोक परंपरा के उत्सव में लोक संस्कृति से सराबोर होकर परिचय दिया कि वे बस्तर की संस्कृति के ध्वजवाहकों में से एक हैं। वे जनप्रतिनिधि होने के नाते विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध होने के साथ ही बस्तर अंचल की संस्कृति के पुजारी भी हैं। बस्तरिया संस्कृति आत्मीयता, परस्पर सम्मान और खुशहाली का प्रतीक है। तंगहाली में भी किस तरह खुश रहा जा सकता है, यह बस्तर की लोक संस्कृति सिखाती है। इस लोक संस्कृति में श्रद्धा, समर्पण, निश्छल प्रेम, विश्वास का अमृत घुला हुआ है। रेखचंद जैन ने लोक पर्व पर जनता के प्रतिनिधि होने का सुखद अहसास कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आदिवासी संस्कृति एवं मान्यताओं को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। गांव गांव में देव गुड़ियों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। माता गुड़ी एवं मेला मंडई का हमारी आदिम संस्कृति में विशिष्ट स्थान है। मेला मंडई न केवल हमारी आस्था से जुड़ा हुआ है बल्कि यह लोगों के मेल मिलाप का भी महत्वपूर्ण स्थान है। हमारी सरकार बनने के बाद हम अपनी विशिष्ट संस्कृति को संरक्षित करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं तथा इस हेतु धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र कोलेंग में मां बास्ता मुंणडीन माता से क्षेत्र के लोगों की शांति समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा की कोलेंग क्षेत्र जो कभी संवेदनशील क्षेत्र माना जाता था, आज विकास की मुख्यधारा से जुड गया है। आज कोलेंग तक पहुंचने के लिए शानदार सड़क का निर्माण किया गया है जिससे इस क्षेत्र के कोलेंग, कांदानार छंदगुर , गुंडागढ पंचायत विकास की मुख्यधारा से जुड गए हैं। यह क्षेत्र जो कभी अंधकार में डूबा रहता था, आज यहां सभी पंचायतों में बिजली पहुंच गयी है।

इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सुर्या पाणी, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह इंटक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया जनपद सदस्य सोनमती नाग सरपंच कोलेंग सोनादयी नाग उप सरपंच लालाराम नाग, जनपद पंचायत सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नानगूर नीलू राम बघेल माता पुजारी फगनू राम बघेल, माता पुजारी फूलसिंह बघेल, मावली पुजारी दियारू राम नागेश,समदू राम नाग,श्याम सुन्दर नाग,कांदानार सरपंच सुखदेई बघेल,उप सरपंच हरमा राम वट्टी , सखाराम , मुण्डागढ सरपंच रामसिंह एवं छिंदगूर सरपंच चंपा नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विकास की धार, ग्रामीण जनता के द्वार

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने संवेदनशील वनांचल पंचायतों में 193 लाख से अधिक की नल जल योजना का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत तिरिया को एनएमडीसी की सीएसआर मद से मेला मंडई हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। सूदूर संवेदनशील वनांचल के ग्रामीणों ने अपने बीच विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को पाकर ढोल बाजों से स्वागत किया। श्री जैन ने ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा , ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा , ग्राम पंचायत कावापाल , ग्राम पंचायत तिरिया एवं ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में नल जल योजना के तहत सिंगल विलेज नल जल योजना के तहत 193.34 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत नागलसर के आश्रित ग्राम सुरंदवाडा में निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 28.99 की लागत से 1784 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य, 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी का टैंकर निर्माण जिससे की 40 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया के आश्रित ग्राम कालागुडा में 24.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1695 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य , 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर निर्माण कार्य जिससे की 68 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत कावापाल में 71.07 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 4130 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर, 2 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 119 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी, ग्राम पंचायत तिरिया में 44.16 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर 1 नग सोलर पंप 9 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर एवं 1985 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य जिससे की 89 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। ग्राम पंचायत चोकावाडा के आश्रित ग्राम माचकोट में 24.32 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल जल योजना के तहत 310 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य 1 नग सोलर पंप 12 मीटर 10 हजार लीटर पानी टैंकर जिससे की 57 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगा।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर ग्राम पंचायत में नल-जल योजना का भूमिपूजन किया गया है जिससे आपके घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। उन्होंने कहा की भाजपा के शासनकाल में जहां केवल शहरी क्षेत्रों में नल जल योजना संचालित थी हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब ग्रामीण क्षेत्र में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की धारा बह रही है। हर ग्राम पंचायत में पुल पुलिया सड़क पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कांग्रेस में शामिल हुए भाजपाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से 62 युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रवेश किया। ग्राम पंचायत टोपर के 47 युवा एवं छिंदबहार के 15 युवाओं एवं महिलाओं ने भाजपा से कांग्रेस प्रवेश किया।संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर युवाओं का स्वागत किया। इस अवसर पर संवेदनशील वनांचल टोपर के युवाओं ने कहा कि पहले ग्राम पंचायत टोपर मावलीपदर पंचायत में आता था जिससे कि उनके ग्राम वासियों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आज टोपर अलग ग्राम पंचायत बन गया है। हमारे ग्राम वासियों को राशन के लिए पहले पांच किलोमीटर दूर मावली पदर जाना पड़ता था पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हमारे टोपर पंचायत में राशन दुकान खोलकर हमारे घर के पास ही राशन उपलब्ध करवा दी है। कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों के कारण आज युवा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। छिंदबहार के युवाओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है जिससे युवाओं का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों के कारण आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा में है भाजपा की सांप्रदायिक सोच एवं हिंसा तथा घृणा की नीतियों के कारण युवा आज खुलकर इनका विरोध करने के लिए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। वे इन सभी युवाओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं तथा आशा करते हैं कि ये सभी युवा कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे। सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

अजजा संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा बस्तर जिला की जगदलपुर ब्लॉक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई

0

अनुसूचित जाति जन जाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ द्वारा बस्तर जिला की जगदलपुर ब्लॉक में पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई अखिल भारतीय परिसंघ में जो लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारों के लिए पूरे राष्ट्र में संघर्ष कर रहा है वही परिसंघ की शाखाएं पूरे देश के कोने कोने में फैल रही हैं जिस से जुड़े लोग अनुसूचित जाति जनजाति के संवैधानिक अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं, ऐसा ही बस्तर जिले के अध्यक्ष सतीश वानखेड़े के द्वारा बस्तर जिले में हक और अधिकार की लड़ाई में लगातार संघर्ष करने वाले युवाओं को परिसंघ की ओर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का पद देते हुए सम्मानित किया गया और साथी युवकों को भी फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया हमेशा परिसंघ के द्वारा संचालित कार्यक्रमों में जहां जगदलपुर ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुने गए सूरज सागर उपस्थित रहते हैं वहीं शहर भर में अपनी एक अलग पहचान के नाम से जाने जाने वाले शुभम शेट्टी को उपाध्यक्ष पद दिया गया शुभम सेठी युवाओं में अच्छे खासे प्रचलित हैं जो हमेशा से ही सही का साथ देते रहें वहीं दूसरी ओर अपनी कार्यकुशलता का प्रमाण देने वाले हैं मनीष बघेल को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया संघर्षशील मनीष बघेल हमेशा से ही लोगों के साथ जुड़े रहे अखिल भारतीय परिसंघ की पदाधिकारियों के द्वारा बहुत सोच समझकर इन पदों की नियुक्ति की गई जिसमें मुख्य भूमिका मनीष गड़पायले जिला उपाध्यक्ष हैं और सतीश वानखेडे जिला अध्यक्ष और सुभाष मेश्राम जिला प्रवक्ता की रही साथ ही जिला महासचिव विक्रम लहरें एडोकेट वीरेन बोहते प्रदीप भारती जो हमेशा सही सामाजिक हित के लिए संघर्ष करते रहे हैं उन्होंने भी सम्मानित पदाधिकारियों को नियुक्ति देने के पूर्व उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया और उन्हीं के द्वारा बस्तर के भविष्य में एसटी एससी और ओबीसी के हक की लड़ाई में अहम भूमिका की बात समझाई गई |

दीपक बैज ने बस्तर में सिद्ध किया है कि विकास की राजनीति अलग होती है..

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। विकास की राजनीति पार्टी की राजनीति से अलग होती है,छत्तीसगढ भी भारत का हिस्सा है। यह बात जब राज्य को 9240 करोड़ रुपये की लागत की ढेर सारी सड़कों की सौगात देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर मुखातिब होते हुए कही तो बस्तर के मानस पटल पर अपने सांसद दीपक बैज के प्रयास और गडकरी की राजनीति से परे उदारता प्रतिबिंबित हो गई।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि आप – आपके मंत्री, विधायक विकास के मार्ग पर आगे आते जाइए। इससे जितनी ख़ुशी आपको होगी, उतनी ही मुझे भी, हम-सबको भी होगी।

बस्तर की जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर के लिए फोरलेन की मंजूरी, केशलूर रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज से लेकर बारसूर से गीदम तक सड़क मरम्मत की मंजूरी के लिए गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कह रही है कि वे छत्तीसगढ़ के इस वनांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने बस्तर के प्रयासों में सहभागी बने हैं। बस्तर की आवाज बुलंद करने वाले सांसद दीपक बैज भी राजनीति से ऊपर उठकर समूचे बस्तर के विकास के लिए संकल्पित हैं। वैसे तो बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीटें जनता ने कांग्रेस को दी हैं और बस्तर लोकसभा क्षेत्र की सेवा का जिम्मा सांसद दीपक बैज को मिला है इसलिए वे राज्य सरकार के स्तर की योजनाएं प्राथमिकता से क्रियान्वित करवा सकते हैं तथा करवा रहे हैं लेकिन इतना ही पर्याप्त नहीं है तो वे संसद में बस्तर के हक के लिए आवाज बुलंद कर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए विभागीय मंत्रालय के समक्ष बस्तर का पक्ष पूरी दमदारी से रखते हैं। बस्तर में बिना भेदभाव विकास की बयार बह रही है। जिस प्रकार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी अपने काम और व्यवहार के लिए जाने जाते हैं उसी तरह बस्तर सांसद दीपक भी अपने काम और सदव्यवहार की ज्योत जला रहे हैं। राजनीति अपनी जगह है और जनता के प्रति समर्पण तथा विरोधी विचारधारा के लोगों के साथ सद्भाव और आत्मीयता अपनी जगह है। दीपक बैज के स्वभाव में जनता के लिए संघर्ष के साथ विरोधियों के प्रति सम्मान समाहित है। राजनीति से इतर समाजनीति और लोकनीति उनके व्यक्तित्व की विशिष्टता है। दीपक बैज ने बस्तर में यह सिद्ध किया है कि विकास की राजनीति पार्टी की राजनीति से अलग होती है।

भाजयुमो मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया

0

भानपुरी..सामाजिक न्याय पखवाड़ा समापन दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तदानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम भानपुरी-फरसागुड़ा शिखरेश्वर महादेव शिव मंदिर में साफ-सफाई किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम के तहत सभी कार्यकर्ताओं द्वारा शपथ लिया गया कि माह में दो बार मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई करेंगे।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप, महामंत्री रामप्रसाद मौर्य, मंत्री रमेश दीवान, प्रशिक्षण प्रमुख गौरव कश्यप,कार्यालय सह प्रभारी सुदरु कश्यप, टिकेश ,नीरज ,एवं युवा मोर्चा कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

मुद्दाविहीन भाजपा अब जात पात धर्म के आधार पर बूथ में विभाजन की गन्दी राजनीति पर उतर आयी – कांग्रेस

0

रायपुर21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा के अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए 25 बिन्दु के सर्वेक्षण पत्र पर सवाल खड़े किए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी किसान युवा श्रमिक शासकीय कर्मचारियों छत्तीसगढ़ के कला संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार और सर्वहारा वर्ग के हित में किए गए अनेक कल्याणकारी कार्यों के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दाविहीन हो चुकी है। भाजपा बूथों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की किसान कर्जा माफी योजना, बिजली बिल हाफ योजना, किसानों को धान की कीमत मिल रहे 2500 रू. प्रति क्विंटल, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहारो को पूर्वजिवित करने किये गये कार्यो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम योजना पर सवाल पूछने से बच रही है। क्योंकि भाजपा जब इन पर सवाल करेगी तब मुंह की खायेगी। इसलिये भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से बूथ स्तर पर जात पात धर्म लेकर बूथ में विभाजन की गंदी राजनीति कर रही है। ये आरएसएस भाजपा की धर्म जाति के नाम से घृणा नफरत फैलाने की गंदी राजनीति का हिस्सा है। भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नही होती। वहाँ इस प्रकार के कटुता की राजनीति करती है। भाजपा का बूथ को लेकर बनाया गया सर्वेक्षण पत्र के बिन्दु 21 में आरएसएस भाजपा की देश को बांटने की साजिश का हिस्सा है। देश की गंगा जमुनी तहजीब पर प्रहार है। सामाजिक समरसता को खराब करने और वैमनस्यता फैलाने की ओछी राजनीति करने का प्रमाण है। भाजपा का अपना बूथ मजबूत कार्यक्रम के तहत जो कार्यकर्ताओं को फॉर्मेट देकर बूथ में कितने हिंदू हैं मुस्लिम है, बौद्ध के मानने वाले है, सिख धर्म को मानने वाले हैं, ईसाई धर्म को मानने वाले हैं या अन्य धर्म के मानने वाले मतदाता है। इसके अलग-अलग जानकारी मांगना भाजपा की तोड़ने की राजनीति को दर्शाता है। भाजपा छत्तीसगढ़ की शांत धरा को अशांत करने की निरंतर षड्यंत्र कर रही है। वैमनस्यता फैलाने की साजिश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के नेता अब मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल, रसोई गैस के बढ़े दाम जूता, चप्पल, पेंसिल सी पुस्तक, दवाइयों के साथ खाद्य सामग्री के दामों हुई बढ़ोतरी देश की गिरती अर्थव्यवस्था डूबते बैंक एलआईसी सरकारी कंपनियों का निजीकरण बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने इस स्थिति में खड़ी हुई है। किसानों के साथ हुई वादाखिलाफी इस पर चर्चा करने से भाग रही है।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस और उनके अनुवांशिक संगठन अब मोदी सरकार के नाकामियों पर पर्दा करने के लिए धर्म जात के नाम से लोगों को लड़ाने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। प्रदेशवासियों को भाजपा के कार्यकर्ताओं के इस फॉर्मेट का विरोध करना चाहिए। छत्तीसगढ़ जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी ने शबरी के जूठे बेर खाकर भक्त और भगवान के बीच के प्रेम का संदेश दिए। जहां बाबा घासीदास जी ने मनके मनके एक समान का संदेश देकर सभी मनुष्यों को एक बताए हैं। ऐसे जगह में आरएसएस भाजपा अपनी गंदी राजनीति कर छत्तीसगढ़ीयो कि सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रही है।

छत्तीसगढ़ में सड़क परियोजना शुरू होने से राज्य के भाजपा नेता दुखी – कांग्रेस

0

रायपुर 21 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी द्वारा राज्य में शुरू किये गये सड़क परियोजनाओं के संबंध में की गयी बयानबाजी से साबित हो रहा है कि भाजपा को राज्य में शुरू हुये यह काम पसंद नही आ रहा है। कांग्रेस का विरोध करते-करते भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की जनता और उसके हितों के विरोध में बातें करते लगे है। छत्तीसगढ़ में जो शिलान्यास किया गया। संघीय ढ़ाचे मे यह राज्य का हक है जिसे केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बिना भेदभाव के अपने दायित्वों के अनुसार स्वीकृत किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को असल में इस बात की पीड़ा है कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के प्रयासों से नेशनल हाईवे में पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण होना संभव हुआ है। नितिन गडकरी के पहले आकांक्षी जिलों में आए केंद्रीय मंत्रियों ने अपने विभाग से संबंधित किसी भी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ में कोई प्रयास नहीं किए ना ही घोषणा कि हैं। नितिन गडकरी भाजपा के बड़े नेता वह मोदी कैबिनेट के जिम्मेदार मंत्री हैं। नितिन गडकरी के अलावा किसी अन्य मंत्री या भाजपा नेताओं की मोदी शाह के सामने खड़े होकर या मोदी शाह के आदेश के विपरीत जाकर अपने मंत्रालय के कामों को सीधा जनता तक पहुंचाने की हिम्मत ही नहीं है। जग जाहिर है हम दो हमारे दो कि नीति पर चलने वाली मोदी सरकार के कैबिनेट में गडकरी एकमात्र मंत्री हैं जो जनता के प्रति अपने जिम्मेदारियों का और विभागीय कर्तव्यों का बिना भेदभाव के पालन कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय गडकरी के कार्यक्रम के विज्ञापन पर सवाल खड़ाकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं की खीझ को निकाल रहे है। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार किसी भी शासकीय विज्ञापन में केवल एक राजनेता की फोटो रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने उसका पालन किया। केन्द्र के द्वारा जारी विज्ञापन में मुख्यमंत्री की भी फोटो नहीं यह सामान्य प्रक्रिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य के लिये सड़क परियोजना स्वीकृत करने के लिये केन्द्र सरकार और केन्द्रीय मंत्री का अभिनंदन है लेकिन विष्णुदेव साय इसे छत्तीसगढ़ की जनता पर अहसान बताने की कुचेष्टा करना बंद करें। सड़क केंद्र का उपकार नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता का हक है। देश की अर्थव्यवस्था में छत्तीसगढ़ योगदान देता है और संघीय ढांचे के तहत जब छत्तीसगढ़ अपनी रत्नगर्भा धरती की धरोहर केंद्र को देने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी राष्ट्र की आर्थिक सेवा कर रहा है तो यह छत्तीसगढ़ का अधिकार है कि सभी राज्यों की तरह यहां भी केंद्र सरकार बिना भेदभाव के अपनी जिम्मेदारी निभाये। यह छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि यहां से चुने गए भाजपा के सांसद छत्तीसगढ़ के हितों के दुश्मन बन बैठे हैं। वे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ गद्दारी कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के लोकसभा तथा राज्यसभा सांसद लगातार छत्तीसगढ़ की जनता के हक के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कांग्रेस के संघर्ष की वजह से ही सड़कों को मंजूरी मिली। अन्यथा भाजपा के सांसद और भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को उसके अधिकार से वंचित करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS