गौ सेवा समिति दल्ली राजहरा द्वारा विगत 5 वर्षों से गौ सेवा के लिए अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे है इस समिति के सदस्य 24 घंटे अपनी सेवा देते आ रहे है दल्ली राजहरा क्षेत्र के अंतर्गत आस पास के इलाको में भी अगर गाय दुर्घटना हो गई या अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी समिति के सदस्य को मिलती है तो वे तुरंत उस जगह पर जा कर हालात का जायजा लेकर गाय का उपचार किया जाता है हालात ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर पटेल सर की भी सहयोग व गाइडलाइंस के अनुसार सदस्य गाय का उपचार करते आ रहे है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
निस्वार्थ भाव से इस समिति को समय समय पर अपना सहयोग देने वालो में अजय छाजेड़, सुभाष जायसवाल, रमेश महालिंगम, जयेंद्र लखानी,ये सभी लोग अपना अप्रत्यक्ष रूप सहयोग प्रदान करते है समिति के अन्य सदस्य जो समिति के साथ अपना सहयोग देते आ रहा है जिसमे मुख्य रूप से दुष्यंत ताम्रकार , शुभम गुप्ता , अमर लालवानी , मनीष जायसवाल , शुभम खांडेकर , आगम पाठक, सुनील ,सुमित जैन जय साहनी है। समिति के अध्यक्ष दुष्यंत ताम्रकार ने सम्पूर्ण जानकारी दी।
जगदलपुर – बस्तर पुलिस ने आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य और लोगों के विभागीय समस्यायों का मौके पर निराकरण करने धरमपुरा में गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विभाग के आला-अधिकारियों सहित थाना के टीआई, और आमजन मौजूद रहे.
कार्यक्रम में उप-पुलिस महानिरिक्षिक जीतेन्द्र सिंह मीणा ने स्वयं जनता के मध्य बैठकर पोलिसिंग के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा करते हुए साइबर अपराध, किरायेदारों के सम्बन्ध में जानकारी, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरा, इत्यादि बिन्दुओं पर मौजूद जनों से चर्चा की. साथ ही जनता की राय भी ली गयी. महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा हेतु तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सूत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया. इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने की अपील भी की गई.
उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग हेतु आवश्यक सुझाव भी दिया गया है एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले महान दास, कुमारी पल्लवी, कृष्णा कुड़ी, गोल ढाली, कृति नागे, यश ठाकुर, गरिमा दास, नरेन्द्र दास आदि बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, उपहार वितरित किया गया एवं जन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्ड वासियों को भी ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में अति. नगर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 शर्मा, आईपीएस (प्रोबेशनर) स्मृतिक राजनाला, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी एमन साहू, थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा एवं एल्डरमेन अमर सिंह, वार्ड पार्षद सुनीता सिंह, बलराम यादव, दयाराम एवं क्षेत्र के सम्मानीय जन उपस्थित थे.
लोकसभा में बस्तर के मुद्दों को बेबाकी से रखने हेतु साँसद बैज का बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने की जमकर सराहना..
जगदलपुर/बस्तर साँसद दीपक बैज द्वारा विगत दिनों लोकसभा में सामान्य बजट के भाषण में बस्तर के विकास व समस्याओं से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से उठाने व बस्तर साँसद दीपक बैज की सक्रियता की सराहना करते हुवे बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंण्डस्ट्रीज के समस्त पदाधिकारी व व्यापारीयो ने आभार व्यक्त किया है….
वीडियो में गालियां दे रहे इन नेताजी के विरुद्ध बालोद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि प्रदेश कांग्रेस का सचिव बताने वाला एक कांग्रेसी नेता अपनी लकड़ी के पकड़े जाने पर अफसरों पर भड़क पड़ा था।
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 294, 186, 353 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
घटना दिनांक 15/02/2022 को चौकी पिनकापार थाना देवरी में मुखबीर सूचना मिला कि एक ट्रेक्टर वाहन पर अवैध रूप से लकडी परिवहन कर है जिस पर ड्यूटी में लगे चौकी पिनकापार के पुलिस द्वारा ग्राम गिधवा में उक्त लकडी से भरा ट्रेक्टर वाहन को पूछताछ करने हेतू रोकने पर जलाउ लकड़ी होने से पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। लेकिन उसी समय वाहन मालिक लक्ष्मण साहू का बेटा ललित साहू द्वारा आकर ट्रेक्टर को रोकने की बात को लेकर अश्लील गाली गुप्तार कर आरक्षकों से धक्का मुक्की कर डराया धमकाया। ड्यूटी में रहे आरक्षकों से धक्का मुक्की कर अश्लील गाली गलौच करने वाले, डराने धमकाने वाले ललित साहू पर अपराध क्रमांक 34/22 धारा 294, 186. 353 भादवि पंजीबद्ध किया गया है और आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है।
अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपीयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही।
सट्टा खेलाने वाली महिला को चौकी कंवर थाना गुरूर पुलिस ने किया गिरफतार।
शराब के नशे में मदहोश हालत में मिले व्यक्यिों के खिलाफ कार्यवाहीं।
अवैध रूप से 60 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं 04 लीटर कच्ची महुआ शराब को बिक्री करते अलग अलग जगह से गुरूर पुलिस ने किया जप्त।
थाना गुरूर पुलिस ने केबल चोरी करने वाले 02 चोरो को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक महोदय सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी कंवर कैलाशचंद मरई, पुलिस सहा0 केन्द्र पुरूर प्रभारी शिशिर पाण्डेय के साथ टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री , जुआ ,सट्टा रोकथाम रेड कार्यवाही हेतु संयुक्त रूप से थाना गुरूर ,चौकी कंवर ,पुलिस सहा0 केन्द्र पुरूर द्वारा 05 टीम गठित कर टाउन देहात भ्रमण पर निकला था कि दिनांक 17.02.2022 को ग्राम भ्रमण के दौरान थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही कर अवैध रूप से शराब बिक्री व सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाते तथा केबल वायर चोरी करने वाले आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।
अवैध शराब की कार्यवाही :-
आरोपी सीताराम साहू पिता स्व0 धिरपाल साहू उम्र 56 साल सा0 भोथली के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री रकम 100 रू तथा आरोपी रतनु कुमार साहू पिता जैनू कुमार साहू उम्र 21 साल सा0 भोथली के कब्जे से 19 पौवा देशी प्लेन शराब एवं शराब बिक्री रकम 160 रू , आरोपी रेमन लाल साहू पिता दिनदयाल साहू उम्र 30 साल सा0 मोखा थाना रनचिरई जिला बालोद के कब्जे से 23 पौवा देशी प्लेन शराब, बिक्री रकम 120 रू तथा आरोपी ललित कुमार नेताम पिता स्व0 राधेलाल नेताम उम्र 20 साल सा0 मड़वा पथरा थाना रूद्री जिला धमतरी के कब्जे से 04 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 400 रूपये को जप्त कर आरोपीयो के के कब्जे से कुल 60 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 04 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा 34(1)क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आरोपीया गायत्री मसीह पति शशिकांत मसीह उम्र 36 साल सा0 अटल चौक कंवर के कब्जे से 34 नग सट्टा पट्टी , 01 डाट पेन एवं नगदी रकम 1310 रूपये जप्त कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया । शराब के नशे में मदहोश हालत में मिले व्यक्तियो के विरूद्ध कार्यवाही :आरोपी बेदराम साहू पिता कृष्णा रामजी साहू उम्र 40 साल सा० खर्रा वार्ड 15 थाना गुरूर जिला बालोद 2. डोमन लाल साहू पिता मंशाराम साहू उम्र 33 वर्ष सा० तितुरगहन थाना गुरूर जिला बालोद 3. होमलाल साहू पिता चैतराम साहू उम्र 48 साल सा0 भरदा वार्ड06 थाना गुरूर जिला बालोद 4. दिलेश्वर चंद्रवंशी पिता अनुज राम उम्र 47 साल सा० खरो वार्ड 15 थाना गुरूर जिला बालोद 5. योगेश्वर कुमार साहू पिता नोहर सिंह साहू उम्र 38 साल सा0 कोचेरा वार्ड 09 थाना गुरूर जिला बालोद के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया |
केबल वायर चोरी के आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही :
ग्राम दर्रा में केबल वायर चोरी करते 02 शातिर चोर 1. रूदेश्वर शांडिल्य उर्फ सुनील पिता फणेश्वर शांडिल्य उम्र 35 वर्ष 2. महानंद मरकाम पिता सोमनाथ मरकाम उम्र 22 साल साकिनान मुड़खुसरा थाना गुरूर जिला बालोद को गुरूर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
बालोद – सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस नेता पुलिसकर्मियों को जमकर गालियां दे रहा पुलिसवालों से कहा गृहमंत्री एसपी की औकात नहीं कि मुझे रोककर दिखा दें | एक कांग्रेसी नेता अपनी लकड़ी के पकड़े जाने पर अफसरों पर भड़क पड़ा. गालियों की बौछारें कर दी |
मैं ललित साहू हूं, तुम्हारे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की औकात नहीं की मेरी गाड़ी रोक ले, तुम्हारे एसपी को बताना ललित साहू आया था, तुम्हारे गृहमंत्री को बताना मेरी गाड़ी रोकनी को रोकने की औकात नहीं है. पूछना ताम्रध्वज साहू से कि ललित साहू कौन है. तुम्हारे जैसे 3 स्टार वाले सलाम ठोकते हैं, और तुम मेरी गाड़ी रोक रहे हो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 15/02/2022 की है मुखबिर से सुचना मिली कि देवरी बंगला पिनकापार क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है जिसकी सुचना पाकर पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर को रोका, पुलिस कर्मचारी आगे की जांच कर कुछ कार्रवाई कर पाते इससे पहले ही चार पहिया वाहन में अपने आप को प्रदेश कांग्रेस का पदाधिकारी बताते हुए एक नेता पहुंचकर पुलिस कर्मचारियों को गृहमंत्री और एसपी के नाम पर गालियां बरसाना शुरू कर देता है | कांग्रेसी नेता अपनी लकड़ी के पकड़े जाने पर इस कदर बौखला गया कि उसे इस बात का होश ही नहीं रहा कि वह क्या कह रहा है. वह खुलेआम बड़े पुलिस अधिकारियों को भी चुनौती दे रहा है. पुलिस कर्मचारियों को कह रहा है कि यदि बड़े अफसरों में दम है तो कार्रवाई करके दिखाएं. उसकी गाड़ी को रोकने वाला यहां कोई नहीं है.
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
उक्त मामले में जिले के एसपी ने बताया कि अवैध लकड़ी की तस्करी की सूचना पर ड्यूटी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर चालक से पूछताछ किया था, जिसके बाद ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ ललित साहू पिता लक्षमण साहू द्वारा गाली-गलौज एवं गृहमंत्री एवं एसपी के नाम पर धमकाया था, जो कि पूर्ण से गलत है. इस मामले मे अब वैधानिक कार्रवाई करते हुए ललित कुमार साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध 34/22 धारा 294, 186, 353 के तहत पंजीबद्ध किया गया है एवं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.
निष्पक्ष जांच के अभाव में बस्तर के आदिवासी बेरोजगारों को करना पड़ रहा अन्य राज्यों में पलायन
जगदलपुर – बस्तर जिले सहित संभाग के अन्य जिलों के शासकीय शराब दुकानों में सेल्समैन की नौकरी कर रहे कई कर्मचारी, फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर इन दुकानों में धड़ल्ले से कार्य कर रहे हैं. समय के साथ ये कर्मचारी अपने एजेंसी के ठेकेदार सहित विभागीय अधिकारियों से सांठगाँठ कर दुकानों में ऐसी पैठ बना लिए हैं कि इन कर्मचारियों को हटाना तो दूर इन पर निष्पक्षता से जांच करने में भी सम्बंधित जिला आबकारी विभाग के पसीने छुट रहे हैं.
राजस्व कर्मचारियों से सांठगाँठ कर बनाये गए हैं फर्जी निवास प्रमाण पत्र
सूत्र बताते हैं कि शासकीय शराब दुकान के सेल्समैन, अन्य राज्यों से आकर बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों से सांठगाँठ कर अपना निवास प्रमाण पत्र बनाकर जिले के शराब दुकानों में सेल्समैन के पद पर फर्जी तरीके से नियुक्ति कर लिए हैं. इन कर्मचारियों के अंकसूची की जांच करने पर बड़े पैमाने में इस फर्जीवाड़े को उजागर किया जा सकता है.
प्लेसमेंट एजेंसी को कांग्रेस के बड़े नेताओं का प्राप्त है संरक्षण
बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के प्लेसमेंट एजेंसी के ठेकेदार को कांग्रेस के बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते मनमाना तरीके से बाहरी लोगों की भर्ती धड़ल्ले से यहाँ की गयी है. वहीँ, दूसरी ओर बस्तर जिले के आदिवासी शिक्षित बेरोजगार युवकों को अपने ही जिले में नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है और मजबूर होकर अन्य राज्यों में ये पलायन करना पड़ रहा है.
ठेका पद्दति के समय के कई गैर-राज्यीय सेल्समैन आज भी कर रहे नौकरी
बस्तर जिले की ही अगर बात करें तो यहाँ के दुकानों में अधिकांश सेल्समैन अन्य राज्यों से आकर काफी समय से कार्य कर रहे हैं. इनमें से कुछ तो उस वक़्त से कार्यरत हैं जब इन शराब की दुकानों को ठेका पद्दति से आबंटित किया जाता था, जिसमें अधिकतर उत्तर प्रदेश व बिहार राज्यों के सेल्समैन हुआ करते थे. अब इसी तथ्य से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक़्त अन्य राज्य से आये सेल्समैन को इन शासकीय दुकानों में स्थानीय बनाकर कैसे नौकरी दे दी गयी. हालाँकि, इस विषय पर अगर निष्पक्षता पूर्वक जांच होती है तो कहीं न कहीं इससे बस्तर व संभाग के स्थानीय आदिवासी बेरोजगार युवकों को नौकरी मिल सकेगी.
स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी, क्या केवल एक ढकोसला?
राज्य शासन द्वारा विगत कई वर्षों से जनता के बीच यह बात कही जाती रही है कि किसी भी क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगारों को वहां लगने वाले उद्योग अथवा शासकीय उपक्रमों में नौकरी के लिए प्राथमिकता दी जाएगी लेकिन, न तो सही तरीके से नगरनार स्टील प्लांट में इन आदिवासी बेरोजगारों को नौकरी आज पर्यंत मिल सकी और न ही बस्तर जिले के इन मदिरा दुकानों में. शहर में इस विषय पर चर्चा करने पर लोगों ने बताया कि स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी के दिए जाने की बात केवल ढकोसला मात्र है और अब तो खयाली पुलाव भी साबित होने लगा है.
रायपुर। राज्य शासन द्वारा कोरोना संक्रमण में आ रही कमी को देखते हुए 21 फरवरी सोमवार से मंत्रालय महानदी भवन में वैध स्थायी या अस्थायी प्रवेश पत्र धारकों, सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी दैनिक पास धारकों तथा विभागीय सचिव की अनुमति से बाहरी व्यक्तियों को मंत्रालय में प्रवेश की अनुमति प्रदान की गई है। मंत्रालय जाने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जारी निर्देशों में कहा गया है कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मंत्रालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश के संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। वर्तमान में संक्रमण में कमी आने के कारण अधिकारियों-कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति नियत की गई है, साथ ही 5 दिवसीय कार्य दिवस नियत कर कार्यालयीन समय में परिवर्तन किया गया है। अतएव पूर्व में जारी उक्त निर्देशों को अधिक्रमित करते हुए सोमवार से मंत्रालय में प्रवेश प्रदान करने के संबंध में निम्नानुसार निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में यह कहा गया है कि कोरोना संक्रमण पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ है। अतएव कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देश जैसे- सेनीटाइजर एवं मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
आम जनता के लिए 2 से 4.30 बजे तक बनेंगे प्रवेश पत्र
जिन व्यक्तियों के पास मंत्रालय में प्रवेश हेतु मंत्रालय सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए गए, वैध स्थायी-अस्थायी प्रवेश पत्र उपलब्ध हों, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। जो व्यक्ति किसी शासकीय कार्य या विभागीय कार्य से मंत्रालय में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें विभागीय सचिव की अनुमति से ही मंत्रालय में प्रवेश दिया जाएगा। अन्य आगंतुक एवं जनता जो बैठक, निजी कार्याें तथा सौजन्य भेंट करने हेतु मंत्रालय में प्रवेश चाहते हैं, उन्हें पूर्व की भांति सुरक्षा कार्यालय द्वारा जारी किए जाने वाले दैनिक पास के माध्यम से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। प्रवेश पत्र जारी करने का समय दोपहर 2 बजे से सायं 4.30 बजे तक रहेगा।
रायपुर। अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ में 25 हज़ार बच्चों और महिलाओं की मौत के आंकड़ों पर कहा, ये आंकड़े राज्य के स्वास्थ्य विभाग के डाटा बैंक से लिए गए हैं। यह हमारे पास मौजूद 3 सालों के आंकड़े हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की भौगोलिक स्थिति की वजह से मैदानी इलाकों की तुलना में दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। हम सबका ध्यान दिलाने के लिए राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम का धन्यवाद। उन्होंने जो बातें उठाई हैं, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने उत्तराखंड चुनाव प्रचार और नई दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा, जीएसटी क्षतिपूर्ति जून माह में खत्म किये जाने पर कहा जीएसटी क्षतिपूर्ति खत्म होने से छत्तीसगढ़ को पहले साल ढाई से तीन हजार करोड़ का होगा नुकसान इससे उभरने के लिए हमारे पास स्त्रोत नहीं है। वैट का हमारा अधिकार जीएसटी काउंसिल में निहित कर दिया है, इससे छत्तीसगढ़ को पहले साल ढाई से तीन हजार करोड़ का नुकसान होगा। अगले वर्षों में करीब 5 हजार करोड़ रुपए की आमदनी का हमको नुकसान हो सकता है। छत्तीसगढ़ के लिए यह बड़ी चिंता की स्थिति बनेगी। इस पर चिंतन करना पड़ेगा की अपने स्त्रोतों से हम आमदनी कैसे बढ़ा सकते है ।
उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में माहौल
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने उत्तराखंड चुनाव को लेकर कहा, उत्तराखंड में कांग्रेस के पक्ष में माहौल दिखा है। मुझे एक ही विधानसभा में भेजा गया था, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव लड़ रहे हैं, वहाँ प्रचार के लिए कहा गया था। वहां पर संघर्ष की स्थिति है। कांग्रेस वहां पिछली बार 27 हजार वोटो से पीछे थी। यहां पर पहले एक महिला को टिकट दिया गया था, उनका टिकट काटकर रावत को दिया गया है। चुनाव मैदान में वो बागी के रूप में है, यहां से भाजपा के दो बागी भी मैदान में हैं। दो जिले की 15 सीटों में 6 में कांग्रेस की स्थिति अच्छी लग रही है। पांच सीटों में भी कांग्रेस की संभावना है।
प्रदेश में वैक्सीनेशन की रफ्तार कम
इसके साथ प्रदेश में वैक्सीनेशन की कम रफ्तार पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, पहला डोज 98 प्रतिशत से उपर पहुंच गया है। दूसरे डोज में हम 77 प्रतिशत तक पहुंचे हैं। बच्चों को भी जो टीकाकरण हो रहा है वह भी थाेड़ा उठा है, ज्यादा नहीं है। यहां को-वैक्सीन लग रहा है। हो सकता है स्कूल बंद होने से यह कम हुआ हो। अभी स्कूल शुरू होंगे तो सर्वे कर और टीका लगाए जा सकता है। जो प्रोटेक्टिव डोज है वो भी उतना सामने नहीं आ रहा है जितना आना चाहिए। हो सकता है दो डोज के बाद लोगों को फायदे की वजह से लो इसकी जरूरत महसूस नहीं कर रहे हैं।
डौंडी – सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी सर, उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस.एल.पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला बालोद के टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये एस. आर भाण्डेकर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त- दल्लीराजहरा द्वारा अवैध मदिरा धारण पर सतत् कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 17.02.2022 को जिला बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
दिनांक 17.02.2022 को आरोपी-यवद राम, पिता-मंगल सिंह निषाद, जाति-केंवट, उम्र-26 वर्ष, साकिन-वार्ड क्र. 20 गाँधी पारा घोटिया, थाना-डौण्डी द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए 130 पाव देशी मदिरा प्लेन को कब्जे आबकारी लिया जा कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(2). 59-क के तहत गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल निरूद्ध किया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें