City Media - Page 1572 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1572

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ कालाबाजारी की चपेट में, भूपेश सरकार हर मोर्चे पर फेल-नरेन्द्र नाग

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भूपेश बघेल सरकार हर मोर्चे पर फेल नजर आ रही है।कोरोना संक्रमण की रोकथाम/ईलाज के इंतजामों की बदहाली के दर्शन हमें प्रदेश के कोने कोने में हो रहे हैं।
अब स्थिति यहाँ तक पहुंच गई है कि जो लोग अनिश्चित कालीन लॉक डाउन की वजह से घरों में बंद हैं उन परिवारों के समक्ष राशन/दवाई/फल/सब्जी जैसी अति आवश्यक जिंसों की उपलब्धता कठिन हो गई है।पिछले कुछ दिनों में शासन-प्रशासन की ओर से राशन/फल/सब्जियों की होम डिलीवरी की व्यवस्था की छूट दी गई है।लेकिन आज भी स्थिति यह है ये चीजें सहज रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंच नहीं पा रही हैं।अगर पहुँच भी रही हैं तो उनके दामों में आग लगी हुई है।

इस मौसम में जो फल सब्जियों के दाम सामान्य परिस्थितियों में हुआ करते थे उनमें 25 से पचास प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि फल सब्जी उत्पादक अपना माल औने पौने दामों में बेच रहे हैं क्योंकि थोक के खरीददार बिक्री की कमी बताकर सस्ता खरीद रहे हैं और फुटकर विक्रेताओं को तेजी के भाव बेच रहे हैं।

गली मोहल्लों में चलने वाले राशन दुकानों में राशन मिल रहा है किंतु सामानों की कालाबाजारी हो रही।विक्रेताओं के द्वारा माल की कमी बताकर अनाप शनाप दामों पर चीजें बेची जा रही हैं।

नरेन्द्र नाग नेे सरकार से मांग की कि जीवनोपयोगी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सप्लाई चैन को दुरुस्त करे।
राशन के मामले में थोक विक्रेता से फुटकर विक्रेता तक सप्लाई की व्यवस्था तो है पर फुटकर विक्रेता से उपभोक्ता तक कोई सप्लाई चैन नहीं है जिसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं।सरकार जमाखोरों/कालाबाजारियों को चेतावनी देने की खानापूर्ति करके पल्ला झाड़ रही है और व्यापारी बेखौफ नोट छाप रहे हैं।

नारायणपुर पुलिस को 05 नक्सली आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अनुज कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर के निर्देशन में डीआरजी, जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, द्वारा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक 27.04.2021 को डीआरजी बल नारायणपुर की पुलिस पार्टी नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कुदंला, मुरहापदर और बेचा के जंगल में घेराबंदी एवं दबिश देकर नक्सली आरोपी 1- सुखराम कुमेटी पिता स्व0 पेकाराम कुमेटी उम्र 45 वर्ष जाति माड़िया साकिन घोटुलपारा बेचा (नक्सल सहयोगी) 2- नरसिंग पोयाम उर्फ कोल्हार पिता स्व0 रामा उम्र 55 वर्ष जाति माड़िया साकिन गुमुड़पारा कुदंला (नक्सल सहयोगी) 3- सिबोराम पोयाम पिता स्व0 उंगा राम पोयाम उम्र 50 वर्ष जाति माड़िया निवासी कोरेंगापारा कुदंला (कुदंला मिलिशिया सदस्य) 4- गोन्चु राम पोयाम पिता स्व0 बुधराम पोयाम उम्र 39 वर्ष जाति माड़िया निवासी कोरेंगापारा कुदंला (कुदंला मिलिशिया सदस्य) 5- मंगलु राम पोयाम पिता स्व0 बामन पोयाम उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया निवासी मुरहापदर (नक्सल सहयोगी) को पकड़ा गया। नक्सली आरोपी मंगलु राम पोयाम थाना सोनपुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 21.04.2021 को ग्राम कुदंला के जंगल पहाड़ी में बम विस्फोट की घटना जिसमें 01 जवान घायल एवं 01 मवेशी मारा गया था तथा दिनांक 24.02.2021 को आवासपारा व सोनपुर के बीच सब्जी बगीचे के पास बम विस्फोट की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद हो गया था में शामिल होना पाये जाने एवं नक्सली आरोपी सुखराम पोयाम, नरसिंग पोयाम, सिबोराम पोयाम व गोन्चु राम पोयाम दिनांक 21.04.2021 को ग्राम कुदंला के जंगल पहाड़ी में बम विस्फोट की घटना जिसमें 01 जवान घायल एवं 01 मवेशी मारा गया था में शामिल होना पाये जाने पर दिनांक 28.04.2021 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कोरोना पीड़ित पत्रकारों का हो समुचित उपचार- एस करीमुद्दीन

0

जगदलपुर- बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एस करीमुद्दीन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि बस्तर संभाग के पत्रकारों का समुचित उपचार उपलब्ध कराने की पहल करें तथा इस महामारी की चपेट में आए मृत पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए.करीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री से कहा है कि राज्य में आपदा से जूझते कई पत्रकार साथी का असमय निधन हो गया है.उनके बेसहारा परिवार का सहारा छत्तीसगढ़ सरकार है.अतः इनके परिवार को विशेष संवेदनशीलता के साथ आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए. बस्तर संभाग में बड़ी संख्या में पत्रकार साथी कोरोना कॉल में कर्तव्य निर्वहन करते हुए संक्रमित हो चुके हैं और लगातार

संक्रमित हो भी रहे हैं.इनका त्वरित और समुचित उपचार भी होनी चाहिए.यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है राज्य के कई पत्रकार अस्पताल में जगह-जगह ना मिलने तथा रेमड़ेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में दम तोड़ चुके हैं.पत्रकारों को इस त्रासद स्थिति से बचाने मेडिकल अफसरों को स्पष्ट निर्देश देने का भी अनुरोध संघ के अध्यक्ष ने की है.इसके अलावा समूचे बस्तर संभाग के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर उपचार हेतु निर्देशित करने के साथ-साथ साधन संपन्न निजी अस्पतालों में पत्रकारों के लिए कम से कम 10 बेड और समुचित उपचार शासकीय व्यय में कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

बस्तर साँसद दीपक बैज व प्रतिनिधि आशीष मिश्रा ने जरूरतमंदों के लिए भेजा सब्जियों से भरा पिकअप…

0

ज्ञात हो कि इस कोरोना काल मे लोग लगातार लॉक डाउन का पालन करते हुए घरों के अंदर सुरक्षित है। इन परिस्थितियों में राशन और सब्जीयों की दिक्कत आ रही है। अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लाक के पखनार में ग्रामीणों ने साँसद दीपक बैज को फोन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिससे कि आज सब्जियों से भरा पिकअप बस्तर साँसद दीपक बैज व उनकी टीम दरभा ब्लॉक के पखनार में सब्जियों से भरा पिकअप साँसद प्रतिनिधि आशिष मिश्रा,साँसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,महेंद्र बघेल,अनिल जैसवाल, सुखदेव कश्यप, केशव ठाकुर, कृषक राजशेखर तिवारी ले कर रवाना हुए।

इस दौरान लोहंडीगुड़ा से ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,केदार सिंह ढेक,जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,पवन शेट्टी,रमेश पुजारी एवँ अन्य उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिले में कलेक्टर पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए किया अपील :

0

जिला प्रशासन व पुलिस फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक करने उतरे धरातल पर : कलेक्टर एस. पी.

सैय्यद वली आज़ाद नारायणपुर
सिटी मीडिया– जिला मुख्यालय नारायणपुर जिले मे जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा नगर भ्रमण कर किया गया फ्लैग मार्च इस कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया। जिसका आमजनता को पालन कड़ाई से करने के उद्देश्य से आज जिला कलेक्टर श्री धर्मेश साहू पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर और एसडीएम दिनेश नाग एवं प्रशासन व पुलिस अमला ने नगर के सभी मार्गो में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर लोगो जागरूक करते हुए कहाँ की अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने, घरों में रहने की अपील की गई।

जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने इस फ्लैग मार्च के दौरान पैदल भ्रमण करते हुए कुछ मेडिकल स्टोर में भी होम डिलवरी सुविधा अन्य जानकारी का जायजा लिया, जिले में कोरोना महामारी के प्रकोप को नियंत्रण में रखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला पुलिस द्वारा बिना पास आवश्यक घूमने वालो पर कड़ाई से कार्यवाही करते हुए नजर आ रही है उरांदस्त नोडल अधिकारियों द्वारा दुकानों में जाकर जांच किया जा रहा है एवं नियमतः कड़ाई से इस लॉक डाउन कराया जा रहा है ताकि जनता इस कोरोना महामारी पर अपने परिवार के साथ अपने घर पर सुरक्षित एवं स्वस्थ रह सके।

वही जिले के प्रवेश द्वार पर चेक पोस्ट लगाकर जिले के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ विभाग बाहर से आने जाने वालों की वाहन चेकिंग व कोरोना जांच भी की जा रही है।

कोविड 19 टीकाकरण 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए आज से रजिस्ट्रेशन होगा शुरू, जाने कैसे करें रजिस्ट्रेशन

0

वैक्सीनेशन के लिए 18 साल से ऊपर वाले लोग आज  शाम 4 बजे से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 1 मई से टीका लगेगा। अबतक 45 साल से ऊपर के लोग ही कोरोना का टीका लगवा सकते थे लेकिन 1 मई से देश में 18 साल और इससे ऊपर का हर व्यक्ति टीका लगवा सकेंगे ।

18 से 44 वाले आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा जो बुधवार यानी आज शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरोग्य सेतु ऐप के जरिए भी पूरी की जा सकेगी। कोविन ऐप और आरोग्य सेतु के जरिए कोई व्यक्ति परिवार के चार सदस्यों का कोरोना वैक्सीनेशन करवा सकता है।

सरकारी केंद्रों में यह टीका मुफ्त में लगेगा लेकिन निजी/प्राइवेट अस्पतालों में लगवाने पर 250 रुपये प्रति खुराक देना होगा।

18-44 आयु वर्ग के लोग आरोग्य सेतु ऐप या कोविन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है –

कैसे करें कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप पर रजिस्ट्रेशन

ब्राउजर में www.cowin.gov.in टाइप करें

Register yourself पर क्लिक कर दें

अपना मोबाइल फोन नंबर दर्ज करें और Get OTP

रजिस्ट्रेशन के दौरान आवेदनकर्ता को फोटो ID टाइप, उसका नंबर और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में आप जैसे ही अपना पिन कोड डालेंगे, आपके सामने वैक्सीनेशन सेंटरों की लिस्ट खुल जाएगी। उसमें से लोग अपने पसंदीदा सेंटर को चुन लें। आपको वैक्सीनेशन डेट और टाइमिंग की जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद आप विकल्प चुनकर तय तिथि और समय पर सेंटर जाकर कोरोना का टीक जरूर लगवाएं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में गोदावरी इस्पात संयंत्र गिधाली के जी एम से मिलकर क्षेत्र में कोविड सेंटर प्रारम्भ करने की मांग

0

आज पूरे कुसुमकसा के आस पास के सभी जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य संजय बैस के नेतृत्व में गोदावरी इस्पात संयंत्र गिधाली के जी एम झा साहब से मिलकर क्षेत्र में कोविड सेंटर प्रारम्भ करने की मांग किये संजय बैस ने चर्चा में बताया कि हमारे क्षेत्र प्रत्येक गांव के तेजी से कोरेना का संकट बढ़ते जा रहा है इस महामारी से हम सबको लड़ना है इसमें गोदावरी इस्पात संयंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होना चाहिये अभी तक ये प्लांट क्षेत्र में जनहित के एक भी कार्य नही किये है और इस संकट के समय अपनी सहयोग का हाथ आगे बढ़ाए

गोदावरी इस्पात संयंत्र के जी एम श्री झा साहब ने अपने बड़े अधिकारियों से चर्चा कर सहयोग करने की बात कही जनपद सदस्य संजय बैस ने अधिकारियों को शीघ्र चर्चा कर अवगत कराने कहा जिससे कोरेना जैसे महामारी को हम सब रोक सके चर्चा के दौरान जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र सरपंच देवेंद्र सिन्द्रामे गणेश श्वेता दीपक यादव नितिन जैन गांधी सिन्हा शमशेर खान टिकेंद्र साहू उपस्तिथ थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर सांसद दीपक बैज और टीम का सार्थक प्रयास लाया रंग… कोविड सेंटर धरमपुरा की व्यवस्था सुधरी… मरीजों ने सांसद और टीम को कहा धन्यवाद…

0

जगदलपुर… समूचा बस्तर क्षेत्र इन दिनों वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहा है और इस जंग में बस्तर क्षेत्र की जनता के साथ क्षेत्र के युवा सांसद दीपक बैज जंग के खिलाफ लड़ाई की कप्तानी शानदार तरीके से कर रहे हैं इन दिनों बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र से कोरोना भगाओ अभियान में जुटे हुए हैं सांसद महोदय की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र की जनता को इस महामारी काल में राहत पहुंचाने की दिख रही है उन्होंने अपना तथा अपनी टीम का नंबर सार्वजनिक करते हुए बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों के लोगों से मार्मिक अपील कर किसी भी प्रकार की मदद के लिए तैयार रहने की बात कही है नंबर सार्वजनिक होने के बाद से संभाग के सभी जिलों के अस्पतालों की व्यवस्थाएं सुधारने लगातार सांसद एंड टीम जुटी हुई है बस्तर क्षेत्र के अलग-अलग जिलों के लोग लगातार सांसद महोदय से संपर्क कर मदद भी प्राप्त कर रहे हैं लोगों को संपर्क के तुरंत बाद सांसद और टीम से मिल रही मदद से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिल रही है |

दरअसल ऐसा ही कुछ पिछले दिनों देखने को मिला जब धरमपुरा कोविड-19 अस्पताल के मरीजों ने सांसद महोदय से संपर्क कर अस्पताल में मिल रही व्यवस्था के संबंध में चर्चा की… सांसद महोदय ने मरीजों की मांग पर तत्काल गंभीरता से कार्यवाही करते हुए स्वयं तथा अपनी टीम के साथ सदस्यों के माध्यम से मरीजों को राहत दिलाने का प्रयास शुरू कर दिया था सांसद जी की टीम की तरफ से अनुराग महतो, सौरभ तिवारी,सुशील मौर्य, जाहिद हुसैन और मनोज यादव लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं सांसद महोदय ने स्वयं SDM जीआर मरकाम को कॉल कर मरीजों को राहत पहुंचाने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने दिशा निर्देश दिए थे SDM जीआर मरकाम ने भी सांसद महोदय से मिले निर्देश को गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रयास किया…

जिसके बाद लगातार अस्पताल की व्यवस्था सुधर रही है मरीजों ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी अरसे के बाद उन्हें खाने में अच्छे स्वाद के साथ भोजन उपलब्ध कराया गया तथा अब सेंटर में पानी की भी किल्लत सांसद महोदय के प्रयासों के बाद समाप्त हो गई है सांसद एंड टीम के सक्रिय होने के बाद नगर निगम के माध्यम से पानी की व्यवस्था भी की जा रही है उत्तम भोजन व्यवस्था और पानी की उपलब्धता से अस्पताल में भर्ती मरीजों के चेहरे की मुस्कान वापस लौट आई है इस पूरी व्यवस्था को सुधारने के दौरान बस्तर सांसद की टीम से युवा कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य अनुराग महतो और सौरभ तिवारी की भूमिका विशेष तौर पर सराहनीय रही है…

धरमपुरा कोविड-19 अस्पताल में भर्ती मरीजों ने भोजन व्यवस्था और पानी की किल्लत समाप्त होने पर बस्तर सांसद और उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया है…

सांसद महोदय के लगातार किए जा रहे प्रयासों से अब इस वैश्विक महामारी से उभरने की आस क्षेत्र की जनता में दिखने लगी है इसी का ही परिणाम है कि लोग लगातार संपर्क के बाद सांसद और उनकी टीम की तरफ से मिल रही मदद के चलते बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं |

सांसद के लताड़ के बाद सुधरी धरमपूरा कोविड़ सेंटर की व्यवस्था, दिन में दो फेरे लगाए एसडीएम ने, नदारद चिकित्सक ने ली मरीजों की सुध

0

जगदलपुर। कोविड सेंटर धरमपूरा की व्यवस्था पटरी पर लौट रही है CITY MEDIA CG TEAM द्वारा लगातार इसकी कमी खामी प्रसारित कर रही थी जिसे संवेदनशील सांसद दीपक बैज द्वारा संज्ञान में लेकर एसडीएम जीआर मरकाम को व्यवस्था दुरुस्त करने फटकार लगाई थी जिसके बाद एसडीएम लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहें हैं। इस सेंटर के प्रभारी डॉ मनीष पांडेय के भी दर्शन हुए।इन सब बातों के बीच यहां की साफ-सफाई स्वीपर वह सफाईकर्मी भी कर रहें हैं। खाना व्यवस्था वाले ठेकेदार को भी एसडीएम द्वारा चेतावनी देने के बाद मंगलवार रात को पुलाव, फ्राइड दाल व पके रोटी भी परोसा गया जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भोजन व्यवस्था भी सुधर रही है। कोविड सेंटर धरमपूरा में रहने वालों ने सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया तथा CITY MEDIA CG TEAM का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञात हो कि कोविड19 वैश्विक आपदा कुछ लोगों के लिए अवसर बन कर आया है किंतु सामाजिक सरोकार के तहत् जनता की समस्यायों को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जायेगा जिससे व्यवस्था दुरुस्त हो।

नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमन्त बीरा….राजहरा माइंस में हनुमान जयन्ती मनाई गई

0

इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप राजहरा माइंस के हनुमान मंदिर में वर्कशॉप की कर्मचारियों ने अलग अलग भगवान पवनपुत्र संकट मोचन हनुमान जी की पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख शांति समृद्धि तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की राजेश कुमार साहू एस आर उर्वशी एस के साहू आर के आडिल सुखदेव गोरई चिदंबर राव कर्मचारियों ने पूजा की |

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, अंजनी सूत, केसरी नंदन, पवन पुत्र, महाबली, संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं ओर हार्दिक बधाई दी |

कोरोना महामारी जैसे इस विकट परिस्थिति में प्रभु से यही प्रार्थना की कि

सब सुखी रहे, सब निरोग रहे, सभी का कल्याण हो, ओर कोई भी दुख का भागी न बने,

नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमन्त बीरा।

संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमन्त बलबीरा ।|

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS