City Media - Page 1597 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1597

अनुभाग बस्तर के साप्ताहिक हाट-बाजारों को 10 अप्रैल से आगामी आदेश तक किया गया प्रतिबंधित

0

जगदलपुर, 09 अप्रैल 2021/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेंट कमाण्डर अनुभाग बस्तर द्वारा तहसील बस्तर एवं बकावण्ड क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले सभी स्तर के स्थानीय साप्ताहिक हाट-बाजारों को 10 अपै्रल 2021 से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रतिबंधित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री गोकुल रावटे ने बताया कि भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी की गई गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध में वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा सम्पूर्णं जिला में धारा 144 प्रभावशील है। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्रकरणों में वृद्धि को देखते हुए उसके नियंत्रण हेेतु लोकहित में परिस्थिति अनुरूप अतिरिक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। इसलिए क्षेत्र के साप्ताहिक हाट-बाजारों के प्रतिबंधित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सुदूरवर्ती दरभा ब्लाक के नौ ग्रामों में किया पेयजल टैंकर वितरण

0

तीरथगढ़ ग्राम पंचायत में पर्यटकों की सुविधा हेतु सुलभ शौचालय का किया उद्घाटन

ग्राम पंचायत लेण्ड्रा में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादे किंतु गरिमामय समारोह में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधायक निधि से दरभा ब्लाक के नौ ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर का वितरण किया दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा, तीरथगढ़,मावलीपदर २,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,ककनार,लेन्ड्रा और सेड़वा में विधायक निधि से पेयजल टैंकर का वितरण किया जहां ग्राम के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर टैंकर का लोकार्पण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर पंचायत में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर वितरण का लक्ष्य रखा है जिसमें की आज दरभा विकासखंड के नौ ग्रामों दरभा , तीरथगढ़ मावलीपदर 2 ,टोपर, केशापुर, चिंगपाल, ककनार, लेन्ड्रा और सेड़वा में टैंकर वितरण किया जा रहा है इससे इन ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों में सुगमता होगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय जनपद सदस्य जिशान कुरैशी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा दरभा सरपंच शिवानाथ उप सरपंच राम सिंह राठौड़ , जयदेव नाग, तीरथगढ़ सरपंच माहेश्वरी कश्यप,उप सरपंच बालसिंह नाग,मावलीपदर 2 सरपंच कुमारी बाई नाग उप सरपंच जयपाल पी सी सी सदस्य कमल साय ,मणीराम, टोपर सरपंच समधू बघेल उप सरपंच रामबती नाग केशापुर सरपंच कोदो राम कश्यप उप सरपंच अर्जुन जनपद सदस्य दीनमणी बेसरा , संभु, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,ककनार सरपंच जानकी कश्यप उप सरपंच इंद्र कुमार लेन्ड्रा सरपंच तिले कश्यप, उप सरपंच नानीराम कश्यप , राजेश, सेड़वा सरपंच अर्चन कश्यप उप सरपंच मनुराम बघेल युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग , मानसिंह न, राजेंद्र त्रिपाठी एवं जनपद पंचायत के विष्नु देवांगन सहित पंचायतों के पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

नक्सली घटना को लेकर गृहमंत्री की खामोशी समझ से परे – केदार । स्थानीय मंत्री भी शांत हैं ।

0

बीजापुर जिले में हुई नक्सली घटना ने बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोरकर रख दिया । 22 जवानों की शहादत पर पूरा देश शोक में डूबा हुआ है , पर इतनी बड़ी घटना के बाद भी छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री जी न तो कही दिखाई दिए और न ही उनका कोई बयान आया । देश के गृह मंत्री अमित शाह जी ने अपने सारे कार्यक्रम निरस्त करके तत्काल जवानों को श्रद्धांजलि देने जगदलपुर पहुँचे । केंद्रीय गृह मंत्री बासागुडा कैम्प भी गए और जवानों की हौसला आफजाई की , साथ ही साथ वे रायपुर में घायल जवानों से भी मिले।
परन्तु राज्य के गृह मंत्री इतनी बड़ी घटना के बाद अपनी जिम्मेदारी से भागने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं । इस राज्य के गृहमंत्री क्या सिर्फ ट्रान्सफर और पोस्टिंग के दायित्व का निर्वहन करने के लिए बने हैं ? या नक्सल घटनाओ पर उनकी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं ? उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कश्यप ने यह भी कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री के साथ साथ बस्तर के एकमात्र स्थानीय मंत्री जी की भी नक्सल घटना पर चुप्पी कई प्रश्नों को जन्म देती है । इन दोनों मंत्रियों की खामोशी बस्तर और छतीसगढ़ की जनता देख रही है । हर मामले पर कुछ न कुछ बयान देने वाले स्थानीय मंत्री की खामोशी तो और भी ज्यादा संदेहास्पद है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

शहर में गाड़ियों में अतिरिक्त बैठकर या लटक कर चलने वालों, वाहनों में सोशल डिस्टेंस का पालन ना करने वालों की खैर नहीं ,

0

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओ पी शर्मा के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज ठाकुर एवं टीआई कौशलेश देवांगन यातायात एवं टीम यातायात विभाग द्वारा वाहनों पर अतिरिक्त लोगों को बैठाने लटकाने वालों वाहनों पर कार्यवाही की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

यातायात पुलिस अधीक्षक पंकज ठाकुर ने बताया कि शहर में वाहनों पर अतिरिक्त लोगों को बैठा ना लटकाना इत्यादि जैसे वाहनों पर कार्यवाही की गई इस प्रकार वाहन का चालन होना स्वयं व अन्य लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। इसी तहत परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों व गाड़ियों में अतिरिक्त यात्री ले जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई ऐसे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई 40 वाहनों से अधिक चलानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालक एवं मालिक को उठक बैठक की सजा भी दी गई।

वाहन चालक एवं मालिक ने स्वीकार किया कि हमसे गलती हो गई है सोशल डिस्टेंस का पालन सभी को करना चाहिए गलती स्वीकार की और आगे ऐसी गलती ना करने को स्वीकार की।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

यातायात पुलिस अधीक्षक श्री पंकज ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि वाहन में अतिरिक्त यात्री का परिवहन करना चालन करना सही नहीं है यह गलती जिस प्रकार वाहन चालक एवं मालिक की है उतनी ही गलती यात्रियों की भी है यात्रियों से भी अपील की है कि इस प्रकार के असुरक्षित साधनों का प्रयोग ना करें सुरक्षित और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही अपने गंतव्य स्थान पर जाना सुनिश्चित करें।

सुरक्षा बलों को रोड सिक्युरिटी आपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद करने में मिली सफलता

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, श्री विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उ0ब0 कांकेर, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, नारायणपुर के निर्देषन में जिले में तैनात जिला बल, छसबल, आईटीबीपी, बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.2021 को थाना कुरूषनार से जिला बल एवं आइटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी रोड सिक्युरिटी आपरेशन पर कुरूषनार से नारायणपुर की ओर रवाना हुई थी। रोड सुरक्षा की कार्यवाही के दौरान थाना कुरूषनार से 03 कि0मी0 दूर कोषा सेंटर के पास रोड से करीबन 70 मीटर अंदर जंगल (थाना कुरूषनार) में 01 नग आईईडी लोकेट किया गया। बीडीएस टीम नारायणपुर द्वारा सावधानी पूर्वक डिफ्यूज कर 01 नग प्रेशर कुकर बम बरामद कर माओवादी नक्सलियों के नापाक मन्सुबें को असफल करने में सफलता मिली है।

दल्लीराजहरा के युवक ने जीता बेस्ट सिनेमाटोग्राफी का अवार्ड

0

दल्लीराजहरा के लिए बड़े गर्व की बात है कि नगर के युवक आदित्य रामटेके ने बेस्ट सिनेमाटोग्राफी का अवार्ड जीत नगर का गौरव बढाया है | ये भारत के पहला मीडिया और मनोरंजन के विश्वविद्यालय एशियन अकेडमी ऑफ फ़िल्म एंड टेलीविजन में अध्यन कर रहे है | यह बहुत ही गर्व की बात है कि वह अपने कला का प्रयोग कर करे है और नाम कमा रहे है , उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस फ़िल्म को अपने विश्वविद्यालय के कैंपस के अंदर ही शूट किया था , उनको ये फ़िल्म एक प्रोजेक्ट के रूप में मिला था जिसको उन्होंने बखूबी निभाया है और बहुत ही अच्छे छायांकन के लिए उन्हें उनके विश्वविद्यालय के द्वारा अवार्ड भी मिला | यह अवार्ड आंख मिचोली नामक फिल्म के लिए मिला है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सर्टिफिकेट उन्हें मेल के माध्यम से प्राप्त हुआ है और साथ ही विश्वविद्यालय खुलने के पश्चात् आदित्य को शिक्षकों के द्वारा भी सम्मानित किया जायेगा | यह फ़िल्म विश्वविद्यालय के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में भी प्रकाशित करने वाले है और ख़ास बात यह है कि अभी इसको और 2-3 अवार्ड के लिए भेजे है उनका रिजल्ट अभी आना बाकी है इसलिए इन सब बातों को देखते हुए अभी पब्लिश नही किये है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर से निर्मित उत्पादों के विक्रय हेतु नगरपालिका में हुई बैठक

0

गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर से निर्मित खाद, कण्डे एवं लकड़ी का विक्रय नगरपालिका में किया जाता हैं सभी होटल संचालक, ढाबा एवं घरेलु उपयोग हेतु क्रय कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज दिनांक  08/04/2021 को नगर पालिका परिषद् दल्लीराजहरा में हमारे नगरपालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू जी तत्वाधान में दल्लीराजहरा के समस्त होटल संचालको को गोकास्ट एवम गोबर के कंडे के विक्रय के संबंध में जानकारी दी गई !

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा की नाबालिग युवती के साथ अनाचार करने वाला युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा के वार्ड क्र0 03 पटेल कालोनी राजहरा की रहने वाली महिला ने राजहरा थाने में शिकायत दर्ज कराइ कि मेरी छोटी बेटी जो कि कन्या शास0 हाई स्कुल गुमडा कोटाकेबिन (दंतेवाडा) में रहकर कक्षा 10वीं में अध्ययनरत थी होली त्यौहार में घर आयी थी दिनांक 06.04.2021 को प्रतिदिन की तरह प्रात 5.00 बजे घर से मोर्निंग वाक के लिए निकली थी जब वह 07.00 बजे तक घर वापस नही आई तब मेरे द्वारा आस पास पडोस एवं रिश्तेदारों से पुछताछ करने पर पता नहीं चला इसके बाद मेरे द्वारा राजहरा थाने में उसके गुमशुदगी कि सुचना दी तभी मुझे कुछ जानकारी प्राप्त हुई कि मेरी पुत्री को कोई अज्ञात युवक के द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

पुलिस द्वारा पतासाजी कर युवती को युवक के साथ मोहित सिंह नेताम उम्र 19 वर्ष पिता चतुर सिंह नेताम के साथ राजनंदगांव जिले के ग्राम बांसुडी थाना अम्बागढ़ चौकी से गिरफ्तार कर लाया गया | युवती का स्वास्थ्य परिक्षण पश्चात् युवक पर धारा 363, 366 एवं 376-(2) भादवि पॉस्को एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई |  

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking कोरोना के दुसरे चरण में दल्लीराजहरा में आज 38 एवं डौंडी ब्लाक में कुल 73 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई

0

बालोद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों कि संख्या को देखते हुए अन्य जिलों कि तरह जिला कलेक्टर द्वारा 09 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लाक से कोरोना संक्रमितों की संख्या 73 रही जिसमे दल्लीराजहरा से 38 संक्रमितों कि पुष्टि हुई |

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking बालोद जिले में लगा 9 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन

0

छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) नियंत्रण के संबंध में इस कार्यालय द्वारा धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अधीन आदेश क्रमांक /2273/सां शाखा/2021, बालोद दिनांक 30.03.2021 जारी किये गये हैं। वर्तमान में कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के अनुक्रम में जिला बालोद में सार्वजनिक आवागमन एवं अन्य गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है।

बालोद जिला अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को दिनांक 10.04.2021 शाम 06.00 बजे से दिनांक 19.04.2021 प्रातः 6.00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS