City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बीआर शॉप दल्ली माइंस में श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

0

दल्ली राजहरा। बीआर शॉप दल्ली माइंस में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा का शुभारंभ पंडित पी. गंगीर वर्कशॉप के सीनियर मैनेजर श्री यू.एस. देवांगन के द्वारा किया गया। उन्होंने विधिवत हवन एवं भगवान विश्वकर्मा की आरती संपन्न कराई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से कार्यस्थल की सुरक्षा, मशीनों की दीर्घायु, उत्पादन में वृद्धि तथा संगठन की सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रमेश कुमार सिन्हा, श्री लिखन राम साहू, श्री ईश्वरी कुमार साहू, श्री तेज राम साहू, श्री ईश्वर डडसेना, श्री शिव कुमार नायक, श्री के.के. भगत, श्री अब्राहम वर्गीस, श्री जगत राम आमले, श्री लालजी नागेंद्र, श्री के.के. गंगराले, श्री राजकुमार, श्री सुनील कुमार, श्री नोहरू राम, श्री गोविंद राम, श्री तिलक राम, श्री मनीष कुमार, श्री दुर्गेश सिन्हा, श्री खिलावन सहित मिस काजल एवं मिस पल्लवी समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संतोष ध्रुव एवं श्री तेजराम देवहरी का विशेष योगदान रहा। पूजा के दौरान कर्मचारियों ने आपसी सद्भाव, सहयोग, सुरक्षा एवं निरंतर प्रगति की कामना की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री रमेश कुमार सिन्हा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वकर्मा पूजा कर्मचारियों की एकता, आस्था एवं कार्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

नगर पंचायत चिखलाकसा में 2100 दीपों से जगमगाया “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम

0

चिखलाकसा। नगर पंचायत चिखलाकसा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव मंदिर प्रांगण में 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक रूप से दीप जलाए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर नगर के आम नागरिकों, व्यापारियों एवं समाज प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

2100 दीपों के प्रज्ज्वलन से शिव मंदिर प्रांगण दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा एवं समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ी।नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, व्यापारियों एवं समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त किया।

राहुल योगराज टिकरिहा जी के जन्मदिवस पर SAGES विद्यालय में नेवता भोज का आयोजन

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजयुमो दल्ली राजहरा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (SAGES), दल्ली राजहरा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख श्री रविंदर गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ आत्मीयता से भोजन कर जन्मदिवस की खुशियाँ साझा की गईं।

सेवा, स्नेह और सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच समय बिताकर उनके साथ खुशियाँ साझा की गईं।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश नीति एवं अनुसंधान सह प्रमुख श्री रविंदर गुप्ता ने कहा कि, “राहुल योगराज टिकरिहा जी का जन्मदिवस हम सभी युवा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। उनके नेतृत्व, सक्रियता और युवाओं के प्रति समर्पण से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। विद्यार्थियों के साथ नेवता भोज के माध्यम से खुशियाँ साझा करना हमारे लिए भी आनंद और संतोष का विषय है।

”उन्होंने आगे कहा कि, “मैं राम जी से प्रार्थना करता हूँ कि राहुल जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें। वे निरंतर सफलता की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें और इसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ युवाओं तथा समाज के हित में कार्य करते रहें। उनका नेतृत्व आने वाले समय में भी हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे।

”कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री श्री सौरभ लुनिया जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा श्री रामेश्वर साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू जी, भाजयुमो जिला बालोद महामंत्री अनूप देशमुख जी, वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद श्री विशाल मोटवानी जी, वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद श्रीमती टी. ज्योति राव जी, वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद बीरेन्द्र साहू जी, मंडल महामंत्री रमेश गुजर जी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सागर ग़नीर जी सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने राहुल योगराज टिकरिहा जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

आईटीआई में छात्र की पिटाई और धमकी का आरोप, शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

0

दल्लीराजहरा। शासकीय आईटीआई राजहरा में विश्वकर्मा जयंती के आयोजन के दौरान एक छात्र के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में राजहरा पुलिस ने पदस्थ शिक्षक फनील साहू सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक 13 लोडिंग क्वार्टर, पीपल झाड़ निवासी गजेंद्र साहू (18 वर्ष) शासकीय आईटीआई राजहरा में वेल्डर ट्रेड के प्रथम वर्ष का छात्र है। छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान करीब 11.30 बजे वह पानी पीने के बाद वापस आ रहा था, तभी आईटीआई में पदस्थ शिक्षक फनील साहू द्वारा मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए लोहे की बेलचा अपने पास रखने की बात सामने आई।

शिकायत के मुताबिक इसके बाद शिक्षक ने छात्र को धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके हाथ की कलाई के पास चोट आई। आरोप है कि बाद में शिक्षक ने अन्य छात्रों के साथ भी गाली-गलौज की तथा नमन खोगरागड़े, सूरज संगारी, देवेंद्र निषाद और युवराज साहू के साथ मारपीट की गई। छात्र ने शिकायत में बताया कि मारपीट के दौरान नमन के कमर, देवेंद्र निषाद के कमर, सूरज संगारी के हाथ तथा युवराज की बांह में चोट आई। घटना के बाद छात्र अपने साथियों के साथ राजहरा थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

छोटे व्यापारियों को नुकसान के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

0

जगदलपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के चलते छोटे व्यापारियों को हो रहे परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मिताली चौक में विरोध प्रदर्शन किया. शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मौके पर कहा कि पार्टी का विरोध प्रधानमंत्री के जन्मदिवस में दीपोत्सव कार्यक्रम का विरोध करना नहीं वरन इसके चलते बीते दो दिन से छोटे व्यापारियों को हो रही परेशानी का विरोध करना है।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम दलपत सागर या अन्य मैदान में भी आयोजित किया जा सकता था. दंतेश्वरी मंदिर के सामने इस कार्यक्रम के चलते बीते दो दिन से छोटे व्यापारियों की दुकान बंद कर दी गई है. जिनसे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है. मौर्य ने स्कूली बच्चों को बुलाकर दीप जलवाने पर भी विरोध जताया है. विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा इस अवसर पर पूर्वी विधायक चंदन जैन समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

जिला जेल का औचक निरीक्षण: प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदियों से की सीधी बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा

0

नारायणपुर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खिलावन राम रिगरी ने बुधवार को जिला जेल नारायणपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं तथा आवासीय व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय, जेल अधीक्षक संजय कुमार नायक, न्यायालय प्रशासनिक अधिकारी आर.एन. नाग तथा प्रतिधाकर अधिवक्ता चन्द्रप्रकाश कश्यप उपस्थित रहे।प्रधान जिला न्यायाधीश ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से अधिवक्ता उपलब्ध नहीं होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सहायता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने जमानत संबंधी दस्तावेजों एवं शपथ-पत्रों के लिए आवश्यक नोटरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आरोपियों की न्यायालय में पेशी सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान जेल अभिलेखों, स्वास्थ्य परीक्षण रजिस्टर, मुलाकात रजिस्टर, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया। न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी बंदियों के संवैधानिक एवं मानवाधिकारों का पूर्ण संरक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।उन्होंने जेल परिसर में स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण बनाए रखने, स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने तथा बंदियों के पुनर्वास एवं सुधारात्मक गतिविधियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। श्री रिगरी ने कहा कि न्यायिक निरीक्षण का उद्देश्य बंदियों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी कर किसी भी समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पोषण माह के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान, विविध आहार और प्रोटीन सेवन पर जोर

0

नारायणपुर राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत जिले में 9 सितम्बर से 8 अक्टूबर तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और किशोर-किशोरियों में पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाना है।अभियान के दौरान जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं ग्रामों में “विविध आहार, पर्याप्त प्रोटीन एवं स्वस्थ जीवन” विषय पर गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। लोगों को दाल, चना, सोयाबीन, अंडा, दूध, दही और मूंगफली जैसे स्थानीय प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों के महत्व की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही “मेरी विविध थाली” अभियान, पोषण मेले, व्यंजन प्रदर्शन और पोषण वाटिका को बढ़ावा देने जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।विभाग ने जिलेवासियों से पोषण माह के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर संतुलित आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।

बिहान समूह ने बदली तुलेंद्री ठाकुर की तकदीर, राइस मिल से बढ़ी आय

0

नारायणपुर, 15 सितंबर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर ग्राम सुलेंगा (गुरिया) की तुलेंद्री ठाकुर ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। मां संतोषी स्व-सहायता समूह की सदस्य तुलेंद्री ने समूह से मिली वित्तीय सहायता और मार्गदर्शन के बल पर खेती, सब्जी उत्पादन तथा राइस मिल का व्यवसाय शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है।वर्ष 2016 में समूह से जुड़ने से पहले उनका परिवार सीमित कृषि आय पर निर्भर था। समूह के माध्यम से मिली ऋण सुविधा और प्रशिक्षण का लाभ उठाते हुए उन्होंने आजीविका गतिविधियों का विस्तार किया। वर्तमान में राइस मिल से उन्हें प्रतिमाह लगभग 9 से 10 हजार रुपये की आय हो रही है, जबकि अन्य गतिविधियों को मिलाकर उनकी मासिक आमदनी 10 से 15 हजार रुपये तक पहुंच गई है।तुलेंद्री ठाकुर ने बताया कि स्व-सहायता समूह ने उन्हें आर्थिक मजबूती के साथ आत्मविश्वास भी दिया है। आज वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। प्रशासन का कहना है कि जिले में बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, ऋण और अन्य सहयोग उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर किया जा रहा है।

दल्लीराजहरा — राजहरा परिवहन संघ दल्लीराजहरा के पदाधिकारियों ने सौरभ लुनिया जिला महामंत्री भाजपा बालोद के अगुवाई में डा रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छ ग शासन से रायपुर निवास में सौजन्य भेंट

0

दल्लीराजहरा – लौह अयस्क के खदानों के बीच रहने व स्थानीयता को प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय मालवाहक वाहनों को परिवहन कार्य दिलाये जाने की मांग पर उचित पहल करने मांग पत्र सौंपा राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों ने बताया की इतने बड़े माइंस छेत्र में निवास करने के बावजूद राजहरा परिवहन संघ विगत 20_22 वर्षो से दल्लीराजहरा में बी एस पी के संचालित माइंस से लौह अयस्क परिवहन कार्य दिए जाने की मांग की जा रही है ,किंतु बी एस पी प्रबंधन एवं शासन प्रशासन द्वारा समुचित पहल ना करने के राजहरा उजड़ने लगा है ,पूर्व में बी एस पी के अधिकारियों ने आश्वस्त किया था की निर्माणाधीन पेलेट प्लांट से निर्मित पैलेट का परिवहन कार्य साथ ही बी एस पी द्वारा उत्खनित लौह अयस्क को निजी कंपनी को बिक्री करने पर राजहरा परिवहन संघ को प्राथमिकता दिए जाने की लिखित जानकारी दी गई थी किंतु उक्त प्लांट में पैलेट का उत्पादन के साथ रेल मार्ग से परिवहन किया जा रहा है साथ हो बी एस पी प्रबंधन द्वारा निजी कंपनी को लौह अयस्क का विक्रय किया गया ,उसका भी परिवहन रेल मार्ग से से किया गया किंतु हमारी मांगों को बी एस पी अनसुना कर रही है , राजहरा परिवहन संघ के सदस्यों ने बताया की अवर खान मंत्रालय भारत सरकार उनकी मांगों के संबंध में सचिव खनिज संसाधन विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ को पत्र जारीकर राजहरा परिवहन संघ की मांगो के संबंध में स्थानीय को बढ़ावा देने व रोजगार पैदा कर राजहरा परिवहन संघ को परिवहन कार्य देने व शहर का विकास करने का उल्लेख है ,साथ ही मुख्य महाप्रबंधक (खदान) आई ओ सी राजहरा व कलेक्टर बालोद द्वारा भी पूर्व में सचिव खनिज संसाधन विभाग रायपुर छत्तीसगढ़ को राजहरा परिवहन संघ की मांगो के संबंध पत्र भेजा गया है किंतु आज पर्यंत तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने की जानकारी देते हुए उनकी मांगों पर संज्ञान लेते हुए उचित पहल किए जाने का निवेदन किए है

युवा कांग्रेस चुनाव में बालोद कांग्रेस की गुटीय तस्वीर चर्चा मेंजिलाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर अलग-अलग पैनल आमने-सामने, शहर कांग्रेस अध्यक्ष के एक पैनल के समर्थन को लेकर भी चर्चाएं तेज

0

बालोद। प्रदेश में चल रहे युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर बालोद जिले की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के साथ ही बालोद कांग्रेस के भीतर गुटीय समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासकर बालोद शहर कांग्रेस में दो अलग-अलग पैनल के रूप में चुनावी सक्रियता दिखाई देने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में बनी हुई है।इस पूरे चुनावी घटनाक्रम में सबसे अधिक चर्चा बालोद शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव द्वारा एक विशेष पैनल को समर्थन दिए जाने को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के एक पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में सक्रिय होने और उनका समर्थन किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा या सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट समर्थन की पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में इसे फिलहाल राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चा और आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है।दो पैनल को लेकर बढ़ी राजनीतिक चर्चासूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बालोद की युवा राजनीति में सक्रिय कार्यकर्ताओं से जुड़े बताए जा रहे एक पैनल में जिला अध्यक्ष पद के लिए साजन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सुमित शर्मा, शहर अध्यक्ष पद के लिए फैज अली तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए राहुल निषाद सहित अन्य प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं।वहीं दूसरे पैनल में जिला अध्यक्ष पद के लिए आसिफ गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विषयंत सिन्हा, शहर अध्यक्ष पद के लिए इंदु यादव तथा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चोवा ठाकुर सहित अन्य प्रत्याशियों के मैदान में होने की जानकारी सामने आई है।राजनीतिक चर्चाओं में पहले पैनल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक खेमे से जोड़कर देखा जा रहा है, जबकि दूसरे पैनल को शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के समर्थन वाले समूह से जोड़कर चर्चा की जा रही है। हालांकि, दोनों ही पैनलों को किसी वरिष्ठ नेता का आधिकारिक पैनल कहना फिलहाल स्पष्ट रूप से पुष्टि किया हुआ तथ्य नहीं है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर उठ रहे सवालयुवा कांग्रेस चुनाव को लेकर सबसे अहम सवाल इस बात को लेकर उठ रहा है कि संगठन के चुनाव में स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारियों की भूमिका किस हद तक होनी चाहिए। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव पर एक पैनल के प्रत्याशियों के समर्थन में होने के आरोप राजनीतिक चर्चा का विषय बने हुए हैं।एक ओर जहां चुनाव को युवा कार्यकर्ताओं के बीच संगठनात्मक प्रतिस्पर्धा के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और मुख्य संगठन से जुड़े लोगों के किसी विशेष पैनल के पक्ष में सक्रिय होने की चर्चाओं ने चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है। हालांकि, संबंधित पक्षों की ओर से यदि इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या खंडन सामने आता है तो स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।बालोद में कांग्रेस के भीतर लंबे समय से सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं और संगठन में नए चेहरों के बीच सामने आ रही चुनावी प्रतिस्पर्धा को आगामी दिनों की युवा राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव में किस पैनल को कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलता है, इसका फैसला मतदान और परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगा।फिलहाल युवा कांग्रेस चुनाव ने बालोद कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान और गुटीय समीकरणों को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। शहर में पार्टी के वरिष्ठ लोगों के बीच में चर्चा शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कथित पैनल समर्थक भूमिका को लेकर उठ रही और दो अलग-अलग समूहों में दिखाई दे रही चुनावी सक्रियता ने स्थानीय कांग्रेस की राजनीति को खासा गर्म कर दिया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS