City Media - Page 1707 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1707

Breaking सरकार ने एयर कंडीशनर के आयात पर रोक लगाई इसका लोगों पर क्या असर होगा

0

नई दिल्ली – घरेलू मैन्युफक्चरिंग को बढ़ावा देने और गैर-जरूरी सामानों के आयात में कमी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है. इससे चीनी कारोबारियों को बड़ा झटका लगेगा गौरतलब है कि देश में एसी का बाजार करीब 40 हजार करोड़ रुपये का है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

जुलाई माह में भारत सरकार ने कलर टीवी सेट के आयात पर बैन लगा दिया था. चीन से भारी मात्र पर कलर टीवी भारत मंगाए जाते थे. लेकिन सरकार ने उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है. जून में सरकार ने कार, बसों और मोटरसाइकिल में उपयोग होने वाले नये न्यूमैटिक टायर के आयात पर पाबंदी लगाई थी.माना जा रहा  है कि सीमा पर चीनी सेनाओं की हरकतों के बाद देश में चीन के खिलाफ एक माहौल बन गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा, ‘रेफ्रिजरेंट्स के साथ एयर कंडीशनर के आयात को लेकर नीति संशोधित की गई है. इसके तहत इसे मुक्त श्रेणी से हटाकर प्रतिबंधात्मक सूची में डाला गया है.’ स्प्लिट और विंडो या अन्य सभी तरह के एयरकंडीशनर के आयात पर रोक लगायी गई है. भारत में कई विदेशी कंपनियों ने अपने प्लांट लगा रखे हैं. उनके कारोबार पर इसका असर नहीं होगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Train Alert – इस वर्ष नवरात्रि में ट्रेनों का नहीं होगा स्टॉपेज, स्पेशल ट्रेने भी नहीं चलेंगी

0

डोंगरगढ़ – कोरोना महामारी के चलते इस साल किसी भी ट्रेन का स्टॉपेज डोंगरगढ़ में नहीं होगा इसके आलावा अन्य ट्रेने जो बिलासपुर से चलती थी वह भी बंद रहेगी | जिला कलेक्टर स्पष्ट कर दिया है कि कोविड-19 के चलते मंदिर में मेला और बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

उमड़ती है। इसे ही रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कुछ कड़े फैसले किए हैं।जिसे अमल में लाने के लिए अन्य जिलों के अधिकारियों से सहयोग की मांग हुई है। हर नवरात्रि में हजारों की संख्या में रेल और अन्य माध्यमों से दर्शनार्थी मां बम्लेश्वरी का दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचते

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

हैं। इनकी संख्या लाखों में होती है। इसके चलते रेल में बर्थ नहीं मिलती और मुसाफिरों को कई परेशानी होती है।हर बार इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप में फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

0

रायपुर – राजधानी से लगे हुए गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उस पर 5 हजार रुपये का इनाम भी था | आरोपी उत्तरप्रदेश कानपूर का रहने वाला था और दुष्कर्म करने के पश्चात् फिर से उत्तरप्रदेश भाग गया था जहाँ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

युपी पुलिस और छग पुलिस आपस में तालमेल बिठाने से ही आरोपी पकड़ में आया | प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कुल्फी बेचने का काम करता था और जहाँ पर वह किराये में रहता था उसकी मकान मालकिन विधवा थी और उसकी एक 15 साल की नाबालिग बेटी थी उसने उस औरत से शादी कर ली | एक दिन जब घर में कोई नहीं था तब उसने चाकू टिकाकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

उसके साथ बलात्कार किया और साथ में यह भी धमकी दी यदि किसी को बताया तो जान से मार देगा और जब वह घर में नहीं था तब पीडिता ने अपनी माँ को पूरी बात बताई फिर थाने जाकर उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाई तब तक आरोपी फरार हो गया था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking राजधानी के करीब भाजपा नेता के गैरेज से मिला भारी मात्रा में विस्फोटक, पुलिस तहकीकात में जुटी

0

रायपुर – राजधानी के करीब विस्फोटक सामग्री मिलने से राजधानी के पुलिस विभाग में हडकंप मचा हुआ है | प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी से लगे गोबरा नवापारा राजिम में भाजपा नेता के गैरेज में विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के आधार पर रायपुर से स्पेशल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

सेल की और फारेंसिक की टीम रवाना हुई तो वहां 17 बोरी में विस्फोटक भरा हुआ पाया गया | लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस विस्फोटक का कहां और कैसे इस्तेमाल होना है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। यह गैरेज भाजपा नेता श्रेयांस चौधरी का है | पुलिस छानबीन और तहकीकात में जुटी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

गैस सिलेन्डर लेने के लिए अब 1 नवम्बर से नया नियम लागु होने वाला है, जाने !

0

नई दिल्ली – अब सिलेन्डर लेने के लिए भी अब ओटीपी की जरुरत पड़ने वाली है नए नियम के अनुसार बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा यह नियम 1 नवम्बर से शुरू होने वाला है | चोरी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं। इस नए सिस्टम को DAC का नाम दिया जा रहा है यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को जब तक आप डिलीवरी ब्वाय को कोड नहीं दिखायेंगे, तब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। अगर किसी कस्टमर का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो डिलीवरी ब्वाय के पास के ऐप होगा, जिसके जरिए वह रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा लेगा और उसके बाद कोड जनरेट हो जाएगा।नए सिस्टम से उन कस्टमर्स की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, जिनका पता और मोबाइल नंबर गलत है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking छत्तीसगढ़ में रेत माफिया पत्रकारों को झूठे आरोपों में फंसाने की साजिश कर रहे है

0

धमतरी -इन दिनों धमतरी जिले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन का संरक्षण और उदाशीनता के कारण रेत चोरी करने वाले के हौसले बुलंद हो गए है , लगातर मारपीट जान से

पत्रकार चुनेश साहू

मारने की धमकी चाहे वो जनप्रतिनिधि हो पत्रकार हो या आम आदमी हो या खुद ट्रेक्टर संघ ये मामला धमतरी जिले में आम बात हो गयी है , न तो इस पर खनिज विभाग कोई कार्यवाही करता है न ही जिला प्रशासन , रेत मामले को लेकर घटना रोज बढ़ रही है,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

मारपीट की घटना को लेकर ग्राम पंचायत बरारी के मजदूर युवकों ने पत्रकार चुनेश साहू के खिलाफ एसपी कार्यालय एवं अजाक शाखा अर्जुनी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसे चुनेश साहू ने झूठा बताते हुए कहा कि किसी आदमी को बिना जाने उसका जाती नही जान सकते जातिगत गाली देने का सवाल ही पैदा नही होता , अपने को बचाने के चक्कर मे वे सरक्षंण का गलत फायदा लेते हुए झूठी शिकायत दर्ज कराई है , वही मजदूरों का कहना है कि खरेंगा रोड से वे ईट खाली कर ट्रैक्टर से वापस कोलयारी की ओर लौट रहे थे तभी उनके साथ

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

चुनेश साहू ने मारपीट की और जातिसूचक व अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की भी धमकी दिया। जब कि वहाँ उपस्थित लोगों ने बताया कि ट्रेक्टर रेत से भरा हुवा था वो भी चोरी करके परिवहन किया जा रहा था ,जिसमे 6मजदूरों और ट्रैक्टर मालिक ने एक व्यक्ति चुनेश साहू के साथ मारपीट किया ,एक व्यक्ति उन 6 लोगो को कैसे मारपीट कर सकता है ते सोचने की बात है , जब कि चुनेश साहू और वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि साईड मांगने पर ट्रेक्टर में बैठे लोगों ने मारपीट किया ,जिसके बाद उसका मालिक ने भी आके मारपीट किया ,

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

जिसके बाद वे लोग वहां से भाग गये , वही मजदूर युवको ने जातिगत गाली गलौच का आरोप लगाते हुवे कार्यवाही की मांग की है बता दे कि चुनेश साहू न तो उन युवको को जानता है न ही वो युवक चुनेश साहू को अब ये जातिगत गाली देने का आरोप समझ से परे है , किसी व्यक्ति को देखकर तो उसका जाती का पता नही लगाया जा सकता है , युवको ने चुनेश साहू पैसे मांगने का आरोप लगाया है जिसे चुनेश साहू ने गलत बताया है बता दे कि चुनेश साहू

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ग्राम कलारतराई का रहने वाला है उसके गांव के आस पास लगभग 5 से 6 खदाने है लगातर चुनेश अपने गांव से धमतरी आता है ,रोजाना खरेंगा, सारँगपुरी , अमेठी, कलारतराई ,अमेठी ,कोलियारी से प्रतिदिन सैकडो ट्रेक्टर गाड़िया सालो से चल रहे है पर आज तक पैसे मांगने की शिकायत नही मिली ही वही ट्रैक्टर संघ के लोगो ने भी कहा कि चुनेश साहू उसी क्षेत्र का होने के बाद भी हमे आज तक न परेशान किया है न ही पैसे मांगे है उस पर लगे आरोप झूठे है , और उनके साथ हुए घटना का फोटोग्राफ और वीडियो भी है जिससे सब दूध का दूध औऱ पानी का पानी ही जयेग…
चुनेश साहू ने पुलिस प्रशासन से उक्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है कार्यवाही नही करने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी है।

नशे के खिलाफ जनता हो एकजुट और भेजे शिकायत रायपुर पुलिस को – YMS यूथ फाउंडेशन की पहल

0

रायपुर – वायएमएस यूथ फांउडेशन ने बताया कि वायएमएस का मतलब योगा, म्यूजिक, स्पोर्ट्स है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पिछले कुछ दिनों में लगभग दो दर्जन से ज्यादा ऐसे व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा जो कि ड्रग्स के व्यापार से जुड़ें हैं। रायपुर पुलिस ने भी ठान

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

ली है ड्रग्स माफिया के खिलाफ अभियान और उन्हें नेस्ताबुत करना, उनका यह कार्य सराहनीय और साहसिक है पर इसमें जनता का भी सहयोग चाहिए इस अभियान में पुलिस का साथ देने और रायपुर की नसों में फैल रहे नशे को खत्म करें | यूथ फाउंडेशन के अमित जैन व महेंद्र सिंह होरा ने कहा कि लोग वॉट्सअप के जरिए पुलिस तक शिकायत भेज सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

यदि आपके आसपास या मोहल्ले में कोई ऐसा व्यक्ति है जो नशे के कारोबार में लिप्त हो। तो उसकी जानकारी अब आप पुलिस के वॉट्सअप नंबर 9479191005 और 9479191002

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पर जानकारी भेज सकते हैं। रायपुर पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखेगी। इस छोटी सी पहल से आप अपने परिवार या आस-पास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचा सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से शुरू होगी आयरन और विटामिन पोष्टिक युक्त राईस वितरण की योजना

0

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कुपोषण के नियंत्रण के लिए आगामी एक नवंबर राज्य स्थापना दिवस से फोर्टिफाईड राईस वितरण की अभिनव योजना शुरू करने जा रही है। आयरन और विटामिन से युक्त फोर्टिफाईड राईस वितरण की यह योजना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

राज्य के कोण्डागांव जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू होगी। फोर्टिफाईड राईस में लौह तत्व, विटामिन बी-12 तथा फोलिक एसिड युक्त फोर्टिफाईड राईस करनेल (एफआरके) का मिश्रण होता है। जो लोगों को खुराक में आवश्यक पोष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी मददगार साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्ष 2020-21 के अपने बजट भाषण में इस योजना को प्रारंभ करने की घोषणा की थी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 5 करोड़ 80 लाख रूपए का बजट प्रावधान भी किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कोण्डागांव जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक लाख 11 हजार 217 राशनकार्ड तथा राज्य योजना के तहत 23 हजार 204 राशनकार्ड इस तरह कुल एक लाख 34 हजार 421 राशनकार्ड प्रचलित है। इस जिले में चांवल का कुल वार्षिक आबंटन 60 हजार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

188 टन है जिसमें पीडीएस चांवल का 55 हजार 068 टन है और कल्याणकारी योजना, मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार आदि योजनाओं का वार्षिक आबंटन 5 हजार 120 टन है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking ट्रेन में सफ़र करने से पहले जान ले रेलवे का नया रूल अन्यथा…

0

नई दिल्ली – कोरोना महामारी से लड़ने देश ने अपनी पूरी ताकत झोक दिया है एक ओर तो यद्धस्तर पर इसका मुकाबला किया जा रहा है दूसरी ओर लोगों को धीरे धीरे उनके जीवन को पहले जैसा सामान्य रखने की कोशिश भी जारी है जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती सतर्कता ही सावधानी है | जनता को स्थिति के अनुरूप वे सभी साधन मुहैया कराने पर जुटी है जो उनकी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

प्राथमिकता है | वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास इन्तेजाम भी किए हैं। नए नियमों के तहत रेल यात्रा करते समय मास्क लगाना अनिवार्य है। जो लोग बिनामास्क के यात्रा करते पाए जाएंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं चुकाने की स्थिति में जेल की हवा भी खाना पड़ सकती है। इस बारे में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने गाइडलाइन जारी कर दी है। दिवाली से पहले ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है और यात्रियों को इन नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

प्लेटफॉर्म पर शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। साथ ही यदि सर्दी जुकाम, खांसी, बुखार है जो यात्रा नहीं करेंगे। यदि कोई कोरोना पॉजिटिव है तो उसे भी यात्रा करने की अनुमति नहीं है। जिन लोगों ने कोरोना जांच के लिए अपने सैंपल दिए हैं, उन्हें भी रिजल्ट न आने तक यात्रा न करने की सलाह दी गई है। प्लेटफॉर्म और ट्रेन में गंदगी फैलाने वालों को भी पकड़ा जाएगा। यदि कोई यात्री उक्त नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा गया तो उस पर रेलवे एक्ट 1989 की धारा 145, 153 और 154 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

दल्लीराजहरा का युवक रुपये गबन करने के मामले में गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा का अजय अग्रवाल बिजली के सामानो का सप्लाई का काम करता है जिसका दुर दुर तक अन्य स्थानो पर विक्रय हेतु सामान भेजा जाता है प्रार्थी द्वारा आरोपी सदर को सप्लाई किये गये बिजली के सामानों की रकम वसुली हेतु कर्मचारी के रूप में

This image has an empty alt attribute; its file name is image-17.png

कार्य पर रखा था आरोपी सदर अपने अन्य साथी के साथ अन्यत्र स्थानो से बिजली के दुकानो पर से जहां प्रार्थी द्वारा बिजली सामान सप्लाई किया जाता है उनकी वसुली आरोपी सदर करते हुये दुकानदारों से बिना बिल दिये रकम लेकर गबन कर अपने मालिक को नुकसान पहुंचाया

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

है। जिस पर थाना राजहरा के अपराध क्र 461/2020 धारा 408,34 IPC के आरोपी सूरज साहू पिता घनश्याम साहू पता वार्ड क्र 18 पुराना बाजार राजहरा को JMFC न्यायालय राजहरा पेश किया। जेल वारंट प्राप्त कर उपजेल बालोद जेल में दाखिल किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS