City Media - Page 1710 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1710

विहिप-बजरंग दल दल्लीराजहरा द्वारा शारदीय नवरात्रि में मूर्ति स्थापना हेतु प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन में परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया

0

दल्लीराजहरा – यह कि वर्तमान में कोरोना संकमण को देखते हुए आगामी हमारे हिन्दुधर्म के महत्वपूर्ण महापर्व शारदीय नवरात्रि हेतु आपके द्वारा कुछ गाईड लाईन जारी किया गया है, जिसमें पंडाल का आकार 15 फीट, मूर्ति का आकार 4 फीट एवं ध्वनि विस्तार यंत्र उपयोग हेतु आदेश जारी किया गया है।

महोदय हमारे हिसाब से माता जी की मूर्ति छोटी हो या बड़ी और पंडाल बड़े होने से तथा ध्वनि विस्तार यंत्र से कोरोना संकमण नहीं फैलेगा। एवं माता जी के पंडाल में ध्वनि विस्तारक यंत्र के द्वारा भजन व गीत चलेगा, इससे भी कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

महोदय वैसे भी प्रदेश व जिले में समस्त शराब दुकाने संचालित है, जिसमें भीड़ बनी रहती है। वहाँ बिना मास्क लगाये लोग शराब खरीद रहे हैं, क्या इससे कोरोना नहीं फैलेगा। शराब खरीदने गये व्यक्ति को अगर कोरोना हो जाये तो उसका इलाज शासन द्वारा किया जायेगा, किन्तु माता जी के दर्शन करने गये व्यक्ति को कोरोना संकमण हो जाये तो उसका इलाज आयोजन समिति के द्वारा किया जाये। ऐसा आपका आदेश है। जबकि यह आदेश समझ से परे है, जबकि माता जी की स्थापना जन सहयोग चंदा दान से प्राप्त राशि से किया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

महोदय, जन भावना एवं आस्था को ध्यान में रखते हुए तथा लाईट डेकोरेटर्स साउण्ड सर्विस, किराया भण्डार जैसे व्यवसायों के व्यवसाय को ध्यान में रखते हुए आदेशों में शिथिलता प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

इस तरह हमारे हिन्दु धर्म के आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र आपके द्वारा दिये गये। आदेशों को परिवर्तन कर हमारे हिन्दु धर्म की आस्था को ध्यान में रखते हुए कुछ आदेशों में परिवर्तन करने की कृपा करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

आदेश में परिवर्तन हेतु हमारी मांगें :

  • मूर्ति के आकार पर किसी प्रकार का बंदिश न हो सभी साईज की मूर्ति स्थापना हेतु पूरी तरह छूट दी जाये।
  • पंडाल की साईप पर पूरी तरह छूट प्रदान की जाये।
  • पंडालों में सी.सी.केमरा लगाये जाने की बाध्यता न हो।
  • दर्शन करने गये व्यक्ति का कोरोना संकमित पाये जाने पर उनका उपचार शासन द्वारा किया जाये। पंडालों में सजावट हेतु लाईट डेकोरेगन हेतु अनुमति प्रदान किया जाये।
  • मास्क व सोसडिस्टेंशिंग तथा सेनेलाईजर का उपयोग अनिवार्य किया जाये, तथा भीड़ की संख्या में आदेश यथावत रखी जाये।
  • सामुहिक प्रसाद वितरण, भण्डारा, परक यथावत रखी जाये।

दल्लीराजहरा श्री नवदुर्गा उत्सव समिति पंडरदल्ली द्वारा माता की मूर्ति स्थापित करने के सम्बन्ध में विज्ञप्ति

0

दल्लीराजहरा – श्री नव दुर्गा पूजा की शुरुआत पंडर दल्ली मैदान पर सन् 1993 से स्वर्गीय रंजन घोष और स्वर्गीय पी.एस .आहलूवालिया जी ने पंडरदल्ली के युवाओं के साथ मिलकर किया था। इससे पहले श्री नव दुर्गा पूजा सप्तगिरि पार्क के सामने , फिर पंडर दल्ली चौक में की जाती थी पंडर दल्ली श्री नव दुर्गा पूजा का गौरवशाली इतिहास रहा है ।जब माता रानी की पूजा मैदान में भव्य स्तर पर करने का युवाओं के साथ बैठकर निर्णय लिया गया उसके बाद सभी वार्ड वासियों ने इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया खासकर युवा वर्ग ने इसमें विशेष रूचि दिखाई। पंडर दल्ली श्री दुर्गा पूजा में माता की मूर्ति सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकार माना कैंप रायपुर में बनवाई जाती थी और उसे रायपुर माना से सड़क के रास्ते दल्ली राजहरा लाया जाता था जो भक्तों के लिए

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

आकर्षण का केंद्र रहती थी। आज की स्थिति में माता की मूर्त्ति कलकत्ता के कलाकारों द्वारा दल्ली राजहरा में आकर मंच पर ही बनाई जाती है। माता की पूजा अर्चना के लिए पंडित जी हर साल कलकत्ता से आकर पूजा-पाठ करते हैं। रामू पंडित जी को हिंदी ठीक से नहीं आती है फिर भी सभी वार्ड वासियों के साथ पंडित जी का पारिवारिक संबंध बना हुआ है। इस वर्ष पंडित जी और मूर्तिकार दोनों ही बहुत दुखी है कि कोविड-19 के कारण वो दल्ली राजहरा आ नहीं पा रहे हैं। साथ ही समिति ने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें इस वर्ष ना आने को कहा है। माता की पूजा में ढाक बजाने के लिए ढाक वाले दादा हर वर्ष पखांजूर से आते हैं।इन सब बातों के कारण ही पंडर दल्ली श्री नव दुर्गा पूजा को विशेष स्थान प्राप्त है। इस मैदान पर एक से एक आकर्षक पंडाल हर वर्ष बनाया जाता है ।बालोद जिले का सबसे बड़ा मंच व माता का पंडाल श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडर दल्ली द्वारा ही बनवाया जाता रहा है। साथ ही लोगों के मनोरंजन की बात करें तो माता के प्रांगण में पूरे भारतवर्ष के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी है। जिसमें प्रमुख रुप से कल्पना जैन नाइट कोलकाता, नागपुर की कव्वाली, छत्तीसगढ़ के जसगीत सम्राट श्री दुकालू यादव,श्री दिलीप सारंगी ,ममता चंद्राकर, रंग सरोवर, कुलकर्णी बंधु जबलपुर आदि बड़े से बड़े कलाकार एवं साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं बच्चों को भी इस मंच ने अपनी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर प्रदान किया है। साथ ही इस मंच पर अब डांडिया का भी आयोजन किया जाता है। एक से एक आकर्षक झांकी इस मंच पर रखी गई है जिन्हें नांदगांव, धमतरी अंजोरा दुर्ग से मंगवाया जाता रहा है। आज जो इतना बड़ा मंच बनकर तैयार हुआ है उसमें सभी की मेहनत और माता का आशीर्वाद है ।प्रथम वर्ष  सन् 1993 में जब माता की पूजा मैदान पर करने का निर्णय लिया गया तब वहां मंच का नामोनिशान नहीं था ,समतल मैदान था। फिर सब के सहयोग से पहले एक छोटा सा मंच बनाया गया और उसमें ऊपर बीएसपी से तिरपाल मांग कर पूजा की शुरुआत की गई और आज माता की कृपा से और माता के भक्तों की मेहनत से बीएसपी और नगरपालिका के सहयोग से इतना बड़ा मंच बनकर तैयार

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

है जो बालोद जिले का सबसे बड़ा मंच है। श्री नव दुर्गा उत्सव समिति के संस्थापक सदस्य प्रमुख रूप से स्वर्गीय रंजन घोष जी, स्वर्गीय पी.एस . आहलूवालिया जी ,स्वर्गीय पितवास कुमार भुईयां जी, एस पी सिंग, बी एस एन मुर्ति,कुलदीप सिंग अंजयन पिल्ले ,डी.एस बिजौल, संदीप साखिया, ओ.पी सोनी ,. आर. रामारेड्डी जी , जी शेखर ,पीयूषकांत द्विवेदी,अशोक बांबेशवर,अजय मोहन मिश्रा ,सुरेश रुपाणी,सुरेश अन्ना, अजित बांबेशवर, रामगणेश यादव, नारायण भाई टंडेल जयंत चक्रवर्ती,आलोकपटनायक, किशोर कुमार मायती, रामकुमार शर्मा, सुरेन्द्र यादव, प्रदीपकुमार, राजेश मिश्रा,बुलुप कुमार, धर्मेंद्र सिंग,सुब्रत चक्रवर्ती,अनिश अग्निहोत्री, श्याम शर्मा ,माधव जयसवाल, महेश पांडे,

और विगत कुछ वर्षों से श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडरदल्ली में माता की सेवा करने वालों में प्रमुख रूप में जी एस पन्नीवेल  मुकुल वर्मा, रतिराम कोषमा,एस के गुत्ता, रामेश्वर साहु, मंजीत सिंह,तरूण टंडन,बादल तिवारी, गौतम वर्मा,टी पी साहु,रेखराम मराई,पुरोषत्तम तारम,सी हरी, हितेश टंडन, कृष्णा गावड़े,बी पी कश्यप, महेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी सिंह,राजा जयसवाल, देवेन्द्र टंडेल, एवं वार्ड क्रमांक 01 के सभी युवा भक्तगण

ईस वर्ष श्री नव दुर्गा उत्सव समिति पंडरदल्ली ने शासन प्रशासन से मिली गाईड लाईन के अनुसार माता की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया है, और साथ ही सभी नगरवासियों से अपील भी करती हैं कि सभी भक्त गण माता के दर्शन करने मास्क लगाकर आये और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद से सम्बद्ध सभी संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री गण की बैठक संपन्न हुई

0

दल्लीराजहरा – भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद से सम्बद्ध सभी संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री गण  की  आवश्यक बैठक कल  शाम 6 बजे  दिनांक 13 अक्टूबर को सम्पन्न हुई जो कि भारतीय मजदूर संघ राजहरा के कार्यालय मे आयोजित की गई जिसमें भारत सरकार द्वारा श्रम कानूनों को निरस्त कर मात्र 04 संहिता बनाया गया है, उसके विरोध में भारतीय मजदूर संघ केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर और प्रदेश संगठन के मार्ग दर्शन में इस  श्रम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विरोधी कानून का विरोध करने का निर्णय लिया गया है,और  भारतीय मजदूर संघ  10 से 16 अक्टूबर तक जिले में श्रम विरोधी प्रावधानों को लोगों के बीच में लेकर जनजागरण, जागरूकता अभियान चलाएगा ,और 28 अक्टूबर को देशव्यापी आंदोलन में जिले में भी आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के जिला महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, उपाध्यक्ष बीना सुरेन्द्र , छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद साहु, सचिव विपीन बेहरा और भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यसमिति सदस्य नंदकिशोर चौधरी,ओ,पी सोनी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking ऑनलाइन शौपिंग करते ठगी का शिकार हुआ बैंक कर्मी, ठगों ने पौने दो लाख उडाये

0

रायपुर – ऑनलाइन शौपिंग करने वाले हो जाएँ सावधान ! ज्यादा ऑफर या डिस्काउंट के झांसे में ना आये अन्यथा आपके साथ भी हो सकता है ठगी | क्युकि लोग अभी त्यौहार के सीजन में ज्यादा डिस्काउंट और लुभावने ऑफर के चक्कर में रहते है और तुलना करते है कि कौन सी कंपनी सबसे ज्यादा ऑफर या रेट कम लगा रही है | ऐसा ही एक मामला रायपुर के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

एक बैंक कर्मी के साथ हुआ उन्हें एक ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी से कॉल आया कि उन्हें ऑनलाइन खरीदी करने पर 40 प्रतिशत डिस्काउंट का मिलेगा और बैंक कर्मी ऑफर देखकर उनके झांसे में आ गए लेकिन उनकी शर्त यह थी कि उन्हें पहले उनके अकाउंट में पैसा जमा करना पड़ेगा वे मान गए और दो इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के बदले पहले 6 हजार फिर 11 हजार रुपये उनके दिए गए खाते में जमा करवा दिए | लेकिन थोड़ी देर बाद पता चला कि उनके

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

अकाउंट से दो बार नहीं 6 बार बैंक कर्मी के अकाउंट से राशी निकाली गई वह भी उनकी पत्नी और उन बैंक कर्मी के अकाउंट से और वह भी 1 लाख 66 हजार रुपये जब उन बैंक कर्मी के पास मेसेज आया तो उनके होश ही उड़ गए तब उन्होंने इन्टरनेट से उस कंपनी के कॉल सेंटर में कॉल किया तो ठगों ने कहा कि गलती से अमाउंट ट्रान्सफर हो गया वे थोड़ी देर बाद वापस पैसे ट्रान्सफर कर देंगे | बैंक कर्मी को ठगी का आभास हो गया था उन्होंने तुरंत अपने बैंक में कॉल कर फण्ड ट्रान्सफर रुकवाने के लिए कहा और तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन काफी देर हो चुकी थी | प्राप्त जानकारी के अनुसार ठगी के शिकार हुए बैंक में मेनेजर है और वे श्याम नगर रायपुर के रहने वाले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking कॉलेज के पीछे पेड़ पर कटा हुआ सिर लटकते हुए मिलने से शहर में फैली सनसनी

0

दल्लीराजहरा // जगदलपुर –शासकीय महाविद्यालय तोकापाल से कुछ दुरी पर काजू के प्लाट है जहाँ पर पेड़ पर कटा हुआ सिर पेड़ पर लटका हुआ पाया गया एवं सिर का निचला हिस्सा धड़ वहीँ पर जमीन पर पड़ा हुआ मिलने से शहर में सनसनी फ़ैल गई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज के आसपास रहने वाले ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने इसी ओर गए थे तभी अचानक एक ग्रामीण ने देखा कि एक पेड़ पर कटा हुआ लटक रहा है उसे देखकर उसके होश उड़ गए तब उसने अपने साथ आये हुए अन्य ग्रामीणों को बताया तब डरे सहमे ग्रामीण आसपास के अन्य लोगों को इसकी सुचना दी उसके पश्चात् पुलिस में अज्ञात शव मिलने की सुचना दी गई और जब तफ्तीश की गई तो पता चला लाश सप्ताह भर से ज्यादा पुरानी है | पुलिस द्वारा लाश की छानबीन की जा रही है |

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा जिला जहाँ दो सप्ताह के अन्दर 05 दुष्कर्म के मामले आये

0

बलरामपुर – देश में हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर गुस्सा है. कई राज्यों में इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों व अन्य राज्यों से भी रेप की घटनाएं सामने आई हैं. छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आ चुके है | छत्तीसगढ़ में भी दुष्कर्म जैसे अमानवीय कृत्य लगातार बढ़ रहा है राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. एक मामला सुलझ नहीं पाता है कि दूसरी घटना घट जाती है |  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला दुष्कर्म के मामले में अपराधों की संख्या लगातार बढ़ रही है और ज्यादातर नाबालिगों के साथ इस प्रकार की घटनाएँ हो रही है | जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस आये है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

छत्तीसगढ़ का बलरामपुर जिला जहाँ पिछले दो सप्ताह में दुष्कर्म के पांच केस

  • वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची के साथ आज दुष्कर्म हुआ जिसमे अपचारी बालक गिरफ्तार
  • वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में  ही 29 सिंतबर को 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ तीन आरोपी गिरफ्तार |
  • रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में 08 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार |
  • कुसमी थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार |
  • रामनुजगंज  थाना क्षेत्र में  12 अक्टूबर को 17 वर्षीय नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया, आरोपी अभी फरार है |
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अपडेट –आज किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले ! जाने

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है इसी बीच आज दल्लीराजहरा में 14 संक्रमितों की पहचान हुई |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |

आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 04  से 01, वार्ड क्र 06  से 01, वार्ड क्र 08  से 01, वार्ड क्र 15  से 01, वार्ड क्र 16  से 01, वार्ड क्र 18  से 01, वार्ड क्र 20  से 01, वार्ड क्र 22  से 01, वार्ड क्र 24  से 02, बालोद से 01, ध्रुवाटोला से 01 और डौंडी से 01 पॉजिटिव मरीज पाए गए इसमें एंटीजन से 12 और True Not  कोविड रिपोर्ट से 02 इस प्रकार दल्लीराजहरा में  आज कुल 14 लोग संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आज संक्रमित पाए गए मरीजों में से 02 को बालोद कोविड अस्पताल, 03 आइसोलेशन सेंटर दल्ली और 09 को होम आइसोलेशन में रखा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

खदान मजदूर संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमे राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सरकारी समिति के विरुद्ध राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की मांग की

0

दल्लीराजहरा – खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने महाप्रबंधक कार्मिक राजहरा खदान समूह को ज्ञापन सौंपकर M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्कस सहकारी समिति के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है,भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह प्रबंधक द्वारा संदर्भित पत्रों के माध्यम से M/S राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति को मैन पावर सप्लाई का कार्य आबंटित किया गया था। Award letter no.CCNW/PO-4270009384/PRNo1130016028/610Dtd29-02-2020 उक्त

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कार्य में कार्यरत कर्मियों द्वारा ठेकेदार श्री अनिल यादव के विरुद्ध कर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया गया जो कि जांच में सही पाया गया,जांच में यह बात सामने आई कि ठेकेदार अनिल यादव द्वारा प्रतिमाह मस्टररोल में उल्लेखित हाजिरी एवं प्रतिमाह प्रबंधन द्वारा दिए जाने वाले बिल में उल्लेखित हाजिरी में अंतर है जो कि जानबूझकर किए जाने वाले भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है और एक दंडनीय अपराध है।
संघ यह मांग करता है कि तत्काल प्रभाव से M/S राजहरा इंजीनियरिंग

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

वर्क्स सरकारी समिति के विरुद्ध राजहरा खदान समूह प्रबंधन द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जावे और उसे डिबार किया जावे, क्योंकि अन्य ठेकेदारों के प्रति प्रबंधन का स्पस्ट रुख होता है कि ईस प्रकार की गंभीर अनियमितता पाये जाने पर संबंधित एजेंसी को सर्वप्रथम 6 माह के लिए डिबार कर दिया जाता है, इसमें डिबार हुई एजेंसी द्वारा 6 माह तक बी एस पी में निकलने वाले किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकती है,और संबंधित एजेंसी द्वारा अनियमितता गंभीर होती है तो 6 माह डिबार के अलावा और दंडात्मक कार्यवाही भी की जाती है,अगर प्रबंधन ऐसा नहीं

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

करता है तो संघ को मजबूरन कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, क्योंकि संघ का मानना है कि प्रबंधन के नियम कानून सभी के लिए समान है, गलती पाये जाने पर सभी को समान रूप से दंडित किया जाना चाहिए, किसी के साथ भाई भतीजावाद की निति नहीं अपनाई जानी चाहिए, इसलिए भारतीय मजदूर संघ ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने का आग्रह किया है, जिससे कंपनी के नियमों के पालन में पारदर्शिता बनी रहे और सभी ठैकेदारो को एक संदेश भी चला जाये की चाहे व्यक्ति कोई भी हो बी एस पी के नियम कानून सभी के लिए समान है,ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक खदान और महाप्रबंधक राजहरा यंत्रीकृत खदान को भी दी गई है।

महामाया माइंस में स्थानीय बेरोजगारों को काम देने शिवसेना की मांग,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

0

डौंडी:- स्थानीय बेरोजगारों को महामाया माइंस में काम दिलाने शिवसेना ने एसडीएम कार्यालय दल्लीराजहरा में मांगो का ज्ञापन सौंपा गया है। सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि महामाया क्षेत्र लौह अयस्क खदान के द्वारा शासन प्रशासन को अरबों खरबों का राजस्व प्राप्त हो

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

रहा, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार ना देकर अन्याय किया जा रहा है जबकि रोजगार पर उनका हक बनता है। रोजगार के लिए पूर्व में बीएसपी प्रबंधन व अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन सौपा गया किंतु उक्त दिशा में अब तक उचित निर्णय नही लेकर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

बेरोजगारों को छला जा रहा है। 15 दिनों में समस्याओं का निराकरण की मांग गई है,ऐसा ना होने पर शिवसेना बेरोजगारों व ग्रामीणों सहित आंदोलन हेतु बाध्य होने की बात कही गई है। इससे पूर्व शिवसेना ने जिला स्तरीय बैठक लेकर रणनीति बनाई है। जिसमें शिवसेना प्रदेश सचिव शंकर चैनानी, जिला सचिव हर्षवीर कसार, डौंडी ब्लाक प्रमुख बहादुर सोनी, युवासेना कांकेर जिला खेमलाल माहला, सुरजभान ठाकुर,महामाया अध्यक्ष बलराम निषाद सहित अन्य शिवसैनिक व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking केंद्र सरकार के बाद अब प्रदेश सरकार राज्य का अपना कृषि कानून बनाएगी

0

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल पास होने के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार स्वयं का कृषि कानून बना रही है इसके साथ ही मजदूरों के लिए भी कानून बनाने पर विचार कर रही है प्रदेश सरकार का मानना है कृषि राज्य का विषय है, हमें इस पर कानून बनाने से कोई नहीं रोक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

सकता. यह बात कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कानून के प्रारूप बनाने वाली उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक के बाद कही. बैठक खत्म होने के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि केंद्र के कानून को कैसे लागू करना है, ये बाद की बात है. हम छत्तीसगढ़ में कृषि का कानून बनाएंगे, मजदूरों के लिए कानून बनाएंगे. 2500 रुपये किसानों को आगे भी धान का समर्थन मूल्य मिलेगा, बैठक में विस्तृत चर्चा हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

धान का 25 सौ रूपए नए कानून और धान खरीदी को लेकर मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने नये कृषि कानून लागू कर दिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों का हित प्रभावित नहीं होने देने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रूपए कीमत मिलता रहेगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अगले बैठक में ड्राफ्ट बनाकर कैसे लागू किया जा सकता है इस पर बात होगी बैठक में कमेटी के सदस्य मंत्री रविंद्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम शामिल हुए |

MOST POPULAR

HOT NEWS