दिसंबर 15 बकावंड मुख्यालय मे हितग्राही राशन के लिए कार्ड धारियों को राशन दुकान का चक्कर काटना पड़ रहा है हितग्राही मुख्यालय मे हितग्राहियों को राशन के लिए कई दिनो से चक्कर काट रहे है हितग्राहियों का कहना है कि लोग हर दिन रोजी रोटी के लिए काम को छोड कर राशन के लिए जाते तो कई दिनो से राशन के चक्कर काट काट कर आ जाते है जब कि यहां के राशन संचालक के घोर लापरवाही से हितग्राहियों को हर दिन का परेशान होना पड़ रहा है |
ग्रामीणों ने लिखित शिकायत एस. डी. एम को कई बार किए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई | लगता है यहा के जनप्रतिनिधि के साथ सभी लोग मिल कर बदर बाट का खेल – खेल कर उन लोगो पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है | हितग्राही का कहना है कि यहा पर समय पर कभी दुकान खुला नही रहता है |
20 हजार महिला स्व: सहायता समूह की रोजी रोटी पर प्रदेश शासन का कुठाराघात
जनता के हक का भुगतान करने बजाय कांग्रेस केन्द्र पर अपनी नाकामी का फोड़ते ठीकारा
दल्लीराजहरा/डौण्डी,12 दिसंबर सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस राज में प्रदेश में विकास पुरी तरह अवरूद्ध है उन्होने आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस छत्तीसगढ़ को लूटने में लगी है इसी कारण विकास अवरूद्ध है सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी हो रही है शहर ही नहीं गांव गरीब युवा किसान हर कोई परेशान है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आगे कहा की कांग्रेस विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में कहा था की संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की माफी की जाएगी लेकिन संपत्ति कर लगातार बढ़ रहा है शराबबंदी का वादा किया लेकिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शराबखोरी जोरों पर है पक्का मकान बनाने का वादा किया लेकिन इन 3 वर्षों में पक्का मकान कहीं भी नहीं बना इसके विपरीत राज्य सरकार की उदासीनता से पी एम आवास योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिल रहा है आवास योजना के हितग्राही कर्ज से लद गये हैं अभी कुछ दिन पूर्व गुरूर ब्लॉक के आवास योजना का हितग्राही कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली इस योजना में 40 फीसदी अंश राज्य सरकार को देना था जो नहीं दिया गया। आवास योजना की राशि का उपयोग नहीं होने के कारण राशि केन्द्र सरकार के संबंधित विभाग को वापस चली गई जिससे गरीब को अशियाना खोना पड़ा सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने आवास योजना की अवधि बढ़ाने के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया
जिससे छत्तीसगढ़ की इस योजना की वापस गई राशि राज्य को वापस आएगी उसके बाद भी कांग्रेस सरकार जनता को उनके हक का भुगतान करने के बजाय केन्द्र सरकार पर अपनी नाकामी का ठीकार फोड़ते हुए अनावश्यक बयान देकर पल्ला झाड़ रहे हैं, उन्होने यह भी आरोप लगाते हुए कहा की केन्द्र की योजना मनरेगा की राशि को नरवा गरूवा बाड़ी में लगाकर उस राशि का राज्य की कांग्रेस सरकार दूरूपयोग कर रही है किसान का खरीफ फसल धान समर्थन मूल्य की खरीदी राज्य सरकार देरी से कर किसानों का आर्थिक शोषण कर बिचौलियों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया है किसान बारदाने के लिए परेशान है जिसका फायदा बिचौलिये उठा रहे उन्होने राज्य में भ्रष्टाचार को चरम बताते हुए कहा की 20 हजार महिला स्वः सहायता समूह के हाथ से रेडी टू ईट योजना को छीनकर एक व्यक्ति को देकर महिला समूह के ऊपर आर्थिक कुठाराघात किया है। 3 साल में राज्य की कांग्रेस सरकार रिजर्व बैंक से 40 हजार करोड़ रूपये का ऋण लेकर प्रदेश की जनता को कर्ज में डुबो दिया है। सांसद प्रतिनिधि ने यह भी कहा की ठगी का दूसरा दस्तावेज कांग्रेस का घोषणा पत्र है जिसे प्रदेश की जनता भलीभांति समझ गई है जिसका करारा जवाब आने वाले प्रदेश के आम चुनाव में जनता अवश्य देगी।
दल्ली राजहरा बालोद जिले का सबसे बड़ा शहर व सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला शहर है जिसकी जनसंख्या आज से 20 वर्ष पूर्व 1 लाख से ऊपर थी। जो आज अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है. लोग निरंतर पलायन कर रहे हैं. जब बालोद जिला बना उस समय भी दल्लीराजहरा को छला गया कोई भी विभाग दल्ली राजहरा में नहीं खुल पाया। उसके बाद भी कई योजनायें दल्ली राजहरा के लिए स्वीकृत हुई. मगर वे सभी योजनायें जैसे – बीएसएफ केम्प नवोदय विद्यालय, दुग्ध डेयरी इसे बालोद में ही स्थापित किया गया है।
राजहरा व्यापारी संघ नगर के अस्तित्व को बचान विगत कई वर्षों से अनेक मांगों को लेकर निरंतर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधीश एस.डी एम से लिखित व मौखिक रूप से मांग करता आ रहा है। विगत तीन माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक, सांसद, को पत्र कमांक RVS/DLR/1022021 D. 14-00-2021 का मांग पत्र सौंपा गया एवं तत्पश्चात हमने प्रदेश के मुख्य सचिव से वार्ताकर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधीश द्वारा हमारे प्रतिनिधि मंडल को अपने कार्यालय में बुलाकर विस्तृत चर्चा की, उसी दिन हमने अपने पत्र कमांक RVS/DLR/I06/2021 दिनांक 29.09.2021 को सौंपा, जिस पर अतिशीघ कार्यवाही करने का आश्वास दिया गया। लेकिन आज तक किसी भी भाग पर सार्थक कार्यवाही हो रही हो ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है, सिवाय आश्वासन के।
अतः राजहरा नगर के विकास हेतु प्रमुख मागे निम्न है –
दल्ली राजहरा, कुसुमकसा व डौण्डी क्षेत्र को मिला कर शैक्षणिक नगरी का निर्माण किया जाये
दल्ली राजहरा में पूर्व में बीएसपी प्रबंधन द्वारा लगभग 10-12 विद्यालय हाई स्कूल. हायर सेकेंडरी के थे। जिसे शनै-शनै बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा बंद कर दिया गया। जिससे आम आदमी अपने बच्चों का उचित शिक्षा प्रदान नहीं कर पा रहा है। वहीं दल्लीराजहरा, कांकेर, मानपुर मोहला पंखाजूर, नारायणपुर से सीधा जुड़ा हुआ है। यह समस्त आदिवासी इलाका है इन आदिवासी ब्लाक के बच्चे, मिलाई.रायपुर व बाहर का खर्च वहन नहीं कर पाते है। वहीं उजड़ते राजहरा नगर को विकसित करने के लिए राजहरा, डौंडी, कुसुमकसा को मिलाकर शिक्षका नया शैक्षणिक नगर बनाकर यहाँ उच्च शिक्ष इंजीनियरिंग, मेडिकल, पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना के साथ साथ वर्ष 2016 से घोषित केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण अतिशीघ्र किया जाये।
270 एकड़ भूमि पर बसे नागरिकों को निःशुल्क पट्टा प्रदाय किया जावे
निरंतर पलायन, बेरोजगारी एवं विगत दो साल से कोरोना महामारी के कारण आम आदमी की आर्थिक हालत को मद्देनजर रखते हुए दल्ली राजहरा की आम जनता को विशेष श्रेणी में रखते हुए निःशुल्क पट्टा प्रदान किया जावे।
बॉयपास सड़क का निर्माण
दल्ली राजहरा व आसपास के कम से कम छः सात माइंसों से प्रतिदिन हजारों भारी वाहन निकलते हैं, जिससे लगातार दुर्घटना से कई लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। जिसे बॉयपास सड़क के लिए विधानसभा में बजट की भी घोषणा हो चुकी है. उसका निर्माण तत्काल प्रारम्भ किया जावे।
100 बिस्तर सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण
दल्ली राजहरा डौण्डी ब्लाक, बालोद जिला का सबसे बड़ा शहर है। साथ ही लगा हुआ कांकेर, मोहला मानपुर जिला है, जो आदिवासी बाहुल्य है, सभी ईलाज के लिए राजहरा पर निर्भर हैं। अतः राजहरा नगर में 100 बिस्तर का सर्वसुविधा युक्त अस्पताल का निर्माण पूर्व घोषित है, उसका निर्माण अतिशीघ्र कराया जाये।
खनिज न्यास निधि की 50% राशि राजहरा को दिया जावे
दल्ली राजहरा प्रतिवर्ष करोड़ो रूपये का राजस्व देते आ रहा है, लेकिन खनिज न्यास निधि का उपयोग राजहरा में नहीं किया जा रहा है। इस मद की 50% राशि राजहरा के विकास के लिए यहाँ की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, स्वास्थ्य में किया जावे।
मुख्यमंत्री से राजहरा व्यापारी संघ के हित व नगर के लोगों के विकास के लिए इन सभी मांगों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग करता है एवं अवगत कराता है कि आगामी 15 जनवरी 2022 तक इन मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर हम सभी राजनैतिक दल, श्रमिक संगठन, सामाजिक संगठन, परिवहन संघ को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस दौरान व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी , महामंत्री क्रांति जैन, कोशाध्यक्ष रमेश मित्तल , पंकज छाजेड़, अमित जायसवाल , अनिल तलरेजा उपस्थित थे ।
दिनांक 14.12.2021 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत संजय मार्केट सुलभ शौचालय बरामदा में कुछ व्यक्तियों द्वारा ताश के 52 पत्ते से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे है कि सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह वीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम को तैयार कर, तत्काल घटनास्थल संजय मार्केट पहुंचा जहां पर कुछ व्यक्तियो द्वारा रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते मिलने पर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम 1. विकास सागर पिता सोमनाथ सागर निवासी कन्हैया किराना स्टोर्स के पीछे बैला बजार जगदलपुर 2. अजय शुक्ला पिता स्व. ओम प्रकाश शुक्ला निवासी मोती तलाब पारा जगदलपुर 3. सूरज कुमार अशानी पिता स्व. द्वारका दास निवासी गोयल टेलर्स के पास प्रतापदेव वार्ड जगदलपुर 4. सिद्धर्थ जैन पिता धनराज जैन निवासी मोती तलाब पारा जगदलपुर 5. आदर्श तिवारी पिता विरेन्द्र तिवारी निवासी पनारापारा जगदलपुर 6. शीशीर कुमार जैन पिता ब्रिजेश कुमार जैन निवासी महादेवघाट जगदलपुर का होना बताये। मौके पर उक्त आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 16400/-रूपये, व 52 पत्ते जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में अप0क्र0-410/2021 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
नाम आरोपीः-
1. विकाश सागर पिता सोमनाथ सागर निवासी बैलाबजार जगदलपुर । 2. अजय शुक्ला पिता स्व. ओम प्रकाश शुक्ला निवासी मोती तलाब पारा जगदलपुर । 3. सूरज कुमार अशानी पिता स्व. द्वारकादास निवासी प्रतापदेव वार्ड जगदलपुर । 4. सिद्धर्थ जैन पिता धनराज जैन निवासी मोती तलाब पारा जगदलपुर। 5. आदर्श तिवारी पिता विरेन्द्र तिवारी निवासी पनारापारा जगदलपुर । 6. शीशीर कुमार जैन पिता ब्रिजेश कुमार जैन निवासी महादेवघाट जगदलपुर।
बरामद:-
नगदी रकम 16400/-रूपये, व 52 पत्ते जप्त किया गया।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:- निरीक्षक एमन साहू, सउनि. नीलाम्बर नाग, आरक्षक प्रकाश नायक, धर्मेन्द्र कष्यप, भीगू कश्यप एवं बलीराम भारती।
सेल कर्मचारियों के वेतन समझौता के सर्वोच्च कमेटी एनजेसीएस के प्रावधानों का उलंघन कर बहुमत के आधार पर किए गये तथाकथित वेज रिवीजन में कर्मचारियों का बहुत बड़ा नुकसान, और अपमान किया गया है। सेल प्रबंधन व तीन यूनयनों द्वारा षडयंत्रपूवर्क किए गये इस कृत्य से सेल कर्मचारी बेहद आक्रोशित हैं व अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सीटू ने इस कर्मचारी विरोधी समझौते में हस्ताक्षर न करते हुए कर्मचारी हितो की रक्षा हेतु 16 दिसम्बर 2021 को पूरे सेल मे हड़ताल का आह्वान किया है।लौह अयस्क खान समूह राजहरा मे भी सीटू ने हड़ताल को सफल बनाने हेतु सघन विभागीय दौरा कर कर्मचारियों से सीधे संपर्क कर जोरदार प्रचार प्रसार किया है । हड़ताल की तैयारी के दौरान ही 13 दिसम्बर को माइंस आफिस के पास पूरे दिन विशाल धरना प्रदर्शन किया गया ।इस धरना प्रदर्शन मे सैकड़ों नियमित व ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगो के समर्थन मे, नारेबाजी व हडताल को हर हाल मे सफल बनाने का संकल्प लिया ।
उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि सेल के इतिहास का यह अब तक का सबसे घटिया वेज रिवीजन है। आज जब कंपनी सबसे अच्छी आर्थिक स्थिति में है ।तब कर्मचारियों को मात्र 13% एमजीबी, व26.5% पर्क्स के साथ 10 सलाना रिवीजन कर लंबित अवधि का एरियर्स नहीं दिया जा रहा है ।ठेका मजदूरों को एक रुपया भी न देकर उनके साथ छल किया गया है।हद तो तब हो गई जब अधिकारियों को पर्क्स का एरियर्स अप्रैल 2020 से दिया गया, और कर्मचारियों को 18 नवम्बर2021 से दिया गया। इसी तरह माइंस कर्मचारियों को मिलने वाला दासा कर्मचारियों को पुराने बेसिक पर ही मिल रहा है और अधिकारियों को नये बेसिक पर दिया गया है।कर्मचारियों का पे स्केल क्लोज कर दिया गया जिससे अधिकांश कर्मचारियों को 3% इंक्रिमेंट का लाभ नहीं मिल पायेगा।इतने बड़े नुकसान, भेदभाव, व अपमान को समझौता करने वाली यूनियनें एतिहासिक समझौता बता रही हैं।ये शर्म की बात है । सीटू ने प्रारंभ से ही सभी मुद्दों की पूरी स्पष्टता के साथ समग्र समझौते की मांग की थी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका क्योंकि संघर्ष के निर्णायक चरण मे तीन यूनयनों इंटक, एटक, व एचएम एस ने कर्मचारियों व हमारा साथ छोड़कर प्रबंधन का दामन थाम लिया।कर्मचारियों येसब खुलेआम देखा है,इसलिए अब हड़ताल ही आखिरी विकल्प है।सेल कर्मचारी अंतिम दम तक लड़ेंगे और जीतेंगे।
प्रबंधन ने सभी यूनयनों को दरकिनार कर ग्रेज्युटी सीलिंग कर दी।
यूनियन के सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि, वेतन समझौते मे हुई चूक का फायदा उठाते हुये प्रबंधन ने एकतरफा आदेश जारी कर कर्मचारियों की ग्रेज्युटी सीलिंग कर दी।जिससे कर्मचारियों को 3 लाख से 25 लाख रुपये का नुकसान होना तय है।इसलिए प्रबंधन की इस दादागिरी के खिलाफ हड़ताल जरूरी है।
ठेका मजदूरों के साथ प्रबंधन व यूनियनों ने किया धोखा ।
यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि सेल के उत्पादन मेमहत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ठेका श्रमिकों को सभी यूनयनों ने30 जून की हड़ताल मे शामिल यह कहकर शामिल कराया कि उनका भी वेतन समझौता एनजेसीएस मे करवाया जायेगा ,लेकिन समझौता करते समय इन्हें ठेंगा दिखा दिया गया।इस धोखाधड़ी के खिलाफ हड़ताल जरूरी है।
इन मांगो पर हड़ताल।
यूनियन के संगठन सचिव सुजीत मुखर्जी ने बताया कि सेल कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने वाले एमओयू को रद्द करना, 1/1/2017 से पूरा एरियर्स का भुगतान, ग्रेज्युटी सीलिंग आदेश वापस लेने, ओपेन एण्डेड स्केल बनाने, ठेका श्रमिकों की वेतन वृद्धि, अप्रैल2020 से पर्क्स का एरियर्स देने, माइंस कर्मचारियों का नये बेसिक पर जनवरी2017 से दासा का भुगतान करने।आदि मांगो पर 16 दिसम्बर को माइंस सहित पूरे सेल में सफल हड़ताल होगी क्योंकि ये कर्मचारियों के भविष्य के सवाल पर हड़ताल हो रही है।
दल्लीराजहरा – लम्बे समय से दल्लीराजहरा के चिखलाकसा क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्र में जुआ सट्टा एवं नशे का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था | कोकन मार्ग एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में सुनसान जगह का फायदा उठाकर शाम के समय नवयुवकों द्वारा भारी मात्रा में नशा करते देखे जा सकते है जिसकी शिकायत चिखलाकसा के जनप्रतिनिधि द्वारा लम्बे समय से की जाती रही है | आज चिखलाकसा के जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर सटोरियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की |
आरोपी विजय साहू पिता तोरण लाल साहू उम्र 32 वर्ष वार्ड क्र 11 मथुरा नगर चिखलाकसा को सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने से उसके कब्जे से 1230 रुपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर अपराध क्र 394/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया |
वन विभाग छत्तीसगढ़ ने छत्तीसगढ़ वनरक्षक पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है. छत्तीसगढ़ राज्य के 10वीं 12वीं पास होनहार महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए वनरक्षक 291 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना आमंत्रित किया है. CG Forest Guard Vacancy 2021 से जुड़ी पदों की संख्या, विभागीय अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, अंतिम तिथि, छत्तीसगढ़ वनरक्षक सिलेबस एवं अन्य जानकारी के लिए
संपर्क करें – 99815 59622
छत्तीसगढ़ प्रदेश में Forest Department Chhattisgarh के अंतर्गत CG Forest Guard Bharti 2021 के इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 पाने के लिए यह एक अच्छा अवसर है।
1 से 15 तारीख तक चल रहे आन्दोलन का आज 14 वां दिन अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सर्व विभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों का आज क्रमिक भूख हड़ताल समापन कर कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करने बस्तर संभाग से एवं प्रांत के अन्य सभी जिलों से एवं संभागों से रायपुर के लिए कूच करेगें, जिसमें बस्तर संभाग से लगभग हजार की संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी रायपुर में कल उपस्थित रहेंगे और एक दिवसीय आमरण अनशन पर प्रांतीय पदाधिकारियों के संग बैठेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यदि 3 सूत्रीय मांग जिसमें प्रथम सर्व विभागीय कलेक्टर दर/जाबदर/तदर्थ/ पर रखे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारीयों का नियमितीकरण, दूसरा कार्य से पृथक किए गए कर्मचारियों को कार्य में वापसी करना तीसरा ठेका पद्धति को पूर्ण रुप से बंद कर ठेकाकर्मीयों नियमित करना शामिल किया गया है यदि छ. ग. शासन/प्रशासन इन मांगों को
नहीं मानती है तो आगामी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर सर्वविभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ बैठने को बाध्य होगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन प्रशासन की होगी। ज्ञात हो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1998 के पश्चात के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को आज तक नियमित नहीं किया है एवं अत्यधिक कम वेतन पर अधिक काम लिया जाता रहा है जो कि एक प्रकार से मानवाधिकार का हनन करते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। इसका सर्वविभागीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ विरोध करता है और शासन को अपनी मांगों को पूर्ण किए जाने की मांग करता है। इस इस क्रमिक भूख हड़ताल में मुख्य रूप से हरेंद्र ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष, विपिन तिवारी संभाग अध्यक्ष बस्तर संभाग, चंद्र प्रकाश जोशी संभागीय उपाध्यक्ष, सतीश पाणिग्राही, लुप्तेश्वर पाण्डे कार्यकारिणी सदस्य, केलेंद्र ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य, हिरामन नागे कार्यकारणी सदस्य द्वारा भूख हड़ताल में शमिल होकर भूख हड़ताल को सफल बनाया गया। इस कार्यक्रम में मुक्ति मोर्चा एवम जोगी कांग्रेस जे के नवनीत चांद एवम उनके साथी गण भी उपस्थिति होकर अपना समर्थन दिया है साथ ही आगामी आन्दोलन में सहयोग बनाने हेतु अपना समर्थन हेतु आश्वासन दिया है।
जगदलपुर, 14 दिसम्बर 2021 – कलेक्टर रजत बंसल ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किए। निरीक्षण दौरे में समुंद चौक के विकास कार्यों के साथ अमृत मिशन योजना कार्यो की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत टाउन क्लब, विवेकानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गंगामुंडा तालाब के समीप तथा कुक्कुट पालन एवं प्रक्षेप केन्द्र में किए जा रहे पुनः निर्माण के कार्यों का निरीक्षण किया। खेल सुविधाओं के लिए प्रियदर्शनी स्टेडियम, पंडरीपानी में निर्माणाधीन हॉकी मैदान और धरमपुरा क्रीड़ा परिसर के साथ-साथ डिमरापाल आश्रम में फुटबाल मैदान निर्माण कार्य प्रगति का भी अवलोकन कर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। शहर के मुख्य एन.एम.डी.सी. चौक, और आमागुड़ा चौक के सौंदर्यीकरण के लिए तैयार कार्य योजना का मौके पर जाकर अधिकारियों को निर्माण कार्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर बंसल ने कुड़कानार में डीएमएफ मद और मनरेगा के अभिशरण द्वारा महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित पेवर ब्लाक सड़क का अवलोकन कर अन्य जगहों पर इस प्रकार के सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही आयुर्वेदिक अस्पताल, तुरेनार गौठान और धनपुंजी के समीप स्थित पर्यटन मंडल के भवन का अवलोकन किए। विवेकानंद अंग्रेजी स्कूल के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने बताया कि स्कूल को संभाग स्तर पर चैम्पियनशीप पुरस्कार और कक्षा नवमी में पढ़ने वाली श्रुति सरोज को राज्य स्तर में एकल डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला इसके लिए कलेक्टर श्री बंसल ने बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल, एसडीएम जगदलपुर दिनेश नाग, संयुक्त कलेक्टर गोकुल रावटे, लोक निर्माण विभाग के राजीव बतरा, खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
भाजपा युवा नेता युवा मोर्चा के पदाधिकारी अमर झा को आज न्यायालय से जमानत मिली ! अमर झा सोशल मीडिया में पार्टी का पक्ष पुरजोर तरीके से रखते हैं, अमर झा पार्टी के प्रति हमेशा सजग और सक्रिय रहते हैं ऐसे में राजनीतिक विषय को लेकर अमर झा के ऊपर FIR हुई थी, जिस की जमानत आज नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने ली, अमर की जमानत के बाद पार्टी कार्यालय में सभी ने अमर का स्वागत किया, और एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई !
भाजपा परिवार के शीर्षस्थ नेताओं ने अपने सारे कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की किसी भी प्रकार की स्थिति में भाजपा परिवार हर कार्यकर्ता के साथ खड़ा है इस अवसर पर रजनीश पानीग्राही राजेंद्र बाजपेई राजपाल कसेर मनोहर दत्त तिवारी मनीष पारख राकेश तिवारी अभय दीक्षित रोशन झा कमल पटवा अविनाश श्रीवास्तव योगेश ठाकुर बबलू दुबे योगेश शुक्ला प्रेम यादव बंटू पांडे आनंद झा अभिषेक तिवारी आशु आचार्य रोहित खत्री शिरीष मिश्रा सुरेश कश्यप सतीश बाजपेई के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे |