City Media - Page 1280 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1280

बालोद जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

0

अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर अर्जुंदा पुलिस की कार्यवाही ।

50 नग अवैध शराब सहित मोटर सायकल की गई जप्त ।

34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही, भेजा गया जेल ।

बालोद जिले में अवैध शराब परिवहन करने वालों पर लगातार आबकारी विभाग की कार्यवाही

मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र की है, कि दिनांक 17.01.2022 को पेट्रोलिंग के दौरान बस स्टैण्ड अर्जुन्दा के पास मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम खुरसुनी का रहने वाला तिलेश्वर साहु अपने मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 24 R 8675 नीला रंग के प्लेटिना मोटर सायकल में ग्राम अर्जुन्दा देशी शराब दुकान से शराब खरीदकर अवैध लाभ कमाने के उदेश्य से शराब खरीदकर परिवहन कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ व गवाहो को साथ लेकर डुडिया चौंक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो मुखबीर के बताये अनुसार एक व्यक्ति मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 24 R 8675 नीला रंग के प्लेटिना में आते हुए पकड़ा जिसे रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम तिलेश्वर साहु पिता सुनहेल साहु उम्र 23 साल साकिन खुरसुनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद का रहने वाला बताया, मौके पर तिलेश्वर साहु के मोटर सायकल वाहन क्रमांक CG 24 R 8675 नीला रंग के प्लेटिना का तलाशी लिया जो प्लेटिना में पेट्रोल

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

टंकी के उपर रखे काले रंग का स्कुली बैग व कंघे पर रखे काले रंग का स्कुली बैग को चेक किये जिसके अंदर 45 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में व 05 नग मसाला शराब सीलबंद हालत में मिला जिसमें प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 50 पौवा जिसमें 45 नग देशी प्लेन शराब व 05 नग देशी मसाला शराब जिसमें देशी प्लेन शराब 8.100 बल्क लीटर व देशी मसाला शराब 900 बल्क लीटर जुमला जुमला 9.000 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा व मसाला शराब जुमला कीमती 4150 रूपये मिला। जिसके संबंध में तिलेश्वर साहु को शराब ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने दिया गया जो लिखित में कोई दस्तावेज नहीं होना बताया । आरोपी तिलेश्वर साहु पिता सुनहेल साहु उम्र 23 साल साकिन खुरसुनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद के द्वारा अवैध रूप से शराब का बिक्री हेतु परिवहन करते पाया जाना उक्त कृत्य धारा 34 (2) आब. एक्ट का घटित करना पाये जाने से उपरोक्त शराबो को मुताबिक जप्ती पत्रक के व उपयोग में लाये मोटर सायकल नीला रंग के प्लेटिना क्रमांक CG 24 R 8675 को गवाहो के समक्ष जप्ती किया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आज दिनांक 17.01.2022 के 21.50 बजे गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल ‍रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नाम आरोपी- तिलेश्वर साहु पिता सुनहेल साहु उम्र 23 साल साकिन खुरसुनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

जप्ती-45 नग पौवा देशी प्लेन शराब सीलबंद हालत में व 05 नग मसाला शराब सीलबंद हालत में मिला जिसमें प्रत्येक पौवा मे 180 एम.एल. कुल जुमला 50 पौवा जिसमें 45 नग देशी प्लेन शराब व 05 नग देशी मसाला शराब जिसमें देशी प्लेन शराब 8.100 बल्क लीटर व देशी मसाला शराब 900 बल्क लीटर जुमला जुमला 9.000 बल्क लीटर देशी प्लेन मदिरा व मसाला शराब जुमला कीमती 4150 रूपये व मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 24 R 8675 कीमती 20,000 रूपये कुल जुमला कीमती 24,150/- रूपये

हाईप्रोफाइल एटीएम कैश फ्राड, जितनी मुंह उतनी बातें, रसुखदार, पुलिस अधिकारी व पत्रकारों से भी जुड़ा तार

0

जगदलपुर। जगदलपुर में इन दिनों सीएनएम कैश डिलीवरी के कर्मचारियों द्वारा किए गए एटीएम कैश फ्राड के किस्से सुर्खियों में हैं। उच्च स्तरीय जांच के कारण पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है और चार आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है किंतु इन फ्राड लोगों के किस्से चौक-चौराहों पर चटखारे लेकर तरह-तरह किस्से भी बताए जा रहे हैं। दुसरी तरफ इतने बड़े प्रोफाइल वाले मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा सधा हुआ जवाब दे रहें हैं।

एटीएम कैश फ्राड के मुख्य सूत्रधार योगेश यादव के की रसुखदारों के साथ संबंध के साथ पत्रकार व पुलिस अधिकारियों के निकटता की बातें सामने आ रही है। पत्रकारों को नगदी सहित अन्य सुविधाएं भी दी गई तो पुलिस अधिकारियों को भी महंगे-महंगे तोहफे दिए गए। इस मामले में एक दिलचस्प वाक्या आया है कि पुलिस अधिकारी को दिए गए गिफ्ट की चर्चा है कि इस प्रकरण के भंडाफोड़ के बाद गिफ्ट रुपी मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। जुआ, सट्टा के बड़े खाईवालों के नाम भी सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है तो कई ऐसे लोग जिनको राशि दी गई है उनसे पूछताछ होगी।

गिफ्ट लेना-देना सिविल सेवा आचरण संहिता का उल्लघंन

कोतवाली पुलिस ने एक पुलिस अधिकारी की मोबाइल जप्त किया है जिसे स्वयं पुलिस अधिकारी ने स्वीकार किया है कि बतौर गिफ्ट उसे मिला है। जबकि सिविल सेवा आचरण संहिता के तहत लोक सेवक किसी से उपहार नहीं ले सकता तो वह किसी को उपहार भी नहीं दे सकता। पुलिस क्या इस मामले में सच्चाई से कार्य करेगी या अपनी साख बचाने के लिए इस पुलिस अधिकारी को अभयदान देगी।

बस्तर सांसद दीपक बैज पहुंचे अपने पूर्वजों के गांव देवी देवताओं के सामने माथा टेक लिया आशीर्वाद..

0

बस्तानार ब्लाक के सरगीगुड़ा में होने वाले वार्षिक मेले में पहुंचे सांसद विधायक व कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष..

आज बस्तानार ब्लाक के सरगीगुड़ा में सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य पहुंचे साथ ही वहां होने वाले वार्षिक मेले में शामिल होकर देवी देवताओं की पूजा अर्चना की एवं क्षेत्र की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की ज्ञात हो कि यह मेला नए वर्ष के शुरुआत में होता है इस मेले को करसाड़ मेला के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि दिनेश ठाकुर,सुंदर सोढ़ी एवम ग्रामीणजन व गांव के पुजारी मौजूद रहे।

BIG Breaking – दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना ब्लास्ट, मिले 50 से ज्यादा केस

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

आज 17/01/2022 को आये कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के अनुसार डौंडी ब्लॉक में सबसे अधिक दल्लीराजहरा से 52 कोरोना पॉजिटिव मिले एवं डौंडी, चिखलाकसा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 08 लोग मिले |

वार्ड के अनुसार कोरोना पॉजिटिव की संख्या इस प्रकार रही –

कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने छात्र बीमा राशि योजना के तहत पालकों को प्रोत्साहन राशि प्रदान किया..

0

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत सत्र 2020-21 के दौरान जिन छात्रों की अकस्माक मृत्यु हो गयी थी उन छात्रों के पालकों को छात्र बीमा राशि योजना के तहत प्रोत्साहन के रूप में चेक प्रदान किया। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज,खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर यादव,छात्रों के पालक गण,एवम संकुल समन्वयक,धनसाय नाग,हरबधुं पानीग्राही शिक्षक एवं अन्य सीएसी गण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

छेरछेरा पर बच्चों ने दी छत्तीसगढ़ी में सीख- मास्क लगाहु- टीका लगाहु, छत्तीसगढ़ महतारी ला कोरोना से बचाहु

0

बालोद। जिले में सोमवार को छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा पुन्नी मनाया गया। जो दान का पर्व माना जाता है। इस दिन खासतौर से बच्चे और युवा भी घर-घर जाकर लोगों से दान मांगते हैं। तो साथ ही लोग भी स्वस्फूर्त इसमें धान या धन दान करते हैं। इस कोरोना काल के दौरान छेरछेरा के इस आयोजन में फर्क तो पड़ा ही। तो साथ ही लोगों के लिए जागरूकता का परिचय देना भी उतना ही जरूरी हो गया है। ऐसे में जहां एक ओर बच्चों में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है तो दूसरी ओर छेरछेरा पर्व की परंपरा का निर्वहन करते हुए बच्चों ने जागरूकता का परिचय देते हुए अनूठे तरीके से पर्व मनाया।

ग्राम जगन्नाथपुर में दो बच्चे विजय व वैष्णवी यादव ने छेरछेरा मांगने के दौरान अपने झोला (थैला) में कोरोना जागरूकता से संबंधित पोस्टर चिपका रखा था। जिसमें छत्तीसगढ़ी में बच्चों द्वारा संदेश दिया गया था कि मास्क लगाहु, टीका लगाहु, छत्तीसगढ़ महतारी ला कोरोना से बचाहु। इस पहल के जरिए गांव के इन बच्चों ने घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा व लोगों को भी जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने स्वयं भी मास्क लगा रखा था। तो दान करने वाले लोगों से भी मास्क लगाने व जो भी बचे हुए हैं उन्हें टीका लगाने की अपील भी इसके माध्यम से की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बकावंड ब्लॉक के अटल समरसता भवन में विधायक लखेश्वर बघेल ने निरस्त व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रों के संबंध में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की

0

💢बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बकावंड ब्लॉक के ब्लॉक मुख्यालय बकावंड के अटल समरसता भवन में बस्तर विधानसभा क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल ने आज दिनांक 17 जनवरी 2022 को विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई यह बैठक 31 दिसंबर 2017 की स्थिति में निरस्त व्यक्तिगत वनाधिकार पत्रों के संबंध में रखी गई थी |

♦️ बस्तर विधायक लखेश्वर लखेश्वर बघेल ने बताया कि इस बैठक में वन एवं राजस्व विभाग के अमले के साथ जनपद के सीईओ के साथ जिन ग्राम पंचायतों के ज्यादा आवेदकों के आवेदन पत्र ग्राम सभा अथवा उपखंड स्तरीय वनाधिकार समिति द्वारा निरस्त किए गए हैं उन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव भी उपस्थित मे बैठक का आयोजन सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया गया है |

♦️ इस दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बैठक में सर्वप्रथम विस्तार पूर्वक निरस्त वन अधिकार पट्टा की जानकारी ली क्यों निरस्त हुए हैं किन कारणों से हुए हैं इसकी जानकारी विभागीय अधिकारी कर्मचारियों से ली |

♦️ विधायक बघेल ने विभागीय अधिकारियों से रूबरू होते हुए कहा कि जनता से जुड़े हुए समस्याओं को जल्द से जल्द निराकरण करें ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके |

♦️ बस्तर विधायक जी ने बैठक खत्म होने के पश्चात निशक्तजनों एवं गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सहायता के रूप में चेक प्रदाय किया गया लोगों ने विधायक जी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया |

♦️ जिसमें मौजूद रहे वरिष्ठ जानकी राम सेठिया, धनुरजय कश्यप, सुखदई बघेल, शिवराम बिसाई, जगमोहन बघेल,वीरेन्द्र सेठिया नित्या, सामो राम,राजेश कुमार,मजहर खान, कर्मचारीगण व अधिकारीगण उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

पार्षदा के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग करेगी भाजपा, मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा

0

पार्षदा ने कहा आरोप बेबुनियाद, विपक्ष की राजनीति कर रही भाजपा

जगदलपुर

संजय गांधी वार्ड की पार्षदा के विरुद्ध वार्ड के ही 40 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रुपये उगाही करने का आरोप लगाया है. मामले में भाजपा भी इन लोगों के पक्ष में आते हुए पार्षदा पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं और कहा है कि मामले में सीबीआई जांच की मांग की जाएगी.

पीड़ितों के अनुसार, वार्ड की पार्षदा कोमल सेना ने मई 2020 में उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने की बात कहते हुए 25-25 हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति ले लिया जिसके बाद आज पर्यंत तक मकान नहीं मिलने पर अब वार्डवासियों का गुस्सा फूटने लगा है. इनका कहना है कि पार्षदा को इस बाबत कई बार मौखिक तौर पर बोला गया लेकिन प्रत्येक दफा सांसद, कलेक्टर सहित बड़े लोगों का नाम लेकर उन्हें बरगलाया जा रहा है. मामले में वार्डवासी कई ऑडियो रिकॉर्डिंग व कुछ विडियो भी सबूत के तौर पर रखे हुए हैं. इस बात की जानकारी लगते ही भाजपा के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित अन्य भाजपाई मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का समर्थन किया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

संजय पांडे ने कहा है कि मकान का लालच देकर पार्षदा द्वारा रकम की उगाही की गयी. ये सभी लोग तक़रीबन दो वर्ष से भटक रहे हैं लेकिन, इनकी बात सुनने के लिए कोई भी कांग्रेस का नेता सामने नहीं आ रहा है. थाने में एफआईआर तक नहीं लिखी गयी. भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी, अगर एफआईआर नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन किया जायेगा.

सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कि पीड़ित लोगों पर सीधे तौर पर सत्ता का दबाव बनाया जा रहा है जो की अक्षम्य अपराध है. भाजपा, पीड़ितों के साथ हमेशा खड़ी है. जो कांग्रेस की सरकार गरीबों को मकान देने की बात करती थी, आज उनके जनप्रतिनिधी गरीब जनता को बरगलाकर लूटने का कार्य कर रही है. मामले में सीबीआई जांच की मांग भाजपा करेगी.

सभी आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते व बेबुनियाद बताते हुए पार्षदा कोमल सेना ने बताया कि विगत दो वर्षों से उक्त पीड़ितों के लिए वो भी प्रयासरत हैं, मामले की जानकारी सांसद, विधायक, कलेक्टर व निगम आयुक्त को भी है और वो भी इसमें मदद कर रहे हैं. चूँकि, जिस जमीन में पीड़ित रहते हैं वो रेलवे की जमीन है झोपड़ियों में रहते हैं, इसलिए उन्हें मकान मिलना अतिआवश्यक है. पैसे लेने की बात किसी से भी उनकी नहीं हुई है, आरोप बेबुनियाद है.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत घाटपदमूर में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का भूमिपूजन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घाट पदमूर में डी एम एफ टी मद से 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उचित मूल्य की दुकान सह गोदाम निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधा nnयक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता में है हर ग्राम पंचायत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है पिछले सरकार में केवल राजधानी और शहरी क्षेत्रों में ही बड़े बड़े निर्माण कार्य करवाए जा रहे थे पर अब हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्र में भी विकास होता हुआ दिखाई दे रहा है हर ग्राम पंचायत में अब पुल पुलिया सड़क और भवन निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे की ग्रामीणों के भी जीवन को आसान बनाया जा सके |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ग्राम पंचायत घाट पदमूर के सरपंच लखीधर बघेल, वरिष्ठ नेता तिलक यादव,प्रवीण जैन, उमेश सेठिया, विश्वनाथ बघेल, रमेश सेठिया,आसताराम कश्यप समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

मजदूरों ने टलनार पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर मजदूरी नहीं दिये जाने का आरोप लगाया आरोप

0

तीन वर्ष पूर्व टलनार पंचायत में सीसी रोड निर्माण की मजदूरी अब तक अप्राप्त

बकावंड, 17 जनवरी। ग्रामपंचायत टलनार के करीब 60-70 मजदूरों ने वर्ष 2019-20 में सीसी रोड सड़क निर्माण में किए गए कार्य की मजदूरी अबतक नहीं दिये जाने का आरोप लगाया है। इन मजदूरों ने टलनार पंचायत के सरपंच एवं सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वर्ष 2019-20 में पंचायत के सरपंच एवं सचिव के कहने पर हमने 200 मीटर के सीसी रोड निर्माण कार्य किया था। जिसकी मजदूरी हमें अबतक अप्राप्त है। हमने इस बाबत कई बार पंचायत के सरपंच एवं सचिव से इस रकम को देने की मांग की किंतु उक्त दोनों द्वारा हमें अब तक हमारी मजदूरी को नहीं दिया गया है। पंचायत के ग्रामीण मजदूर भानदेव, मनचीत, डुमरी, भगत, लायभान, फूलों, कुंवर, मगराम, दयासागर, धनीराम, पदमा जैसे कई मजदूरों ने क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि विगत तीन वर्ष से अप्राप्त हमारी मजदूरी की रकम को सरपंच एवं सचिव से दिलवाई जाये।

ग्राम पंचायत टलनार के इन ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आरोप पर पंचायत सचिव भोलाराम का कहना है कि पिछले कई महीनों से मैं ग्रामीणों की मजदूरी को दिलाने प्रयासरत हूं। वहीं पंचायत की महिला सरपंच गुप्ती कश्यप से कई बार इस विषय पर चर्चा करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने इस मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS