- शहर जिला कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति
- बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट जे रेसार्ट में करने का विरोध
जगदलपुर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 18 नवंबर को बस्तर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट के रिसार्ट में आयोजित करने के विरोध में कांग्रेस यह कदम उठा रही है।
जगदलपुर के राजीव भवन में रविवार को बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में हुई।कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को चित्रकोट रेसोर्ट में होने वाली बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कार्यक्रम महज एक पिकनिक मनाने जैसा है। आज तक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक कभी चित्रकोट रेसोर्ट में नही हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमेशा यह बैठक कलेक्ट्रेट या अन्य प्रशासनिक कार्यालय में होती थी। भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण बैठक को चित्रकोट रेसोर्ट में कर प्राधिकरण की गरिमा को तार तार कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट के सौंदर्य को बर्बाद करने पेड़ों की कटाई की जा रही है। यह निंदनीय कृत्य है। इसलिए कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कल के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में वरिष्ठ कॉंग्रेसी हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम वैंकट राव, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, अंजना नाग, सुषमा सुता, सुषमा कश्यप, कोमल सेना, ललिता राव, शुभम यदु, आभास महंती, सुखराम नाग, सूर्या पानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, शहनाज बेगम, पापिया गाईंन, मनीता राउत, एस नीला, राजा तिवारी, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, विशाल खंबारी, लव मिश्रा, सायमा अशरफ, शेख अयाज, उस्मान रज़ा, शंकर नाग, प्रदीप शाखी, कुणाल पांडे, सुनीता दास, लोकेश चौधरी, नितेश जोशी, नीलू राम, खिरेंद्र यादव, धनसिंह जमावड़ा, फूलसिंह बघेल आदि मौजूद रहे।



नगर के लामनी पार्क में बस्तर आंध्र समाज द्वारा आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए।किरण देव ने समाज के अध्यक्ष एम. जयंत राव नायडू, सचिव सुब्बा राव एवं अन्य पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। लामनी पार्क में आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर आंध्र समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्तिक मास में आयोजित वन भोजनम् कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के सदस्यों के साथ आंवला पेड़ की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।


