City Media - Page 51 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 51

इंद्रावती विकास प्राधिकरण…?ना कार्यालय : ना स्टाफ : ना फंड…फिर भी अध्यक्ष नियुक्ति की चर्चा

0

रायपुर/जगदलपुर :मुख्यमंत्री सचिवालय एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय के विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी का इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर 2-3 दिनों के भीतर नियुक्ति हो सकती है।

स्थानीय मीडिया हैरान

लेकिन जगदलपुर के ही मीडिया में चर्चा का विषय अलग है और सच्चाई भी है क्योंकि ना इसका कार्यालय है ना कोई ऑफिस है ना स्टाफ है और ना ही फंड है, तो फिर इस ऑफिस और इस प्राधिकरण का क्या होगा और इस प्राधिकरण का अधिकार क्षेत्र में क्या होगा!

डैमेज कंट्रोल की नीति

इसे बस्तर संभाग में डैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है, जगदलपुर से रायपुर तक यह गर्मागर्म चर्चा चल रही है, राजनीतिक चर्चा यह भी है कि बस्तर संभाग की 12 विधानसभा में से 11 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, दोनों लोकसभा क्षेत्र और त्रिस्तरीय पंचायती राज के समस्त पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है, एक निगम का अध्यक्ष पद बस्तर को दिया जा चुका है।

गैर जनजातीय वर्ग में नाराजगी

वहीं गैर जनजाति वर्ग की नाराजगी इस बात की भी थी कि पुराने कार्यकर्ताओं को अनदेखा किया जा रहा है, अभी तक अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ के अध्यक्ष की नियुक्ति बस्तर संभाग से हो चुकी है, कांकेर जिले के भाजपागणों की भी निरंतर उपेक्षा हो रही है, संगठन और सरकार में सामंजस्य के अभाव है, इसीलिए बस्तर संभाग की उपेक्षा, बस्तरवासियों को अब रास नहीं आ रहा है।

जल जीवन मिशन के फूंक डाले 84 लाख, ग्रामीणों को नहीं मिला एक बूंद पानी

0

ढाई साल से सो रहा है विभाग, ठेकेदार गायब

जमीन पर है काम आधा अधूरा, मगर फाइलों में दिखा दिया गया है पूर्ण

अर्जुन झा-

बकावंड केंद्र सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने कमाई का बड़ा जरिया बना लिया है। अधिकारी और ठेकेदार काम आधा अधूरा कराते हैं और फाइलों में कार्य पूर्ण दर्शा कर पूरी स्वीकृत राशि निकाल लेते हैं। इसका बड़ा उदाहरण विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मैलबेड़ा से सामने आया है। यहां जल जीवन मिशन के कार्य के नाम पर में 84.25 लाख रुपए फूंक डाले गए, मगर ढाई साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को आज तक एक बूंद पानी नहीं मिल पाया है। ग्राम मैलबेड़ा में सिंगल विलेज स्कीम और जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 में पेयजल व्यवस्था के लिए 84.25 लाख रुपए स्वीकृत हुए थे। इस राशि से गांव में 50 किलो लीटर क्षमता वाली 12 वर्ग मीटर की टंकी निर्माण, 4957 मीटर पाईप लाइन बिछाने, 230 नल कनेक्शन देने, बाउंड्रीवॉल, क्लोरिन रूम और स्विच रूम निर्माण के कार्य प्रस्तावित थे। इसका ठेका रायपुर के फर्म ए जे वेंचर को दिया गया था।

इसका कार्यादेश 29 मई 2023 को जारी हुआ था। ढाई साल बीत चुका है, लेकिन आज तक टंकी में पानी नहीं भरा जा सका है। पाइप लाइन आधी अधूरी बिछाई गई है, अधिकांश घरों में नल कनेक्शन नहीं लगाए गए हैं, टंकी सूखी पड़ी है और ग्रामीण प्यासे मर रहे हैं। टंकी परिसर में बिना दरवाजे का एक कमरा जरूर नजर आ रहा है, जो संभवतः स्विच रूम होगा, मगर जल शुद्धिकरण के लिए क्लोरिन रूम का अता पता नहीं है। जब जल ही नहीं है, तो उसका शुद्धिकरण कैसे? यह है विभागीय लापरवाही की असली तस्वीर। ग्रामीणों का कहना है कि काम पूरा होने के बाद भी ठेकेदार ने पाइप लाइन नहीं डाली, और जल जीवन मिशन को अमलीजामा पहनाने वाले विभाग पीएचई के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। सरकारी फाइलों में योजना पूर्ण दिखाई जा रही है, लेकिन ज़मीन पर हालात बिलकुल उलटे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आए। 84.25 लाख की योजना अब ‘पानी’ देने की जगह खुद धूल फांक रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अफसरों के बीच मिलीभगत से यह स्थिति बनी है।ग्रामीणों ने मांग है कि प्रशासन तत्काल अधूरे काम को पूरा करवाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई करे, वरना ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वर्सन

हम जवाब चाहते हैं टंकी तो खड़ी कर दी, पर पानी का नामोनिशान नहीं है। ढाई साल बीत गए, अब जनता जवाब चाहती है। स्थानीय ग्रामीण, ग्राम मैलबेड़ा

ट्रेन और मालगाड़ी की भिड़ंत कई लोग घायल

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक रेल दुर्घटना हुई, जब एक यात्री ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब यात्री ट्रेन मुख्य लाइन पर प्रवेश कर रही थी और उसी समय सामने से आ रही मालगाड़ी से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और ट्रेन की गति अचानक रुक गई।

राहत एवं बचाव कार्य:
घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला पुलिस और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

संभावित कारण एवं जाँच:
प्रारंभिक जाँच में सिग्नल फेल्योर या ब्रेक सिस्टम की खराबी को संभावित कारण माना जा रहा है। रेलवे ने इस घटना की उच्च स्तरीय जाँच के आदेश जारी कर दिए हैं।

रेलवे विभाग की प्रतिक्रिया:
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की विस्तृत जाँच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल रूट को साफ करने और यातायात को पुनः सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बस्तर ओलंपिक में सियासी दीवार खड़ी कर दी सीईओ पांडे ने

0

ब्लॉक स्तरीय आयोजन से दूर रखा कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को
लोहंडीगुड़ा में जनपद सीईओ की मनमानी

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक में भारत की एकता और अखंडता की झलक दिखाई देती है। सभी वर्ग धर्म के खिलाड़ी छात्रों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलता है। सभी दलों के जनप्रतिनिधियों को इस महति आयोजन के सफल संचालन हेतु सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाता है, मगर लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत के सीईओ इस आयोजन को सियासी जामा पहनाने लगे हैं। बस्तर ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय आयोजन में जनपद सीईओ ने दो प्रमुख दलों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच दीवार खड़ी करने की साजिश रची है।

दरअसल इन दिनों बस्तर संभाग में चारों ओर बस्तर ओलंपिक की गूंज सुनाई दे रही है। पंचायत स्तर के बाद अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं का दौर चल रहा है। इसी के तहत बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड में भी ब्लॉक स्तरीय आयोजन आज शुरू हुआ। इसका समापन 5 नवंबर की शाम होगा। ब्लॉक लेवल के इस आयोजन में भाजपाई सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष और जिला एवंजनपद सदस्यों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है, लेकिन कांग्रेस के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर दिया गया है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी लोहंडीगुड़ा जनपद सीईओ धनेश्वर पांडे के कंधों पर है। किसे अतिथि बनाना है, किसे नहीं, यह सब इन्हीं महाशय को तय करना है, मगर इन जनाब ने एक जिम्मेदार अधिकारी होते हुए भी जो गैर जिम्मेदाराना कृत्य किया है, उसके लिए वे खुद उपहास के पात्र बन गए हैं। उन्होंने ऐसा कृत्य किसके कहने पर किया है, यह तो जांच में सामने आएगा, किंतु कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज और जनपद सदस्यों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाने को क्षेत्र के ग्रामीण जनपद सीईओ की बड़ी चाल और साजिश करार दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि पांडेजी दोनों दलों के बीच बड़ी दीवार खड़ी कर और दोनों दलों के नेताओं को आपस में लड़ा कर अपना उल्लू सीधा करने की फिराक में हैं।

बस्तर ओलंपिक के नाम पर यह कैसा खेल? मालवाहक वाहनों से ढोए जा रहे हैं बच्चे

0

परिवहन के फंड नहीं है, तो आयोजन आखिर क्यों
व्यवस्था पर अधिकारियों के अलग अलग बोल
-अर्जुन झा-
बकावंड पूरे बस्तर संभाग में इन दिनों बस्तर ओलंपिक की धूम मची हुई है, मगर कुछ जगहों पर यह महत्वपूर्ण आयोजन अव्यवस्था की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। बकावंड विकासखंड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां गांवों से छात्र छात्राओं को भेड़ बकरियों की तरह माल वाहक वाहनों से ढो कर लाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक अपनी अलग पहचान बना चुका है।इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है और राज्य के दूसरे संभागों में इस तरह के आयोजन की मांग उठने लगी है। बस्तर ओलंपिक का पिछला आयोजन उम्मीद से कहीं ज्यादा सफल रहा। बस्तर ओलंपिक की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसमें ग्रामीण आदिवासी महिलाएं और नक्सलवाद से नाता तोड़ चुके पूर्व नक्सली भी बड़े उत्साह के साथ भाग लेने लगे हैं। राह भटके लोगों और बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी खेल प्रतिभाओं को प्लेटफार्म देने में भी बस्तर ओलंपिक बड़ा योगदान दे रहा है, मगर दुख की बात यह है कि बस्तर ओलंपिक के क्षेत्रीय आयोजनों के लिए फंड की कमी की बात सामने आने लगी है। फंड न रहने से प्रतिभागी विद्यार्थियों को आयोजन स्थल तक लाने और वापस ले जाने के लिए ढंग की परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा पा रही है। छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार ने इस महति आयोजन के लिए पूरी व्यवस्था की है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही से खिलाड़ी बच्चों को मालवाहक वाहन में भर कर लाया जा रहा है। इसके चलते इस बड़े आयोजन की अब बदनामी होने लगी है। हालांकि सभी अधिकारियों का कहना है कि खिलाड़ी छात्र छात्राओं को बस, वैन जैसी बंद गाड़ियों से खेल आयोजन स्थल तक लाया जाना चाहिए, लेकिन कुछ अधिकारी फंड नहीं होने का रोना रोकर बच्चों के जान से खेलने लगे हैं। बकावंड में हो रही ब्लॉक स्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए गांवों से छात्र छात्राओं को माल वाहक पिकअप वाहनों में भरकर लाए जाने की तस्वीर सामने आई है। यह कृत्य बस्तर ओलंपिक की प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाने का काम कर रहा है। इसे लेकर अधिकारियों के अलग अलग बयान सामने आए हैं।
वर्सन
बंद वाहनों से लाने के निर्देश
बच्चों को सुरक्षित रूप से बंद गाड़ी में ही लाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबधित पक्षों से कहा गया है कि प्रतिभागी छात्र छात्राओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।
-एसडीएम,
बकावंड अनुभाग

वर्सन
नहीं है हमारे पास फंड
बच्चों को बंद गाड़ियों से लाने और वापस ले जाने के लिए बंद गाड़ियों की व्यवस्था हेतु हमारे पास फंड नहीं है।
-परमेश्वर कुर्रे,
सीईओ जनपद पंचयत बकावंड

वर्सन
सुविधा अनुसार हो ला सकते हैं
बच्चों को बंद गाड़ियों से लाने ले जाने की कोई योजना हमारे पास नहीं है। जैसी भी परिवहन सुविधा हो, खिलाड़ी छात्र छात्राओं को आयोजन स्थल तक लाया जा सकता है।
-चंद्रशेखर यादव,
विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बकावंड

रेत खदान की ई-नीलामी हेतु आॅनलाईन आवेदन 06 नवंबर तक

0

07 नंवबर को ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा आवेदन, निविदा एवं बोली का ओपनिंग

बालोद,03 नवंबर 2025 खनिज रेत खदान की ई-नीलामी हेतु छत्तीसगढ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत् इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्सन) के माध्यम से जिले के 05 रेत खदान नेवारीकला-01, नेवारीकला-02, अरौद, देवीनवागांव एवं पोंड के उत्खननपट्टा आबंटन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 06 नवंबर 2025 तक आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। अपर कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्राप्त आवेदन/निविदा/बोली की ओपनिंग 07 नवंबर 2025 को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे किया जाएगा। उन्होंने जिला स्तर पर गठित समिति के सदस्य के रूप में शामिल सभी अधिकारियों को 07 नवंबर को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ई-नीलामी के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा है।
क्रमांक/816/ठाकुर
–00–

स्कुल के अन्दर घुस कर चोरी करने वाले आरोपी थाना डौण्डीलोहारा पुलिस के हत्थे चढे

0

स्कुल में रखे एक नग इण्डेक्‍शन, माईक सेट एवं स्मार्ट टीवी को आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने किया बरामद।
गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया जेल।

पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मोनिका ठाकुर उप0 पुलिस अधीक्षक राजेश बागडे के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ के द्वारा ग्राम भेडी के प्राथमिक स्कुल में चोरी के मामले में बारिकी से विवेचना कर आरोपियों को पकडा गया।

धमेन्द्र देशमुख सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला ग्राम भेडी द्वारा दिनांक 03/11/2025 को थाना उपस्थित आकर जबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/11/2025 के सुबह लगभग 06/30 बजे अज्ञात चोर के द्वारा प्राथमिक स्कुल ग्राम भेडी के ऑफिस एवं अध्यापन कमरे का ताला तोडकर कमरे अन्दर प्रवेश कर एक नग इण्‍डेक्‍शन, माईक सेट बॉक्स एवं स्मार्ट टीवी कीमती लगभग 19640 रूपये को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 144/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपियों की पतासाजी कर घटना कारित करने वाले आरोपी (1) विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल साकिन भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) (2) दुष्यंत कुमार उर्फ दिषु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) हाल- आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) को बारिकी से पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपराध करना स्वीकार किये। प्रकरण में आरोपियों को दिनांक 03.11.2025 के क्रमश 15.40, 15.50 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भर जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रूमन सोनवानी, प्र.आर. 652 दिगम्बर वर्मा, म0प्र.आर. 989 लिलेश्‍वरी देवांगन, आरक्षक विनोद अजय, रवि देशलहरे, भीष्म पिस्दा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः-
(1) विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर उम्र 31 साल साकिन भेड़ी थाना डौण्डी
लोहारा जिला बालोद(छ.ग.)
(2) दुष्यंत कुमार उर्फ दिशु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर उम्र 25 साल ग्राम भेड़ी थाना डौण्डी
लोहारा जिला बालोद(छ.ग.) हाल – आर्य नगर कोहका भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)

धाकड़ समाज कल्याण समिति की बैठक में बड़ा फैसला: दोनों पक्षों को मिली स्वतंत्रता

0

बस्तर। क्षेत्र मधोता के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित धाकड़ समाज कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में समाज में हो रहे गतिविधियों की जानकारी, शैक्षणिक सामाजिक जनगणना, सामाजिक कार्यों का आय व्यय लेखा-जोखा और मधोता खैरगुड़ा में धाकड़ समाज भवन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

समाज के समझाने के बाद भी दोनों ने अलग होने का फैसला किया

बोदरा के डुमनी ठाकुर और उनके पति के बीच चल रहे विवाद के मामले में समाज ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। समाज के पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की और उन्हें एक साथ रहने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
समाज के समझाने के बाद भी अलग होने का फैसला करने के बाद दोनों पक्षों ने अपनी सहमति दी है। दोनों पक्षों ने समाज के समक्ष यह घोषणा की है कि वे अब साथ नहीं रहना चाहते हैं और अपने-अपने रास्ते अलग हो जाएंगे।
समाज ने दोनों पक्षों को चेतावनी दी है कि वे अपने फैसले पर कायम रहें और भविष्य में कोई भी दावा-आपत्ति न करें। समाज ने यह भी कहा है कि यदि कोई पक्ष अपने फैसले से मुकरता है, तो समाज द्वारा उसे मान्यता नहीं दी जाएगी।

विवाह में भेंट स्वरूप दी गई सामग्री वापस करने की सहमति भी दी गई है। लड़के पक्ष ने समाज के समक्ष सामग्री वापस करने की सहमति दी है। इस निर्णय से समाज में एकता और संगठन की भावना को बल मिला है।

*धाकड़ समाज कल्याण समिति ने क्षेत्रीय सामाजिक भवन के लिए बनाई रणनीति*

बस्तर ब्लाक के क्षेत्र मधोता के खैरगुड़ा में शासकीय जमीन और भवन की मांग को लेकर धाकड़ समाज कल्याण समिति ने एक महत्वपूर्ण रणनीति बनाई है। समिति के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वे जल्द ही कलेक्टर बस्तर,सांसद और विधायकों से मिलकर भवन के लिए गुहार लगाएंगे। धाकड़ समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में समाज के विकास के लिए भवन की आवश्यकता है। भवन होने से समाज के लोगों को एकत्रित होने बैठक करने और समाज के विकास के लिए चर्चा करने में मदद मिलेगी।

*पेड़ के नीचे बैठक करने को मजबूर धाकड़ समाज*

मधोता क्षेत्र अन्तर्गत आठ गांवों में निवास करने वाले धाकड़ समाज के लोगों को अपने सामाजिक बैठक के लिए उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। समाज के लोग क्षेत्रीय स्तर पर मधोता में बैठक आयोजित करते हैं, लेकिन भवन न होने के कारण उन्हें पेड़ के नीचे बैठक करने को मजबूर होना पड़ता है।

समाज के लोगों ने अपनी मांग को लेकर आवाज उठाई है उन्हें अपने सामाजिक बैठक के लिए उचित स्थान मिलना चाहिए। वे चाहते हैं कि उनके लिए एक भवन का निर्माण किया जाए, जहां वे अपने सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें।

*समाज के विकास के लिए भवन की आवश्यकता*
समाज के लोगों का कहना है कि भवन होने से उनके समाज के विकास में मदद मिलेगी। वे अपने बच्चों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए भी प्रयास कर सकेंगे।समाज के लोगों ने सरकार से अनुरोध किया है कि वे उनके लिए भवन के निर्माण के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करें। वे चाहते हैं कि उनके समाज के लोगों को भी समाज के अन्य वर्गों की तरह समान सुविधाएं मिल सकें।

उड़ियापाल तलपारा में अधूरे पुलिया निर्माण से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

0

राशि पूरी निकाल ली, काम आधा ही कराया है सरपंच और सचिव ने
बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत उड़ियापाल तलपारा में विधायक निधि से स्वीकृत पुलिया निर्माण कार्य लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। पुलिया निर्माण के लिए लगभग 3 लाख की राशि स्वीकृत हुई थी, जिसमें से 1 लाख मिट्टी कार्य पर खर्च दिखाया गया है। पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है।
निर्माण स्थल पर सिर्फ गड्ढे खोदकर काम रोक दिया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को पिछले एक माह से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण बाइक सवार और पैदल चलने वालों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात के समय यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। पुलिया निर्माण के लिए खोदाई के बाद से कार्य पूरी तरह रुका हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच और सचिव ने राशि निकालने के बाद कार्य अधूरा छोड़ दिया है।विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का अधूरा रह जाना ग्रामीणों में निराशा और आक्रोश का कारण बना हुआ है। ग्रामीणों ने विधायक, जनपद पंचायत एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए, और पुलिया निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके।

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

आरोपी के कब्जे से कुल 100 पौवा देशी प्लेन शराब को किया गया जप्त

आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत किया गया कार्यवाही

अवैध शराब, जुआ -सट्टा पर होगी लगातार कार्यवाही ।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के आदेश पर योगेश पटेल पुलिस अधीक्षक बालोद तथा श्रीमती मोनिका ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बालोद के निर्देशन में एवं डा0 चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी ‍ दल्लीराजहरा निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य के द्वारा राजहरा क्षेत्रांर्गत अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जिसके अंतर्गत दिनांक 01-11-2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि नोमेश कुमार रामटेके पिता भोला रामटेके उम्र 29 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 18 दंतेश्वरी मंदिर के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) द्वारा अपने घर में अधिक मात्रा मे शराब रखकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी नोमेश कुमार रामटेके के कब्जे से एक सफेद हरा रंग की कपडा की थैला जिसमें अंग्रेजी में TEA VALLEY लिखा हुआ मे भरे 54 नग पौवा देशी प्लेन शराब रोमियो कंपनी का व एक सफेद रंग की कपडे की थैला जिसमें हिन्दी में बुलबुल बैंगल्स एण्ड जनरल स्टोर्स लिखा हुआ जिसके अंदर 46 नग देशी प्लेन शराब शोले कंपनी का कुल 100 नग पौवा देशी प्लेन शराब , कुल जुमला शराब 18.000 बल्कलीटर कीमती 8000 रू. व शराब बिक्री रकम 100-100 रूपये का दो नोट जुमला रकम 200 रूपये कुल जुमला 8200 रूपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । नाम आरोपी – नोमेश कुमार रामटेके पिता भोला रामटेके उम्र 29 वर्ष पता वार्ड क्रमांक 18 दंतेश्वरी मंदिर के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)

MOST POPULAR

HOT NEWS