City Media - Page 968 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 968

अवैध रूप से जुआ खेलते 06 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3.340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यानि रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 04 पठान पारा नाला के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. भूषण पिता हेमू राम गजभीये 02. सुरेन्द्र बोरकर पिता आनंद बोरकर 03. लेखराम उईके पिता विदेशी राम उईके 04 विनोद यादव पिता स्व. नेहरू यादव 105. टी भारत पिता टी नारायण 06. भोज कुमार मंडावी पिता मयाराम मंडावी सभी साकिनान वार्ड क० 04 टेबलर सेट राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ0ग0 के कब्जे से नगदी रकम 3,340 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाबालिक को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0


दिनांक- 27.10.2022 थाना- डौण्डी जिला – बालोद (छ.ग.) महिलाओं एवं बच्चों के उपर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।


थाना डौण्डी क्षेत्र में प्रार्थी की नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रं. 161/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


प्रकरण के विवेचनाक्रम में संदेही को थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त करने बाद अपह्ता को दस्तयाब कर आरोपी का सघनता से पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। जिसपर आरोपी द्वारा नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने एवं शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार करने पर तथा पीड़िता के कथन पर आरोपी के विरूद्ध 366,376(2)(ढ) भादवि 4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई । एवं आरोपी गोकुल कुमार तारम पिता- रघुनाथ तारम उम्र 23 वर्ष पता- भर्रीटोला को विधिवत दिनांक 27.10.2022 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।


प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, आर. षमनेश साहू, आर. युगल किशोर लोहले, आर. खिलावन सिन्हा, म.आर. माधुरी लाटिया की सराहनीय भूमिका रही।

प्रेम जाल में फंसाकर महिला की हत्या और शव शहर से बाहर गांव में दफन

0
  • करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में दफन किए गए लाश बरामद


जगदलपुर नगर के बोधघाट क्षेत्र थाना क्षेत्र की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर विजय वार्ड का युवा दैहिक शोषण करता रहा। महिला द्वारा शादी के लिए दवाब बनाए जाने के बाद उक्त युवक ने इसकी हत्या कर शव को जगदलपुर से दूर बकावंड ब्लाक के करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में दफन किया गया था जिसे बरामद किया गया है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के जिले स्तर व थाने स्तर का महकमा करीतगांव स्कूल ग्राउंड में डेरा डाले हुए हैं।


विगत दिनों महिला की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बोधघाट थाने से गंभीरता पूर्वक जांच नहीं किया जा रहा था जिसके बाद यादव समाज द्वारा बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा से मुलाकात किया था जिसके बाद एक विशेष दल गठन किया गया था और पुलिस ने आरोपी को ओड़िशा से ट्रेस कर लिया। आरोपी युवक द्वारा महिला की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने जगदलपुर से नलपावंड के सड़क मार्ग पर बसे करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में शव को दफन किया गया है। युवक विजय वार्ड के साथ ही गुमडेल गांव का भी है और जहां शव बरामद किया गया है वह सड़क सुनसान इलाके में है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम हेमसागर सिदार से चर्चा करने की कोशिश किया गया किंतु उनका मोबाइल नंबर बंद होने से प्रशासनिक पक्ष नहीं रखा गया ऐसा प्रतीत होता है कि मामले का खुलासा देर शाम तक होगा।

गुजराती समाज के दिपावली मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

समाज के वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया एवं समकक्षों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के गुजराती समाज भवन मे गुजराती समाज के द्वारा आयोजित दिपावली मिलन समारोह में शिरकत की एवं समाज के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लेकर पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गुजराती समाज का बस्तर जगदलपुर के समेकित विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है सामाजिक सौहार्द एवं शहर विकास के कार्यों में समाज के द्वारा लगातार योगदान दिया जाता रहा है श्री गुजराती शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्कूल समेत विभिन्न समाजोपयोगी संस्थाओं से समाज ने अपने सामाजिक दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है उन्होंने समाज के वरिष्ठों के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए समाज का आशीर्वाद सदा प्राप्त होने की बात कही इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी की कृपा आप सभी के परिवार पर सदा बना रहे तथा आप सभी के परिवार में धन धान्य समृद्धि से परिपूर्ण हो

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह समाज के वरिष्ठ नवीन भानूशाली,बालजी भाई पटेल, पोपट भाई पटेल, नरेन्द्र मोतीवाला,एन डी चोपड़ा,रमणिक भाई पटेल,मोहन पटेल,शरद पंड्या,प्रमोद मोतीवाला,ऋषि हेमाणी,भानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, दिपेश राजपुरिया, अनिल पटेल,चेतन पटेल, विकास चौहान, धर्मेन्द्र पटेल,बाबू भाई पटेल,नानजी भाई चोपड़ा,प्रवीण लोटिया, जेठवा जी,नरु भाई पटेल, नरेंद्र भाई मालू समेत समाज के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन पहुंचे विजयवाड़ा मां कनक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने विजयवाड़ा पहुंच शक्ति पीठ माता कनक दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की

विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा को आमंत्रित करने आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा ( अमरावती ) के प्रवास पर हैं

विजयवाडा पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कनक दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं माता दुर्गा से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के कुशल मंगल,सुख शांति समृद्धि की कामना की

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल मौजूद रहे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पत्रकार रितेश पाण्डे पर हमले के मामले में लिया संज्ञान,घटना को कहा दुर्भाग्यजनक

0

पुलिस अधीक्षक मीणा को लगाया फोन शीघ्र आरोपियों को पकड़ने की रखी बात

पत्रकार रितेश पांडे पर कल हुए हमले से पत्रकारो मे भारी रोष है और महारानी हॉस्पिटल मे दो घंटे तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने मे बैठ गये इसी बीच संसदीय सचिव एवम स्थानीय विधायक रेखचंद जैन ने पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की एक आरोपी की पहचान हो गई है हम अतिशीघ्र उसे पकड़ लेंगे

विदित हो की इस समय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के प्रवास पर है वे वहां राज्योत्सव का आमंत्रण देने गये हुए है

अवैध रूप से जुआ खेलते 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त

विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यानि रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 02 शीतला मंदिर के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. ईश्वर प्रसाद रात्रे पिता उदय राम साकिन वार्ड क० 25 राजहरा 02. अमित कुमार ठाकुर पिता दुखद राम ठाकुर साकिन वार्ड क0 05 राजहरा 03. रवि निषाद पिता नजरू निषाद साकिन वार्ड क. 02 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अवैध रूप से जुआ खेलते 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

• आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया

गया जप्त

विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 संतोष गैरेज के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. सुनील कुमार साहू पिता पिताम्बर साहू निवासी वार्ड क0 21 शास्त्री नगर राजहरा 02. सूरज कुमार पिता रमेश कुमार वार्ड क० 14 भगोली पारा राजहरा 03. ऋषि कुमार यादव पिता देवेन्द्र यादव 04. चन्द्रप्रकाश पिता उदय राम हल्बा 05. किर्तन कुमार यदु पिता स्व. मोहन लाल यदु साकिनान वार्ड क0 10 संतोषी नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

टी सी एस रूरल आई. टी. क्विज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उदित प्रताप सिंह करेंगे छत्तीसगढ़ का नेतृत्व ।

0

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रूरल आई टी क्विज प्रतियोगिता में हुए दो चरणों की प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर से छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान बनाने वाले उदित प्रताप सिंह 18 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेंगे । वो छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिभागी होंगे। उल्लेखनीय है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा रूरल इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी क्विज प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाता है, जिसे अलग-अलग चरणों में संपन्न करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक राज्य से एक प्रतिभागी का चयन किया जाता है। इस राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के कक्षा 11वीं के छात्र उदित प्रताप सिंह राजहरा माइंस में कार्यरत सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एवं श्रीमती संध्या सिंह चंदेल उच्च वर्ग शिक्षिका मिडिल स्कूल बेलोदा के सुपुत्र हैं।

उदित प्रताप सिंह के बड़े भाई आदित्य प्रताप सिंह वर्तमान में हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं, जिन्होंने वर्ष 2020 क्लेट परीक्षा में छत्तीसगढ़ में 26 वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया था । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बेंगलुरु की हवाई यात्रा समेत सभी इंतजाम टीसीएस द्वारा ही किए गये हैं । उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकों, समेत परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की हैं।
ज्ञानेन्द्र सिंह
कार्यकारी अध्यक्ष
सीटू राजहरा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख दुष्यंत ताम्रकार के नेतृत्व गौ माता को गी युक्त रोटी और गुड़ खिलाया गया

0

आज शहर दल्ली राजहरा के गौ रक्षा प्रमुख दुष्यंत ताम्रकार और उनके साथियों के द्वारा गोवर्धन पर्व पर गौ माता को पूजा अर्चना कर तिलक लगाकर माला पहनाकर उन्हें घी युक्त रोटी और गुण खिलाया गया और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किए कई सालों से उनके और उनके साथियों के द्वारा गौ सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है सड़क पर घूम रहे गौ माता की बीमार पड़ने पर या किसी तरह दुर्घटना ग्रस्त होने पर उनका इलाज उनके साथियों के द्वारा किया जाता है

आज गोवर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा करने का सौभाग्य मिला जिसमें प्रमुख रुप से विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव. राकेश देवांगन नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग नगर मंत्री गोलू जायसवाल अभिषेक देवदास अजय देवांगन सोनू मानिकपुरी और गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य भी इसमें मौजूद रहे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS