City Media - Page 1604 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1604

गोवाहाटी के दिसपुर में ऐतिहासिक रोड शो…बस्तर साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु के नेतृत्व में रोड शो हुई सफल

0

आज गोवाहाटी के दिसपुर शहर में कांग्रेस के प्रत्याशी मंजीत महन्तो के पक्ष में रोड शो का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शामिल हुए। इस ऐतिहासिक रोड शो में 5000 से भी ज्यादा लोग हुए शामिल। देखते देखते रोड शो

ऐतिहासिक रैली में हुई तब्दील ।इस रोड शो को सफल बनाने में विशेष रुप से बस्तर सांसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु को दी गई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। दोनों नेताओं दिन रात एक कर की मेहनत । इस ऐतिहासिक रोड शो से कांग्रेस के पक्ष में गोवाहाटी में जबरदस्त माहौल बन गया।जीसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बस्तर के दोनो नेताओं एवँ उनकी टीम को बधाई।

इस दौरान बस्तर की टीम से जिला अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग सांसद प्रतिनिधि दरभा ब्लॉक महादेव नाग युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन एवं शेख वसीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही…

गोवाहाटी के दिसपुर में ऐतिहासिक रोड शो के सफल आयोजन के बाद बस्तर साँसद दीपक बैज माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ रात्रि भोजन का आनंद लेते हुए साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु उपस्थित…

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

डिमरापाल आश्रम के बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, दुर्ग के खिलाड़ियों के संपर्क में आए थे बच्चे

0

जगदलपुर। माता रुकमणी सेवा संस्थान डिमरापाल के बच्चों के कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की खबर से नगर में हड़कंप मचा हुआ है और इस संक्रमित बच्चों को धरमपूरा आइसोलेशन सेंटर में भर्ती करवाया गया है जिसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला हरकत में आ गई है। माता रुकमणी सेवा संस्थान डिमरापाल आश्रम की बच्चियां कथित तौर पर दुर्ग की खिलाड़ियों के साथ संपर्क में आने के कारण यह मामला फूटा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

Big Breaking बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा हमला,8 जवान शहीद 12 घायल, 10-15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, माओवादियों के आईडी को जवानों ने किया निष्क्रिय

0

बीजापुर:– शनिवार को बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है हालांकि एक घटना में पुलिस के जवान बाल बाल बचे हैं परंतु वहीं दूसरी ओर तररेम थाना क्षेत्र में हुए एक हमले में डीआरजी सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के 8 जवानों के शहादत की खबर आ रही है जबकि 30 से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं और साथ ही 10-15 नक्सलियों के मारे जाने की सुचना है |

शहीद हुए जवान

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा और बीजापुर से करीब 15 सौ जवानों की एक संयुक्त टीम को बटालियन नंबर वन के कमांडर हिड़मा के मौजूदगी की खबर के बाद ऑपरेशन के लिए भेजा गया था जिसमें से 2 दिन के ऑपरेशन के बाद वापस लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया इस हमले में डीआरजी के दो, बस्तर बटालियन के दो और कोबरा बटालियन के 1 जवान समेत 7 जवानों के शहादत की खबर है जबकि 30 से अधिक जवान घायल बताए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर चेरपाल के समीप स्थित मोदीपारा में माओवादियों द्वारा लगाए गए एक आईडी को चेरपाल में पदस्थ सीआरपीएफ के जवानों द्वारा निष्क्रिय कर माओवादियों के मंसूबों पर पानी ही नहीं फेरा बल्कि एक बड़े हमले को डाल दिया बताया जा रहा है कि माओवादियों के बटालियन नंबर 1 के कमांडर हिड़मा की मौजूदगी की खबर के बाद सुकमा और बीजापुर से जवानों के एक संयुक्त टीम को नक्सल ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था जिसके बाद ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर माओवादियों ने हमला कर दिया इस हमले में 5 जवानों के शहीद होने और 30 से अधिक जवानों के घायल होने की खबर मिल रही है इस मामले में डीजे ने घटना की पुष्टि करते हुए 8 जवानों के शहीद होने और 12 जवानों के घायल होने की पुष्टि की है |

जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए
करीब चार से पांच घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई। इसके बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है। वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए। शाम तक मुठभेड़ के बारे में आधिकारिक जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। शहीद जवानों का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

छत्तीसगढ़ में 10 दिन के अंदर यह दूसरा नक्सली हमला है। इससे पहले 23 मार्च को हुए हमले में भी 5 जवान शहीद हुए थे। यह हमला नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट के जरिए किया था। तर्रेम थाने से CRPF, DRG, जिला पुलिस बल और कोबरा बटालियन के जवान संयुक्त रूप से सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान दोपहर में सिलगेर के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

अंग्रेजी शराब परिवहन करते एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर,3अप्रैल । नगरनार पुलिस ने आज अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुये एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई भी की है ।

नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले ने बताया कि शनिवार को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक सफेद रंग कि बोलेरो क्रमांक जेएच 05 बीएम 5500 में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिकी करने के उदेश्य से उड़ीसा से जगदलपुर की ओर परिवहन कर रहा है। जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक आशिष अरोरा के मार्ग दर्शन में

पुलिस कि एक टीम तैयार कर सूचना पर तस्दीक हेतू ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका की ओर रवाना होकर ग्राम धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास पहुंचकर नाका बंदी कर कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग बोलेरो क्रमांक जेएच 05 बीएम 5500 आता हुआ दिखाई दिया जिसे नाकाबंदी कर पकड़ा गया ।

उक्त आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम सुरेश कश्यप उम्र 32 साल निवासी कुम्हारपारा,जगदलपुर बताया जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब बियर 36 नग किमती 5040 रूपये,एक सफेद रंग बोलेरो क्रमांक जेएच 05 बीएम 5500 किमती 4,00,000, जुमला 405040 रूपये बरामद कर, आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकरी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त प्रकरण की कार्यवाही मे उप निरीक्षक शिवशंकर गेंदले, सउनि सउनि अजीत सिंह, आरक्षक अंनत राम बघेल, रोहित मरकाम कि मुख्य भूमिका रही । वहीं आज बकावंड चौकी पुलिस द्वारा मुखबीर से सूचना पर राजनगर निवासी शिव बिसाई उम्र 37 निवासी ग्राम राजनगर के कब्जे से 20 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल व्हीसकी कुल 04 लीटर 360 एमएल किमती 2880 रूपये को जप्त कर आरोपी के खिलाफ 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई कि गई ।

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में कोविशिल्ड वेक्सिनेशन आरंभ किया गया

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड में कोविशिल्ड वेक्सिनेशन आरंभ किया गया, जिसमे वार्ड क्रमांक 01 में हो रहे कोरोना वैक्सीनेशन में करुणा फाउंडेशन द्वारा वार्ड वासीयों में जागरुकता अभियान चला कर वार्ड वासियों को कोविशिल्ड टीकाकरण लगाने के लिए वैक्सीनेशन सैंटर आंगनबाड़ी में पहुँचाया एवं प्रेरित किया व स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया गया। वार्ड पार्षद सुनीता कोरेटी ने भी इस शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वार्ड क्रमांक 1 में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक कोविशिल्ड टीकाकरण शिविर चलाया गया जिसमे की लगभग 100 लाभार्थीयों ने कोविशिल्ड का टिका लगवाया। इस शिविर में मुख्य रूप से नगरपालिका परिषद वार्ड पार्षद, स्वास्थ्य विभाग मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं करुणा फाउंडेशन संस्था के वारियर्स की भूमिका व योगदान रहा।

संसदीय सचिव एवं विधायक व क्रेडा अध्यक्ष द्वारा मेला मंडई के लिए एनएमडीसी सीएसआर मद से रूपए 1 लाख का चेक सरपंच को प्रदान किया

0

संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन एवं  क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी के द्वारा मेला मंडई के लिए एनएमडीसी सीएसआर मद से रूपए 1 लाख का चेक सरपंच श्रीमती धनमती नाग को प्रदान किया । इस अवसर पर नेताद्वय ने सरपंच से कहा वर्तमान में कोविड 19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मेला में भीड़ न करे ,सीमित संख्या में देवी देवता की पूजा अर्चना कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करे साथ ही ग्राम के 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को कोविड वेक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करे।  इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल करेंगे आज 2 बड़ी सभाओं को संबोधित उसके बाद होगा ऐतिहासिक रोड शो बस्तर साँसद दीपक बैज रहेंगे मौजूद

0

अभी अभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खानापारा हेलीपैड से चेंगा के लिए रवाना साँसद बस्तर भी साथ मे मौजूद

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल खानापारा हेलीपैड से चेंगा के लिए रवाना चेंगा से बरपेटा व बरपेटा से अभयनाथ पूरी में करेंगे बड़ी सभा उसके बाद रोड शो में करेंगे शिरकत उनके साथ सभाओं में बस्तर साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु भी रहेंगे मौजूद |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

लिपापोती के खेल में माहिर वन अधिकारी को पदोन्नति का तोहफा

0

सड़क एवं भवन निर्माण में चल रहा कमीशन का खेल

बंटवारे की राशि राजधानी तक

जगदलपुर – बस्तर वन मंडल के कई वन परिक्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में सड़क एवं भवन निर्माण में कमीशन के बंटवारे में चल रहा है लिपापोती का खेल। लिपापोती के कार्यों में माहिर अधिकारी को ईनाम के तौर पर पदोन्नति का तोहफा दिया जाता है जिसका फायदा हाल ही में कुछ अधिकारी को भी मिला। ऐसे अधिकारी अपने चहेते स्थानों में पदस्थापना कराने में माहिर है। कुछ तो बस्तर वनमंडल में जमे है कुछ यहां से दतवाड़ा वन मंडल में चहेते स्थानों पर अपनी पदस्थापना कराने में सफल हुए है।

प्रदेश सरकार को यह मंशा है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए बस्तर वन मंडल के कई वन परिक्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत किये गये थे ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सके। कुछ परिक्षेत्र अधिकारी ऐसे कार्यों को मजदूरों से न कराकर मशीन का उपयोग कर शासन की छवि को धूमिल कर अपनी जेब गर्म करने में लगे है ऐसे कई मामले है जिसकी जानकारी विभाग के जिम्मेदार अफसरों को भी है लेकिन कमीशन के बंटवारे में हिस्सेदारी होने के कारण अधिकारी भी चुप बैठे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

निर्माण कार्यों में लिपापोती का खेल: बस्तर वन मंडल के कई वन परिक्षेत्र में सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों में लिपापोती का खेल चल रहा है। जिन क्षेत्रों में मिट्टी सड़को का निर्माण किया जा रहा है वहां मुरूम के नाम पर चादर मात्र बिछाया जा रहा है जबकि डब्ल्यूबीएम सड़क में गिट्टी का उपयोग कर सड़क का निर्माण कराने का प्रावधान है लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। भवनों के निर्माण में भी गुणवत्ता को दरकिनार कर घटिया निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है।

निर्माण स्थल से बोर्ड गायबः शासन के दिशा निर्देश के अनुसार निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है जिसमें यह उल्लेख करने के निर्देश दिये गये है कि कार्य योजना का नाम, प्रारंभ एवं पूर्ण करने का समय सहित अन्य जानकारियां बोर्ड में अंकित करने का प्रावधान है लेकिन वन विभाग द्वारा एक भी स्थान पर ऐसा नहीं किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

लिपापोती करने वाले को तोहफा: अफसरों से सांठगांठ कर घटिया निर्माण कर लिपापोती करने वाले कुछ परिक्षेत्र एवं सहायक परिक्षेत्र अधिकारियों की बल्ले-बल्ले है। ऐसे अधिकारी को पदोन्नति का तोहफा भी दिया गया है जो अपने चहेते स्थान पर पदस्थ होने में भी कामयाब हो गये है, ऐसे अधिकारी राजधानी से सीधा संपकं बनाये रखते है जिन्हे समय-समय पर आशीर्वाद भी मिलता रहता है। शासन इस कदर ऐसे अधिकारियों पर मेहरबान रही तो जनता के बीच विश्वास स्थापित करने और आने वाले समय में नाकामी हासिल होगी |

बीजापुर – पुलिस और माओवादियों के बीच लगातार तीन घंटों से मुठभेड़ की खबर आ रही है जिसमें 5 जवानों के शहीद होने जानकारी आ रही है।

0

मुठभेड़ में दो नक्सली भी ढेर हो गए हैं।

पहले डीआरजी के 1 और सीआरपीएफ के 4 जवान के घायल होने की बात सामने आयी थी, मुठभेड़ बीत 3 घंटे से अब तक जारी है।

जानकारी के अनुसार जवानों की एक टीम आज तर्रेम इलाके में हार्डकोर नक्सलियों के साथ ही भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। यहां अभी भी रुक-रुक कर नक्सली फायरिंग कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के आला-अधिकारियों ने एनकाउंटर पर नजर बनाया हुआ है जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलो मीटर दूर सुकमा से लगे तर्रेम की घटना है। डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम मोर्चा संभाले हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से मुलाकात के तुरंत बाद बस्तर साँसद दीपक बैज व मलकीत सिंह गैदु निकल पड़े ब्लाक स्तर पर बैठक लेने….

0

बड़ी सभाओं के संबोधित करने के बाद अब ग्राउंड जीरो पर भी बस्तर के नेता बहा रहे पसीना

बस्तर के नेता असम में जी तोड़ मेहनत करते नज़र आ रहे है।आज बस्तर साँसद दीपक बैज व वरिष्ठ कांग्रेसी मलकीत सिंह गैदु मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के पश्चात चुनाव की रणनीति पर चर्चा व रोड शो की तैयारियों के लिए ब्लॉक स्तर पर भी लगातार रात्रि बैठक भी ले रहे है। नूनमती ब्लाक व बेलटोला ब्लाक कांग्रेस की बैठक में आज विधायक प्रत्याशी मंजीत महानता,नूनमती ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रंजीत सैकिया,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना महानता,प्रीति शर्मा,शेख वसीम,व बस्तर की टीम एक साथ मौजूद रही।

वहीँ जिलाध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य के नेतृत्व में तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि दरभा महादेव नाग,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन गोवाहाटी पश्चिम के रानी ब्लाक,माली गांव में लगतार दौरा कर बैठक ले रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS