City Media - Page 242 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 242

गोदावरी पॉवर एंड माइंस प्रबंधन की मनमानी, काट दिए दर्जनों इमारती पेड़

0
  •  वन और राजस्व विभाग से नहीं ली गई अनुमति

भानुप्रतापपुर कच्चे- आरी डोंगरी माइंस मेसर्स गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा माइंस क्षेत्र से साल्हे तक मुख्य मार्ग तक फोरलेन क्रांकिट सड़क निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले पेड़ों को भी काटा जा रहा है। सागौन के भी कई इमारती पेड़ काट दिए गए हैं है।

माइंस प्रबंधन की मनमानी इस कदर बढ़ चुकी है की रोड निर्माण से पहले संबंधित विभागों से कोई अनुमति नहीं ली गई है और मनमाने ढंग अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुछ कटे हुए पेड़ों को निर्माणाधीन रोड के नीचे ही डाल दिया गया है। दर्जनों पेड़ रोड के किनारे में बिखरे हुए पड़े हैं, मगर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शासन के नियमों को ताक में रखकर रोड बनाई जा रही है। पेड़ काटने से पहले वन विभाग से किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं ली गई है।

बिना अनुमति के पेड़ों को काटना गैरकानूनी है और इसके लिए कानून द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। सामान्यतः पेड़ों को काटने के लिए संबंधित प्राधिकारी से अनुमति लेनी पड़ती है। इस विषय में जानकारी लेने माइंस मेसर्स गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के कच्चे आरी डोंगरी के मैनेजर केके झा को कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है माइंस प्रबंधन के कर्मचारी भी सातवे आसमान पर हैं और पत्रकारों को कोई जानकारी देना जरूरी नहीं समझते।

पूर्व वन मंडलाधिकारी भानुप्रतापपुर से इस संबंध में जानकारी ली गई तो उनका कहना था जहां माइंस द्वारा रोड बनाई जा रही है, वह राजस्व विभाग की भूमि है पेड़ कटाई की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विधायक किरण देव का एक्शन

0

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव से मिलने आए लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बताई। विधायक किरण देव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी फिल्म छावा

0

जगदलपुर आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मराठा साम्राज्य के द्वितीय छत्रपति राजा सम्भाजी जी के जीवन पर आधारित फ़िल्म छावा देखी। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास ‘छावा’ का रूपांतरण है। इस फिल्म को देखने मुख रूप से जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, आरेंद्र सिंह आर्य, मनोहर दत्त तिवारी, नगरनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, नानगुर मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, राजेश श्रीवास्तव, योगेंद्र पांडे, सुधा मिश्रा एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव में स्वाधीन जैन बने प्रदेश मंत्री

0
  •  निर्विरोध चयन पर व्यापारियों में हर्ष, संगठन में एकता की नई पहल 

बालोद छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव प्रक्रिया के तहत प्रदेशभर में पदाधिकारियों के चयन जारी है। इस बार संगठन में समन्वय और वरिष्ठ मार्गदर्शकों की सहमति से नई नीति अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत कई पदों पर निर्विरोध चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को बालोद जिले से स्वाधीन जैन को प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया।

चेंबर ऑफ कॉमर्स की इस नई प्रक्रिया को व्यापारियों ने सराहा है। उनका मानना है कि इससे संगठन में आपसी मनमुटाव खत्म होगा और एकता को बढ़ावा मिलेगा। वरिष्ठ व्यापारियों ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए इसे संगठन की मजबूती के लिए अहम बताया। निर्विरोध चयन के बाद स्वाधीन जैन ने खुशी जताई और अपने समर्थन के लिए संगठन के वरिष्ठ नेताओं और व्यापारी समुदाय का आभार प्रकट किया। स्वाधीन जैन ने विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, अमर परवानी, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, योगेश अग्रवाल, राजेश वासवानी, गोल्डी लूनिया, राधा कृष्ण सुंदरानी, गार्गी शंकर मिश्रा, हरीश सांखला, सुनील कुमार जैन, ताराचंद सांखला को धन्यवाद दिया।

व्यापारी संगठनों ने दी बधाई

स्वाधीन जैन के निर्विरोध चयन पर प्रदेशभर के व्यापारी संगठनों ने बधाई दी है। बालोद, दल्लीराजहरा, गुंडरदही, डौंडी लोहारा, कुसुमकसा, गुरूर और डौंडी के व्यापार संगठनों ने इसे सकारात्मक कदम बताया और आशा जताई कि नए पदाधिकारी व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देंगे। बालोद चेंबर इकाई अध्यक्ष राजू पटेल, दल्लीराजहरा इकाई अध्यक्ष शंकरलाल कुकरेजा, राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़, वरिष्ठ व्यापारी झुमरलाल छाजेड़, पूर्व प्रदेश मंत्री अमित कुकरेजा, राजा डहरवाल, संजय बैंस, मोतीलाल कुचुरिया, राजू सोनी, विज्जू कुकरेजा, नवदीप गुप्ता, विशाल मोटवानी, आशीष लालवानी, जयदीप गुप्ता, आलोक जैन, संदीप गोगड़, महावीर चोपड़ा, अतुल जैन ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।

स्वाधीन पर टिकी निगाहें

संगठन की नई नीति से चुनाव प्रक्रिया के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स की नई नीति ने व्यापारिक संगठनों के बीच एकता और आपसी समन्वय को मजबूत किया है। निर्विरोध चयन से गुटबाजी खत्म करने और व्यापारिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब सभी की निगाहें नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन की आगामी योजनाओं पर टिकी हैं, जिनसे व्यापारी समुदाय को लाभ मिलेगा।

एकबार फिर प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के बच्चों ने नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा में लहराया परचम

0

बकावंड बस्तर ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मधोता-2 की शासकीय प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के चार बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं के लिए हुई प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। चार बच्चों का चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधान अध्यापक छन्नूराम मंडावी ने बताया कि विद्यालय की पांचवी कक्षा के चार बच्चे दीक्षा ठाकुर, रिंकी बघेल, भोमेश ठाकुर व शैलेंद्र ठाकुर ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए अपना स्थान पक्का किया और अपने अध्यापको, अभिभावकों व सभी मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है। विद्यालय की अध्यापिका इंदुमति ने बताया कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत एवं पढ़ाई के प्रति जागरूकता के चलते इस बार एकसाथ चार छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। बीते साल विद्यालय से एक छात्रा का चयन हो हुआ था। लगातार दो साल से प्राथमिक शाला खैरगुड़ा से नवोदय विद्यालय के लिए चयन हो रहा है। नवोदय विद्यालय में चयन होने पर बच्चों के पालक इसका श्रेय स्कूल के प्रधान अध्यापक छन्नूराम मंडावी व शिक्षिका इंदूमती को दे रहे हैं। वार्ड पंच गोमती ठाकुर ने सभी चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बोर कराने बाद नहीं हटाया मलबा, क्षेत्र के दुकानदार परेशान

0
  • ठेले खोमचे वाले व्यापारी हो रहे हैं परेशान

जगदलपुर शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर से लगे क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या बनी हुई थी। महापौर संजय पांडे ने क्षेत्र के दुकानदारों से किए गए वादे को पूरा करते हुए वहां बोर करवा दिया है। इससे क्षेत्र के दुकानदारों में पानी की समस्या दूर होने की खुशी है, लेकिन बोर कराने के 7 दिन बाद भी बोर से निकले कीचड़ और मलबे की सफाई नहीं कराई गई है। इससे क्षेत्र के दुकानदार परेशान हैं। उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। चाय और पान के ठेले भी 6–7 दिनों से बंद हैं। एक दो पान ठेले ही संचालित हो रहे हैं।

सोमवार सुबह सफाई के लिए जेसीबी पहुंची थी इससे क्षेत्र के दुकानदारों में खुशी के लहर दौड़ गई थी, लेकिन जेसीबी ऑपरेटर ने जेसीबी और ट्रक गंदा होने की बात कहते हुए पूरे कीचड़ की सफाई नहीं की और काम अधूरा छोड़कर चला गया। इससे क्षेत्र के व्यवसायियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सफाई नहीं होने से उनका व्यवसाय विगत 6 –7 दिनों से बंद पड़ा हुआ है, उन्हें जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है।

कांग्रेस पार्षद अब्दुल रशीद का निधन

0

जगदलपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व इंदिरा वार्ड के पार्षद अब्दुल रशीद खान का आज 26 मार्च को सुबह 4.30 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जगदलपुर स्थित कब्रिस्तान में बाद आज रात 10 बजे उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। सनसिटी सूर्य मंदिर के पास स्थित निवास से रात 9.15 बजे जनाजा निकाला जाएगा। रशीद खान के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य आदि ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बकावंड में भीषण जलसंकट; बोरवेल सूखे, हैंडपंपों ने भी दे दिया जवाब, कुएं का दूषित पानी पी रहे लोग

0
  • पानी की समस्या का नहीं हो रहा है स्थायी समाधान 

बकावंड बस्तर जिले का सबसे शिक्षित ब्लॉक माने जाने वाले बकावंड में इन दिनों पानी की भारी समस्या पैदा हो गई है। राजनगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले कांडकीगुड़ा पारा, कॉलोनी पारा, भोरागुड़ा पारा और आवासपारा में करीब 1500 की आबादी निवास करती है। पानी की किल्लत से सभी लोग त्रस्त हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही इलाके के अधिकांश बोरवेल, ट्यूबवेल और हैंडपंप सूख गए हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

पोल्ट्री फॉर्म के सहारे कर्मचारी 

जेडी कॉलोनी में भी जलसंकट के हालात हैं। कर्मचारी और उनके परिजन हलाकान हैं। जेडी कॉलोनी में करीब 200 लोग रहते हैं, जिनमें ज्यादातर सरकारी कर्मचारी हैं। यहां 3 एचपी का बोरवेल संचालित था, लेकिन गर्मी के चलते वह भी सूख गया है। कर्मचारियों को मजबूरन एक पोल्ट्री फार्म से पानी लाना पड़ रहा है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी पानी की व्यवस्था करते-करते लेट हो जाते हैं, जिससे उनके कामकाज पर असर पड़ रहा है।

कुएं का गंदा पानी पी रहे ग्रामीण

ग्राम पंचायत के अन्य इलाकों में स्थिति और भी खराब है। कई परिवार कुएं का गंदा और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, क्योंकि भीषण गर्मी में कुएं का जलस्तर भी नीचे चला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह पानी पीने से बच्चों और बुजुर्गों में बीमारियां बढ़ने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार सरपंच, सचिव और जनपद सीईओ के पास शिकायत लेकर गए, लेकिन हर बार अस्थायी समाधान देकर मामले को टाल दिया जाता है। कुछ दिन के लिए टैंकर से पानी उपलब्ध कराया जाता है, फिर स्थिति जस की तस हो जाती है। ग्रामीण गंगाराम बिसाई, भुवनेश्वर बघेल, कमलेश, संतोष, रामलाल और रेनू सहित अन्य लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जनप्रतिनिधि कर रहे अनदेखी

गांव के जनप्रतिनिधियों का जनपद मुख्यालय में रोजाना आना-जाना लगा रहता है, लेकिन जलसंकट को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। ग्रामीणों का कहना है कि नेता और अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और भी विकराल हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत जलसंकट का स्थायी हल निकाले, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

वर्सन:

जल्द दूर होगी समस्या

जल संकट के बारे में पीएचई के अधिकारियों से चर्चा की है, उम्मीद है जल्द समाधान हो जाएगा।

पारेश्वर कुर्रे,

         सीईओ, जनपद पंचायत बकावंड

भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव और पुलिस अफसरों के बंगलों में सीबीआई की रेड

0
  •  महादेव सट्टा एप मामले में आईजी, एसएसपी, एएसपी भी जांच के दायरे में 

जगदलपुर महादेव सट्टा एप मामले को लेकर एकबार फिर छत्तीसगढ़ में सीबीआई ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की है। बुधवार सुबह से सीबीआई की टीमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और करीब छह बड़े पुलिस अधिकारियों के बंगलों में जांच कर रही हैं। केपीएस ग्रुप के संचालक त्रिपाठी तथा भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के यहां भी छापेमारी चल रही है।

भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर भिलाई-3 स्थित निवास, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर-5 निवास एवं सेक्टर 9 सड़क 17 में आईजी आनंद छाबड़ा व एसएसपी अभिषेक पल्लव के बंगलों के साथ ही 32 बंगला स्थित एएसपी संजय ध्रुव के बंगले, केपीएस ग्रुप व इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक त्रिपाठी के निवास एवं भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के निवास में सीबीआई की छापेमारी चल रही है। वहीं रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुलिस महानिरीक्षक शेख आरिफ, प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी, आईपीएस अनिल टुटेजा के बंगलों में छापे की कार्रवाई जारी है। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

सट्टा मामले में सौम्या का रोल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खासमखास रही सौम्या चौरसिया पाटन में एसडीएम रह चुकी हैं। विदित हो कि भूपेश बघेल पाटन से लगातार विधायक चुनकर आ रहे हैं। शुरू से ही सौम्या चौरसिया पर भूपेश बघेल की विशेष कृपा दृष्टि रही है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई के लपेटे में आए एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को सौम्या चौरसिया का मुहबोला भाई बताया जाता है। सौम्या चौरसिया ने दुर्ग जिले में संजय ध्रुव को पूरा पावर दे रखा था। महादेव सट्टा एप मामले में जब दुर्ग एसपी रहे अभिषेक पल्लव ने मुख्य सटोरिया को पकड़ा, तो सौम्या चौरसिया ने उसे छोड़ने के लिए अभिषेक पल्लव से कहा था। कहा जाता है कि इसके बाद इन सभी के पास लक्ष्मी की कृपा बरसने लगी थी।

जगदलपुर से ठाकुरनगर के बीच 26 से चलेंगी विशेष ट्रेनें

0

जगदलपुर यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे ने जगदलपुर और ठाकुरनगर के बीच कोरापुट, रायगढ़ व संबलपुर के रास्ते विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन संख्या 08563 जगदलपुर- ठाकुरनगर स्पेशल 26 मार्च को जगदलपुर से 8 बजे रवाना होगी जो 10 बजे कोरापुट पहुंचेगी और 10.25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रायगढ़ 13.45 बजे आगमन और 14.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.45 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी में 28 मार्च को ट्रेन संख्या 0856428 शाम 6 बजे बजे ठाकुरनगर से रवाना होगी जो अगले दिन 2.40 बजे रायगडा पहुंचेगी और 3.05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन कोरापुट शाम 7.25 बजे आगमन और 7.50 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को 10.45 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज जयपुर, कोरापुट, रायगडा, सिंगापुर रोड, मुनिगुडा, केसिंगा, टिटलागढ़, बलांगीर, बारागढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुडा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर, अंदुल, भटनागर जादलपुर और ठाकुरनगर के बीच है। ट्रेन में द्वितीय एसी-1, तृतीय एसी-2, स्लीपर-6, सामान्य द्वितीय श्रेणी-4 और दिव्यांगजन-सामान द्वितीय श्रेणी कोच-2 हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS