City Media - Page 217 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 217

बंगाल में हिंदुओं पर जुल्म, विहिप बजरंग दल ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

0
  • पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग 

जगदलपुर वक्फ संशोधन बिल के विरोध की आड़ लेकर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार और कट्टरपंथियों को ममता बनर्जी सरकार द्वारा दिए जा रहे समर्थन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जगदलपुर में ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गोल बाजार चौक तक ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला के साथ रैली निकाली गई, फिर पुतले का दहन कर दिया गया।

नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ममता सरकार को बर्खास्त करने और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है।विहिप बजरंग दल का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से वक़्फ़ अधिनियम के बहाने से पश्चिम बंगाल में हिंदू लक्षित हिंसा और दंगों द्वारा हिंदुओं का उत्पीड़न बड़े स्तर पर चल रहा है। हजारों की संख्या में पीड़ित हिंदू परिवार अपने ही राज्य में निर्वासित होने पर विवश हो गए हैं। राज्य सरकार की किसी भी प्रकार की कार्यवाही हिंदू परिवारों की सुरक्षा निमित्त दृष्टिगत नहीं हुई है। स्पष्टत: इसके मूल में मुस्लिम तुष्टिकरण की दुर्भावना ही है। ऐसी पक्षपाती सरकार के रहते हिंदू परिवारों के जीवन, सम्मान और सम्पति की रक्षा संभव नहीं है। ऐसी हिंदू विरोधी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने से ही हिंदू समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा संभव है, यह परिषद की सुविचारित राय एवं मांग है।प्रदर्शन में विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी, जिला मंत्री अमन शर्मा, सिकंदर कश्यप, विवेक शुक्ला, अर्जुन सिंह परिहार, अनिल अग्रवाल, प्रेम चालकी, जागेश्वर साहू, नवीन देवांगन, नरेश कोरी, विष्णु, घनश्याम नाग, गौरव ठाकुर, सन्नी रैली, सुरेंद्र तिवारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में बहने लगी है विकास की गंगा

0
  • सांसद और विधायक गोयल ने अनेक निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

लोहंडीगुड़ा बस्तर सांसद महेश कश्यप और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने क्षेत्र में जन सुविधाओं से जुड़े अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है।

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लोहंडीगुड़ा मंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टाप डेम निर्माण सह सह सोलर पंप स्थापना एवं विद्युत निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने आज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी है। 878.76 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों का शुभारंभ बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं चित्रकोट विधायक विनायक गोयल द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।

चित्रकोट विधानसभा के ग्राम मिचनार के मगर पखना मिचनार स्टॉप डैम सह सोलर पंप एवं विद्युत निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 82 लाख 55 हजार के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया है। ग्राम पंचायत आंजर क्षेत्र में आंजर स्टॉप डैम कम काजवे सह सोलर पंप एवं विधुत निर्माण कार्य राशि 2 करोड़ 93 लाख 41 हजार रु के कार्यो का का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी गई है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के उसरीबेड़ा हाई स्कूल में शेड निर्माण और सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज सांसद व विधायक ने किया। इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारे विकसित भारत का आधार है। सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए महज सवा साल में डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की गई हैं और आगे भी यह विकास यात्रा दुगुनी रफ्तार से जारी रहेगी। डबल इंजन की सरकार में बस्तर, छत्तीसगढ़ संवर रहा है।सांसद  कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत और गांव की समृद्धि के संकल्प को साकार करने हेतु ये परियोजनाएं एक महत्वपूर्ण कदम हैं। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को लगातार सरकार सौगात दे रही है। क्षेत्रवासियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। सड़क, बिजली, पानी जैसे सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराना मेरा परम कर्तव्य है। विधायक  गोयल ने कहा कि लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतू राम कश्यप, सुनील कुहरामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतूराम बघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, लक्ष्मी निवास पाण्डेय, बलीराम बघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, भरत कश्यप, नरेश कापडे, अनेक सरपंच, स्थानीय अधिकारी, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सांसद कश्यप पहुंचे रामपाल के लमनी माता मड़ई में

0

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत रामपाल में लमनी माता वार्षिक मड़ई का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मड़ई में में बस्तर सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि थे।

सांसद महेश कश्यप ने ग्रामदेवी लमनी माता की पूजा अर्चना के पश्चात ग्रामीणों के साथ मड़ई में चल रहे सांस्कृतिक आयोजन का आनंद उठाया।बस्तर सांसद महेश कश्यप ने लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और गांव की समस्याओंकी जानकारी ली। कहा जाता है कि प्राकृतिक दोषों के निवारण हेतु लमनी माता की पूजा उत्सव के रूप में रामपाल गांव में हर साल मड़ई का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, सरपंच नीरू कश्यप काफी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे ग्राम के पकलू कश्यप अन्य ग्रामीणों से जानकारी मिली कि लमानी माता का वार्षिक मड़ई आदिकाल से आयोजित होता आ रहा है। सांसद महेश कश्यप ने लमनी माता की पूजा अर्चना कर रामपाल गांव और सुख समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर ग्राम के पाकलू कश्यप, पूरन कश्यप, दामोदर बघेल, प्रेम कश्यप, समल कश्यप, चंदन बघेल, लखमू बघेल और सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा नगर में नालंदा परिसर की स्थापना करने को लेकर ज्ञापन सौंपा

0

दल्लीराजहरा नालंदा परिसर एक नाम है जिसका उपयोग भारत में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक व आवासीय परियोजनाओं के लिए किया जाता है। इस प्रकार के परिसर की स्थापना हमें दल्ली राजहरा में शुरु करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि दल्ली राजहरा शहर मोहला, मानपुर, डौण्डी, कच्चे, भानुप्रतापपुर एवं कुसुमकसा के मध्य में स्थित है। जिससे इस पिछड़े क्षेत्र के छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं कि तैयारी के लिए सहायता एवं साधन उपलब्ध होगा ।

निपानी हत्याकांड के आरोपी को पकडने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
  • आरोपी मृतिका रामबती का जेठ निकला हत्यारा।
  • आरोपी विजय के द्वारा मृतिका के बाल को पकडकर सिर को जमीन में पटक कर की हत्या।

दिनांक 14.04.2025 को सुबह जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि ग्राम निपानी में एक महिला रामबती साहू कि संदेहास्पद मृत्यु हो गई है कि आसपास खून बिखरे पड़े है सूचना पाकर ग्राम निपानी घटना स्थल जाकर देखने पर हत्यात्मक प्रकृति का पाए जाने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर, एफएसएल एवं डॉग टीम को बुलाया गया मर्ग कायम कर विवेचना में लिया ।

मृतिका के पति रामेश्वर साहू के द्वारा बताया कि दिनांक 12.04.2025 को लोक कला नाचा पार्टी में काम करने ग्राम बुची भरदा बाद दिनांक 13.04.2025 को भानुप्रतापुर के ग्राम अतामार में कार्यक्रम दे रहे थे कार्यक्रम के दौरान काल नही उठा पाया सुबह सुबह मेरे साथियों ने बताया कि तुम्हारे घर से फोन आया था जल्दी चलना है कोई घटना हो गया है तो मै अपने साथियों के साथ उनके वाहन में बैठकर निपानी आ गया, तो देखा कि घर के बेटियां और परिवार के अन्य लोग रो रहे थे मेरे घर में पुलिस वाले भी आये थे मुझे देखकर मेरी बेटी मम्मी बोलकर रोने लगी तब मेरे पिता जी मेरी बेटियों ने बताया कि दिनांक 13.04.2025 को मेरी पत्नि घर पर थी मेरे दोनो बच्चे, मेरे दोनो भाभिया तथा बच्चे गांव के परिवार में लुगरा चुड़ी लेकर एक कार्यक्रम में दिन को बाहर चले गये थे, घर पर मेरे पिता माता जिनको लकवा मार दिया है तथा मेरा भाई विजय साहू उनकी बेटी मुस्कान घर में थे रात्रि में करीबन 08ः00 बजे मेरी पत्नि ने मेरे पापा और मां को खाना खिलाकर टीवी देख रही थी, हम सभी भाई अलग अलग अपने अपने हिस्से के मकान रूम में रहते है, मेरे पिता जी को खाना खिलाने के बाद पिता जी को उनके कमरे में भेज दिये, और पिता जी तथा मेरे बड़े भाई विजय, भतिजी माता जी को लकवा होने से देखरेख करने के लिए उनके कमरा में रात्रि 0900 बजे सो गये, लगभग 1200 बजे रात्रि को मेरी बेटी पायल और गुंजन अपने बड़ी मम्मी लोग व अन्य बच्चों के साथ वापस घर आये, मेरी बेटिया घर के अंदर गई तो देखी घर का दरवाजा खुला हुआ था, मेरी पत्नि अपने कमरा में फर्स में लेटी थी आसपास खून ज्यादा दिखने से जल्दी से अपनी बड़ी मम्मी और बड़े पापा विजय साहू, दादा को जगाये और घर का लाईट जलाकर देखे तो मेरी पत्नि मुंह के बल जमीन पर लेटी पड़ी थी, आसपास बहुत खून बिखरा पड़ा हुआ था, तब मेरे पिता जी ने गांव के सरपंच व पड़ोस के लोगो को बुलाया, देखे मेरी पत्नि की मृत्यु हो गई थी, मेरी पत्नि रामबती साहू को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के अंदर प्रवेश कर उसे मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है l कि प्रार्थी रामेश्वर साहू पिता श्याम लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी निपानी थाना व जिला बालोद के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 169/2025 धारा 103(1), 332 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

तत्काल घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस आर भगत , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक जोशी ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती मोनिका ठाकुर ,एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठोर पहुंचे ।एफएसएल की टीम , डाग स्काट की टीम पहुंची, घटना को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना बालोद की टीम व टेक्निकल हेतु सायबर सेल बालोद की टीम गठित की जिसका नेतृत्व एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर थाना बालोद प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, व सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू व सउनि धरम भुआर्य के द्वारा की जा रही थी, अज्ञात आरोपी पता तलाश हेतु दो टीम बनाई गई थी। एक टीम घर के सदस्यों की को तस्दीक कर रही थी, दूसरी टीम गांव में कैंप कर पता तलाश कर रही थी। गांव के कैमरा, आसपास के लोगो से पुछताछ के दौरान व घर के जेठ आरोपी विजय साहू का पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब व हर बार अलग अलग जवाब दे रहा था चूंकि हत्या का आरोपी मृतिका का ही परिजन था इस कारण पुलिस को पाइंटेड कर आरोपी की पहचान करने में हो रही थी परेशानी।

बार बार पुछताछ के बाद टूट कर अंततः मृतिका रामबती साहू का दिनांक 13.04.2025 के रात्रि 09ः00 से 10ः00 बजे के मध्य घर में टीवी देखने के दौरान मुवी में घर के लोगो के द्वारा समझाना देखकर अपने खुद के घर में भी परिवारिक विवाद अपनी बहू रामबती के द्वारा करना होने से बात करने हेतु जाना और मृतिका से पुछने पर मृतिका के द्वारा गाली गलौच करने से आक्रोश में आकर हत्या करने की नियत से मृतिका को बैठी पलंग से हाथ को खींचकर जोर से जमीन पर पटकना जिससे माथे पर चोट आना और फिर से उठने पर हाथ को पकड़कर दूसरी ओर पटकना और फिर मृतिका के बाल को जमकर पकड़कर तीन चार बार माथे को जोर से जमीन पर पटक कर मारकर वहां से भाग जाना बताया। घटना करने के पष्चात आरोपी के द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से अपने हाथ पैर और कपड़े चप्पल को धोना बताया व घर के परिवार आने से एक्टिंग करना बताया। आरोपी के घटना दिनांक को पहने कपड़े चप्पल को जप्त की जाकर आज दिनांक को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त प्रकरण में आरोपी को पकड़ने में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. 1603 दुर्याधन यादव, आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, नागेष साहू,आकाश दुबे मोहन कोकिला म.आर. लक्ष्मी पटेल, ममता ठाकुर व सायबर सेल बालोद से उप. निरी जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, आकाश सोनी मिथलेष यादव पूरन देवांगन गुलजारी साहू , व सायबर सेल व थाना के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा होंगे बालोद जिले के नए कलेक्टर

0

बालोद।  छत्तीसगढ़ के  विभिन्न जिलों के कलेक्टर सहित आईएस ऑफिसर्स तबादला । अब बालोद जिले के कलेक्टर सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा संभालेंगे। जो वर्तमान में संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद, मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन के रूप में पदस्थ थी। वही बालोद में वर्तमान कलेक्टर रहे इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़ छुई खदान गंडई जिला कलेक्टर के रूप में बनाया गया ।

दिखने लगा महापौर संजय पाण्डेय की पहल का असर; बहाल हुईं व्यवस्थाएं

0
  • नालियों से निकलने लगा कचरे व मलबे का अंबार

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय की पहल का सकारात्मक असर अब शहर में दिखने लगा है। सफाई, जलापूर्ति समेत तमाम जरूरी व्यवस्थाएं बहाल हो गई हैं। मेयर  पाण्डेय की पहल ने शहरवासियों को काफी राहत पहुंचाई है।

kk

नगर निगम जगदलपुर के प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से नगरे साफ सफाई, पेयजल आपूर्ति, डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था डगमगा गई थी। हालांकि पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए महापौर संजय पाण्डेय और नगर निगम प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी, मगर नालियों, गलियों, सड़कों, चौक चौराहों की सफाई पर लगभग विराम से लग गया था। घर घर से कचरा संग्रहण का कार्य भी प्रभावित हो रहा था। नालियां जाम होने लगी थीं। महापौर संजय पाण्डेय की बात मानते हुए प्लेसमेंट कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल समाप्त कर दी थी। उनकी हड़ताल खत्म होते ही शहर में अब सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होती दिख रही है। मूलभूत सुविधाओं को सुचारू करने महापौर संजय पाण्डेय भी सक्रिय हो गए हैं। आज सुबह जब नगर निगम के सफाई कर्मियों ने नालियों की सफाई की तो, नालियों से झिल्ली, पन्नी, डिस्पोजल गिलास, कांच के टुकड़ों और मलबे का अंबार निकलने लगा। इन्हें देखकर लगता है कि अगर महापौर संजय पाण्डेय ने प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करवाने में तत्परता नहीं दिखाई होती तो दो चार दिनों में हालात काफी बिगड़ जाते। इस तरह महापौर संजय पांडे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते नजर आ रहे हैं।. जगदलपुर शहर के समग्र विकास के लिए संकल्पित महापौर संजय पाण्डेय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जो मांग पत्र सौंपा है, उससे महापौर की प्रतिबद्धता भी परिलक्षितहोती है।

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ चुनाव, परिहार को व्यापक समर्थन

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष पद के चुनाव में अजय प्रताप सिंह परिहार को स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यों का भारी जन समर्थन प्राप्त हो रहा है।  परिहार द्वारा जगह-जगह मीटिंग लेकर सभी से समर्थन की अपील की जा रही है।

20 अप्रैल को मतदान के दिन भारी मतदान करने का आश्वासन सदस्यों के द्वारा दिया जा रहा है। वर्तमान में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिले में सदस्यता सूची के अनुसार 913 सदस्य मतदान में भाग लेंगे। सभी कर्मचारियों में मतदान के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। अजय प्रताप सिंह परिहार ने सभी से अपील की है कि अपने मताधिकार का उपयोग कर मुझे अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं। सभी को पता है कि स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश का एक शक्तिशाली संगठन है जिसने कर्मचारियों की आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए दर्जनों बार बड़े-बड़े आंदोलन कर मांगे पूरी कराई है। सदस्यों ने संघर्ष मे मेरे कार्यकाल को भी देखा है।बढ़ चढ़कर कर्मचारी हित में हमेशा लड़ाई लड़ता रहा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा बस आपके साथ की जरूरत है।

उत्कल समाज भवन उन्नयन के लिए नए पदाधिकारियों ने शुरू की पहल

0

जगदलपुर शुक्रवार को उत्कल समाज के प्रथम नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक समाज भवन परिसर में आयोजित की गई। बैठक से पूर्व भवन का निरीक्षण किया गया। सभी ने पिछले तीन वर्ष से ऊपरी मंजिल पर काफी धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर नाराजगी जताई और दूरभाष पर ठेकेदार से चर्चा कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने को कहा।

इसके उपरांत आयोजित बैठक में प्रथम निर्वाचित पदाधिकारियों की शिव मंदिर, भैरम देव एवं सुभाषचंद्र वार्ड के पार्षदों के साथ सार्थक चर्चा हुई। इस बैठक में नगर निगम के उप अभियंता समेत अन्य गणमान्य जनों की मौजूदगी में संयुक्त रूप से समाज भवन के उन्नयन एवं महिला व पुरुष प्रसाधन कक्ष निमार्ण, मुख्य द्वार का निर्माण,भवन की फ्लोरिंग व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों के आग्रह पर पार्षद निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंघारी एवं कुबेर देवांगन ने अपनी पार्षद निधि से सामाजिक भवन के लिए राशि देने की सहमति प्रदान की। उत्कल समाज की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने कहा कि समाज ने नए पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए लगभग तीन दशक बाद पहली बार निर्वाचन प्रक्रिया से हुए चुनाव में प्रचंड मतों से विजयी बनाया है। हम उनके विश्वास पर खरा उतरने अपने कार्यकाल में हर संभव प्रयास करेंगे। समाज के हर एक सदस्य के सहयोग व प्रयास से उत्कल समाज को उन्नति के शिखर पर ले जाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरुआत है आगे भविष्य में और बेहतर कार्य करने हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे। आप सभी समाज के प्रबुद्धजनों के आशीर्वाद व सहयोग से हम सभी पदाधिकारी आगे भी बढ़ चढ़कर पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इस बैठक में पार्षद निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंघारी, उप अभियंता निगम श्री मरकाम, समाज अध्यक्ष राजेश दास, उपाध्यक्ष मथुरा तिवारी, सचिव सुमीत महापात्र, कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद, कार्यालय सचिव अच्युत सामंत समेत समाज के सदस्य असीम दास, विजय बेर्बता, राजेश चंद्र दास व अन्य उपस्थित थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, फूंका सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला

0
  •  नेशनल हेराल्ड मामले में भाजयुमो का आक्रामक विरोध प्रदर्शन 
  • पुलिस के बेरिकेट्स तोड़ कर कांग्रेस भवन के सामने एक घंटे डटे रहे कार्यकर्ता
  • भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस जवानों के बीच चलती रही धक्का मुक्की 

जगदलपुर नेशनल हेराल्ड में करोड़ों के कथित भष्ट्राचार के मामले को लेकर कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यजार्ताओं ने आज शुक्रवार को कांग्रेस भवन का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस भवन के सामने ही कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंक डाला। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस द्वारा बनाए गए बेरिकेट्स को तोड़ कर कांग्रेस भवन के समक्ष लगभग एक घंटे तक जोरदार नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस भवन का घेराव करते डटे रहे। भारी संख्या में तैनात पुलिस बल जवानों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की लगातार होती रही।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में एकत्र हुए। जहां से अपरान्ह 3 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बैनर, पोस्टर, झंडों के साथ कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले। गुरु गोविंद सिंह चौराहे से गीदम रोड होकर कांग्रेस भवन की ओर कूच कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने महेंद्र कर्मा बंगले के पास बैरिकेटिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स को तोड़कर कांग्रेस भवन के सामने पहुंच गए। वहां भी भारी संख्या में तैनात पुलिस जवानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुये भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के सामने ही सोनिया गांधी व राहुल गांधी का पुतला फूंक डाला और करीब एक घंटे तक कांग्रेस भवन का घेराव करने डटे रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। गांधी परिवार द्वारा जमीन हड़पने और करोड़ों का भ्रष्टाचार करने का मामला है। जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध कर रही है। यह प्रदर्शन देश को धोखा देने वाली कांग्रेस व उनके भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ किया गया है।भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले करोड़ों का भ्रष्टाचार करने वाले कांग्रेस के आला नेताओं सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित गांधी परिवार से न्यायिक जांच में पूछताछ हो रही है तो उससे बचने के लिए योजनाबद्ध ढंग से पूरे देश में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से झूठा राजनीतिक विरोध प्रदर्शन कराया जा रहा है। देश का कानून अपना काम कर रहा है, देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार है, एक भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस भवन घेराव के दौरान प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, योगेंद्र पांडे, श्रीधर ओझा, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, राजेंद्र बाजपेयी, सुधा मिश्रा, संग्राम सिंह राणा, दंतेश्वर राव, जयराम दास, रोहित त्रिवेद्वी, लक्ष्मण झा, ममता राणा, त्रिवेणी रंधारी, लक्ष्मी कश्यप, उमा मिश्रा, गीता मिश्रा, रोशन सिसोदिया, संजय विश्वकर्मा, राणा घोष, महेंद्र सेठिया, देवीप्रसाद बेंजाम, हरि मंडावी, राधेश्याम पंद्रे, राजा यादव, पंकज आचार्य, अभय दीक्षित, आशुतोष पाल, शशिनाथ पाठक, गीता नाग, राजपाल कसेर, फूलसिंह सेठिया, रितेश दास जोशी, संतोष गौर, रमन चौहान, रौशन झा, अभिलाष यादव, रोहित कश्यप, बलराम बेसरा, आनंद झा, अमर झा, गणेश नागवंशी, अभिषेक तिवारी, सत्यम झा, विकास पात्रो, डीकेश नाग, कृष्णा ठाकुर, तपन डे, सूर्यभूषण सिंह, राकेश ठाकुर, दुर्जन कश्यप, रूपेश समरथ, अमित कपूर, विनय राजू, आलेख राज तिवारी, मनी विक्रम नायडू, योगेश पाणिग्रही, अनिमेष सिंह चौहान, राज देवांगन, राज पांडे, पवन गुप्ता, बृजेश कपूर, भरत कश्यप, विकास जोशी, नवीन बोथरा, प्रेम यादव, दशरथ गुप्ता, रेखा सिंह, गणेश काले, सतीश बाजपेई, विवेक साहू, रमेश नायडू, उत्तम साहू, पीलूराम, बिजली वैध, अनिता पटेल, करमजीत कौर, माधवी मण्डल, परमजीत कौर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS