सांसद दीपक बैज व पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी ने सिक्का उछाल कर किया फुटबॉल मैच का शुभारंभ…
विकासखण्ड लोहंडीगुड़ा स्थित ग्राम उसरिबेड़ा के हाई स्कूल ग्राउंड में पूर्व क्रिकेटर स्व.मंटी ढेंक के स्मृति में फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ बस्तर सांसद दीपक बैज व पद्मश्री धर्मपाल सैनी जी के हाथों हुआ मैच की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई और प्रथम मैच जो कि “शो मैच” के रूप में उसरिबेड़ा व डिमरापाल माता रुक्मिणी सेवा संस्थान की छात्राओं द्वारा खेला गया और उस मैच में डिमरापाल के छात्राओं ने मैच को 2-0 से जीता उसी क्रम में दूसरा मैच धरमपुरा व फुटबॉल अकादमी जगदलपुर के बीच खेला गया जिसमें फुटबॉल अकादमी जगदलपुर की टीम धरमपुरा को 2-1 गोल से हरा कर विजयी हुई।
इस दौरान लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,केदार सिंह ढेंक,सरपंच छिंदगांव उमेश,उसरिबेड़ा सरपंच आरावती,कोच शंकर पटेल,भंवर मौर्य,लक्की श्रीवास्तव एवँ अन्य छात्र छात्राएं व दर्शकगण उपस्थित रहे।
दल्लीराजहरा – भारतीय संविधान के निर्माता परम पूज्य बोधिसत्व भारतरत्न डॉ बाबा साहब आम्बेडकर को कोटि – कोटि नमन देश के उन तमाम वीर शहीदों, आज़ादी के नायकों और संविधान निर्माण में अपनी आहुति देने वालों को विनम्र श्रद्धांजलि व नमन | सर्वप्रथम भगवान बुद्ध को नमन करते हुए सम्यक बौद्ध महासभा दल्लीराजहरा द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया |
सम्यक बौद्ध समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा समाज में उपस्थित लोगों के समक्ष डॉ बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान के सम्बन्ध में प्रकाश डाला गया कि हमारा संविधान सम्पूर्ण विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान क्यों है, क्यों हमें इसका अध्ययन करना चाहिए, संविधान बनाने का मूल उद्देश्य क्या था और किस प्रकार बना |
विश्व की सबसे समृद्ध और सर्वाधिक व्यापक है भारतीय संविधान; यह प्रत्येक भारतीयों के लिये पठनीय और पूज्यनीय है | संविधान ही ऐसा धर्मग्रंथ है जो किसी भी धर्म से लाखों गुणा अधिक अधिकार देता है। इसलिये ये पठनीय और पूज्यनीय है।
साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
26 नवम्बर 2021 का दिन बहुत ही विशेष है क्योंकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने सम्पूर्ण विश्व को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया |
बाबा साहब ने भारत के प्रत्येक नागरिक को स्वाभिमान की जिंदगी देने के लिए सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया | संविधान का देश के प्रत्येक नागरिक को इसका ज्ञान होना चाहिए बाबा साहब आम्बेडकर द्वारा निर्मित भारत का संविधान इतना विस्तृत है कि इसे देश के समस्त लोगों को इसका अध्ययन करना चाहिए |
भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। हर भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
कार्यक्रम के अंत में समाज में उपस्थित समस्त लोगों को संविधान के प्रति शपथ दिलाई गई |
सम्यक बौद्ध महासभा दल्लीराजहरा द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाये गए कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के संरक्षक बाबूलाल बौद्ध, गोवेर्धन रंगारी, एस आर कांडे, गोरेलाल बाम्बेश्वर, अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, सचिव दिलीप सुखदेवे, महिला मण्डल की अध्यक्षा चन्द्रलेखा नांदेश्वर एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे |
सबसे पहले मैं समस्त देशवासियों को भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। मैं संविधान की अपने शब्दों में व्याख्या अथवा समीक्षा करने का प्रयास करूॅ तो गारंटी है मेरी व्याख्या अत्यंत तुच्छ प्रमाणित हो जाएगी। इसलिये मैं स्वयं को भारतीय संविधान की निष्ठापूर्वक पूरी व्याख्या के लिये अयोग्य ठहराता हॅू, क्योंकि मैं जानता हूँ कि भारतीय संविधान की विशेषता केवल एक अल्प लेख में समाहित नहीं हो सकती। चूंकि आज संविधान दिवस है, इसलिये संविधान की स्वच्छ मानसिकता के साथ चर्चा न करना भी अन्याय होगा इसलिये मैं आगं संविधान की चर्चा करने का प्रयास करूंगा इसके पहले अपने बचपन की एक संदर्भ लिख देना चाहता हूँ ताकि मैं आपको समझाने में सायद थोड़ा सफल हो जाऊं।
मैं बचपन में ग्रीष्मकालीन अवकाश अक्सर अपने ग्राम के संभु मण्डल सहित बड़े बुजुर्गो केे सानिध्य में गुजारता था। एक दिन की बात है संभु मण्डल, संभुदास जांगडे के बरामदे में कुछ बुजुर्गों के साथ वे बैठे थे, उन दिनों वे आसपास के गांव के बुद्धजीवियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान रखने वाले सबसे अधिक लगभग 120 वर्ष आयु के सज्जन व्यक्ति हुआ करते थे। विभिन्न विषयों में चर्चा के दौरान एक प्रश्न आया कि ‘‘मौजूदा धर्मों में सर्वश्रेष्ठ धर्म कौन है?’’ इस पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि (1) ऐसा धर्म जो आपको आपके गरीमामय जीवन के लिये सारे प्राकृतिक अधिकार प्रदान करे। (2) भेदभाव से परे रहकर न सिर्फ समानता पर आधारित हो वरन् समानता की पैमाने से भी उपर उठकर न्याय जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो। (3) केवल प्रशंसा ही नहीं वरन् आपको धार्मिक समीक्षा का भी अधिकार दे। (4) जो आपको गुमराह करने वाला अथवा कल्पना लोक की सैर कराते हुए आपके साथ अबोध बालक की तरह बर्ताव करके गुमराह न करे।यदि इन विशेषताओं वाली कोई मौजूदा धर्म हो तो निःसंदेह वह सर्वश्रेष्ठ धर्म होगा। आप सभी भलिभांति जानते हैं कि मैं लगभग समस्त मौजूदा धर्मों के आधारभूत विशेषताओं का जानकार हूँ और मेरे जानकारी और विश्वास के आधार पर मानवता का धर्म की सर्वश्रेष्ठ धर्म है, इसके लिये हम भारतीय परिपेक्ष्य में देखें तो भारत का संविधान वास्तविक वृहद धर्मग्रंथ है। जो किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति से कोई भेदभाव नहीं करता है।
संविधान में निहित विशेष उपबंध जिसमें महिलाओं और बालकों से संबंधित तथा जातिगत आरक्षण की बात करें तो यह एक सामाजिक न्याय की प्रक्रिया है इसे असमानता अथवा भेदभाव बताने का दुष्प्रचार करना धुर्ततापूर्ण है। यदि आप किसी विशेष वर्ग के हितों की संरक्षण के लिए दिए गए विशेष उपबंधों की स्वच्छ मानसिकता समीक्षा करेंगे तो पाएंगे कि यह ठीक वैसे ही है जैसे आप यहां से 6 किलोमीटर दूर नदी-नालों और मेडो से होकर अखरार मेला जाते हैं तो अपने बच्चे को गोद या कंधे में बिठाकर ले जाते हैं उन्हें सर्कस या कुछ खास चीजें दिखाने के लिये उन्हें कंधे पर बिठा लेते हैं। यदि समानता के आधार पर संविधान मे दिए गए किसी विशेष उपबंधों की खंडन करना चाहते हैं तो पहले आप अपने एक दिन से लेकर 5साल उम्र के बाल को भी कहें कि वे खूद चलकर अखरार मेला जायें, अपने लिये खूद भोजन बनायें और वो सबु कुछ जो आप बेहतर कर सकते हैं उसे उसी रिति से बेहतर करे।
माफ करियेगा, मेरा उद्देश्य ये कहानी बताना नहीं वरन् आपको यह समझाना है कि संविधान ही ऐसा धर्मग्रंथ है जो किसी भी धर्म से लाखों गुणा अधिक अधिकार देता है। इसलिये ये पठनीय और पूज्यनीय है। सबसे खास बात कि संविधान देशकाल और परिस्थितियों के साथ संशोधनीय भी है। आज संविधान दिवस के अवसर पर आपसे एक ही निवेदन करना चाहता हूँ कि संविधान की कुछ व्याख्या मुर्खों, धुर्तों और अमानवीय लोगों के द्वारा भी अपने व्यक्तिगत और सामाजिक हितों को सर्वापरि रखकर किया गया है। प्लीज आपसे हाथ जोडकर विनति है कि आप धुर्तों के झांसे में न आयें आप पहले स्वयं संविधान को जरूर पढ़ लें। क्योंकि हम सब भारतीय नागरिकों के लिये संविधान ही एकलौता विधान है जो हमें सबकुछ देता है मगर लेता कुछ खास नहीं है, लेने की बात आ ही गई तो केवल 10 मूल कर्तव्य, मगर देने को लाखों बहुमूल्य और आवश्यक अधिकार देता है।
मंत्री भेंड़िया ने पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांगजन को मिठाई खिलाकर दी बधाई
रायपुर, 26 नवम्बर 2021/ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया आज रायपुर के माना कैम्प में ‘फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन सेण्टर के बढ़ते कदम‘ कार्यक्रम में शामिल हुंई। कार्यक्रम का आयोजन सरगुजा जिले के दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग प्रदान करने के उपलक्ष्य में किया गया था। भेंड़िया ने सरगुजा जिले से आए 14 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी और फूल मालाओं से उनका सम्मान किया।
भेंड़िया ने सभी दिव्यांगजन से बातचीत कर उनकी परेशानी जानी और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने फिजिकल रिफरल रिहैबिलिटेशन संेटर (पीआरआरसी) में दिव्यांगजन के लिए कृत्रिम अंग बनाने, लगाने और प्रशिक्षण कक्ष के साथ स्पीच थेरेपी कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के संचालक पी.दयानंद भी उपस्थित थे।
भेंड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुविधाओं की पहुंच हो। उनके निर्देशों पर चलते हुए पीआआरसी की टीम सरगुजा के गांव-गांव के दिव्यांगजन तक पहुंची। उन्होंने विभागीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि सरगुजा की तरह तरह टीम हर जिले तक पहुंचे। बस्तर के बीहड़ों में जाकर भी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर अच्छा और जिम्मेदारी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंगों से दिव्यांग लोगों ने आज अपने कदम आगे बढ़ाए हैं,आगे वे जल्दी चलने लगेंगे और अपने परिवारों का सहारा बनेंगे। उन्होंने कहा कि छोटे-बच्चों को फिर से खेलते-दौड़ते देखकर माता-पिता की खुशी को शब्दों में नहीं बताया जा सकता। बड़े हॉस्पिटल में कृत्रिम अंगों के लिए लाखों रूपए खर्च करने पड़तें हैं। समाज कल्याण विभाग की अत्याधुनिक मशीनों से तैयार होकर हितग्राहियों की जरूरत निःशुल्क पूरी हो रही है। इस अवसर पर सरगुजा जिला पंचायत की सभापति राधा रवि ने सरगुजा में विशेष शिविर के लिए आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पीआरआरसी सेंटर के विशेषज्ञों द्वारा विगत 24 से 30 अक्टूबर तक सरगुजा जिले के 7 विकासखण्डों में शिविर लगाकर 140 दिव्यांग हितग्राहियों को चिन्हांकित किया है। विभाग द्वारा इन हितग्राहियों को 155 क्रत्रिम उपकरण निःशुल्क प्रदान कर उनकी जीवन में फिर से गति लाने का प्रयास किया जा रहा है। 140 दिव्यांगजन में 65 हितग्राहियों के नकली पैर तैयार करने के लिए रायपुर स्थित पीआरआरसी सेंटर लाना है, अन्य को सरगुजा में ही अंग प्रदान किए जाएंगे। प्रथम बैच में 14 दिव्यांगजन को रायपुर लाकर कृत्रिम अंग लगाए गए हैं। शेष दिव्यांगजन को अलग-अलग बैच में रायपुर लाकर कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे। सरगुजा की तरह भविष्य में सभी जिलों में दिव्यांगजन के चिन्हांकन के लिए शिविर लगाकर उन्हें निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किये जाने की योजना है।
जगदलपुर। माहरा समाज के लोगों को अधिकार दिलाने मैंने भोपाल से दिल्ली तक दौड़ लगाई। भारत सरकार के आदिवासी विभाग के मंत्री से भी मिला। मैंने उन्हें गजट भी दिखाया जिसमें पहले आदिवासी में शामिल थे इस पर आदिवासी मंत्री ने कहा कि यदि इस समाज का कोई कलेक्टर-एसपी बना हो तो बताओ मैं इन्हें आदिवासी समाज में शामिल कर लूंगा। माहरा समाज लगातार संघर्ष कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माहरा समाज को अजा में शामिल करने की सहमति दी है। आगे भी समाज की मांगों को पूरा करने हमारा प्रयास जारी रहेगा। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को सुकमा जिले के छिंदगढ़ में माहरा समाज के भूमिपूजन कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बस्तर हाईस्कूल को जगतू माहरा के नाम पर और धरमपुरा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज को धरमु माहरा के नाम पर रखने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। जिला पंचायत अध्यक्ष हरिश कवासी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो हर समाज को लेकर चलती है। सर्व धर्म समभाव की नीति पर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस। यही कारण है कि सभी वर्ग और धर्म के लोग कांग्रेस पार्टी के
साथ हैं। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर और धरमपुरा बसाने वाले माहरा समाज के जगतू और धरमु माहरा के नाम पर दो महत्वपूर्ण स्थल के नामकरण की घोषणा की। यह दर्शाता है कि सरकार उन्हें सम्मान दे रही है। माहरा समाज के सामु कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि उद्योग मंत्री के पहल से बस्तर हाईस्कूल और महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज का नामकरण की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। कवासी लखमा हमेशा से समाज के साथ खड़े हैं। 2013 में जब केदार कश्यप ने माहरा समाज का विरोध किया था तब समाज ने विशाल रैली निकाल कर सभा रखी। उस समय कवासी लखमा विधायक थे। रैली में आने के लिए निकले थे लेकिन उनका वाहन खराब हो गया, तब वे बस से बस्तर पहुंचे थे। माहरा समाज को आरक्षण देने की प्रक्रिया में उनका काफी बड़ा योगदान है। शहर में बनने वाले सामुदायिक भवन भी उन्हीं के सहयोग से तैयार होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोडूराजा, लक्ष्मण कश्यप सहित अनेक कांग्रेसी और ग्रामीण मौजूद थे। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
नगर के एकमात्र शासकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया तथा डॉ भीमराव अंबेडकर को याद किया गया इस अवसर पर ग्राम साल्हे में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार व्ही. के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया एवं अपने कर्तव्य पालन तथा नि:स्वार्थ सेवा हेतु शपथ लिया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर नरेंद्र कुर्रे के नेतृत्व में तथा डॉ प्रवीण साहू एवं श्री पूरन लाल कुलदीप रा से यो सहायक के सहयोग से ग्राम साल्हे तहसील डौंडी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हुआ , इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई तथा विभिन्न नारों का दीवारों में लेखन डोमन सिह , डिलेश्वर एवं साथियों द्वारा किया गया।
जैसे ” प्रकृति के दुश्मन तीन , पाऊच पन्नी पालीथीन” । “काम चलता बातों से , काम करो दोनों हाथों से”
ग्राम के प्रमुख स्थलों बाजार स्थल प्राइमरी स्कूल, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल के प्रांगण को साफ सफाई कर स्कूली छात्र एवं छात्राओं छात्रों को, ग्राम वासियों को स्वच्छता एवं कोरोना से बचाव हेतु जागरूक किया गया । स्कूली छात्रों को हाथ धोने के तरीके कोरोना वायरस तथा अपने आसपास सफाई करने हेतु विभिन्न नारों के साथ जागरूक किए । ग्राम में नालियों की साफ-सफाई एवं जागरूकता रैली संबंधी कार्यक्रमों का संचालन स्वयंसेवक हेमलाल, डोमन सिंह , डीकेश कुमार , भानु सोनवानी , कुमारी प्रतिमा, पुष्पांक, ने सभी दलों का नेतृत्व करते हुए कार्य किया। उक्त शिविर में कुमारी यामिनी, कुमारी योगिता ,कुमारी नंदनी, कामिनी, शैली, दोवेंद्र शालिनी, कुमारी कविता ,आरती, कुमारी ज्योतिं , शिफाली सिंग तथा अन्य 50 स्वयंसेवक शामिल रहे ।
ग्राम वासियों के द्वारा समस्त स्वयंसेवकों एवं अध्यापकों को जागरूकता कार्य हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया ।
जगदलपुर 26 नवम्बर 2021/ संसदीय सचिव रेखचंद जैन और कलेक्टर रजत बंसल ने नगर निगम क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। संसदीय सचिव और कलेक्टर ने सुबह लालबाग स्थित नेहरू मंच के समीप निर्माणाधीन नेहरू मेमोरियल के निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित रुपरेखा का अवलोकन किया। इसके साथ ही शहीद पार्क क्षेत्र का अवलोकन के दौरान यहां घड़ी चैक के निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। यहां बारिश के दिनों मंे होने वाले जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रस्तावित पुलिया निर्माण के लिए चिन्हांकित स्थल का अवलोकन करने के साथ ही शहीद पार्क तिराहे में घटने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके साथ ही गंगामुण्डा तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का जायजा भी लिया गया। यहां प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के साथ ही अधोसंरचना मद से अन्य आवश्यक कार्यों की स्वीकृति के संबंध मंे भी निर्देशित किया गया।
संसदीय सचिव ने अमृत मिशन के तहत बालीकोंटा में निर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन भी किया। ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली और क्षमता के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही परिसर के सौन्दर्यीकरण के संबंध में भी निर्देशित किया गया।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए संयुक्त मोर्चा ( अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ) के संविधान दिवस कार्यक्रम में
बाबा साहेब आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों को संविधान अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन आज संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त मोर्चा बस्तर संभाग ( अनूसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मोर्चा ) के द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की संविधान नागरिक समाज का महत्वपूर्ण ग्रंथ है इसकी पवित्रता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है संवैधानिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए हर नागरिक को लगातार कार्य करना चाहिए बाबा साहेब आंबेडकर के द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ साथ हमें अपने कर्तव्य को भी याद रखना चाहिए यह दिन हमें आजाद नागरिक भावना का एहसास कराता है संविधान ही है जो हमें बोलने की लिखने की अपने विचार व्यक्त करने की और सबसे बड़ी जिंदा रहने का अधिकार देता है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ संयुक्त मोर्चा के व्ही पी सोरी ,सोमन राम बघेल ,वसीम अहमद,पालन राम साहू, भूपेंद्र कोरा,रशीद पवार, एवं जोयल उपस्थित रहे |
जगदलपुर । तकरीबन एक वर्ष पूर्व कलचा ग्राम में हुए सड़क दुर्घटना में 13 महिलाओं की मृत्यु का मुआवजा दिलाने भाजपा के नगरनार मंडल अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत वर्ष कलचा ग्राम के 13 महिलाओं की उड़ीसा राज्य के कोटपाड़ में सड़क दुर्घटना से मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद शासन के द्वारा प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रूपए प्रदान किया गया था। नगरनार मंडल अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने बताया कि ऐसे अन्य कुछ परिवार हैं जिनके परिजन में सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके हैं उन्हें भी आर्थिक सहायता की जरूरत है। इनमें से राजेश नाग व सुभाष दास निवासी मारकेल शामिल हैं। सुब्रतो ने इन दोनों मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपए दिलवाने की मांग जिला कलेक्टर से की है।
आज एटक के महामंत्री कमलजीत सिंह मान,इंटुक के प्रदेश सचिव अभय सिंग, खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के उप महासचिव लखन लाल चौधरी ने मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह मिलाई इस्पात संयंत्र दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपकर राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में स्पॉट टेंडर के नाम पर अधिकारीयों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार को तत्काल रोकने और इसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
तीनों श्रमिक संगठन के नेताओं ने बताया कि राजहरा खदान समूह के विभिन्न खदानों में प्रबंधन द्वारा स्पॉट टेंडर के नाम पर अपने मनपसंद ठेकदारों को विभागीय दर से अधिक दर पर या फिर SOR दर पर कार्य दिलाने का खेल खेला जा रहा है जिससे एक तरफ जहाँ इस खेल में लिप्त अधिकारीगण संभवतः फायदा कमा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कंपनी एवं आम कर्मी को नुकसान हो रहा है। इस आरोप के पीछे हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ताओं के पास पर्याप्त आधार हैं जो इस प्रकार से हैं-
हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ताओं को इस बात की जानकारी मिली है कि दिनांक 26.11.2021 को दोपहर दो बजे दल्ली यंत्रीकृत खदान में एक स्पॉट टेंडर (स्पिलेज मटेरियल हटाने हेतु किया जा रहा है। उक्त टेंडर की अवधि सिर्फ तीन माह की है। और इसमें 18 नये श्रमिकों की भर्ती होनी है।उक्त टेंडर में प्रबंधन द्वारा केवल 04 चिन्हित ठेकेदारों को ही आमंत्रित किया गया है, जबकि वर्तमान में राजहरा खदान समूह में और भी कई ठेकेदार हैं जो इस कार्य हेतु न केवल सक्षम हैं बल्कि इक्षुक भी हैं लेकिन टेंडर बनाने वाले अधिकारी, सुकान्तो मंडल द्वारा सभी ठेकेदारों को छोड़ कर ऐसे 04 चिन्हित ठेकेदारों को इस कार्य हेतु आमंत्रित किया गया है जो स्वयं कई तरह से विवादस्पद हैं।
उक्त ठेके के कार्य के लिए मैकेनिकल में पंजीकृत ठेकेदार की आवश्यकता बताई गयी है और इसके लिए जिन 04 ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया है उनमे से एक हैं श्री सुब्रतो पंडा नामक ठेकेदार का फर्म, दूसरा है राजहरा इंजीनियरिंग वर्कस सहकारी समिति मर्यादित (REWSS), SAI Transport Bhilai एवं Sri Raju Jain का फर्म है। गौर करने वाली बात यह है कि सुब्रतो पंडा एवं Sri Raju Jain का फर्म सिविल के लिए पंजीकृत है और सुकान्तो मंडल महाप्रबंधक (CSWP) दल्ली यंत्रीकृत खदान द्वारा सुद्रतो पंडा एवं Sri Raju Jain के फर्म को इस कार्य हेतु प्रोविशनल तौर पर पंजीकृत किया गया है। दूसरी ठेका कंपनी REwss के ऊपर राजहरा यंत्रीकृत खदान के प्लांट में कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने का सप्रमाणिक आरोप लगा हुआ है जो अपने आप में स्वयं सिद्ध है लेकिन इसके बावजूद इस कंपनी को अधिकारीयों द्वारा बुला बुला कर ठेका देना यही साबित करता है कि इस कंपनी के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और भ्रष्टाचारी संस्था एवं उसके भ्रष्ट संचालक के साथ मिलीभगत करके कंपनी को चुना लगाने का कार्य कर रहे हैं जो की न केवल एक गंभीर अपराध है बल्कि कंपनी के अधिकारीयों की उक्त प्रवृत्ति गंभीर जांच का भी विषय बनता है। महोदय इस कार्य के लिए भिलाई के ठेकेदार को आमंत्रित करना और राजहरा के सक्षम ठेकेदारों को इससे बाहर रखना अपने आप में सुकान्तो मंडल एवं उक्त ठेका कार्य को स्वीकृति देने वाले अन्य अधिकारीयों की कंपनी के प्रति वफादारी एवं उनके कर्तव्यनिष्ठा पर प्रश्नचिन्ह खड़े करते हैं।
अतः हम सभी अधोहस्ताक्षरकर्ता आपसे यह मांग करते हैं के आज दिनांक 26.11.2021 को होने वाले इस स्पॉट टेंडर को तत्काल रद्द किया जावे और भविष्य में किसी भी स्पॉट टेंडर में अन्य ठेकेदारों को भी आमंत्रित किया जाये। जो कंपनी के पंजीकृत ठेकेदार है। और केवल अपने पसंदीदा ठेकेदारों का प्रवीजीनल पंजीयन के लिए देना सुकांतो मंडल की कंपनी के प्रति निष्ठा को दिखाता है।