नारायणपुर जिले में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमामय और उत्साहवर्धन वातावरण के साथ मनाया जाएगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथियों की सूची जारी की गई है। जिला मुख्यालय नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कोण्डागांव के विधायक सुश्री लता उसेण्डी होगें। मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन प्रातः 08ः59 बजे, 09ः00 बजे अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 09ः05 से 09ः20 बजे तक परेड का निरीक्षण, 09ः20 से 09ः40 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ा जाएगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद परिवारों का शॉल और श्रीफल से सम्मान कर परेड कमाण्डर एवं अन्य प्लाटून कमाण्डरो के साथ फोटो सेशन होगा। फोटो सेशन पश्चात् स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जन्मदिन पर महंगे तोहफों को छोड़, बेटे को दिया हरियाली का उपहार, बना प्रेरणा
दल्ली राजहरा , बालोद। वृक्षारोपण कर जन्मदिन 13/08/2026 मनाया गया ।
वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ियों में बच्चों को फल वितरण किया गया।
आज के दौर में बच्चों के जन्मदिन पर महंगे खिलौने, कपड़े और केक आम बात हो गई है, लेकिन डौंडी विकासखंड के दल्लीराजहरा वार्ड 17 निवासी पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने अपने बेटे पार्थ साहू के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर एक नई मिसाल पेश की है।
वृक्षारोपण कर जन्मदिन13/08/2026 मनाया गया

प्रदीप साहू ने बेटे के जन्मदिन पर कोई महंगा उपहार नहीं देकर, उसे एक फलदार पौधा उपहार स्वरूप दिया और अपने घर की बाड़ी में उसका रोपण किया। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक पौधा लगाना नहीं, बल्कि बेटे के भविष्य के साथ-साथ प्रकृति के भविष्य को संवारने का प्रयास है।
प्रदीप साहू अपने दोनों बच्चों के प्रत्येक जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करते हैं और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं निभाते हैं। जैसे-जैसे पार्थ की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उसके नाम से लगे पौधे भी बड़े होकर प्रकृति को हरा-भरा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्थ साहू के नामकरण / जन्मोत्सव के अवसर पर भी पौधारोपण किया गया था और इस खास मौके पर घर आए मेहमानों को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया था। मेहमान उन पौधों को अपने घर ले गए और रोपण किया, जिनमें से कई आज बड़े वृक्ष बन चुके हैं। यानी एक जन्मोत्सव से शुरू हुआ यह छोटा सा प्रयास अब कई घरों-परिवारों तक हरियाली पहुंचा चुका है।
“महंगा उपहार कुछ साल में खत्म हो जाएगा, पेड़ पीढ़ियों तक साथ रहेगा”
प्रदीप साहू कहते हैं कि जन्मदिन पर दिया गया महंगा उपहार कुछ समय बाद खराब या खत्म हो सकता है, लेकिन एक पौधा साल-दर-साल बढ़ता है और आने वाली पीढ़ियों को फल, छाया और स्वच्छ हवा देता है।
बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वाकांक्षी छत्तीसगढ़ तीर्थ योजना के तहत जिले के 75 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या एवं काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रवाना होने से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं जनपद पंचायत डौंडी की सभापति श्रीमती मंजू संजय बैस ने श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया तथा आरती उतारकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।इसके पश्चात अतिथियों ने बसों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन एवं काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर तीर्थदर्शन को लेकर प्रसन्नता और उत्साह साफ नजर आया। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय दिखाई दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की तीर्थ योजना समाज के हर वर्ग के श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन और काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव होगी। सरकार की इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित अनेक श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा का लाभ मिल रहा है।जनपद पंचायत सभापति श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा कि तीर्थयात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था और सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को तीर्थस्थलों के दर्शन कराने की यह पहल सराहनीय है। अयोध्या में रामलला और काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। उन्होंने सभी यात्रियों को सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु स्वस्थ एवं प्रसन्न होकर वापस लौटें।तीर्थयात्रा की संपूर्ण व्यवस्था एवं बेहतर प्रबंधन में समाज कल्याण विभाग के संचालक श्री अजय गेडाम की निगरानी महत्वपूर्ण रही। उनके मार्गदर्शन में जिले के 75 श्रद्धालुओं को टीम के साथ व्यवस्थित रूप से तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री पुष्पेंद्र चंद्राकर एवं पूर्व जनपद सदस्य श्री संजय बैस सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम एवं काशी विश्वनाथ से सभी के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल से जिले के श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। अयोध्या और काशी की पवित्र धरती पर दर्शन की अभिलाषा लिए 75 श्रद्धालुओं का यह जत्था भक्ति और उत्साह के साथ तीर्थयात्रा पर रवाना हुआ।
जहां बरसती थीं गोलियां, वहां शांति और राष्ट्र प्रथम का संदेश लेकर पहुंचे वन मंत्री केदार कश्यप
बस्तर में राष्ट्रभाव का शंखनाद, केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा
जगह-जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत
अब शांति, विकास और राष्ट्रभक्ति की नई पहचान गढ़ रहा है बस्तर: केदार
जगदलपुर बस्तर की धरती पर राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में निकली भव्य बाइक तिरंगा यात्रा बारसूर पहुंची। यात्रा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और भारत माता के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप युवाओं के साथ खुद भी बाइक चलाते आगे बढ़ते रहे।. उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा वीर शहीदों के सम्मान का संदेश दिया। यात्रा के बारसूर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर आज परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। कभी हिंसा और भय की चर्चा से जुड़ा यह क्षेत्र अब शांति, विकास, विश्वास और राष्ट्रभक्ति की नई पहचान स्थापित कर रहा है। बस्तर का युवा तिरंगा हाथ में लेकर विकसित और समृद्ध बस्तर के निर्माण के लिए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में बस्तर में शांति एवं विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि बस्तर के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे और यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।
बदलाव की बयार: शर्मा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में आज बदलाव की नई तस्वीर दिखाई दे रही है। जिस धरती ने लंबे समय तक हिंसा और नक्सलवाद का दंश झेला, आज उसी धरती पर युवा हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति और शांति का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बस्तर में निकली यह तिरंगा यात्रा जन-जन को राष्ट्रभाव से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हम नक्सलवाद मुक्त, विकसित और समृद्ध बस्तर के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगे के साथ यात्रा का अभिनंदन किया और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
बस्तर तिरंगा यात्रा हलामी मुंजमेटा, झारा, धौड़ाई और कन्हारगांव पहुंची, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नारायणपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बस्तर तिरंगा यात्रा 2026 बुधवार को हलामी मुंजमेटा, झारा, धौड़ाई और कन्हारगांव पहुंची। यात्रा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री तथा नारायणपुर विधायक केदार कश्यप शामिल हुए। हलामी मुंजमेटा में नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

झारा में ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के तहत वट, आंवला, आम और काजू के पौधे लगाए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है तथा अब गांवों में तिरंगा फहराने और मेलों के आयोजन में कोई बाधा नहीं है। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की।यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने शहीदों की स्मृति में अपने गांव की पवित्र मिट्टी भेंट की, जिसे शहीद संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा। धौड़ाई और कन्हारगांव में भी पौधारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 291.48 लाख रुपये की लागत के 48 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा
कार्यक्रम की तैयारी का किया गया फुल ड्रेस रिहर्सल
नारायणपुरजिले में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम रिहर्सल का कलेक्टर नम्रता जैन और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने गुरुवार को प्रातः 9ः00 बजे जायजा लिया। समारोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास किया गया, जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के भूमिका में अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई द्वारा आगमन पश्चात् उनके द्वारा ध्वजारोहण, हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ना, मुख्यमंत्री के संदेश वाचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परेड कमांडरो से परिचय सहित पुलिस, स्वास्थ्य, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान इत्यादि गतिविधियों की रिहर्सल की गई। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल की गई।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नारायण प्रसाद साहू एवं परियोजना अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अक्षय सबद्रा, एसडीएम अभयजीत मंडावी, डिप्टी कलेक्टर सौरभ दीवान, तहसीलदार सौरभ चौरसिया, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्रनाथ पांडे,नगर पालिका सीएमओ रामचंद यादव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
व्यापारियों की चिल्हर समस्या के समाधान की दिशा में SBI दल्ली राजहरा की सराहनीय पहल
दल्ली राजहरा। नगर के व्यापारियों एवं नागरिकों कोv लंबे समय से हो रही खुदरा चिल्हर की समस्या को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, शाखा दल्ली राजहरा द्वारा चिल्हर वितरण की सराहनीय पहल की गई। बैंक द्वारा लगभग 250 व्यापारियों एवं नागरिकों को कुल ₹5,25,000/- (पाँच लाख पच्चीस हजार रुपये) की खुदरा चिल्हर उपलब्ध कराई गई।व्यापारियों की इस गंभीर समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इकाई दल्ली राजहरा, अनाज किराना व्यापारी संग एवं राजहरा व्यापारी संग द्वारा लंबे समय से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष चिल्हर की व्यवस्था किए जाने की मांग रखी जा रही थी।

बाजार में चिल्हर की कमी के कारण व्यापारियों एवं ग्राहकों को दैनिक लेन-देन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।तीनों व्यापारी संगठनों के आग्रह एवं व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चिल्हर की व्यवस्था कर उपलब्ध कराई गई, जिससे बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं नागरिकों को राहत मिली है।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,अनाज किराना व्यापारी संग राजहरा व्यापारी संग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ए.जी.म श्री रामदास अरुण मांझी जी(कांकेर) एवं शाखा प्रबंधक श्री राकेश घोड़ेश्वर जी, कैशियर श्री प्रकाश साकुरे जी, एवं समस्त स्टेट बैंक के कर्मचारी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।व्यापारी संगठनों ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा व्यापारियों की वास्तविक समस्या को समझते हुए त्वरित पहल करना अत्यंत सराहनीय है। इससे बाजार में नकद लेन-देन को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी तथा व्यापारियों एवं आम नागरिकों को काफी सुविधा प्राप्त होगी।तीनों व्यापारी संगठनों ने SBI प्रबंधन की इस सकारात्मक एवं जनहितकारी पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की
विशाल तिरंगा यात्रा से गूंज उठा दल्ली राजहरा
देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर 🇮🇳 13 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य यात्रा में दल्ली राजहरा के प्रबुद्ध नागरिकों, भाजपा के सभी पदाधिकारीगण, पार्षदगण, एल्डरमेन, विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण, नगरपालिका कर्मचारियों, पत्रकार बंधुओं सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।🇮🇳 जैन भवन चौक से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा श्रमवीर चौक, बस स्टैंड स्थित फव्वारा चौक, गुप्ता चौक, ज्ञानू पेट्रोल पंप चौक, माइंस ऑफिस चौक, नगर पालिका होते हुए पुनः जैन भवन चौक पहुंची, जहां भव्य यात्रा का समापन हुआ।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। गुप्ता चौक में राष्ट्रगीत की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान 300 फीट लंबे तिरंगे को छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में थामकर राष्ट्रभक्ति की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की।पूरे मार्ग में “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से दल्ली राजहरा गूंज उठा। नगरवासियों में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।

🇮🇳🇮🇳 समापन अवसर पर हुआ प्रेरणादायी संबोधनतिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री सौरभ लुनिया एवं विशाल मोटवानी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी को प्रदर्शित करें।उन्होंने कहा कि “हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प है। देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान के लिए हम सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।

🇮🇳 मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने किया आभारकार्यक्रम के अंत में भाजपा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने सभी अतिथियों, भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, नगरपालिका कर्मचारियों, पत्रकार बंधुओं,पुलिस प्रशासन एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने सभी से निवेदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए संदेश “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” को आत्मसात करते हुए अपने-अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा अवश्य फहराएं और देशभक्ति के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।🇮🇳 आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा!हर दिल में राष्ट्रभक्ति, हर कदम राष्ट्रहित में! 🇮🇳जय हिंद! 🇮🇳जय भारत! 🇮🇳भारत माता की जय! 🇮🇳

नारायणपुर से‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ
नारायणपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नारायणपुर जिले में 12 अगस्त से ‘बस्तर तिरंगा यात्रा’ की शुरुआत हुई। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री केदार कश्यप बाइक रैली में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा 12 से 15 अगस्त तक बस्तर के नक्सलमुक्त गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य शांति, विकास, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ी इस यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की भागीदारी के साथ यह यात्रा बस्तर में बदलते माहौल और विकास की नई दिशा का संदेश दे रही है।
हिंदू सेना का विस्तार: शंकर साहू बने नगर अध्यक्ष, आशा सिंह को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
दल्लीराजहरा सावन माह के पवित्र अवसर पर सोमवार को हिंदू सेना के संगठन का विस्तार किया गया। संगठन को मजबूती और हिंदुत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शहर के दो महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा की अनुशंसा और प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव व प्रदेश कोषाध्यक्ष बोधन भट्ट के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने विस्तार करते हुए नगर के कट्टर हिंदू समर्थक एवं पूर्व पार्षद *शंकर साहू* को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं संगठन को दिशा देने और मार्गदर्शन के लिए दल्ली राजहरा की वरिष्ठ समाजसेवी और ‘आयरन लेडी’ के नाम से जानी जाने वाली

आशा सिंह को संगठन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।*इस तरह हुई घोषणा कार्यक्रम में मातृशक्ति नगर अध्यक्ष *संगीता रजक* ने भगवा गमछा पहनाकर और तिलक लगाकर फूल मालाओं के साथ शंकर साहू को नगर अध्यक्ष घोषित किया। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष *ममता पटेल* ने आशा सिंह की आरती उतारकर उन्हें भगवा गमछा पहनाकर संरक्षक पद की घोषणा की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदा पसीने, ममता पटेल जिला उपाध्यक्ष, पद्मिनी साहू जिला महामंत्री,संगीता रजक मातृशक्ति नगर अध्यक्ष,उपाध्यक्ष साक्षी कटवानी,ज्योति राजा भोज ,महामंत्री पुष्पा शाडिलय,कोषा अध्यक्ष पूजा तेजवानी,सचिव सुनीताभाड़ेकर,मीडिया प्रभारी शिखा सोनी संगठन सचिव गायत्री जैन,सहित संगठन के युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष नंदा पसीने ने कहा कि संगठन का विस्तार आगे भी जारी रहेगा। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत करने के लिए नए संरक्षक और पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।अपने समाचार पत्र में स्थान देने का कष्ट करें





