City Media - Page 1287 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1287

बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी हो रही प्रभावित, भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री से धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग की

0

बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी प्रभावित हो रही है। इसके चलते धान खरीदी लगभग 15 दिन बन्द करनी पड़ रही है। जिन किसानों को टोकन मिले हैं वे भी रद्द हो गए हैं। ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री से भाजपा किसान मोर्चा ने मांग करते हुए कहा हैं कि धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ाई जाय और जिन किसानों के टोकन रद्द हुए हैं उनके धान प्रथमिकता से खरीद कर अनिश्चितता के वातावरण को समाप्त करने का करें ताकि गरीब किसान अपने धान को बेच सकें और उनकी मेहनत का उन्हें फल प्राप्त हो ।

संदीप शर्मा भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी ने कहा कि अमूमन पूरे प्रदेश में इस बेमौसम बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रभावित हुई है जिन किसानों ने अग्रिन टोकन ले लिया था उनके टोकन भी निरस्त हो गए हैं अतः हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि किसानो के हिट में जल्द से जल्द उचित फैसला ले कर किसानो की समस्या का निराकरण करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में 2 दिवसीय राष्ट्रीय महिला आयोग एवं अन्य महिला आयोग के मध्य हुआ इंटरेक्टिव बैठक

0

राष्ट्रीय महिला आयोग 33 प्रतिशत् आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री और केंद्र को भेजे पत्र – डॉ. नायक

जरूरतमंद और पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास एवं मुआवजा विषय पर – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने किया दूसरे दिवस के तकनीकी सत्र का संचालन

रायपुर/ धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में विगत 7 और 8 जनवरी को 2 दिवसीय राष्ट्रीय महिला आयोग एवं अन्य राज्यों के महिला आयोग के मध्य इंटरेक्टिव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र में घरेलू हिंसा में महिलाओं की सहायता, कानून में संशोधन और पुनर्वास विषय पर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिया गया। जिसमंे यह बताया गया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा निरन्तर न्यायालयीन जनसुनवाई किये जाने के साथ ही महिलाओं की प्रताड़ना के विषय मे त्वरित कार्यवाही किया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के रहवास और पुनर्वास के संबंध में भी त्वरित कार्यवाही किया जाता है। एक वर्ष में लगभग 1500 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई तथा 500 से अधिक प्रकरणों का निराकरण के साथ 100 प्रकरणों पर नियमित निगरानी आयोग द्वारा किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यों की सराहना सभी राज्य महिला आयोगों ने किया है। दूसरे दिन 8 जनवरी के सत्र में 6 राज्यों के आयोग अध्यक्षों के द्वारा पीड़ित महिलाओं के पुनर्वास और सहायता विषय पर अपने अपने राज्यों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा किया गया। इस पूरे सत्र का संचालन डॉ. नायक के द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।

इसी सत्र में अन्य विषय राजनीति में आने वाली महिलाओं के ऊपर समस्या और उसमें किये जा रहे कार्यों पर आयोग के क्या विचार हैष्, इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय आया कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए विधानसभा और संसद में 33 प्रतिशत् आरक्षण अनिवार्य किये जाने बाबत सहमति केन्द्रीय स्तर पर प्रस्ताव बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए। पैनल डिस्कशन में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ नायक ने अपने विचार रखे जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, लोकसभा तथा राज्यसभा के स्पीकर को एक पत्र भेजे की समस्त महिला आयोग की यह मांग है कि, पूरे भारत मे संसद और प्रत्येक राज्य के विधानसभा में 33 प्रतिशत् महिला आरक्षण का बिल विगत 8 वर्षों से लंबित है उसे तत्काल पास कर लागू कराए जाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

नगरपालिका की उदासीनता के कारण वार्डवासियों को पानी की गंभीर समस्या से जूझने को मजबूर, मुख्यनगरपालिका को शिकायतपत्र सौंपा

0

दल्लीराजहरा नगरपालिका द्वारा वार्ड क्र 09 में लगभग 6 माह पूर्व बोर खनन कार्य किया गया था जिसमे मोटर पंप फिट करने के लिए कई बार वार्डवासियों ने वार्ड पार्षद एवं नगरपालिका अध्यक्ष को अवगत कराया परन्तु उनके द्वारा बार बार आश्वासन मिला कि जल्द ही उक्त बोर में मोटर पंप फिट कर दिया जायेगा |

परन्तु आज 06 माह पूर्ण होने के बाद भी उक्त बोर पर मोटर फिट नहीं होने के कारण वार्डवासियों को पानी की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है बार बार वार्डवासियों के द्वारा मौखिक रूप से बोलने के बाद भी नगरपालिका द्वारा विकास कार्यों में उदासीनता बरती जा रही है | जिसके कारण वार्डवासियों में रोष व्याप्त है और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए भी तैयार है |

मुख्यनगरपालिका को शिकायतपत्र सौंपते समय सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े मेवा पटेल तीरथ दास जमीर खान संतोष राजपूत एवं समस्त मोहल्लेवासी उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

Breaking Corona – जाने ! आज दल्लीराजहरा के किस स्कूल में हुआ कोरोना विस्फोट

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में बहुत तेजी से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा |

आज की रिपोर्ट में डीएवी स्कूल के 06 शिक्षक कोरोना का आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया…..

कुछ दिनों पूर्व दल्लीराजहरा के डीएवी स्कूल के एक शिक्षक के पॉजिटिव आने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल बंद कर दिया गया था एवं समस्त शिक्षकों का टेस्ट कराया गया था जिसमे से आज की रिपोर्ट में स्कूल के 06 शिक्षक कोरोना का आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

जिला कांग्रेस कमेटी आईटी सेल के अध्यक्ष आदर्श नायक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फैजान खान को नियुक्त किये जाने पर संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने शुभकामनाएं दी

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता जी की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा जी के द्वारा शहर जिला कांग्रेस कमेटी आई टी सेल के अध्यक्ष आदर्श नायक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फैजान खान को नियुक्त किये जाने पर संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी इस अवसर पर मोहम्मद फैजल नवी, माज़, लीला राहुल जैन उपस्थित रहे।

जैतगिरी में आंगनबाड़ी भर्ती के मामले पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, जिला कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस, बकावंड परियोजना अधिकारी की होगी विभागीय जांच

0

जगदलपुर। मंगलवार को समय सीमा की बैठक में जिले के कलेक्टर रजत बंसल आज एक्शन मूड में दिखे, आंगनबाड़ी में भर्ती के मामले को लेकर बकावंड महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी उत्तर कुमार राठिया के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए वही जिला कार्यक्रम अधिकारी बिस्वाल को भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बकावंड विकासखण्ड के जैतगिरी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका की नियुक्ति के संबंध में की गई शिकायत के बाद अनुविभागीय दण्डाधिकारी द्वारा की जांच के उपरांत दिए गए प्रतिवेदन पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण परियोजना अधिकारी के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने और विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

डंकिनी सभा – कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई

0

दंतेवाड़ा, 11 जनवरी 2022। जिला संयुक्त कार्यालय डंकिनी सभा कक्ष में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभागवार निराकृत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। संपर्क से प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की गई। पूनामाड़ाकाल सेल के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सबंध में जानकारी ली। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सभी को कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोविड के लक्षण पाए जाने पर अनिवार्य रूप से टेस्टिंग करवाये। उन्होंने मास्क का उपयोग न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कन्टेन्टमेंट जोन बनाकर कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें। सोनी ने कहा कि तीसरी लहर और कोरोना के नए वैरिंएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण की रोकथाम के लिए जिनका कोरोना टीका की दूसरी डोज लगे हुए 39 सप्ताह पूरे हो गए है वे बूस्टर डोज अवश्य लगवायें।

समयसीमा की बैठक पश्चात गणतंत्र दिवस की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोविड के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन सादे-सरल रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पर संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, एस डी एम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सहित सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

कलेक्टर ने की जिले के बॉक्सिंग विजेता खिलाडि़यों से मुलाकात

0

दंतेवाड़ा,11 जनवरी 2022। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को कलेक्टोरेट कक्ष में पुणे महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अपना दबदबा दिखाते हुए 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 8 बा्रंज मेडल कुल 22 मेडल जीतकर दन्तेवाड़ा पहुंचे जिले के खिलाडियों से मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर सोनी ने खिलाडि़यों की जीत पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार मेहनत करें और मेडल जीतकर राज्य एवं जिले का नाम रौशन करें। कलेक्टर ने खिलाडि़यों से उनके अनुभवों के बारे में भी पूछा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। दन्तेवाड़ा जिले से कुल 22 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय किक बौक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जिसमें दन्तेवाड़ा जिले के कन्या शिक्षा परिसर पातररास, जावंगा, कारली, दन्तेवाड़ा हाई स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति-प्रत्र प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दन्तेवाड़ा के संदीप साहू ने 65 किलोग्राम, सोनू साहू ने 45 किलोग्राम, साहिल 60 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, हेमन्त विश्वकर्मा 54 किलोग्राम, रोली मिडि़यामी एवं विसाखा नाग ने 40 किलोग्राम, सरस्वती राणा 51 किलोग्राम, मनकू 50 किलोग्राम, विवेक 30 किलोग्राम, तेजस्वनी 42 किलोग्राम, चेतना यादव 36 किलोग्राम, मालती लेखामी 55 किलोग्राम, मनिषा मण्डावी 45 किलोग्राम, अमिषा पोडि़ायाम 35 किलोग्राम ने सिल्वर मेडल, आचंल कोटे 41 किलोग्राम, शारदा साह 56 किलोग्राम, सौरभ साहा 65 किलोग्राम, कंचन नाग 48 किलोग्राम, प्रियंका सरदार 50 किलोग्राम, याश्मीन खान 46 किलोग्राम, पूजा कोवासी 41 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। इस अवसर पर एसडीएम अबिनाश मिश्रा, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर मौजूद रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

दन्तेवाड़ा जिले में हत्या के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

छोटेगुडरा गांव में 4 लोगो ने हिड़मा मण्डावी की कर दी थी हत्या। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज जगदलपुर में मौत हो गई था। जिसके बाद कुआकोण्डा पुलिस ने मुस्तेदी दिखाते हुए मर्ग कायम कर आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए जादू टोना करने के कारण हत्या की बात स्वीकार की

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने सुलझाए अंधे कत्ल की गुत्थी। 5 जनवरी को दंतेवाड़ा जिले के कुआंकोंडा थाना क्षेत्र के छोटे गुड़रा में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला अज्ञात लोगों ने कर दिया था जिसके बाद उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई डिमरापाल में पुलिस सहायता केंद्र में मर्ग कायम कर कुआकोण्डा पुलिस को जानकारी दी गई जिसके बाद दंतेवाड़ा कुआकोंडा पुलिस ने हत्या के आरोपियों की पतासाजी करने छोटे गुड़रा में गई जहां चार आरोपियों को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया और जिन्होंने मृतक हिड़मा मंडावी की हत्या करने की बात स्वीकार की और बताया कि जादू टोना करने के कारण उक्त व्यक्ति को मार दिया है। पुलिस ने हत्या में शामिल, चार आरोपियों गगन, अजय, कोसा हूंगा को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

ढाबे में भोजन की आड़ में परोसी जा रही शराब, आबकारी एवं पुलिस प्रशासन मौन

0

रिपोर्ट – दीपक डाहाके
नारायणपुर – छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार हाइवे रोड में शराब दुकान व गैरकानूनी तरीके से ढाबे या अन्य स्थान पर शराब बेचना एवं परोसना सख्त मना है, परन्तु जिला मुख्यालय नारायणपुर के बखरूपारा स्थित ढाबे में खुलेआम शराब की बिक्री आजकल जोरो पर है। यह ढाबा मदिरा प्रेमियों की शरण स्थली बना हुआ है, जहॉ संचालक द्वारा केबिन में बिठाकर इन्हे शराब परोसी जाती है। यहॉ अधिकतर शाम रात होते ही महफिल सजने लगती है, आलम यह है कि प्रशासन पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा घोषित शुष्क दिवस में भी मदिराप्रेमी इस तथाकथित आश्रय में कुछ अतिरिक्त भुगतान कर शराब का सेवन करते पाए जातें हैं। यह गोरखधंधा नारायणपुर जिला प्रशासन, आबकारी विभाग, व पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे देशी-विदेशी शराब का विक्रय केन्द्र बने ढाबे मे संचालित हो रहा है। वैसे जिला मुख्यालय के बखरूपारा में ही देशी- विदेशी मदिरा दुकान उपलब्ध है जहॉ से मदिरा प्रेमियों को मीग अनुरूप आपूर्ति होती है परन्तु विचार योग्य पहलू यह भी है कि इस तथाकथित विक्रय केन्द्र को इतनी अधिक मात्रा में शराब की आपूर्ती कहॉ से होती है, जिससे पर्याप्त मात्रा में संधारण हो जिससे सहज रूप से विक्रय कार्य किया जा सके। धड़ल्ले से खुलेआम किए जा रहे इस गोरखधंधे के पीछे कहीं ना कहीं विशेश संरक्षण प्राप्त होने की आशंका को भी दर किनार नही किया जा सकता है। परिस्थित अनुरूप यह कहना अतिशयोक्ति नही हरेगी कि जहॉ कोरोना काल में आमजान की जीवन यापन के लिए संघर्ष करना पड़ा है, वही कुछ संरक्षण प्राप्त कालाबाजारी अपनी जेब भरने के लिए शासकीय नीति विरुद्ध काम करने में भी संकोच नहीं कर रहे हैं।

ज्ञात हो यह ढाबा जिला मुख्यालय के नारायणपुर – कोण्डागांव मुख्यमार्ग में अवस्थित है, जहॉ शराब सेवन कर कई शराबी सड़क दुर्घटना को भी आमंत्रित कर सकते हैं। इस प्रकार से पाजी ढाबा में पहले भी झापे मारी कर ढाबा में शराब पिलाते पकड़ा गया था, उपरोक्त संदर्भ में जिला प्रशासन पुलिस विभाग आबकारी विभाग का ध्यानाकर्षण अति आवस्यक है, जिससे ऐसे कालाबाजारियों पर नकेल कसी जा सके।

MOST POPULAR

HOT NEWS