City Media - Page 1413 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1413

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 06 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. पंजीयन, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, ड्रेसिंग रूम, पैथोलॉजी, स्टोर रूम, महिला एवं पुरूश वार्ड सहित अंतः रोगी विभाग के विभिन्न कक्षोें का उन्होंने निरीक्षण किया। इसके उपरांत कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण कक्ष, भण्डार कक्ष के और 500 एलपीएम क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भी मुआयना किया। कलेक्टर श्री साहू ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला अस्पताल में आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं को और अधिक बेहतर करंे। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश कुमार नाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, सिविल सर्जन डॉ एमके सूर्यवंशी, डॉ सुधाशु गुप्ता, डीपीएम प्रिया, कंवर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोबिन आली के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर साहू ने अपने निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा हेतु दी जाने वाली उपचार सेवाओं की जानकारी, ली। उन्होंने जिला अस्पताल में कोविड-10 के वैक्सीनेशन के बारे में पूछा। कलेक्टर ने ईलाज के लिए भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर ने अस्पताल में चल रहे मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने कहा। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल आकर्षक होनी चाहिए, मरीजो और उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेशे ध्यान रखें। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बोर्ड तथा नया साइन बोर्ड लगाने और मेन गेट में सुझाव एवं शिकायत पेटी लगाने कहा। उन्होंने मरीजो के साथ आये परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर में सामुदायिक शौचालय बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में संचालित कैंटीन और जन औषधि केंद्र को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री साहू ने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने भरे एवं खाली बेड की जानकारी ली और एनआरसी में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 6 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में कोविड-19 के एक्टिव केसों, वैक्सीनेशन, कोविड-19 टेस्ट, होम आईसोलेशन की जानकारी ली। उन्होंने जिले में वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन से छुटे हुए लोगों का भी षीघ्र वैक्सीनेशन किया जाये। उन्होंने नगर में वैक्सीनेशन हेतु वार्डवार शिविर आयोजित वैक्सीनेशन कार्य को षत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये। बैठक में एसडीएम दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर गौरी शंकर नाग, सुश्री निधि साहू, डिप्टी कलेक्टर वैभव क्षेत्रज्ञ, फागेश सिन्हा, रामसिंह सोरी, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत धुर्वे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने युवा मुस्लिम समाज एवं मेमन जमात के वैक्सीनेशन सेंटर का किया शुभारंभ

0

लोगों से शत् प्रतिशत वैक्सीन लगाने की अपील की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के वृंदावन कालोनी स्थित मेमन जमातखाना में युवा मुस्लिम समाज एवं जगदलपुर मेमन जमात के द्वारा आरंभ किए गए कोविड 19 वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की युवा मुस्लिम समाज के द्वारा वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण महामारी के दौरान जिस तरह से समाज के हित में कार्य किया जा रहा है वह काबिले तारीफ़ है चाहे लाक डाउन के समय जरुरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने की बात हो या लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की हो युवा मुस्लिम समाज लगातार कार्य करता रहा है और अब इस वैक्सीनेशन सेंटर को आरंभ करके समाज ने अपने सामाजिक दायित्व का उत्तम परिचय दिया है उन्होंने कहा की कोरोनावायरस संक्रमण से लड़ाई का एकमात्र महत्वपूर्ण हथियार वैक्सीन ही है मैं आप सभी को वैक्सीन लगाने की अपील करता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव,कनिज फातिमा,लता निषाद, महामंत्री हेमु उपाध्याय, वरिष्ठ नेता सत्तार अली, वरिष्ठ पत्रकार एस करिमुद्दीन , इमरान, एवं अब्दुल रसीद सहित युवा मुस्लिम समाज एवं जगदलपुर मेमन जमात के सदस्य एवं समाज के लोग उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

महिला के हत्यारे के सम्बन्ध में सुचना देने वाले को पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा ईनाम की घोषणा

0

बालोद – हत्या के आरोपी के सम्बन्ध में सुचना देने वाले को पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा ईनाम की घोषणा की गई है | जिला पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के पतासाजी का हरसंभव प्रयास किया गया, किन्तु आरोपी का अब तक कोई पता सुराग नहीं चला है।

घटना ग्राम कोसमी, थाना डौण्डीलोहारा की है | प्रार्थिया गोमती बाई नायक पति वासुदेव नायक उम्र 35 वर्ष साकिन कोसमी, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद ने दिनांक 12.06.2021 को 14:45 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भाभी मृतिका हेमेश्वरी नायक पिता स्व. लखनलाल नायक उम्र 48 वर्ष साकिन कोसमी, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद (ग्राम कोसमी) स्थित घर में रात्रि में कोई अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या कर दिया गया है।

आरोपी के सम्बन्ध में कोई सुराग न मिलने पर पुलिस अधीक्षक जिला बालोद द्वारा घोषणा की गई है कि आरोपी के बारे में युक्ति-युक्त सूचना देगा जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके अथवा गिरफ्तार करेगा या गिरफ्तार करायेगा, उसे 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) नगद राशि पुरूस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जायेगा। ईनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला बालोद का होगा।

कंट्रोल रूम बालोद दूरभाष नं. – 07749-223807, 94791-91160 थाना डौण्डीलोहारा दूरभाष नं.- 94791-92055

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की संभागीय बैठक का किया गया आयोजन

0

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय निर्देश पर जगदलपुर में संभागीय स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बस्तर ,बीजापुर, नारायणपुर के शिक्षक साथी उपस्थित हुए l सर्वप्रथम प्रान्त स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के सम्बंध में जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ शर्मा जी के द्वारा रखा गया जिसपर प्रमुख वक्ताओं ने अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया संभागीय अध्यक्ष सुरेश खापरडे ने सभी जिला के शिक्षक साथियो को एकजुत्ताके साथ मुखर होने को कहा lजिला अध्यक्ष गोपेन्द्र शार्दूल ने कहा कि हम ops के पात्र है और हमारा अधिकार भी बनता है शम्भूनाथ नाग प्रांतीय संघठन मंत्री ने भी लोगो से अपील की की सभी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो जाये l डेसनाथ पांडेय प्रांतीय महासचिव ने कहा कि हमारी मांगे जायज है हम 1998 99 एवम 2004 के पूर्व के शिक्षक साथी है l

उप प्रांताध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने 1998 99 यव्म 2004 के पूर्व ops लागू है 2004 के पूर्व के सभी विभागों के कर्मचारियों को पेंशन मिल रहा है हमे पेंशन न मिलना भारतीय संविधान के नियमो के प्रतिकूल है छत्तीसगढ़ सिविल पेंशन नियम 1976 एवम 1979 के तहत हमे पेंशन मिलने का अधिकार है और हम ऐसे लेकर रहेंगे उक्त कार्यक्रम में जनप्रीतिंधियो को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है l कार्यक्रम में रमेश सिंह जिला माह सचिव सहित अनिल कुमार मरावी,पी पुरुषोत्तम गोविंद नाग, निर्मल यादव,आदिनारायण पुजारी,चिन्ना राम अपल्ली,, सुदनराम मौर्य ,मंगलू कश्यप,बलराम कच्छ,कुशनु बघेल,मस्सू मण्डावी कई शिक्षक साथी उपस्थित थे l

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

संगठन समाज की रीढ़ की हड्डी है संगठन के दम पर ही समाज आगे बढ़ता है- रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन शामिल हुए बंगीय समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में |

बस्तर जिला बंगीय समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर समाज के अग्रसर होने की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बस्तर जिला बंगीय समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष – मनोरंजन राय,उपाध्यक्ष – तपन देवनाथ, सचिव- माणिक बेंताज्ञय, सहसचिव – संजय समझदार, कोषाध्यक्ष- दीपक भंजन बोराई, महिला कार्यकारिणी सदस्य- रीता रायचौधरी, अनिता साहा को शपथ दिलाई इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की संगठन समाज के रीढ़ की हड्डी होता है यदि संगठन मजबूत होगा तो समाज भी मजबूत होगा हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार हर वर्ग हर समाज के उत्थान और विकास के लिए कृत संकल्पित हैं और इस हेतु लगातार कार्य कर रहे हैं आपके समाज का प्यार और आशीर्वाद मुझे पहले भी मिलता था और आशा है की आगे भी आप लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहेगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू, वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, पार्षद दिगंबर राव, राजेश चौधरी, महामंत्री हेमु उपाध्याय,वेंकट राव, जीवानंद हलदार, गोपाल मंडल सहित हरिचांद समाज,मैत्रीसंघ के सदस्य एवं बंगीय समाज के सदस्य उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मोबाईल दुकान के दुकानदारों से आनलाईन सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन का झांसा देकर ठगी करने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में

0

➡️ शहर के मोबाईल दुकानों से फर्जी ट्रांजेक्शन का झांसा देकर, ठगी करने वाले शातिर ठग पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

➡️ मोबाईल दुकान के दुकानदारों से आनलाईन सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन का झांसा देकर करता था, ठगी

➡️ आरोपी के कब्जे से 06 नग मोबाईल,एक स्मार्ट वाॅच,हेडफोन, मिज्युजिक सिस्टम, पावर बैंक एवं अन्य ऐसेसरी सामान बरामद।

➡️ जप्तशुदा संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,25,000/-रूपये।

➡️ आरोपी अजय तिवारी मुलतः रीवा म0प्र0 का निवासी।

जगदलपुर शहर में मोबाईल दुकानों में मोबाईल और अन्य सामान खरीदने की बात कहकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय ठग पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में कोई अज्ञात व्यक्ति, विभिन्न मोबाईल दुकानों से मोबाईल फोन और अन्य सामानों को खरीदने की बात पर फर्जी तरीके से, ऑनलाईन , भीम/फोनपे में युपीआई के माध्यम से सक्सेसफुल ट्रांजेक्शन का झांसा देकर, स्क्रीनसाॅट दिखाकर दुकानदारों को बिना पेमेंट कर सामान ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। घटना पर मोबाईल वल्र्ड के संचालक मिकेश जैन के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

इस दौरान अनुसंधान के सीसीटीव्ही फुटेजो के माध्यम से संदेही का पहचान कर, धरमपुरा में घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर अपना नाम अजय तिवारी निवासी रीवा मध्यप्रदेश होना बताया गया। पुछताछ पर अजय के द्वारा बताया गया कि यह मोबाईल दुकानों में मोबाईल खरीदने की बात कहकर ऑनलाईन पेमेंट करने की बात कहकर भीम/फोनपे एप्प से सामने वाले दुकानदार का युपीआई आई0डी0 को आधा अधुरा आई0डी0 डालता था जिससे ट्रांजेक्शन फेल हो जाता था। और संबंधित दुकानदारों को ट्रांजेक्शन सक्सेसफुल होने का झांसा देकर मोबाईल और अन्य ऐसेसरी सामान लेकर चला जाता था। पुछताछ पर इसके द्वारा शहर के मोबाईल वल्र्ड हाताग्राण्ड, सांई कृपा मोबाईल संजय बाजार, ग्लोबस मोबाईल अनुपमा चैक, हमीद वाॅच सिरहासार, निशा टेलीकाॅम नरेन्द्र टाॅकीज रोड, आदि अन्य दुकानों में ठगी करना स्वीकार किया गया है। आरोपी अजय तिवारी के कब्जे से कुल 06 नग मोबाईल, एक स्मार्ट वाॅच, 04 नग हेडफोन, पावर बैंक, साउण्ड सिस्टम, एवं अन्य सामान बरामद कर जप्त किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत 1,25,000/- रूपये से अधिक आंकी गई है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नाम आरोपी-

अजय तिवारी पिता अंजनी कुमार तिवारी उम्र 25 साल नि0 ग्राम बेलबा बड़गैयन थाना बैकुंठपुर जिला रीवा म0प्र0।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक – एमन साहू,
उपनिरीक्षक – अमित सिदार
प्रआर0 – जगदीश ध्रुव
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक, विरेन्द्र पांडे।

महिला हेल्प डेस्क हेतु (स्कूटी) वाहन, पुलिस अधीक्षक बालोद द्वारा हरी झंडी दिखा किया रवाना

0

आज दिनांक 06.09.2021 को पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्रदाय महिला हेल्प डेस्क हेतु 4 नयी स्कूटी वाहन का विधिवत पूजन कर हरी झंडी दिखा कर थाना बालोद, दल्ली राजहरा, अर्जुंदा व थाना गुण्डरदेही को रवाना किया गया। ये सभी स्कूटी वाहन महिलाओं के समस्या व शिकायत पर सहायता करने, त्वरित कार्यवाही हेतु आबंटन किया गया है।

महिला प्रधान आरक्षक नर्मदा कोठारी थाना बालोद, लता तिवारी, सीता गोस्वामी, आरक्षक लिलेश्वरी देवांगन थाना अर्जुन्दा को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूटी आबंटित किया गया।

इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत पोर्ते, निरीक्षक मनीष शर्मा और रोहित मालेकर, सउनि0 नेतराम पाल और तलेश्वर देशमुख तथा अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पंचायत के कार्य में बाधा डालने एवं गांव में अशांति फैलाने के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बस्तर एवं अनुविभागीय बस्तर व थाना प्रभारी करपावंड को ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्राम वासियों ने शिकायत दर्ज की ।

0

विषयांतर्गत लेख है कि रयमती कश्यप ग्राम पंचायत डिमरापाल में सरपंच के पद में कार्यरत है। ग्राम वासियों व ग्राम पंच के साथ मिलकर यह असामाजिक लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज किया गया। बताई गई जानकारी के अनुसार गांव के ही मनबहाल पिता दशरथ पूरन सेठिया पिता गणपत बीरबल पिता कंछनि गुलशन पिता दीनाराम ने ग्राम पंचायत के कार्य में बाधा डालते रहते हैं जिसमें नवीन तालाब कार्य किया गया था जिसमें पानी भर गया था उस तालाब का मेड के बीच से काट दिए मिट्टी गिला रहने के कारण पूरा मेड बह गया स्कूल बाउंड्री का चौड़ाई किया गया था उसे भी इनके द्वारा गिरा दिया गया मन बहाल दूसरे गांव का है यहां घर जमाई के रूप में हमारे गांव में आकर उपद्रव मचाता है हमारे गांव के युवकों को जुआ ताश खेलना सिखाता है इसके विरूद्ध थाना में कई बार शिकायत दर्ज हो चुका है मुझे एवं रोजगार सहायक को दबाव बनाकर पैसा की मांग करते हैं पैसा नहीं दोगे तो उच्च अधिकारी से शिकायत करवाएंगे वह पंचायत का जांच करवाएंगे बोलकर धमकाते हैं ।पूर्व सरपंच को भी डरा धमका कर पैसा वसूल करते थे यह ग्राम पंचायत कुछ भी कार्य नहीं किए हैं ना ही इनका भुगतान शेष है सरपंच उपसरपंच को अनपढ़ गवार गांव का क्या विकास करेंगे बोलते हैं लॉकडाउन के समय भी गांव में सामाजिक कार्य जैसे शादी इत्यादि शासन के नियम के तहत एवं अनुमति से कार्यक्रम किया जाता था और इन चारों लोगों के द्वारा 112 एवं पुलिस थाना करपावंड में गांव के प्रति व्यवधान उत्पन्न करने के लिए फोन करते थे।

ग्राम पंचायत महिला सरपंच को अश्लील गाली गलौज करते हैं बोलते हैं कि मुझे गांव में काला सियाई पोतकर गांव में घुमाएंगे तू हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाएगी मूरीन अनपढ़ सरपंच बोलते हैं इनके कारण ग्राम पंचायत के प्रत्येक बैठक में मुझे अपमानित होना पड़ता है सार्वजनिक शौचालय हेतु पीलू राम पिता जयदेव ने अपने स्वेच्छा से ग्राम पंचायत को भूमि दान किया है जिसका निर्माण प्रगति पर है इसमें भी यह चारों के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जा रहा है पीलू राम कश्यप को भी बोलते हैं कि जमीन को शौचालय निर्माण हेतु क्यों दिए हो इस संबंध में भी पंच गण के साथ यह लोग विवाद गाली गलौज किए हैं इनके कृत्य से मैं एवं ग्रामवासियों बहुत परेशान हैं इनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जावे ।

उपस्थित ग्राम पंचायत डीमरापाल सरपंच रयमती कश्यप उपसरपंच सुबस ग्राम पटेल नंदलाल पटेल धनसिया आत्मा मोतीबाई लालमन शांति मनी लक्ष्मीनाथ श्री राम कश्यप दिलेश्वर बुधमन पटेल ओमकार पीलू राम लखपति शिवराम जलंधर एवं ग्राम वासियों ने पंचायत कार्यों पर बाधा डालने वाले के प्रति उचित कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर शिकायत दर्ज की ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृृति और लोक जीवन की गहराईयों से जुड़ा पोरा तिहार…आइये जाने क्यों मनाते हैं पोरा

0

✍️जिला संपादक डॉ. एस.वली आज़ाद नारायणपुर✍️

किसी भी राज्य की सार्थक पहचान उनकी संस्कृति से होती है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भारत देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जो पूर्णतः कृषि कार्य प्रधान राज्य है। यहां के निवासी पूरे वर्ष भर खेती कार्य में लगे रहते है। धान की खेती यहां की प्रमुख फसल है।

पर्व-त्योहार की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण त्योहार है पोला इसे छत्तीसगढी में पोरा भी कहते हैं यह छत्तीसगढ़ में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है किसान अपने नांदिया की पूजा करते हैं वही पोरा चुकी कुम्हारों द्वारा मिट्टी के नांदिया बैल छोटे छोटे मिट्टी के बर्तन बनाकर बाजारों में बेचते हैं ।

भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला यह पोला त्योहार, खरीफ फसल के द्वितीय चरण का कार्य (निंदाई गुड़ाई) पूरा हो जाने म नाते हैं। फसलों के बढ़ने की खुशी में किसानों द्वारा बैलों की पूजन कर कृतज्ञता दर्शाने के लिए भी यह पर्व मनाया जाता है।

पोला पर्व की पूर्व रात्रि को गर्भ पूजन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन अन्न माता गर्भ धारण करती है। अर्थात धान के पौधों में दुध भरता है। इसी कारण पोला के दिन किसी को भी खेतों में जाने की अनुमति नहीं होती।

रात मे जब गांव के सब लोग सो जाते है तब गांव का पुजारी-बैगा, मुखिया तथा कुछ पुरुष सहयोगियों के साथ अर्धरात्रि को गांव तथा गांव के बाहर सीमा क्षेत्र के कोने कोने मे प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं के पास जा-जाकर विशेष पूजा आराधना करते हैं। यह पूजन प्रक्रिया रात भर चलती है।

सूबह होते ही गृहिणी घर में गुडहा चीला, अनरसा, सोहारी, चौसेला, ठेठरी, खूरमी, बरा, मुरकू, भजिया, मूठिया, गुजिया, फरा,तसमई आदि छत्तीसगढी पकवान बनाने में लग जाती है। किसान अपने गौमाता व बैलों को नहलाते धोते हैं। उनके सींग व खूर में पेंट या पॉलिश लगाकर कई प्रकार से सजाते हैं। गले में घुंघरू, घंटी या कौड़ी से बने आभूषण पहनाते हैं। तथा पूजा कर आरती उतारते हैं।

अपने बेटों के लिए कुम्हार द्वारा मिट्टी से बनाकर आग में पकाए गए बैल या लकड़ी के बैल के खिलौने बनाए जाते हैं। इन मिट्टी या लकड़ी के बने बैलों से खेलकर बेटे कृषि कार्य तथा बेटियां रसोईघर व गृहस्थी की संस्कृति व परंपरा को समझते हैं।

बैल के पैरों में चक्के लगाकर सुसज्जित कर उस के द्वारा खेती के कार्य समझाने का प्रयास किया जाता है।

बेटियों के लिए रसोई घर में उपयोग में आने वाले छोटे-छोटे मिट्टी के पके बर्तन पूजा कर के खेलने के लिए देते हैं। पूजा के बाद भोजन के समय अपने करीबियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करते हुए एक-दूसरे के घर जाकर भोजन करते हैं।

शाम के समय गांव की युवतियां अपनी सहेलियों के साथ गांव के बाहर मैदान या चौराहों पर (जहां नंदी बैल या साहडा देव की प्रतिमा स्थापित रहती है) पोरा पटकने जाते हैं। इस परंपरा मे सभी अपने-अपने घरों से एक-एक मिट्टी के खिलौने को एक निर्धारित स्थान पर पटककर-फोड़ते हैं। जो कि नंदी बैल के प्रति आस्था प्रकट करने की परंपरा है। युवा लोग कबड्डी, खोखो आदि खेलते मनोरंजन करते हैं।

इस पर्व को छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, हिमाचलप्रदेश, उत्तराखंड, असम, सिक्किम तथा पड़ोसी देश नेपाल में भी मनाया जाता है। वहां इसे कुशोत्पाटिनी या कुशग्रहणी अमावस्या, अघोरा चतुर्दशी व स्थानीय भाषा मे डगयाली के नाम से मनाया जाता है।

कुशग्रहणी या कुशोत्पाटिनी अमावस्या इसलिए कहा गया है क्योंकि इस दिन वर्ष भर किए जाने वाले धार्मिक कार्यों तथा श्राद्ध आदि कार्यों के लिए कुश (एक विशेष प्रकार की घास, जिसका उपयोग धार्मिक व श्राद्ध आदि कार्यों में किया जाता है) एकत्रित किया जाता है।

पोला त्योहार भादो माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बैलों का श्रृंगार कर उनकी पूजा की जाती है। पोला-पिठोरा मूलत: खेती-किसानी से जुड़ा त्योहार है। भाद्रपद कृष्ण अमावस्या को यह पर्व विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS