देवरी – ग्राम सुरसली स्कूल नदी के पास एक व्यक्ति अंको के सामने रूपये पैसो का दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा हैं की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी – ईश्वर लाल देवांगन पिता स्व. सुखदेव राम उम्र 52 साल सा. सुरसुली थाना देवरी जिला – बालोद (छ.ग.), जब्ती – 1. एक नग सट्टा पट्टी पर्ची 2. एक नग डाट पेन 3. नगदी रकम 885/- रूपया एवं संतोष भुआर्य पिता स्व भागीरथी भुआर्य उम्र 37 वर्ष गहिरानावागांव थाना देवरी जप्त 1. एक नग सट्टा पट्टी पर्ची 2. एक नग डाट पेन 3. नगदी रकम 750/- रूपया जब्त कर सट्टा/जुआ एक्ट धारा 59/21 व 60/21 के तहत कार्यवाही की गई |
रायपुर 6 जून / विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया द्वारा अभनपुर के ऊपरवारा आंगनबाड़ी तथा आरंग के खपरी आंगनवाड़ी केंद्रों में फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
भेड़िया ने कहा कि हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए तथा आंगनबाड़ी सहित सभी स्थानों में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना चाहिए।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विभाग कि सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ,संचालक दिव्या उमेश मिश्रा तथा सरपंच उपरवारा योगिता गिरधर पटेल तथा विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भेड़िया ने दोनों आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर संचालित योजना , कुपोषण एवं रेडी टू ईट की जानकारी भी प्राप्त की । उन्होनें ऊपरवारा में एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्र बनाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया । उन्होनें झूला घर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए ।
इस अवसर पर दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 फलदार पौधे लगाए गए ।मुख्य रूप से आम, अमरूद, कटहल ,जामुन ,आंवला तथा छायादार पौधे का वृक्षारोपण किया गया ।
ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि अब गांव में अब कोरोना के मरीज नहीं है तथा उन्होनेंआंगनबाड़ी को आरंभ करने हेतु अनुरोध किया गया।
जगदलपुर/जिले के ग्राम गरावण्ड कला के भाटागुडा निवासी अनिल कुमार बघेल का पुत्र आश्रित कुमार खेलते खेलते तालाब के किनारे पहुचा और अचानक पानी के बहाव मे खींचा चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई। जिस पर संज्ञान लेते विधायक एवं संसदीय सचिव रेख चंद जैन ने तत्काल तहसीलदार को निर्देश देकर पंचनामा तैयार करवाया जिसके स्वरूप प्रकृतिक आपदा राहत कोष के तहत चार लाख का क्षतिपूर्ति चेक विधायक कार्यालय मे प्रदान किया। इस दौरान चेंबर महामंत्री राज कुमार दंड वानी भी मौजूद रहे |
कुसुमकसा — विश्व वृक्षारोपण दिवस अंर्तगत डोंडी विकासखंड के ग्राम भैसबोड के चारागाह में वृक्षारोपण मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि टिकेंद्री ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत भैसबोड की अध्यक्षता व जनपद सदस्य राजेश चुरेन्द्र ,संजय बैस ,यश राणा ,टीकम सिंह नेताम , खुमानसिंह कुरेटि ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य के विशेष अतिथि में किया गया ,
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा गांधी के छाया चित्र में पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया गया ,मुख्य अतिथि के आसंदी से मिथलेश निरोटी ने उपस्थित जनों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण करा रही है उसी कार्यक्रम के अनुसार आज ग्राम भैसबोड के गौठान के चारागाह भूमि में वृक्षारोपण किया जा रहा है, वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का नुकसान हुआ है ,पहले गांवों में व जंगलों में पेड बहुतायत थे वही अनेक पेड़ो के फल ,पत्ती का उपयोग दवाई के रूप में करते थे ,शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरबा ,घुरवा ,बाड़ी योजना का क्रिनवायन धरातल में दिख रहा है ,उसी के तहत गांवों में गौठान का निर्माण हुआ व चारागाह भी बनाया गया ,गौठान व चारागाह में ग्राम की महिला समूहों को रोजगार मिलेगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी ,चारागाह में फलदार वृक्षों का पौधा रोपण ,कृषि व हार्टिकल्चर व वन विभाग के सहयोग से चारागाह का कायाकल्प बदल जायेगा ,
आर के नांदुरकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा ने वृक्षारोपण व पेड़ो के उपयोगिता की जानकारी देते हुए कहा कि पेड़ो से हमे आक्सीजन मिलता है , पेड़ो की कटाई के कारण आज कोरोना काल मे आमजन को ऑक्सीजन खरीदना पड़ा , राजेश चुरेन्द्र जनपद सदस्य ने वृक्षारोपण पर प्रकाश डाला, टिकेंद्री ठाकुर सरपंच ने आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम का संचालन भूषण देवांगन ने किया |
इस अवसर पर बी एस राज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंडी, आर के नांदुलकर वन परिछेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा , रोमन सिंह भुआर्य ,हरिचरण ठाकुर ,मोहम्मद अली ,सेतकुमार रावटे ,गिरधारी भुआर्य ,महेश निषाद ,ओमकार कोसमा ,जमाल अली ,दिलीप भुआर्य ,सहित उज्ज्वला महिला स्व सहायता समूह ,जय माँ वैष्णवी महिला स्व सहायता समूह ,परमेश्वरी महिला स्व सहायता समूह ,अम्बिका स्व सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित थे |
भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही ने कोषाध्यक्ष के रूप में सौरभ चोपड़ा की नियुक्ति की है। सौरभ चोपड़ा जो पूर्व में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सोशल मीडिया के जिला संयोजक रह चुके हैं उनकी नियुक्ति आज कोषाध्यक्ष के रूप में की गई। भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही के अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने उक्त जानकारी देते हुए हर्ष व्यक्त किया सौरभ जोकि मंडल के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपना दायित्व निभा रहे थे अब मंडल में कोषाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगे ।सौरभ चोपड़ा के नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद प्रतिनिधि सतीश महोबिया ने कहा कि सौरभ चोपड़ा जो कि युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं उनके मंडल में कोषाध्यक्ष बनने से युवाओं का जुड़ाव भाजपा के साथ बढ़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। सौरभ चोपड़ा की नियुक्ति से गुंडरदेही मंडल सहित गुंडरदेही विधानसभा में हर्ष है।
जगदलपुर। नगर के क्वींस कोविड़ सेंटर में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता ने कलेक्टर बस्तर रजत बंसल को ज्ञापन सौंपा तो भाजपा के वरिष्ठ नेता छबीलेश्वर जोशी क्वींस एनआरआई को सर्टिफिकेट बांट उनके हिमायती बन रहें हैं और शिकायतकर्ताओं को ब्लैकमेलर की संज्ञा से नवाजने से भी नहीं चुके।
जिला प्रशासन द्वारा नगर के रवि रेसीडेंसी स्थित Queens NRI कोविड केयर सेंटर बनाया गया है और यहां इलाज के तौर तरीके को लेकर सोशल मीडिया, समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित हो रही है। इस मामले में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सूरेश गुप्ता व भाजपाईयों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और इसके बाद की तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म था। इस बीच क्वींस कोविड़ सेंटर में अपना इलाज करवा चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता छबिलेश्वर जोशी ने भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है और इस कोविड केयर सेंटर पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। छबिलेश्वर जोशी ने बताया कि वह कोरोना से संक्रमित होने के बाद इसी कोविड सेंटर में अपना इलाज करवा चुके हैं और उन्हें सेंटर में बेहतर उपचार मिला। इस सेंटर के स्टाफ द्वारा उन्हें सारी सुविधाएं दी गई। वरिष्ठ भाजपा नेता छबिलेश्वर जोशी ने भाजपा नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि एक तरफ जहां पहले ही बस्तर स्वास्थ्य सुविधा में काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र है, ऐसे में जनसेवा की भावना से Queens NRI कोविड केयर सेंटर खोला गया है जो कि स्वागत योग्य है लेकिन कुछ लोग ब्लैक मेलिंग के उद्देश्य से इस सेंटर को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस कोविड केयर सेंटर में उनके साथ साथ जितने भी मरीज भर्ती थे उनको भी बेहतर उपचार मिला है और सभी तरह की सुविधा भी। बस्तरवासियों को कुछ लोगो के द्वारा इस सेंटर के बारे में फैलाई जा रही ऐसी भ्रामक जानकारियों से बचना चाहिए।
जगदलपुर। शहर में चाकु लेकर लोगो को डराने धमकाने वाले आदतन अपराधी को पकड़ कर गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में थाना बोधघाट पुलिस को सफलता हासिल हुई है। सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति नया बस स्टैण्ड गुरूद्वारा के पास चाकु लेकर लोगो को डरा धमकाकर भय का माहौल बना रहा है। सूचना पर थाना बोधघाट से कार्यवाही हेतु बल रवाना किया गया था। कि नया बस स्टैण्ड़ गुरूद्वारा के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकु को लहराकर लोगो को डरा धमका रहा था। जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ पर अपना नाम राहुल मण्डावी निवासी बहादुरगुड़ा का होना बताया जिसके कब्जे से एक बटनदार चाकु मिला। जिसे रखने के संबंध में कोई उचित आधार नही पाया गया एवं आरोपी राहुल मण्डावी के कब्जे से उक्त बटनदार चाकु जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की परिधि में आने से धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। ज्ञात हो कि आरोपी द्वारा पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है ! राहुल मण्डावी के द्वारा वर्ष 2019 में भी नया बस स्टैण्ड़ क्षेत्र से ट्रक के कलपूर्जे चोरी की घटना (बोधघाट), और कुम्हारपारा क्षेत्र में देशी प्लेन मदिरा की तस्करी करते पाये जाने पर आबकारी अधिनियम ( थाना-कोतवाली) एवम 2020 में कोतवाली अंतर्गत आर्म्स एक्ट के तहत् पूर्व में भी कार्यवाही किया गया था।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:-
निरीक्षक – धनंजय सिन्हा सउनि – सतीश यादव प्रआर – लवन पानीग्राही, आरक्षक – दीजेेन्द्रमणी शुक्ला, सतीश ठाकुर, प्रदीप पीटर
दल्लीराजहरा – 14 वर्ष की नाबालिग युवती को दल्लीराजहरा के युवक विशाल देवांगन पिता रोहित देवांगन उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 11 बजरंग चौक ने बहला फुसलाकर भगा ले गया फिर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया यह जानते हुए कि युवती नाबालिग है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 04-जून की रात्रि 10 बजे खाना खाने के बाद युवती अपने दादा के यहाँ गई थी उसके बाद फिर वापस लौट कर नहीं आई | परिजनों द्वारा रात्रि में ही युवती की खोजबीन की गई लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली फिर दुसरे दिन सुबह युवती की गुमशुदगी की राजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और युवती के पिता द्वारा संदेह के आधार पर युवक विशाल देवांगन का नाम बताया गया क्युकि युवक उसके यहाँ आता जाता था और जब से युवती लापता हुई है उसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल रही थी |
उपरोक्त रिपोर्ट के आधार पर जब पुलिस द्वारा छानबीन की गई संदेहास्पद युवक विशाल देवांगन ही आरोपी निकला रिपोर्ट लिखवाने के 3 घंटे के अन्दर पुलिस द्वारा युवक विशाल देवांगन को धारा 363 366 व 376 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के तीव्र निराकरण गति को लोकहित में भूपेश सरकार के नीति औरस प्रतिफल बताया है। प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी,प्रवक्ता एवं संभागीय उपाध्यक्ष विधुशेखर झा,बस्तर संभाग अध्यक्ष भानुशंकर नागराज, महामंत्री रविन्द्र विश्वास, जिला अध्यक्ष जगदलपुर बस्तरआर डी तिवारी, जिला अध्यक्ष कांकेर पीपी सोनल ,जिला अध्यक्ष कोंडागांव प्रेमलाल शार्दुल ,जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा अरविंद यादव ,जिला अध्यक्ष सुकमा पुष्कर वर्मा ,महामंत्री सी एम पाण्डेय, वरिष्ठ पदाधिकारीगण अरुण देवांगन, निरंजन दास, जगदीश मौर्य, आनंद अय्यर, के धनलक्ष्मी राव, फरहाना रिजवी चेतन राम जैन ,दाऊ लाल तिवारी ,जय शंकर पांडे का कहना है कि दिवंगत शिक्षकों के बेसहारा परिवार को, सरकार ने सहारा दिया है। सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति में 10 % सीलिंग को शिथिल करने का फैसला लिया था। इसी फैसले ने दिवंगत शिक्षकों के बेसहारा परिवार का तकदीर बदल दिया है।उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के 500 से अधिक पुराने प्रकरण वर्षों से लंबित थे। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण 411 से अधिक शिक्षक दिवंगत हुए थे। कोरोना महामारी ने शिक्षकों को सर्वाधिक निशाना बनाया था। जोकि एक गंभीर चिंता का विषय था।
फेडरेशन ने 697 दिवंगत शिक्षकों के परिवार के आश्रित को शिक्षा विभाग के द्वारा सीमित समय में अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करने पर संतोष व्यक्त किया है। फेडरेशन के कहना है कि सरकार ने दिवंगत शिक्षक के परिवार के आश्रित सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति सांत्वना स्वरूप दिया है। जोकि,सीधी भर्ती (रिक्रूटमेंट) के प्रक्रियान्तर्गत नहीं होता है। अतः अनुकंपा नियुक्ति को परिवीक्षा अवधि में किया जाना अनुचित है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम 1961 के नियम-7 के तहत सेवा में भर्ती के तरीकों का उल्लेख है। नियम-7 (एक) में सीधी भर्ती द्वारा,जोकि प्रतियोगी परीक्षा/चयन के माध्यम से होता है। नियम-7 (दो) में सेवा के सदस्यों की पदोन्नति द्वारा तथा नियम-7 (तीन) में स्थानांतरण/प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती किया जाता है। सीधी भर्ती द्वारा भरे जाने का पदों पर चयन मेरिट के आधार पर होता है। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा अथवा चयन अथवा साक्षात्कार द्वारा होता है। सीधी भर्ती में आरक्षण अधिनियम 1994 तथा समय समय पर जारी निर्देश लागू होते हैं। शासकीय सेवकों को सामान्यतः वेतनमान के न्यूनतम पर 2 वर्ष की कालावधि के लिए परिवीक्षा पर नियुक्त किया जाता था।फेडरेशन के कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचना 28 जुलाई 2020 द्वारा परिवीक्षा अवधि को 2 वर्ष को संशोधित कर 3 वर्ष किया है। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के अधिसूचना 28 जुलाई 2020 के द्वारा छत्तीसगढ़ मूलभूत नियम 22 सी (1) के स्थान पर सीधी भर्ती के पदों पर चयनित शासकीय सेवकों के लिए 3 वर्ष परिवीक्षा अवधि के दौरान उस पद के वेतनमान के न्यूनतम का प्रथम वर्ष में 70 %, द्वितीय वर्ष में 80 % तथा तृतीय वर्ष में 90 % स्टाइपेंड देने का प्रावधान प्रतिस्थापित किया है। फेडरेशन का कहना है कि अनुकंपा नियुक्ति, प्रतियोगी परीक्षा/चयन/साक्षात्कार द्वारा नहीं होता है। किसी चयन समिति द्वारा अभ्यर्थियों के सूची का अनुशंसा अथवा मेरिट के आधार पर चयन नहीं होता है।आरक्षण रोस्टर लागू नहीं होता है। जब अनुकंपा नियुक्ति में सीधी भर्ती का नियमित पद्धिति लागू ही नहीं होता है तो सीधी भर्ती के लिए प्रभावशील परिवीक्षा अवधि का शर्त प्रभावशील नहीं चाहिये। गौरतलब है कि जारी हो रहे अनुकंपा नियुक्ति आदेश में परिवीक्षा अवधि एवं स्टाइपेंड का उल्लेख किया जा रहा है।फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मामले को संज्ञान में लेकर न्याय करने का अनुरोध किया है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दवाइयों, खाद के दाम में बेतहाशा वृद्धि की गई है। रोजमर्रा के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम दोगुने से भी अधिक हो गई है। एक तरफ देश की जनता कोरोना महामारी से उपजे बेरोजगारी, भुखमरी, तंगी से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर खाद्य सामग्री, राशन, रसोई गैस और दवाइयों के दाम आसमान पर है। इस पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मार्गदर्शन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा बढाई गई मंहगाई के खिलाफ एक दिवसीय सोशल मीडिया धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
जिसमें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कांग्रेस जनों ने अपने अपने घरों से ही प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठकर धरना दिया। फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब एवं अन्य सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी बात रखी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद विधायक बालोद संगीता सिन्हा ,पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा पूर्व विधायक डोमेद्र भेडिया , जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ,धीरज उपाध्याय क्रांति भूषण साहू, केशव शर्मा, शंभू साहू, यज्ञ देव पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, पियूष सोनी , जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा , जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी , अनिल सुथार नगर पालिका बालोद अध्यक्ष विकास चोपड़ा नगर पालिका दल्ली राजहरा अध्यक्ष शिबू नायर ब्लॉक अध्यक्ष गुंडरदेही भोजराज साहू बालोद ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी बालोद नगर अध्यक्ष अनिल यादव गुरुर अध्यक्ष ओंकार माहमल्ला दल्ली राजहरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर डौंडी अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, डौंडीलोहारा अध्यक्ष गोपाल प्रजापति देवरी ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार अर्जुंदा ब्लॉक अध्यक्ष संतु राम पटेल चुकेश्वर साहू , डौंडीलोहारा जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू संगीता नायर ,संजय साहू सलीम खान फैज बख्श, सागर साहू चंद्रहास देवांगन किशोर साहू नौशाद रजा दाऊद खान बंटी शर्मा देवेंद्र साहू युवराज साहू विवेक मशीह, सुरेंद्र भेडिया, विजय जोगदंड , ईश्वर राव काशीराम निषाद, सुचित्रा साहू, जेबा कुरैशी , यामिनी मानिकपुरी, केदार देवांगन युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकारे एनएसयूआई अध्यक्ष कुलदीप यादव , अनिल लोढ़ा हस्तीमल सांखला ताराचंद जैन राजकुमार प्रभाकर रामेश्वर देशमुख भोलाराम देशमुख भोलाराम नेताम एवं जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में रहकर कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया।