डौंडी – शादी के बाद दुल्हे के घर पर रिसेप्शन का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात् दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए इसके बाद दुल्हन रात में शौच के बहाने कमरे से निकल कर लापता हो गई | घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम आमडूला की है | जिसमे सुहागरात के ही दिन आधी रात को दुल्हन अपने ससुराल से लापता होने का मामला सामने आया है | बताया जाता है कि युवक एवं युवती का विवाह कांकेर जिले के भैंसाकन्हार गाँव में संपन्न हुआ था इसके पश्चात् 03 मई को लड़के के यहाँ रिसेप्शन का कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात् रिश्तेदार एवं शादी में आये हुए लोग सोने चले गए थे | दूल्हा दुल्हन भी अपने कमरे में जाने के बाद आधी रात को दुल्हन शौच के बहाने कमरे से बाहर निकली फिर वापस लौट कर नहीं आई | सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर लड़की के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष द्वारा गुमशुदगी की सुचना थाने पहुंचकर दी गई | रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है फिर भी पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन एवं अन्य तरीकों से खोजबीन की जा रही है |
दल्लीराजहरा – लॉकडाउन में शराब दुकाने बंद होने से लोग कच्ची महुआ की शराब का सेवन कर रहे है | कुछ लोग अन्यत्र स्थान से शराब लाकर नगर में अवैध रूप से बिक्री कर रहे है | ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमे युवक महेश कुमार गायकवाड़ पिता राज कुमार गायकवाड़ उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा कल रात 8:30 झरण मंदिर के पास सफ़ेद रंग की स्कूटी सीजी 24 पी 9863 से 08 लीटर कैन में भरकर महुआ शराब ला रहा था | जिसकी कीमत 1600 रुपये बताई गई है के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया |
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत 34 (2) कार्यवाही की गई |
बालोद जिले के ग्रमीण क्षेत्र के किसानों की हालत मौसम एव कोरोनो के कारण बहुत दयनीय हो गयी है। लॉकडाउन के कारण पहले ही छोटे छोटे किसान जो सब्जी कृषक है उनका व्यपार ठप बैठा हुआ है और अब फसलें बेमौसम बरसात के कारण चौपट हो गयी है। कोरोनकाल के इस दूसरी लहर में पूरा जनमानस अस्तव्यस्त हो गया है पर सबके लिए अनाज उगाने वाले किसान ही सबसे दयनीय स्तिथि में है। किसानों के विभिन्न समस्यों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य नागेंद्र चौधरी में बताया कि लॉक डाउन की वजह से छोटे सब्जी व्यपारियो को नुकसान हो रहा इनका व्यपार सही ढंग से शहरी क्षेत्र या मंडियों में हो पाता है किंतु लॉकडाउन के कारण ये दोनों ही जगह बन्द है जिस कारण इन्हें कम मूल्य में विक्रय करना पड़ रहा है और सब्जी भी खराब हो रही है।
बेमौसम बरसात के कारण दर्जनों गाँव के सैकड़ो किसानों की धान की बालियां झड़ गयी है जिस कारण फसल चौपट हो गयी है और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामान करना पड़ रहा है। इसके अलावा जो छोटे सब्जी कृषक है उन्हें सब्जी के खेतियो में डालने हेतु रासायनिक दवा, बीज एव खाद की आवश्यकता पड़ती है पर लॉकडाउन की वजह से सभी कृषि केंद्र बन्द है जिससे फसलों में कीड़े पड़ने का डर भी बना हुआ है साथ ही धान की खेती पक चुकी है और आगे किसानों को हार्वेस्टर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी किंतु परिवहन की अनुमति ना होने एवं डीजल विक्रय पर भी प्रतिबंध होने के कारण इस कार्य मे भी बाधा आने की पूरी संभावना है।
नागेंद्र चौधरी ने शाशन प्रशासन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का निराकरण हेतु टीम गठित कर किसानों को होने वाले समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए साथ ही बारिश की चपेट में आये गाँव के पटवारियों के माध्यम से सर्व कर किसानों को आर्थिक मुआवजा क्षतिपूर्ति प्रदान करे। लॉकडाउन के कारण मनरेगा जैसे कार्य भी बन्द है जिस कारण आर्थिक मुआवजा ही किसानों के लिए इस समय मददगार सबित होगा। किसानों को भी उम्मीद है कि कृषि विभाग व सरकार इस पर ध्यान देगी और उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। क्योंकि फसल प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि रबी फसल में कृषि विभाग की योजना के तहत फसल बीमा नहीं होती है इसलिए शासन प्राकृतिक आपदा के तहत हमारी फसल नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिया जाए ताकि कुछ राहत मिल सके। भाजाप प्रदेश किसान मोर्चा ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनके अधिकार एवं हक की हर लड़ाई में वे उनके साथ है और सरकार से भी शीघ्र समाधान का अनुरोध किया है।
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत दल्लीराजहरा के कांरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है किन्तु आसपास के क्षेत्रों में स्थिति जस की टस बनी हुई है |
डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –
|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||
भाजपा के राष्ट्रभक्त कर्मठ कार्यकर्ताओ का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा आज नही तो कल उनको सजा जरूर मिलेगा
ममता बनर्जी को राजधर्म का पालन करना चाहिए व प्रदेश में कानून व्यवस्था को सम्हालकर इस प्रकार की कार्यवाही को तुरंत रोकना चाहिए
जगदलपुर भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हत्या,लूटपाट,व आगजनी की घटना की निंदा की व तृणमूल के हत्यारे गुंडों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की व कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में नन्दीग्राम से ममता बनर्जी की हार व भाजपा के विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर तिलमिलाए टीएमसी के गुंडे व बदमाशो के द्वारा बंगाल की जनता से मिले जनादेश का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। निर्दोष महिलाओं,बच्चो व दूसरे दलों के नेताओ के घरों में घुसकर मारपीट करना,दुकानो घरों में आग लगाना, महिला बहनों से दुर्व्यवहार करना,ओर कार्यकर्ताओ की हत्या करना काफी भयावह व निंदनीय काम है।
नतीजों के बाद हुए इस नरसंहार पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के दायित्त्व पर रहने वाली ममता बनर्जी का व नेताओ का यह कहना कि अभी पुलिस,प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन है। हम 5 तारीख को शपथ ग्रहण के बाद मामले को देखेंगे यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है। कि चुनावो के समय जो बात ममता बनर्जी ने कही थी कि हम सब विरोधियों को देख लेंगे यह नरसंहार उसी का परिणाम है। बंगाल में विजय पाने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर निर्दोष 9 लोगों की हत्या की है। वो माफ करने योग्य नही है। ममता बनर्जी जैसे महिला नेत्री के रहते बंगाल में जिस प्रकार बदला,हत्या,व लूटपाट का मंजर चारो और चल रहा है। खासकर महिलाओं के सम्मान के साथ गुंडे खेल रहे है। वो काफी शर्मनाक है।
राजनीति में वाद प्रतिवाद चलते रहता है। लेकिन राजनीति की भी एक मर्यादा व सिद्धांत होता है। बंगाल की घटना पर वहां के वाममोर्चा के नेताओ ने भी तृणमूल कांग्रेस को इस नरसंहार के लिए दोषी बताया है। वही कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस नरसंहार व हो रहे हत्या पर कुछ भी नही कहा उनको यहां भी भाजपा विरोध ही दिखाई दे रहा हर छोटे बड़े विषयो पर बयान देने वाले कांग्रेसी भी मूकदर्शक बने बैठे है। जिसे देश की जनता देख रही इनके दोहरे राजनीतिक चरित्र को।
भानपुरी । थाना भानपुरी से करीब 2 किमी चित्रकोट मार्ग पर ग्राम बोडनपाल पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे थे दो लोगों को जोरदार मारी टक्कर जिसमें से एक घटनास्थल पर मृत्यु दूसरा गंभीर रूप से घायल उपचार हेतु महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि के 8:00 बजे भानपुरी चित्रकोट रोड पर ग्राम बोडनपाल में दो युवक थानू सेन (मिथुन सेलून)50 वर्ष व शेख सोहेल 23 वर्ष ग्राम भानपुरी निवासी पैदल भानपुरी की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन अशोक लीलैंड सीजी 04 एम ए 8607 डाक वाहन (कोरियर)जोरदार मारी टक्कर जिसमें घटनास्थल पर थानू सेन (मिथुन )की मौत हो गई और शेख सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से वाहन लेकर चालक फरार हुआ ग्रामीणों ने 112 डायल करके तत्काल भानपुरी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरों ने जगदलपुर महारानी अस्पताल रेफर किया गया।ग्रामीणों की मदद से वाहन व चालक को ग्राम आमाबाल में पकड़ा गया। इस घटना की सूचना थाना भानपुरी में दी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।
सरकारी राशन दुकानों में बढ़ रही भीड़ के चलते बनाई गई यह व्यवस्था
लाकडाउन में कोई भूखा न सोय इस लिए राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारिओ को चावल देने का निर्देश जारी किया है ! सरकारी राशन दुकानों पर दुकान संचालको दवरा चावल बांटने का काम सुरु कर दिया है ! ऐसे में कोरोना नियमो का उल्लंघन न हो इसलिए तहशील पारा वॉर्ड क्रमांक 03 के पार्षद विजय सलाम ने अपने वॉर्ड जहाँ पर 600 से अधिक हितग्राहीओ को लेम्स के सामने मैदान में राशन बाटने की व्यवस्था बना दी नगर के पार्षद विजय सलाम ने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देश हितग्राहीओ को दो महीने का एक साथ चावल देने का काम किया जा रहा है | वॉर्ड के लेम्स में लगभग 600 से अधिक 3 वॉर्ड के राशन कार्डधारी है | ऐसे में लोगो को समस्या न हो इसके लिए टोकन की व्वयस्था कर एक दिन में 50 हितग्राहीओ को राशन दिया जा रहा है |
कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लगे लॉकडाउन मे गरीब,मजदूर, रोज कमा कर जीवन बसर करने वाले मजदूरों का आय का सभी रास्ता बंद हो गया है उनके सामने सबसे बड़ा परेशानी आर्थिक तंगी का है, इन्ही सब जरुरत मंदो को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम बनाई गयी है जिसमे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, मीडिया प्रभारी मिथलेश ठाकुर एवं अन्य सदस्य के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए गरीब मजदूरो को सूखा राहत चांवल, दाल, आलू प्याज़, सोयाबीन एवं हल्दी मिर्ची एवं अन्य समानो का पैकेट बना कर घर घर दिया जा रहा है l
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने गरीब परिवारो के घर घर पहुंच राशन वितरण करने के दौरान कहा की कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए टीकाकारण करना अनिवार्य है यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है इसे लगाने मे न घबराये, टीकाकरण के बाद कोरोना का असर शरीर मे उतना प्रभाव नहीं डालता इसलिए अधिक से अधिक संख्या मे कोरोना का टीका अवश्य लगाए और सोसल डिस्टेंस का पालन जरूर करें!
जगदलपुर:-कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है, इस लहर में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन की समय सीमा में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
लॉक डाउन के दौरान बस्तर पुलिस भी लगातार मुस्तैदी से कार्य करते नजर आ रही है। लगातार चौक- चौराहों पर तैनात जवान लॉक डाउन का पालन कराने में लगे हुए है।
कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शहर के चाँदनी चौक में चेक पोस्ट के दौरान वाहनों की चेकिंग की गई , कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू मौके पर मौजूद हो कर चौक से गुजरने वाले सभी वाहनों से पूछताछ करते हुए नजर आये।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा शहर के चाँदनी चौक चौराहे से गुजरने वाले हर वाहनों से जानकारी ली जा रही है , साथ ही वेवजह घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की जा रही है,साथ ही वेवजह ना घूमने की समझाईस भी लोगो दी जा रही है। कोतवाली पुलिस की कार्यवाही से सड़कों पर वेवजह घूमने वाले लोगो पर अंकुश लगेगी ।
जगदलपुर- आजकल जहां लोग दो-चार रुपयों के लिए अपना ईमान खो देते हैं वहीं ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो ईमानदारी की मिसाल हैं.यहां ईमानदारी की मिसाल पेश की है.पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र ने .बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में रहने वाले टीवी पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र बुधवार की सुबह साकेत कॉलोनी के सामने पाणिग्राही काम्प्लेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गये थे.वंहा पहले से ही एक सख्श राशि आहरण कर रहे थे कुछ देर बाद वह शख्स चला गया.जब धर्मेन्द्र ने राशि निकालने एटीएम मशीन में स्वाइप किया तो मशीन ने कार्ड को एरर कर दिया जब उन्होंने कारण जानने रुपये निकालने वाली चेंम्बर में देखा तो पांच – पांच सौ रुपये के नोट देखा और उसे निकाल कर एटीएम के बाहर उस शख्स को देखने लगे मगर तक राशि आहरण करने आया शख्स जा चुके थे.धर्मेन्द्र ने इस बात की सूचना बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा और SBI के चॉइस सेंटर के संचालक शैलेश अग्रवाल को दी दोनों ने ही एसबीआई मेन ब्रान्च से संपर्क किया और महापात्र को बैंक में राशि जमा करने की सलाह दी.
पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र स्वमं SBI मेन ब्रांच पहुँचे और शाखा प्रबंधक विपिन बिहारी को 10 हजार रुपये सौप दी.प्रबंधक ने ईमानदारी के लिये धर्मेन्द्र महापात्र को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि ऐसे शख्स कम ही मिलते है जो रकम मिलने के बाद लौटा दे.उन्होंने आश्वस्त किया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में आहरण करने वाले सख्स की पहचान कर उसे राशि लौटा दी जाएगी.धर्मेन्द्र महापात्र पेशे से टीवी पत्रकार हैं और उन्हें लगा कि शायद सख्स को पैसे की आवश्यकता रही होगी तभी वे एटीएम तक आये थे मगर वे अपनी राशि भूल गये इस लिये उक्त राशि उनके तक पहुँचनी चाहिए क्योंकि लॉक डाउन में आम जनता काफी त्रस्त है एक एक रुपये भी आज काफी महत्वपूर्ण है.इसी लिये उन्होंने राशि बैंक को सुपुर्द कर दी.