City Media - Page 1052 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1052

नए दौर की करो तैयारी, आने वाली है बदलाव की बारी

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर – छत्तीसगढ़ में नए जुझारू नेतृत्व के संघर्ष में 15 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली कांग्रेस ने चुनावी नारा दिया था- वक्त है बदलाव का। कांग्रेस ने यह कर दिखाया। अब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उदयपुर मंथन में जो संदेश दिया है, वह है वक्त है संगठन में बदलाव का। यह संदेश यूं तो पूरे देश में कांग्रेस में नई रवानी और नई जवानी लाने के लिए दिया है ताकि नई कहानी लिखी जा सके तो छत्तीसगढ़ में भी संगठन में नीचे से लेकर ऊपर तक बदलाव की जरूरत से कैसे इंकार किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ब्लॉक और जिला स्तर पर संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बस्तर अंचल में भी बदलाव की बयार चल रही है। बस्तर में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को लेकर सांसद दीपक बैज ने आलाकमान के फैसले का हवाला देकर यह इशारा कर दिया है कि जिनका पद पर पांच साल का समय गुजर गया है, उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है। सांसद के बयान पर गहराई से ध्यान दिया जाय तो माना जा सकता है कि जो संगठन के पद पर पांच साल से जमे हुए हैं,

उन्हें अपना सम्मान बरकरार रखते हुए खुद न केवल कुर्सी छोड़ देना चाहिए बल्कि फिर से कुर्सी कब्जाने की दौड़ से हट जाना चाहिए ताकि नए नेतृत्व के लिए अवसर निकल सके। कहा जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पद पर 5 साल से बैठे नेताओं को अपनी कुर्सी खाली करनी होगी। यह वे अपनी ओर से कर दें तो भविष्य में यह उनके लिए अच्छा होगा और कांग्रेस के लिए तो अच्छा होगा ही। गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने 5 साल से जिला अध्यक्ष के पद पर बैठे नेताओं को कुर्सी खाली करने और नए लोगों को मौका देने का फैसला लिया है। बस्तर सांसद दीपक बैज के मुताबिक राजस्थान के उदयपुर में बीते 13 से 15 मई तक चले तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर में कांग्रेस नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। यह तो जाहिर है कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन में कसावट के लिए नए अवसर सामने लाना चाहता है। उसकी प्राथमिकता है कि संगठन में उत्साह बढ़े। देश और प्रदेश की सभी जिला इकाइयों में इस नवयुग की आवश्यकता के साथ ही बस्तर में भी इसकी जरूरत है क्योंकि यहां भाजपा भी अपने संगठन को मजबूत बनाने मेहनत कर रही है। बेशक कांग्रेस ने पिछले चुनाव में जबर्दस्त सफलता हासिल की है। बस्तर की सभी बारह विधानसभा सीटों, बस्तर लोकसभा सीट और शहरी तथा ग्रामीण सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा है। लेकिन बस्तर को कांग्रेस का मखमली गलियारा बनाये रखने के लिए संगठन में नवीनता अपरिहार्य है। कहा जा रहा है कि अब एक व्यक्ति 5 साल से ज्यादा जिला अध्यक्ष के पद पर नहीं रह सकता तो इसके तहत बहुत सारे नये चेहरों को अवसर मिलेगा और जिनका 5 साल पूरा नहीं हुआ है, उन्हें दोबारा मौका मिल सकता है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि बस्तर संभाग में भी कई ऐसे नेता हैं जो पद पर 5 साल पूरे कर चुके हैं। अब उनकी जगह नये लोगों को संगठन की जिम्मेदारी मिलेगी। सांसद दीपक बैज का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए अब करीब डेढ़ साल का समय रह गया हैं। ऐसे में नए लोगों को मौका मिलने से संगठन और मजबूत होगा। सांसद बैज के इस बयान से कांग्रेस के कुर्सी पकड़ नेताओं में खलबली मच गई है।

साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत सृजन ITI के छात्रों को साइबर क्राइम व सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी

0

ऑनलाइन ठगी के शिकार होने पर साइबर हेल्प लाइन 1930 व वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की जानकारी।

आज दिनांक 30.07.2022 को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन व अति पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, डीएसपी श्री राजेश बागड़े के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी व टीम बालोद एवं महिला बाल विकास विभाग चाइल्ड लाइन बालोद द्वारा सृजन ITI सिवनी के छात्रों को साइबर जागरुकता अभियान के तहत ऑनलाइन फ्रॉड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया उचित उपयोग, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग कर पैसों की डिमांड करने जैसे साइबर अपराधों से बचाव हेतु महत्त्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

साथ ही महिला एवं बाल अपराधो के संबंध में जानकारी, किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012 बाल तस्करी से संबंधित जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की जानकारी साझा की जाकर ITI छात्रों को जागरुक किया गया। उक्त कार्यक्रम में साइबर सेल बालोद से प्रधान आरक्षक रूम लाल चुरेंद्र, आर. योगेश गेडाम, बाल संरक्षण अधिकारी नरेंद्र साहू, बिंदेश्वरी साहु केस वर्कर सखी सेंटर, जिला समन्वयक चाइल्ड लाइन बाल अधिकारी वेद प्रकाश साहू, एवं टीम मेंबर मनीष, शिव, भामिनी, प्रतीमा, कॉलेज के प्राचार्य व 80 से 90 छात्र छात्राए उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

भवन निर्माण कार्य दौरान सेंट्रिग चैनल चोरी करने वाले आरोपी को भेजा जेल

0

दल्ली राजहरा । मलयालम समाज भवन में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सेट्रींग चैनल (स्पान) चोरी करने वाले आरोपी को राजहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।मामले का विवरण इस प्रकार है कि मलयालम समाज भवन में प्रथम तल निर्माण में सेंट्रींग कार्य प्रारंभ था, जिसका ठेका कार्य प्रार्थी महेश प्रताप सिंह द्वारा किया जा रहा था। दिनांक 20.07.2022 को छत की ढलाई कराने हेतु प्रार्थी द्वारा लोहे कि सेट्रींग चैनल (स्पान) लगायी जा रही थी तथा प्रार्थी द्वारा सेट्रींग चैनल (स्पान) फोलडींग वाला 44 नग समान को सुरक्षार्थ रखा गया था। दिनांक 24.07.2022 को प्रार्थी द्वारा सुबह करीबन 10.00 बजे मलयालम समाज भवन कार्यस्थल जाकर अपना सेंट्रींग सामान कार्य करने हेतु देखे तो 44 नग में से 25 नग लोहे चैनल (स्पान) कीमती 60,000/ रूपये उक्त स्थान पर नहीं था।

घटना के संबंध में प्रार्थी द्वारा दिनांक 24.07.2022 को थाना राजहरा आकर लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत करने पर अपराध कमांक 250/2022, धारा-457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की जांच दौरान मुखबीर की सूचना पर आरोपी खुशहाल उर्फ सिन्नी नोन्हारे से पूछताछ किया गया, जो घटना दिनांक 10.05.2022 को अन्य आरोपी बिरेन्द्र देवार का मोटर सायकल मांग कर मलयालम समाज भवन दल्लीराजरा से सेंट्रींग चैनल को चोरी कर मोटर सायकल में ले जाकर बिरेन्द्र देवार के पास 4,500/ रूपये में बेच देना तथा प्राप्त रकम को अपने अन्य साथीयों के साथ बांट लेना बताया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तउपरांत आरोपी बिरेन्द्र देवार के कब्जे से 18 नग सेट्रींग चैनल (कीमती43,000/ रूपये) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी खुशहाल उर्फ सिन्नी के कब्जे से 500/ रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है। आरोपीगणों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से
दिनांक 29.07.2022 को आरोपी बिरेन्द्र देवार एवं खुशहाल उर्फ सिन्नी नोन्हारे को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे एवं आरक्षक दीपक वानखेड़े, धमेन्द्र सेन, संजय चेलक, रमेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

बहु व समधन से मारपीट करने पर बाप बेटे को जेल भेजा गया

0

दिनांक 10.05.2022 को आरोपी अभिषेक राव की बहन भिलाई से अपना समान लेकर दल्लीराजहरा रहने आयी थी। आरापी अभिषेक राव की पत्नि द्वारा ननद के आने से नाराज होकर अपने (पति, आरोपी) अभिषेक राव बोली कि तुम अपनी बहन को घर में रखो मैं मायके जा रही हूं। इस बात पर आरोपी अभिषेक राव एवं उनके पिता मोहन राव द्वारा एक राय होकर पीड़िता को मां बहन की गालियां देकर बाल पकड़कर घसीटते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर फर्शी पत्थर से सिर में मार कर चोट पहुंचाया गया। इसी दौरान्‌ पीड़िता की मां प्रार्थीया द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी अभिषेक राव द्वारा प्रार्थीया को अश्लील गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बोल्डर पत्थर से एवं लोहे के रॉड से सिर में मार दिया गया।

प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना राजहरा में अपराध कमांक 161 / 2022, धारा-294, 506 बी, 323, 34 भादवि,. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा प्रकरण की विवेचना के दौरान्‌ धारा-307 भादवि. जोड़ी गई है। घटना के पश्चात्‌ से आरोपीगण फरार हो गये थे, जिन्हें मुखबीर की सूचना पर दिनांक 14.07.2022 को आरोपी अभिषेक राव उर्फ विक्की राव को तथा दिनांक 28.07.2022 को आरोपी मोहन राव गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सहायक उप निरीक्षक सूरज साहू एवं आरक्षक गिरघर साहू की भूमिका सराहनीय रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांग्रेस का आदिवासी हितेषी चेहरा बेनकाब – किसान मोर्च

0

देश के नवनियुक्त राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू को अपमानित करने के उद्देश्य उनके खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा आपत्तिजनक अमर्यादित शब्द प्रयोग करने पर जिला किसान मोर्चा ने कड़ी शब्दों में इसकी निदा की है इस संबंध में जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि कांग्रेसी एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने से रोकने का पूरा प्रयास किया परंतु भाजपा ने द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बना दिया जिससे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों का शोषण किया है केवल वोट बैंक समझकर इसका उपयोग किया है

अब आदिवासी समाज से अपने जनाधार खिसकते देख उसके नेता अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं इससे कांग्रेस का आदिवासी हितैषी चेहरा बेनकाब हो गया है यदि कांग्रेस नेता अपने अमर्यादित भाषा के लिए देशवासियों से माफी मांगने की मांग की है माफी नहीं मांगने पर किसान मोर्चा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है मांग करने वालों में जिला किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू प्रदेश कार्यसमिति समिति सदस्य चेमन देशमुख सोमेश साहू पुष्पेंद्र चंद्राकर नागेंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष रमेश सोनवानी मदन साहू लीला राम सोनबोइर जिला महामंत्री हेमंत साहू मनोहर सिन्हा मंत्री विजय सोनकर टू टुकेश्वर पांडे कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर छगन साहू शिवेन देशमुख डोमेंद्र साहू धर्मेंन्द्रा साहू चित्रसेन साहू भोलाराम साहू राम स्वरूप यादव टिका राम सावरे अनिल साहू शंकर साहू मंडल अध्यक्ष गण सुरेश देशमुख पन्नालाल साहू चैतन्य निषाद ओंकार सिन्हा गणेश साहू शशिकांत साहू टीका राम निषाद मितेंद्र वैष्णोव मन्नूलाल झारी लिखन साहू गोपाल साहू आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी गण सम्मिलित है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अधिकारी – कर्मचारी का आंदोलन खत्म परंतु अब अगस्त या सितंबर में होगा उग्र आंदोलन

0

डौंडी – छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारी – अधिकारी गण अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर गत 25 जुलाई से 29 जुलाई तक महंगाई व गृह भाड़ा भत्ता संदर्भ में पाँच दिवसीय तक आंदोलनरत रहे। जिसका परिणाम जीरो बटे सन्नाटा रहा। पाँचवे दिवस यह कर्मचारी- अधिकारी गण विकासखण्ड आंदोलन से हटकर बालोद जिला में धरना प्रदर्शन किए। परंतु यहाँ भी मांगो को लेकर उन्हें कोई सफलता नही मिल पाई, उल्टा शासन प्रशासन की ओर से इन्हें प्रदेश के लगभग पाँच लाख शासकीय कर्मचारियों अधिकारियों के आंदोलन से नाराज सरकार द्वारा अवकाश पर गए कर्मचारियों का पाँच दिवसीय वेतन काटने व हड़ताल अवधि का अवकाश स्वीकृत नही किये जाने का फरमान आदेश जारी कर दिया गया।

इससे प्रदेश के समस्त कर्मचारी- अधिकारी वर्ग बेहद खफा हो गए है। अब इनका इरादा आगामी अगस्त या सितंबर माह में अनिश्चितकालीन हड़ताल की रूपरेखा बनने की तैयारी की जा रही है। आपको बता दे कि शासन के हर विभाग से जुदा पुलिस प्रशासन का ही ऐसा विभाग है जो इस आंदोलन में शामिल ना होकर अपना कर्तव्य देश व पब्लिक की सुरक्षा मे निरंतर बना कर रखे हुए आते आ रहे हैं।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कांशी विश्वनाथ व बैधनाथ बाबा की यात्रा में निकले दल्ली राजहरा के शिवभक्त,विश्व हिंदू परिषद ने की आरती व फूलों की वर्षा

0

दल्ली राजहरा : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति द्वारा आज गुप्ता चौक पर दल्ली राजहरा के शिवभक्तों का जत्था आज कांशी विश्वनाथ व बैजनाथ देवघर की कांवर यात्रा के लिए निकले आज दल्ली राजहरा के शिव संस्कार धाम से बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारे के साथ यह कांवरियों की टोली पैदल ही संगीत के साथ नगर के गुप्ता चौक हनुमान मंदिर के लिए निकला जंहा विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति संगठन व बजरंग दल के दायित्त्ववान सदस्यों ने यात्रा में जा रहे कांवरियों का अभिनंदन और स्वागत किया उनका मुंह मीठा कर उनके ऊपर पुष्प वर्षा की और उनकी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ उन्हें रेलवे स्टेशन तक उनको कांशी विश्वनाथ वाराणसी के लिए रवाना किया विहीप के नेताओ ने कहा कि पवित्र सावन माह के अवसर पर नगर के शिवभक्तों की टोली भोले बाबा के दर्शन को निकले है। हम सब उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देने उपस्थित हुए है।

आज शिव भक्तों को रवाना करने के पूर्व विहीप की मातृशक्ति ने कांवरियों पर फूलों की वर्षा कर सभी को मिठाई खिलाकर रवाना किया इस पावन कार्यक्रम में शामिल हुए दल्ली राजहरा मातृशक्ति संयोजिका जानकी यादव सह संयोजिका नंदा पसीने, सोनिया सिंह समाज सेवक और वरिष्ठ नागरिक किशोर चंद जैन भारतीय मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष मदन माइती विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव जिला सह मंत्री विजय सिंह नगर सह मंत्री अर्जुन राय नगर महामंत्री शंकर साहू, सोनू ठगेल गोलू जायसवाल, विवेक पांडे युवा नेता गणेश निषाद बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी कुणाल कथुरिया विजय कुशवाहा नितिन सहारे और बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे ।ये जा रहे यात्रा में :- शिव संस्कार धाम से बोल बम कांवरियों के दल में प्रमुख रूप से हेमशंकर साहू, रमेश रावटे, अतुल लालवानी,हिरालाल साहू,संजय सिंग, राजेश श्रीवास्तव,आशीष साहू,केदारनाथ,साधुराम सुरेंद्र,दुकालू यादव, श्रीमती पार्वती सुरेंद्र,गोदावरी साहू,नीरा साहू,दीपिका साहू कुल सहित 68 शिव भक्तो की टोली पहले काशी विश्वनाथ व सुल्तानपुर से बाबा वैधनाथ की कावड यात्रा करेंगे। शिव संस्कार धाम से आरती पूजन कर उत्साह के साथ यात्रा मंगलमय हों सभी नगरवासियों ने भी बधाई दी

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

टीम वाल्टेयर ने 14 दक्षता शील्ड प्राप्त की

0

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 67वां रेलवे सप्ताह भुवनेश्वर में मनाया गया।ईस्ट कोस्ट के वाल्टेयर मंडल को 14 पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि डीआरएम अनूप सत्पथी के गतिशील नेतृत्व में टीम वाल्टेयर को मिला। भूवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शरद कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 14 दक्षता शील्ड प्राप्त की हैं।

रेलवे कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक शरद कुमार ने रेलवे कर्मियों को उनके अथक प्रयासों और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण के लिए बधाई दी जिसने उच्चतम लोडिंग जोन का सम्मान प्राप्त करने और भारतीय रेलवे में 230 मिलियन टन क्लब को पार किया। .

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 76 कर्मचारियों, 7 समूहों और 11 अधिकारियों को मेरिट पुरस्कार और शील्ड प्रदान किए गए। वाल्टेयर डिवीजन को प्रतिष्ठित समग्र दक्षता शील्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के लिए 14 दक्षता शील्ड प्राप्त हुए हैं। मंडल रेल प्रबंधक, वाल्टेयर श्री अनूप सत्पथी ने शाखा अधिकारियों के साथ शील्ड प्राप्त की।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने कोंडागांव जिले में पानी में डूबकर हुई बच्चों की मृत्यु पर जतायी संवेदना

0

♦️शनिवार 30 जुलाई को कोंडागांव में प्राधिकरण की प्रस्तावित बैठक को किया गया स्थगित

♦️बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने शुक्रवार 29 जुलाई को कोंडागांव जिले में घटित एक दुखद घटना में पानी में डूबकर हुई बच्चों की मृत्यु पर गहरी संवेदना जतायी उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की उन्होंने ईश्वर से इस दुखद क्षण को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के समस्त सदस्यों की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं |

♦️बस्तर क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के सचिव एवं कमिश्नर श्याम धावड़े ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अध्यक्ष बघेल के निर्देश पर इस दुखद घटना को देखते हुए शनिवार 30 जुलाई को कोंडागांव में प्रस्तावित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया है |

बिजली के साथ लोगों के जीवन में आई खुशहाली: संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

अमृत महोत्सव के तहत उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जगदलपुर 29 जुलाई 2022/ बिजली पहुंचने के साथ ही लोगों के जीवन में खुशहाली पहुंची है। चाहे वह विद्यार्थी हो, गृहिणी हो या किसान। बिजली ने सभी के जीवन को खुशहाल बनाया है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शुक्रवार को कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय के सभागार में अमृत महोत्सव के तहत उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य 2047 में ऊर्जा कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर निगम की सभापति कविता साहू सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

रेखचंद जैन ने इस अवसर पर कहा कि पहले लोग इंतजार करते थे, कि उनके गांव में बिजली कब पहुंचेगी। शासन तथा विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के परिश्रम के कारण अब बिजली गांव-गांव पहुंच चुकी है। विद्युत विभाग के कर्मचारी चिलचिलाती धूप, कड़कड़ाती ठंड से लेकर मुसलाधार बारिश में भी निर्बाध बिजली पहुंचाने के काम में दिन-रात लगे रहते हैं। इसके लिए विद्युत विभाग धन्यवाद का पात्र है।

जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए उद्योग और व्यवसाय, खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 400 वाट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ कर अपने वचन पर एक बार फिर से खरे उतरे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार द्वारा कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में कई कदम उठाए गए हैं, जिससे किसानों में खुशहाली है। यहां किसानों को सिंचाई पंप के लिए प्रति पंप एक लाख रुपए तक की सहायता बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बस्तर विधानसभा क्षेत्र के सतोषा, चोकर और सरगीपाल के साथ ही जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नेतानार में विद्युत उपकेन्द्र के स्थापना की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 हजार से अधिक सोलर सिंचाई पंपों की स्थापना की गई है तथा इस वर्ष 20 हजार पंपों की स्थापना का लक्ष्य है।

इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता शंकेश्वर कंवर, एके गुप्ता, क्रेडा के अधीक्षण अभियंता एसके शुक्ला, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता एनके पोयाम, पीके अग्रवाणी, क्रेडा के कार्यपालन अभियंता डीडी सिदार, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता आएस नेताम सहित विद्युत विभाग एवं क्रेडा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS