पिछले कुछ दिनों से महासमुंद में चली आ रही घटना क्रम में अच्छे एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के द्वारा– भ्रष्ट अधिकारी एवं राज्य सरकार के खिलाफ कर रहे धरना प्रदर्शन को मजबूती प्रदान करते हुए ग्रामीण भाजपा मंडल डौंडी महिला मोर्चा की टीम ने डौंडी तहसील कार्यालय में माननीय कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया और साथ ही इस आवेदन में उच्च अधिकारी जो धरने पर बैठी है उसे सुरक्षा प्रदान किया जाए एवं जो भ्रष्ट अधिकारी है उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की ।
साथ कांग्रेस की सरकार आते ही भ्रष्ट अधिकारी को बोलबाला चलने लगा है और अच्छे अधिकारियों को कहीं ना कहीं नीचे गिरा करके उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है उसे विपक्ष की भाजपा नहीं सहेगी और पुरजोर विरोध करेगी इसी के क्रम में आज ही तहसीलदार को ज्ञापन देने गए थे जिसमें महिला मोर्चा के मंडल कार्यकर्ता रजनी जयसवाल पार्षद रेखा चौहान पूर्व पार्षद मोम बाई मरकाम मेहराईन बाई सहित मंडल अध्यक्ष मनीष झा एवं मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान उपस्थित हुए।
दल्लीराजहरा – डौंडी के ग्राम साल्हे मैं रहने वाले युवक द्वारा अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि महिला के पति के काम पर चले जाने के बाद युवक द्वारा महिला को डरा धमका कर दुष्कर्म किया करता था आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है | घटना ग्राम साल्हे की है | आरोपी बसंत कुमार मण्डावी पिता मंगलेश मण्डावी उम्र 27 वर्ष द्वारा महिला को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म जैसे कृत्य को अंजाम दे रहा था और महिला डर के कारण किसी को बता नहीं पा रही थी किन्तु जब बात हद से आगे बढ़ गई तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए यह बात अपने पति को बताई जिस पर पति ने अपने पत्नी को साथ लेकर थाना डौंडी में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 49/2021 धारा 376 (2) (द), 506 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया |
जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर के नेतृत्व मे आज दिनांक 19 मई 2021 को पुलिस थाना नारायणपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ,बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ,बी एल संतोष ,स्मृति ईरानी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों के द्वारा सोशल मीडिया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अनुसंधान विभाग जाली लेटर हेड में फर्ज़ी मनगणत फेक न्यूज़ साजा कर देश मे सम्प्रदायिक हिंसा फैलाने का प्रयास किया है |
जिसके खिलाफ जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर अध्यक्ष रवि देवांगन, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद नैलवाल, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, एल्डरमैन गजा पटेल, किरण वड्डे, एवं अन्य उपस्थित थे l
छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा आज जगदलपुर प्रवास के दौरान जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन के निवास पंहुचकर उनके पिताश्री सिरेमलजी जैन के देहावसान पर उनकी तस्वीर के समक्ष अभिवादन कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की, उन्होंने परिवारजनों के साथ बैठकर गौतमचंद, रेखचन्द,संतोष, रमेश जैन से अपने पिता के आदर्शों को सदा जीने की बात कही एवं परिवारजनों के मध्य पुर्व प्रवास के संस्मरण को याद किया।
कवासी लखमा जी के साथ नगरनिगम की सभापति श्रीमती कविता साहू जी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार जसवाल योगेश पाणिग्राही उपस्थित रहे।
अतिसंवेदनशील क्षेत्र तिरिया में जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया था जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए थे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए एंबुलेंस देने की घोषणा किए थे जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा के समक्ष पहल किया था , क्षेत्रीय संवेदनशीलता देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की दृष्टि से इसकी मुख्य मंत्री भूपेश बघेल व मंत्री कवासी लखमा ने स्वीकृति कराई जिससे गांव के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं होगी। एसईसीएल सीएसआर निधि से संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन की पहल पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने तिरिया उपस्वास्थ्य केंद्र को एंबुलेंस दिया गया।
एंबुलेंस को रवाना करने के पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कार्यालय के समक्ष पूजा-अर्चना किया गया। इस एंबुलेंस से तिरिया, माचकोट,कावापाल, कालागुड़ा,पुलचा व गुमलवाड़ा के हजारों लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। तिरिया सरपंच धन्मती नाग ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए एंबुलेंस दिया गया जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,केबिनेट मंत्री कवासी लखमा व संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका धन्यवाद। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के समक्ष जो भी मांग करते उनके संवेदनशीलता से पूरा करते हैं। इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही,धीरज महंत, लीला सुप्रिया, डीपीएम अखिलेश शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कमल सेते ,बीपीएम संतोष सिंह सचिव हरिचंद सेठिया व अन्य उपस्थित थे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है | असाइनमेंट के आधार पर विद्यार्थियों को नंबर दिया गया है | जो विद्यार्थी अपना असाइनमेंट जमा भी नहीं किये है, उन्हें न्यूनतम अंक देकर पास किया गया है. इस बार 10 वी के रिजल्ट में ख़ास बात यह है कि कोई भी विद्यार्थी फ़ेल नहीं हुआ है |
10 वी का रिजल्ट आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते है –
शिवसेना दुर्गुकोंडल इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय कांकेर के माध्यम से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्गुकोंडल के बजरंग आयरन लौह अयस्क खदान प्रारंभ करने की मांग किया है । विदित हो कि विगत दिनों अचानक बजरंग लौह अयस्क खदान में ताला लगा दिया गया। जिससे वहां पर काम कर रहे सैकड़ों मजदूर, ट्रक मालिक, ड्राइवर, कंडक्टर एवं उस माइंस पर आधारित हजारों लोगों के सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है एक तो कोरोना महामारी के कारण क्षेत्र की जनता बेरोजगारी का मार झेल रही है और परेशान है वहीं दूसरी तरफ अगर लोहा खदान बंद हो गया तो क्षेत्र के हजारों मजदूर ,ट्रक मालिक, ड्राइवर, कंडक्टर उस पर आधारित हजारों परिवार कहीं के नहीं रहेंगे ।इसलिए बजरंग लोहा अयस्क खदान को तत्काल प्रारंभ किया जावे।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में आज महिला मोर्चा कांकेर द्वारा महिला बाल विकास विभाग महासमुंद में हुए घोटाले की न्यायिक जांच व घोटाला उजागर करने वाले अधिकारी को सुरक्षा देने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिलाधीश कांकेर को दिया गया ।
राजपूत ने ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से ये सरकार सत्ता में आई कुछ न कुछ घोटाले सामने आते ही जा रहे है । ऐसा लगता है कि कांग्रेस की जो घोटाला, भ्रष्टाचार करने की प्रवृत्ति है वो 15 साल सत्ता से दूर रहने के बाद भी नही गई है । ताजा मामला महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग का है जहां विभाग के अधिकारियों द्वारा निर्धन कन्या विवाह सामग्री व रेडी टू इट कार्यक्रम का 30 लाख रु भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है । उक्त घोटाला उजागर हुए काफी दिन हो गए और सरकार द्वारा विभागीय जांच के नाम पर खानापूर्ति कर दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने महासमुंद के महिला बाल विकास विभाग में हुए 30 लाख के घोटाले पर न्यायिक जांच व दोषियों पर कार्यवाही की मांग करने वाले जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूर्ण सुरक्षा देने की मांग भुपेश सरकार से की है ।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा देवी शर्मा ने भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार उजागर करने वाले अधिकारी को सम्मान देने के बजाय कांग्रेस सरकार प्रताड़ित कर रही है । 30 लाख के घोटाले पर कार्यवाही व अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर उक्त अधिकारी को अनशन पर बैठना पड़ रहा है । भ्रष्टाचार पे कार्यवाही की मांग करने वाले अधिकारी को ही उल्टे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा ।
भाजपा महिला मोर्चा ने उक्त भ्रष्टाचार के मामले पर कड़ी कार्यवाही व दोषी अधिकारियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग राज्यपाल से की गई है ।
ज्ञापन सौंपने वालो में जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी निपेन्द्र पटेल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मीरा सलाम व रूखमणी उइके रहे ।
कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए मोक्षित कार्पोरेशन गंजपारा दूर्ग द्वारा जिला प्रशासन कांकेर को 500 नग पल्स ऑक्सीमीटर का दान किया गया है। उक्त कार्पोरेशन के पदाधिकारी द्वारा पल्स ऑक्सीमीटर को आज कलेक्टर चन्दन कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल उईके भी मौजूद थे।
चेम्बर ऑफ कामर्स कांकेर के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर एव जिला दण्डाधिकारी चन्दन कुमार को आवेदन प्रस्तुत कर आवश्यक सेवाओं को प्रतिबंध से छूट प्रदान करने का अनुरोध किया गया था, जिसके अनुुक्रम में कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा जिले में समस्त शासकीय एवं निजी निर्माण कार्याें से संबंधित सामग्रियांे की होम डिलीवरी हेतु दोपहर 02 बजे तक अनुमति दी गई है, साथ ही निर्माण कार्यों के बैंक संबंधित लेन-देन की भी अनुमति दी गई है। कृषि कार्य से संबंधित ट्रेक्टर, हार्वेस्टर के रिपेयरिंग एवं पंक्चर रिपेयरिंग की दुकानों को दोपहर 02 बजे तक संचालन की अनुमति होगी। इनके मशीनरी पार्ट््स, वाटर पंप की भी दोपहर 02 बजे तक होम डिलीवरी की अनुमति होगी।