City Media - Page 1578 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1578

अबुझमाड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के आदिवासी ग्रामों तक टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया गया

0

एस. करीमुद्दीन UNI

छत्तीसगढ़ का सबसे अतिसंवेदनशील इलाका, पहुंचविहिन और सबसे कम साक्षरता का इलाका अबूझमाड़ का है. यहां घनघोर जंगल, नदी-नाले और पहाड़ संवेदनशील होने के कारण सैकड़ों गांव तक प्रशासन की पहुंच नही है. अति संवेदनशील इलाके में बीजापुर जिले के भैरमगढ़ से मेडिकल टीम अबूझमाड़ से लगे दूरस्त गांव में डाॅ. सरिता मनहर के नेर्तत्व में यह टीम नदी पार कर ताकीलोड़ गांव पहुंचा जहां आदिवासियों का कोरोना उपचार टीकाकरण किया जाना था.

जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. के. बनपुरिया ने बताया कि बस्तर संभाग का अबूझमाड़ इलाका जो बीजापुर, नारायणपुर, महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में आता है वहां के अधिकांश लोग अनपढ़ एवं अशिक्षित है, इसलिए हर तरह की दिक्कत आती है. दूर-दूर गांव पारा टोला में होने से कोरोना टीका के साथ पहुंचना कठीन काम था. इसके बावजूद महिला चिकित्सक सरिता मनहर भैरमगढ़ ब्लाॅक का ताकीलोड़ गांव पहुंचना मेडिकल स्टाॅफ को जोखिम उठाना कम नही है. इस इलाके सारे गांव अतिसंवेदनशील माने जाते है और यह इस गांव में पहुंचे वाली पहली महिला चिकित्सक है.

डाॅ. सरिता मनहर ने बताया कि मोटरसाईकिल, नाव एवं पैदल सफर कर गांव तक पहुंचा गया. उन्होंने बताया कि इन्द्रावती के उसपार के सारे गांव अतिसंवेदन शील माना जाता है सड़के नही होने से नदी नाले खेत पहाड़ पगडंडीयों के रास्ते हमारा दल पहुंचा. यहां के आदिवासियों ने टीका करण का विरोध नही किया न हमसे कुछ पुछताछ की यह इलाका गोड़ी भाषा जानने वाला है इसलिए यह दल गोड़ी बोली जानने वाला स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल थे.

उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक होने से गांव में महिला मरीजों का संकोच दूर हुआ इस जोखिम भरे सफर में जहां हर कदम पर नक्सलवाद का खौफ है वहा जाने में किसी प्रकार का संकोच व डर नही लगा.

डाॅ. सरिता ने बताया कि गत 18 जुलाई 2020 को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उनकी पदस्थापना हुई बीजापुर के नाम से वैसे ही डरते थे. क्योंकि लगातार आये दिन इस इलाके में नक्सलियों की घटनाए होती थी. पर अब मेरी नजरों में भैरमगढ़ बहुत प्रकृति सुंदरता से भरपूर है यहां के लोग सीदे-सादे व सरल स्वभाग के है इस इलाके में अधिकांश अनिमिया एवं मलेरिया के मरीज अधिक है प्रारंभ में गोड़ी भाषा होने के कारण दू-भाषियों को साथ में रखना पड़ता था अब धीर-धीरे टूटी बोली मैने भी सिख ली है इस इलाके में सबसे ज्यादा बच्चे व गर्भवती महिला कुपोषण की शिकार है.

डाॅ. सरिता ने बताया कि ताकीलोड़ जाने से पहले मुझे ताकीलोड़ का नाम भी ठीक से याद नही हो रहा था. नदी तक हमारी टीम एम्बुलेंस में गयी, फिर रेत में पैदल चलकर नदी में नाव में सवार हुए नाव डगमगा रही थी. नदी के उसपार हम चार बाईक में सवार होकर हमने कुछ लोगों को समान लेके आगे भेज दिया और कुछ दूरी तक पैदल जंगलों मंे गये समान छोड़कर आने के बाद हम बाईक में सवार होकर गांव पहुंच गये. वापसी में बारिश, जंगलों के बीच पगडंडी से गुजर कर घर तक पहुंचे.

युकां जिला मीडिया प्रभारी आदित्य के निवेदन पर वार्ड में सैनिटाइजर का छिड़काव

0

बालोद जिला के दल्लीराजहरा मे कोविड – 19 कोरोना संक्रमण को देखते हुए वार्ड क्र. 15 के युवा आदित्य रामटेके ने वार्ड क्र.15 मे शाहिद हॉस्पिटल ओ.पी.डी जाने वाले रास्ते एवं वार्ड मे सभी जगह सेनिटाइज़र का छिड़काव करवाया एवं बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए वार्ड वासियो को टीकाकरण कराने की सलाह दिया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जिस किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण से बचाओ हेतु टीका नही लगा है वो शाहिद हॉस्पिटल में जा कर वैक्सीन लगवाए । मीडिया प्रभारी आदित्य की निवेदन के पश्चात जिस व्यक्ति को टीका नही लगा है वह कोरोना संक्रमण से बचाओ हेतु टीका लगवाने के लिए के शाहिद हॉस्पिटल लिए प्रस्थान किया , एवं वार्ड के सभी युवाओं से निवेदन किया कि 1 मई से 18 वर्ष वालो को निःशुल्क वैक्सीन लगाया जाएगा आप सभी इसमें हिस्सा ले कर वैक्सीन अवश्य लगवाए ।

Breaking बालोद जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर ने फिर से बढ़ाया लॉकडाउन

0

बालोद जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 06 मई 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है –

पूर्ण लॉकडाउन में भी बंद दुकान के अंदर से समान बेचने पर नायब तहसीलदार चालानी कार्यवाही की गई

0

बालोद–वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ रहा है वही आज सभी जिलों में पूर्ण लॉकडाउन है पूर्ण लॉकडाउन है जहां आज दिनांक 24.04.2021 को गुरुर नगर के सोनू डैली नीड्स बंद दुकान के अंदर से ही समान बेच रहा था गुरूर नगर पंचायत की टीम व नायब तहसीलदार गुरूर शिवेंद्र सिन्हा जी ने सोनू डेली नीड्स के विरुद्ध लॉक डाउन नियमों का उल्लंघन करने के कारण में 3000 रु चालानी कार्यवाही की गई है।

कोरोना टीकाकरण में सहयोग करते हुए स्वयंसेवक

0

बालोद–युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार , भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत डॉ. लीना साहू जिला संगठक जिला – बालोद रासेयो के मार्गदर्शन में मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर जिला – बालोद के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम के नेतृत्व में स्वयंसेवक अजय कुमार बी. एस. सी. तृतीय वर्ष ने निस्वार्थ सेवा भाव से काम करने का संदेश दिया एवं टीकाकरण में अपना सहयोग प्रदान किया साथ ही टीका लगवाने हेतु जागरूक किया।

अपने ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर इसी प्रकार के जनसेवा कार्यों में सहयोग करते हुए लोगों में कोरोना वायरस से बचने हेतु हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग , मास्क वितरण , साथ ही अनेकों जनजागरुकता कार्यक्रमों में निरंतर निस्वार्थ भाव से सहयोग प्रदान करते हैं। इस काम में मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर की प्राचार्य / कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम रासेयो का मार्गदर्शन हमेशा स्वयंसेवकों के साथ रहता है।

असंवेदनशील कांग्रेस राज्य सरकार को जगाने भाजपा ने दिया धरना

0

अपने घरों के सामने धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

कोरोना महामारी को रोकने में असफल कांग्रेस सरकार-किरण देव

छत्तीसगढ़ की जनता के लिये जारी रहेगा भाजपा का संघर्ष-केदार कश्यप

जगदलपुर।भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज प्रांतव्यापी आह्वान पर कोरोना के विरूद्ध लडा़ई में पूर्ण रूप से विफल प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।अपने अपने घरों के सामने भाजपा कार्यकर्ता बैनर पोस्टर के साथ दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक धरने पर बैठे। भाजपा प्रदेश महमंत्री किरण देव,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी,डा.सुभाऊ कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना ने भी अपने निवास के सामने असंवेदनशील प्रदेश सरकार का विरोध करते धरना दिया।

समूचे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज जागो भूपेश सरकार जागो जैसे नारों के बैनर पोस्टर के साथ राज्य सरकार का विरोध करते हुए जोरदार धरना प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि कोरोना के प्रकोप में छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार ने बीच मंझधार में डूबने छोड़ दिया है।इस नकारी सरकार का विरोध भाजपा कर रही है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि असंवेदनशील व लापरवाह भूपेश सरकार को जगाने के लिये भाजपा का धरना प्रदर्शन है।प्रदेश की जनता के लिये भाजपा निरंतर संघर्ष करती रहेगी।जिलाअध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि यह राज्य सरकार की नाकामी है कि आज पूरा प्रदेश व जनता कोरोना महामारीके कहर से त्राहि त्राहि कर रही है। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि कोरोना संकट के भयावह समय में छत्तीसगढ़ में रोज़ मौत के आंकडे़ बढ़ रहे है और गैर जिम्मेदार कांग्रेस सरकार मौजूदा समय में जीवन रक्षक कोरोना वैक्सीन पर ओछी राजनीति कर रही है।

भाजपा के प्रदेश व्यापी आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता देर शाम तक धरने पर बैठे रहे और आज के धरना कार्यक्रम की फोटो विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी होते रहे।भाजपा के धरना कार्यक्रम में कमलचंद भंजदेव,जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे,श्रीनिवास मिश्रा,श्रीधर ओझा,रामाश्रय सिंह,वेद प्रकाश पांडे,रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव,राम कुमारी यादव,संजय पांडे,अविनाश श्रीवास्तव,मनोहर तिवारी,संग्राम सिंह राणा,आर्येन्द्र आर्य,मनोज पटेल,शशिनाथ पाठक,शिरीष मिश्रा आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विफल भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन

0

जगदलपुर। जिला कोषाध्यक्ष भाजपा बस्तर रजनीश पाणिग्राही ने प्रदेश की भूपेश सरकार मे कोरोना संक्रमण के वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार इस महामारी से निपटने मे पूरी तरह विफल हो चुकी है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच मौत के आंकड़े अब डराने लगे है । नरेंद्र पाणिग्राही प्रदेश का. स. सदस्य व्यवसायी प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा एक ओर टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट मे यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वही दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल मे बिस्तर और ऑक्सीजन, जांच किट की कमी, जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

शशिभूषण रथ प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ ने कहा राज्य सरकार की विफलता के चलते राज्य में कोरोना बढ़ रहा है एवं लोग मर रहे हैं । आज भूपेश सरकार की विफलता को लेकर जनता के बीच ले जाने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश भर के कार्यकर्ता आज 24 अप्रेल दोपहर 2.00 बजे से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, हाथों में तख्ती लेकर अपने घरों के दरवाजे पर धरना प्रदर्शन किया।

भाजपा शहर मंडल के नेताओ ने अपने निवास के सामने दिया धरना, इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो रही भूपेश सरकार की नाकामी।

0

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ भूपेश सरकार की कोरोना को लेकर लचर व्यवस्था, ऑक्सीजन की कमी दवाइयों की हो रही कालाबाजारी व अन्य विषयों को लेकर इस सोई हुई सरकार के खिलाफ 3 घंटे का धरना दिया गया और सरकार से आग्रह की आग्रह किया कि जल्द से जल्द सुव्यवस्थित व्यवस्था इस छत्तीसगढ़ में बनाई जाए

भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी, अव्यवस्था तथा संवेदनहीनता के खिलाफ अपने निवास के सामने धरना प्रदर्शन किया इस दौरान राकेश यादव ने कहा कि इतिहास के पन्नो पर दर्ज हो रही भूपेश सरकार की नाकामी, पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है कोरोना महामारी को लेकर लोग सदमे में है,भयभीत हैं, डरे हुए हैं। लोग जँहा भी समाधान के लिए नजर डालते हैं दूर तक समस्याएं नजर आती हैं।लगातार लोग सरकार की इस अव्यवस्था के कारण, जिला चिकित्सालय हो चाहे प्रदेश के अस्पताल समस्त छत्तीसगढ़ भर में पर्याप्त समस्या मरीजों को झेलनी पड़ रही है और छत्तीसगढ़ के आम जनों का जीवन संकट में है संकट के इस दौर में सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है जो अत्यंत आवश्यक मेडिसिन है वह ब्लैक में बिक रहे हैं। इस पर सरकार कोई कार्यवाही करना जरूरी नहीं समझ रही है। आमजन त्राहि-त्राहि हैं अस्पतालों की परिस्थितियां यह है कि कोविड-19 मरीजों को भर्ती तो कर लिया जा रहा है लेकिन उनके पीने तक के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मेडिसिन लिख दिए जा रहे हैं किंतु से खाना कैसे हैं यह नहीं बताया जा रहा है।ऑक्सीजन की कमी है, वेंटीलेटर की कमी, बेड की कमी एम्बुलेंस की कमी शव वाहन की कमी,पूरे छत्तीसगढ़ में अत्यंत भयावह स्थिति निर्मित हो गई है। ना कोई सुनने वाला है ना कोई देखने वाला है।अंधेर नगरी चौपट राजा के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के बड़े-बड़े मंत्री निष्क्रिय हो गए हैं। जनता भगवान भरोसे है। इन्हीं सब विषयों को लेकर इस गूंगी, बहरी, गैर जिम्मेदार, सरकार के खिलाफ संपूर्ण छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता कार्यकर्ता आज अपने अपने निवास के सामने आज धरना प्रदर्शन कर इस सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने अपने निवास स्थान पर धरना देते हुए कहां की बालोद शहर की बात हो या पूरे जिले की व्यवस्था के बारे में बात हो हम लगातार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए लोगों को हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं और आज इस त्रासदी को 25 दिन हो गए फिर भी यहां सरकार व्यवस्था बनाने में नाकाम है और लगातार छत्तीसगढ़ की जनता अपने जान से हाथ धो रही है बालोद में भी डी एम एफ में फंड है जिस फंड से पूरी व्यवस्था बनाई जा सकती है हमने 2 दिन पूर्व या मांग जिला कलेक्टर के नाम से भेजी थी और आज हम इस धरने के माध्यम से फिर मांग करना चाहते हैं कि इस फंड का उपयोग करते हुए कोरोना के लेकर इस जिले में व्यवस्था बनाई जाए |

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल में आज अपने निवास स्थान पर धरना देने वालो मे राकेश यादव,, राजा दीवान,शाहिद खान,सुरेश निर्मलकर,कमलेश सोनी,कमल पंपलिया, गिरजेश गुप्ता ,प्रीतम यादव,प्रभाकर बाघमार,लेखन सहीरो,शशि साहू, हितेश्वरी कौशिक ,त्रिवेणी कौशिक अकबर तिगाला,अश्वनी साहू, आदि ने धरना दिया

Big Breaking – दल्ली में फिर हुआ कोरोना विस्फोट

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर थमने के बजाय बढ़ते ही जा रहा है | लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है | कोरोना की दूसरी लहर नहीं तूफ़ान बनकर आई है |

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में असफल भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा अजा मोर्चा का धरना प्रदर्शन

0

दल्ली राजहरा- छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने एवं कोरोना संक्रमित मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने में असफल रहने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देश पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय एवं जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों मे धरना प्रदर्शन किया गया ।

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागडे ने कहा कि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों में सामंजस्य का अभाव होने एवं अधिकारियों द्वारा कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की अनदेखी करने के दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं प्रदेश में लाखों लोग कोरोनावायरस से पीड़ित हैं साथ ही सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। एक और टेस्टिंग ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट में यह सरकार फिसड्डी साबित हो रही है तो वहीं दूसरी ओर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण अस्पताल में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, जांच किट की कमी एवं जरूरी दवाओं की कमी से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कोरोना संक्रमण की रोकथाम में नाकाम रहने वाली भूपेश सरकार की निंदा करते हुए अपील करती है कि शीघ्र ही प्रदेश में अच्छी एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारू रूप से संचालित करें ताकि जनहानि को रोका जा सके । भाजपा के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मोर्चा के जिला कार्यसमिति के सदस्य सागर गनीर, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित बंजारे, जनजाति मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रवीण उइके, रोशन साहू भुनेश्वर देवांगन, मंजेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता अपने अपने घरों में ‌धरने में बैठे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS