करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में दफन किए गए लाश बरामद
जगदलपुर नगर के बोधघाट क्षेत्र थाना क्षेत्र की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर विजय वार्ड का युवा दैहिक शोषण करता रहा। महिला द्वारा शादी के लिए दवाब बनाए जाने के बाद उक्त युवक ने इसकी हत्या कर शव को जगदलपुर से दूर बकावंड ब्लाक के करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में दफन किया गया था जिसे बरामद किया गया है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के जिले स्तर व थाने स्तर का महकमा करीतगांव स्कूल ग्राउंड में डेरा डाले हुए हैं।
विगत दिनों महिला की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बोधघाट थाने से गंभीरता पूर्वक जांच नहीं किया जा रहा था जिसके बाद यादव समाज द्वारा बस्तर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा से मुलाकात किया था जिसके बाद एक विशेष दल गठन किया गया था और पुलिस ने आरोपी को ओड़िशा से ट्रेस कर लिया। आरोपी युवक द्वारा महिला की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने जगदलपुर से नलपावंड के सड़क मार्ग पर बसे करीतगांव स्कूल के ग्राउंड में शव को दफन किया गया है। युवक विजय वार्ड के साथ ही गुमडेल गांव का भी है और जहां शव बरामद किया गया है वह सड़क सुनसान इलाके में है। दूसरी तरफ पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम हेमसागर सिदार से चर्चा करने की कोशिश किया गया किंतु उनका मोबाइल नंबर बंद होने से प्रशासनिक पक्ष नहीं रखा गया ऐसा प्रतीत होता है कि मामले का खुलासा देर शाम तक होगा।
समाज के वरिष्ठों से आशीर्वाद लिया एवं समकक्षों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने शहर के गुजराती समाज भवन मे गुजराती समाज के द्वारा आयोजित दिपावली मिलन समारोह में शिरकत की एवं समाज के वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लेकर पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गुजराती समाज का बस्तर जगदलपुर के समेकित विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है सामाजिक सौहार्द एवं शहर विकास के कार्यों में समाज के द्वारा लगातार योगदान दिया जाता रहा है श्री गुजराती शिक्षण समिति द्वारा संचालित स्कूल समेत विभिन्न समाजोपयोगी संस्थाओं से समाज ने अपने सामाजिक दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है उन्होंने समाज के वरिष्ठों के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए समाज का आशीर्वाद सदा प्राप्त होने की बात कही इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा की माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश जी की कृपा आप सभी के परिवार पर सदा बना रहे तथा आप सभी के परिवार में धन धान्य समृद्धि से परिपूर्ण हो
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह समाज के वरिष्ठ नवीन भानूशाली,बालजी भाई पटेल, पोपट भाई पटेल, नरेन्द्र मोतीवाला,एन डी चोपड़ा,रमणिक भाई पटेल,मोहन पटेल,शरद पंड्या,प्रमोद मोतीवाला,ऋषि हेमाणी,भानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, दिपेश राजपुरिया, अनिल पटेल,चेतन पटेल, विकास चौहान, धर्मेन्द्र पटेल,बाबू भाई पटेल,नानजी भाई चोपड़ा,प्रवीण लोटिया, जेठवा जी,नरु भाई पटेल, नरेंद्र भाई मालू समेत समाज के सभी वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने विजयवाड़ा पहुंच शक्ति पीठ माता कनक दुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के कुशल मंगल एवं सुख शांति समृद्धि की कामना की
विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाय एस जगनमोहन रेड्डी एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती आर के रोजा को आमंत्रित करने आंध्र प्रदेश की राजधानी विजयवाड़ा ( अमरावती ) के प्रवास पर हैं
विजयवाडा पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता कनक दुर्गा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं माता दुर्गा से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के कुशल मंगल,सुख शांति समृद्धि की कामना की
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा,इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,जी राजेश एवं संयुक्त कलेक्टर भागवत प्रसाद जायसवाल मौजूद रहे
पुलिस अधीक्षक मीणा को लगाया फोन शीघ्र आरोपियों को पकड़ने की रखी बात
पत्रकार रितेश पांडे पर कल हुए हमले से पत्रकारो मे भारी रोष है और महारानी हॉस्पिटल मे दो घंटे तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने मे बैठ गये इसी बीच संसदीय सचिव एवम स्थानीय विधायक रेखचंद जैन ने पुलिस अधीक्षक को फोन लगाकर अतिशीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की एक आरोपी की पहचान हो गई है हम अतिशीघ्र उसे पकड़ लेंगे
विदित हो की इस समय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के प्रवास पर है वे वहां राज्योत्सव का आमंत्रण देने गये हुए है
• धारा 13 जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया गया जप्त
विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यानि रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 02 शीतला मंदिर के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. ईश्वर प्रसाद रात्रे पिता उदय राम साकिन वार्ड क० 25 राजहरा 02. अमित कुमार ठाकुर पिता दुखद राम ठाकुर साकिन वार्ड क0 05 राजहरा 03. रवि निषाद पिता नजरू निषाद साकिन वार्ड क. 02 राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3100 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
• आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को किया
गया जप्त
विवरण श्रीमान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में दिनांक 24-25.10.2022 के दरम्यान रात्रि मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 10 संतोष गैरेज के पास 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे आरोपियों 01. सुनील कुमार साहू पिता पिताम्बर साहू निवासी वार्ड क0 21 शास्त्री नगर राजहरा 02. सूरज कुमार पिता रमेश कुमार वार्ड क० 14 भगोली पारा राजहरा 03. ऋषि कुमार यादव पिता देवेन्द्र यादव 04. चन्द्रप्रकाश पिता उदय राम हल्बा 05. किर्तन कुमार यदु पिता स्व. मोहन लाल यदु साकिनान वार्ड क0 10 संतोषी नगर राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद छ०ग० के कब्जे से नगदी रकम 3,900 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन ठाकुर, नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, धर्मेन्द्र सेन, भुनेश्वर यादव, जीवन नाग, रवि बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज रूरल आई टी क्विज प्रतियोगिता में हुए दो चरणों की प्रतियोगिता में कड़ी टक्कर से छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान बनाने वाले उदित प्रताप सिंह 18 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेंगे । वो छत्तीसगढ़ से अकेले प्रतिभागी होंगे। उल्लेखनीय है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा रूरल इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी क्विज प्रतियोगिता का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन किया जाता है, जिसे अलग-अलग चरणों में संपन्न करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक राज्य से एक प्रतिभागी का चयन किया जाता है। इस राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के लिए चयनित बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर 10 भिलाई के कक्षा 11वीं के छात्र उदित प्रताप सिंह राजहरा माइंस में कार्यरत सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह एवं श्रीमती संध्या सिंह चंदेल उच्च वर्ग शिक्षिका मिडिल स्कूल बेलोदा के सुपुत्र हैं।
उदित प्रताप सिंह के बड़े भाई आदित्य प्रताप सिंह वर्तमान में हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं, जिन्होंने वर्ष 2020 क्लेट परीक्षा में छत्तीसगढ़ में 26 वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया था । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बेंगलुरु की हवाई यात्रा समेत सभी इंतजाम टीसीएस द्वारा ही किए गये हैं । उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य,शिक्षकों, समेत परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की हैं। ज्ञानेन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष सीटू राजहरा।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज शहर दल्ली राजहरा के गौ रक्षा प्रमुख दुष्यंत ताम्रकार और उनके साथियों के द्वारा गोवर्धन पर्व पर गौ माता को पूजा अर्चना कर तिलक लगाकर माला पहनाकर उन्हें घी युक्त रोटी और गुण खिलाया गया और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किए कई सालों से उनके और उनके साथियों के द्वारा गौ सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है सड़क पर घूम रहे गौ माता की बीमार पड़ने पर या किसी तरह दुर्घटना ग्रस्त होने पर उनका इलाज उनके साथियों के द्वारा किया जाता है
आज गोवर्धन पूजा पर गौ माता की पूजा करने का सौभाग्य मिला जिसमें प्रमुख रुप से विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शंकर साहू जिला उपाध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव. राकेश देवांगन नगर उपाध्यक्ष हरीश बाग नगर मंत्री गोलू जायसवाल अभिषेक देवदास अजय देवांगन सोनू मानिकपुरी और गौ रक्षा सेवा समिति के सदस्य भी इसमें मौजूद रहे ।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
🔅 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही।
🔅 कोतवाली, बोधघाट, परपा, भानपुरी, एवं अन्य था
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा (भापुसे.) के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में बस्तर जिले में दीपावली पर्व के दौरान अभियान चलाकर जुआ खेल रहे जुआडियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दीपावली पर्व के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में जुआ खेलने संबंधी सूचनाए प्राप्त हो रही थी। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक ,विकाश कुमार (भापुसे.) एवं अनुभाग अधिकारियो (पुलिस) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित कर विशेष अभियान संचालित किया गया है। जिस हेतु थाना एवं अनुभाग स्तर पर जुआ रेड हेतु गठित टीम के द्वारा दिनांक 21 अक्टुबर से 25 अक्टुबर 2022 तक जुआ के कुल 46 प्रकरण पर कार्यवाही किया गया है, जिसमें 184 आरोपियो/जुआडियों पर कार्यवाही कर 2,87,490/-रूपये की जप्ती की गयी है। उक्त सभी कार्यवाही धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत की गयी है। उक्त जुआ एक्ट की कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर, बोधघाट, परपा, भानपुरी, नगरनार, कोडेनार, बस्तर, करपावंड, बडांजी, बकावंड, के अन्तर्गत किया गया है।
आज दिनांक 26/10/2022 को अभाविप बस्तर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली की समस्याओं को लेकर सहायक आयुक्त बस्तर को ज्ञापन सौंपी | छात्रों ने बताया कि विद्यालय में मुलभुत समस्याओं को लेकर कई बार प्राचार्य एवं अधिकारियों को अवगत करवाया गया किन्तु आज पर्यन्त तक कोई समाधान नहीं किया गया, छात्रों ने बताया कि स्कूल में पीने के पानी की सुविधा नहीं हैं जिससे मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा हैं, विद्यालय में कई खेल के खिलाड़ी हैं किन्तु ना ही उन्हें खेल सामग्री और ड्रेस दिया जाता हैं जिससे छात्रों को खेल के दौरान आवश्यक सभी सामानों की व्यवस्था स्वयं के द्वारा करना पड़ता हैं | भोजन के गुणवत्ता पर भी छात्रों ने आपत्ति की हैं | विगत कई वर्षो से छात्रों को यात्रा भत्ता भी नहीं दिया गया हैं | छात्र छात्राओं ने चर्चा के दौरान बताया कि शिकायत करने पर छात्रों को शांत कराने के लिये धमकी देकर प्रताड़ित किया जाता हैं जिससे छात्रों में भय का माहौल बना रहता हैं | इस दौरान अभाविप जिला संयोजक वरूण साहनी ने बताया कि अभाविप सदैव छात्रहित में प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु छात्रों के साथ खड़ी हैं एवं एकलव्य बेसोली की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन को कई बार अवगत भी करवाया गया हैं किन्तु किसी भी अधिकारी का ध्यान नहीं देना दुर्भाग्य की बात हैं | श्री साहनी ने शासन प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि शीघ्र ही छात्रों की समस्या का समाधान नहीं किया जाता हैं तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के साथ उग्र आंदोलन हेतु बाधित होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी | इस दौरान शैलेश ध्रुव, कुलदीप ठाकुर, सुकुल बघेल, हिमांशु कश्यप, सुनील मंडावी, सुनील करताम, केशव कुंजाम, राजेश, लीलाधर, रमेश, अभिषेक एवं अन्य छात्र उपस्थित थे |