City Media - Page 5 of 1872 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 5

नगदी रकम व मोबाईल लूटपाट करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार।

0

पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण (भा0पु0से0) के निर्देशन में लूट के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

प्रार्थी से नगदी रकम व मोबाईल लूटपाट करने वाले 01 अपचारी बालक सहित 01 अन्य आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियो के कब्जे से मोबाईल सेट व लूट की रकम 11,120 रूपये बरामद।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थी बकरा खरीदी करने ग्राम घीना थाना सुरेगांव क्षेत्र आया था उसी दौरान 02 अज्ञात मोटरसायकल सवार व्यक्ति प्रार्थी के साथ गंदी-गंदी गाली गलौज कर मारपीट कर उसके मोबाईल रियलमी कम्पनी का व नगदी रकम 14700 रूपये को लूट कर ग्राम बासिन की तरफ भाग गये। । प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुरेगांव में अपराध क्रमांक 62/2026 धारा 296,115(2),309(4),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना मे लिया गया । मामले को गंभीरता से लेते हूए

पुलिस अधीक्षक बालोद किरण चव्हाण (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में लूट के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना सुरेगांव व साइबर से टीम गठित किया गया था। टीम द्वारा लोकल संसूचना व तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से आरोपियो की पतासाजी कर चिन्हांकित किया गया। देर रात्रि को टीम चिन्हांकित आरोपियो के घर ग्राम बासिन से मुख्य आरोपी एवं 01 अपचारी बालक को उसके गांव से पकड़कर बारिकी से पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। मुख्य आरोपी उपेन्द्र कुमार साहू के कब्जे से लूट के नगदी 11,120 रूपये एवं अपचारी बालक से लूट के मोबाईल को बरामद कर दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।आरोपियों का पता-1.उपेन्द्र कुमार साहू पिता चंपालाल साहू उम्र 20 साल पता ग्राम बासीन थाना सुरेगांव जिला बालोद। 2.विधि से संघर्षरत बालक।जप्त मशरूका- मुख्य आरोपी के कब्जे से लूट के नगदी 11,120 रूपये एवं अपचारी बालक से लूट के मोबाईल को बरामद। घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल भी बरामद किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व सामान बरामदगी में विशेष भूमिकाः-थाना प्रभारी सुरेगांव निरीक्षक सोन सिंह सोरी , सउनि नीलकंठ भूआर्य , प्र0आर0 प्रवीण ठाकुर, आरक्षक पुर्षोतम यादव, वरूण कुर्रे, केहर नेताम ,किशन पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी स0उ0नि धरम भूआर्य, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू का विशेष योगदान रहा।

अब जेन-जी के बीच कांग्रेस की पैठ मजबूत करने में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0

सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत बनाने की ठोस पहल की बैज ने

सोशल मीडिया टीमों से की वन-टू-वन चर्चा

अर्जुन झा-

जगदलपुर सोशल मीडिया आज जनता खासकर युवा वर्ग जिसे अब जेन-जी के नाम से पुकारा जाता है, की आवाज की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। पलक झपकते ही हर बात पूरी दुनिया में फैल जाती है। सोशल मीडिया की इसी ताकत को महसूस किया है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने। श्री बैज अब कांग्रेस संगठन में सोशल मीडिया पर बड़ा फोकस कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय युवा नेता के रूप में दीपक बैज अब जेन जी की पहली पसंद बन चुके हैं। युवाओं के बीच संवाद स्थापित करने की कांग्रेस की रणनीति का पहला और बड़ा चेहरा संगठन को मिला है दीपक बैज के रूप में। स्वयं जेन जी की श्रेणी में आने वाले दीपक बैज प्रदेश में जेन जी के बीच जाकर अपनी पार्टी की नीति रीति को मजबूती से रखने और एक पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया के जरिए जेन जी को कांग्रेस से जोड़ने के अभियान में दीपक बैज जुट गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेशभर के सोशल मीडिया प्रभारियों एवं सक्रिय पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा की। बैठक का उद्देश्य संगठन की डिजीटल ताकत को और मजबूत करना तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाना रहा।

बैठक के दौरान खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की सोशल मीडिया सक्रियता पर भी विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला सचिव रिंकू गुप्ता, जिला प्रवक्ता मनोहर सेन एवं देवेंद्र तोड़े से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अलग से चर्चा कर जिले में संगठन की गतिविधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता तथा सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे प्रचार-प्रसार की जानकारी ली। दीपक बैज ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रत्येक गतिविधि, प्रेस विज्ञप्ति, जनआंदोलन, कार्यक्रम और जनहित से जुड़े मुद्दों को जिले, ब्लॉक, शहर एवं बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारी नियमित रूप से शेयर, लाइक करें और अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज संगठन की सबसे प्रभावी ताकत बन चुका है और इसकी सक्रियता से कांग्रेस की आवाज सीधे आम जनता तक पहुंचाई जा सकती है। बैठक में डिजीटल समन्वय को मजबूत करने, सभी स्तरों पर सोशल मीडिया टीम को सक्रिय रखने तथा संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन दिलाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों से सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

दल्ली राजहरा के व्यापारियों में अजीब जंग

0

एक व्यापरी के बहिष्कार का ऐलान

अर्जुन झा

दल्ली राजहरा नगर के दो प्रतिष्ठित व्यापारी कभी गहरे दोस्त हुआ करते थे, आज वे एक दूसरे के कट्टर दुश्मन बन बैठे हैं। आलम यह है कि इनमे से एक व्यापारी का हुक्का पानी तक बंद करने का ऐलान कर दिया गया है। इस अजीब जंग की शुरुआत आपसी दुश्मनी से हुई है और अब इसे व्यापारिक तथा सामाजिक रूप देने की कोशिशें की जा रही हैं। लोगों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया का जमकर उपयोग किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी और स्टील सिटी होटल के संचालक की मित्रता संगठन में जग जाहिर थी, किंतु स्वजातीय व्यापारी के किसी जमीन मामले को लेकर अध्यक्ष इस कदर अपने व्यापारी मित्र प्रवीण जैन से व्यथित हुए कि उन्होंने संघ के भीतर ही अन्य व्यापारी साथियों की अनदेखी करते हुए होटल स्टील सिटी में नहीं जाने कई समाज से अपील की है। जिसमें उनके ही स्वजातीय समाज ने पत्र लिख कर इस प्रतिष्ठान में अपने समाज को नहीं जाने का फतवा जारी कर दिया है। वहीं शहर के एक और समाज के कुछ लोगों द्वारा भी इसी तरह की हरकत करने की बात सामने आ रही है। एक कहावत है कि समाज लोगों के बीच भगवान का रूप होता है किंतु व्यापारी संघ जिस प्रकार से अपने अपने हितों को देख कर टकराव की मुद्रा में आमने सामने हैं उससे शहर के आम आदमी और छोटे व्यापारी परेशान है। अब खबर आई है कि उक्त होटल के संचालक को आवश्यकता की वस्तुएं पहुंचाने वाले छोटे और फुटकर व्यापारियों को समान देने से रोकने और नहीं मानने पर सार्वजनिक रूप से अर्थदंड लगाने की बात कही जा रही है शहर के लोगों ने कहा कि पहली बार ऐसे घोषित रूप से एक व्यापारी दूसरे व्यापारी को निपटाने उसका हुक्का पानी बंद करके उसके सामाजिक बहिष्कार की बात कह रहा है। आज शहर का व्यापारिक समाज दो नहीं बल्कि कई गुटों में बंट कर अपनी व्यापारिक संभावनाओं पर खुद विराम लगा रहा है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि शहर का प्रबुद्ध वर्ग दोनों के बीच शांति स्थापित करना छोड़ यह देख रहा है उसकी लड़ाई में हमारा क्या फायदा या नुकसान है। उजड़ते शहर में कोई व्यापारी अपनी करोड़ों की पूंजी लगाकर अपना रोजगार लगाता है तो शहर के दर्जनों लोगों को रोजगार भी देता है जिससे उनके परिवार अपना जीवनयापन करते हैं। अब इन दो व्यापारियों की फतवेबाजी के बीच शहर के छोटे छोटे एक दूसरे के समर्थक व्यापारियों के बीच ऐसी कटुता आई है कि वो एक दूसरे को निपटने और निपटा lने की भावना से ग्रसित हो गए हैं। शहर के ही कुछ समाजसेवियों ने कहा कि शहर के राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियन को सामने आकर इनके बीच की आपसी प्रतिद्वंदिता को खत्म करनी चाहिए, वरना दल्ली राजहरा की बची खुची साख भी मिट्टी में मिल जाएगी। व्यापारी आपसी दुश्मनी भूल कर काम करेंगे, तो इसका लाभ समाज के हर तबके को मिलेगा। वरना कटुता बनी रही, तो आगे चलकर यह जातीय और सामाजिक संघर्ष की वजह भी बन सकती है।

सनौद पुलिस की बड़ी सफलता –चोरी के आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया आरोपी

0

सनौद पुलिस की त्वरित कार्यवाही का असर – चोरी गए मोबाइल एवं रुपए बरामद🔹 👮 अपराधियों पर पुलिस की कड़ी नजर – चंद घंटे में पकड़ा गया अज्ञात चोरविवरणश्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर जिला बालोद के मार्गदर्शन /पर्यवेक्षण में थाना सनौद पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध में चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 4 घंटे के भीतर संदेही को पता कर पकड़ा गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया , आरोपी से चोरी गया रेडमी एवं वीवो कंपनी का 2 मोबाइल कीमती ₹11000 एवं नगद ₹1000 कुल ₹12000 को बरामद किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।🔹 आरोपी उत्तम सिंह पिता चंद्रहास सिंह उम्र 18 साल एक माह निवासी लोहारसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी 🔹 सनौद पुलिस जनता की सेवा पर हमेशा तत्पर 👏 सराहनीय भूमिका निरीक्षक नरेश देशमुख, सहायक उप निरीक्षक नंदलाल , प्रधान आरक्षक राम भुआर्य, आरक्षण टिकेश कुमार, आरक्षक किरण कुमार

नारायणपुर में भारी वर्षा का कहर

0

दिनभर मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

नारायणपुर। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। दिनभर रुक-रुक कर और तेज गति से हुई बारिश के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है।निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मुख्य मार्गों और अंदरूनी रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनने से वाहनों की रफ्तार थम गई है। वहीं, स्थानीय नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे अंदरूनी इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटने का खतरा मंडरा रहा है।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और निचले क्षेत्रों के रहवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने आगामी घंटों में भी जिले में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।

भारी बारिश के बीच नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई, जलभराव वाले क्षेत्रों में किया गया राहत एवं सफाई कार्य

0

नारायणपुर, 31 जुलाई 2026 // जिले में लगातार हुई भारी वर्षा के मद्देनज़र कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद नारायणपुर द्वारा नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर राहत एवं व्यवस्थागत कार्य किए गए।मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामचंद्र यादव के मार्गदर्शन में नगर पालिका की टीम ने जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए जल निकासी, साफ-सफाई तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित ki गई। भारी बारिश के बावजूद अधिकारी एवं कर्मचारी देर रात तक विभिन्न वार्डों में मुस्तैदी के साथ डटे रहे तथा जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी कर आमजन की आवाजाही को सुगम बनाया गया।

नगर पालिका द्वारा शहर के सभी वार्डों में जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा जहां-जहां पानी जमा हुआ, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की गई। नालियों एवं जल निकासी मार्गों की साफ-सफाई कर वर्षा जल के सुचारु प्रवाह को सुनिश्चित किया गया, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान हुआ और नागरिकों को राहत मिली।जिला प्रशासन एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। भविष्य में किसी भी संभावित जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संबंधित विभागों की टीमों को सतत निगरानी बनाए रखने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा के दौरान सतर्क रहें, जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवागमन से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

बारिश के बीच देर रात तक डटे रहे महापौर जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षणतत्काल राहत पहुँचाने मुस्तैद रहा निगम

0

जगदलपुर। शहर में बुधवार को लगातार हुई बारिश के बीच महापौर संजय पांडे दिन से देर रात तक विभिन्न वार्डों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर अधिकारियों को तत्काल राहत एवं जल निकासी के निर्देश दिए।सुंदरलाल शर्मा वार्ड में जलभराव की गंभीर स्थिति सामने आने पर महापौर ने मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलवाकर नालियों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के दौरान किसी भी वार्ड में जलभराव की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में जलभराव, नालियों की रुकावट तथा अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम का अमला लगातार सक्रिय है। उन्होंने बताया कि निगम की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता सभापति लक्ष्मण झॉ,संग्राम सिंह राणा सहित आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा एवं नगर निगम का सफ़ाई अमला लगातार मुस्तैदी से कार्यरत रहा।उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि जलभराव या अन्य समस्याओं की सूचना नगर निगम को तत्काल दें, ताकि समय रहते उनका निराकरण किया जा सके। नगर निगम ने आश्वस्त किया है कि बारिश के दौरान शहर में जनजीवन सामान्य बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

स्कूल में एक-एक कर बेहोश हुईं 5 छात्राएं : एक बालोद रेफर

0

डौंडी लोहारा –– ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलझर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 9वीं और 10वीं की 5 छात्राएं एक-एक कर अचानक बेहोश होने लगीं। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा पहुंचाया। जहा एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चौथे पीरियड के दौरान कक्षा 10वीं की छात्राएं कक्षा में बैठी थीं। इसी दौरान सबसे पहले 10वी की छात्रा तिजिया यादव अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह जोर-जोर से सांस लेने लगी, छटपटाने लगी और उसकी मुट्ठियां भी कस गईं। शिक्षकों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन कुछ ही देर में , यूहाना कोमरे , लिलिमा चन्द्रवंशी भूमिका और 9वी की छात्रा नितेश्वरी भी चक्कर आने, सीने में दर्द और घबराहट की शिकायत के बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं। इससे पूरे विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हालात बिगड़ते देख  युहाना, लिलिमा चन्द्रवंशी,तिजिया यादव  को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी लोहारा लाया गया। यहां उपचार के दौरान छात्रा  युहाना चंद्रवंशी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद रेफर कर दिया, जबकि दो छात्राओं की हालत में सुधार होने पर उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि भूमिका और नीतेश्वरी का इलाज घर में ही किया गया ।विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि कुछ छात्राएं सुबह पर्याप्त भोजन किए बिना स्कूल आई थीं, जिससे कमजोरी के कारण उन्हें चक्कर आ सकता है। वहीं परिजनों का कहना है कि पिछले वर्ष भी विद्यालय में इस तरह की घटना सामने आई थी।

पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिले वासियों का कार्य अतुलनीय: कलेक्टर श्रीमती मिश्राजिला मुख्यालय बालोद के पर्यावरण पार्क में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

0

बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, वनमण्डलाधिकारी, अपर कलेक्टर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों अधिकारी-कर्मचारियों महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों सहित आम नागरिकों ने किया पौधरोपण बालोद, 30 जुलाई 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि आज का दिन संपूर्ण बालोद जिले वासियों के लिए ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवमयी है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिले वासियों के द्वारा आज किया गया काम वास्तव में अतुलनीय है। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय बालोद के पर्यावरण पार्क में आयोजित पौधरोपण समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आप सभी ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के अलावा हमारे माताओं एवं बहनों के प्रति भी सम्मान प्रकट करने का कार्य किया है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि आप सभी जिले वासियों का यह कार्य सदैव चीरस्मरीणय बनकर आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा। जिला मुख्यालय बालोद के पर्यावरण पार्क में आज आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चंद्रकात कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों, मितानिनों एवं आम नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर संपूर्ण जिले में आज वृहद पैमाने पर पौधरोपण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने पर जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने पिछले वर्ष वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर संपूर्ण जिले में रोपे गए 01 लाख 74 हजार पौधों में से अधिकांश पौधे जीवित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने संपूर्ण जिले वासियों से रोपे गए सभी पौधों की देख-रेख हेतु समुचित उपाय करने की भी अपील की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भागीदारी करने हेतु जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के अलावा जिला प्रशासन, वन विभाग सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों एवं संपूर्ण जिले वासियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने बालोद जिले वासियों को पवित्र सावन माह के आगमन की भी बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिला प्रशासन के प्रयासों की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती चैधरी ने कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के विशेष प्रयासों से जिले में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण अभियान सभी के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की है। श्रीमती चैधरी ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के कुशल नेतृत्व में बालोद जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साय के वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर जल संचयन में भी वृद्धि के परिकल्पना को मूर्त रूप देने का कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है और आने वाली पीढ़ी को सदैव प्रेरणा देती रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम बालोदवासी आज रोपे गए पौधों का अपने बच्चे की तरह समुचित देखभाल करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए वनमण्डलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने जिला प्रशासन के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हेें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में डाॅ. पदम जैन, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं आशीष पेंद्रो, उप वनमण्डलाधिकारी एमसी डाहिरे, किशोरी साहू सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे।

अवैध रूप से शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक – 28-07-2026 के 13:55बजे ।स्थान- रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा के पास गिरफ्तार आरोपी- मोहन लाल सोनी S/O स्व. मिठाई लाल सोनी उम्र 55 वर्ष निवासी आवासपारा कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद।विवरण :- दिनांक घटना समय को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति द्वारा रेल्वे स्टेशन कुसुमकसा के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के मौका पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति अपने पास रखे एक सफेद रंग के कपडे के थैला मे कुछ सामान रखा हुआ था जिसकी तलाशी लिया गया थैला मे 19 नग पौवा देशी प्लेन शराब सुपर 36 कंपनी की प्रत्येक मे 180 एम. एल. शराब भरी हुई कीमती 1520 रूपये व शराब बिक्री रकम 200 रुपये कुल 1720 रुपये मिलने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटना घटित करना पाये जाने से अप.क्र 160/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS