दल्लीराजहरा – सूचनाकर्ता थरून कुमारी विश्वकर्मा पिता स्व0 नोहर विश्वकर्मा निवासी वार्ड क0 24 न्यू बस स्टैण्ड राजहरा ने दिनांक 10.12.2021 को थाना राजहरा में एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी टी.व्ही.एस. कंपनी का कत्था रंग की जूपीटर स्कूटी क्रमांक सीजी 24 पी 2072 को दिनांक 03.12.2021 व 04.12.2021 के दरम्यानी अज्ञात चोरी द्वारा इनके घर के सामने आंगन से चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 381/2021 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के बाद कायमी पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना राजहरा से निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सहा. उपनिरीक्षक लता तिवारी एवं आरक्षक क. 218 योगेश ठाकुर का टीम गठित कर चोरी गई मशरूका एवं अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया, दौरान संदेही दीपक विश्वकर्मा पिता नोहर विश्वकर्मा उम्र 44 वर्ष साकिन वार्ड क. 24 नया बस स्टैण्ड राजहरा से कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर उसके कब्जे से जुपीटर स्कूटी सीजी 24 पी 2072 को जप्त कर वाजाप्ता सुमार किया गया है।
मुखबीर से सूचना मिला कि 2 आज से 3 माह पहले आरोपी को गाड़ी चलाते देखा गया था आरोपी गाड़ी वार्ड नंबर 17 कोंडे पवार हॉउस के पास टूटे खंडहर में छुपा कर रखा था बीच बीच मे उपयोग करता था। आरोपी प्रार्थी का ही सगा भाई है | आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
तलाक के बाद पद्मा सिंह अब पंत हो गई है। उन्होंने मेरे पति से ₹110000000 लेकर अब राजनीतिक जमीन तलाश रही है।
देवव्रत की पत्नी विभा सिंह ने लगाया बड़ा आरोप
राजनांदगांव। खैरागढ़ विधानसभा की उप चुनाव की घोषणा होने के बाद पैलेस का जीन एक बार फिर बाहर आ गया है । इस बार का जीन राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचाने आया है। दरअसल स्वर्गीय देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने आज रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा भूचाल ला दिया है। उनके अनुसार पद्मा सिंह अब पदमा पंत हो गई है, मेरे पति से तलाक लेकर ₹110000000 लेकर हिमाचल प्रदेश के निवासी यज्ञ नितिन पंत से शादी किया और विधानसभा चुनाव में देवव्रत सिंह के नाम पर राजनीतिक इच्छाशक्ति के चलते टिकट की दावेदारी कर रही है।
वह किस हैसियत से खैरागढ़ में रह रही है? मेरे पति से उन्होंने ₹110000000 करोड रुपए जो कि देवव्रत सिंह ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर उन्हें दिया था। जिस वजह से वह तनावग्रस्त रहते थे । जिस समय उन्हें उनके बच्चों की अत्यधिक जरूरत थी उस समय वह नहीं आई , अब खैरागढ़ में उपचुनाव है । अब बच्चों एवं मेरे दिवंगत पति का आड़ लेकर अपने राजनीतिक मनसा को लेकर चल रही है , जो कभी पूरा नहीं होगा। फिलहाल विभा सिंह के इस खुलासे से राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है विभा सिंह सोशल मीडिया से नितिन और पदमा के फोटोग्राफ जारी किया है जिसमें उनके चाहने वाले लोग नव दंपति को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर पद्मावती इस पर चुप्पी साध ली है। सोशल मीडिया में लोग अपने निजी रिश्ते को ही वायरल करते हैं । ऐसे में भी विभा सिंह के आरोप में दम नजर आ रहा है ।
बेहद आश्चर्यजनक बात यह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को राजधानी रायपुर में किया गया जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं । दूसरी ओर पद्मावती सिंह टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं ।सैकड़ों सरपंचों का दावा कर रही है। अपने पोस्टर में उन्होंने अपने बच्चों और स्वर्गीय देवव्रत सिंह की फोटो लगाकर भावनात्मक अपील कर रही है। वही इस खुलासे के बाद पद्मा सिंह की दावेदारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हाईकमान देवव्रत सिंह के वर्चस्व को भुलाने की कोशिश करेगी । ऐसे में वह देवव्रत सिंह की कानूनन पत्नी विभा सिंह पर भी विचार कर सकती है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर, 15 मार्च 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े ने पेंशन और अनुकंपा से संबंधित प्रकरणों का मानवीय संवेदनाओं के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। आज कमिश्नर धावड़े द्वारा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कोष, लेखा एवं पेंशन विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
कोषालय एवं सहायक कोषालय अधिकारियों की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का निराकरण मानवीय संवेदनाओं के साथ प्राथमिकता से करें। कोषालय अधिकारियों द्वारा 15 अप्रैल तक समस्त प्रकरणों के निराकरण की बात कही गई। कमिश्नर ने आगामी दो वर्षों के भीतर सेवानिवृत्त होने वाले लगभग ढाई हजार कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों को समय पर निराकृत करने के लिए अभी से पूरी तैयारी करने के साथ ही कोषालय स्तर पर इसकी सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए अब शासन द्वारा आभार पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है, इसके माध्यम से पेंशन प्रकरणों के निराकरण एवं निगरानी की सुगम व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने वित्तीय वर्ष के अंतिम पखवाड़े को देखते हुए कोषालयों में प्राप्त देयकों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने ई-स्टांपिंग व्यवस्था के कारण कोषालयों में रखे हुए अधिक मूल्य के शेष स्टांपों की वापसी के निर्देश भी दिए। बैठक में कोष, लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक धीरज नशीने, उप संचालक भारती कोर्राम सहित संभाग के सभी कोषालय एवं सहायक कोषालय अधिकारी उपस्थित थे।
बस्तर ….होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बस्तर पुलिस की सक्रियता सड़कों पर बढ़ गई है बस्तर जिले में विभिन्न थाना की पुलिस वाहन चेकिंग अभियान जोरों से चला रही है मंगलवार शाम को एसडीओपी घनश्याम कामड़े के नेतृत्व में बस्तर थाना प्रभारी सुश्री सुरित सारथी सहित दलबल होली पर्व को लेकर तीन सवारी बाइक चालक,शराब पीकर वाहन चलाना, बिना लाइसेंस और स्पीड वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई एसडीओपी घनश्याम कामड़े बस्तर के बस स्टैंड में वाहन चेकिंग के दौरान करीब 1 घंटे तक वाहन चेकिंग की मानिटरिंग उन्होंने की। जानकारी में उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना तीन सवारी प्रेशर हार्न बिना लाइसेंस के वाहन चालकों पर लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी कार्रवाई के दौरान एएसआई सतीश यदुराज सहित बस्तर थाना स्टॉफ मौजूद थे।
दल्लीराजहरा वार्ड क्र 5 256 चौक हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया है जिस पर वार्डवासियों द्वारा बार बार समझाइश के बावजूद वह व्यक्ति अवैध कब्जे को छोड़ने को तैयार नहीं जिसे देखते हुए अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद् दल्लीराजहरा ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप प्रशासन से मदद मांगी |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार पर आज भाजपा दल्लीराजहरा मंडल कार्यसमिति की बैठक अटल योग सदन में किया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष व भाजपा दल्ली राजहरा मंडल प्रभारी नरेश यदु ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा निर्णय लिया गया है की श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश में कार्य विस्तार योजना 11 अप्रेल 2022 से 20 अप्रेल 2022 से तक चलाई जाएगी | इस योजना के तहत प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों में 10 दिवस का समयदान करने वाले विस्तारकों का नाम चयन कर भेजना सुनिश्चित करना है | इस योजना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण कार्ययोजना पत्र के साथ संलग्न कर प्रेषित की जा रही है | भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू ने संगठन में कार्यकर्ताओं के कार्यशैली एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं के विषय में जानकारी दी एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक किस प्रकार पहुँचाना है इसके बारे में जानकारी दी |
इस बैठक में उपस्थित हुवे जहा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी , मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी , महेंद्र सिंह रमेश गुजर , सुजीत झा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, राजेश काम्बले, भाजयुमो जिला मंत्री सोनू ठगेल सजीव सिंह , उमेश विश्वकर्मा , ,नीलेश श्रीवास्तव , प्रमिला पारकर हितेश कुमार , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम , उषा आस्टिकर , सुचित्रा दास ,जानकी यादव, ममता नेताम आदि उपस्थित थे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
रायपुर विधानसभा में वन विभाग में टेंडर का घोटाला का मामला उठा । वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने स्वीकार किया कि वन अफसरों ने 37 टेंडर निकाले थे, उनमें से 33 में गड़़बड़ी पाई गई है। मामले में जिम्मेदार 9 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन अफसरों में से 7 भारतीय वन सेवा और दो राज्य वनसेवा के अधिकारी हैं। वन मंत्री ने कहा, नोटिस का जवाब आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूछा कि टेंडर में क्या अनियमितता मिली थी और दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अनियमितता और नौ अफसरों के दोषी होने की पुष्टि की। वन विभाग के टेंडर गड़बड़ी की प्रारंभिक जांच में नौ अधिकारी दोषी पाए गए हैं। इनमें 7 भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। उन्हें नोटिस दी गई है, जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि निविदा में 30 दिन की अवधि होनी चाहिए लेकिन 21 दिन का समय दिया गया था। निविदा में भंडार क्रय नियमों का पालन नहीं किया गया। वन मंत्री ने बताया, अभी मामले में किसी को जांच अधिकारी नहीं बनाया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास योजना एवं प्रधान वन संरक्षक वन्य प्राणी क्षरा सभी निविदाओं का परीक्षण कर निष्कर्ष के आधार पर भंडार क्रय नियम का उल्लंघन होना पाया गया। विभागीय कार्रवाई जारी है। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। अधिकारियों को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि 33 टेंडरों में गड़बड़ी का मामला तो केवल चार जिलों का था। अभी बलरामपुर में भी एक मामला सामने आया है। सामग्री खरीदी में लगभग हर जगह गड़बड़ी मिल रही है। नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इसके बाद भी सरकार समय से जो कार्रवाई होनी चाहिए वह नहीं कर रही है। इससे भ्रष्टाचार के बढ़ावा मिल रहा है।
इनका नाम शामिल
जिन 9 अधिकारियों का नाम टेंडर गड़बड़ी में आ रहा है, उनमें भारतीय वन सेवा के नायर विष्णुराज नरेंद्रन, आयुष जैन, अमिताभ बाजपाई, स्टाइलो मंडावी, विजया विनोद कुर्रे और अशोक कुमार पटेल का नाम शामिल है। वहीं राज्य वन सेवा के तीन अफसरों में एनके शर्मा, डीके साहू और डीके मेहर के नाम शामिल हैं।
राज्यभर के छात्र – छात्राओं द्वारा प्रदर्शन के बावजूद ऑनलाइन परीक्षा पर उच्च शिक्षा मंत्री क्यों हैं चुप ? – छात्र सभा
ऑनलाइन परीक्षा की मांग : छात्र सभा ने किया राज्यसरकार के ख़िलाफ़ जमकर प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ / बस्तर । ऑनलाइन परीक्षा की मांग लेकर छात्र छात्राओं के बीच किए गए वृहत पैमाने के सर्वे के बाद जनसभा की छात्र इकाई छात्र सभा ने सर्वप्रथम कुलपति उसके बाद राज्यभर के महाविद्यालयों में प्राचार्यों के माध्यम से कुलाधिपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन परीक्षा की मांग की थी।
राज्य भर के विद्यार्थियों की मंशा अनुरूप ऑनलाइन परीक्षा के विषय में किसी प्रकार संज्ञान ना लेने और ऑफलाइन परीक्षा की समय सारिणी की घोषणा के बाद छात्र सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् के आदेशानुसार राज्य भर के विद्यार्थियों के मंशा पर ध्यानाकर्षण न करने वाली राज्य सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करते हुए छात्र सभा द्वारा हजारों छात्र – छात्राओं के साथ 15 मार्च को शमक / बस्तर विश्वविद्यालय का घेराव किया गया।
राज्य के छात्र – छात्राओं के भविष्य के प्रति असंवेदनशील हैं राज्य सरकार – डॉ. अरुण पाण्डेय्
छात्र छात्राओं के मांग का समर्थन करते हुए छात्र सभा के प्रमुख संरक्षक व जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने कहा कि राज्य भर के विश्वविद्यालयों से संबंधित महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वार ज्ञापन, प्रदर्शन उपरांत भी ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर ध्यानाकर्षण नही किया गया। इस व्यवहार से साफ़ साबित होता हैकि राज्य सरकार छात्र – छात्राओं के भविष्य के प्रति असंवेदनशील है। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल व स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी में बदलाव करते हुए परीक्षा मोड में भी परिवर्तन के निर्देश जारी करने चाहिए।
राजनैतिक दलों से संबद्ध छात्र संगठनों की अपेक्षा बढ़ रहा छात्र सभा का दबदबा
विश्वविद्यालय घेराव में उपस्थित छात्र छात्राओं की हजारों की संख्या यह स्पष्ठ इशारा करती हैकि राजनैतिक दलों से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से समर्थित छात्र संगठनों के प्रति छात्र छात्राओं का रुझान कम होकर गैर राजनैतिक संगठन जनसभा के छात्र इकाई छात्र सभा की लोकप्रियता छात्र छात्राओं के बीच अधिक है। इस तरह कहना अतिश्योक्ति नही होगी कि बहुत ही कम समय में ही छात्र छात्राओं के संगठनों के बीच छात्र सभा का दबदबा लगातार बढ़ रहा है।
जानकारी होकि इस प्रदर्शन में बस्तर संभाग के प्रत्येक जिलों व ब्लॉकों में संचालित महाविद्यालयों से छात्र सभा के नेतृत्व में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
लगभग दो घंटे के प्रदर्शन के बाद उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
छात्र सभा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय घेरने निकले हज़ारों छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के गेट पर ही रोक दिया गया। जिस पर आक्रोशित छात्र छात्राओं ने जमकर नारे बाज़ी करते हुए ऑनलाइन परीक्षा की मांग किया। छात्र छात्राएं लगातार कुलपति व अन्य जिम्मेदार लोगों से मिलने की जिद लर अड़े रहे।
बस्तर संभाग के सभी ज़िलों व ब्लॉकों के छात्र छात्राएं हुए शामिल
छात्र सभा से जुड़े छात्र छात्राओं के नेतृत्व में बस्तर संभाग के सभी जिलों व ब्लॉकों से छात्र छात्राएं इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। इस प्रकार छात्र सभा ने अपनी उपस्थिति दिखाते हुए आ शक्ति प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया है।
ऑनलाइन परीक्षा की मांग सहित महाविद्यालयों में व्याप्त समस्यायों पर भी छात्र – छात्राओं ने सुनाई परेशानी
छात्र सभा के आंदोलन से मज़बूर कुलपति को आना पड़ा कैंपस से बाहर
आक्रोशित छात्र छात्राओं को शांत करवाने पुलिस प्रशासन के निवेदन पर छात्र सभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्हें पुलिस घेरे में कुलपति के कार्यालय तक ले जाया गया जहां उनके निवेदन के पश्चात कुलपति बाहर आकर छात्र छात्राओं से मिलने तैयार हुए। जिसपर छात्र सभा के संरक्षक द्वारा कहने पर छात्र छात्राएं शांत हुए व अपने आंदोलन को समाप्त किया।
इस प्रकार छात्र सभा के आंदोलन के बाद कुलपति को अपना अड़ियल रवैय्या छोड़ना पड़ा व कैंपस से बाहर आकर उन्होंने छात्र छात्राओं की मांग सुनी व ज्ञापन उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय तक पहुंचाने की बात की।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा थाने में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक एसडीएम् प्रेमलता चंदेल सीएसपी मनोज तिर्की थाना प्रभारी टी एस पट्टावी, नायब तहसीलदार विनय देवांगन, नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर, नपा अध्यक्ष भीखी मसिया, सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, भाजपा मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, नपा उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, नपा उपाध्यक्ष चिखलाकसा अब्दुल इब्राहीम एवं समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन सभी सामजिक प्रतिनिधि, माइंस एजीएम एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |
शांति समिति की बैठक में निम्न निर्णय लिया गया जिसमे शराब पीकर वाहन न चलायें, ट्रिपल सवारी बाइक न चलायें, ग्रीस आयल पेंट्स से होली न खेलें, डीजे रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा | समस्त नगरवासियों से होली त्यौहार शांति एवं सौहाद्र के साथ मनाने की अपील की गई |
होली पर्व पर शांति व्यवस्था हेतु दल्लीराजहरा पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है जो इस प्रकार है –
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
● शासकीय सेवक होते हुए शासकीय टेंडर में हिस्सेदारी
● शासकीय सेवक होकर निजी संस्था में पार्टनरशिप का लाभ
नियमों को ताक में रख कर प्रशासन को आंख दिखाने वाले सरकारी चिकित्सक को बर्खास्त करने आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के नेतृत्व में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय पराशर के विरुद्ध तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर कार्यवाही के संबन्ध में ज्ञापन दिया गया।
गौरतलब हो कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय पराशर द्वारा क्लिनिक एक्ट 2010 के अनुसार बिना पंजीयन चिकित्सकीय संस्थान संचालित करने के संबन्ध में तात्कालीन तहसीलदार द्वारा छापा मार कार्यवाही में दोषी पाया गया था।
तरुणा ने आगे बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अक्षय पराशर द्वारा संविदा नेत्र विशेषज्ञ होते हुए संविदा के अधीन नेत्र विशेषज्ञ निजी प्रैक्टिस नही कर सकता इस क़ानून का उलंघन किया गया था। जिसपर तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन पत्र क्रमांक/वाचक/तह/2011 दिनांक 27/05/2021 के तहत वे दोषी पाए गए थे।
डॉ. अक्षय पराशर जोकि एक शासकीय कर्मचारी होते हुए शासकीय टेंडर प्राप्त किया गया था। शासन प्रशासन को धोखे में रखकर यह कृत्य सिविल सेवा आचरण 1965 के तहत प्रतिकूल है।डॉ. अक्षय पराशर द्वारा नेत्र चिकित्सक नियुक्ति अवधि में विभागीय जांच से लवकर धोखाधड़ी और शासन से दोहरा लाभ लेकर जेके ऑप्टिकल संस्थान में पार्टनरशिप होना पाया गया था।
तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार डॉ. अक्षय पराशर नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए नियम विरुद्ध आदेश क्रमांक 549 दिनांक 19/08/2021 जारी किया गया था। साथ ही राजपत्र में प्रकाशित अनुज्ञापन अधिनियम 2010 के विरुद्ध भी आदेश जारी कर बचाने का प्रयास किया गया था।
आम आदमी पार्टी माननीय कलेक्टर महोदय से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि डॉ. अक्षय पराशर के विरुद्ध प्रशासन को प्राप्त उक्त शिकायतों पर कार्यवाही शासन – प्रशासन स्तर पर पूर्णतः ईमानदारी से करते हुए दोषी चिकित्सक को तत्काल बर्ख़ास्त करें साथ ही समस्त मामलों में संरक्षण देने वाले अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों पर भी कार्यवाही की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर के साथ जिला महिला अध्यक्ष आरती पटनायक,विधानसभा अध्यक्ष शुभम सिंह,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सराठे,सोशल मीडिया अध्यक्ष धीरज जैन, मोहसिन खान,जशपाल शर्मा ,संतोष विश्वकर्मा समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।