City Media - Page 1529 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1529

कोतवाली पुलिस ने पैरोल पर रिहा लगभग 11 महिने से फरार हत्या के दण्डित बंदी को पता तलाश कर, गिरफ्तार किया गया

0

आज दिनांक 22.05.2021 को थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या के मामले में दण्डित बंदी विकास दास को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अस्थाई मुक्ति पैरोल पर दिनांक 27.05.2020 को रिहा किया गया था जिसे पैरोल अवधि समाप्त होने पर जेल प्रवेश नहीं होकर लगभग एक वर्ष फरार रहा था। जिसके पता तलाश हेतु थाना में टीम गठित कर, लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश दौरान आज दिनांक को फरार बंदी विकास दास को पकड़कर, गिरफ्तार किया गया है।

जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक संजय वट्टी, मप्रआर0 पिलेश्वरी साहू, आरक्षक भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक व गायत्री प्रसाद तारम के टीम द्वारा आरोपी विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर को पता तलाष कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर धारा 148,302 भादवि0 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा का भुगतान कर रहे थे जिसे अस्थाई पैरोल पर रिहा किया गया था। जो छुट्टी अधिनियम की अवहेलना कर, लगभग 11 महिनों से फरार होकर छिंपकर रहना व जेल दाखिल नहीं होना स्वीकार किया। आरोपी विकास दास का कृत्य अपराध धारा 229-ए भादवि0, छ0ग0 बंदी संशोधन अधिनियम की धारा 31-घ का घटित करना पाये जाने से थाना से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नाम आरोपी- विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर, जिला बस्तर (छ0ग0)।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भाजपा सदस्यों ने जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष को बांटे मास्क, सेनेटाइजर.. उपलब्ध कराया

0

जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भाजपा के सदस्यों द्वारा लगातार राहत कार्य किये जा रहे है। राशन सामग्री के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर जैसे महत्वपूर्ण सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सदस्यो के साथ मिलकर इस संकट काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे पत्रकारों को मास्क,सेनेटाइजर, मल्टीविटामिन टेबलेट, n95 मास्क सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उनके टीम की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सामग्री का वितरण किया जा रहा है, साथ ही शरीर मे इमियूनिटी की कमी को दूर करने हेतु मल्टीविटामिन टेबलेट भी प्रदान किया जा रहा है।

इस दौरान अखिलेश शुक्ला, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान, विवेक भोजवानी राजा यादव रोहित खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतरत्न राजीव गांधी जी की 30 वीं पुण्यतिथि पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के द्वितीय चरण में दवाई किट ,फल एवं मास्क किये वितरित

0

जगदलपुर. – पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी जी के बलिदान को निष्ठा व श्रद्धा के साथ आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए दूसरे चरण के कार्यक्रम में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा ,संसदीय सचिव ,विधायक रेखचन्द जैन महापौर श्रीमती सफिरा साहू सभापति कविता साहू ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल ,एमपीएम अस्पताल सहित नगरनार , नानगुर व दरभा ब्लॉक के अध्यक्ष व पदाधिकारियों के माध्यम से शहरी तथा ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता कर उनके मांग के अनुरूप आवश्यक दवाईयों का किट ,फल एवं मास्क सहित विभिन्न आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया तथा विश्व महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने सम्बन्धी जानकारियां देकर पुण्यतिथि के दूसरे चरण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनकर अपने दिवंगत नेता भारतरत्न स्व.राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तदुपरांत उपस्थित नेताओं ने व्यक्त किया कि लोगों को राहत पहुचाने के उद्देश्य से और स्वास्थ्यगत कारणों से किसी को परेशानी ना हो इस हेतु जनभावना के अनुरूप हमारा यह प्रयास होगा कि हर सम्भव हम,हमारी सरकार लोगों के सुख दुख में ताकत बन खड़ी रहे जिससे प्रदेश का हर एक इंसान अपने आपको सुरक्षित महसूस कर सके इस कोरोनाकाल जैसे विषम परिस्थितियों में जनमानस ने सूझबूझ का परिचय देकर कांग्रेस की भूपेश सरकार का साथ दिया है उसके लिये हम प्रदेश की जनता के सभी वर्ग समुदाय का शुक्रिया अदा करते है इन हालातों और परिस्थितियों में आपने ऐसा साहस दिखाया जिसके लिए हमारा छत्तीसगढ़ अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बारिश में भी बेजुबान जानवरो के मसीहा बने रमन और उनकी टीम…

0

पशुओ की सेवा कर रहे रमन चौहान अपने साथियों संग..

बारिश को भी पशुओ की सेवा कर रही है रमन की टीम..

जगदलपुर-कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने बस्तर जिले में लॉक डाउन बढ़ाया है। लॉक डाउन की समय सीमा बढ़ने के कारण कई संस्था , समाजसेवी के द्वारा गरीब असहाय लोगो को भोजन राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

ऐसे दौर में भाजपा के सदस्य एवं पशु सेवा रमन चौहान एवं उनकी टीम बेजुबान पशुओ बारिश में भी मसीहा बनकर आगे आये है।
आपको बता दे कि बस्तर जिले में जब से लॉकडाउन लगा है तब से पशु सेवा के सदस्य पशुओ को चारा और रोटी खिला रहे है। रोजाना पशुओ के भोजन हेतु सामग्री ले कर रमन एवम उनके साथी शहर के हर चौक- चौराहे , गलियों की ओर रवाना हो जाते है, जहाँ भी उन्हें पशु नजर आते है उन्हें चारा आदि खिलाकर इस दौर में मानवता का दायित्व निभाते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जानकारी देते हुए रमन चौहान ने बताया कि हमारे जगदलपुर में लॉक डाउन के कारण काफी पशु भूखे है इसलिए भारतीय जनता पार्टी एवं पशु सेवा जब से लॉकडाउन लगा है तब से भूखे पशुओ को चारा और रोटी बिस्किट खिला रहे है। क्योंकि बेजुबान जानवर अपने भूखे का बयान किसी से कर नही सकते है ,इसलिए ऐसे जानवरो के लिए एक छोटी सा प्रयास हमारी टीम द्वारा किया जा रहा है , ताकि कोई भी पशू भूखा न रह पाये, साथ ही सभी शहरवासियों से आग्रह भी करते है कि आप अपने घर के सामने पशुओ के लिए पीने के लिए पानी जरूर रखे। इस नेक कार्य मे हमारे सहयोगी राकेश तिवारी ,विनीत शुक्ला,आंनद झा ,गगन दीप यादव ,सुनील जैन ,आशीष कोटक आशु आचार्य, चुम्मन पांडे,बंटू पांडेय भी सहयोग कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस टीम के सदस्य भारतीय जनता युवा मौर्चा एवं पशु सेवा के सदस्य भी है, जो संकटकाल में गरीबो की किसी ना किसी प्रकार से सेवा कर मानवता की मिसाल पेश करते है। पिछले लॉक डाउन में भी इन सदस्यो द्वारा किसी ना किसी प्रकार से गरीबो की सहायता कर मानवता का परिचय दिया था।

भाजपा के 05 वरिष्ठ नेता-पदाधिकारी आज जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली जाकर गिरफ़्तारी की मांग करेंगे

0

जगदलपुर। टूलकिट मामले में कांग्रेस व प्रदेश सरकार के रवैए के ख़िलाफ़ अपने आंदोलन को विस्तार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतागण आज गिरफ्तारियाँ देंगे। जिसके तहत भाजपा के 05 वरिष्ठ नेता प्रदेश महामंत्री किरण देव,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिलाअध्यक्ष रुप सिंह मंडावी,श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आज दिनाँक 22 मई को दोपहर 3ः00 बजे भाजपा जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सिटी कोतवाली पहुँचकर अपनी गिरफ़्तारी की मांग करेंगे।
मीडिया के समस्त सम्माननीय बंधु कव्हरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Citymedia.cg खबर का असर, पैरोल पर रिहा 11 महिने से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर थाना कोतवाली जगदलपुर में हत्या के मामले में दण्डित बंदी विकास दास को केन्द्रीय जेल जगदलपुर से अस्थाई मुक्ति पैरोल पर दिनांक 27.05.2020 को रिहा किया गया था जिसे पैरोल अवधि समाप्त होने पर जेल प्रवेश नहीं होकर लगभग एक वर्ष फरार रहा था। विगत दिनों इस मामले को Citymedia.cg टीम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसकी पता तलाशी हेतु थाना में एक स्पेशल टीम गठित किया गया था, फरार बंदी विकास दास को पकड़कर, गिरफ्तार किया गया है।

पैरोल के बाद फरार होने से पुलिस व जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ था और पुलिस की भी जमकर किरकिरी हो रही थी।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में एक टीम किया था जिसमें थाना कोतवाली के उपनिरीक्षक संजय वट्टी, मप्रआर0 पिलेश्वरी साहू, आरक्षक भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक व गायत्री प्रसाद तारम द्वारा आरोपी विकास दास पिता बालकदास उम्र 48 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर को पता तलाश कर पकड़ा गया। मोहन नाग हत्याकांड में धारा 148,302 भादवि0 के अपराध में आजीवन कारावास की सजा का भुगतान कर रहे थे। कोरोनाकाल को देखते हुए विकास दास तिलक को अस्थाई पैरोल पर रिहा किया गया था जो छुट्टी अधिनियम की अवहेलना कर लगभग 11 महिनों से फरार हो गया था। आरोपी विकास दास के खिलाफ अपराध धारा 229-ए भादवि0, छ0ग0 बंदी संशोधन अधिनियम की धारा 31-घ के तहत् नया प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Big Breaking कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत, एक ही परिवार के दो की मृत्यु और दो की हालत गंभीर

0

कुसुमकसा करियाटोला पूल के पास कार और बाइक में जबरदस्त भिडंत होने से एक ही परिवार के दो लोगों की मृत्यु हो गई और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है | मृतकों में बाइक चालक खोमन लाल पिता झाड़ू राम निवासी गाँव खोबा तहसील बालोद और एक बच्ची शामिल है | घटना आज शाम की बताई जा रही है | हादसे के उपरांत महिला को 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया है एवं बच्चों को शहीद अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर एक बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय ही दम तोड़ दिया |

मृतक खोमन लाल अपने परिवार के साथ बाइक CG24 E 8791 में महिला एवं बच्चों को साथ ले जा रहे थे कि तभी सामने से आ रही कार CG04 CZ 8100 से जबरदस्त भिडंत हो गई | बताया जा रहा है कि कार बालोद की ओर से आ रही थी एवं बाइक चालक कुसुमकसा की ओर जा रहे थे | कार चालक को भी चोटे आई है जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया है | घटना में दो लोगों का निधन हो गया है एवं महिला व दूसरी बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के 30 वीं बलिदान दिवस के पुण्य स्मृति पर तीन दिवसीय जनहित में विभिन्न कार्यक्रम किया जाना है

0

प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी के 30 वीं बलिदान दिवस के पुण्य स्मृति पर तीन दिवसीय जनहित में विभिन्न कार्यक्रम किया जाना है।

उसी तारतम्य में आज द्वितीय दिवस पर कोविड केयर सेंटर पर फल और सेनेटाइजर और मितानिन बहनों को कोरोना दवा किट वितरित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय चंद्रप्रभा सुधाकर जी,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी,जिला प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल जी,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी,जिला सयुक्त महामंत्री विवेक मसीह जी व विजय जोगदंड जी,जिला सचिव त्रेय के ईश्वर राव जी,युवराज साहू जी व रवि जायसवाल जी,एल्डरमेन महेन्द्रन अप्पू जी,पार्षद स्वप्निल

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

तिवारी जी,पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव जी,सेवा दल नगर अध्यक्ष जितेंद्र मेश्राम जी,पूर्व पार्षद चम्पा साहू जी,युवा नेता शिवा जी,युवा नेत्री जेबा कुरैशी जी, सहित स्थानीय प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधिगण,पार्षद गण, एल्डरमेन गण,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कोविड -19 के निर्देशों को पालन करते हुए उपस्थिति हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूल किट के माध्यम से देश व पार्टी की छवि को बदनाम करने का षड्यंत्र करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ घरों व बूथों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

0

शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूल किट के माध्यम से देश व पार्टी की छवि को बदनाम करने का षड्यंत्र करने वाले कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अपने अपने घरों व बूथों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा की कांग्रेश शुरू से ही कोरोना संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगातार षड्यंत्र करते हुए दुष्प्रचार कर रही है इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के लोकप्रियता व सक्रियता से घबराकर कांग्रेश एफआईआर करा कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उनकी सक्रियता पर रोक लगाना चाहती है। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रुपेश नायक, मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि कांग्रेस के इस संयंत्र के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में एकजुट हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मनीष झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष रुपेश नायक, मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान ,पार्षद गण संजीव मानकर ,रेखा चौहान, मातरम दास कोसरे, व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेंद्र जैन, सांसद प्रतिनिधि विनय जयसवाल, भागवत सोनी ,महिला मोर्चा की रजनी जयसवाल सहित अन्य भाजपाई अपने-अपने घरों के सामने व बूथों में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर व जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार डौंडी के विभिन्न वार्डों में सूखा राशन व हरी सब्जी का वितरण किया गया

0

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के आव्हान पर व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष मनीष झा के नेतृत्व में डौंडी नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग 200 हितग्राहियों को सूखा राशन व हरी सब्जी का वितरण किया गया ।मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि कोविड महामारी के इस घड़ी में जब पूरा देश विपदा से गुजर रहा है ऐसे समय में भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी ने बताया कि बालोद जिले में पिछले डेढ़ महीने से लाकडाउन लगा हुआ है जिस कारण बहुत से परिवारों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो चुकी है ऐसे समय में अगर हमारे प्रयास से किसी परिवार की समस्या दूर हो सके तो वही सच्ची सेवा है।

जिला अध्यक्ष केसी पवार ने कहा कि भाजपा सेवा भावना से पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन के नाम से कार्य कर रही है आज हमारे कार्यकर्ता हर क्षेत्र में जरूरतमंदों के साथ खड़ी है ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवा ही संगठन कार्यक्रम के जिला सदस्य जयेश ठाकुर, देवलाल ठाकुर ,मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रुपेश नायक ,जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र जैन ,पार्षद संजीव मानकर ,रेखा चौहान ,सांसद प्रतिनिधि विनय जयसवाल ,महिला मोर्चा की रजनी जयसवाल युवा मोर्चा से आशीष अग्रवाल, रिषभ सभरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS