City Media - Page 1298 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1298

जनता से अपील – थोड़ी भी लापरवाही पड़ सकती है भारी….विक्रम ध्रुवे

0

दल्ली राजहरा – भाजपा अनु. जनजाति मोर्चा बालोद,जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा आने वाले कुछ दिन हम सभी के लिए चिंताजनक हो सकते हैं। ऐसे में हमारी कोई भी लापरवाही हमारे, हमारे परिवार वालों पर और हमारे परिचितों पर भारी पड़ सकती है। ध्रुवे ने कहा ऐसी स्थिति में हमे बहुत अधिक सावधानी बरतने और सावधान रहने की ज़रूरत है। हमारी थोड़ी भी चूक हमारे परिवार की खुशियाँ छीन सकती है। ध्रुवे ने कहा बीता हुआ वर्ष कोरोना संक्रमण के साये में और भीषण त्रासदी से तो बीता ही। हम सभी यह प्रयास करें कि, कम से कम यह वर्ष तो पहले की तरह न बीते। बीते वर्ष कितने ही लोगों की जिंदगी थम गई। कईयों के बुढ़ापे के सहारे छीन गए। बड़ो का साया सर के ऊपर उठ जाने से कितने ही बच्चे अनाथ हो गए। कितनो के घर बिक गए। कितने कर्ज़ के तले दब गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ऐसी विषम परिस्थितियाँ फिर पैदा न हो इसके लिए अभी से सतर्क रहना होगा। ध्रुवे ने कहा हमे उस भीषण आपदा और त्रासदी को नही भूलना चाहिए। हमने पहले जो गलतियाँ और लापरवाहियाँ की है अब उसकी पुनरावृत्ति न हो हमे इसका भी बराबर ध्यान रखना होगा। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आप सभी ने इस विषम परिस्थिति का डंटकर सामना किया है। तीसरी लहर में भी हमे उसी प्रकार धैर्य और साहस का परिचय देना होगा। आप सभी से मेरा निवेदन है कि, सभी सतर्क और सावधान रहें, मास्क, शोशल डिस्टेंडिंग और कोविड अनुरूप नियमों का पालन करते रहें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित वातावरण प्रदान करे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हम देश के उस पार्टी के सदस्य हैं जहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण किया जाता है – बृजमोहन अग्रवाल

0

प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, भाजपा के दिग्गजों ने बताई रीति नीति

बालोद

बालोद शहर के समता पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है जहां पर वर्ग के दूसरे दिन विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे सप्तम सत्र से दिन की शुरुआत हुई व्यक्तित्व विकास पर अपना विचार उन्होंने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा उन्होंने कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है भाजपा ऐसी पार्टी है जिस पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं आजादी के बाद आज 72 – 73 सालों में ऐसी विचार आया की धारा 370 हटना चाहिए, तीन तलाक खत्म होना चाहिए हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो विश्व का सबसे बड़ा दल है।

व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाने विश्वास जरूरी

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की व्यक्तित्व को सुदृढ़ बनाने विश्वास जरूरी है खुद की काबिलियत पर विश्वास करें की हम ये कर सकते हैं के नहीं जिस दिन अपने आप के ऊपर विश्वास हो जायेगा कोई हमे आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता और हमे हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए आज कल शॉर्टकट का जमाना है पर हमे संघर्ष याद रखना चाहिए।

इन्होंने सत्र को किया संबोधित

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन सप्तम सत्र में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य शिरिष अग्रवाल ने मीडिया के व्यवहार और उपयोग विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष अपनी बातों को रखा इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हेमंत नाग दुर्ग संभाग ने हमारा विचार परिवार विषय पर अपनी बातों को रखा।

सांसद विजय बघेल ने अपने सत्र में कहा की 130 साल पहले बनी कांग्रेस कई बार खंडित हो गई है पर भाजपा इतने वर्षों में कभी नहीं टूटी कांग्रेस कई पार्टियों में विभक्त हो चुकी है सांसद विजय बघेल ने कहा की भाजपा जो कहती है वो करती है अटल जी 1999 के चुनाव में वो छत्तीसगढ़ आए थे और प्रदेश के लोगों से वादा किए थे की 11 सीट दे दो हम आपको छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर देंगे हम 11 सीट तो नहीं दे पाए लेकिन अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने सत्र में कहा की यहां पर संगठन के साथ जरूरी है कार्यकर्ताओं का सुदृढ़ होना और अपनी जिम्मेदारी को समझना है हम एक अच्छे कार्यकर्ता एक अच्छे इंसान होकर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वक्ता जगन्नाथ पाणिग्रही ने अपने सत्र में कहा की अक्सर कार्यकर्ता सोचते हैं की भाजपा में इस तरह के प्रशिक्षण क्यों आयोजित होते हैं पर केंद्र चाहती है की यहां पर मोदी जी शाह जी सोचते हैं की देश को चलाने का जिम्मा जिनके हाथों में हैं उनको प्रशिक्षित होना आवश्यक है इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री राकेश यादव, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू, विभिन्न सत्रों मे अध्यक्षता प्रीतम साहू, विरेन्द्र साहू, यज्ञदत शर्मा,छगन देशमुख,राकेश यादव, संध्या भारद्वाज, देवेंद्र माहला, महामंत्री एवं प्रशिक्षण प्रभारी देवेंद्र जायसवाल, सह प्रभारी नरेश यदु, संचालन समिति सह प्रभारी त्रिलोकी साहू ,राकेश यादव, उपस्थित रहे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो, शोसल मिडिया प्रभारी दानवीर साहू ने यह जानकारी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

धारा 144 लागू होने के चलते डौंडीलोहारा में लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम स्थगित

0

डौंडीलोहारा नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 5 जनवरी को आयोजित होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए जारी किए गए धारा 144 से संबंधित आदेश को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला रात में ही लिया गया और आनन-फानन में कार्यक्रम रद्द किया गया है। बता दे कि आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री व कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का आगमन होना था। साथ ही अन्य स्थानीय अतिथि थे। लेकिन अब कलेक्टर द्वारा धारा 144 संबंधित आदेश जारी किए जाने व आयोजनों पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाए जाने पर उक्त कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोविड – 19 – दल्लीराजहरा के इस वार्ड को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया

0

वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संकमण की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जॉच हेतु प्रेषित किया गया था। जिसमें वार्ड नं. 25 नगर दल्लीराजहरा तहसील डौण्डी जिला बालोद के मरीज का जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस एवं नये वेरियण्ट ओमिक्रान के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हये वार्ड नं. 25 के मरीज के मकान को नीचे वर्णित चौहद्दी के अनुसार माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जाता है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर पुलिस के द्वारा शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया

0

➡️ बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बस दलपत सागर क्षेत्रों में की गई चेकिंग

➡️ होटल लाज सराय पर लोगों की आवाजाही पर सतत निगरानी

➡️ पैदल पेट्रोलिंग नगर पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन में किया गया

➡️ मुसाफिरों, गुंडा एवम निगरानी बदमाशों पर विशेष निगाह

बस्तर पुलिस के द्वारा एहतियातन तौर पर शहर के संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है ! मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में शहर की सुरक्षा के लिए आज नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थल , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, दलपत सागर के आसपास पुलिस द्वारा चेकिंग किया गया है ! इसके अलावा शहर के प्रमुख होटल, लॉज , रुकने के सराय की भी चेकिंग किया एवं रुकने वाले लोगों एवं

आवाजाही के कारणों की भी तस्दीक किया जा रहा है ! साथ ही जगदलपुर पहुँचने और बाहर जाने के प्रमुख मार्गो पर पुलिस बल लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों, सामानों एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही है इसके अलावा शहर के प्रमुख बाजार स्थल संजय बाजार, गोल बाजार , एवं आसपास के क्षेत्रों की सघन चेकिंग किया जा रहा है साथ ही मुसाफिरों की चेकिंग कर , गुंडा और निगरानी बदमाशों के गतिविधियों पर निगाह रखा जा रहा है!

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बालोद जिले में कोविड 19 के मद्देनजर कलेक्टर ने जारी किये दिशानिर्देश

0

वर्तमान में कोविड 19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रोंन के संक्रमण की बढती हुई रफ़्तार को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर बालोद ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया  

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ऐतिहासिक आनंद भवन एवं स्वराज भवन का भ्रमण कर महान नेताओं की स्मृतियों को महसूस किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) तथा प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने ऐतिहासिक आनंद भवन एवं स्वराज भवन का भ्रमण कर देश के स्तंत्रता आंदोलन में महात्मा गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू,पं जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी की स्मृतियों को महसूस किया |

आनंद भवन जहां भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की महत्त्वपूर्ण घटनाएं घटी , पंडित मोतीलाल नेहरू से लेकर पं जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने जहां से देश की राजनीति को दशा और दिशा प्रदान की महात्मा गांधी जी ने जहां रुक कर बहुत से महत्वपूर्ण निर्णय लिए वह स्वराज्य भवन प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी का जन्म हुआ और इंदिरा जी का विवाह हुआ उस भवन को देखकर अभिभूत हुए |

उन्होंने कहा की यह उनका सौभाग्य है की वे आज इस ऐतिहासिक स्थल पर आए हैं और महान नेताओं के महत्त्वपूर्ण स्थानों को देखकर अभिभूत हो रहे हैं यह महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं है जिसमें देश की इतनी महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं|

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा एवं प्रयागराज के वरिष्ठ नेता सुशील मिश्रा एवं दिव्य जायसवाल उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

बृजमोहन झूठ बोल रहे हैं, पाकिस्तानी नहीं छत्तीसगढ़ में पंजीकृत संस्था ने जमीन का आवेदन किया था- सुशील आनंद शुक्ला

0

जमाते इस्लामी आतंकी संगठन तो मोदी सरकार प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती : आरपी सिंह

बृजमोहन अग्रवाल को जमीन कब्जे का पुराना अनुभव इसलिये आरोप लगा रहे – चंद्रशेखर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल झूठ बोल रहे हैं कि किसी दावते इस्लामी नामक पाकिस्तानी संस्था को राज्य में जमीन आबंटन के लिये आवेदन किया था। रायपुर के बोरिया खुर्द में दावते इस्लामी नामक जिस संस्था ने आवेदन किया था उसका छत्तीसगढ़ में पंजीयन है जिसका पंजीयन क्रमांक CG6328207012021038 है। यह संस्था छत्तीसगढ़ की है इसका दावते इस्लामी नामक वैश्विक संस्था से कोई संबंध नहीं है। यह संस्था छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से अधिक समय से काम कर रही है। बृजमोहन अग्रवालन झूठ बोल रहे हैं कि दावते इस्लामी नामक संस्था ने 25 एकड़ जमीन के लिये आवेदन किया था इस संस्था ने केवल 10000 हजार वर्गफुट जमीन के लिये आवेदन किया था। त्रुटिवश इस्तेहार में 10 हजार वर्ग फिट की जगह हेक्टेयर प्रकाशित हुआ था। जहां पर जमीन मांगा गया बोरिया में इतनी जमीन है ही नहीं। छत्तीसगढ़ में शासकीय भूमि आबंटन के लिये जो नियम बने है उसके अनुसार जिलाधीश को सिर्फ 7000 वर्ग फुट जमीन आबंदन का अधिकार है। अतः 10 हजार वर्ग फुट आवेदन के लिये कोई भी निर्णय जिला प्रशासन, राज्य प्रशासन को प्रस्तुत करता है। बृजमोहन के प्रेस कांफ्रेंस करने के पहले ही उक्त आवेदन को इसी आधार पर निरस्त कर नस्तीबद्ध किया जा चुका है। दावते इस्लामी पाकिस्तान की संस्था नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है। इस संस्था ने कोरोना महामारी के समय जरूरतमंदों के लिये भोजन दवा आदि उपलब्ध करवाने के लिये सराहनीय कार्य किया था। यह संस्था रायपुर में भी 15 सालों से अधिक समय से काम कर रही। बृजमोहन अग्रवाल के दक्षिण विधानसभा के मतदाता ने संस्था की तरफ से आवेदन किया है। यदि संस्था पाकिस्तान की है तो बृजमोहन 15 सालों तक मंत्री रहते क्यों कार्यवाही नहीं करवाये? बृजमोहन अग्रवाल झूठ बोलने के लिये माफी मांगें। विदेश की संस्था से स्थानीय संस्था का नाम जोड़कर बृजमोहन स्तरहीन आरोप लगा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आरपी सिंह ने कहा कि बृजमोहन झूठ बोल रहे हैं कि दावते इस्लामी भी आतंकी संगठन है यह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा बनाई गयी समाज सेवी संस्था है। इसके कार्यालय कार्यक्षेत्र दुनिया भर में है। भारत के अनेक राज्य जहां भाजपा की सरकारें है उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, आदि राज्यों में भी दावते इस्लामी समाज सेवी संस्था के रूप में काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावते इस्लामी के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर इसका अभिनंदन किया था। प्रशस्ति पत्र दिया था, नागपुर के भाजपाई महापौर ने भी इस संस्था को सम्मानित किया था। यदि दावते इस्लामी आतंकी संगठन है तो इस पर केंद्र सरकार ने अभी तक प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया? वह भारत में कैसे काम कर रही है?

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल जमीन के पुराने खिलाड़ी हैं। जमीन आबंटन के गलत आवेदन पर बयानबाजी करके वें सिर्फ झूठा प्रचार हासिल कर रहे हैं।

पत्रकारों से चर्चा के अवसर पर प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजय साहू, मणि प्रकाश वैष्णव उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री को जगदलपुर के कांग्रेसियों ने दी बधाई

0

जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के नेतृत्व में विधायक राजमन बेंजाम,शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री अब्दुल सईद वरिष्ठ कांग्रेसी मिंटु कर और योगेश पानीग्राही ने उनके रायपुर स्थित बंगले में पहुंच कर बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रभारी मंत्री लखमा ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
लखमा छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी मंत्री और वाणिज्य कर मंत्री हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

राष्ट्र हित व जनसेवा भाजपा का उद्देश्य – केदार कश्यप

0

जनता के बीच भाजपा का प्रतिनिधित्व करता है कार्यकर्ता

भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आज होगा समापन

जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिलास्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के आज दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को उनके व्यक्तित्व विकास,आत्मनिर्भर भारत,समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उद्देश्य,सोशल मीडिया की समझ आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। वक्ताओं में पूर्व मंत्री केदार कश्यप,डा.सुभाऊ कश्यप,विद्याशरण तिवारी,यशवंत जैन आदि ने संबोधित किया। कल 5 जनवरी को भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में मौजूदा समय में मीडिया का महत्व को बताते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच पार्टी का प्रतिनिधित्व करता है। जनता की सतत सेवा व देश का उत्थान ही हमारा उद्देश्य है। कार्यकर्ता सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें। आपके जनहित व देशहित के कार्य मीडिया के माध्यम से प्रसारित प्रचारित होंगे।अच्छे कार्यों की प्रशंसा व प्रचार का लाभ निःसंदेह पार्टी सहित कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा। कश्यप ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित में सतत कार्य कर रही है। स्वास्थ्य,शिक्षा,गरीबों के उत्थान के लिये अनेक योजनायें क्रियान्वित की गयी है,जिनका व्यापक प्रचार प्रसार कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर करें व आमजन को इन योजनाओं से लाभान्वित भी करने का भरसक प्रयास करें।

आज प्रशिक्षण के दूसरे दिन वक्ताओं में यज्ञदत्त सिंह,सोमेश पाण्डे भी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रामाश्रय सिंह ने किया। प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रुप से भाजपा जिलाअध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी,शिवनारायण पाण्डे,योगेन्द्र पाण्डे,श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप,मनीराम कश्यप,वेदप्रकाश पाण्डे,हेमंत पाण्डे,मनोज पाणिग्रही,राममूर्ति पाण्डे,संतोष बघेल,दीप्ति पाण्डे,रजनीश पाणिग्रही,ललिता बघेल,नरसिंह राव,महेश कश्यप,महेन्द्र सेठिया,सुरेश गुप्ता,अनिल लुंकड़,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहरदत्त तिवारी,अविनाश श्रीवास्तव,मनोज पटेल,प्रेम यादव,रोशन झा,अभिशेक तिवारी,अनिमेष चौहान,आशू आचार्य,आनंद झा,सुरेश कश्यप,श्रीश मिश्रा,विक्रम सिंह यादव,प्रवीण सांखला,राजपाल कसेर,योगेश ठाकुर,केतन महानंदी,अभय दीक्षित,नीलम यादव,ममता पोटाई,रिंकू पाण्डे,राजेश देवांगन,योगेश शुक्ला,संतोष बाजपेयी,त्रिवेणी रंधारी आदि सहित बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa01.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS