City Media - Page 983 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 983

14 समाजों को मुख्यमंत्री के हाथों मिली सामाजिक भवनों के लिए भूमि

0
  • मुख्यमंत्री ने जिले में ग्रामीण सचिवालय का किया शुभारंभ
  • टी बी मुक्त्त बस्तर के लिए निःक्षय बस्तर 108 ग्रामों में फ्री वाईफाई की सुविधा हेतु एमओयू में हस्ताक्षर

जगदलपुर 07 अक्टूबर 2022 विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख रस्मों में एक मुरिया दरबार मे शामिल होने जगदलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 विभिन्न समाजों को सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए भूमि की सौगात दी।

टॉउन क्लब मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बढ़ाई समाज, कायस्थ समाज, घसिया समाज, नाई समाज, कलार समाज, यादव समाज,विश्वकर्मा समाज, राजपूत क्षत्रिय समाज, सुंडी समाज, उरांव(कुडुख) समाज, साहू समाज, मुंडा समाज पोटानार व सौतनार और भतरा समाज के सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए पट्टा प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को भवनों के मालिकाना हक, पट्टा मिलने से सामाजिक कार्यों सहित अपने समाज के उन्नति और विकास में भवनों का उपयोग करेंगे। उन्होंने पट्टा वितरण के लिए समाज के साथ साथ जिला प्रशासन के राजस्व विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के 437 ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक सुविधाओं के लिए ग्रामीण सचिवालय का शुभारंभ किया। साथ ही टी बी मुक्त्त बस्तर अभियान के लिए निःक्षय बस्तर का शुभारंभ किए। इसके अलावा स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए विद्या जतन एप्प का लॉच किये। मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के 108 ग्रामों में फ्री वाई फाई सेवा के लिए जिला प्रशासन और बी एस एन एल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

इस अवसर पर उद्योग व जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम,चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर श्रीमती सफीरा साह,नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साह,कमिश्नर श्याम धावड़े, आई जी सुंदर राज पी., कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,विभिन्न समाजों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने चखा बस्तर का मसाला काजू, लिया जामुन जूस का स्वाद

0

सी-मार्ट से लौटेगा छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान, मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का किया शुभारंभ

जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय बस्तर जिला प्रवास पर जगदलपुर में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने सी-मार्ट में उपलब्ध हस्तशिल्प, बांसशिल्प, बेल मेटल, बस्तर कोसा से निर्मित कपड़े, हथकरघा, वन उत्पाद, महिला समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जामुन जूस, आमला आचार, आमला जूस, महुआ लड्डू, महुआ कुकीज, बस्तर काजू, जिमिकंद आचार, फॉरेस्ट हनी, टमाटर चटनी, विष्णु ब्राह्मी भृंगराज केश तेल, हवन एवं पूजन सामग्री की खरीदी की और संभागीय सी-मार्ट की बोहनी कराई। मुख्यमंत्री संग सी-मार्ट पधारे सभी जनप्रतिनिधियों ने जामुन जूस और मसाला काजू का स्वाद लिया ।

उल्लेखनीय है कि कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के साथ ही कृषक एवं वनोपज संग्राहक, हस्तशिल्पकार,स्थानीय प्रसंस्करणकर्ता व निर्माताओं की आय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के पुराने बस स्टैण्ड के निकट नगर निगम के काॅम्पलेक्स में संभागीय सी-मार्ट का शुभारंभ किया। लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से निर्मित सी-मार्ट में विभिन्न शासकीय व अर्धशासकीय संस्थाओं, गोठानों, स्व-सहायता समूहों, कृषि उत्पादक संगठनों के माध्यम से राज्य के कृषकों, कामगारों, शिल्पकारों, बुनकर इत्यादि के द्वारा उत्पादित सामाग्री विक्रय के लिए उपलब्ध होगी।


यहां एग्री बिजनेस से संबंधित उत्पाद जैसे बीज, खाद, कृषि यंत्र, कृषि उपकरण, पम्प, सहित कृषकों के दैनिक उपयोग की सामग्री भी उपलब्ध होगी.जगदलपुर नगर निगम द्वारा 10 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित काॅम्पलेक्स के प्रथम तल पर सी-मार्ट का संचालन किया जाएगा। सी-मार्ट में संभाग के सभी जिलों के वन, कृषि, हस्तशिल्प सहित अन्य उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।

सी-मार्ट के शुभारंभ के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, विधायक बीजापुर विक्रम मंडावी, विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम,महापौर श्रीमती सफीरा साहू,नगर निगम सभापति श्रीमती कविता साहू,कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदर राज पी., मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, वन मंडलाधिकारी डीपी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

फर्ज़ी बस्तर फाइटर से मिलेंगे मुख्यमंत्री?

0
  • खुद को आदिवासी बताकर नौकरी हथिया ली है ओड़िशा के युवक ने
  • ग्राम पंचायत के खुलासे के बाद भी आरोपी पर अब तक कार्रवाई नहीं
  • फर्जी मिसल रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को भी बख्शा जा रहा है


जगदलपुर. बस्तर जिला पुलिस बल की विशेष यूनिट बस्तर फाइटर फोर्स में फ़र्ज़ी तरीके से नौकरी हथियाने वाले युवक के फर्जीवाड़े की पोल ग्राम पंचायत द्वारा खोल दी जाने के बाद भी आरोपी युवक पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं आरोपी युवक के लिए फर्जी वंशावली बनाकर उसकी मदद करने वाले पटवारी पर भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है. इससे जांच प्रक्रिया को शक की नज़र से देखा जाने लगा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में बस्तर फाइटर तथा अन्य सुरक्षा जवानों से मुलाक़ात करने वाले हैं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या मुख्यमंत्री की भेंट नकली आदिवासी बस्तर फाइटर से भी होगी?
जिले के आदिवासी युवकों को भटकने से बचाने तथा अपराधों की रोकथाम में उनकी मदद लेने के ध्येय से बस्तर जिला पुलिस प्रशासन ने बस्तर फाइटर नाम से अपना एक विशेष दस्ता तैयार किया है, जिसमें करीब 300 युवकों को शामिल किया गया है. बस्तर फाइटर फोर्स में सिर्फ जिले के ही मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवकों को ही नियुक्ति देने प्रावधान था. मगर इसमें ओड़िशा के भी एक गैर आदिवासी युवक ने नौकरी पा ली है. बताते हैं कि ओड़िशा के युवक कमलोचन पिता पाकलू ने बकावंड तहसील के ग्राम छोटे देवड़ा निवासी आदिवासी सोमारु भतरा के परिवार की वंशावली में अपने दादा दशा, पिता पाकलू और खुद का नाम जुड़वाकर फर्जी जाति व निवास प्रमाण पत्र तैयार करा लिए. ऐसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसने बस्तर फाइटर की नौकरी पा ली. वर्तमान में वह पुलिस लाईन जगदलपुर में तैनात है. मामले की शिकायत सोमारु भतरा के नाती मानसिंग ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से की थी. प्रशासन ने एसडीएम जगदलपुर ओपी वर्मा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी. जांच के दौरान ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा द्वारा विशेष बैठक में तैयार एक दस्तावेज भी सामने रखा गया. इस दस्तावेज में सोमारु भतरा के परिवार के वास्तविक सदस्यों के नामों का उल्लेख है. बताया गया है कि कमलोचन तथा उसके पिता व दादा के नाम का कहीं भी उल्लेख भतरा परिवार के सदस्य के रूप में नहीं है. इसके बावजूद कमलोचन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है. उसकी फर्जी वंशावली (मिसल ) बनाने वाले पटवारी को भी बख्शा जा रहा है.
आदिवासियों का हक़ मारने वालों पर कार्रवाई करेंगे मुख्यमंत्री ?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे. खबर है कि श्री बघेल बस्तर फाइटर फोर्स, जिला पुलिस बल तथा विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाक़ात करेंगे. जवानों से मुख्यमंत्री की इस मुलाक़ात को लेकर आदिवासी युवाओं में काफ़ी जिज्ञासा है. ख़ासकर बस्तर फाइटर के जवानों से सीएम की भेंट पर आदिवासी युवाओं की निगाहें हैं. इन युवाओं का कहना है कि क्या मुख्यमंत्री आदिवासियों का हक़ मरने वालों तथा ऐसे लोगों का साथ देने वाले सरकारी कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे?

राहुल गांधी के सपने को आज से साकार करेंगी बस्तर की महिलाएं

0
  • ईमली कैंडी फैक्ट्री का आज मुख्यमंत्री बघेल करेंगे लोकार्पण


जगदलपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर टाटा प्रभावित आदिवासियों की जो सैकड़ों एकड़ जमीन लौटाई गई थी, उस जमीन पर बस्तर की महिलाएं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सपने को साकार करेंगी. इस जमीन पर स्माल फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई गई है. इस यूनिट में महिलाएं ईमली कैंडी बनाएंगी.


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर लोहंडीगुडा जनपद के धुरागांव में आदिवासियों की जमीन टाटा से लौटाई गई थी। इसजमीन के कुछ हिस्से मे लघु l प्रसंस्करण उद्योग की स्थापना की गई है. इसमें महिलाएं जुड़ कर लाभ ले रही हैं. इस यूनिट में महिलाएं आज से इमली कैंडी बनाएंगी. इसका लोकार्पण आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे. समारोह आयोजित है. मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में आदिवासियों की हजारों एकड़ जमीन टाटा इस्पात संयंत्र को दी गई थी. वहां स्टील प्लांट की स्थापना नहीं हो पाई. जिसके बाद आंदोलन हुआ है ,कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमीन लौटाने की बात कही थी. राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद गांधी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जमीन आदिवासियों को वापस की गई थी. तब श्री गांधी ने मुक्त जमीन के कुछ हिस्से में लघु खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगवाने की घोषणा थी. जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इसका भूमिपूजन किया था। अब इस लघु प्रसंस्करण केंद्र में इमली कैंडी बनाई जाएगी 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दोपहर बाद धुरागांव में इसका लोकार्पण किया जायेगा।

बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा में आत्मनिर्भरता का नया दौर

0

दीपक के उजाले में सब कुछ उजला- उजला

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा आत्मनिर्भर हो गया है। दीपक के उजाले में सब कुछ उजला उजला दिख रहा है। आज दुनिया के इस सबसे बड़े दशहरा समारोह की समापन बेला में आयोजित मुरिया दरबार में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की मौजूदगी में जब भव्यतम और सुव्यवस्थित बस्तर दशहरा का उल्लास चर्मोत्कर्ष पर है,

तब बस्तर के चप्पे चप्पे से पधारे लाखों बस्तरियों के साथ ही प्रदेश, देश और विदेशों से दशहरा देखने आये पर्यटकों के बीच यह चर्चा है कि बस्तर दशहरा समिति ने इस आयोजन को अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में जिस तन्मयता से सम्पन्न किया है, वह अद्भुत है। बस्तर सांसद दीपक बैज के दशहरा समिति अध्यक्ष बनने के बाद बस्तर दशहरा आत्मनिर्भर हो गया है।

सर्वाधिक समय तक चलने वाले इस विराट धर्मायोजन में सारी व्यवस्थाएं समिति ने की हैं।कहीं भी किसी भी तरह का कोई भी भुगतान बाकी न होना बस्तर दशहरे की आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। यह विशिष्ट उपलब्धि समिति के अध्यक्ष बस्तर सांसद दीपक बैज और समिति के सभी सहयोगियों के समन्वित प्रयास का प्रतिफल है। अब बीते 3 वर्षो से बस्तर दशहरा पर कोई व्यवस्थागत व्यय भुगतान शेष नहीं है। सांसद दीपक बैज हर पूजा विधि विधान और सभी आयोजनों में अपना शत प्रतिशत योगदान देते हैं और हर रस्म में उपस्थित रहते हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद काछन गुड़ी एवं रैला माता गुड़ी, जिया डेरा का जीर्णोधार हुआ है। इनके कार्यकाल में रथ बनाने के लिए जो लकड़ियां लाई जाती हैं, उनकी क्षतिपूर्ति के रूप में 1000 पेड़ लगाए जाते हैं। 2 वर्ष कोरोना काल चुनौती भरा था। परंतु उसमें भी निर्विघ्न रूप से दशहरा मनाने में सांसद दीपक बैज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनके कार्यकाल में मांझी चालकी, मेंबर, मेंबरीन, मुंडाबाजा, जोगी, रथ बनाने वाले कारीगर एवं अन्य सेवादारों का वेतनमान बढ़ा है। जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोग प्राप्त हुआ। साज सज्जा भव्यता के साथ 3 वर्षों से बस्तर दशहरा मनाया जा रहा है। जिससे इस विश्वविख्यात दशहरे की ख्याति को चार चांद लग गए हैं। जहां तक बस्तर सांसद दीपक बैज की सक्रियता की बात है तो उनकी ऊर्जा का प्रकाश सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र में समान रूप से फैला हुआ है। संसद में बस्तर, छत्तीसगढ़, आदिवासी, किसान हित में बुलंद आवाज उठाने वाले सांसद दीपक बैज मैदानी संघर्ष में भी विशेष छाप छोड़ते हैं और जनहित, क्षेत्रहित और राज्यहित में समर्पण ऐसा कि विपरीत विचारधारा की केंद्र सरकार के मंत्रियों से भी अपनी धरती के विकास के लिए परियोजनाएं मंजूर करा लेते हैं। व्यवहार ऐसा कि राजनीति से ऊपर उठकर हर किसी का दिल जीत लेते हैं और श्रेय की राजनीति से परे हर उस शख्सियत को मान सम्मान और कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं, जो बस्तर और छत्तीसगढ़ का भला करने में सहयोग करे। अपने नेता भूपेश बघेल की भावना को संसद में स्वर देने वाले दीपक बैज बस्तर के विकासदूत बन गए हैं।

नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अरुण साव , संगठन महामंत्री पवन साय ,संभागीय प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी , जिला भाजपा बालोद के प्रभारी केदारनाथ गुप्ता की सहमति से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार ने वर्तमान भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री दल्लीराजहरा राकेश द्विवेदी को भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष दल्ली राजहरा के पद पर नियुक्त किया है ।

इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबी छतवाल एवं मंडल मंत्री रमेश गुर्जर ने उनके निवास पर जाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी । उन्हें बधाई देने वालों में भूपेंद्र श्रीवास ,मुकेश सेठी ,सुमित जैन ,महेंद्र पिपरे ,सुखवन्तिन ठाकुर ,किरण सिन्हा सहित अनेक लोग शामिल है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शासन की सभी योजनाओं का समय पर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें – कुलदीप शर्मा

0



नवपदस्थ कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक कार्यालय में आने वाले लोगों से मधुर एवं
आत्मीय व्यवहार करने के दिए निर्देश बालोद 06 अक्टूबर 2022 जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शासन की सभी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों को मिल सके। नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने

आज कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी का प्रयास होनी चाहिए कि शासन के सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में हमारे जिले का प्रदर्शन अग्रणी हो। उन्होंने अपनी मंागों एवं समस्याओं को लेकर कार्यालयों में आने वाले लोगों से मधुर एवं आत्मीय व्यवहार करने तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके समस्याओं के त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि शासन-प्रशासन के प्रति आम जनता में बेहतर छवि निर्मित हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम योगेन्द्र श्रीवास सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


बैठक मेें कलेक्टर श्री शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों से विभागवार कार्यों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों से बंटवारा, नामांतरण, सीमांकन आदि के प्रकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में आम जनता को अपने समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पहली बार में ही कार्यालय में आने वाले लोगों के मांगांे एवं समस्याओं को निराकरण के प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। समस्याओं के निराकरण नहीं होने की स्थिति में आवेदक को उनका वाजिब कारण बताने के भी निर्देश दिए। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन की समीक्षा करते हुए जिले में इसका बेहतर से बेहतर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को अधोसंरचना से जुड़े कार्याें को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों में शतप्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने तथा गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने को कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु की गई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली तथा लापरवाह शिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं के बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल योजना बनाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने के कार्य की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को शतप्रतिशत बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मितानिनों के पास पर्याप्त दवाईयाॅ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में आम लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएॅ प्रदान करने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने आम लोगों तथा जिले के सुदूर अंचल के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु मेगा स्वास्थ्य कैम्प के आयोजन करने की भी जानकारी दी। श्री शर्मा ने कहा कि इस मेगा स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से लोगों के बेहतर ईलाज हेतु बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाया जाएगा। कलेक्टर ने आम लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित कर उसे चैबीस घंटे क्रियाशील करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने जिले में बच्चों के कुपोषण दूर करने तथा एनिमिक महिलाओं को सुपोषण की श्रेणी में लाने के उपाय, धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा तथा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को समय पर पेंशन राशि की भुगतान आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके लिए जरूरी उपाय करने को कहा।


बस्तर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा और नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप कबड्डी प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए

0

भानपुरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत चपका और सोनारपाल, बनियागांव मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री कवासी लखमा और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर विधायक चंदन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होना चाहिए।

जिससे कि खिलाड़ी जिला स्तर पर व प्रदेश स्तर पर अपना प्रदर्शन कर सके और अपने गांव का और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।  प्रतियोगिताओं को आयोजित करने के लिए मेरा हमेशा सहयोग रहेगा ।इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, सोनारपाल सरपंच श्यामबती नेताम, कुंगारपाल सरपंच शंकर कश्यप, धनुरजय नेताम, नारायणपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, भानपुरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, महेंद्र पाढ़ी, विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल,सहित सैकड़ों ग्रामवासी व खिलाड़ी गण उपस्थित

विहिप मातृशक्ति के प्रांतीय आहवान पर छ.ग.के सभी जिलो के अनुरूप बस्तर मे भी हुए दुर्गा चालीसा पाठ

0

दिनांक 6 अक्तूबर 2022 जगदलपुर चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होकर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की आराधना हो गई। चैत्र नवरात्रि के समय में हम सब सनातनियो को दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए और पूजा के अंत में मां दुर्गा की आरती नियमित तौर पर करनी चाहिए। दुर्गा चालीसा में मां दुर्गा के पराक्रम, साहस और स्वरुप का गुणगान किया गया है।

मातृ शक्ति संयोजिका श्रीमती सरिता यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के समस्त जिले में दुर्गाष्टमी एवं महानवमी के पावन पर्व पर माताओं-बहनों के बीच जागरूकता का सन्देश दिया गया, दुर्गावाहिनी व मातृ शक्ति से जुड़ी बहनों ने अनेक स्थानों पर दुर्गा चालीसा का पाठ किया। विश्व हिंदू परिषद की मातृ शाखा दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की स्थापना दुर्गाअष्टमी के दिन ही हुई थी। इस कारण बड़ी संख्या में दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर घर-घर से महिलाओं को एकत्रित करके विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी जिला बस्तर के नेतृत्व में सम्पुर्ण हिन्दू समाज को एकता के सूत्र मे बांधते हुए जगदलपुर नगर समेत ग्रामीण प्रखण्ड मे पहुंच दुर्गा चालीसा पाठ, कन्या पूजन, महाआरती किया गयाl विजयदशमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के दुर्गावाहिनी ने शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर विधिवत शस्त्र पूजन विजय दशमी मे करने प्रेरित किया।शस्त्र पूजन का अर्थ होता है शक्ति की आराधना करना, नवरात्र के दिनों में शस्त्र पूजन कर शक्ति की आराधना की जाती हैlप्रतिदिन समय निकालकर आत्मरक्षा के लिए मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों को शस्त्र चलाने का अभ्यास करना चाहिए। जिस तरह से लव जिहाद नारकोटिक्स जिहाद, सम्पति जिहाद की घटनाएं बढ़ रही है, उसके लिए जरूरी है हर हिंदू बहनों को शस्त्र चलाना आना चाहिए। ।मातृशक्ति के जागृति का परिणाम ही विगत वर्ष राम नवमी मे जगदलपुर नगर मे प्रथम बार विशाल स्कुटी रैली निकाली गई, और ग्रामीण क्षेत्र मे साढ़गुड़ जैसे जगह मे विगत दिनों 4 गौ हत्यारे पकड़े गये, जिसमे गौ हत्यारों का विरोध निडरता पूर्वक कियाl दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को नशामुक्ति, संगठित रहकर बच्चों में संस्कार जगाने, धर्मांतरण रोकने, महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस धार्मिक आयोजन मे प्रांत संयोजिका मातृशक्ति श्रीमती सरिता यादव, कल्पना सेठी जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद,मातृशक्ति से गीता गुप्ता जिला संयोजिका, कुंभवती नायक जिला सह संयोजिका, श्रीमती सुनीता भदौरिया जिला संस्कार केंद्र प्रमुख ,श्रीमती शारदा सोनी जिला सत्संग प्रमुख श्रीमती सुनैना शुक्ला श्रीमती कांति पांडे, मिलन दीपिका, सूर्यकांता सोनी, सरवरी सोनी, दुर्गा वाहिनी से पूजा यादव प्रीति पांढ़ी ,चाहत ,हिना सीतामढ़ी श्रीमती अनु शर्मा, श्रीमती सुमित्रा श्रीमती आशा अग्रवाल, नीलम यादव श्रीमती नीलम जग्गी व समिति सदस्य , प्रखण्ड/ नगर के पदाधिकारी सदस्य गण उपस्तिथ थेl

बीएसपी फुटबॉल ग्राउण्ड में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ दशहरा समारोह

0


राजहरा नगर का सबसे बड़ा दशहरा समारोह 5 अक्टूबर को बीएसपी फुटबॉल ग्राउंड राजहरा में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा संपन्न किया गया । इस समारोह के मुख्य अतिथि खदान के मुखिया मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक बालमुकुंद सिंह एवं बृहस्पति सिंह ने की। उल्लेखनीय है कि यह दशहरा उत्सव विगत 50 वर्षों से, सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दशहरा ग्राउंड में बड़े पैमाने पर उमड़ी भीड़ ने इस समारोह का आनंद लिया ।दशहरा समारोह संपन्न करने की प्रक्रिया में समिति के सदस्यों श्री आर पी पांडे, एस के श्रीवास्तव, चेतन लाल साहू, आरती राम ठाकुर,जे गुरूवुलु, एवं केदार साहू द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । इस अवसर पर रामलीला मंडली के रामदल की पूजा अर्चना का काम मुख्य अतिथियों द्वारा संपन्न किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस बार बेहतरीन आतिशबाजी भी पेश की गई। जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समीर स्वरुप जी ने कहा कि यह समारोह हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब की याद दिलाते हुए हमारी समृद्ध संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दशहरा का यह समारोह देख कर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है, इस बीच उन्होंने दशहरा उत्सव पर अपने बचपन की यादें भी ताजा की और कहा कि दशहरा उत्सव के लिए बीएसपी से हर संभव सहयोग किया जाता रहेगा । विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने कहा कि दशहरा उत्सव समिति का यह कार्य सराहनीय है, तथा दशहरा पर्व पर नगर की जनता को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि साल दर साल इस समारोह को और बेहतर बनाने के लिए मेरा सहयोग हमेशा बना रहेगा ।

कार्यक्रम में अतिथि के रुप में उपस्थित सी एस पी महोदय श्री मनोज तिर्की जी ने भी नगर की जनता को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे आपसी रिश्तों को भी प्रगाढ़ करते हैं । सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की ओर से समारोह को संबोधित करते हुए समिति के महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा की हमारी समिति विगत 50 वर्षों से नगर में दशहरा का आयोजन करती आ रही है, और अब तक हम इस परंपरा को कायम रख पाने में पूरी तरह सफल रहे हैं । उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा समारोह को और बेहतर एवं भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। जिसमें व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री गोविंद वाधवानी, ट्रक ओनर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री अतिंदर सिंह, तथा नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर व अन्य सहयोगी सुदेश सिंह, संजीव सिंह, सर्वजीत सिंह बूटन, राकेश द्विवेदी, अश्विनी कुशवाहा, महेंद्र गुड्डू, सुजीत झा, श्रीजीत, सुमीत जैन सहित अनेक लोगों का महत्वपूर्ण सक्रिय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नगर के तमाम प्रतिष्ठित लोगों अशोक बांबेश्वर, विवेक मसीह, स्वप्निल तिवारी,सुरेश जायसवाल, संतोष पांडेय, सुरेश ठाकुर ने भी समय-समय पर दशहरा की तैयारियों पर चर्चा की एवं कार्यक्रम की सफलता के लिये शुभकामनाएं दीं । इस तरह यह समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ है । आगे भी यह समारोह और विशाल एवं भव्य बनाने का प्रयास समिति द्वारा किया जाएगा । आज के समारोह में आकर्षक आतिशबाजी की गई एवं रावण के विशाल पुतले का दहन कर पूरे हर्षोल्लास के साथ दशहरा समारोह संपन्न किया गया ।

आभार प्रदर्शन करते हुए समिति के महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समारोह को संपन्न करने में बीएसपी प्रबंधन, शासन प्रशासन, नगर पालिका परिषद, व्यापारी संघ अध्यक्ष, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, अन्य प्रतिष्ठित लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । जिसके लिए समिति उनको धन्यवाद ज्ञापित करती है। तथा कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों सभी नागरिक गणों एवं पत्रकार बंधुओं को भी समिति की ओर से बारंबार धन्यवाद प्रेषित है ।
ज्ञानेंद्र सिंह
महासचिव
सार्वजनिक दशहरा समिति दल्लीराजहरा।

MOST POPULAR

HOT NEWS