आज शहर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या क्रमांक 2 में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शाला में छात्राओं के मध्य चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा देशभक्ति से जुड़े अलग-अलग चित्रकारी की गई जिनमें कारगिल विजय दिवस,महापुरुषों की चित्र ,जवानों द्वारा बॉर्डर पर सीमा की सुरक्षा करती हुई चित्र एवं राष्ट्रीय ध्वज जैसे अन्य चित्र सम्मिलित थे एवं अमृत महोत्सव से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे गए। छात्राओं को अमृत महोत्सव का महत्व भी बताया गया।
इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है एवं उनमें राष्ट्रप्रेम जागृत होती है। इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार के मार्गदर्शन पर व्यावसायिक प्रशिक्षिका श्रीमती पूजा वैष्णव झा (मीडिया) एवं श्वेता चंद्राकर (रिटेल) द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वी से कक्षा बारहवीं तक के छात्राओं ने भाग लिया जिनमें सुबती कश्यप,पदमवती मौर्य, परिणीता ध्रुव ,अपेक्षा यादव, तेजस्वी जैसे अन्य छात्राएं सम्मिलित हुए।
भानपुरी – आर्ट ऑफ लीविंग संस्था के बैंगलोर के तत्वावधान में संस्थापक रविशंकर जिसका 200 से अधिक देशों में चल रहा है। जिसका जिसका मुख्य उद्देश्य जीवन जीने की कला सीखिया जाता है । जिसमें भानपुरी में हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमे पवित्र सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया गया सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से जीवन मे शरीर एवं मन मे सकारात्मक प्रभाव पड़ता है| साथ ही चेहरे मे मुस्कान बढ़ती है| इस कार्यक्म मे ग्राम के सरपंच संतोष बघेल जी, योग शिक्षक, रामचंद्र कोराम, संजय मिश्रा, टिकेंद्र पांडे, होमेश पांडेय एवं स्वयसेवक् महेश सोनवानी जी एवं दूर ग्राम से साधक पूर्णता के दिन इस कार्यक्रम को सफल बनाने अपनी उपस्थिति दी.
बस्तर फ़ाइटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, स्टे लगवाने जाएंगे है कोर्ट – जनसभा छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । बस्तर फ़ाइटर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बस्तर संभाग के सभी जिलों के अभ्यर्थियों द्वारा अपने अपने जिला के पुलिस अधीक्षकों से शिकायत की जा रही है। बस्तर संभाग के लगभग 57 हज़ार अभ्यार्थीगण सीधे तौर पर जनसभा से तब से जुड़े हुये हैं, जब बस्तर फ़ाइटर की भर्ती ही अधर में थी।
जानकारी होकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को अंक दिए गए हैं जिसके बाद ओव्हर-आल मार्किंग करके अंतिम चयन सूची जारी की गई है। जिसके बाद बस्तर फ़ाइटर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले लगभग 57000 युवाओं में से 2100 युवाओं का चयन हुआ तथा बाकी अपनी नियुक्ति नही होने पर भर्ती प्रक्रिया के ऊपर सवालियां निशान उठा रहे हैं।बस्तर संभाग के जगदलपुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर सभी सात ज़िलों के बस्तर फ़ाइटर अभ्यर्थियों द्वारा बस्तर के युवाओं के हक़ अधिकार के लिए आवाज़ बुलंद करने वाली युवा संगठन युवासभा के प्रमुख संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् से संपर्क कर मामले में सहयोग करने के लिए कहा गया। जिसपर सभी जिलों के बस्तर फ़ाइटर अभ्यर्थियों को साथ लेकर 22 अगस्त को बस्तर ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया में हुए कथित गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच और अभ्यर्थियों को दिए गए अंक को सार्वजनिक करने की मांग की गई है। युवासभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् की मांग पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व चयन समिति के सदस्यों के बीच वार्तालाप के लिए सहमति बनी तथा यह तय हुआ कि अभ्यार्थीगण जिन्हें अपनी भर्ती में गड़बड़ी की आशंका है वे अपने ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आवेदन करके प्राप्त अंक देख सकते हैं। चयन समिति के सदस्य, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों युवासभा नेताओं की बैठक सम्पन्न*युवा सभा द्वारा 22 अगस्त को बस्तर संभाग के सातों ज़िलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव की तैयारी थी, लेकिन बस्तर मुख्यालय पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और युवासभा के संरक्षक डॉ. अरुण पाण्डेय् से बातचीत करके घेराव ना करने व मांगों पर उच्च अधिकारियों का ध्यानाकर्षण के आश्वासन पर शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ़ ज्ञापन सौंपा गया। चयन समिति की सदस्य व पुलिस में डीएसपी अपूर्वा क्षत्रिय, जगदलपुर नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के उपस्थिती में लगभग 3 घण्टे तक चली चर्चा के उपरांत 22 अगस्त से 31 अगस्त तक रिजल्ट और प्राप्तांकों को सार्वजनिक करने की शर्त बनी जिसके बाद युवासभा ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से बस्तर आईजी को ज्ञापन सौंपा है। डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि 22 अगस्त से 31 अगस्त तक सभी ज़िला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त अंक दिखाए जाएंगे जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में सन्देह है वे अपना अंक यहां उपस्थित होकर देख सकते हैं। बस्तर फ़ाइटर के अभ्यर्थियों ने जताया युवासभा का आभार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 22 अगस्त को रिजल्ट व प्राप्त अंकों को सार्वजनिक रूप से देखने की सहमति बनने के बाद लगभग 57000 अभ्यर्थियों के चेहरों पर मुस्कान आई और निराशा के अंधेरे में रौशनी प्राप्त हुई है। जिसके बाद अभ्यर्थियों ने युवासभा का आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार आगामी तीजा पर्व के उपलक्ष्य में केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के द्वारा आयोजित तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वाधान में महिलाओं के लिए तीज महोत्सव, महिला स्नेह सम्मेलन, खेलकूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थियेटर में किया गया जिसमें लगभग 700 – 800 के करीब महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।
दिनांक 21 अगस्त को केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के द्वारा आयोजित तीज महोत्सव महिला स्नेह सम्मेलन खेलकूद प्रतियोगिता, गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर के विभिन्न समाज की महिला पदाधिकारीगण, महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारी गण, विभिन्न वार्डों से मातृशक्ति के रुप में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गीत संगीत और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मंत्री अनिला भेंडिया जी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया और सभी उपस्थित महिलाओं को तीजा पर्व के उपलक्ष्य में आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया। मंत्री अनिला भेंडिया जी ने भी एक गीत गायाऔर महिलाओं के साथ नृत्य कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। हल्बा समाज, मसीह समाज और मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी विशेष सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने गीत गाकर व नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर और ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता नायर और कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह ने किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर ,शिरोमणी माथुर, रूकसाना बेगम, चम्पा साहू, ममता पाण्डेय, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, शीला भारद्वाज, सरिता पटेल, रूक्मणी किशोर, के जया लक्ष्मी, सुमित्री निषाद, विद्या रावटे, योगेश्वरी यादव, नर्मदा सहारे, स्मिता जॉर्ज, जेबा कुरैशी, मेमुना परवीन, मीना दास, निरूपमा माथुर, रितु बांबेश्वर,तीजन देवांगन, बिंदु शर्मा, तारामति, तंजीला खान, भामिनी साहू आशा साहू, कुंती यादव, रूपा भट्ट, चंदा बघेल, माया साहू, पुष्पा शांडिल्य, सुबाना बेगम, तुलसी निषाद, रितु बांबेश्वर, चंद्ररेखा नांदेश्वर, रेखा पारकर, कांति सेन, रंजना, पूर्णिमा, शीतल, मानकी साहू कौशलिया सेन,मसीह समाज, मुस्लिम समाज, हलबा समाज, साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, मानिकपुरी कोसरिया समाज एवम विभिन्न समाज के महिला पदाधिकारीगण व सदस्यगण, मितानिन संघ, महिला एवम बाल विकास विभाग , नगर पालिका विभाग, सफाई मित्र संघ सहित बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रही।
दल्ली राजहरा : छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार आगामी तीजा पर्व के उपलक्ष्य में केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया के द्वारा आयोजित तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वावधान में महिलाओं के लिए तीज महोत्सव, महिला स्नेह सम्मेलन, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ओपन एयर थियेटर में किया गया। जिसमें लगभग 700 – 800 के करीब महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। 21 अगस्त को केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया के द्वारा आयोजित तीज महोत्सव महिला स्नेह सम्मेलन खेलकूद प्रतियोगिता, गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न समाज की महिला पदाधिकारीगण, महिला स्व सहायता समूह के पदाधिकारी गण, विभिन्न वार्डों से मातृशक्ति के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गीत संगीत और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। मंत्री अनिला भेंडिया ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और सभी उपस्थित महिलाओं को तीजा पर्व के उपलक्ष्य में आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया।मंत्री अनिला भेंडिया ने भी एक गीत गायाऔर महिलाओं के साथ नृत्य कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। हल्बा समाज, मसीह समाज और मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी विशेष सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी।महिलाओं ने गीत गाकर व नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिन्हें नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर और ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस कार्यक्रम की संयोजिका संगीता नायर और कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर, शिरोमणी माथुर, रुकसाना बेगम, चम्पा साहू, ममता पाण्डेय, विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव, शीला भारद्वाज, सरिता पटेल, रुक्मणी किशोर, के जया लक्ष्मी, सुमित्री निषाद, विद्या रावटे, योगेश्वरी यादव, नर्मदा सहारे, स्मिता जॉर्ज, जेबा कुरैशी, मेमुना परवीन, मीना दास, निरूपमा माथुर, रितु बांबेश्वर, तीजन देवांगन, बिंदु शर्मा, तारामति, तंजीला खान, भामिनी साहू आशा साहू, कुंती यादव, रूपा भट्ट, चंदा बघेल, माया साहू, पुष्पा शांडिल्य, सुबाना बेगम, तुलसी निषाद, रितु बांबेश्वर, चंद्ररेखा नांदेश्वर, रेखा पारकर, कांति सेन, रंजना, पूर्णिमा, शीतल, मानकी साहू कौशलिया सेन,मसीह समाज, मुस्लिम समाज, हलबा समाज, साहू समाज, निषाद समाज, सेन समाज, मानिकपुरी कोसरिया समाज एवम विभिन्न समाज के महिला पदाधिकारीगण व सदस्यगण, मितानिन संघ, महिला एवम बाल विकास विभाग , नगर पालिका विभाग, सफाई मित्र संघ सहित बड़ी संख्या में नगर की मातृशक्ति उपस्थित रही।
डौंडी- रायपुर से केवटी तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पर आज सुबह डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी निवासी यशवंत मंडावी पिता सोमनलाल उम्र 33 वर्ष लिमहाटोला ट्रेन पटरी पर ट्रेन से कटकर अपनी जीवन की इहलीला समाप्त कर ली। ट्रेन से कट जाने पर उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
सूचना पाकर डौंडी पुलिस तत्काल मौका स्थल पहुँची और पंचनामा बनाकर शव डौंडी मर्चुयरी पीएम में लाकर शव परिजनों को सौपा गया। बताया जा रहा कि डौंडी ब्लाक के ग्राम अवारी निवासी यशवंत मंडावी बस्तर के जगदलपुर जिले में किसी स्कूल पर शिक्षाकर्मी के रूप में पदस्थ था पदोन्नति बाद वह शिक्षक बन चुका है। उनका ससुराल ग्रामपंचायत के आश्रित ग्राम लिमहाटोला है। बताया जा रहा कि यशवंत पिछले 8 महीने से लकवा पीड़ित होने के चलते अपने गृह ग्राम में ही आकर रह रहा था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था व कभी भी घर से बाहर निकल जाता था कि आज सुबह भी इसी तरह निकलकर आत्मघाती कदम उठा ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी दो विशिष्ट महिलाओं की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। ये दोनों ही विदुषी अपने अपने दल और क्षेत्र की जनता की लाडली हैं। फर्क यह है कि एक सत्ताधारी कांग्रेस की विधायक हैं और दूसरी विपक्ष में बैठी भाजपा की विधायक हैं। कांग्रेस ने अपनी विधायक को मंत्री बनाया है तो भाजपा ने अपनी इस विधायक को प्रवक्ता बनाया है। दोनों ही महिला नेता अपने अपने कार्यक्षेत्र में छाप छोड़ रही हैं। एक दूसरा फर्क यह है कि एक को जनता ने दिल खोलकर उत्सव मनाने का अवसर दिया है तो दूसरी को जनता ने संघर्ष के लिए चुना है।
यहां जिक्र प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री और डौंडीलोहारा विधायक अनिला भेंडिया व धमतरी विधायक तथा भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू का है। अनिला उत्सव में खुशी से झूम रही हैं। तीज तिहार में महुआ झर रहे हैं। रंजना के साथ इसके विपरीत परिस्थिति है। भाजपा विपक्ष में है तो वहां महुआ कैसे झर सकते हैं। वहां स्थिति यह है कि जिया जले, जां जले। इधर अनिला भेंडिया के बारे में यह जगजाहिर है कि वे राजनीतिज्ञ कम और सहज सामान्य जननेता ज्यादा हैं। चाहे महिला दिवस का उत्सव हो अथवा महिलाओं से जुड़ा तिहार, अनिला अपने मंत्री पद के रुतबे को दरकिनार कर महिलाओं के साथ उत्सव के उत्साह से सराबोर होकर पारंपरिक नृत्य कौशल का प्रदर्शन करती हैं। महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित महिला उत्सव में उनके नृत्य ने खूब धूम मचाई थी। अब तीज तिहार में उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र की महिलाओं के साथ महुआ झरे.. लोक गीत के बोल पर कुछ इस तरह सहजता के साथ नृत्य किया कि माहौल में महुआ की भीनी भीनी खुशबू का अहसास होने लगा। दूसरी तरफ धमतरी विधायक रंजना को रंज है कि कांग्रेस के तमाम नेता भाजपा पर तंज कस रहे हैं। इसलिए इन दिनों रंजना भाजपा प्रवक्ता की हैसियत से आक्रामकता दिखा रही हैं। दोनों की परिस्थितिजन्य भूमिका नारी शक्ति के सशक्तिकरण का आभास करा रही है।
दल्लीराजहरा/डौण्डी, 21अगस्त। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश की हालात ऐसे हो चली है की प्रदेश के गृहमंत्री को अपराध में लिप्त लोगों की लिस्ट को थानेदार को देकर कार्यवाही के लिए निर्देशित करना पड़ रहा है इससे साफ प्रतित होता की प्रदेश में कानून का राज नही जंगलराज चल रहा है उन्होने विज्ञप्ति के माध्यम से आगे बताया की गृहमंत्री के गृह जिले में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है तो बाकी जिले का क्या हाल होगा इसे एक कम पढ़ा लिखा व्यक्ति भी समझ सकता है। सांसद प्रतिनिधि ने यह भी बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की दुहाई देते है
इसके विपरीत छत्तीसगढ़ तेजी से नवा अपराधगढ़ बन रहा है सट्टा शराब जुआ उठाईगीरों लूट की बारदात हत्या जैसे प्रकरण प्रदेश में तेजी बढ़ा रहे हैं प्रदेश सरकार के तमाम फरमान व प्रयोग तुगलकी साबित हो रहे हैं कानून व्यवस्था को अंगूठा दिखाकर कर अपराधी प्रदेश सरकार के सामने रोज चुनौती पेश कर रहे हैं इसके लिए गृहमंत्री को खुद सामने आना पड़ रहा है श्री ध्रुवे विज्ञप्ती के माध्यम से यह भी बताया की दल्लीराजहरा डौण्डी मार्ग से चिखली मार्ग में आये दिन लूट की घटना को अपराधी तत्व अंजाम देते रहते हैं अभी परसो 18 अगस्त की ही घटना को देख लिजिए डौण्डी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम चिखली मोड़ पर ग्राम ठेमा निवासी जनक लाल कावर पर कुछ अपराध से जूडे लोगों ने लूटपाट की नियत से इनके सर में प्राणघातक हमला कर लहूलूहान कर दिया
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
और इसका सबसे बड़ा कारण सट्टा, जुआ, शराब की बढ़ती लत है। यहां तक स्कूली बच्चों तक जुआ सट्टा में लिप्त पाये जाते हैं शराब की बात तो छोड़ दिजिये कांग्रेस राज के लगभग साढ़े तीन साल में शराब दुकान बंद होने के बजाय तेजी से बढ़ते जा रहे हैं प्रदेश सरकार गंगाजल की कसम खाकर शराब बंदी के वादे को कब पुरा करेगी प्रदेश को इसका इंतजार है।
मुख्य मंत्री से मिला लिपिक संघ, लिपिक वेतनमान सुधार की घोषणा लागु करने पर मुख्य मंत्री से बनी सहमति, फेडरेशन के आंदोलन से लिपिक संघ ने किया किनारा, फेडरेशन के ,प्रदेश अध्यक्ष रोहित नें कहा फ़ेडरेशन का आंदोलन कर्मचारी हित के लिए नहीं अश्मिता बचाने के लिए हो रहा है,आधा प्रतिशत के लिए हो रहे आंदोलन मे मेरे प्रदेश भर के लिपिक सहमत नहीं है लिपिक वेतनमान सुधार पर सहमति बनाने की पहल अटल श्रीवास्तव जी ने की, संघ ने उनका आभार व्यक्त किया “छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात उनके द्वारा की गई घोषणा लिपिक वेतनमान सुधार पर शीघ्र आदेश प्रसारित करने का निवेदन किया, संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई लिपिक वेतानमान की घोषणा को उन्हें याद दिलाते हुए उस घोषणा को लागू करने में मात्र 30 करोड़ सालाना व्यय भार का जिक्र करते हुए घोषणा को लागू करने का निवेदन किया ,मुख्यमंत्री ने कहा कि लिपिकों की मांग जायज हैऔर शीघ्र लागु करने पर सहमति व्यक्त की, एवं घोषणा पर शीघ्र क्रियान्वयन किय जाने पर साथ ही मुख्यमंत्री जी ने हड़ताल आंदोलन आदि की बजाय सीधा संवाद भविष्य में भी करने के लिए लिपिक पदाधिकारियों अपील की, लिपिक पदाधिकारीयो और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के पश्चात संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने प्रदेश के लिपिकों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा लिपिक वेतन मान सुधार की घोषणा पर सहमति व्यक्त की है अतः लिपिकों का भी दायित्व है कि मुख्यमंत्री जी पर विश्वास रखें एवं अपने मूल मांग वेतन विसंगति के लिए अपना संघर्ष हम जारी रखेंगे, साथ ही फेडरेशन द्वारा घोषित 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन अब अपनी दिशा से भटक कर मात्र वर्चस्व की लड़ाई बन चुका है अतः प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ इस आंदोलन का समर्थन ना करते हुए अपनी मूल मांग लिपिक वेतनमान के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश भर के लिपिक दृढ़ संकल्पित है हमारा मुख्य उद्देश्य हमारी वेतनमान सुधार करवाना है , मुख्य मंत्री जी द्वारा हमारी मांग पर दी गई सहमति का सम्मान करते हुऐ हम फेडरेशन के आंदोलन से दूर रहते हुए रहेंगे ,आधा प्रतिशत के लिय आंदोलन में रहने कोई औचित्य नहीं, आज मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी प्रदेश महामंत्री सुनील यादव प्रदेश महामंत्री हेमंत बघेल प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष योगेश्वर भारती राजधानी के संरक्षक आकाश त्रिपाठी उपस्थित रहें, लिपिक वेतनमान में सहमति बनाने में मुख्य भूमिका श्री अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छग राज्य पर्यटन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, लिपिक पदाधिकारियों ने उनका आभार व्यक्त किया, प्रति सपादक …………
दल्लीराजहरा: भारतीय जनता पार्टी डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन दल्ली राजहरा अटल योग सदन में दोपहर 2:00 बजे रखी गई थी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद एवं डौंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी प्रदीप गांधी एवं जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल उपस्थित हुए। बैठक का प्रारंभ दल्लीराजहरा मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी एवं महेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों से भारत माता की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित करवाया गया।
मुख्य अतिथि प्रदीप गांधी ने बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं तीनों मंडल कार्यकर्ताओं से परिचय कर संबोधित किया एवं कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने एवं ऊर्जा।। का संचार कर आम जनता तक देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अहम दायित्व है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इसके पश्चात जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल द्वारा आगामी 24 अगस्त को छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा के संचार के लिए भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के आगमन एवं मुख्यमंत्री आवास घेराव करने के लिए प्रत्येक मंडल से तैयारी के संबंध में जानकारी ली एवं रूपरेखा तय की। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, होरीलाल रावटी रावते दल्लीराजहरा मंडल प्रभारी, नरेश यदु डौंडी मंडल प्रभारी, ठाकुर राम चंद्राकर जिला अ.ज.जा मोर्चा अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे, अ.ज.जा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला, जिलामंत्री अनिता कुमेटी,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, प्रकाश आर्य किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, सोमेश साहू , राधिका भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मासिया , कासिम कुरैशी, डौंडी मण्डल अध्यक्ष मनीष झा, डोंडीलोहारा मण्डल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा, मण्डल महामंत्री संदीप लोढ़ा, दारासिंह भैसारे मण्डल महामंत्री दल्लीराजहरा राकेश द्विवेदी,
महेंद्र सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, सुरेश जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े, राजू कुकरेजा राम किशन सोरी, भूपेन्द्र श्रीवास सौरभ लूनिया पिंटू दुबे, हितेश मेश्राम, शशिकांत निषाद नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम एवं रूपेश नायक युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, राजीव मानकर स्वाधीन जैन, हितेश गायकवाड, मुकेश कोंड्रे , मितेंद्र वैष्णव पार्षद, राजेश कांबले, सौहद्रा ठाकुर, शिवांगी ध्रुवे, राजू रावटे, लता पाथोडे, कुंती देवांगन , संगीता साहू , विमला देवी, सुनीता गुप्ता , शांति रावटे, रैमन अटल, लोकेंद्र टेकाम, जनार्दन सिंगरोल, योगेंद्र सिन्हा, पुष्पजीत सिंग बैस, हितेह साहू, रामेश्वर साहू, रमेश गुर्जर, मनन गुप्ता, उमेश विश्वकर्मा, सुमित जैन , वीरेंद्र पासवान, संतराम सार्वा, अजय चौहान, हिंसाराम साहू, हलधर देशमुख, मिलन भुआर्य, हीरा ठाकुर, किशोर ठाकुर, महीला मोर्चा अध्यक्ष, गीता मरकाम, उषा अस्टीकर , विम्मि शर्मा, रमनी देवी , सारिका साहू, पुष्पा सिप्पी, रानू ठाकुर, सुचित्रा दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।