City Media - Page 1135 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1135

कमिश्नर धावड़े ने किया मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारी की समीक्षा

0

नेलसनार की सामुदायिक स्वास्थ्य का किया निरीक्षण

जगदलपुर 29 अप्रैल 2022/ शासन की प्राथमिकता वाले सभी योजनाओं का क्रियान्वयन ज़मीनी स्तर पर किया जाए और अधिकारी दौरा कर योजना के क्रियान्वयन की सतत निरीक्षण करें उक्त बातें बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े ने बीजापुर के जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री के आगामी माह में प्रवास की तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा। इस अवसर पर कलेक्टर राजेश कटारा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि साहू, वन मंडलाधिकारी पटेल, संयुक्त संचालक कृषि एम एस ध्रुव सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर धावड़े ने सभी विभागों की योजनाओं की समीक्षा किए, उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। अंदरूनी इलाक़ों में हितग्राहीमूलक कार्यों की स्वीकृति देने के निर्देश दिए।

तहसील बीजापुर का किया औचक निरीक्षण

बीजापुर दौरा के दौरान कमिश्नर धावड़े ने बीजापुर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्रक तथा ऋण पुस्तिका वितरण कार्य के लिए सराहना किए साथ ही राजस्व रिकार्ड, नामांकन, सीमांकन, बँटवारा के कार्य, जाति प्रमाण पत्र के कार्य को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। शासकीय कार्य से कार्यालय में पहुँचे ग्रामीणों से कमिश्नर ने भी चर्चा की और तहसीलदार को ग्रामीणों के कार्य को जल्द करने कहा।इस अवसर पर कलेक्टर कटारा, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू, डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम, एसडीएम भुआर्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इससे पूर्व कमिश्नर ने ईंटपाल गौठान का निरीक्षण कर गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे आजीविका मूलक कार्यों का अवलोकन किया।साथ ही बीजापुर शहर के समीप निर्मित एजुकेशन सिटी सहित पुशनार में कृषि विभाग के विभागीय योजना का लाभ चार किसानों द्वारा ग्राफ़्टेड बैगन, भिंडी, बरबटी की खेती किया जा रहा है का अवलोकन किए।

नेलसनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

कमिश्नर श्री धावड़े ने भैरमगढ़ विकासखण्ड के नेलसनार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किए। उन्होनें संस्था में दवाई की उपलब्धता, मलेरिया की जाँच, ओपीडी की स्थिति, संस्थागत प्रसव की स्थिति, इलाज की सुविधा आदि अवलोकन किए।कमिश्नर ने संस्था की साफ़-सफ़ाई की सराहना की और स्वास्थ्य कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से संस्था द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा किए। अस्पताल में कमिश्नर श्री धावड़े ने अपना स्वास्थ्य जाँच करवाया।

10 दिन मे 10 घंटे बूथ में बिताएंगे भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0

लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट रहने का मंत्र, शक्ति केंद्र अनुसार तय किए गए विस्तारक

जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जमीनी तैयारियां आरंभ कर दी है इसी सिलसिले में आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या सुश्री लता उसेंडी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में जगदलपुर मंडल एवं नगरनार मंडल एवं तोकापाल मंडल के शक्ति केंद्रों के लिए अलग-अलग विस्तारक तय किए गए हैं जो आगामी 5 मई से 20 मई तक शक्ति केंद्रों में डेरा डालकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और जनता से सीधे संवाद करेंगे।

प्रशिक्षण प्रभारी लता उसेंडी ने अपने संबोधन में कहा स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर कार्य विस्तार योजना संगठन ने तैयार की है विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक बूथ मजबूत हो, जहां से भाजपा की जीत का रास्ता सुनिश्चित हो। इस दिशा में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सक्रियता से अपनी महती भूमिका निभानी है। जगदलपुर के 15 एवं नगरनार के 11 शक्ति केंद्र मे विस्तारक तय किए गए हैं जो कार्य योजना के अनुरूप भाजपा के लिए 10 दिन 10 घंटे अपना पूरा समय देंगे। मतदान केंद्र वार बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, सामाजिक समीकरण,जन चौपाल, युवाओं से बातचीत,महिलाओं की समस्याओं की जानकारी, घर-घर दस्तक आदि कार्य संपन्न करेंगे साथ हीं कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने का मंत्र भी देंगे। सुश्री उसेंडी ने कहा कार्य विस्तार योजना को सभी कार्यकर्ता गंभीरता से लेंगे आगामी चुनाव के लिए अब अधिक समय शेष नहीं है।

प्रदेश महामंत्री किरण सिंह देव ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को विस्तारक का दायित्व मिला है वह अपने कार्यों को मनोयोग से करें। तोकापाल प्रशिक्षण प्रभारी नवीन विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए | जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा एवं आभार महामंत्री आर्यद्र सिंह आर्य ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से संतोष बाफना,लछु राम कश्यप,बैदू राम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे, नरसिंह राव,सुरेश गुप्ता, सुब्रतो विश्वास, आलोक अवस्थी, संजय विश्वकर्मा, बृजेश सिंह भदोरिया, योगेंद्र कौशिक,मनोहर दत्त तिवारी,राकेश तिवारी,आशुतोष पाल, चंद्रकांत जोशी,नारायण ठाकुर, बाबुल नाग, बुधराम करतम,विनायक गोयल, रैतू राम, शशि नाथ पाठक,उमेश वानखेडे, राजपाल कशेर, रोशन झा, रंजीत पांडे, निर्मल प्रसाद पानीग्राही, अनिल सेठिया, नरेंद्र पानीग्राही, मोतीराम बघेल, राजकुमार सिंह, योगेश सिंह ठाकुर, मनोज पटेल, आनंद झा, योगेश शुक्ला, अभय कुमार दीक्षित, राजेश दास, संतोष बाजपाई, दिगंबर राव, नागेश्वर राव, धनराज नायडू, दयाराम बघेल, घनश्याम, रघुराज सेठीया, राधेश्याम पंन्द्रे, घनश्याम बघेल, अमरनाथ झा, गजेंद्र प्रताप सिंह, राजीव राय, दीपक तिवारी, मोहन सेठिया, सुरेश कश्यप, सूरज केसरवानी, प्रेम सेठिया, अतुल सिम्हा, रूपेश जैन, सूर्य भूषण सिंह, भुनेश्वर ध्रुव, परेश कुमार ताती, रितेश सोनी, लोकेश राव, आशुतोष बाजपाई, ओमप्रकाश सिंह, शिरीष मिश्रा, राज पांडे, ऋषभ राव, सूरज मिश्रा, गोपीनाथ गौतम, सुरेश ठाकुर, मोतीराम बघेल, दंतेश्वर राव,गणेश नागवंशी, फुल सिंह नायक, सुनील नायक, जुगल किशोर, कीर्ति पाढ़ी गुरु नारायण, विकास सिरदार, जयंत जोशी, आशीष ठाकुर, संजय चंद्राकर,चिंगड़ू राम, रूपेश, पुनीत राम साहू, शिवमोहन, तपन राय, शशि नाग़,त्रिवेणी गंधारी, ममता पोटाई, नीलम यादव,ललिता यादव, रानी यादव, बुधराम कश्यप, मालती मंडावी, लचीन यादव, संतोष ठाकुर, देवी राम बेंजाम,फूल सिंह सेठीया,रितेश जोशी,आशु आचार्य, चंद्रभान कश्यप, फूल सिंह सेठिया, चंद्रभान कश्यप, बलदेव मंडावी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थाना भानपुरी में जनरल परेड आयोजित

0

भानपुरी । बस्तर जिला के पुलिस थाना भानपुरी में शुक्रवार को एसडीओपी घनश्याम कामड़े के निर्देश में थाना प्रभारी राजेश मराई के नेतृत्व में जनरल परेड आयोजित किया गया।

भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े ने सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के टर्न आउट का निरीक्षण किया तत्पश्चात थाना प्रभारियों से टोलीवार स्कवार्ड ड्रिल करवाया।

भानपुरी एसडीओपी घनश्याम कामड़े व थाना प्रभारी राजेश मराई ने अच्छे वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस कर्मियों को उत्साह वर्धन किया। कर्मचारियों की सुनी समस्या, किया निराकरण पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और उसका निराकरण किया। उन्होंने जवानों को कहा कि जब आप फिट रहेंगे तभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे से कर सकेंगे इसके लिए चुस्त-दुरूस्त रहना आवश्यक है ।इस हेतु पुलिस के जवानों को अपने फिटनेश पर विशेष ध्यान देने को कहा। ड्यूटी के दौरान अच्छे वेश-भूषा धारण करने, सौंपे गए कार्यो को पूरी ईनामदारी एवं लगन से करने, आमजन से शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए।इस दौरान एएसआई सरिता मानिकपुरी, रमेश प्रभाकर, टिगाली कश्यप, विनय ठाकुर आदि स्टाफ मौजूद रहे।

शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी, बच्चे शिक्षा से ही जीवन में बदलाव ला सकते हैं – रेखचंद जैन

0

महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में विधायक निधि से 3.56 लाख रुपए की लागत से निर्मित मंच का लोकार्पण एवं अधोसंरचना मद के 2.35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले साइकल स्टैंड शेड का भूमिपूजन विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया |

सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला क्रमांक 1 में 42 साइकिल एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल में 97 छात्राओं को साइकिल वितरण किया |

मेघावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी है छात्राओं को शिक्षा के द्वारा ही अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकती हैं इस अवसर पर उन्होंने छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 वीं एवं 12 वीं में छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान बनाने वाले छात्र छात्राओं को 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की तथा मेघावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप अब किसी बच्ची को पढ़ाई छोड़नी नहीं पड़ेगी उनकी शिक्षा में जो भी खर्च होगा वह सरकार करेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू , वरिष्ठ पार्षद एवं सभापति पी डब्लू डी यशवर्धन राव, पार्षद कमलेश पाठक, ललित राव,श्वेता बघेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमल झज्ज ,शाला विकास समिति की अध्यक्ष कल्पना मेश्राम,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू, उपाध्याय,खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन,गरुड़ मिश्रा,परमार मैडम प्राचार्य कन्या शाला क्रमांक 1, वंदना मंदनकर प्राचार्य महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, संचालक अफजल अलि सहित शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं समेत छात्राएं उपस्थित रहे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के द्वारा सरस्वती साईकिल योजना के अंतर्गत क्षेत्र 110 छात्राओं को निःसुल्क साइकिल प्रदाय किया

0

सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत बस्तर ब्लॉक के ग्राम घाटलोहंगा हाईस्कूल में 31,नगर पंचायत बस्तर फरसा पारा हाई स्कूल में 20,कन्या शाला बस्तर हायर सेकंडरी स्कूल में 59 साईकिल वित्तरण किया गया |

बस्तर विधायक से मिले ग्राम पंचायत घाटलोहंगा के कोटवार पारा के महिला पेयजल समस्या को लेकर मिले विधायक जी ने महिलाओं से दो दिन में बोरगाडी भेज कर तत्काल बोरखनन करने की बात कही जिससे ग्रामीणों काफी उत्साह देखने को मिला एवं सभी लोगो ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया |

बस्तर विधायक ने जनपद पंचायत बस्तर में अधूरे निर्माण कार्य के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारी ठेकेदार को दूरभाष के माध्यम से जल्दी पूरा करने निर्देश दिया और कार्य नहीं होने के स्थिति में सरपँच सम्बधित अधिकारी एवं ठेकेदार के नाम से नाम पर एफआईआर किया जाएगा एवं उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया |

मनरेगाकर्मियों ने विधायक जी को मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत कराया मनरेगा के कर्मचारियों ने कहा कि भुगतान कई महीनों से नही हुआ है विधायक जी ने कर्मचारियों को समझाते हुए सरपँच सचिव को कहा की इन कर्मचारियों की जल्द पेमेंट कराने की निर्देश दिया |

जिसमें मौजूद रहे शोभाराम मारकंडे,गोपाल तिवारी, अनिल परिहार,चम्पा ठाकुर,अनूप तिवारी,सुशील तिवारी शैलेन्द्र तिवारी,नरसिंग नागेश,श्यामकुमारी ध्रुव,लखेश्वर कश्यप,रामया राम मौर्य,शालिनी सैमसंग,सरपंच डमरु बघेल उपसरपंच मुन्ना लाल यादव एसएमडीसी अध्यक्ष मना प्रसाद तिवारी,स्कुल परिवार की ओर से प्राचार्य दिलीप देवांगन शिक्षक स्टाफ से निलेश देवांगन मुकुन्दसिंह ठाकुर मोहम्मद साहिबा कृपाल कश्यप श्रीमती हीरा साहू स्वाति साहू नीरू मिश्रा हेमलता केकती, बिंदु नाग सीएसी ए. आर.पाढ़े एवं गांव के गणमान्य नागरिक सभी की उपस्थिति रहे |

बस्तर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता दिवस के तहत किया गया जागरूकता अभियान

0

बस्तर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता दिवस के तहत किया गया जागरूकता अभियान। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा एवं अ.पु.अधीक्षक महोदय ओ.पी. शर्मा ,न.पु.अधीक्षक हेमसागर सिदार के मार्गदर्शन में साइबर सेल जगदलपुर द्वारा साइबर जागरूकता हेतु एक दिवसीय अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आज दिनांक 29.04.2022 को उड़ान कोचिंग संस्थान जगदलपुर में साइबर सुरक्षा, फिशिंग, हैकिंग, फेसबुक प्रोफाइल हैकिंग, फोटो मार्फिग, साइबर फ्रॉड, लोन एप से होने वाले फ्रॉड से बचने के उपाय एवं साइबर सिक्योरिटी उपयोग से लाभ एवं कैरियर गाइडेंस के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यशाला में साइबर सेल जगदलपुर से नोडल उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, उप निरीक्षक अमित सिदार एवं स्टाफ द्वारा कार्यशाला में जानकारी प्रदान किया गया।

मई दिवस के उपलक्ष्य में एटक ने आयोजित किया ‘एक दौड़ मजदूरों के नाम’ मिनी मैराथन

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में मई दिवस के उपलक्ष में प्रतिवर्ष संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम करते हुए मई दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में आज नगर में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ किरंदुल के फुटबॉल ग्राउंड से प्रारंभ होकर पूरे नगर का एक चक्कर मारते हुए फुटबॉल ग्राउंड में ही इसका समापन हुआ। मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि बी.आई.ओ.पी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ए. विश्वास, संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इसकी दूरी लगभग 8 किलोमीटर की थी इस मैराथन दौड़ में 225 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें इस प्रतियोगिता को 25. 45 मिनट में पूरी कर बस्तर के ललित कुमार वट्टी ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए पुरस्कार राशि 10,000 नगद व ट्रॉफी अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर कोंडागांव के फुलधर नेताम को 7000 नगद व ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान पर बड़े बेड़मा के लक्ष्मण कुमार कुंजाम को 5,000 नगद व ट्रॉफी से नवाजा गया। वहीं इस प्रतियोगिता में टॉप 10 में आए प्रतिभागियों को भी नगद राशि व ट्राफी प्रदान की गई। साथ ही टॉप 50 प्रतिभागियों को मेडल पहना कर सम्मान किया गया। इस मैराथन में बालिकाओं ने भी हिस्सा लिया था उन्हें भी आयोजन समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। गए इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसकेएमएस के संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, राजनाथ, मोहम्मद नशाद, सुरेश, राजेश सोनी, एकटेश्वर राव, अमित दीक्षित, रजत राय, आयतु सोरी, डी सूरज, तुलसी, आर.ए.यादव भीमा मरकाम, अजय सिंग,सारथी, मनोज पांडेय, सुमित धर, देव तिवारी,कल्याण रावटे, प्रदीप नामदेव आदि साथियों का विशेष योगदान रहा।

बालोद पुलिस ने भटकी हुई महिला को पहुँचाया घर

0

पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-बालोद के आदेशानुसार, अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के निर्देशन पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक मनीष शर्मा के द्वारा टीम भेजकर ग्राम जगन्नथपुर सांकरा में घुम रही अपरिचित महिला से पुछताछ परजानकारी प्राप्त हुआ कि उक्त महिला का नाम उतराबाई मरकाम पति ओंकार मरकाम, उम्र-35 वर्ष, निवासी बाजार तरिया खैरगढ़, थाना-खैरागढ़, जिला-राजनादगांव की रहने वाली हैं। महिला के संबंध में अधिक जानकारी के लिए थाना-खैरागढ़ के माध्यम से परिवार के अन्य सदस्य से जानकारी लेने से बतायें की उतरा

बाई मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से बिना बतायें कहीं भी चली जाती है और अत्यंत निर्धन हैं। महिला के पास अपने घर वापस जाने हेतु बस किराया की राशि नहीं होने से थाना बालोद पुलिस द्वारा शासकीय वाहन से मानवता का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित उनके गृह निवास छोड़ा गया हैं। जिसमें निरीक्षक मनीष शर्मा, सउनि धरमभुआर्य, आर0 भागीरति, अशोक साहू, मुकेष देवांगन, महिला आर0 संध्या ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

खेलबो राजहरा फाउंडेशन क्रिकेट टूनामेंट में सीजन 2 में Y किंग की टीम रही विनर

0

28 अप्रैल फाइनल मैच स्व रविंद्र भेड़िया जी एवं स्व  मयंक जी के स्मृति में कांग्रेस स्पोर्स्ट सेल खेलबो राजहरा फाउंडेशन के तत्वाधान में ipl की तर्ज पर यह टूनार्मेंट सीजन 2 इस टूनामेंट का 13 दिन का सफर रहा 16 अप्रैल 2022 को यह मैच का भव्य शुभारंभ केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया जी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ था इस टूनार्मेंट का प्रारंभ में केबिनेट मंत्रीजी का विशेष  सहयोग रहा। 28 अप्रैल को इस टूनामेंट का समापन हुआ ,इस फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर जी विशेष अतिथि बीएसपी महाप्रबंधक तपन सूत्रधार जी,विशिष्ट अतिथि ,महेन्द्रन अप्पू ,रवि जायसवाल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ,ज्योति अस्पताल के संचालक डॉ अशोक ठाकुर ,राजहरा व्यपारी संघ एवं भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष वाधवानी, प्रशान्त बोकडे, संगीता नायर, टीज्योति राव, विनोद जैन,जसपाल भाटिया,सुरेश रेड्डी, है फाइनल मैच राजहरा रॉयल टाइगर्स एवं y किंग दल्ली वारियर्स के मध्य खेला गया,y किंग दल्ली वारियर्स के कप्तान टीनू पांडे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला लिया

और पहले बल्लेबाजी करते हुऐ राजहरा रॉयल टाइगर्स ने निर्धारित 12 ओवर में 119 रन बनाए 7 विकेट पर राजहरा रॉयल टाइगर्स के ओपनर बल्लेबाज आशीष जैन जो कि टीम के कप्तान है अपने टीम के लिये सर्वाधिक 46 रन बनाए। वही 119 रन का पीछा करते हुए Y किंग दल्ली वारियर्स ने 120 रन बनाए 2 विकेट पर औऱ y किंग ने यह फाइनल मैच 11 गेंद शेष औऱ 8 विकेट से यह मैच जीत लिया y किंग के ओर से लिखनु ने 31 बॉल में 71 रन की नाबाद पारी खेला। मैन ऑफ द सीरीज -आशीष जैन राजहरा रॉयल के खिलाड़ी 325 रन बनाए ,12 विकेट लिया मैन ऑफ़ द मैच-लिखनु y किंग खिलाड़ी फाइनल मैच में31 बॉल में नाबाद 71 रन बनाए पर्पल कैप टूनामेंट -सागर पाणिकर आयरन  क्रिकेट क्लब विकेट 17 ऑरेंज कैप टूनार्मेंट-आशीष जैन राजहरा रॉयल टाइगर्स325 रन यूनिक बेस्टमेन टूनार्मेंट-सन्नी भाटिया रिसित फैशन चलेंजर

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

अन केप्ड एंगेस्टर प्लेयर टूनार्मेंट-रवि नायक कमल कमला हैट्रिक विकेट टूनार्मेंट-सागर पाणिकर बेस्ट यूनिक ऑडियंस टूनार्मेंट-संजय रस्तोगी, मोना रस्तोगी इस टूनार्मेंट का प्रथम पुरस्कार शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा की ओर से एक लाख एक हजार रुपये का नगर इनाम दिया गया दूसरा इनाम जैन मेडिकल स्टोर 60 साल बेमिसाल की ओर से 41000 रु का नगद इनाम दिया गया प्रत्येक मैच में बेहतरीन कैच लेने वाले खिलाड़ी को स्व राधेश्याम छत्री जी के स्मृति में 200 दो रु का पुरस्कार दिया गया।मैन आफ द मैच ,मैन आफ द सीरीज, यूनिक ऑडियंस, पर्पल केप ,ऑरेंज कैप यह सभी पुरस्कार धैर्य जैन एवं वर्ण जैन जी की ओर से दिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस टूनार्मेंट में विशेष  सहयोग रहा हैं फ़नविला रेस्टोरेंट, विनय एजेंसी,जैन मेडिकल,अनीश पांडे ,बृजेश यादव ,अश्विनी कुशवाहा, पिंकू डे, अर्पित जैन ,अतुल जैन,बंटी गोगड़ समर्थ लखानी, पंकज छाजेड़ विशाल मोटवानी, सन्नी मोटवानी सुशील कुमार ,प्रीति कुमारी मिलन दौड़ा, विकास जैन अमित कुकरेजा, अनिल करड़ा विपिन जैन ऐश्वर्य मौर्य राहुल कुमार,रोमु, रिंकू dj ,अकरम हुसैन,ईश्वर निर्मलकर, रवि, डॉ अशोक ठाकुर ने खेलबो राजहरा फाउंडेशन को 21000 रु का सहयोग राशि प्रदान किया गया वही राजहरा व्यपारी संघ एवं भाजपा राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी जी के द्वारा फाउंडेशन को 11000 रु का सहयोग राशि प्रदान किया गया इस टूनार्मेंट के कमेंट्री कर रहे थे भूपेंद्र श्रीवास, स्कोरर थे सूरज दास अंपायर थे बादल तिवारी, शैलेंद्र व्यास अंकित रामटेके, विजय शर्मा कमेटी के मेम्बर इस प्रकार संजय शाहनी,सन्नी भाटिया,आकाश करड़ा, विपिन जैन ,भूपेंद्र श्रीवास, रवीश जैन,pm  हेल,गोलू शिवहरे, सूरज दास, मो इमरान, विक्टर जॉन ,शादाब अली साथ ही इस टूनार्मेंट का सुचारू रूप से समाचार के माध्यम से प्रकाशित करने में हमारे सभी पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग रहा हैं

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

डेढ़ माह में 4 राज्य और 7 जिले से साइबर सेल ने खोज निकाले 154 मोबाइल

0

दिनांक 29.04.2022 पुुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ,दुर्ग बद्री नारायण मीणा के आदेश पर कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे की उपस्थिती मे ,पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री नवनीत कोैर ,उप पुलिस अधीक्षक सायबर सेल राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर व सायबर सेल प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत 154 नग गुम मोबाईल हैण्डसेट सायबर सेल टीम द्वारा दीगर राज्य एवं दिगर जिलों से रिकवर किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिला बालोद में गुम मोबाईल के संबध में पुलिस कार्यालय सायबर सेल ,थाना/चौकी से आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें कार्यवाही करते हुए सायबर सेल टीम बालोद द्वारा गुम मोबाईल हैण्डसेट कम्पनी सैमसंग,नोकिया, विवो,ओप्पो, रियलमी एन्ड्रायड फोन को टेªस कर दीगर राज्य हैदराबाद तेलगांना, भोपाल मध्यप्रदेष नागपुर महाराष्ट्र एवं अन्य जिलों दुर्ग ,राजनांदगांव, कबीरधाम ,धमतरी ,कांकेर ,महासमुंद , जगदलपुर से उसे रिकवर किया गया। जिसमंे 154 नग मोबाईल हैण्डसेट को आज दिनांक 29.04.2022 को टाउन हाल बालोद में सभी 154 आवेदकों को उनका गुम मोबाईल सेट प्रदाय किया गया। कुल प्राप्त 350 आवेदनों का निराकरण करते हुए साइबर सेल द्वारा 154 मोबाईल फोन बरामद किया गया। तथा अन्य मोबाईलो की पतासाजी जारी है। पूर्व मे भी पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा 12, 57, 112 नग गुम मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिक को सुपुर्द किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुम मोबाईल के वास्तविक मोबाईल धारको में जगेष्वर बारले निवासी सिकोसा जो 11 वी कक्षा का छात्र था मोबाईल के माध्यम से जो आनलाईन पढाई करता था मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था दूसरा वरूण कुमार वस्त्राकर आई.टी सेक्टर में काम करता है जो मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था उसी प्रकार सूरज कुमार सोनकर निवासी खुर्सीपार तरौद जो एलआईसी का कार्य करता है जिसे आनलाईन पेमेंट करना होता है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था , दिलीप कुमार गोन्डे निवासी भीमा टोला जो लैब टेक्नीषियन है मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था वही संरपंच दुलार सिंह नौरंगे निवासी तवेरा जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था । लोकनाथ भूआर्य निवासी खलारी जो षिक्षक है आनलाईन पढाई कराता था। जिनका मोबाईल फोन गुम हो जाने से काफी परेषान था | बालोद पुलिस के हाथो सभी अपना मोबाईल पाकर बहुत प्रसन्न हुआ। और पुलिस अधीक्षक बालोद का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी काफी प्रसन्न हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

गुम मोबाईल कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बालोद श्री गोवर्धन राम ठाकुर के द्वारा सभी मोबाईल प्राप्तकर्ताओं को बधाई के साथ ही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों को विस्तार पूर्वक बताते हुए । ठगी से बचने के गुर सुझायें। अति0 पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के द्वारा ठगी के बाद रिपोर्ट का समय अहम होता है आर्थिक ठगी के नुकसान से बचने के लिए पुलिस द्वारा सोषल मिडिया के माध्यम से चलाये जा रहे साइबर कवच अभियान से जुड़कर सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

गुम मोबाईलों को रिकवर करनें में सायबर सेल टीम से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक विवेक शाही , आरक्षक मिथलेष यादव ,आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक राहुल मनहरे ,आरक्षक आकाष दुबे का सराहनीय भूमिका रहा। उक्त कार्यक्रम मे डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ,डीएसपी श्री बोनिफ़ास एक्का ,रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग ,उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS