City Media - Page 115 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 115

शैक्षणिक समन्वयकों संग गुलामों जैसा व्यवहार करते हैं बीईओ, दिया सामूहिक इस्तीफा

0
  • मानसिक तौर पर बुरी तरह परेशान हैं समन्वयक

अर्जुन झा-

बकावंड विकासखंड बकावंड के शिक्षा विभाग में भर्राशाही और अफसरशाही हावी है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा शैक्षणिक समन्वयकों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता है, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ितकिया जाता है। जब जुल्म की इंतहां हो गई तब मजबूर होकर ब्लॉक के सभी शैक्षणिक समन्वयकों ने एकसाथ पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

 

शैक्षणिक समन्वयक कार्यालय द्वारा मानसिक रूप से दबाव बनाया जाता है एवं छोटी छोटी बातों पर व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। वाट्सएप के माध्यम से बीईओ, बीआरसी, सीएसी ग्रुप में किसी भी कार्य लिए दबाव बनाया जाता है और सीएसी का काम है बोलकर वेतन काटने रोकने की धमकी दी जाती है सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्टीकरण भेजकर सीएसी के आत्मसम्मान ठेस पहुंचाया जा रहा है और समस्या का समाधान के लिए उच्च अधिकारी द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जाता है। कार्यालय के छोटे कर्मचारियों के जरिए सूचना प्रस्तारित करते समय अभद्र व्यवहार और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाता है। सभी शैक्षणिक समन्वयक शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो चले हैं। अंततः ब्लॉक के सभी शैक्षणिक समन्वयकों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।

मनाया सचिव संघ का स्थापना दिवस

0

बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में आज ग्राम पंचायत सचिव संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। सभी उपस्थित सचिवों ने अपने संघ और अपने हितों की रक्षा हेतु अपने अपने विचार रखे। बकावंड जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली प्रायः सभी ग्राम पंचायतों के सचिव स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनवारी भद्र, उपाध्यक्ष तरुण पांडे, जनपद सदस्य अनिल बिसाई, खीजवती, भोलानाथ संरपच राजनगर, सचिव संघ अध्यक्ष रमेश ठाकुर और ग्राम पचायतों के सभी सचिव उपस्थित थे।

स्वास्थ्य विभाग बांट रहा है मच्छरदानी; महापौर के हाथों हुआ वितरण

0
  • शहर के सभी वार्डों में बांटी जाएंगी मच्छरदानी 

जगदलपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भगत सिंह वार्ड में मंगलवार सुबह मच्छरदानी वितरण किया गया। शहर के भगत सिंह वार्ड से इस कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर संजय पाण्डे ने किया।

जगदलपुर शहर के सभी 48 वार्डो में निर्धारित तिथि पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मच्छरदानी का वितरण किया जाना है। इस कार्यक्रम में नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, त्रिवेणी रंधारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सी. मैत्री, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पीडी बस्तैया, प्रशांत श्रीवास्तव, डॉक्टर अन्वेषणा प्रसाद, मितानिन पद्मिनी यादव, नगर निगम के  स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मिशन एजुकेशन पर डीईओ बघेल

0
  • शालाओं का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं जिला शिक्षा अधिकारी

जगदलपुर बस्तर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बाद से ही कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के निर्देशानुसार मिशन एजुकेशन पर निकल पड़े हैं। डीईओ बघेल सुदूर गांवों की भी शालाओं में भी लगातार दबिश दे रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल शुरू से ही बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन भी इस दिशा गहरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इन दोनों शीर्ष अधिकारियों के मार्गदर्शन में डीईओ श्री बघेल बस्तर जिले में शिक्षा की नई क्रांति लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। वे कभी भी किसी भी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंच जाते हैं और कमियों को दूर करने एवं जरूरतें पूरी करने का प्रयास भी करते हैं। इसी कड़ी में बीआर बघेल ने गत दिवस हायर सेकंडरी स्कूल चपका एवं माध्यमिक शाला चपका का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने क्लास रूम में जाकर बच्चों का ज्ञान कौशल परखा और उन्हें पढ़ाया भी। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने पाठ्य पुस्तक व सायकल वितरण की जानकारी ली, शिक्षक शिक्षिकाओं की नियमित उपस्थिति का आंकलन किया। उन्होंने शिक्षकों को नियत समय पर स्कूल पहुंचने और तय समय से पहले स्कूल बंद न करने की हिदायत दी।

किरण देव ने किया नड्डा का स्वागत

0

जगदलपुर सोमवार को मैनपाट में आयोजित सांसदों व विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया।

दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक ट्रेन चलाने की मांग

0
  •  डेमू ट्रेन में बोगियां बढ़ाने पर भी दिया जा रहा जोर

दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा से बिलासपुर तक यात्री ट्रेन चलाने की मांग फिर से उठ रही है। हालांकि या मांग काफी पुरानी है। इस पर उच्चअधिकारियों द्वारा आश्वासन तो दिया जाता रहा है, लेकिन अमल नहीं हो पाया है।

दल्ली राजहरा से बस्तर की ओर रेल मार्ग का विस्तार तो किया जा रहा है, लेकिन उसके हिसाब से यात्री ट्रेन की सुविधा बढ़ाई नहीं जा रही है। अभी वर्तमान में जो डेमू ट्रेन चल रही है उसमें बोगी बढ़ाने की मांग विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा की जा चुकी है इसके बावजूद इसमें बोगियां बढ़ाई नहीं जा रही हैं। यही हाल अंतागढ़ – रायपुर – अंतागढ चल रही मेमू ट्रेन का है उसमें भी बोगी बढ़ाने की मांग है लेकिन रेल विभाग द्वारा इस पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्तमान में चल रही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है स्थिति यह हो जाती है कि अधिकांश यात्री अपनी यात्रा खड़े-खड़े पूरी करते हैं उन्हें बैठने को जगह नहीं मिल पाती। इसके लिए रायपुर रेल मंडल एवं बिलासपुर जोन के अधिकारियों को कई बार कहा जा चुका है की यात्री ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाई जाए लेकिन अधिकारी इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसकी वजह से यात्री अपनी यात्रा कष्टपूर्वक पूरी कर रहे हैं। दल्ली राजहरा से जोन मुख्यालय बिलासपुर के लिए एक ट्रेन चलाई जानी चाहिए जो सुबह दल्ली राजहरा से बिलासपुर तक जाए और शाम को बिलासपुर से दल्ली राजहरा वापस आए। इसका एक फेरा चलना भी अभी पर्याप्त माना जा रहा है । अभी रेल मंडल प्रबंधक दल्लीराजहरा दौरे पर आए थे। तब उन्हें कुछ संगठनों के साथ नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने भी ज्ञापन सौंप कर दल्ली- बिलासपुर ट्रेन चलाए जाने की मांग की तथा वर्तमान में चल रही जितनी भी ट्रेन है उसमें सुविधा बढ़ाई जाए साथ ही इसका टाइमिंग दुरुस्त की जाए। वर्तमान में डेमू ट्रेन एक से डेढ़ घंटे विलंब से चलती है जिस पर कई बार यात्रियों ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया है इसके बावजूद टाइमिंग में कोई परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। विलंब से चलना इस डेमू ट्रेन की फितरत में आ गया है।

रालापल्ली में भीषण जल संकट; तीन वार्डों में छह माह से जलापूर्ति ठप

0
  • नाले और गंदे जल स्त्रोतों का पानी पीने मजबूर लोग

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की भोपालपटनम नगर पंचायत के रालापल्ली क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड, सुभाषचंद्र बोस वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 02 के नागरिक पिछले छह माह से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर लगातार नगर पंचायत में शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रालापल्ली जल प्रदाय योजना केवल नाम की योजना बनकर रह गई है। विडंबना यह है कि जिस योजना का नाम रालापल्ली के नाम पर रखा गया है, उसी रालापल्ली में ही लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। रोजाना केवल आधे घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है, वह भी इतनी धीमी धार से कि एक छोटी बाल्टी तक नहीं भर पाती। इस संबंध में 26 जून को वार्ड के पार्षद और वार्डवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने बताया कि बीते छह महीनों से पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे मजबूरन लोगों को नाले और गंदे स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।वार्डवासियों ने बताया कि इस जल संकट के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि पाइप से पानी की धार इतनी पतली है कि पीने लायक भी पानी नहीं निकल रहा है। स्थानीय जनता ने नगर पंचायत प्रशासन से अपील की है कि वह इस गंभीर समस्या पर अविलंब ध्यान दे और स्थायी समाधान सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।

बांध किनारे युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0

जिले के आमाडुला बांध क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां एक 22 वर्षीय युवक का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान चिहरो निवासी प्रीत राम गोटा पिता हीरा राम गोटा के रूप में हुई है। युवक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से कई बार वार के निशान मिले है। घटना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक प्रीत राम के परिजनों के अनुसार, वह सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर पर मोबाइल छोड़कर दोस्तों के साथ मछली पकड़ने की बात कहकर निकला था। जब वह देर रात तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह आमाडुला बांध किनारे मंशा राम मंडावी के खेत में उसका शव मिला। घटना स्थल पर तीन जोड़ी चप्पलें भी पड़ी मिली हैं, जिससे यह संदेह गहराया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

पुलिस डॉग स्क्वायड की ले रही मदद

गौरतलब है कि घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि सुराग जुटाए जा सकें। प्रारंभिक जांच में किसी विवाद के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

आज सुबह 10 बजे के आस पास थाना में सूचना मिला मौके पर डौंडी थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंच कर आगे की जांच कर रहे है सूत्रों से जानकारी के अनुसार 2 3 संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ कर रहे हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा

0
  • पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपाइओं ने किया नमन

भोपालपटनम राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक, प्रखर राष्ट्रवादी, महान शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर बीजापुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय अटल सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग की उपस्थिति में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनों ने उनके राष्ट्रहित में किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र नमन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय लुंकड़ जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सेवाराम भूत, मंडल अध्यक्ष अशोक राव अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, शिक्षा और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है। उनका बलिदान हमें प्रेरणा देता है कि हम भारत की एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें।

इस रौशनी को कायम रखना दीपक

0

जगदलपुर आज कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान जवान संविधान सभा में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से इस अंदाज में मिले और उनके द्वारा किए गए संगठन हित के कार्यों की प्रशंसा की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खड़गे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के कंधे पर हाथ रखकर इस अंदाज में चल रहे थे, गोया कह रहे हों कि इस रौशनी को बरकरार रखना दीपक, तुम्हारा ही सहारा है। इस तस्वीर ने साफ कर दिया है कि दलीय गुटबाजी को महत्व नहीं देकर संगठन हित को लेकर काम करने वाले ही महत्वपूर्ण हैं। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, कांग्रेस के मैदानी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।

MOST POPULAR

HOT NEWS