जगदलपुर केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट देश की जनता को निराश करने वाला तथा कारपोरेट घरानों को समर्पित बजट है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए बजट में कुछ नहीं है। छत्तीसगढ़ की घोर उपेक्षा की गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ को ठगा है। छत्तीसगढ़ के कोयला और खनिज संसाधनों के दोहन के लिए कॉरिडोर बनाने की बात की गई है, लेकिन छत्तीसगढ़ के विकास के लिए राज्य को कुछ नहीं मिला। देश को सर्वाधिक कोयला, आयरन ओर तथा बाक्साईट देने वाले छत्तीसगढ़ की इस बार भी मोदी सरकार ने उपेक्षा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महंगाई कम करने, नए रोजगार सृजन और करों पर छूट देने में यह बजट नाकाम साबित हुआ है। बजट से युवा और छोटे व्यापारी निराश हैं। दीपक बैज ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में एक बार फिर झूठा दावा किया कि 25 करोड़ लोगों को इन्होंने गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, जबकि आज भी देश की आबादी का 61 प्रतिशत हिस्से यानि 81 करोड़ लोगों को सरकार 5 किलो राशन देने का दावा करती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी के हर साल 2 करोड़ रोजगार के लिए भी बजट में कुछ नहीं है। लघु उद्योगों के लिए मात्र 10 हजार करोड़ का प्रावधान बजट में है। यह ऊंट के मुंह में जीरा है। बजट में कृषि क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। पहले किसानों की आय दुगुनी करने की बात करने वाली सरकार ने इस बजट में दुगुना करने के लिए कोई प्रावधान नहीं किया, अब किसानों की आय बढ़ाने की बात कर रहे हैं।
दिनांक 30.01.2025 पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के निर्देषन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।
डौण्डी पेट्रोल पंप से चोरी हूई थी ट्रक किमती 43 लाख ।
सीसीटीवी फुटेज में मिला महत्वपूर्ण सुराग।
टीम द्वारा ट्रक को नागपुर महाराष्ट्र से किया गया बरामद।
प्रार्थी ही निकला आरोपी।
आरोपी व ट्रक के पतासाजी में सायबर सेल व थाना डौण्डी टीम की रही विशेष भूमिका।
दिनांक 26.01.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उका ट्रक क्र सीजी 21 जे 7111 किमती 43 लाख को दिनांक 22.01.2026 की रात्रि 10-11 बजे करीबन को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना डौण्डी में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर निर्देषन में व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा विकास पाटले के पर्यवेक्षण में चोरी के ट्रक व आरोपी के पतासाजी हेतू सायबर सेल व थाना डौण्डी से विशेष टीम गठित गया था।
टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा फुटेज का बारीकी से एनालिसिस करने पर चोरी हूए ट्रक को चिन्हांकित कर आगे रास्ते में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त करते हुए टीम डौण्डी, लोहारा देवरी, राजनांदगांव से सकोली ,देवरी ,नागपुर के सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों का फुटेज को प्राप्त कर बारीकी से एनालिसिस किया गया । तकनीकी साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम द्वारा नागुपर महाराष्ट्र के आसपास कैम्प कर ट्रक को चिन्हांकित कर उसे ट्रक को खरीदी करने वाले ट्रांसपोर्टर से उसे बरामद कर उससे पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी नरेन्द्र जायसवाल व मनेन्द्र जायसवाल द्वारा स्वयं ट्रक को नागपुर एक दलाल के माध्यम से उस ट्रांसपोर्टर के पास बेचने के लिए आया था। प्रकरण में आरोपी नरेन्द्र जायसवाल व मनेन्द्र जायसवाल को हिरासत मे लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर वह अपने कथन में बताया कि व अपने बुआ के बेटा मनोज जायसवाल के नाम पर 2013 मे एक ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 7111 किमती 43 लाख लोन के माध्यम से खरीदा था। मांइस में गाड़ी नही लगने से किस्त नही पटा पा रहे थे। जिससे फायनेंस कंपनी द्वारा लगातार किस्त की रकम पटाने दबाव बनाया जा रहा था। जिससे आरोपी द्वारा अपने भाई ,पिता और एक दलाल के साथ मिलकर ट्रक की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने व बीमा की राशि से ट्रक का किस्त न पटाना पडे़ करके उसे नागपुर महाराष्ट्र में बेचने की साजिश रची।
दोनो भाई दिनांक 22.01.2026 को रात्रि 10 बजे करीबन ट्रक को ड्राईव कर डौण्डी से राजनांदगांव होते हुए दलाल के साथ नागपुर गये वंहा एक ट्रांसपोर्टर कलवंत सिंह से मिले और ट्रक का सौदा कर वाहन का पेपर कलर कापी मे उसे दिये । ट्रांसपोर्टर से पूछताछ पर आरोपी द्वारा ट्रक अपने बूआ के बेटे का होना एवं उसकी सहमति से ट्रक को विक्रय करने संबधि झूठ बोला जाना बताया गया।आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपियों का नाम व पता-1
नरेन्द्र जायसवाल पिता लखन लाल जायसवाल उम्र 39 साल पता वार्ड क्र 13 बस स्टैण्ड डौण्डी थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.)
2. मनेन्द्र जायसवाल पिता लखन लाल जायसवाल उम्र 34 साल पता वार्ड
क्र 13 बस स्टैण्ड डौण्डी थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.)
3. लखन लाल जायसवाल पिता हिंगू राम जायसवाल उम्र 71 साल पता
वार्ड क्र 13 बस स्टैण्ड डौण्डी थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) पूर्व
आपराधिक रिकार्ड- नरेन्द्र जायसवाल व मनेन्द्र जायसवाल के खिलाफ
आबकारी एक्ट का मामला दर्ज है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है
जिसकी पतासाजी की जा रही है।जप्त मशरूका-
आरोपियो के कब्जे से ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 7111, किमती 43 लाख। उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी, गिरफ्तारी व ट्रक बरामदगी में विषेष भूमिकाः-थाना डौण्डी से सउनि दुर्जन रावटे, सायबर सेल से प्रभारी स0उ0नि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल ,भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, रूमलाल चुरेन्द्र ,आरक्षक विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे ,भोपसिंह साहू,, पुकेश्वर साहू, पूरन देवांगन ,आकाश सोनी, आकाश दुबे, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू,योगेश गेडाम, योगेश पटेल, म.आर.अंबिका उसारे का विशेष भूमिका रहा।
दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का शुभारंभ दिनांक 25 दिसंबर 2025 को हुआ, जो निरंतर 32 दिनों तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक बना बल्कि स्वच्छता, वंदे-मातरम, जनसहभागिता एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बनकर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने में सफल रहा।दलपत सागर बचाव एवं दलपत सागर दीपोत्सव समिति के साथ वी.डी.एस. संस्था तथा स्वच्छता एंबेसडरों के सहयोग से भिन्न-भिन्न निर्धारित तिथियों में पृथक-पृथक समाज-संघ, चैतन्य मंडली, स्वदेशी जागरण मंच, युवोदय की टीम, गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट, यातायात पुलिस एवं 5वीं बटालियन कंगोली, बादल टीम द्वारा सहभागिता करते हुए 31 दिनों तक प्रतिदिन 101 दीपों का प्रज्वलन किया गया।दीपोत्सव के 32वें दिन, दिनांक 25 जनवरी 2026 को आयोजित समापन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं माननीय मंत्री केदार कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, बेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डे, पूर्व महापौर सफ़ीरा साहू, जिला प्रशासन के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त, एमआईसी सदस्यगण, पार्षदगण, एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी, सम्मानित जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी, स्वच्छता एंबेसडर सहित अन्य शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न संघ-समाज संगठन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।दलपत सागर दीपोत्सव 2026 के आयोजन कार्य सभी के सहयोग राशि एवं दान सामग्री से पूर्ण हुआ।*नगद राशि के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले दानदाता एवं संस्थाएँ:-*बस्तर परिवहन संघ द्वारा 01 लाख रुपये, क्षत्रिय सभा बस्तर, सिख समाज द्वारा 51-51 हजार, ब्रह्म (खत्री) क्षत्रिय समाज, संजय बाजार व्यापारी कल्याण संघ, बस्तर डिस्ट्रिक्ट आंध्रा एसोसिएट द्वारा 21-21 हज़ार, पंजाब सनातन धर्म सभा, 360घर आरण्यक ब्राह्मण समाज, झरिया साहू समाज, अग्रवाल समाज जगदलपुर, विश्वकर्मा समाज उत्थान समिति, बस्तर जिला मिथिला मंडल, उमर वैश्य समाज, देवांगन समाज, गायत्री परिवार महिला मंडल, सर्व हिन्दू समाज, गुजराती समाज, मैत्री संघ, मुकेश कुमार सिंह (सी.जी. सुलभ), उत्कल समाज, सम्पत झा, आशिष कोडोपी द्वारा 11-11 हजार, महेश्वरी समाज, कायस्थ समाज, मनोहर लुनिया 51-51 सौ रुपये, न्यू गुप्ता टेड्रर्स, सत्य प्रकाश यादव, उमेश साव, शंकर राम 5-5 हजार, श्रीमती अनिता राज 3100 रुपये, राधिका माइंस रु.7500, तनीस गोयल रु.2100, गेल्वे टीम ब्रदर्स एसोसिएट, छ.ग. अधिकारी एवं कर्मचारी संघ रु.15-15 सौ रुपए, चन्द्रशेखर झा 11 सौ रुपए, श्रीमती विभा सिंह सिंगल, राजेश मिश्रा रु.501-501, प्रेम श्रीवास रु.500, तेजपाल शर्मा, पी.के.वर्मा रु.101- 101 रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई।
दीप, बाती एवं तेल सामग्री के रूप में सहयोग:-
चैतन्य संर्कितन मण्डल ( शनि मंदिर) – 1500 लीटर तेल, राजपाल केशर – 3000 नग दीया, श्रीमती झरना महंती – 101 दीया एवं बाती, साहू समाज, तेतरखुटी – 01 टीन तेल, 1001 बाती, 1000 दीया, पतंजलि (मनोज पानीग्राही) – 1,31,000 बाती, 02 लीटर तेल, 50 दीया, नगर पश्चिम मंडल भाजपा – 05 टीन तेल, 101 दीया, संतोष राव – 196 बाती, श्रीमती शारदा मंडावी – 101 दीया, 102 पैकेट बाती, छ.ग. भोजपुरी परिषद समाज – 1,00,001 बाती, मैत्री संघ, विद्या निकेतन – 301 दीया, श्रीमती पारुल, नवीन बोथरा – 11,111 दीया, 11,111 बाती, सौम्या एवं प्रिया (द्वारा नगर गुड़ी) – 04 बोतल तेल, 12 पैकेट बाती, श्रीमती मोती बाई सेठिया – 853 दीया, श्रीमती ललिता कश्यप – 100 बाती, राहुल राय (संजय बाजार) – 100 कैरेट, जैन बंधु – मोमबत्ती, अनिल लुक्कड़ द्वारा प्रतिभागियों हेतु प्राईज/मोमेंटों, अमित ट्रेडर्स – चाक एवं मोमबत्ती, सरयुपारी ब्राहम्ण सामाज – माचिस, चाक, मोमबत्तीदीपोत्सव की तैयारी में जुटे सहयोगियों/कर्मचारी के नाश्ता, भोजन की व्यवस्था रोटरी क्लब एवं बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स तथा भवन- सिंधी समाज द्वारा निःशुल्क प्रदान कर सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।नगर निगम जगदलपुर के पार्षद श्रीमती पारुल बोथरा, श्रीमती रोशन सिसोदिया एवं कुबेर देवांगन द्वारा अपने पार्षद निधि से 50-50 हजार राशि प्रदान करने की घोषणा की|उपरोक्त सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधियों, अतिथिगणों, सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, संस्थाओं, संघ-समाज संगठनों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं समस्त नगरवासियों के सामूहिक योगदान से ही दलपत सागर दीपोत्सव 2026 का आयोजन ऐतिहासिक, प्रेरणादायी एवं पूर्णतः सफल हो सका।नगर निगम जगदलपुर की ओर से इस पुनीत आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मनीय जनप्रतिनिधि , अतिथिगण, सहयोगकर्ताओं, दानदाताओं, संस्थाओं, संघ समाज-संगठनों एवं शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी नगरवासियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विधुशेखर झा, बृज धुर्वे द्वारा किया गया।
दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ,जिला यातायात एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 28 जनवरी को बीएसपी मंगल भवन में किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक के उम्र के व्यक्तियो ने इसका लाभ उठाया।इस शिविर के अंर्तगत नगर सहित आसपास के घोटिया , सुरडोंगर , ग्रामीण अन्य क्षेत्रो से आये लगभग 140 व्यक्ति लाभान्वित हुए।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा यह शिविर गत वर्ष भी आयोजित किया गया था जिसमे कई व्यक्तियों ने लाभ उठाया था साथ ही साथ नगरवासियों ने प्रशंसा की और पुनः इस शिविर को लगाने की मांग की थी।
जिसको देखते हुए यह शिविर पुनः इस वर्ष आयोजित किया गया। तथा 140 व्यक्तियों ने इस वर्ष इसका लाभ उठाया। लर्निंग लायसेंस बनवाने में युवा वर्गों में उत्साह देखा गया।जिला यातायात प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया है इस माह के दौरान विभिन्न शहरों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसमें हेलमेट रैली, सड़क सुरक्षा चौपाल, जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष या उससे ऊपर की आयु वाले व्यक्ति वाहन चलाते हैं तो लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करें तथा सड़को से सम्बंधित नियमों का भी पालन करें।शराब या किसी भी नशीली चीजों का सेवन कर वाहन ना चलाएं।बीएसपी मंगलभवन में आयोजित शिविर में संबंधित विभाग मनीष तिवारी, रमाकांत ठाकुर, मुरली साहू, केवल सिन्हा मैं अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम को सफल बनाने मेंकार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सम्भाग अध्यक्ष छगन साहू,जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, अजयन पिल्ले, संतोष कोसी, वरिष्ठ पत्रकार कमल शर्मा,राघवेंद्र शर्मा,नरेंद्र खोब्रागड़े,शेख नबी,रमेश मित्तल,लवण सिंह राजपूत,सुमित जैन,भोज राम साहू,अंकित टाटिया सहित अन्य पत्रकारों का योगदान रहा।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय ढोढरेपाल में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण के साथ हुआ, तत्पश्चात हाई स्कूल परिसर में भी विधिवत रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती खेमेस्वरी कश्यप, ग्राम के सरपंच, उपसरपंच SMC अध्यक्ष एवं सदस्य सहित प्राचार्य श्री गोवर्धन पानीग्राही और समस्त शाला परिवार तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं पालकगण उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
विशेष रूप से आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान बसंत पंचमी, बाल दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके साथ ही कक्षाओं में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मान स्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं गणतंत्र दिवस आयोजन में सजावट एवं स्वच्छता कार्य में विशेष योगदान देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान भेंट प्रदान की गई।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक श्री खगेन्द्र पाड़ी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशेष सम्मान दिया गया। हाल ही में उन्हें विनोबा ऐप पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के कारण एजुकेशन मीट 2026 में माननीय कलेक्टर, बस्तर द्वारा प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कला उत्सव में राज्य स्तर पर बस्तर जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके है ।इसी क्रम में विद्यालय के पीटीआई शिक्षक रमेश कुमार सिंह को भी उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय का एक छात्र राष्ट्रीय स्तर की कुराश प्रतियोगिता तथा साइकिल रेसिंग में राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा है। विद्यालय से उत्तीर्ण दो विद्यार्थी लखेश्वर बंजारे का चयन सीआरपीएफ और अस्ति पाल का चयन सीजी पुलिस में होने पर विद्यालय द्वारा उन्हें और उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महोदय की भी विशेष सराहना की गई, जिनके मात्र चार माह के कार्यकाल में विद्यालय की रूपरेखा एवं कार्यसंस्कृति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से शिक्षकगण अत्यंत उत्साहित एवं प्रेरित हैं।
वन मंडल बालोद द्वारा अवैध परिवहन, आरामील, वन्यप्राणी शिकार एवं वन्यप्राणी पक्षी विक्रय के प्रकरणों में हुई कार्यवाही बालोद, 28 जनवरी 2026वन मंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि जिले में वन अपराध के प्रकरण पर निरंतर कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि वनमण्डल बालोद अंतर्गत दिनांक 28 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र डौण्डीलोहारा अंतर्गत प्राप्त शिकायत के आधार पर साहू सा मिल चिल्हाटीकला के परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन क्रमांक CG19-H-9654 में मिश्रित प्रजाति के कहुआ, हल्दू, मुण्ढी, महुआ, तेन्दू एवं अन्य प्रजाति के काष्ठ भरे हुये पाया गया। परिवहन संबंधित किसी भी प्रकार का वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण जप्ती की कार्यवाही कर वन अपराध दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही किया गया।
उन्होंने बताया कि आरामिल पर भी अवैध व्यापार, अवैध संग्रहण करने पर नियमानुसार कार्यवाही की गई और आरामील परिसर से औजार को जप्त किया गया हैं।श्री अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 27 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र डौण्डी के वन अमला द्वारा आमाडुला से डौण्डी मुख्य मार्ग में (ग्राम चिहरों तहसील डौण्डी जिला बालोद बीट गस्ती के दौरान शाम 7.00 बजे टाटा माजदा 1109 H EX 2, वाहन क्र. CG07-AY- 2381 में वाहन चालक ओमप्रकाश ग्राम बोरगहन द्वारा मिश्रित जलाऊ खोड़ लगभग 04 चट्टा अवैध परिवहन बिना किसी वैद्य कागजात के पाया गया जिसे वन उपज अभिवहन अनुज्ञा 2001 के तहत जप्ती कर वन अपराध दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही किया गया। उन्होंने बताया कि दिनांक 26 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र अधिकारी दल्लीराजहरा को दूरभाष पर गुप्ता चौक दल्लीराजहरा में वन्यप्राणी तोता विक्रय करने की सूचना प्राप्त होने पर, तत्काल वन अमला दल्लीराजहरा द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कनेश्वरी बाई वार्ड 21 एवं जमुना बाई वार्ड क्र. 04 दल्लीराजहरा द्वारा वन्यप्राणी तोता विक्रय करते पाया गया। मौके पर 09 नग तोता एवं 02 नग पिंजरा जप्त कर, वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर, नियमानुसार कार्यवाही किया गया। दिनांक 25 जनवरी 2026 को वन परिक्षेत्र लोहारा के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गश्त के दौरान ग्राम उरेटा से सिरपुर मार्ग पर राजस्व क्षेत्र में शाम 4.46 बजे एक व्यक्ति द्वारा जंगली सुअर का मांस ले जाया जा रहा था, उसे पकड़कर पूछताछ करने पर उसके थैला की जांच करने पर जंगली सुअर मांस एवं जंगली बिल्ली का मांस जप्त करने हुए वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। उपरोक्त प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही करते हुये वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया हैं। जिसकी विवेचना जारी हैं।
बालोद :- डौंडी ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम रजही में मानसगान प्रतियोगिता का भक्तिमय वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर शामिल हुए। ग्राम रजही में मानसगान प्रतियोगिता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्पेन्द्र चंद्राकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय बैस पूर्व जनपद सदस्य, गौतम राणा सरपंच रजही, कमलकांत साहू, पुष्पजीत बैस,देवल सिंह पटेल, संतोष जैन आदि शामिल हुए।भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में मानस मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह को संबोधित करते हुए पुष्पेंद्र चंद्राकर भावुक नजर आए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा, “इस वनांचल क्षेत्र की माटी से मेरा गहरा नाता है।
मेरा बचपन इसी क्षेत्र के गांव गलियों में बीता है। आज यहाँ आकर मुझे जो आत्मीयता और अपनापन मिल रहा है, वह अनमोल है। ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने परिवार के बीच वापस लौट आया हूँ। धार्मिक आयोजन के मंच से उन्होंने प्रभु श्री राम की महिमा का बखान किया। इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया। विशेष रूप से विकसित भारत के संकल्प और राम राज्य की संकल्पना को जोड़ते हुए कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। भगवान श्री राम का जीवन अंत्योदय और सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामराज्य में हर नागरिक सुखी था, उसी संकल्पना को साकार करने के लिए वीबी जी राम जी योजना को धरातल पर उतारा गया है। यह योजना मात्र एक सरकारी पहल पर सेवा का एक अनुष्ठान है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज भौतिक विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजा जा रहा है। वनांचल क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार को उन्होंने सरकार की प्राथमिकता बताया। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आई मानस मंडलियों ने रामायण के प्रसंगों की मधुर व्याख्या की। पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हमारी भावी पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों की सीख मिलती है। इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मानस समिति के सदस्यों और भारी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पुष्पेंद्र चंद्राकर के आगमन पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में समरसता और धार्मिक चेतना का विस्तार होता है।
कल दिनांक 28.01.2026 को माननीय डिप्टी कलेक्टर बालोद श्रीमती प्राची ठाकुर द्वारा अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा एवं कन्या प्राथमिक शाला चिखलाकसा संकुल केंद्र चिखलाकसा, विकास खण्ड डौंडी, जिला बालोद में न्योता भोज का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर महोदया द्वारा बच्चो के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया गया। सर्वप्रथम डिप्टी कलेक्टर महोदया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ततपश्चात श्रीमती प्राची ठाकुर डिप्टी कलेक्टर महोदया का स्वागत संकुल प्राचार्य पी.के.नायक द्वारा किया गया।
प्राची ठाकुर मैडम द्वारा बच्चो के साथ गतिविधि कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया गया। संस्था के कुल 123 बच्चो के साथ बैठकर डिप्टी कलेक्टर मैडम द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। भोजन में खीर,पूड़ी, बड़ा, दाल,सब्जी, टमाटर चटनी, चावल, पापड़, सलाद एवं केक का आंनद सभी बच्चों ने लिया। मैडम द्वारा बच्चो को परीक्षा में अच्छे परिणाम लाने हेतु प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन वेद प्रकाश यदु संकुल समन्वयक कुंआगोंदी एवं सुरेंद्र कुमार संकुल समन्वयक चिखलाकसा द्वारा किया गया कार्यक्रम के सफल संचालन में हेमन्त गुप्ता, श्रीमती नीलिमा दत्ता, घसूराम सोरी, महेश बंसोड़े, सीमांचल मुनि, राजेश कुमार भेड़िया, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्रीमती जे. चन्द्रप्रभा बढ़ाई का विशेष सहयोग रहा।
केंद्र सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनों को समाप्त करते हुए चार नए लेबर कोड लागू किए हैं । जो देश की ट्रेड यूनियनों को मंजूर नहीं है। इसलिए इन चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर 12 फरवरी को देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों एवं फेडरेशनों ने 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है । इसी आह्वान के परिपेक्ष में स्थानीय हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन सीटू राजहरा ने भी आज मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा को संबोधित एक हड़ताल नोटिस प्रबंधन को सौंपा है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए लेबर कोड को रद्द करने की मांग को लेकर लौह अयस्क खान समूह राजहरा के नियमित एवं ठेका कर्मचारी भी 12 फरवरी को हड़ताल में रहेंगे। उल्लेखनीय है कि देश के उद्योगपतियों के इशारे पर केन्द्र सरकार ने मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा करने वाले 29 व्यापक श्रम कानूनों को समाप्त करके चार नये लेबर कोड बना दिये हैं। नये लेबर कानूनों में मजदूरों के अधिकारों को कम करते हुए उद्योगपतियों को मजदूरों के शोषण की खुली छूट दे दी गई है। ये नये कानून लागू होने के बाद देश के उद्योगों में स्थायी नौकरियों का युग समाप्त हो जायेगा। क्योंकि नये कानून में फिक्स टर्म रोजगार को कानूनी मान्यता दे दी गई है। इसी तरह काम के घंटे को बढ़ाकर 10 घंटे काम लेने की छूट दे दी गई है। महिलाओं को रात्रि पाली में काम में लगाने की भी छूट दी गई है जिससे महिला मजदूरों का जीवन असुरक्षित हो जाएगा । कारखाना मालिक एवं उद्योग प्रबंधन की शिकायतों और उनकी जांच के तंत्र को नए कानून में बेहद कमजोर कर दिया गया है जिससे शोषण और अराजकता को बढ़ावा मिलेगा। इसी तरह उद्योगों में प्रधान नियोक्ता की जिम्मेदारियां को भी कमतर किया गया है, जिससे ठेका मजदूर के वेतन भत्ते की जिम्मेदारी से प्रधान नियोक्ता मुक्त हो जाएगा और कई ठेका कर्मी वेतन भत्तों के लिए कानूनी प्रक्रिया में उलझकर रह जाएंगे । जिन उद्योगों या संस्थानों मे 300 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं वहां पर बिना अनुमति छटनी व तालाबंदी की जा सकेगी। देश का 70% मजदूर वर्ग ऐसे ही उद्योगों व संस्थानों में कार्यरत है । देश के मजदूर वर्ग के शोषण को आसान बनाने के लिए, इन नए कानूनों में ट्रेड यूनियन बनाने की प्रक्रिया को अत्यधिक जटिल कर दिया गया है। हड़ताल के अधिकार को बेहद कठिन, लगभग समाप्त सा कर दिया गया है। इस तरह केंद्र की सरकार ने चार नए लेबर कोड में मजदूरों के हितों पर कुठाराघात करते हुए उद्योगपतियों को मजदूरों का पसीना लूटने की खुली छूट दे दी है। जिससे आगे चलकर नौकरी पेशा वर्ग गुलामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हो जाएगा । सरकार द्वारा इन कानूनों को संसद में पारित करते समय चर्चा तक नहीं कराई गई, जिससे स्पष्ट है कि सरकार के इरादे साफ नहीं थे। कानून बनने के बाद से लगातार मजदूर वर्ग के व्यापक विरोध के कारण 4 सालों तक इन कानूनों को अधिसूचित नहीं किया जा सका था। पिछले 9 जुलाई 2025 को भी देश के मजदूरों ने इन कानूनों के विरोध में एक बड़ी राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी । इसके बाद ऐसा लग रहा था कि सरकार इन कानूनों से मजदूर विरोधी प्रावधानों को जरूर हटायेगी । लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।बिहार चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने आनन-फानन में बिना किसी तैयारी के 21 नवंबर 2025 को देश में इन कानूनों को अधिसूचित कर दिया । जिसका देश की ट्रेड यूनियने विरोध कर रही हैं, और इसी विरोध कार्रवाई के तहत देश की राष्ट्रीय ट्रेड यनियन इंटक,एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू,सहित 10 केंद्रीय यूनियनों एवं स्वतंत्र फेडरेशनों ने सरकार के इस कदम के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है और सरकार से मांग की है कि, मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड को रद्द किया जाए।
जगदलपुर नगर के बालाजी मंदिर के 25वें वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन भगवान वेंकटेश्वर स्वामीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काष्ठ निर्मित रथ पर भगवान बालाजी, माता आंडाल एवं माता पद्मावती की उत्सव मूर्तियों को रथारूढ़ कर हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने नगर भ्रमण किया।
शोभायात्रा में महिलाएं मिट्टी और पीतल के कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकल कर मां दंतेश्वरी मंदिर, मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चांदनी चौक, संजय बाजार से होकर वापस बालाजी मंदिर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में गुप्ता परिवार, मिथिला समाज, कांग्रेस कमेटी, बस्तर परिवहन संघ, अग्रसेन समाज, संजय बाजार लघु व्यापारी संघ, रोटरी क्लब, गुजराती समाज, मोतीवाला परिवार, चंदन एवं बंधन दास परिवार शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी और महापौर संजय पांडे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।