जगदलपुर नगर के संजय मार्केट सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू लहराकर आमजनों डराने वाले एक बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के वखिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में संजय मार्केट के सुलभ शौचालय के पास धारदार चाकू को लहराकर आमजनों को डराने धमकाने वाले कालीपुर अटल आवास धर्मपुरा निवासी 25 वर्षीय बदमाश सोम कुमार नाग पिता गठलू नाग को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, जहां से उसे जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी को निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक अरुण मरकाम, अमित सिदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक थाना इंचार्ज रानी सोनी, प्रधान आरक्षक राजेश राजपूत, विनोद, आरक्षक महेंद्र पटेल, महंगू कश्यप, वरुण ठाकुर, हरीश, बंसीलाल, रंगलाल खरे की टीम ने पकड़ा।






