City Media - Page 1234 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1234

आयकर सलाहकार अंडरग्राउंड सैकड़ों लोगों की सांसें साशंत में, मार्च के महिने में जमा कराने है दस्तावेज, पत्नी और बेटे की मौत के बाद फरार

0

जगदलपुर। नगर के हाउसिंग बोर्ड निवासी आयकर सलाहकार राय अपनी पत्नी चमेली और उसके बेटे के संदेहास्पद मौत के बाद फरार हो गया है जिसके कारण सैकड़ों लोगों की अटकी हुई है क्योंकि मार्च माह में आयकर रिटर्न फाइल करना पड़ता है जबकि वह पत्नी-बच्चे की मौत के बाद अंडरग्राउंड हो गया है।

नगर में इन दिनों हाऊसिंग बोर्ड का मामला सुर्खियों में हैं और दोनों लोगों की संदेहास्पद मौत मामले में पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा है और उसके विपरीत कई व्यापारी व कर्मचारियों के दस्तावेज आयकर सलाहकार राय के पास जमा है। फ़रवरी माह की चला- चली बेला है तो मार्च माह में आयकर रिटर्न फाइल करना है इसीलिए जनता हलाकान है।

क्या है मामला

इस चर्चित प्रकरण में एक बात सामने आई है कि पत्नी और बेटे को घर में बंद कर आयकर सलाहकार राय चला गया था और इस मकान में सड़ांध उठने के बाद मामले का खुलासा हुआ कि मां और बच्चे मृत पाए गए हैं जिसका विवेचना पुलिस कर रही है। आयकर सलाहकार उसके बाद से नदारद है।

राजहरा खदान समूह के अंतर्गत ठेके में कार्यरत सुरक्षा गार्ड्स को केंद्र सरकार के द्वारा तय किये गए वेतनमान के तहत भुगतान किया जाये – लखनलाल चौधरी

0

राजहरा खदान समूह में वाच एंड वार्ड (अन आर्म्ड गार्ड्स) के ठेके में कार्यरत कर्मियों के द्वारा संघ को यह लिखित शिकायत मिली कि जब से यह ठेका संचालित हो रहा है तब से लेकर आजतक ठेकेदार द्वारा उन्हें केन्द्र सरकार के द्वारा तय न्यूनतम वेतन के जगह राज्य सरकार के द्वारा तय न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है जबकि वे खदान में कार्यरत हैं। अतः उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन दिलवाया जावे। कर्मियों की शिकायत प्राप्त होने के बाद संघ ने मामले का अध्ययन किया और पाया कि वर्तमान प्रकरण में ठेकेदारों की नहीं बल्कि बीएसपी प्रबंधन की ही गलती है और बीएसपी प्रबंधन द्वारा गलत निविदा बनाई जाती रही है जिसके वजह से इस ठेके में कार्यरत कर्मियों का लगातार शोषण हो रहा है। इस मुद्दे पर जब संघ ने स्थानीय अधिकारीयों से चर्चा की तो उन्होंने मामले से अपने आपको अलग करते हुए कहा कि चूँकि उक्त ठेका भिलाई से संचालित होता है अतः वे इस बाबत कुछ नहीं कह और कर सकते हैं। तब संघ ने प्रबंधन के कई अधिकारीयों से चर्चा की लेकिन अंततः समस्या का समाधान नहीं होने पर संघ ने औद्योगिक विवाद के तहत उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर के समक्ष मामले को दयार किया जिसपर दिनांक 18.02.2022 को सुनवाई हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी ने बताया कि सुनवाई के दौरान प्रबंधन की तरफ से पक्ष रखते हुए महाप्रबंधक कार्मिक (खदान मुख्यालय) सूरज कुमार सोनी ने कहा कि चूँकि सुरक्षा कर्मी खदान के बाहर कार्य करते हैं अतः वे माइंस एक्ट में परिभासित खदान के दायरे में नहीं आते हैं और ऐसे में उन्हें खदान श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा सकता है और चूँकि उक्त ठेका भिलाई से संचालित होता है अतः इन श्रमिकों पर राज्य सरकार के द्वारा तय न्यूनतम वेतन लागू किया जा रहा है जो कि प्रबंधन के नजर में कानूनी तौर पर सही है।

प्रबंधन के इस तर्क का विरोध करते हुए संघ के प्रतिनिधि, एम.पी.सिंह, अध्यक्ष (केंद्रीय) खदान मजदूर संघ भिलाई, ने कहा कि प्रबंधन का उक्त तर्क पूर्णतः गलत है। चूँकि वाच एंड वार्ड (अन आर्म्ड गार्ड) के कार्य को केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित कार्य की श्रेणी में रखा गया है और भिलाई इस्पात संयंत्र एक केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम होने के नाते केंद्र सरकार के अधीनस्थ कार्यरत है अतः प्रबंधन का तर्क अव्यवहारिक एवं अवैधानिक है। जहांतक भिलाई इस्पात संयंत्र की बात है तो सम्पूर्ण भिलाई इस्पात संयंत्र सेल की एक इकाई है और सेल एक केंद्रीय सार्वजानिक उपक्रम है अतएव कानूनी तौर पर सेल अथवा उसके किसी भी इकाई के लिए समुचित सरकार केंद्र सरकार ही है और ऐसे में वाच एंड वार्ड कार्य में लगे श्रमिकों को केंद्र सरकार के द्वारा तय किये गए न्यूनतम वेतन मिलना चाहिए। दोनों पक्ष की बात सुनने के उपरान्त उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर ने संघ के प्रतिनिधि को अगले सुनवाई के तारीख पर आवेदक कर्मियों का क्लेम फॉर्म लाने हेतु कहते हुए अगले सुनवाई की तारीख दिनांक 02.03.2022 को तय की। संघ को इस बात का पूर्ण भरोसा है कि उप मुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर द्वारा कर्मियों के पक्ष में फैसला आवेगा और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन रूपए 617/- प्रतिदिन + 88.46 (AWA) के रूप में मिलना शुरू होगा जो कि उनका वैधानिक हक़ है। वर्तमान में कानून की गलत व्याख्या करते हुए गलत निविदा बनाकर बीएसपी प्रबंधन द्वारा प्रत्येक कर्मियों का प्रतिदिन रुपये 240/- का नुकसान किया जा रहा है जिसका संघ पुरजोर विरोध करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is khiladi.jpg

CM के बयान पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप का पलटवार – मुख्यमंत्री जी बतायें , गांधी परिवार मे कौन किसको निपटा रहा ?

0

उत्तरप्रदेश चुनाव मे भाजपा के प्रचार के लिये गये बस्तर के कद्दावर नेता पूर्व मन्त्री केदार कश्यप ने एक बयान जारी कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमे श्री बघेळ ने कहा था कि मोदी जी , योगी जी को निपटा रहे है । केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जी बतायें कि उत्तरप्रदेश मे राहुल गांधी , प्रियंका गांधी को निपटा रहे है या प्रियंका , राहुल को निपटा रही है ?

कश्यप ने कहा कि प्रियंका गांधी मे अगर हिम्मत होती तो वो रायबरेली से चुनाव लड़कर देख लेती , पर उनको पता है कि वो चुनाव नही जीत पायेंगी । उत्तरप्रदेश मे कांग्रेस और गांधी परिवार की जमीन खिसक चुकी है , इसलिये मुख्यमंत्री जी अनाप शनाप बाते कर रहे है ।

कश्यप ने कहा कि उत्तरप्रदेश मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व मे चहुमुखी विकास हुआ है जो स्पष्ट दिखाई दे रहा है , गुंडो और माफियाओं के खिलाफ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी ने जो कार्यवाही की है उससे उत्तरप्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है । उत्तर प्रदेश के चुनाव मे भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार मे पुनः वापस आ रही है ।

किसानों को तय सरकारी दर पर मुहैया कराया गया यूरिया खाद, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष स्वयं पहुंचकर किसानों को यूरिया मुहैया कराए

0

कृषि विस्तार अधिकारी ने भी कहा की किसानों को कोई समस्या नही होने देंगे

जिले के परलकोट क्षेत्र में किसानों की शिकायत के बाद जब पखांजूर के निजी दुकानों में सरकारी दर से दुगुनी कीमत में यूरिया बेचने का मामला सामने आया तब से राजनैतिक हस्तियों के साथ कृषि अधिकारी भी अधिक सक्रिय हो गए ।

कुछ किसानों ने यह शिकायत की थी की कुछ निजी दुकानों से किसानों को यूरिया सरकारी तय दर से लगभग दुगुनी कीमत में वृद्धि कर किसानों को बेचा जा रहा था जिसके बाद पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज साहा एवं कृषि विस्तार अधिकारी सी.आर. भास्कर स्वयं अपने अपने टीम के साथ कृषि केंद्र पहुंचे ।

गौरतलब है की परलकोट क्षेत्र में मक्का की खेती अन्य जिलों से अधिक क्षेत्र ( रकबा ) में की जाती है इस कारणवश यह रसायनिक उर्वरक की मांग अन्य जिलों से अधिक है, चूंकि वर्तमान में सोसायटी लेम्प्स में रसायनिक खाद उपलब्ध न होने के कारण अधिक दर पर खरीदने के लिए मजबूर होते है ।

जिसके फलस्वरूप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज साहा ने कृषि विस्तार अधिकारी समेत कांग्रेस पार्टी के कई सदस्यों एवं कई अधिकारियो की मौजूदगी में किसानों को तय सरकारी दर पर यूरिया खाद मुहैया कराया ।

लगभग 181 किसानों को 228 बैग यूरिया खाद शासकीय उचित मूल्य दर 266.50 रूपए प्रति बैग के हिसाब से प्रदान किया गया जिसके उपरांत किसानों ने कांग्रेस अध्यक्ष एवं कृषि विभाग के अधिकारियों का आभार प्रकट किया ।

पंकज साहा ने इस दौरान कहा की किसानों की शिकायत के बाद हमने तुरंत संज्ञान लेकर कृषि अधिकारी के सहयोग से हमने किसानों को उचित सरकारी दर पर यूरिया खाद उपलब्ध कराया है हमारी कोशिश रहेगी कि किसी भी किसान भाई के साथ कोई भी संकट न हो, कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं शासन प्रशासन के लोग भी किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर है ।
कृषि विस्तार अधिकारी सीआर भास्कर ने भी कहा की कोई भी निजी कृषि केंद्र सरकारी दर से अधिक कीमत पर यूरिया खाद नही बेच सकता है यदि ऐसी कोई सूचना हम तक पहुंचती है तो दुकान संचालक पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने बताया सरकार ने जो दर तय किए है किसान सिर्फ उन्ही दर से यूरिया खरीदे अन्यथा कोई दुकानदार तय दर से अधिक कीमत वसूलता है तो उसकी तुरंत सूचना दे, विभाग इस पर कड़ी कार्यवाही करेगा ।

इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश महंत, पंकज घोष, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रथिन्द्र बैनर्जी मौजूद रहे |

सर्चिंग के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा है, क्षेत्र में लगातार नक्सल गस्त अभी जारी है!

0

जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर से दिनांक 19,20.02.2022 के दरम्यिानी रात्रि में ग्राम बुरगुम के जंगल/पहाड़ी में मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी के साथ बड़ी संख्या में माओवादियों के जमा होने की आसूचना पर डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु रवाना हुई थी कि एरिया डॉमिनेशन के दौरान ग्राम बुरगुम के जंगल / पहाड़ी में पूर्व से घात लगाये नक्सलियों के द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग किया गया।

पुलिस बल द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस की जवाबी कार्यवाही से नक्सली जंगल /पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये।

मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल का सघन सर्च करने पर घटनास्थल से 01 पुरूष माओवादी का शव बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारे गये माओवादी का पहचान मलांगेर एरिया कमेटी सदस्य अर्जुन उर्फ लखमा सोड़ी पिता नंदा सोड़ी उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी बुरगुम थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ईनामी 05 लाख रूपये के रूप में किया गया।

उक्त क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान कुछ अन्य संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

बजट सत्र में इस बार भी रहेगा कोरोना का असर, बाहरी लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित, 1200 सवाल लगे, विधायकों ने भेजे ऑनलाइन सवाल

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कोराेना संक्रमण कम होने के बाद भी सावधानी बरत रही है। सत्र के दौरान इस बार भी बाहरी लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सत्र के दौरान दर्शक दीर्धा के लिए पास जारी नहीं किया जाएगा। सत्र के दौरान इस बार विधानसभा सचिवालय ने विधायकों से ऑनलाईन सवाल मंगाए थे अब तक 1200 से अधिक सवाल लगे हैं। सचिवालय को ऑनलाइन भेजे गए सवालों का जवाब भी विभाग ऑनलाइन जवाब सचिवालय को भेज जा रहा है। बजट सत्र 7 से 25 मार्च तक आयोजित होगा।

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। अभिभाषण पर सरकार की ओर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के बाद सरकार की ओर से बजट पेश किया जाएगा। बताया जाता है कि बजट 11 मार्च को पेश किए जाने की संभावना है। कम दिन का सत्र होने के कारण सभी विभागों और अनुदान मांगों की चर्चा पर भी असर पडेगा। सत्र के दौरान आठ विधेयक भी पेश होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य में बजट सत्र सामान्यत: फरवरी माह में बुलाया जाता है। इस बार कोरोना संक्रमण और यूपी चुनाव में प्रदेश के अधिकांश नेताओं को दी गई जिम्मेदारी के मद्देनजर इसे मार्च माह के पहले सप्ताह से बुलाने का निर्णय लिया गया है |

इन सवालों में घिरेगी सरकार

सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कई सवाल लगाए हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए स्वीकृत योजनाओं में खर्च की गई राशि के संबंध में अधिकतर सवाल लगाए है। विपक्ष के विधायकों ने सरकार की योजनाओं को लेकर सवाल उठाए है। धान खरीदी में अव्यवस्था, सभी किसानों का धान नहीं खरीदने, आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, अवैध शराब, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट, जल जीवन मिशन के कार्याे में कोताही, रेत उत्त्खनन, राशन दुकानों का मामला, आदिवासी क्षेत्रों की योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बडी, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित मामलों को उठाया गया है।

अनुपूरक और मुख्य बजट पेश होगा

सत्र के दौरान राज्य सरकार चालू वर्ष के तृतीय अनुपूरक अनुमान और वर्ष 2022-23 के लिए मुख्य बजट भी पेश करेगी। साथ ही सरकार की ओर से आठ विधेयक सत्र के दौरान लाया जाएगा, इनमें अधिकांश संशोधन विधेयक है। बताया जाता है कि राज्य सरकार मदनवाड़ा, ताड़मेटला न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी सदन के पटल में रखेगी। दोनों की रिपोर्ट सरकार को पिछले माह ही सौपी गई थी।

प्रयागराज हमेशा ही राजनैतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रहा है और यहीं से परिवर्तन का आगाज़ होगा – रेखचंद जैन

0

प्रयागराज उत्तर के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने एलनगंज एवं दारागंज में जनसंपर्क कर कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने की अपील की

श्रृंगेश्वरी मठ में दर्शन कर कांग्रेस के अधीकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह के लिए मांगा समर्थन

कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान एवं वरिष्ठ नेता मधु चकहा के साथ सुबह से देर शाम तक कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज उत्तर के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज प्रयागराज के एलनगंज एवं दारागंज में सुबह से देर शाम तक लगातार कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभा लेकर कांग्रेस को जिताने की अपील की उन्होंने कहा की आज पूरा उत्तर प्रदेश भाजपा के तानाशाही सरकार से परेशान हैं और लोग परिवर्तन चाहते हैं लोगों के विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार को कुचला जा रहा है जब प्रयागराज में बेरोजगार युवाओं ने रेलवे भर्ती में गड़बड़ी के मामले को उठाया तो उनके घरों और होस्टल में पुलिस ने निकाल निकाल कर मारा जिस तानाशाही को पूरे देश ने देखा , छोटे और मंझोले व्यापारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार पहले ही तबाह हो गया था इसके बाद मनमानी तरीके से लाक डाउन ने व्यापार को तबाह कर दिया है अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है उन्होंने कहा की मैं छत्तीसगढ़ राज्य से आया हूं और तीन वर्ष पूर्व जब वहां हमारी सरकार बनी थी तब से वहां हम हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में 2500 रुपए में धान खरीदी कर रहे हैं यदि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो यहां भी हम 2500 में धान और गेहूं तथा 400 में गन्ना खरीदी करेंगे आज उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है पर छत्तीसगढ़ में हमने इसका समाधान गोधन न्याय योजना के तहत पहले ही कर दिया है वहां आज दो रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीद कर खाद बनाकर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर गौशालाओं की स्थापना कर यह योजना यहां भी लागू की जाएगी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रयागराज ने आजादी के पहले से ही देश की राजनीति को नई दिशा एवं दशा देने का कार्य किया है प्रयागराज की यह पुन्य भूमि आध्यात्मिक और राजनैतिक चेतना का केंद्र रहा है इन चुनावों में भी यह उत्तर प्रदेश की राजनीति को एक नई दशा और दिशा देने का कार्य करेगी तथा सकारात्मक परिवर्तन को अपनाकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रयागराज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अधिकृत उम्मीदवार अनुग्रह नारायण सिंह शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान वरिष्ठ नेता मधु चकहा बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय छत्तीसगढ़ इंटक के महासचिव विजय सिंह उपस्थित रहे |

प्रकाश विद्यालय किरंदुल में मनाया गया शाला का 54 वां वार्षिकोत्सव

0

“उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बच्चों का किया गया सम्मान”

कोविड-प्रोटोकॉल के तहत हुआ आयोजन

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के सबसे पुराने शिक्षण संस्था प्रकाश विद्यालय स्कूल ने अपना 54 वा वार्षिक उत्सव कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों के तहत बड़े ही छोटे पैमाने और सादगी से संपन्न किया। विदित हो कि प्रकाश विद्यालय किरंदुल द्वारा प्रतिवर्ष शाला का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ किया जाता था। परंतु इस वर्ष कोविड-19 के कारण स्कूल द्वारा कोई बड़ा आयोजन ना करते हुए वार्षिक उत्सव, सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया। जिसमें सभी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मान करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार (उत्पादन) उपस्थित थे। सम्मानीय अतिथि के रूप में राजेंद्र मृणाल राय उपस्थित थी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष एंटोनी (शिक्षा सचिव कैथोलिक डायोसिस आफ जगदलपुर) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में एन एम डी सी परियोजना उप महाप्रबंधक डी के माधव (कार्मिक) , फादर साजन, आर्सेलरमित्तल कंपनी के प्रबंधक विशेष रूप से उपस्थित थे। आर्सेलरमित्तल निप्पों स्टील इंडिया द्वारा प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थी को ज्ञान ज्योति अवार्ड से नवाजा गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ स्कूल के सभी कर्मचारी, पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्राओं के परिजन भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों का स्वागत स्कूल नायक प्रणव एस नायर द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के फादर फिलिप्स अब्राहम ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

आर्थिक तंगी में बीमारी से लड़ रहे संजू को नगरवासियों ने दिया नया जीवन

0

किरंदुल – लौह नगरी बचेली गंगुपारा का रहने वाला संजू नामक एक किशोर जिसकी उम्र महज 19 साल ही है |

हमेशा तबियत खराब रहती थी। जांच किया गया तो उसके फेफड़े का बीमारी से ग्रसित है। फेफड़े ज्यादा इंफेक्टेड होने के कारण संजू स्वयं से आक्सीजन को सरवाइव नही कर पा रहा था। और संजु को लगातार 4 माह से अपोलो हॉस्पिटल में ऑक्सिजन के सहारे रखा गया था। उसकी दवाई भी चल रही थी। पर अपोलो के एडमिनिस्ट्रर डाक्टर हक़ और सभी डॉक्टरों की टीम ने यह फ़ैसला लिया कि लगातार अगर इस मरीज संजू को हॉस्पिटल पे रखेगे, तो इसे अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। उसके बेहतरी के लिएत उसे घर पे ही ऑक्सीजन उपलब्ध करवाना होगा। और इसके लिए लगभग 20 हजार का ऑक्सीजन कॉन्सट्रक्टर लेना होगा। इसके लिए डाक्टर हक़ सर द्वारा बचेली के समाजसेवक फ़िरोज़ नवाब से सम्पर्क किया गया। और जनसेवक ने किशोर बालक संजू के लिये मदद मांगने निकल पड़ा जिसको बोला जहाँ बोला सभी ने मदद किया। और आज उस बालक को उक्त मशीन ऑक्सीजन कॉन्सट्रक्टर को हमारे परम आदरणीय और पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री आज़ाद सक्सेना जी के कर कमलों से प्रदान किया गया। 19 फरवरी 2022 को अपोलो हॉस्पिटल से संजू को छुट्टी मिला। साथ ही उक्त मशीन को कैसे आपरेट करना है ये सीखा दिया गया। और हॉस्पिटल से छुट्टी के समय जनसेवक फ़िरोज़ नवाब के साथ दिलबर भतरा और आफताब आलम पहुच कर कम्बल चादर और तकिया दिया गया। ऑक्सीजन मशीन उपलब्ध कराने में ओम सोनी (मामा जी ज्वेलर्स), श्रीमती लाल मेडम, गौरव साव, राजू जायसवाल, संतोष दुबे, पी.एल.कलिहारी, लक्ष्मीकांत भोयर, संतोष टण्डन, मनोज मांझी, संजीव साव, देवेंद्र नायक, अफ़रोज़ आलम राजा, संजीव मनचंदा, अपर्णा विश्वास, तारक साहा, डा. एस एम हक़, सुभाष चन्द्र बोस, असीम पाल, अमलेन्दु चक्रवर्ती, आनन्द सिंह बबलू, महेश कर्मा साहू का विशेष योगदान रहा।

श्रमिक संघ ‘इंटक’ द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया गया

0

किरंदुल श्रमिक सदन में काटा गया केक

अस्पताल में भर्ती मरीजों में किया गया फल वितरण

किरंदुल – एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के मजदूरों के हितों के लिए प्रतिबद्ध मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन ने इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीवा रेड्डी का जन्म दिवस अपने श्रमिक सदन में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यालय में श्रमिक संघ के सभी साथियों ने मिलकर केक काटा और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ इस अवसर पर इंटक के सभी साथियों ने परियोजना अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती मरीजों में फल का भी वितरण किया। इस अवसर पर एमएमडब्ल्यू यूनियन किरंदुल शाखा के सचिव ए. के. सिंह,उपाध्यक्ष बीजी प्रदीप, उपाध्यक्ष त्रिलोक बांधे, कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव,संगठन सचिव राकेश लाल, सह सचिव देवनारायण, सह सचिव एवं अध्यक्ष साहू समाज टीकम साहू, अभिषेक स्वर्ण, बी एल तारम सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS